-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
तीन दिवसीय मेला को लेकर डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश


गाजीपुर।प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गाजीपुर में 25 से 27 मार्च, 2025 तक समस्त विभाग की सम्पूर्ण योजनाए एवं सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की व्यापक प्रचार प्रसार/प्रदर्शनी लगाने एवं तैयारियों के के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक सम्पन्न की।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ एवं उपलब्धियों को जनपद में 03 दिवसीय मेला एवं गोष्ठी/कवि सम्मेलन/लोक संगीत/प्रचार संबंधी नुक्कड नाटक कार्यक्रम आयोजित होने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान बताया कि उक्त आयोजित कार्यक्रम/प्रदर्शनी में सभी विभागाध्यक्ष अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेगे। कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं तथा प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, गेहूॅ खरीद योजना आदि के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी जानी है, इसके अलावा जनपद में प्राप्त विनिवेश व विशेष उपलब्धिया तथा मेडिकल कॉलेज, ओडी ओपी में निर्यात के ऑकड़े का प्रचार आदि की जानकारी आमजन मानस को जानकारी दी जाएगी।जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि यह तीन दिवसीय मेला/प्रदर्शनी आयोजित किया जाना है, जिसमें योजनाओं एंव परियोजनाओं से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी अपने स्टाल एवं एल0ई0डी के माध्यम से दिया जाएगा।जिस संबंध में पहले भव्य तैयारिया कर ले तथा यह सुनिश्चित कर ले कि कार्यक्रम सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ एवं परियोजनाओ उपब्धियों की जानकारी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ आमजनमानस को जनाकारी दिया जाना है। जिससे लाभार्थी लाभ भरक योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सके। -
माध्यमिक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

माध्यमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

गाज़ीपुर। माध्यमिक शिक्षकों का नवाचारी शिक्षण विधियों के प्रयोग आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में बुधवार को सम्पन्न हुआ।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रुप में डायट प्रवक्ता डॉ. अनामिका, शिवकुमार पाण्डेय, डॉ. अर्चना सिंह, राजवंत सिंह एवं राकेश यादव ने प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य कोमल यादव ने कहा कि हम अपने कक्षा शिक्षण में नवाचार का प्रयोग करते हुए कक्षा शिक्षण को प्रभावी बना सकते हैं।आज इस बात की आवश्यकता है कि कक्षा शिक्षण के दौरान हम छात्र को सक्रिय रखें ताकि छात्र अधिगम अधिक से अधिक हो सके। कक्षा शिक्षण के दौरान शिक्षक को छात्रों के सभी पक्षों के विकास पर बल देना होगा। इसके लिए अपने शिक्षण के दौरान नवाचारी शिक्षण विधियों का प्रयोग करना होगा। इस दौरान शिक्षक को छात्रों में मूल्य एवं नैतिक विकास पर भी बल देना होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल डॉ. सर्वेश कुमार राय ने अपने सम्बोधन में शिक्षकों को अपने शिक्षण विधा में परिवर्तन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक को उन शिक्षण विधियां का प्रयोग करना है। जिससे छात्र अधिक सक्रिय होकर अधिगम कर सकें। इस अवसर पर निधि सोनकर, सुमन तिवारी, डॉ साजिया रशीदी, आलोक तिवारी, डॉ मंजर कमाल, बृजेश कुमार,आलोक कुमार सहित प्रशिक्षणार्थी गण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन अभय चंद्र द्वारा किया गया। -
डीएम ने अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण,दिए निर्देश


गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे मंगलवार को सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को फेैमिली पहचान पत्र अभियान चलाकार बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड भावरकोल, मुहम्मदाबाद, देवकली की मुख्यमंत्री आवास में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति खराब होने पर खण्ड विकास अधिकारी भावरकोल, मुहम्मदाबाद, देवकली को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त विभागध्यक्ष एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष समस्त विकास परक योजनाओं को 25 मार्च, 2025 तक पूर्ण कर लें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए की समीक्षा की गई।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने समस्त संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। -
भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत,बोलें-कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं

कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं:ओमप्रकाश राय



गाजीपुर। नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मंगलवार को जंगीपुर तथा जहुराबाद विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह आयोजित स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में भाग लिया। स्थानीय देवी देवताओं के मंदिरों मे मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर स्वागत अभिनन्दन से अभिभूत ओमप्रकाश राय ने अंधऊ ,जंगीपुर, बिरनो,ढेबुहा चट्टी,बद्धुपुर, मलेठी,हरहरी,मरदह,महाहर , सलामतपुर चट्टी,बहादुरगंज ,कासिमाबाद,बाराचवर,लठ्ठूडीह आदि जगहों पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मै भारतीय जनता पार्टी का सेवक स्वरूप सिर्फ एक कार्यकर्ता था कार्यकर्ता हूं और आजीवन कार्यकर्ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं के इस प्यार, आशीर्वाद तथा उत्साह की उर्जा मेरे दायित्व निर्वहन मे निधि स्वरूप मुझे सदैव उर्जावान और जिम्मेदारी के प्रति ईमानदार रहने की प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश व प्रदेश मे जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कार्य किया जा रहा है,मनोज सिन्हा जी द्वारा जिस गति से जिले का विकास 2014 से 2019 के बीच किए गए उस विकास गति को पुनः प्रारम्भ करने तथा उनके सोच और सपनों को साकार करने के लिए हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पद, प्रतिष्ठा और पैसे के लिए काम नहीं करता ऐसा करने के लिए इस देश, प्रदेश मे सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे अन्य बहुत सारे राजनीतिक दल है। लेकिन आप कार्यकर्ताओं को मै आश्वासन देता हूं आपके सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता और खिलवाड़ भी बर्दाश्त नहीं है।
ओमप्रकाश राय पूर्व जिलाध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह के रौजा स्थित आवास पर पहुंचकर भेट किया।जंगीपुर के पूर्व चेयरमैन विजय लक्ष्मी, सत्यनारायण गुप्ता, बिरनो मे सुनील कुशवाहा, मलेठी मे प्रधान प्रतिनिधि धन्नजय प्रजापति,हरहरी मे आशुतोष चौबे,मरदह मे जितेन्द्र नाथ पांडेय के स्कूल पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। बद्धुपुर,महाहर धाम, बहादुरगंज मे चंडी माई सहित आदि अन्य अनेक मन्दिरो पर मत्था टेककर अपने संगठन मजबूती के लिए प्रार्थना किया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह पप्पू,दयाशंकर पांडेय, श्यामराज तिवारी,मनोज सिंह,मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,मनोज गुप्ता ब्लाक प्रमुख,विष्णु प्रताप सिंह,संकठा मिश्रा, राजीव चतुर्वेदी,अनिल राजभर,विश्व प्रकाश अकेला, अखिलेश राय,किरन सिंह,,पंकज राय, मन्नु राजभर, राजेश चौहान,पवनसुत गुप्ता, विवेकानंद पांडेय, मारकंडे गुप्ता, सरोज भारती, लहजू कुशवाहा, हनुमान यादव, चतुर्भुज चौबे, रामलाल सिंह, शक्ति सिंह, राकेश यादव, राकेश राय,विनोद गुप्ता,सरोज भारती,अनिल राजभर, प्रदीप राजभर ,लल्लन सिंह,लाल बहादुर चौबे, नरेंद्र कुशवाहा, कौशल्या,अमित तिवारी,राजेश कुशवाहा,अभय प्रताप सिंह,,कंचन गीरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में भिन्न भिन्न जगहों पर उपस्थित रहे । -
मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि द्वारा हुआ इंग्यूएनल हर्निया का सफल आपरेशन

मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि द्वारा इंग्यूएनल हर्निया का डॉ सुधीर यादव ने किया प्रथम सफल आपरेशन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि द्वारा सोमवार को इंग्यूएनल हर्निया का प्रथम आपरेशन किया गया है! मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के यूनिट एक सर्जन डॉ ए. के. पाण्डेय, डा. सुधीर कुमार यादव, डॉ अक्षय कुमार, और निश्चेतना विभाग से डॉ उदय सिंह, डॉ विनित मिश्रा, डॉ हिमांशु पांडेय, डॉ विवेक रंजन की उपस्थिति में आपरेशन सफल रहा! मरीज़ सुभाष यादव का सफ़ल आपरेशन हुआ! सुभाष का कहना है कि इस जटिल आपरेशन के लिए बड़े शहरों के निजी अस्पतालों में बहुत महंगा खर्च बताया गया, उसके बाद मेडिकल कॉलेज के सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर यादव द्वारा सफ़ल आपरेशन किया गया!
-
नवागत जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


जखनियां।भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पार्टी परम्परा का पालन करते हुए पद प्राप्ति के बाद सोमवार को जिले के जखनियां तथा सैदपुर विधानसभा में भ्रमण कर वरिष्ठ नेताओं से भेंट मुलाकात कर उनके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर जखनियां विधानसभा के सन शाइन पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की असली ताकत है इनके सम्मान व स्वाभिमान के लिए हम हर संभव काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्म निर्भर बनने के आह्वान के साथ उनके हर दुख सुख मे साथ रहने का वादा किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त अध्यक्ष का जगह जगह फूल माला अंग वस्त्र से स्वागत अभिनन्दन किया गया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय मनिहारी मंडल के बरहट में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के आवास पर ,अकराव महाविद्यालय अकराव, बहरियाबाद, सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंच कर बुढ़िया माई का दर्शन पूजन करते हुए परम पूज्य महंथ भवानी नन्दन यति जी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ,डा मूराहू राजभर,पारसनाथ राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,सरोज मिश्रा, विपिन सिंह,अच्छेलाल गुप्ता ,प्रमोद वर्मा,प्रदीप सिंह, रिपुंजय गुप्ता, धर्मवीर भारद्वाज,अशोक चौहान, दिनेश सिंह,ब्लॉक प्रमुख मसाला सिंह, योगेंद्र सिंह,अवधेश राय, संदीप सिंह सोनू,उमाशंकर यादव, उपेंद्र सिंह, मनोज यादव,झुन्ना सिंह आदि मौजूद थे। -
डीएम ने सड़क खुदवाकर की गुणवत्ता की जांच,दिए निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा तहसील मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत मनिया गॉव में निमार्ण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग गाजीपुर द्वारा कराए जा रहे रामतल्ला समतल्ला सम्पर्क मार्ग वाया अनुसूचित जाति एंव जनजाति सम्पर्क मार्ग के निर्माणाधिन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग को खुदवाकर गुणवत्ता की जॉच की । जिलाधिकारी ने बनाए गए मार्ग पर 1.50 किमी0 तक जीएसबी दब जाने के कारण तत्काल संबंधित कार्यदायी संस्था को सही कराने का निर्देश दिया।
-
208 शिकायत पत्र में 20 का निस्तारण



गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 80 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 208 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 20 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 13 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एस0पी0 सिटी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदर मुहम्मदाबादएवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। -
डीएम-एसपी ने त्योहार को देखते हुए शहर में किया गस्त,की अपील


गाजीपुर। होली, रमजान, ईद, एवं नवरात्री त्यौहार को शौर्हाद पूर्वक एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मनाए जाने,शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देय से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न रास्ते से होते हुए कोतवाली, लालदरवाजा, प्रकाश टाकिज, टाउन हॉल, स्टीमर घाट,चीतनाथ घाट, खोदाईपुरा, तुलसी का पुल एवं एम0एच0 स्कूल तक पैदल गस्त किया। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से शान्तिपूर्ण ढंग से सभी त्योहारो को मनाने के लिए अपील की। रूट मार्च में अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, क्षेत्राधिकारी शहर सुधाकर पाण्डेय, भारी संख्या में पुलिस बल के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
-
225 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न





गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत सपना सिंह एवं उपस्थित मंचाशीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामूहिक विवाह योजना में कुल 225 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। सामूहिक विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु आम वृक्ष का पौधा उनके हाथो में दिया गया। विवाह कार्यक्रम मे मंच से ही मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 35 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते मे हस्तान्तरित किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। जिसमे हजारो हजार की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किये जा चुके है। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियो का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।मुख्यमंत्री ने बेटियो के हाथ पीले करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो विवाह कराया जाता है उससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त होती जा रही है। दहेज लेना और दहेज देना एक दण्डनीय अपराध है। उन्होने कहा कि आज जो भी बेटियां अपने ससुराल विदा हो रही है तो उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हे बहु न बल्कि बेटी बनाकर घर ले जाए। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके। यही मुख्यमंत्री जी की मंशा है। बेटिया अपने समाज मे स्वावलंबी बने, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सब उत्तम हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने बेटियो के लिए कई योजनाए संचालित की है आप सभी योजनाओ से जुड़कर अपनी बेटियो को सशक्त बनाए। उन्होने सभी नव दाम्पय से निवेदन किया कि शादी के बाद गर्भ का भ्रूण परिक्षण न कराये जो भी बच्चा हो उसे सम्मान के साथ परिवार मे लाए। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री जी की मंशा है।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आज जनपद के समस्त ब्लाको से चयनित 225 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ है। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। कहा कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
परियोजना निदेशक राजेश यादव ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह,मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।





