-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
कार्तिक पूर्णिमा पर निकाली गई कलश यात्रा

दक्षिणमुखी काली माता मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन
गाजीपुर शहर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर स्थित काली माता मंदिर में पूजा अनुष्ठान के लिए शहर के ददरीघाट से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। ददरीघाट पहुंचे श्रद्धालु कलश में गंगाजल लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए काली माता मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा में बैंड बाजा के साथ हाथी घोड़े भी चल रहे थे। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा घाट से कलश यात्रा निकाल गई, जो की काली माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा के आगे आगे हाथी और घोड़े चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं इस कलश यात्रा में शामिल हुई। बैंड बाजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए। वही डीजे के जरिए भक्ति संगीत भी बजाए जा रहे थे। इस दौरान ददरीघाट से लेकर काली माता मंदिर तक पूरा वातावरण देवी भक्ति से गूंजता नजर आया। काली माता के जयकारे लगाते हुए लोग पूरे उत्साह से कलश यात्रा में शामिल हुए। मालूम हो कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दक्षिणमुखी काली माता मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान किया जाता है, जिसके लिए आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
-
भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई 150 जयंती

भगवान बिरसा मुंडा की 150 मनाई गई जयंती
भंडसर पंचायत भवन पर आयोजित किया गया था कार्यक्रम
गाज़ीपुर। बिरनो ब्लॉक अन्तर्गत भड़सर पंचायत भवन पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत उन्मुखीकरण भगवान बिरसा मुंडा को जनजाति समुदाय हेतु उनके योगदान को स्मरण करते हुए। उनकी 150वी जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र खरवार व विशिष्ट अतिथि कमलेश गौड़ रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा धरती अंबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि सुरेंद्र खरवार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म से लेकर इनके जीवन की संघर्ष गाथा के बारे में हम सभी जनजातीय समुदाय के लोगों को जानना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कमलेश गौड़ के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम जनजातीय समाज के ऐतिहासिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु किए गए संघर्ष व देश भक्त में किए गए बलिदान को स्मरण कराया। ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल जंगल और जमीन की रक्षा का बिगुल बजाया। भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदानों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर दीपक गौड़ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, अंतिम खरवार, बिजवंती देवी, रोजगार सेवक रणधीर कुमार ,अर्चना प्रजापति पंचायत सहायक, ग्राम अजय प्रकाश सचिव , वशिष्ठ गौड़, हीरालाल खरवार ,बेचन प्रसाद गुप्ता ,संतोष खरवार, हरेंद्र खरवार ,अखिलेश खरवार, सोनू खरवार ,गोलू खरवार, विशाल खरवार, कृष्णा राजभर, अनमोल खरवार ,अमोल खरवार, कांति देवी, सुमन खरवार, राजेश खरवार, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश गौड़ व संचालन विनोद खरवार ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
-
मनोज सिन्हा करेंगे अधिकारी विश्राम गृह और कम्युनिटी सेंटर का लोकार्पण

गाजीपुर। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर स्थित अधिकारी विश्राम गृह एवं कम्युनिटी सेंटर का लोकार्पण 19 नवंबर को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के द्वारा होगा। इसका शिलान्यास 27 मई 2017 को हुआ था। रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक आशुतोष शुक्ला ने भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता के माध्यम से बताया कि रेलवे के अधिकारियों के विश्राम के लिए तथा मीटिंग के लिए अधिकारी विश्राम गृह और कम्युनिटी सेंटर (कांफ्रेंस हॉल) का शिलान्यास तत्कालीन संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के द्वारा 27 मई 2017 को किया गया था। जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया।

जिसमें 3 कमरें, 2 सूट रूम और एक बड़ा कांफ्रेंस हॉल है। इसके साथ ही किचेन डाइनिंग एरिया के अलावा लॉन भी है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव तथा विकास चंद्रा, (कार्यकारी निदेशक), रेल विकास निगम लिमिटेड भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बन जाने से बाहर से आने वालें रेलवे के अधिकारियों को रुकने में आसानी होगी साथ ही मीटिंग के लिए कांफ्रेंस हॉल की भी सुविधा होगी।

-
अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल (पुरुष) में पीजी कॉलेज बना विजेता

अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल (पुरुष) में पीजी कॉलेज बना विजेता

गाजीपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार (पुरुष) को पी० जी० कॉलेज, के खेल मैदान पर किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कालेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस टूर्नामेंट में पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर अपने सभी सेटो में विजेता बना। अंत में पी० जी० कालेज की टीम को चैंपियन घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रोफे० पाण्डेय ने कहा कि वालीबाल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में पांचवां स्थान रखता है। यह खेल अमेरिका में पहली बार 1896 में विद्यालय से प्रारंभ हुआ।


वालीबाल कम क्षेत्रफल में खेले जाने के कारण शीघ्र ही विद्यालयों का एक लोकप्रिय खेल बन गया। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि वालीबाल का खेल छात्र- छात्राओं के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास का सशक्त माध्यम है। वर्तमान सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया नारा को सकार करने में जुटा हुआ है। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ० बद्रीनाथ सिंह, प्रोफे० धर्मराज सिंह, प्रोफे० सुजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर एस० एन० सिंह आदि मौजूद रहे। इनके साथ प्रोफे. वीरेंद्र सिंह, डॉ० रामदुलारे, श्री लवजी सिंह, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० अतुल कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार सिंह प्रभारी खेलकूद के साथ ही महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे ।
आयोजन सचिव डॉ० मनोज कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अंत में पुरस्कार वितरण के बाद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई ।

-
एमसीए के छात्र छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर। गुरुवार को वेलफेयर क्लब तथा बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ (संयुक्त) द्वारा पीजी कालेज टेरी में बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रथम चरण अंतर्गत लिखित परीक्षाओं के संपादन हेतु एमसीए के छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया, जहां आयोजन तथा परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गयी।
क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा के अनुसार सामान्य ज्ञान, गणित एवम तार्किक शक्ति, चित्रकला एवं निबंध की प्रतियोगिता 17 नवम्बर दिन रविवार को जनपद के 07 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी जिसमे गाजीपुर सदर क्षेत्र में एवरग्रीन पब्लिक स्कूल को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहाँ महाराजगंज, आदर्श गाव, रेवतीपुर, ताड़ी घाट के प्रतियोगी परीक्षा देंगे जहाँ सत्य प्रकाश तिवारी को केंद्र व्यस्थापक नियुक्त किया गया है। वहीं गाजीपुर घाट, खालिसपुर, कठवामोड़, गौसपुर, फिरोजपुर के अभ्यर्थियों के लिए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया को केन्द्र बनाया गया है केन्द्र व्यवस्थापक विनोद मिश्रा होंगे तथा मुहम्मदाबाद, सुरतापुरके अभ्यर्थी चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर में परीक्षा देंगे जहां अभिषेक सिंह को केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।
मिर्जाबाद, शेरपुर के अभ्यर्थियों को मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी भावरकोल में परीक्षा देनी होगी जहा नूर अफसा को केन्द्र व्यस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है, कासिमाबाद क्षेत्र में ओम साईं पब्लिक स्कूल नारायणपुर को केन्द्र बनाया गया है जहा अलावलपुर, गंगौली, नारायनपुर, महेशपुर के छात्र परीक्षा देंगे सत्यदेव दुबे केंद्र व्यस्थापक होंगे, शादियाबाद चौचकपुर करण्डा के छात्रो के लिये रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज केंद्र बनाया गया है जहां व्यवस्थापक प्रतीक यादव होंगे जबकि सैदपुर, देवकली तथा देवचंदपुर के छात्रो के लिए एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर केन्द्र बनाया गया है जहां केंद्र व्यस्थापक अनिल कुशवाहा होंगे।
क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल सम्पादन हेतु पीजी कालेज टेरी के छात्रों सहित 120 अनुभवी एवं कुशल छात्र छात्राये कक्ष निरीक्षक नियुक्त किये जायेंगे जिसमे छात्रों के ग्रुप लीडर सौरभ कुमार चौबे तथा छात्राओं के ग्रुप लीडर प्रियंका कुशवाहा का चयन किया गया। जबकि सुचिता व पारदर्शिता के लिये, सुरेन्द्र प्रताप मिश्रा, धीरेन्द्र त्रिपाठी डा0 जितेन्द्र कुमार को प्रेक्षक जबकि श्रीमती अर्चना राय को केन्द्रीय प्रेक्षक बनाया गया है। प्रतियोगियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका कंट्रोल नम्बर 9415881122 है। बैठक में क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, जनपद गवर्नर पवन पाण्डेय, क्लब आडिटर डा0 जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव राम नाथ कुशवाहा, गोपी सिंह कुशवाहा , सत्य देव दूबे , अजय यादव , राम कुमार, राम नगीना प्रजापति, सतेन्द्र श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे । अध्यक्षता क्लब महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सुषमा यादव ने किया। -
कांग्रेसियों ने चाचा नेहरू को किया याद

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेस ने माल्यार्पण कर किया याद

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने कोतवाली थाना क्षेत्र के रजदेपुर स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 135 वें जन्मदिन को भाव पूर्वक याद किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में स्व. प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि नेहरू जी का जन्मदिन भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें देश की जनता के साथ बच्चों से खासा लगाव था। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। इस मौके पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि जवाहरलाल स्वतंत्रता आंदोलन के उन सिपाहियों में शामिल थे जिन्होंने देश की आजादी में गांधी जी के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज के एक प्रतिष्ठित बैरिस्टर परिवार में हुआ, स्व. जवाहरलाल नेहरू के जयंती को बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने नेहरू जी के बारे में कहा कि उन्होंने बड़े औद्योगिक, कृषि, सिंचाई और बिजली परियोजनाओं की विरासत छोड़ दी। स्टील प्लांट स्थापित करने, बांधों के निर्माण और बिजली संयंत्र स्थापित करने जैसी परियोजनाओं ने भारत को तकनीकी और बुनियादी ढांचे के विकास के मार्ग पर अग्रसर किया।
इसी कारण से पंडित जवाहरलाल नेहरू ‘आधुनिक भारत के शिल्पकार’ के नाम से जाने गए। वे उन कुछ लोगों में से एक थे जिन्होंने देश और दुनिया पर बहुत प्रभाव डाला। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर हम सभी उनके बताए रास्ते का अनुसरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं।इस अवसर पर प्रमुख रूप बटुक नारायण मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह, पीसीसी सदस्य प्रमिला देवी, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना, मुसाफिर बिन्द, लाल सिंह यादव, आशुतोष गुप्ता एवं चंद्रिका सिंह, अरविंद मिश्रा, सतीश उपाध्याय, मंसूर जैदी, विद्याधर पांडे, राम नगीना पांडे, सदानंद गुप्ता, महबूब निशा, संगीता राजभर, राशिद लाल मोहम्मद, सुधांशु तिवारी, कुंदनश खरवार, शंभू सिंह कुशवाहा, प्रमिला भारती, अयूब अंसारी, लखन श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, नसीम अख्तर, शशिकांत श्रीवास्तव, गयासुद्दीन अंसारी, शशि भूषण राय, विनोद सिंह, अब्दुल्ला मास्टर, ओम प्रकाश यादव, आशुतोष सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे।
-
लोकसभा चुनाव का तत्काल हो पारिश्रमिक भुगतान

लोकसभा चुनाव का तत्काल हो पारिश्रमिक भुगतान
गाजीपुर। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लोकसभा चुनाव में पारिश्रमिक भुगतान तत्काल कराने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम से मिलकर कहा कि बीते लोकसभा निर्वाचन में शामिल शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी एवीएससी और एवीएसडी श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से बीते 25 से 28 मई तक घर-घर जाकर वोट डलवाने के लिए लगाई गयी थी। जिसके अनुपालन में कर्मचारियों और शिक्षकों ने 50 डिग्री के तापमान में अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। लेकिन अब तक उनके पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे आक्रोशित हैं। पदाधिकारियों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व से कहा कि उन कर्मचारियों का पारिश्रमिक भुगतान अविलम्ब करने का निर्देश दें। जिससे आगे भी शिक्षक और कर्मचारी बेहतर ढंग से काम कर सके। प्रतिनिधि मंडल में अमित कुमार राय, नारायण उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, शैलेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। -
भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के खिलाफ खोला मोर्चा

भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के खिलाफ खोला मोर्चा
जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग, नियंत्रण न होने पर करेंगे आंदोलन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। ज्ञापन के जरिए समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि अधिकारियों की नाक के नीचे विभाग में मनमाने ढंग से सुविधा शुल्क की डिमांड की जा रही है। न कोई देखने वाला है और न बोलने वाला। डीआईओएस कार्यालय व लेखा विभाग की निरंकुशता के चलते शिक्षक व कर्मचारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। यहां के लिपिकों द्वारा खुलेआम सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। इससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण न होने पर शिक्षक आंदोलन करने को विवश होंगे।उन्होंने कहा कि संगठन इन समस्याओं के निराकरण के लिए काफी समय से संघर्षरत है। अगर इनका शीघ्र निदान नहीं किया गया तो शिक्षक कार्य को प्रभावित व ठप करने को मजबूर होंगे। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग की होगी। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी अनुभाग में भ्रष्टाचार अपने चरमोत्कर्ष पर है। जिसका जीता जागता उदाहरण 148 शिक्षकों के अवशेष देयक का धन शासन के द्वारा प्राप्त होने के बावजूद सम्बन्धित शिक्षकों को आहरित नहीं किया जा रहा है। शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बार-बार अनुरोध के बाद भी व्यक्तिगत रूप से वित्त एवं लेखा कार्यालय द्वारा शिक्षकों से देयक पास करने के लिए सुविधा शुल्क की डिमांड की जा रही है जबकि परीक्षण के उपरान्त ही उक्त धन निदेशालय द्वारा निर्गत किया गया है। रामयश जनहित इण्टर कालेज महिचा सैदपुर के प्रधानाचार्य पद पर न्यायालय के आदेश के बाद भी यशवंत सिंह (वरिष्ठ अध्यापक) को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण विद्यालय अव्यवस्था का शिकार है, विधिक कार्य बाधित है। ऐसे अनेक उदाहरण और भी जनपद में है। 2023-24 के परिषदीय परीक्षाओं के पारिश्रमिक जैसे कक्ष निरीक्षक, मुल्यांकन का पारिश्रमिक ग्रांट होने के बाद भी अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। जो उदासीनता एवं भ्रष्टाचार का प्रतीक है, जबकि 2025 की परिषद परीक्षा भी नजदीक है।डीएम से गुहार लगाते हुए कहा गया कि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जॉच कर समुचित कार्रवाई करें। प्रतिनिधि मंडल में अमित कुमार राय, नारायण उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, शैलेन्द्र यादव सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी शामिल रहे। -
अध्यक्ष बने सतीश जायसवाल और संकर गोस्वामी महामंत्री

गाजीपुर। जिला इकाई द्वारा गुरुवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यपार मंडल ग़ाज़ीपुर द्वारा जमानिया रेलवे स्टेशन गांधी चौक पर व्यपारियो के सर्व सहमति से जमानिया के अध्यक्ष सतीश जायसवाल व महामंत्री संकर गोस्वामी को बनाया गया। इस मनोनयन पर जिला अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बधाई देते हुए व्यपारियो के हर समस्याओं को ब्लॉक व जिला स्तर पर निस्तारण कराने की बात करते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का पूरा भरोसा दिलाया। जिला महामंत्री किशन शर्मा द्वारा बधाई देते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का भरोसा दिया। जिला सचिव यसवंत राय ने बधाई देते हुए अध्यक्ष पद पर मोहर लगा दी।
मौके पर संदीप जायसवाल,रमेश जायसवाल, संतोष शर्मा,मनोज,विंध्याचल शर्मा,जितेन्द्र चौधरी,हैदर अख्तर,वजीर,बबलू,सरफराज,राराकेश,शुभम इत्यादि व्यापारी मौजूद रहे। -
नेहरू स्टेडियम की टीम रही विजयी


गाजीपुर। जूनियर बालको की फुटबाल, कुश्ती, भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका के कर कमलो द्वारा किया गया । अरविन्द यादव क्रीड़ाघिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया। फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 09 टीमों ने प्रतिभांग किया। जिसका फाइनल मैच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर बनाम नव युवक संध रेवतीपुर के मध्य खेला गया। जिसमें नेहरु स्टेडियम गाजीपुर 02-01 से विजयी रही।भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 60 बालको ने प्रतिभाग किया। 45 किग्रा0 आयुष प्रथम. 2 यशवंत कनौजिया द्वितीय, 3- गणेश कुमार तृतीय, 61 किग्रा0 विशाल कुमार प्रथम, कुलदीप द्वितीय, अजय तृतीय, 81 किग्रा0 दिव्यांग राय प्रथम़, देवाश चौबे द्वितीय, अभिषेक यादव तृतीय, 96 किग्रा0 मृत्युजय कुमार प्रथम, धीरेन्द सिंह द्वितीय, इसी प्रकार कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 80 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया। 45 किग्रा0 सुजित कुमार यादव स्टेडियम – प्रथम, 2- शिवानन्द अन्धऊ द्वितीय, 3- दीपक सराय मुबारक – तृतीय, 48 किग्रा0 मोहित यादव, स्टेडियम – प्रथम. 2- विवेक बिरनो द्वितीय, 3- सहाबुदीन हनुमान अखाड़ा तृतीय, 51 किग्रा0 भरत यादव, स्टेडियम प्रथम, 2- जैविश मैनपुर द्वितीय, 3- गोलू वीरपुर- तृतीय, 65 किग्रा0 संदीप यादव सराय मुबारक दृ प्रथम. 2- अभिषेक यादव, सिधौना तृतीय, 110 किग्रा0 सुदीस दूबे स्टेडियम दृ प्रथम. 2- हर्ष राय हमसराजपुर दृ द्वितीय, 3- अंकुर यादव सिधौना – तृतीय प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में संगीता यादव फुटबाल प्रशिक्षिका, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, मु0 मोईन, मु0 अजीम, रहें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार, युवा कल्याण विभाग अधिकारी, सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीड़ाधिकारी, अमित राय, सचिव ओलम्पिक संध, कमलेश यादव सचिव कुश्ती संध गाजीपुर, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, अंजनी वर्मा, कमरुदीन अहमद, योगेन्द्र कुमार एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।





