-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

जिला अपराध निरोधक कमेटी ने मनाया होली मिलन समारोह

गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ की जिला इकाई गाजीपुर द्वारा बंशी बाजार स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अपराध निरोधक समिति के सदस्य व पदाधिकारीगण समेत अन्य लोंगों ने भी सहभागिता की। होली मिलन समारोह के तहत मौजूद सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान गीत संगीत का कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें सदस्यों ने उत्साह,उमंग और उल्लास के साथ शिरकत की।इस दौरान चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव का होली पर शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ, वरिष्ठ पदाधिकारियों ने होली पर्व के संदर्भ में अपने अपने विचार रखे।
कैंप कार्यालय पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर मुकेश उपाध्याय, अभिषेक सिंह,सुनिल सिंह, सुजीत सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, सुनील गुप्ता , वसीम रजा, प्रभाकर सिंह, पवन मिश्रा , ओमप्रकाश, मोइन, शाहिद, विनीत , सूर्यवीर सिंह, आलोक त्रिपाठी, शशिकांत तिवारी,अजय राय बबलू, कमलेश यादव , आसिफ़, रिजवान आदि मौजूद रहे। -
दो दिवसीय गोष्ठी का जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया उद्घाटन,दी गई जानकारी




गाजीपुर।एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में दो दिवसीय गोष्ठी का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया। गोष्ठी/सेमिनार में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी० कालेज के वैज्ञानिक डा० वी०के० सिंह ने औद्यानिक फसलों, फलों, सब्जियों को उगाने तथा रख-रखाव के बारे में विस्तार से बताया गया। वैज्ञानिक विधि से शाकभाजी की खेती, ड्रेगन फ्रूट, जैविक सब्जी खेती उत्पादन तथा निर्यात करने के मापदंड सब्जी उत्पादन पर व्याख्यान दिया गया। उपस्थित कृषकों से फल एवं सब्जियों की खेती में तकनीकी अपनाकर लागत को कम एवं आय को अधिक करने के लिए कृषकों से आह्वान किया। डा० ओमकार सिंह, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी० कालेज द्वारा बागवानी फसलों की जैविक खेती एवं अधिक से अधिक फलोत्पादन तथा संरक्षित खेती (पॉली हाउस/ग्रीन हाउस) के विषय में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। डा० शशांकशेखर सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर के द्वारा उपस्थित कृषकों के मध्य वैज्ञानिक विधि से मशरूम उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन एवं उससे होने वाली आय के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया गया। डा० रागिनी दूबे, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी०कालेज द्वारा औद्यानिक फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट पतंगों की रोकथाम के बारे में, पुराने हो चुके बागों के जीर्णाेद्धार करके पुनः फलोत्पादन प्राप्त करने की तकनीकी के विषय में कृषकों को अवगत कराया। डा० रामकुमार राय, प्रगतिशील कृषक के द्वारा मृदा नमूना एवं मृदा परीक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक, द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ड्रीप, मिनी स्प्रिंकलर एवं पोर्टबल स्प्रिंकलर के उपयोग एवं उसके लाभ तथा अन्य योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग अन्तर्गत संचालित सभी योजनाओं के बारे में कृषकों को अवगत कराया गया। अन्त में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा गोष्ठी में लगे स्टालों को उत्कृष्ट स्टॉल के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में सुसुण्डी फॉर्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० सुसुण्डी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में जिला कार्यक्रम विभाग तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में मेसर्स जैन इरिगेशन प्रा०लि० को दिया गया।
-
डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश


गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार रायफल क्लब शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को 05 वर्ष से ऊपर के मुकदमो को प्रतिदिन सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116 धारा 80 के लंबित मामलों का समयान्तराल निस्तारण किया जाए। धारा 67 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें।उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें। उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे। -
गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह


Ghazipur।गाजीपुर पत्रकार एसोसिशन की ओर से शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन कार्यालय पर आयोजित इस समारोह में पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई औक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमारी परंपरा रही है जिसका लगातार निर्वहन किया जा रहा है। अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा हर वर्ष की भांति इस साल भी सद्भाव के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में अनिल उपाध्याय,रविकान्त पाण्डेय,दुर्गविजय सिंह,आलोक त्रिपाठी,राममनोज त्रिपाठी,देवब्रत विश्वकर्मा,विनय सिंह,आशुतोष त्रिपाठी,विनय तिवारी,अजयशंकर तिवारी,विनोद गुप्ता,अभिषेक सिंह,उपस्थित रहे।


-
महिला पीजी कॉलेज में नुक्कड़ नाटक और भव्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन





गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज गुरुवार को दूसरे दिन पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का 33 वां रोवर्स / रेंजर्स समागम में टेंट- पुल निर्माण, नुक्कड़ नाटक और भव्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘स्काउट ध्वज’ फहरा कर किया गया। इस अवसर पर स्काउट एवं ध्वज गीत का सामूहिक गायन रोवर्स रेंजर्स द्वारा किया गया। बीच बीच में मौसम के व्यवधान ने कार्यक्रम को थोड़ा-बहुत प्रभावित किया लेकिन प्रतिभागियों का संयम और कुशल प्रबंधन ने सब कुछ ससमय और सुचारू रूप से सम्पन्न कराया। विदित हो कि इस समागम में गाजीपुर एवं जौनपुर जनपद की कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें रेंजर्स वर्ग में गाजीपुर जनपद की राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम प्रथम पी जी कालेज की टीम द्वितीय स्थान रही जबकि तृतीय स्थान पर सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर की टीम रही। रोवर्स वर्ग में गाजीपुर जनपद की पी जी कालेज की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि दूसरे स्थान पर गांधी शती स्मारक महाविद्यालय गाजीपुर टीम रही । तृतीय स्थान पर जौनपुर जनपद की सल्तनत बहादुर पी जी कालेज की टीम रही।


समापन सत्र में आयोजन सचिव डॉ. शिव कुमार ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कार्यक्रम का सम्पन्न होना बड़ी बात नहीं बड़ी बात यह है कि अनुशासित ढंग से सुचारू रुप से ससमय सम्पन्न होना । मुख्य अतिथि डॉ शम्भू राम जी, जिला मुख्य आयुक्त पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने कहा कि स्काउट जीवन को अनुशासित करता है।यह हमारी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओ को कम करने में सहायक है। विशिष्ट अतिथि डॉ राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य होम्योपैथिक मेडिकल कालेज गाजीपुर ने कहा कि मेरा संबंध रोवर्स /रेंजर्स से बहुत घनिष्ठ रहा है। मैंने इसे अपने जीवन का मूल मंत्र माना है। यह हमारे व्यक्तित्व को निखारता है । डाॅ नीरज कुमार गुप्ता प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, सैदपुर ने कहा कि रेजर्स हमारे अंदर टीम भावना को विकसित करता है। यह जीवन और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखता है। जिसकी आज आवश्यकता है।


प्रो अनीता कुमारी ने कहा कि मेरी कामना है कि इस बार भी मेरा विश्वविद्यालय प्रदेश चैम्पियन बने। कार्यक्रम का कुशल संचालन रविंदर कौर सोखी ने किया । इस अवसर पर डॉ सुशील कुमार तिवारी, डॉ मनोज तिवारी, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, दिनेश यादव, राकेश मिश्रा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। -
जैविक मेला का सपना सिंह ने किया उद्घाटन





गाजीपुर।निमामि गंगे ई0ओ0एफ0सी0 योजनान्तर्गत प्रथम वर्ष विशाल जैविक मेला/प्रदर्शनी विकास भवन परिसर में यूपी डास्प द्वारा आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। मेला मे उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र,पी जी कॉलेज, गाज़ीपुर के वैज्ञानिक डॉ एस के सिंह ने औद्यानिक फसलों, फलो, सब्जियों क़ो उगाने एवं उसके रख रखाव के बारे मे विस्तार से बताया। यूपी डास्प के जिला परियोजना समन्वयक, डॉ वी के राव ने जैविक खेती की आवश्यकता, उद्देश्य एवं आमजन, पर्यावरण क़ो होने वाले फायदे के बारे मे विस्तार से बताया। डॉ राव के अनुसार आनेवाले समय मे विशिष्ट उत्पादों की समूह मे खेती की जायेगी, उत्पादों की ग्रेडिंग, सोर्टिंग, वैल्यू एडिशन करके बाजारों मे बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जायेगा स मौसम मे होने वाले उतार चढ़ाव से फसलों मे होने वाले नुकसान के निराकरण हेतु डिजिटल सूचना तंत्र विकसित किया जाएगा। उत्पादों के निर्यात हेतु ग़ाज़ियाबाद मे तैयार जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक परिवहन सुविधा क़ो सुदृढ़ किया जा रहा है।
जैविक मेले मे उप कृषि निदेशक, गाज़ीपुर अतीन्द्र सिंह ने रासायनिक उर्वरक के दुष्परिणाम के बारे विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परियोजना निदेशक, राजेश यादव ने उपस्थित किसानों को जैविक तकनीक अपनाने की अपील की। मेले मे उपस्थित कृषि एवं संबंधित विभाग जैसे पशुपालन, मत्स्य, उद्यान एवं कृषक उत्पादक संगठन ने अपने अपने स्टाल लगाए तथा उनके अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं के बारे मे बताया अंत मे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने जैविक किसानों को पी जी एस प्रमाण पत्र वितरित किया। यू पी डास्प की सहयोगी संस्था -ईश एग्रीटेंक के प्रोजेक्ट मैंनेजर कुलदीप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रगट किया गया। कार्यक्रम मे सुभाष सरोज, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, गाज़ीपुर, आशीष कुमार जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, राजेश यादव, मंडी सचिव जंगीपुर, डॉ आर के गौतम, शरद यादव, संजीव मिश्रा आदि उपस्थित थे।
इसी क्रम में जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एम.आई.डी.एच.) योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/मेला व भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21 मार्च, 2025 को प्रातः11 बजे से कृषि विज्ञान केन्द्र पी0जी0 कालेज में मुख्य अतिथि सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में संपन्न किया जाएगा। कृषको से अपील किया है कि आप समस्त कृषक गोष्ठी/ मेला में भारी-भारी संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करें। -
अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरीशंकरी” के तत्वाधान में परंपरागत होली मिलन और काव्यसंध्या 22 मार्च को


अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरीशंकरी” के तत्वाधान में परंपरागत होली मिलन और काव्यसंध्या 22 मार्च को
गाज़ीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरीशंकरी” के तत्वाधान में परंपरागत होली मिलन और काव्यसंध्या का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा। यह आयोजन हरिशंकरी मुहल्ले के प्राचीन राम चबूतरे पर सायंकाल 6 बजे से शुरू होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध कवियों रवि चतुर्वेदी, भूषण त्यागी, विभा सिंह, मुन्ना मवाली, मिथिलेश गहमरी बोकारो, प्रवीण कुमार, फजीहत गहमरी इत्यादि का मंच सजेगा। कवियों के हास्य व्यंग की फुहार से माहौल रंगीन होगा।
इस आयोजन में शहर के गणमान्य लोगों के साथ कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
-
राजनैतिक दलों के साथ डीएम ने की बैठक



गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट रायफल क्लब सभागार में गुरुवार को बैठक सम्पन्न की गई।
बैठक में कहा गया कि राजनैतिक दल निर्वाचनों एवं पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को त्रुटि रहित तैयार कराए जाने हेतु विधानसभावार/बूथवार बीएलए की तैनाती कर सूची उपलब्ध करा दें। मतदाता सूची की तैयारी अथवा निर्वाचन से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर राजनैतिक दलों द्वारा उठाए जाने वाले बिन्दु पर विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि मतदाता सूची में समस्त अर्ह नागरिकों के नाम सम्मिलित किए जाने के साथ साथ युवा एवं पात्र समस्त महिला मतदाताओं को सम्मिलित किए जाने हेतु प्रयास किए जाए, जिससे जेण्डर रेशियो, ईपी रेशियो आदि में सुधार परिलक्षित हो तथा समस्त पात्र दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कर ईआरओ नेट पर टैग किये जाने संबंधी कार्याे में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित विलोपित एवं संशोधन के संबंध में प्रयुक्त फार्मों के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा गया कि नए नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फार्म- 6, नाम विलोपित किए जाने हेतु फार्म- 7, अन्य स्थान पर नाम स्थानान्तरित किए जाने, संशोधित किये जानेए डुप्लीकेट पहचान पत्र बनवाने एवं दिव्यांग के चिन्हीकरण हेतु फार्म- 8 का प्रयोग किया जाए। ऑनलाइन फार्म भरने हेतु एनवीएसपी वोटर पोर्टल, वीएचए एप का प्रयोग किया जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। प्रत्येक वर्ष 01 जनवरी के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर की अर्हता के आधार पर निरन्तर पुनरीक्षण का कार्य गतिमान रहता है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टलhttps://voters.eci.gov.in पर एवं मोबाईल एप VOTER HELPINE APP पर फार्म 6, 6ए, 7 व 8 द्वारा नये मतदाताओं का नाम परिवर्धन/अपमार्जन/संशोधन इत्यादि किया जा सकता है।
प्रत्येक वर्ष निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण से पूर्व घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन की कार्यवाही की जानी है। निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम माह अक्टूबर-नवम्बर के मध्य होता है जिसका अन्तिम प्रकाशन प्रत्येक वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में किया जाता है। अधिक जानकारी हेतु फोटोरहित निर्वाचक नामावली को जनपद की वेबसाइट-https://ghazipur.nic.in/deoportal/ पर प्रदर्शित किया जाता है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय मिश्रा, राजेश कुमार यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी, सुबाष राम सिपाही गोड़वि0स0प्र0सदर बहुजन समाज पार्टी, जावेद अहमद उपाध्यक्ष आप पार्टी, नगेन्द्र शर्मा मीडिया प्रभारी आप पार्टी, रवि सदस्य एवं आई0सी0 कांग्रेस, राजन प्रजापति जिला कार्यक्रम मंत्री भाजपा एवं मारकण्डेय प्रसाद सचिव तथा अन्य राजनैतिक दलो के पदाधिकारी एवं निर्वाचन के कर्मचारी उपस्थित रहे। -
रविवार और ईद के दिन खुलेंगे बैंक

रविवार और ईद के दिन खुलेंगे बैंक
गाजीपुर। कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने सूचित किया है कि 30 मार्च को रविवार व 31.03.2025 को ईद-उल-फितर का त्यौहार होने के कारण क्रमशः साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है, जिसके कारण 31 मार्च को अत्यधिक शासकीय लेन-देन होना स्वाभविक हैं, अतएवं जनपद के समस्त शासकीय कार्य करने वाली बैंक शाखाओं को 30 मार्च दिन रविवार व 31.03.2025 को ईद-उल-फितर त्यौहार को खोलना सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार के लेन-देन से संबधित कार्य का संपादन किया जाना व राजकीय लेखा अगले कार्य दिवस में कोषागार को प्रेषित किया जाना आवश्यक हैं।
उन्होेने बताया कि 30 मार्च दिन रविवार व दिनांक-31.03.2025 को ईद-उल-फितर त्यौहार को देखते भारतीय स्टेट बैंक, शाखा गाजीपुर, सैदपुर, जमानियां, मुहम्मदाबाद, तथा यूनियन बैंक आफ इण्डिया शाखा जखनियां व कोषागार कार्यालय सामान्य कार्यदिवस के भॉति खुले रहेगें। दिनांक-31.03.2025 को शासकीय लेन-देन करने वाले बैंक रात्रि 10 बजे तक सरकारी भुगतान एवं राजस्व प्राप्तियों के लिए खुला रखा जाए। साथ ही साथ राजकीय लेन-देन से संबधित सूचना व लेखा समय से शासन व महालेखाकार उ०प्र० को प्रेषित किया जाने हेतु प्रत्येक दशा में राज्य सरकार के लेन-देन से संबधित लेखा अगले कार्य दिवस में कोषागार को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। -
तीन दिवसीय मेला को लेकर डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश


गाजीपुर।प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गाजीपुर में 25 से 27 मार्च, 2025 तक समस्त विभाग की सम्पूर्ण योजनाए एवं सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की व्यापक प्रचार प्रसार/प्रदर्शनी लगाने एवं तैयारियों के के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक सम्पन्न की।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ एवं उपलब्धियों को जनपद में 03 दिवसीय मेला एवं गोष्ठी/कवि सम्मेलन/लोक संगीत/प्रचार संबंधी नुक्कड नाटक कार्यक्रम आयोजित होने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान बताया कि उक्त आयोजित कार्यक्रम/प्रदर्शनी में सभी विभागाध्यक्ष अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेगे। कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं तथा प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, गेहूॅ खरीद योजना आदि के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी जानी है, इसके अलावा जनपद में प्राप्त विनिवेश व विशेष उपलब्धिया तथा मेडिकल कॉलेज, ओडी ओपी में निर्यात के ऑकड़े का प्रचार आदि की जानकारी आमजन मानस को जानकारी दी जाएगी।जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि यह तीन दिवसीय मेला/प्रदर्शनी आयोजित किया जाना है, जिसमें योजनाओं एंव परियोजनाओं से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी अपने स्टाल एवं एल0ई0डी के माध्यम से दिया जाएगा।जिस संबंध में पहले भव्य तैयारिया कर ले तथा यह सुनिश्चित कर ले कि कार्यक्रम सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ एवं परियोजनाओ उपब्धियों की जानकारी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ आमजनमानस को जनाकारी दिया जाना है। जिससे लाभार्थी लाभ भरक योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सके।





