-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
अनुशासनबद्ध परीक्षा संचालन के प्रति कॉलेज प्रशासन कृतसंकल्पित:प्रो. वीके राय

गाजीपुर। नगर स्थित स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन सत्रों में संचालित हो रही हैं । गुरुवार को प्रात:कालीन सत्र में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के भूगोल, सैन्यविज्ञान, मनोविज्ञान व राजनीतिशास्त्र विषय की परीक्षा में 65 पंजीकृत छात्रों में से 63 परीक्षार्थी सम्मिलित एवं 02 अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में बीए तृतीय सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र विषय में 34 में से 3 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तृतीय सत्र में बी.कॉम, बीए पंचम सेमेस्टर इतिहास विषय के 252 व एम.ए. तृतीय सेमेस्टर हिंदी के 20 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित रहे।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा के व्यवस्थित एवं सुचितापूर्ण संचालन के लिए डॉ. रामधारी राम की अध्यक्षता में एक परीक्षा समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. संतीश पाण्डेय, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. सुजीत कुमार तथा डॉ. नित्यानंद राय सम्मिलित हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रभारी के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल ने सभी कक्षों में सघन जांच कर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। प्राचार्य प्रो. राय ने बताया कि परीक्षार्थियों को बैग, मोबाइल, इलेक्ट्रिक घड़ी आदि लेकर परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय प्रशासन अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप नकलविहीन, अनुशासित तथा व्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए कृतसंकल्पित है ।
-
डीएम-एसपी ने किया अपील


गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा कानून-व्यवस्था/जुमे की नमाज के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों के आस पास निरंतर भ्रमणशील एवं पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील किया गया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, उपजिलाधकारी सदर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी नगर सुधाकर पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल मौजूद थे ।
-
महिला पीजी कॉलेज में तीन पालियों में हुई विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी रही। आज तीनों पालियों में परीक्षाएं संपन्न हुई। प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई जिसमें 81 पंजीकृत शिक्षार्थियों में 79 उपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में चित्रकला विषय में 55 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 53 उपस्थित रहे। तृतीय पाली में बीए पंचम सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र, बीएससी पंचम सेमेस्टर जंतु विज्ञान एवं बी ए प्रथम सेमेस्टर संस्कृत की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें उपरोक्त विश्व में पंजीकृत सभी परीक्षार्थी क्रमशः 111, 88 एवं 34 उपस्थित रहे।

प्राचार्य डॉक्टर अनिता कुमारी के अनुसार सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय के मानक के अनुसार संपादित हो रही है। प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में परीक्षा समिति द्वारा उपरोक्त सभी कार्यों का संपादित किया जा रहा है। महिला महाविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय का नोडल केंद्र भी है जहां पर 28 महाविद्यालयों के प्रश्न पत्र एवं कॉपियां वितरित की जा रही हैं एवं एवं उत्तर पुस्तिकाएं संकलित की जा रही हैं। नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए महाविद्यालय में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान कक्षों में भी आंतरिक उड़ाका दल के सदस्यों डॉ सारिका सिंह, डॉ शिखा सिंह एवं डॉ संगीता मौर्य द्वारा सघन तलाशी ली जा रहीं है। पूरी परीक्षा की ऑनलाइन कैमरे की निगरानी की मैं संपन्न हो रही है तथा विश्वविद्यालय द्वारा स्कीम मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

परीक्षा अवधि के दौरान ही छात्राओं की उपस्थिति- अनुपस्थिति को उनके उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या को ऑनलाइन अंकित कर दर्ज किया जा रहा है। पूरे दिसंबर माह तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी रहेगी। महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार जिन छात्राओं ने अभी भी अपने असाइनमेंट एवं प्रैक्टिकल फाइलें अपने संबंधित प्राध्यापकों से चेक नहीं कराया है। वे तत्काल उनसे संपर्क कर आंतरिक मूल्यांकन करा लें ताकि उनके आंतरिक अंक चढ़ाया जा सके। क्योंकि पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा इन परीक्षाओं के दौरान ही प्रायोगिक परीक्षाएं भी संपन्न कराई जाएगी। अतएव छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा के लिए भी तैयार रहें। प्रायोगिक /मौखिक परीक्षा की तिथि के संबंध में सूचना संबंधित विषय के प्राध्यापकों द्वारा उनके व्हाट्सएप ग्रुप एवं विभाग के नोटिस बोर्ड पर दी जाएगी। अतः सभी संबंधित छात्राएं अपने विभाग प्रभारी के संपर्क में रहे और व्हाट्सएप ग्रुप का अवलोकन करते रहें।

-
कांग्रेसियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर किया याद

कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर किया याद
अम्बेडकर पार्क, लंका पर माल्यार्पण कर कांग्रेस ने बाबा साहब का मनाया 68 वां महानिर्वाण दिवस

ग़ाज़ीपुर।गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 68 वा महानिर्माण दिवस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सुनील राम की अध्यक्षता में अंबेडकर पार्क लंका में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आदरणीय डा.बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी नाम से लोकप्रिय, भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे, उन्होंने दलित, बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों व दलितों से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री भी थे, भारतीय संविधान के जनक एवं भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। कार्यवाहक शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महान और सरल व्यक्तित्व के धनी, प्रकांड विद्वान और बौद्ध नेता के रूप में डॉ. अंबेडकर की सामाजिक स्थिति के कारण उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में जाना जाता है, वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने भी उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से एक सामंजस्यपूर्ण भारतीय राष्ट्र की स्थापना करना चाहते थे, उन्हें अहसास था कि यदि समाज के अंतर्निहित विरोधाभासों से प्रभावी ढंग से नहीं निपटा गया तो संविधान के उच्च आदर्श अधूरे रह जाएंगे, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विद्वत दूरदर्शिता के कारण आज पूरा देश और सर्वसमाज उन्हें याद कर रहा है।
इस अवसर पर डॉ मार्कंडेय सिंह पीसी सदस्य, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा एवं चंद्रिका सिंह, शंभू कुशवाहा, हामिद अली, लाल मोहम्मद, झुन्ना शर्मा, अब्दुल्ला मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे। -
भाजपा नेताओं ने मनाया बाबा साहब का 68वां महा परिनिर्वाण दिवस

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का 68वां महा परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को बूथ स्तर पर मनाया। इस अवसर पर सदर मंडल पश्चिमी अंतर्गत जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके सम्मान में नारे लगाए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर गरीबों और शोषितों के मसीहा थे जिनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुरा कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, मुरली कुशवाहा, निखिल राय, प्रदीप राजभर, अनुराग प्रजापति, हर्ष कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने लंका स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

नगर मंडल के बूथ संख्या 213 सरस्वती विहार कॉलोनी पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व मे बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अंजनी कुमार सिंह, अभिनव सिंह, विजय सिंह ,शशांक राय, हर्ष सिंह, जितेंद्र यादव, अमित राय,अमित तिवारी, आलोक सिंह ,पप्पू यादव, छोटू प्रजापति उपस्थित रहे। करंडा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम के नेतृत्व में करंडा क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का
निर्माण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश पांडेय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव,प्रधान इंद्रजीत राम, मारकंडे प्रसाद, रामायण आदि मौजूद थे।
दुल्लहपुर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि परम वीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के जन्म भूमि ग्राम धामूपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाया गयाl और उपस्थित लोगों ने बीच में उनकी कृतियों के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में सुधाकर कुशवाहा, राजेश सोनकर,मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,मशहूर कॉमेडियन कलाकार चिरकुट बाबा उर्फ सरवन कनौजिया, सरवन सिंह,बहादुर राम,शिव कुमार कनौजिया,गुलाब राम,हरिंदर राम,सुदामा राम,कुलदीप प्रजापति आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
-
निबंध एवं विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को परिषदीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत निबंध एवं विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं का शीर्षक ‘महाविद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति – अनुपस्थिति के विविध आयाम’ था। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए मनोविज्ञान परिषद के प्रभारी डॉ शिव कुमार ने कहा कि महाविद्यालयों में छात्राओं की उपस्थिति या अनुपस्थित केवल एक शैक्षिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से गहराई से जुड़ा हुआ है। छात्राओं की उपस्थिति न केवल उनकी शैक्षिक उपलब्धियां एवं भावी जीवन को प्रभावित करती है बल्कि उनके समग्र विकास और समाज में उनकी भूमिका को भी तय करती है।

छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया तथा इस विषय पर खुले मन से अपने विचार प्रकट किए। सीखने की इच्छा, अध्ययन – ज्ञानार्जन में रुचि, उच्च प्रेरणा का होना, गहन ज्ञान की अभिलाषा, अभिभावकों का दबाव और समर्थन, अनुशासित जीवन, कक्षा शिक्षण का सर्वोत्तम होना, दोस्तों से मिलना तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शामिल होने का अवसर आदि कुछ प्रमुख कारण है जिन्हें छात्राओं द्वारा कक्षाओं एवं महाविद्यालय में उपस्थित के प्रमुख कारण के रूप में कारण के रूप में बताया गया।
इसी प्रकार शिक्षा एवं अधिगम में रुचि न होना, भविष्य का कोई लक्ष्य ना होना, माता-पिता का अविश्वास एवं समर्थन की कमी, उचित पारिवारिक वातावरण का ना होना, शारीरिक एवं स्वास्थ्य कारण, पारिवारिक आयोजन, घरेलू कामकाज की जिम्मेदारी, कक्षा न करने की प्रवृत्ति, बोरिंग कक्षाएं या नीरस अध्यापन, मोबाइल फोन का रखना, 75% उपस्थिति का अनिवार्य ना होना, दोस्तों के ना आने पर स्वयं भी क्लास में ना आना, अत्याधिक दूरी एवं किराए पर खर्च, ड्रेस का साफ-सुथरा ना होना, तथा क्लास में आने के प्रति अभिभावकों की अनिच्छा आदि को कक्षाओं में अनुपस्थिति के प्रमुख कारण के रूप में छात्राओं द्वारा बताए गए।
विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में शांति सोनी, महक, मानसी अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा सोनम कुमारी एवं मालती यादव ने प्रशंसित स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में मानसी अग्रवाल, मालती यादव एवं सुप्रिया शर्मा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा दीक्षा यादव एवं खुशबू चौहान ने प्रसंशित स्थान प्राप्त किया। डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ संगीता, डॉ निरंजन कुमार एवं नेहा कुमारी ने निर्णायक के रूप में कार्य किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने प्रतियोगिता के विषय की प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुपस्थिति के विभिन्न आयामों को समझना और उनके समाधान की योजना बनाना एक सकारात्मक शैक्षिक पहल है। छात्राओं द्वारा दिए गए सुझावों का हम अपने महाविद्यालय में उपयोग करेंगे तथा हम छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से यह अपेक्षा करेंगे कि वे अनुशासित तरीके से शिक्षण कार्य में सहभाग करें। क्योंकि आपकी उपस्थिति से ही न केवल आपके लक्ष्य और सपने पूरे होंगे बल्कि एक आदर्श समाज और देश का निर्माण भी हो सकेगा।
कार्यक्रम में डॉ इकलाख, डॉ विकास सिंह, डॉ ओम शिवानी, डॉ रामनाथ, डॉ ओम शिवानी, डॉ अकबरे आजम डॉ मनीष सोनकर, डॉ पीयूष सिंह आदि शिक्षकगण एवं मनोविज्ञान परिषद से जुड़ी छात्राएं उपस्थित रही।
-
विजेताओं को डीएम ने किया पुरस्कृत


गाजीपुर।अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस के अवसर पर अक्षम बच्चों का जनपद स्तरीय समेकित खेलकदू एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्याण कर किया गया। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों व बच्चो को शिक्षण प्रशिक्षण कार्य हेतु प्रेरित किया। विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराए जाने वाले समस्त कार्यक्रमो व सुविधाओ के बारे में अभिभावक एवं बच्चों को अवगत कराया।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस के अवसर पर समस्त विकासखण्डों से आए हुए दिव्यांग बच्चों के मध्य छूकर पहचानों प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, मेंढक दौड़ प्रतियोगिता, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता का आयोजन तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

छूकर पहचानो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनीषा कम्पोजिट विद्यालय-रेवरियां, विकासखण्ड-जखनियां, द्वितीय स्थान पर गुड़िया, प्राथमिक विद्यालय-कुदरूसीपुर, विकासखण्ड-मनिहारी एवं तृतीय स्थान लक्ष्मी, उच्च प्राथमिक विद्यालय-तरौटी, विकासखण्ड-मरदह ने प्राप्त किया गया। उसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका कश्यप, कम्पोजिट विद्यालय गौसपुर, बुजुर्गा विकासखण्ड-मनिहारी, द्वितीय स्थान गायत्री कुमारी, कम्पोजिट विद्यालय-बारा, विकासखण्ड-भदौरा, व तृतीय स्थान अमृता राजभर, प्राथमिक विद्यालय-कठउत, विकासखण्ड-मोहम्मदाबाद ने प्राप्त किया गया।
सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरूषी यादव, प्राथमिक विद्यालय-सैयद खानपुर, विकासखण्ड-बाराचवर, द्वितीय स्थान अंशिका कश्यप,कम्पोजिट विद्यालय-गौसपुर बुजुर्गा, विकासखण्ड-मनिहारी एवं तृतीय स्थान सृजन सिंह, कम्पोजिट विद्यालय-तारीघाट, विकासखण्ड-रेवतीपुर ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया व कार्यक्रम में आए बहु दिव्यांग बच्चों को होम बेस्ड किट व पूर्ण दृष्टि बाधित बच्चों को ब्रेल किट तथा लो विजन बच्चों को लो विजन किट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग एवं जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता, जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा अमित कुमार राय, जिला समन्वयक, प्रभारी एम0आई0एस0 देवेश सिंह यादव व समस्त विशेष शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामप्रवेश तिवारी विशेष शिक्षक द्वारा किया गया। -
पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल प्रारम्भ

विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल प्रारम्भ
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से सकुशल प्रारम्भ हो गई। इसकी सूचना देते हुए पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं इस बार दो दो घंटे की तीन पाली में हो रही, जिनमें प्रथम सेमेस्टर सुबह आठ से दस बजे तक, तृतीय सेमेस्टर सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक एक पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं सायं दो से चार बजे तक सम्पादित हो रही है। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि इसके साथ ही संबंधित सेमेस्टर में कैरी फॉरवार्ड छात्र-छात्राओं की बैक पेपर एवं श्रेणी सुधार की परीक्षाएं साथ-साथ चलती रहेगी।

प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में सभी 86 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोपहर की पाली में 468 परीक्षार्थी उपस्थित व 15 अनुपस्थित रहे जबकि सांयकाल तृतीय पाली में कुल 400 उपस्थित तथा 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पी० जी० कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भी तीनों पालियों में परीक्षा सुचिता पूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान आंतरिक उड़ाका दल के साथ प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने परीक्षा से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षण कर परीक्षा के बाबत क्लासरूम में किए गए इंतजाम का निरीक्षण किया। प्राचार्य पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षा मानक अनुसार कराई जाएगी। आंतरिक उड़ाका दल गेट पर ही छात्र-छात्राओं के दाखिल होने के साथ ही उनकी जांच करेगा।किसी भी तरीके के अनफेयर मिंस (अनुचित साधन) के प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले छात्र छात्राओं के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्राचार्य के निरीक्षण के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ० बद्रीनाथ सिंह, प्रोफेसर रविशंकर सिंह, डॉक्टर योगेश कुमार आदि भी मौजूद रहे। -
अत्याचार के खिलाफ निकला जन आक्रोश रैली, किया मांग


ग़ाज़ीपुर। बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार, महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार और हिन्दुओं की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाये जाने एवं चिन्मय कृष्ण दास की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में आज जन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। जन आक्रोश मार्च के जरिये हिन्दू रक्षा समिति द्वारा बांग्लादेश सहित पूरे विश्व में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश की सरकार से हर सम्भव कदग उठाने की मांग की गई।


समिति ने कहा कि वर्तमान में बंग्लादेश राजनैतिक षडयन्त्र व अराजकता की दौर से गुजर रहा है। जिसमें वहाँ रहने वाले निर्दोष अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर धर्मान्धता के कारण अमानवीय अत्याचार किये जा रहे है। हिन्दुओं की सम्पत्तियों को लूटा जा रहा है। हिन्दू, महिलाओं पर घिनौने अत्याचार किये जा रहे है, उनकी आबरू लूट कर हत्या की जा रही है तथा जबरन धर्म परिर्वतन के लिए मजबूर किया जा रहा है। हिन्दुओ के घरो, मंदिरो व दुकानों को आग के हवाले किया जा रहा है। बांग्लादेश सरकार ने हिन्दुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर रैली निकालने और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में 25 नवम्बर को इस्कान के चिन्मय कृष्णदास प्रभु को ढाका के हजरत शाहजलाल अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अवैधानिक रूप से गिरफतार किया है।


कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वहा शान्ती एवं सौहार्द कायम रखने हेतु भारत सरकार से व अन्य सरकारों से अपेक्षा है।आज गाजीपुर के सभी हिन्दू संगठन जिसमें व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं के प्रति अत्याचार के विरुद्ध जनाक्रोश मार्च किया गया तथा सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। समिति द्वारा भारत सरकार को ज्ञापन भेजते हुए उचित कार्यवाही और इस्कान के प्रमुख चिन्मय कृष्णदास प्रभु एवं उनके दो सहयोगियों को बांग्लादेश सरकार अविलम्ब मुक्त करने की मांग की गई। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक राय, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, दीपक, विपिन, सूरज, अनुज, रवि राज, विनोद अग्रवाल, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


-
डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण,ली जानकारी


गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय गोराबाजार का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। वहां चिकित्सीय सुविधाओ एंव वार्ड में भर्ती मरीजो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आई0सी0यू0 वार्ड एवं ओ0पी0डी वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भर्ती मरिजों से उनके स्वास्थ,दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में एक-एक मरीजो से मिलकर हाल जाना। जिलाधिकारी ने नर्सो एवं वार्ड वाय को निर्देशित कर बताया कि प्रत्येक मरीज की जिम्मेदारी आप की है, दवा से लेकर उनके स्वास्थ्य ठीक होने तक आप सभी को अच्छे से ध्यान देना होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। अस्पताल में जितने भी वार्ड में मरीज है उन सभी वाडो में डाक्टर उपस्थित रहेगे,अन्यथा की स्थिति में किसी तरह की शिकायत पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में आकस्मिक कक्ष, ओ0पी0डी0, बाल रोग वार्ड, आई0सी0यू0 कक्ष, एन आर सी कक्ष, मेडिकल वार्ड (पुरूष एवं महिला), मेडिसिन वार्ड, का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मरीजो को होने वाले शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल को निर्देश दिया कि किसी चिकित्सक/कर्मचारी द्वारा पैसे की मॉग करने तथा मरीजो द्वारा शिकायत पर तत्काल नोटिस जारी किया जाए। उन्होने बताया कि मौसम परिर्वतन होने से बीमार होने वाले मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी मरीजो को कोई परेशानी न हो उनके ठीक होने और ठीक होकर घर चले जाने तक की पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रतिदिन प्रस्तुत किया जाए। जिलाधिकारी ने वार्डो एवं शौचालयो में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा. आनन्द मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एव अन्य डाक्टर/वार्डो के नर्स उपस्थित थे।





