-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
विजेता खिलाडियो को प्रमाण पत्र व पुरस्कार किया गया वितरित


गाजीपुर।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता विकास खण्ड-भदौरा का आयोजन 12 एवं 13 नवम्बर को ग्राम सभा- सायर के बलुआ मैदान में सम्पन्न हुआ। जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान पिता श्याम नारायण सिंह यादव द्वारा फीता काट कर किया गया। खेल का संचालन किशन चंद, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, भदौरा द्वारा किया गया। जिसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबाल एवं कबड्डी इत्यादि खेल के विजयी खिलाडियो को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। प्रतियोगित तीन वर्गाे में आयोजित हुई – सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग। बालक सबजूनियर वर्ग में 100 मी. दौड़ में जुगनू सिंह यादव,एवं 800 मीटर मे कृष्णा चौधरी प्रथम रहे। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ मे विजय यादव एवं बालिका वर्ग मे आराधना प्रथम रही। बालक वॉलीबॉल सीनियर वर्ग में करहिया की टीम प्रथम एवम देवल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक कबड्डी सीनियर वर्ग में ग्रामसभा-रायेसेनपुर की टीम प्रथम एवं ग्राम- सायर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर बर्ग में ग्राम सभा सेवराई प्रथम एवं गहमर द्वितीय रही। लंबी कूद सबजूनियर वर्ग में प्रिंस यादव प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भी बच्चो को प्रथम, द्वितीय के तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में गंगा प्रसाद, मनोज कुमार भारती, रामअवध यादव, संतोष कुमार गौतम आदि का विशेष सहयोग रहा। खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे कार्यक्रम का समापन मुन्ना द्वारा किया गया। किशन चंद क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
-
विधानसभा का घेराव कर सरकार को संगठन की ताकत का कराएंगे अहसास

विधानसभा का घेराव कर सरकार को संगठन की ताकत का कराएंगे अहसास: चौधरी दिनेश चंद्र राय
शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के राज्य परिषद की लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय बैठक में गाजीपुर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि बैठक में शिक्षक हितों के लंबित विभिन्न प्रकरणों पुरानी पेंशन, चिकित्सा सुविधा, चयन बोर्ड अधिनियम की सेवा सुरक्षा सम्बन्धी धारा 21, पदोन्नति सम्बन्धी धारा 12 तथा प्रधानाचार्यो की तदर्थ पदोन्नति सम्बन्धी धारा 18 की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का वेतन भुगतान एवं विनियमितीकरण, तथा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा सम्बन्धी मांगों की पूर्ति यदि शिक्षा निदेशक द्वारा नवम्बर माह में नहीं की गई तो दिसम्बर के तीसरे सप्ताह मे प्रदेश के शिक्षक पार्क रोड स्थित शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय पर विशाल धरना करेंगे। संगठन द्वारा एक ठोस आंदोलन किए जाने की प्रस्तावना पर विचार किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि चाहे निदेशालय हो, विधान परिषद हो या विधानसभा हो, सभी का घेराव करके सरकार को संगठन की ताकत का अहसास कराया जाना आवश्यक है।
श्री चौधरी ने कहा कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आगामी रणनीति की घोषणा 20 नवंबर से पूर्व कर दी जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्य सम्मेलन जनवरी के प्रथम सप्ताह में आगरा में आहूत किया जाय और मुख्य अतिथि से तिथि निर्धारण के पश्चात राज्य सम्मेलन की तिथि घोषणा की जाय। राज्य परिषद की बैठक में जनपद से नारायण उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, रत्नेश राय आदि ने भाग लिया।
-
बड़ी संख्या में अफसरों में फेरबदल, नीतू मिश्रा बनी महिला थानाध्यक्ष

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की बीती रात जनपद के कई थानाध्यक्षों को स्थानांतरण कर दिया है। बड़ी संख्या में थानेदारों की तैनाती में फेरबदल से महकमें में हड़कम्प की स्थिति देखने को मिल रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार थानाध्यक्ष बिरनो संजय कुमार मिश्रा को गैर जनपद स्थानांतरण हेतु पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि थानाध्यक्ष करंडा बिंद कुमार अब थानाध्यक्ष बिरनो होंगे। इसके अलावा दिनेश चंद्र पटेल को मीडिया सेल से थानाध्यक्ष करंडा जबकि थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट राजू को रामपुर माझा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दीपक कुमार को थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट, थानाध्यक्ष रामपुर माझा कृष्ण कुमार सिंह को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर, थानाध्यक्ष सुहवल राजेश कुमार त्रिपाठी को यूपी 112 प्रभारी जबकि यूपी112 प्रभारी वीरेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष सुहवल बनाया गया है। इसके साथ ही महिला थानाध्यक्ष शशि सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी, जबकि महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी नीतू मिश्रा को महिला थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंप गई है।
-
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र किया गया वितरित


गाजीपुर।युवा कल्याण एवं खेल संघ के समन्वय से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्ड बिरनो के जांगीपुर मंडी समिति खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव ने फीता कटकर एवं 200 मीटर रेस को हरी झंडी दिखाकर किया ।सबजूनियर वर्ग में 100मी में नरायनपुर के रितेशपाल प्रथम और पलिया के अमित कुमार दूसरे स्थान पर रहे । 100मी सब जूनियर बालिका वर्ग में तारनपुर की निशा कश्यप प्रथम एवं देवकठिया की आकांक्षा द्वितीय स्थान पर रही ।800मी में लव उपाध्याय बद्धोपुर एवं ज्योति कुमारी अरशदपुर प्रथम रहे ।जैवलीन थ्रो में शौर्य पांडेय जगदीशपुर प्रथम रहे वॉलीबॉल में सरदरपुर की टीम एवं कबड्डी में जयंतीदासपुर एवं बालिका वर्ग में जंगीपुर की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।जूनियर वर्ग में 100मी में चाँदनी कुमारी 200मी में अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही बालक वर्ग में 100मी मे अंगद कुमार भारती और 200मी मी कृष्णा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साजिद अली डिस्कस और गोला थ्रो मे प्रथम रहे।वॉलीबॉल मे तुरकौलीया एवं फुटबॉल मे जंगीपुर की टीम प्रथम रही।सीनियर वर्ग मे1500मी मी ताजपुर के आकाश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं फुटबॉल मे जंगीपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।इसके अतिरिक्त बैडमिंटन कुश्ती जूडो आदि का भी आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवि शंकर प्रसाद के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन मार्कंडेय एवं राजेश ने किया ।
-
नगर पालिका व नगर पंचायत में कराए जा रहे कार्यों की डीएम ने ली जानकारी,दिए निर्देश


गाजीपुर।नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में संचालित योजनाओं यथा 15 वॉ वित्त आयोग के अन्तर्गत वंदन योजना, उपवन योजना, नगरोदय योजना आदि की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 15वॉ वित्त से नगर पालिका /नगर पंचायतों में कराए जा रहे कार्यो की जानकारी लेते हुए अधुरें कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होने सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों में सड़को को जल्द से जल्द गडढा मुक्त कराए जाने का निर्देश दिया। जिससे राहगीरों को आने -जाने में कोई समस्या न हो। बैठक में निकायों के आय के श्रोत को बढाये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि नगर पालिका/नगर पंचायतों के विस्तारिकरण करने के लिए बैठक कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया की अधिकृत व्यक्तियों से ही कार्यालय में कार्य लिया जाए,अगर किसी भी निकाय से बाहरी व्यक्तियों द्वारा कार्य किए जाने की शिकायत आती है तो संबंधित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल(नेपाली), मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष, प्रतिनिधि, अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

-
चकबन्दी निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराई जाए:डीएम


गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में चकबन्दी प्रक्रियाधीन समस्त ग्रामों की चकबन्दी कार्याे की गहन समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
बैठक मे दौरान चकबन्दी प्रक्रिया मे वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रियाधीन कुल 17 की ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा की गई। इन 17 ग्रामों में 06 ग्राम बेमुआ, शेरपुर, ढोटारी, हटवार, मुरारसिंह, भैरोपुर, मखदुमपुर व दशवन्तपुर नव प्रसार के हैं, जो वर्ष 2023 एवं 2024 में चकबन्दी प्रक्रिया में सम्मिलित किए गए है। इन सभी ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गतिमान है। शेष 11 ग्राम रायपुर बाघपुर, बबुरा, सकरा, मौधियां, तरांव(सैदपुर), तरांव (खानपुर), तिलसड़ा, दरवेपुर, बद्धोपुर, बघांव, व मुड़ियार, 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत गतिमान है। जिलाधिकारी ने 10 वर्ष से अधिक पुराने इन ग्रामों की चकबन्दी प्रक्रिया का नियमित अनुश्रवण करते हुए 02 वर्ष में पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उच्च न्यायालय के स्थगन से प्रभावित 03 ग्रामों, तिलसड़ा, दरवेपुर व तरांव (खानपुर) मे स्थगन आदेश समाप्त करने हेतु उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर गुणात्मक रूप से समस्याओं का निराकरण कराए तथा इस वित्तीय वर्ष में धारा – 7, 8, 9, 10, 20, 23, 24, 27 एवं 52 में लक्षित ग्रामों में निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चकबन्दी कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें। उप संचालक चकबन्दी/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी/चकबन्दी अधिकारी के न्यायालयों में विचाराधीन वादों का शासन के निर्देशानुसार समयबद्ध ढंग से निस्तारण किए जाने व विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों की पत्रावलियों एवं चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत शामिल ग्रामों के अभिलेखों का रख-रखाव बेहतर ढंग से सुनिश्चित किये जाने निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि चकबन्दी निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराई जाए। चकबन्दी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमित्ता पायी जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे आयुष चौधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी उप संचालक चकबन्दी जनपद़ गाजीपुर व रमजान बख्श बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी तथा समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित थे। -
भाजपा का गठन जिन उद्देश्यों को लेकर हुआ था वह लगातार उस पर कर रही है काम:शशिकांत



ग़ाज़ीपुर(दुल्लहपुर)। भाजपा संगठन पर्व 2024 जखनियां द्वितीय मंडल की कार्यशाला मंगलवार को देवा पंचायत भवन पर मंडल अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडल चुनाव अधिकारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि देश के अंदर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राष्ट्रीय राजनैतिक दल है जिसके संगठन ढांचे में संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाली लोकतांत्रिक व्यवस्था निहित है । उन्होंने कहा कि भाजपा का गठन जिन उद्देश्यों को लेकर हुआ था वह लगातार उस पर काम कर रही है। बैठक में बुथ अध्यक्ष व बुथ समिति चयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा कर शक्ति केन्द्र पर्व सहयोगियों से 25 नवम्बर से पूर्व प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।संचालन महामंत्री डा विजय तिवारी ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम, राजेश सोनकर,राममुर्ति बांसफोर,गुलाब कुशवाहा, राजेश शर्मा, श्रवण चौहान, संतोष विश्वकर्मा, हरिकेश राजभर मंजीत मद्धेशिया, रंजीत कुमार राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। -
डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण


गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई0वी0एम0 गोदाम का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति,सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / गाजीपुर, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता गाजीपुर, अभय शंकर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
-
मिला डीजल के लिए बजट

शव वाहन पर लगा ब्रेक हटा विभाग को फिर से मिला ₹60000 डीजल के लिए बजट
गाजीपुर। जिला अस्पताल में गरीब और असहाय लोगों की मौत के बाद उनके शव को उनके घरों तक शव वाहन से पहचाने के साथ ही लावारिस शव को मर्चरी हाउस से पोस्टमार्टम हाउस और उसके पश्चात शमशान घाट तक पहुंच कर उसका अंतिम संस्कार कराया जाता था। लेकिन पिछले दिनों इसके बजट की कमी के कारण शव वाहन को कई दिनों तक खड़ा कर दिया गया था। जिसके कारण लावारिस शव को निजी संसाधन से श्मशान घाट तक लाकर उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। लेकिन अब एक बार फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रयास से शव वाहन चलाने के लिए बजट विभाग को प्राप्त हो गया है। इसके बाद शव वाहन पर लगा ब्रेक अब हट जाएगा और लावारिश शव का अंतिम संस्कार निर्वाध गति से चलता रहेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि शव वाहन चलाने के लिए शासन से ₹60000 का बजट मिलता है। और उसके खत्म हो जाने के बाद दोबारा डिमांड करने पर पैसा प्राप्त होता है। जब उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पद संभाला उसके कुछ ही दिनों बाद शव वाहन के बजट में कमी आ गई थी। इसके बाद उन्होंने विभाग के प्रशासनिक अधिकारी और अकाउंटेंट से इस संबंध में नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद पता चला कि शव वाहन चलाने के लिए शासन के तरफ से ₹60000 मिलता है और ड्राइवर के वेतन के लिए प्रतिमाह ₹10000 और 10 से 15 हजार रूपए शव वाहन के मेंटेनेंस के लिए आता है। ऐसे में डीजल के मद में आए हुए 60000 रुपया खत्म हो गया था। जिसके चलते शव वाहन को ब्रेक लगा दिया गया था और अगला बजट के लिए विभाग को पत्र भेजा गया था और शासन ने इसे संज्ञान लेते हुए ₹60000 के अगला बजट भेज दिया है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस बार अप्रैल से नवंबर के महीने में ही ₹60000 का बजट जो विभाग से मिला था वह खत्म हो गया और इसलिए विभाग ने इसके मद में दोबारा बजट भेजा है। जबकि पिछले साल मात्र ₹24000 का बजट ही खर्च हो पाया था शेष बजट विभाग को वापस करना पड़ा था। -
48 घण्टे के अन्दर कराया जाए भुगतान:डीएम

गाजीपुर। जनपद के कृषि उत्पादन मण्डी समिति जंगीपुर स्थित खाद्य विभाग एवं मण्डी समिति के धान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर कृषक रामअवतार कुशवाहा निवासी ग्राम हसनापुर का धान क्रय कराते हुए सम्मानित किया। कृषक का कुल 20.80 कु0 धान क्रय किया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त क्रय एजेन्सियों व समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को धान क्रय के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारी अपने केन्द्र पर निर्धारित अवधि (पूर्वान्ह 09 बजे से सायं 05 बजे तक) उपस्थित रहेगे तथा केन्द्र पर खरीद से सम्बन्धित समस्त आवश्यक उपकरण यथा-इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, विनोईंग फैन, छनना, डनेज सामग्री आदि उपलब्ध हो।


प्रत्येक केन्द्र पर धान खरीद हेतु बोरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहें। उन्होने निर्देश दिया कि समस्त क्रय केन्द्रो पर बैनर प्रदर्शित करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम0एस0पी0) योजना तथा प्रति हेक्टेयर 62.80 कु0 धान की उत्पादकता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। निर्देश दिया कि प्रत्येक केन्द्र पर किसानों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय/टेन्ट की सुविधा, गुड़, पेय-जल, वाहन पार्किंग, प्रशाधन/शौचालय एवं प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। समस्त केन्द्र प्रभारी गतवर्ष केन्द्र पर धान/गेंहूॅ विक्रय करने वाले कृषकों से सम्पर्क कर, अधिकाधिक कृषकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिया कि कृषकों द्वारा विक्रय हेतु लाये गये धान की तौल उसी दिन कराते हुए 48 घण्टे के अन्दर भुगतान कराया जाये तथा धान गीला या गंदा होने पर तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जायेगा।


केन्द्र पर साफ करने एवं सुखाने का मौका दिया जायेगा। किसी भी केन्द्र से किसानोें को अनावश्यक वापस नहीं किया जाये। सभी केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार किया जाये अन्यथा की स्थिति में शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। सभी केन्द्र प्रभारी बैनर में अंकित अपना मो0नम्बर खरीद अवधि में ऑन रखेंगे। जनपद मुख्यालय/तहसील मुख्यालय से रैण्डम आधार पर इसका सत्यापन कराया जायेगा। यदि मो0नम्बर बन्द पाया गया, तो सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जंगीपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि0 का स्थलीय निरीक्षण कर डी ए पी और एन पी के की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति, जंगीपुर राजेश यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जंगीपुर, हेमन्त सिंह, मण्डी निरीक्षक, जंगीपुर ऋषि सिंह, उपस्थित रहे।





