Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • डीएम ने निरीक्षण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था

    डीएम ने निरीक्षण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था

    गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई0वी0एम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ई0वी0एम एवं वी0वी0पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / गाजीपुर, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता गाजीपुर, अभय शंकर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद,दिए निर्देश

    डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद,दिए निर्देश

    गाजीपुर। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना बिरना में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी. साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना बिरनो मे 05 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके पर कोई  निस्तारण न हो सका । अधिकारी द्वय द्वारा  शिकायतो के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अवैध कब्जा मामले मे भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करें। जिस गांव की शिकायत आती है तो अधिकारी वहां मौके पर जाकर  गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • लोहिया भवन पर अल्पसंख्यक सभा की हुई मासिक बैठक

    लोहिया भवन पर अल्पसंख्यक सभा की हुई मासिक बैठक

    गाजीपुर।शनिवार को लोहिया भवन पर अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक की गई। जिसमें अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष तौकीर खान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक दर्जा देने का रास्ता साफ होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। खुशी में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव सहित तमाम लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
    तौकीर खान ने बताया कि हिंदुस्तान के मुसलमानों के लिए इससे बड़ी खुशी और कुछ हो ही नहीं सकता, अब तक कि सबसे बड़ी खुशी है सौ दो सौ साल के अंदर का ।
    गाजीपुर अल्पसंख्यक सभा की मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व विधायक जनाब खुर्शीद अहमद ने किया। इस मीटिंग के प्रवेक्षक जिला उपाध्यक्ष आमिर अली ने की मीटिंग में मौजूद तहसीन सदर अध्यक्ष ने भी अपनी सुझाव दिया।
    अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष तौकीर खान ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्लानिंग किया। कमेटी के सारे लोगों ने समर्थन किया। इस मीटिंग में उपस्थित जिला सचिव कलीम खान महफूज खान, , विधान सभा अध्यक्ष नेसार खान ,शमशेर ,तहसीन सैफ सिद्दीकी प्रदेश सचिव शाहआलम, मिशबहुल होदा, एजाज, चुन्नू भाई ,मिट्ठू खान,भोलू खान,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • घाटों का लगातार भ्रमण कर रहे थे डीएम-एसपी

    घाटों का लगातार भ्रमण कर रहे थे डीएम-एसपी

    गाजीपुर ।छठ के संध्या अर्घ्य के पावन-पुनीत  के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस डा. ईरज राजा तथा नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सिकन्दरपुर घाट से नाव द्वारा प्रस्थान कर चीतनाथ घाट, ददरी घाट, कलेक्ट्रर घाट, के अलावा अन्य छोटे बड़े घाटो का निरीक्षण किया। नाव से ही छठीवर्त महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओ को जिलाधिकारी ने शान्तिपूर्व ढ़ग से सम्पन्न कराने एवं गहने पानी में न जाने की अपील करते हुए संबंधित अधिकारियो को समस्त घाटो पर चौकसी रखने का निर्देश दिया। उन्होने घाटो पर बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, के साथ तैनात गोताखोरो नाव द्वारा लगातार भ्रमण करते रहेगे। महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपने पुलिस बल को शख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। लागातार भ्रमण करते रहेगे। कोई किसी प्रकार की घटना उत्पन्न न हो। उन्होने आए हुए श्रद्धालुओं से अपील किया कि ज्यादा पानी के अन्दर न जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार,एस0पी0सी0टी0सिटी, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर,  गाजीपुर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • नाव से विभिन्न घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,की अपील

    नाव से विभिन्न घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,की अपील

    गाजीपुर।डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बुधवार को तहसील सदर के विभिन्न घाटो का नाव (बोट) के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने शहर के शमशान घाट, पोस्ता घाट, चीतनाथ घाट, ददरी घाट, कलेक्ट्रर घाट, सिकन्दरपुर घाट, छोटा महादेव मन्दिर छोटा महादेवा, पत्थर घाट, पवहारी बाबा आश्रम घाट, एवं अन्य घाटो का नाव के माध्यम से निरीक्षण किया। उन्होने उपजिलाधिकारी सदर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाए। प्रतिबंधित घाटो (छोटा महादेवा, बड़ा महादेवा, पत्थर घाट एवं बारहबगला घाट) एंव गहरे पानी मे पर न जाए, घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
    मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, क्षेत्रराधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोतवाली थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • छठ पर्व को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन, इन वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

    छठ पर्व को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन, इन वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

    ग़ाज़ीपुर। डाला छठ पर्व को लेकर यातायात पुलिस ने शहरी क्षेत्र में रूट डायवर्जन स्कीम लागू किया है।  यह नियम 7 नवम्बर को अपरान्ह 02:00 बजे से 08 नवम्बर को प्रातः 10:00 बजे तक डायवर्जन लागू किया गया है। ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को यातायात में परेशानियों का सामना न करना पड़े। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि डायवर्जन प्लान के अनुसार सैनिक चौराहा से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओ के वाहन के आलवा किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह पी0जी0 कालेज तिराहे से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओ के वाहन के आलवा किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दूसरी तरफ बद्रीचन्द पोखरा से और आलमपट्टी चौराहे से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओ के वाहन के आलवा किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जमानिया तिराहे से भी शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओ के वाहन के आलवा किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने डाला छठ के पर्व में आये वाहनो के लिये अस्थाई पार्किंग भी बनाई गई है। जिसके अनुसार राजेन्द्र प्रसाद मुखर्जी तिराहा घाट के लिए राजेन्द्र प्रसाद मुर्खजी तिराहा (बैरियर) स्वामी सहजानन्द पी०जी० कालेज मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं सिकन्दरपुर घाट के लिए शास्त्रीनगर तिराहा, पुल के बगल (बैरियर) सहजानन्द पी०जी० कालेज मैदान / सी०आई०एस०एफ० मैदान में पार्किंग, साई मंदिर घाट के लिए हवालात न्यायालय तिराहा (बैरियर) जजी तिराहा के बगल जज आवास से सी०आई०एस०एफ० मैदान में पार्किंग, आफिम फैक्ट्री (बैरियर) प्रधान डाक घर मैदान में पार्किंग, ददरीघाट/साई मंदिर घाट के लिए नई सड़क ददरी घाट तिराहा पर (बैरियर) आदर्श इन्टर कालेज मैदान पार्किंग महुआबाग मन्दिर के बगल नई सड़क पर पार्किंग, माहिला पी०जी० कालेज मैदान में पार्किंग, चितनाथ घाट के लिए चितनाथ तिराहा पर (बैरियर) डी०ए०वी० इन्टर कालेज मैदान में पार्किंग, स्टीमर घाट के लिए स्टीमर घाट तिराहा (बैरियर) टाउन हाल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई। इसके अलावा सभी चौराहा और भीडभाड़ वाले स्थान पर ट्रैफिक पुलिस एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

  • विभिन्न घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश

    विभिन्न घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश

    गाजीपुर। डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बुधवार को तहसील सेवराई अन्तर्गत विभिन्न घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


    जिलाधिकारी ने सेवराई के नरवॉ घाट गहमर, सोझवॉ घाट गहमर, चक्का बांध घाट, कंकड़हवां घाट, बलुवां घाट, एवं अन्य घाटो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने संबंधित अधिकारी कोे घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत, प्रकाश, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो, डस्टबिन की व्यवस्था, कराने का निर्देश  दिया। उन्होने घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाए जिनसे भीड़-भाड़ होने की संभावना हो। उन्होने ऐसे घाट जहां पर अत्यधिक भीड-भाड़ होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया ।


    इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी,  एस0पी0 ग्रामीण, उप जिलाधिकारी सेवराई/ जमानियां,  क्षेत्रराधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी सेवराई/जमानियां,  अध्यक्ष नगर पालिका जमानियां एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • गंगा उत्सव का नपा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    गंगा उत्सव का नपा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    गाजीपुर। जिला गंगा समिति द्वारा आठवीं गंगा उत्सव का आयोजन सोमवार की शाम शहर के चीतनाथ घाट पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने  दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत प्रभागीय निदेशक विवेक यादव एवं जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह  एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया। गंगा उत्सव कार्यक्रम विविध गतिविधियों का मिश्रण था जिसका उद्देश्य लोगों और गंगा नदी के बीच एक गहरा रिश्ता विकसित करना था तथा नदी पुनरुद्धार के महत्वपूर्ण कार्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। गंगा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गंगा आरती, एवं गंगा स्वच्छता शपथ शामिल थी। सरिता अग्रवाल  ने कहा कि गंगा उत्सव के माध्यम से लोगों को गंगा एवं सहायक नदियों से जुड़ाव को बढ़ावा देना है एवं गंगा नदी के संरक्षण के प्रयास को आगे बढ़ाना है, यह उत्सव गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा।

    प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने कहा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 4 नवंबर को गंगा उत्सव मनाया जाता है। इसी दिन गंगा नदी को भारत के राष्ट्रीय नदी घोषित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान गंधर्व म्यूजिक एकेडमी, गणेशा डांस एकेडमी एवं राकेश शर्मा की टीम की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगा उत्सव के अंतर्गत डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हरिओम गुप्ता, अमित कुमार एवं मुस्कान गोस्वामी को पुरस्कृत किया गया एवं गंगा संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु शंकर पांडेय, अनिल यादव, एवं प्रेम प्रकाश को प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मोक्षदायनी गंगा फाउंडेशन का सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया एवं आभार बृजेश कुमार श्रीवास्तव जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे ने प्रकट किया।  इस अवसर पर नम्रता सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी , हरिशंकर प्रधानाचार्य एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • मासिक बैठक में उप चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    मासिक बैठक में उप चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    गाजीपुर। सदर विधानसभा की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन बंशीबाजार पर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। सदर विधानसभा की बैठक में संगठन को अनुशासित एवं मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा बताए गए समस्याओं के बारे में बात की और समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा पूरे देश मे साम्प्रदायिकता का जहर फैला कर सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहती है। परंतु देश और प्रदेश की जनता इनके षडयंत्रो को अब अच्छे से समझ चुकी है। अब इनके झांसे में नही आने वाली है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में भाजपा चाहे जितना बार तारीख़ बदलवा ले परन्तु परिणाम नहीं बदल पाएगी क्योंकि जनता का जनादेश समाजवादी पार्टी के साथ है और पार्टी सभी सीटों पर विजयी होगी।

    विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि विधानसभा के सभी कार्यकर्ता अनुशासित होकर आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और आने वाले दिनों में मतदाता सूची में छूटे नाम बढ़ाने और गलत नाम काटने में संगठन के सभी लोग लग जायेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक बिन्द, बलिराम यादव, डॉ समीर सिंह, जगत मोहन बिन्द, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र यादव टिंकू, महेंद्र बिंद, शिशु यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, जोनल प्रभारी गोपाल यादव, अरविंद कुशवाहा, श्रवण यादव, पंकज यादव ज़ि पं स, उपाध्यक्ष प्रभुनाथ राम, रामदरस बनवासी, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, नगर महासचिव बॉबी चौधरी, सचिव अमन जायसवाल, सेक्टर प्रभारी राधेश्याम यादव, रामाशीष यादव, खुर्रम अली, अशोक यादव, नीतीश खरवार, सिंघासन यादव, अवधेश यादव, रवि यादव, जितेंद्र कुमार भारती, मूरत यादव, अनवर अंसारी, हरिहर यादव, अतुल यादव सेक्टर पर्यवेक्षक आदित्य यादव, दिनेश यादव, बूथ प्रभारी अजीत यादव, परवेज आलम, अफ़ज़ाल अंसारी, अजीत यादव, सुनील यादव, राकेश यादव और महिला सभा की रीना यादव आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सदानंद कन्नौजिया ने किया।

  • सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से लोगों में ख़ुशी की लहर:-आमिर अली

    सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से लोगों में ख़ुशी की लहर:-आमिर अली

    सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से लोगों में ख़ुशी की लहर–आमिर अली

    गाजीपुर। सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। जिसका सीधा असर 10500 मदरसा टीचर्स पर पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से बहुत से लोगों ने राहत की सांस ली। सुप्रीम कोर्ट ने UP बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट की वैधता बरकरार रखी है। यानी प्रदेश में मदरसा एक्ट जारी रहेगा। मदरसे चलते रहेंगे और 16000 मदरसों के स्टूडेंट सरकारी स्कूल नहीं भेजे जाएंगे। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश सुनाते हुए हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें मदरसा एक्ट को असंवैधानिक बताया गया था। हालांकि, मरदसे अब PG और रिसर्च सिलेबस तय नहीं कर पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा- UP मदरसा एक्ट के सभी प्रावधान मूल अधिकार या संविधान के बेसिक स्ट्रक्चर का उल्लंघन नहीं करते हैं। कोर्ट के फैसले से करीब 17 लाख मदरसा छात्रों को राहत मिली है। 5 अप्रैल 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने मदरसा एक्ट को असंवैधानिक करार देने वाले फैसले पर रोक लगा दी थी। केंद्र और UP सरकार से इस पर जवाब भी मांगा था। इससे पहले, 22 अक्टूबर 2024 को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच में इस पर सुनवाई हुई थी। चीफ जस्टिस ने कहा था- धर्मनिरपेक्षता का मतलब है- जियो और जीने दो।

    कोर्ट ने कहा था- हाईकोर्ट प्रथम दृष्टया सही नहीं है। ये कहना गलत होगा कि यह मदरसा एक्ट धर्मनिरपेक्षता का उल्लंघन करता है। यहां तक कि यूपी सरकार ने भी हाईकोर्ट में मदरसा एक्ट का बचाव किया था। इसके बाद 22 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
    मदरसा मुहम्मद अली दिनी असरी जखनिया के मैनेजर आमिर अली ने कहा के कोर्ट के इस फैसले से मदरसा संचालको,अध्यापको और छात्रों के परिजनों ने राहत की सांस ली है।
    सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर अली ने कहा कि कोर्ट का कहना था कि मदरसों के छात्रों को दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने का निर्देश देना ठीक नहीं है। देश में धार्मिक शिक्षा कभी भी अभिशाप नहीं रही है। बौद्ध भिक्षुओं को कैसे प्रशिक्षित किया जाता है? अगर सरकार कहती है कि उन्हें कुछ धर्मनिरपेक्ष शिक्षा प्रदान की जाए तो यह देश की भावना है।

Uttar Pradesh Fast News