Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • विभिन्न कार्यों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

    विभिन्न कार्यों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

    गाजीपुर। मण्डलायुक्त  वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा का मंगलवार को जनपदीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होने निर्माणाधीन महिला पी जी कालेज छात्रावास ददरी घाट, ड्रग वेयर हाउस नवीन स्टेडियम, रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर मे जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्य, तहसील सैदपुर अन्तर्गत प्रा0 विद्यालय सादी -भादी मे बनाये गये बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्याे का निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होने निर्माणाधीन कार्यो को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एंव समयबद्ध कार्य कराने का निर्देश दिया तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम मे 18 वर्ष के या उससे उपर के किसी भी व्यक्ति जिसका मतदाता सूची मे नाम दर्ज नही है उसे फार्म-6 भरवाकर सूची मे जोड़ने का निर्देश उपस्थित बी एल ओ को दिया। इस दौरान उन्होने मुस्लिमपुर में पौधरोपण भी किया। मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • राजस्व न्यायलयों की हुई समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

    राजस्व न्यायलयों की हुई समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

    गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति मे राजस्व न्यायालयो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। समीक्षा के दौरान उन्होने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0,/भू0रा0, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एवं अन्य न्यायालयो के एक माह से लेकर 05 वर्ष से अधिक तक के लंबित वादो एवं उसके निस्तारण की समीक्षा की । समीक्षाा के दौरान उन्होने उ0प्र0 राजस्व संहिता की धारा 24 के अन्तर्गत दायर वादो, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 67, के अन्तर्गत दायर वादो का समीक्षा करते हुए वादो का गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने अंश निर्धारण, भू-लेख खसरा,स्वामित्व योजना की जानकारी ली। अंश निर्धारण के लिए गलत नक्शा पर डी एल आर सी को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिए।
    बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पांडेय, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव,कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।  

  • भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है,यह देश की आत्मा है:सुनील राम

    भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है,यह देश की आत्मा है:सुनील राम

    संविधान दिवस: कांग्रेस ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद

    भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है,बल्कि यह देश की आत्मा है:सुनील राम

    गाज़ीपुर।26 नवंबर को हर साल हमारे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में कोतवाली क्षेत्र के लंका स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज मनाया जाने वाला संविधान दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज को याद करने का दिन है। यह हमें बताता है कि हमारे पास क्या अधिकार हैं और हमें देश के प्रति क्या कर्तव्य निभाने चाहिए। वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा की इस संविधान को भारत की आजादी के बाद आज ही 26 नवंबर 1950 को लागू किया गया था।तत्कालीन कांग्रेस लीडर्स और विशेष रूप से बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी और संविधान सभा के सभी सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान था। वहीं इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों ने जो मेहनत की, वह आज हमारे जीवन के हर हिस्से को प्रभावित करती है। इसे 26 नवंबर 1949 को अंतिम रूप दिया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। वहीं इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि संविधान के प्रारूप को तैयार करने में बाबा साहब का अहम दायित्व था, इस संबंध में संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई। डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा इस सभा के अंतरिम अध्यक्ष बने, और बाद में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया। संविधान का मसौदा तैयार करने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे। इस दौरान 166 बैठकें हुईं।इसके बाद देश का संविधान अपने अस्तित्व में आया। वहीं प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश की आत्मा है। इसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों को शामिल किया गया है। संविधान दिवस उन महान नेताओं और विचारकों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने हमारे देश को लोकतांत्रिक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, चंद्रिका सिंह, अजय श्रीवास्तव, राम नगीना पांडे, कुसुम तिवारी, मनीष राय, सबीबूल हसन, महबूब निशा, विद्याधर पांडे, सदानंद गुप्ता, मनीष राय, रईस अहमद, छोटेलाल गौतम, गयासुद्दीन अंसारी, जफरुल्लाह अंसारी, राशिद भाई, धर्मेंद्र कुमार, सुधांशु तिवारी, ओम प्रकाश पासवान, आशुतोष श्रीवास्तव, तसव्वर अंसारी, आनंद प्रकाश, विनोद गुप्ता, रीता चौबे, पवन राय, सुधीर कुमार आदि लोग उपस्थित है।

  • अपना देश भारत के संविधान से चलता है: प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र

    अपना देश भारत के संविधान से चलता है: प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र

    अपना देश भारत संविधान से चलता है – प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

    गाजीपुर। पचहत्तर वें संविधान दिवस के अवसर पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में मंगलवार को प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन प्रोफे० (डॉ०) जी सिंह ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि अपना भारत संविधान के अनुसार चलता है । भारत का संविधान एक लिखित संविधान है और सभी लोगों को संविधान के नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यह लोकतंत्र की सफलता का द्योतक है कि भारत अपना 75 वां संविधान दिवस आन बान शान से मना रहा है। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि हम संविधान पर चल कर ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सकते हैं और हमारा संविधान भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने की गारंटी है।

    आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० धर्मेन्द्र ने किया। इसके पूर्व 75 वें संविधान दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों और रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में संविधान की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं और रोवर्स रेंजर्स तथा अन्य विद्यार्थियों को संविधान दिवस के बारे में तथा उसकी महत्ता और संविधान को अंगीकृत करने के लिए और समाज के लोगों को संविधान के बारे में जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रोफे० (डॉ०) एस एन सिंह, डॉक्टर लवजी सिंह, डॉक्टर रूचि मूर्ति सिंह, डॉक्टर कृष्ण कुमार पटेल, डॉ० अतुल कुमार सिंह, डॉ० त्रिनाथ मिश्रा, डॉ० अशोक कुमार, डॉक्टर उमा निवास मिश्रा के साथ महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

  • भारतीय संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

    भारतीय संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

    गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में 75 वें भारतीय संविधान दिवस अवसर पर मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
    गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस जैसा राजनैतिक दल जिसने संविधान की मूल भावना को आहत करके लगातार सत्ता में बने रहने का कार्य किया। वह आज संविधान को लेकर अनर्गल प्रलाप कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान में सर्वाधिक संशोधन कांग्रेस सरकार में हुआ है।व्यक्तिगत जीवन मे भी हमे सदैव अपने संविधान के प्रति समर्पित होकर नागरिक कर्त्तव्यों का निष्ठा से पालन करना चाहिए।
    प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि राष्ट्रवाद की बुनियाद पर खड़ी भाजपा लगातार त्याग, बलिदान की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों मे भाजपा की लगातार विश्वनीयता बढ़ने के कारण आज देश का संविधान सुरक्षित है।आज विपक्ष संविधान पर राजनीति करते हुए अपनी छद्म चाल से जनता मे भ्रम स्थापित कर रहा है कि देश का संविधान खतरे मे है। जबकि भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में संविधान आम जनता के भावनाओं मे सम्मान से जुड़कर लगातार मजबूत हो रहा है।
    पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने संविधान दिवस मनाने की संकल्पना को साकार किया है।आज अगर संविधान दिवस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    गोष्ठी को रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, शैलेश कुमार राम, रामराज बनवासी आदि ने संबोधित किया।
    इस अवसर पर पार्टी महामनीषी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    बैठक मे भाजपा के अत्यंत वरिष्ठ नेता वाराणसी से 7 बार के विधायक श्याम देव राय चौधरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
    संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
    गोष्ठी व श्रद्धांजलि मे अनुसुचित जन जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,लालसा भारद्वाज, सुरेश बिन्द, गोपाल राय, सुनील कुमार गुप्ता,सोमेश मोहन राय ,अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह , शनि चौरसिया,नन्दू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

  • संविधान दिवस पर महिला पीजी कॉलेज में आयोजित हुई संगोष्ठी, वक्ताओं ने कहा….

    संविधान दिवस पर महिला पीजी कॉलेज में आयोजित हुई संगोष्ठी, वक्ताओं ने कहा….

    गाजीपुर। मंगलवार को संविधान स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी ने की। मुख्य वक्ता डॉ राजेश कुमार यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र रहे। डा राजेश ने संविधान के ऐतिहासिक विकास, संविधानवाद पर चर्चा की और जे एस मिल के ‘एक व्यक्ति की अभिव्यक्ति भी महत्वपूर्ण है’ को लोकतंत्र का आधार भूत सिद्धांत बताया।

    डॉ विकास सिंह ने संवैधानिक सुधारो और उसकी प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संचालक डॉ अमित यादव ने राज्य के सकारात्मक कार्यों की अवधारणा पर चर्चा करते हुए कहा कि न्याय पूर्ण व्यवस्था के लिए स्वतंत्रता और समानता में संतुलन होना आवश्यक है। प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने कहा कि यह संविधान की ही देन है कि शिक्षा सभी के लिए उपलब्ध है और सभी को इसका लाभ उठाते हुए न केवल स्वयं के विकास बल्कि राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।


    डा रामनाथ केसरवानी ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डा अनिता कुमारी ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई।इस अवसर पर डॉ आनंद चौधरी, डॉ संगीता कुमारी, डॉ सारिका सिंह, डा ओम शिवानी,डा गजनफर सईद,डॉ पीयूष सिंह, डॉ शिखा सिंह, डॉ हरेंद्र कुमार, डा मनीष सोनकर,डा शशिकला एवं छात्राएं आदि उपस्थित रही।

  • एसपी ने किया थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिया निर्देश

    एसपी ने किया थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिया निर्देश

    ग़ाज़ीपुर। मंगलवार को एसपी ईरज राजा ने थाना करण्डा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण एसपी ने थाना परिसर, थाना कार्यालय, CCTNS कार्यालय, भोजनालय, बैरक, मालखाना, हवालात, शौचालय, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्र, अपराध रजिस्टर आदि को चेक किया एवं सम्बन्धित अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय , प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष करण्डा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

  • छात्रों ने बनाया गूगल असिस्टेंट के जैसा वॉइस असिस्टेंट

    छात्रों ने बनाया गूगल असिस्टेंट के जैसा वॉइस असिस्टेंट

    पूर्वांचल इंस्टिट्यूट ऑफ आईटी के छात्रों ने बनाया गूगल असिस्टेंट के जैसा वॉइस असिस्टेंट


    गाजीपुर। पूर्वांचल इन्स्टिट्यूट ऑफ आईटी कंप्यूटर विभाग स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के छात्रों के द्वारा गूगल असिस्टेंट से मिलता जुलता एक वॉयस असिस्टेंट बनाया गया है जो किसी भी तरह के सवाल के जवाब को देने में सक्षम है। यह वॉयस असिस्टेंट कंप्यूटर विभाग के बारे में सभी जानकारियां तो देता ही है। इसके साथ ही साथ दुनिया की किसी भी सूचना को आप इसे प्राप्त कर सकते हैं या किसी भी प्रश्न का जवाब देने में सक्षम है। जिस तरह से एलेक्सा अथवा गूगल असिस्टेंट काम करते हैं। कुछ समय पूर्व ही कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह को गूगल के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था और वह इस मामले में जिले के प्रथम व्यक्ति थे। इस पर कॉलेज के प्राचार्य विजय कुमार राय ने उनको सम्मानित भी किया था और आईओटी और एआई पर काम करने के लिए उनको प्रोत्साहन भी दिया था। कॉलेज के प्राचार्य विजय कुमार राय की टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि की वजह से ही छात्रों तथा शिक्षकों में इतना उत्साह था की उन्होंने ‘O’ लेबल के प्रोजेक्ट के रूप में इस तरह की चीज़ बनायीं जो कि आश्चर्यजनक है। इस छोटे से शहर में इस तरह का प्रोजेक्ट बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। आज कॉलेज प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया और इसमें इस सॉफ्टवेयर को बनाने वाली टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के कई प्रमुख शिक्षक, प्राचार्य तथा कंप्यूटर विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

  • ग्राम चौपाल में डीएम ने ली योजनाओं की जानकारी, दिया निर्देश

    ग्राम चौपाल में डीएम ने ली योजनाओं की जानकारी, दिया निर्देश

    गाज़ीपुर। जिलाधिकारी  आर्यका अखौरी अध्यक्षता में ‘‘गॉव की समस्या, गॉव मे समाधान‘‘ ग्राम चौपाल का आयोजन सोमवार को विकास खण्ड मरदह के कम्पोजिट विद्यालय ग्राम पंचायत हरहरी मे किया गया। ग्राम चौपाल का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कस्तूरबा गांधी मरदह की छात्राओ द्वारा स्वागतगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। ग्राम चौपाल में ज़िलाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओ यथा व्यक्तिगत शौचालय ,आवास, हैंड पम्प के संचालन, वृद्धापेंशन,दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण एवं राजस्व विभाग सम्बन्धित मामलो के सम्बंध में जानकारी ली एवम प्रत्येक पात्रों को योजना का लाभ दिये जाने तथा शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया।

    जिलाधिकारी ने बच्चों के टिकाकारण एवम ई कवच पोर्टल पर फीडिंग एवम  दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होनें कहा कि कोटेदार फ़ूड सेफ्टी से सम्बंधित सारी नियमो का पालन करते हुए साथ साफ सफाई का ध्यान रखेगे। उन्होंने बी सी सखी से गाव में किये गए कार्याे की जानकारी ली । उन्होने  मुख्य मार्ग से ग्राम हरहरी को जाने वाली सड़क को तत्काल सही कराने का निर्देश ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग का दिया। इस ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने का सत्यापन किया गया। ग्राम वासियों को खुली बैठक में सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए शासन की योजना का लाभ दिलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जायें। चौपाल मे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में तथा  हैंडपंप रिबोर, मनरेगा आदि कार्याे के बारे में भी ग्रामवासियों से सत्यापन किया गया। बाल विकास की समीक्षा मे दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा पुष्टाहार वितरण तथा कोटेदार द्वारा समय से राशन बाटने एवं विजली की उपलव्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। चौपाल के उपरान्त जिलाधिकारी ने कम्पोजित विद्यालय हरहरी मे कायाकल्प योजना के तहत कराये गये कार्याे का निरीक्षण कर आवश्कय निर्देश दिये। कार्यक्रम मे अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामों मे संचालित सभी योजनाओं के बारे मे विस्तार से लोगो को अवगत कराया तथा अन्य विभागो के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे मे लोगो को जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्टर ज्योति चौरसिया, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, तहसीलदार सदर,एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी ग्राम प्रधान प्रेमलता सिंह एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • डीएम ने की छात्राओं की प्रशंसा, कहा…..

    डीएम ने की छात्राओं की प्रशंसा, कहा…..

    गाज़ीपुर। सोमवार को लूदर्स कॉनवेन्ट बालिका इण्टर कालेज ने अपना 75वीं वार्षिकोत्सव डायमण्ड जुबली के रुप में मनाया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, वाराणसी धर्मप्रान्त के प्रमुख विशप युजिन जोसेफ, सि० श्रुति एवं अन्य लोगों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का सम्मान एवं स्वागत प्रधानाचार्या द्वारा अंगवस्त्रम एवं पौधा प्रदान कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागतगीत एवं एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रामो की  प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया।

    कार्यक्रम में छात्राओं ने एक शुरुवात, प्रार्थना एवं स्वागत नृत्य, माँ का नमन, अभ्युदय थिम सॉन्ग, योग ध्यान, प्रकृति स्यन्दन, भोजपुरी नृत्य, कथक कवाली, एन०सी०सी०, गाइड एवं ताइकान्डो का प्रदर्शन, सोशल मीडिआ के प्रति जागरुकता, अनेकता में एकता, बॉलीवुड डांस एवं उत्सव डांस का भव्य प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  ने अपने संदेश में छात्राओं के प्रदर्शन का भूरि-भूरि प्रशंसा किया तथा विद्यालय परिवार को बधाई दिया। विशप स्वामी ने अपने संदेश में विद्यालय के प्रति अपना प्यार दर्शाते हुए यहां के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के सुन्दर प्रयास की सराहना किया तथा सुन्दर भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान किया। अन्त में प्रधानाचार्या सि० अल्फोंसा द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञयापित किया। इस अवसर पर अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News