-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

मतदाता जागरूकता एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा निकाली गयी जन जागरूकता रैली :
गाजीपुर। शनिवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के छठे दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य प्रोफ. राघवेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता एवं संरक्षण में महाविद्यालय से हेतिमपुर तक एक रैली निकाली गई। इस रैली के दौरान स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने ” सम्मान प्रतिष्ठा और अधिकार, नारी सशक्तिकरण के हैं आधार; नारी है तो परिवार है, सुंदर जीवन का आधार है” आदि नारे लगाकर लोगों को समाज से लैंगिक भेदभाव खत्म करने एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने को लेकर जागरूक किया। प्रोफेसर प्रतिमा सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारियों की जितनी ज्यादा उन्नति होगी हमारा राष्ट्र उतना ही सशक्त एवं समृद्ध होगा।

द्वितीय सत्र में मतदान जागरूकता पर परिचर्चा भी की गयी जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के प्रोफे. सुनील कुमार ने कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए, मतदान भविष्य का विधाता होता है। युवा मतदाताओं को युवा पीढ़ियों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें । उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। हमें वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।
इस विशेष अवसर पर स्वयं सेवकों और स्वयं सेविकाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा॰ त्रिनाथ मिश्र, श्री धर्मेन्द्र, डॉ अशोक कुमार और डॉ अतुल कुमार सिंह तथा कर्मचारी श्री सुनील कुशवाहा और श्री नीरज सिंह उपस्थित रहे।
-
राज्यसभा सांसद ने किया 33वां जनपदीय रोवर्स एवं रेन्जर्स समागम का शुभारंभ

पी०जी० कॉलेज, गाजीपुर में दो दिवसीय 33 वां जनपदीय रोवर्स एवं रेन्जर्स समागम का भव्य शुभारंभ
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय 33 वां जनपदीय रोवर्स एवं रेन्जर्स समागम का भव्य शुभारंभ उत्साह पूर्ण वातावरण में हुआ। इस समागम में जनपद के कई महाविद्यालयों के रोवर्स एवं रेन्जर्स टीमों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत उपस्थित रहीं। श्रीमती बलवंत का पी० जी० कॉलेज से गहरा नाता रहा है, क्योंकि वह इसी कॉलेज की छात्रा रही हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत यहीं से की, जब वे छात्र संघ चुनाव में सक्रिय हुईं। इस मंच से शुरू हुआ उनका सफर आज उन्हें राज्यसभा तक ले गया है, जो उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “यह कॉलेज मेरे लिए सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि मेरे जीवन की नींव है। रोवर रेंजर जैसे आयोजन युवाओं को नेतृत्व और सामाजिक योगदान के लिए तैयार करते हैं, और मुझे यहाँ के छात्रों पर गर्व है।”

उनके शब्दों ने उपस्थित युवाओं में जोश और प्रेरणा का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश शासन के अपर महाधिवक्ता श्री अजीत कुमार सिंह ने की। श्री सिंह एक प्रख्यात विधिवेत्ता और प्रशासक हैं, जिन्होंने अपने लंबे करियर में न्याय और प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता के रूप में वे राज्य के विधिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अपनी कुशलता व निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि”युवा देश का भविष्य हैं और रोवर रेंजर जैसे मंच उन्हें अनुशासन, नेतृत्व और समाज सेवा के मूल्यों से जोड़ते हैं। यह आयोजन हमें यह सिखाता है कि एकजुटता और समर्पण से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।”

उनके प्रेरक शब्दों ने प्रतिभागियों में उत्साह जगाया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में रोवर्स एवं रेन्जर्स आंदोलन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “यह आयोजन न केवल युवाओं के कौशल को निखारता है, बल्कि उनमें एकता और समर्पण की भावना भी जागृत करता है।” समागम में विभिन्न गतिविधियों जैसे खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे गुणों का विकास करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को स्काउट गाइड का स्कार्फ पहनाने के उपरांत ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान रोवर्स एवं रेन्जर्स टीमों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि डॉ० संगीता बलवंत कार्यक्रम के अध्यक्ष अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह एवं आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से लिया।आयोजन में कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और छात्र एवं छात्राओं छात्रों का विशेष योगदान रहा। यह समागम गाजीपुर के शैक्षिक और सामाजिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
-
शाह फैज स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं व कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब वो शिक्षित होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत ‘सुन भारत की नारी’ गीत से हुई तथा चंद्र भूषण राय ने महिला दिवस पर सभी को विशेष शपथ दिलाई।

विद्यालय के गैर शैक्षणिक कर्मचारी लक्ष्मण ने महिलाओं पर रोचक तथ्य बताये। महिलाओं के सम्मान में कंप्यूटर के अध्यापक अनूप श्रीवास्तव ने महिलाओं के सम्मान में ‘नारी है तो परिवार है ‘ कविता सुनायी साथ ही साथ विद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाओं को सम्मान स्वरुप गुलाब का फूल व चॉकलेट दिया गया । महिलाओं के योगदान को दर्शाते हुए विद्यालय के अध्यापकों शिवम् सिंह यादव, इंद्रजीत दुबे व चंद्रभूषण राय ने एक नाटिका प्रस्तुत की जिसका सञ्चालन शिवम् प्रजापति ने किया।

अँग्रेज़ी के वरिष्ठ अध्यापक रत्नेश शुक्ला ने महिला दिवस पर भाषण की प्रस्तुति की जिसमें उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई, सरोजिनी नायडू आदि महिलाओं का ज़िक्र किया व साथ ही इस विद्यालय की संस्थापिका मैडम सईदा फैज़ के बारे में बताया की यह विद्यालय भी एक महिला के ही प्रयत्नों का परिणाम है जिन्होंने सभी बाधाओं को पार करते हुए इतना बड़ा विद्यालय स्थापित किया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी ने विद्यालय की समस्त महिलाओं की तरफ से धन्यवाद दिया व कहा कि इस विद्यालाय के सभी पुरुष महिलाओं का हमेशा सम्मान करते हैं।


इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, महबूब आलम, रत्नेश शुक्ला, चंद्र भूषण राय , वसीम अहमद, शिवम् प्रजापति,अश्वनि सिंह, शिवम् सिंह यादव, इंद्रजीत दुबे, अंकिता दुबे व अन्य सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सञ्चालन महबूब आलम ने किया। कार्यक्रम की साज सज्जा आमना ओबैद व उमेश ने की तथा संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

-
विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

गाजीपुर। महुआबाग स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्तमान में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, संवाद कौशल और हेयर स्टाइलिंग में दक्ष बनाना है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनीता कुमारी के संरक्षण में और रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अकबरे आजम के समन्वय में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन नांदी महिंद्रा समूह और लॉरियल के सहयोग से किया गया है, जो छात्राओं के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को प्रभावी लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन तकनीक, संवाद कौशल और आधुनिक हेयर स्टाइलिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं, जिससे वे व्यावसायिक दुनिया में आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनीता कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अकबरे आजम ने कहा कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं को व्यावहारिक कौशल प्राप्त होंगे, जो उनके करियर में सहायक सिद्ध होंगे।
छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपने कौशल विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से महाविद्यालय की प्रतिबद्धता छात्राओं के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रदर्शित होती है।
-
नशा मुक्ति और दहेज मुक्त भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पुस्तकों के अध्ययन से ज्ञान सम्यक एवं स्थाई होता है: प्रोफेसर डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय
गाजीपुर। सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के शिविर के पांचवे दिन कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देश पर “पढ़े महाविद्यालय – बढ़े महाविद्यालय”,”नशा मुक्त भारत” और “दहेज मुक्त भारत” पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस कार्यक्रम में छात्रों को पुस्तक पढ़ने और सामाजिक जागरूकता के महत्व को समझाया। उन्होंने ने कहा कि पुस्तकों के अध्ययन से ज्ञान सम्यक एवं स्थाई होता है। पुस्तकें पढ़ना कई तरह से लाभदायक होता है, जैसे कि ज्ञान और समझ बढ़ती है, शब्दावली में सुधार होता है, तनाव कम होता है, और एकाग्रता बढ़ती है। पुस्तकें हमें विभिन्न विषयों के बारे में सम्यक ज्ञान प्रदान करती हैं और हमारी समझ को व्यापक बनाती हैं। पुस्तकें पढ़ने से हमारी शब्दावली बढ़ती है और हम नए शब्दों को आसानी से सीख सकते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने छात्र – छात्राओं से अपील की कि वे नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन भागीदार बनें। नशा युक्त समाज महिलाओं एवं बच्चों के उत्पीड़न का कारक बनता है। नशा मुक्त परिवार एवं नशा मुक्त देश विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने दहेज प्रथा के खिलाफ भी संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया और युवाओं से अपील की कि वे समाज में समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा दें। दहेज प्रथा शिक्षित समाज के लिए अभिशाप है, और इसे समाप्त करने के लिए समाज में जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ और इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा॰ त्रिनाथ मिश्र, धर्मेन्द्र, डा॰ अतुल कुमार सिंह और डा॰ अशोक कुमार और सहायक कर्मचारी सुनील कुशवाहा और नीरज सिंह उपस्थित रहे।
-
डीएम ने अधिकारियों को किया सम्मानित



गाजीपुर।यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में बैंक में कार्यरत महिला स्टाफ सदस्यों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य बिनीता सिंह उपस्थित रहीं। इनके अतिरिक्त बैंक के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा, उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार एवं राजदेव कुमार सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और महिला कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।उनके सतत विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
महिला दिवस समारोह के दौरान, बैंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच महिला अधिकारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इन अधिकारियों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण, परिश्रम और बैंकिंग सेवा में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा ने सभी महिला अधिकारियों को बधाई दी। बैंक में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी। यह समारोह महिला सशक्तिकरण की दिशा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह संदेश देता है कि समाज और संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है। -
राज्यसभा सांसद ने वितरण किया दवा,सेनेटरीपैड और चश्मा

राज्यसभा सांसद ने वितरण किया दवा,सेनेटरीपैड और चश्मा


गाजीपुर।शुक्रवार को जन औषधि दिवस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने गाजीपुर में विधानसभा जहूराबाद के ग्राम सलेमपुर में आयोजित जन औषधि कैंप का निरीक्षण किया।उन्होंने मुफ्त दवा, सेनेटरी पैड व चश्मा का वितरण की।
राजसभा सांसद ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार हमेशा गरीबों और वंचितों के प्रति समर्पित रहती है। उनके हित में कार्य करती है आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम जन औषधि दिवस मना रहे हैं और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत गांवों में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जन औषधि केंद्र पर मिलने वाली दवाएँ उच्च गुणवत्ता युक्त सस्ते दामों पर मिलने वाली दवाएं हैं, भाजपा सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध हैं कि आज के समय में कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में दवाओं से वंचित नहीं रहे और अपना इलाज सुचारू रूप से करा सकें।
राज्यसभा सांसद इस परियोजना को विस्तार से बताते हुए कहा कि 2016 में इस योजना के माध्यम से 199 दवाएँ बेची गईं।
2017 में 98 प्रकार की बीमारियों के लिए 700 से अधिक जेनेरिक दवाएँ और 164 सर्जिकल आइटम बेचे गए।
मार्च 2018 में सुविधा नाम से लड़कियों के सैनिटरी नैपकिन की बिक्री शुरू हुई।
2019 में 900 प्रकार की जेनेरिक दवाएँ और 154 सर्जिकल उत्पाद बेचे गए।
2024 तक 2047 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां और 300 से अधिक सर्जिकल उत्पाद बेचे जा रहे हैं। बिक्री में 5 आयुर्वेदिक उत्पाद भी शामिल किए गए हैं।
इस योजना के माध्यम से पिछले 10 वर्षों में 5600 करोड़ से अधिक की बिक्री के माध्यम से 30000 करोड़ से अधिक सार्वजनिक धन की बचत हुई है।
2014 से पहले जन औषधि केंद्रों की संख्या पूरे देश में मात्र 240 थी और जब 2014 के बाद जब भाजपा की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लिए और गरीबों के कल्याण हेतु आज जन औषधि केन्द्रों की संख्या 240 से बढ़ाकर 15000 कर दिए। -
छात्र-छात्राओं के लिए पांच दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। गुरुवार को पीजी कॉलेज में बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एसडी सिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर योग गुरु राधेश्याम ओझा ने छात्र-छात्राओं को योग के सिद्धांतों और आसनों के लाभ और उनके सही अभ्यास की विधि से अवगत कराया। प्रोफेसर डॉ. एसडी सिंह, बीएड विभागाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं है, बल्कि यह मानसिक, आत्मिक और सामाजिक संतुलन की ओर भी मार्गदर्शन करता है। बीएड के विद्यार्थियों के लिए योग का अध्ययन और अभ्यास अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह उन्हें न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और समग्र कल्याण के लिए भी लाभकारी है। आज के शिक्षण वातावरण में, जहां मानसिक तनाव, चिंता, और शारीरिक थकावट एक सामान्य समस्या बन चुकी हैं, योग एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है। विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग का अभ्यास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग गुरु राधेश्याम ओझा ने शिविर में भ्रामरी प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन सहित कई योग आसनों के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को सही ढंग से अभ्यास करने की विधि समझाई। उन्होंने बताया कि योग मानसिक शांति और शारीरिक तंदरुस्ती के लिए अत्यंत लाभकारी है।
इस शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है, ताकि वे अपने शैक्षिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। शिविर में समस्त छात्रों ने भाग लिया और योग के लाभों को समझा।
-
सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

सड़क सुरक्षा से जुड़े सामान्य नियमों पर जन जागरूकता रैलीगाजीपुर। बुधवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ. डॉ राघवेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र ने स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को सड़क सुरक्षा के नियमो की शपथ दिलायी, तत्पश्चात सड़क सुरक्षा से जुड़े सामान्य नियमों पर जन जागरूकता रैली निकाली गयी। यह रैली स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर प्रसादपुर एवं गंगा विशुनपुर ग्राम से होते हुए विभिन्न नारों के साथ महाविद्यालय के परिसर में समाप्त हुआ। इसके उपरांत द्वितीय सत्र में सड़क सुरक्षा से जुड़े सामान्य नियमों पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टैंट प्रोफ. प्रदीप रंजन ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होनें बताया कि किस तरह हमारे देश में हर एक मिनट में एक सड़क हादसा होता है और हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में हो जाती है और उसमें ज्यादतर लोग नवयुवक ही होते हैं। पिछले दो महिने में सिर्फ गाजीपुर जिले में 30 लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवां बैठे हैं। यातायात नियमों का सही से पालन कर हादसों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा॰ त्रिनाथ मिश्र धर्मेन्द्र, डा॰ अतुल कुमार सिंह और डा॰ अशोक कुमार और सहायक कर्मचारी सुनील कुशवाहा और नीरज सिंह उपस्थित रहे।
-
एसडीएम से मिला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रतिनिधिमंडल

होली इवेंट के नाम पर होने वाले अभद्रता एवं अराजकता के विरोध में उपजिलाधिकारी से मिला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रतिनिधिमंडल।
गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बुधवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शहर के विभिन्न लान एवं होटलों में आयोजित होने जा रहे होली इवेंट के कार्यक्रमों में असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू त्योहारों का मजाक उड़ाया जाएगा और हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया जाएगा। जिसके विरोध में आज प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपजिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि ऐसे सनातन विरोधी कार्यों से अवगत कराते हुए हिंदू त्योहारों पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इवेंट के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और हिंदू त्यौहार का मजाक उड़ाया जाता है। ऐसे त्योहारों का बहाना करके गुलाबी शाम, रंग उत्सव जैसे नाम देकर के युवा पीढ़ी को एक जगह इकट्ठा करना, टिकट लगाकर डांस कार्यक्रम करते हैं। ऐसे लोगों का हिंदू आस्था से कोई मतलब नहीं है । केवल पैसा कमाने के उद्देश्य से होने वाले इस तरह के कार्यक्रमों में केवल अभद्रता होती है और हिंदू त्योहारों का एक तरह से मजाक बनाया जाता है। विहिप -बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा ऐसे कार्यक्रम करने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई एवं कहा गया कि अगर प्रशासन के द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इस कार्यक्रम को रोकने के लिए संगठन बाध्य होगा। जिस पर यदि कोई घटना घटती है तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिला मंत्री विपिन श्रीवास्तव, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिन्दू, जिला सह संयोजक शिवम् चौबे, उत्तम चौधरी, नगर अध्यक्ष अनुराग, नगर उपाध्यक्ष रामशीष, राजन, विनोद, बृजेश, अजय, रामजी इत्यादि उपस्थित रहे।





