Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • शिव सेवा भक्त मंडल ट्रस्ट सेवा शिविर बिहार में हुआ सम्मानित

    शिव सेवा भक्त मंडल ट्रस्ट सेवा शिविर बिहार में हुआ सम्मानित

    बिहार सरकार द्वारा शिव सेवा भक्त मंडल ट्रस्ट सेवा शिविर हुआ सम्मानित

    गाजीपुर। जनपद के शिव सेवा भक्त मंडल ट्रस्ट को बीते सोमवार 4 नवंबर 2024 को बिहार की राजधानी पटना में रविंद्र भवन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं भूमि सुधार एवं राज्य मंत्री भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ दिलीप जायसवाल जी के द्वारा शिव सेवा भक्त मंडल ट्रस्ट निशुल्क सेवा शिविर को सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम पैदल यात्रा में बोल बम जाने वाले बोल बम भक्तों की सेवा के लिए सम्मान शह प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस समारोह में शिव सेवा भक्त मंडल ट्रस्ट के संरक्षक अजीत कुमार सिंह त्रिशक्ति, अध्यक्ष अभिषेक सिंह, सचिव राजीव कुमार त्रिपाठी, महामंत्री रविकांत पांडेय, कोषाध्यक्ष आशुतोष पांडेय के द्वारा सम्मान ग्रहण किया गया। इस सम्मान समारोह में सुल्तानगंज से देवघर (बाबाधाम) तक कावड़ियों की सेवा करने वाले सेवा शिविर के संचालक को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
    इस कावंरिया सेवा दलों को सम्मानित करने की योजना से लेकर कार्यक्रम आयोजन तक बिहार सरकार के राजस्व मंत्री सह मेला प्रभारी डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने बड़ी भूमिका निभाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने इस महान कार्य मे लगे विभूतियों का सम्मान सनातनी परम्परा से किया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि लाख खराबियां हो समाज मे लेकिन निःस्वार्थ सेवा करने वालो के लिए सब अच्छा है। कावंरिया सेवा में लगे सभी लोग महान कार्य मे लगे है। इसलिए हमने उन्हें सम्मानित किया। वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सबसे बड़ा सोशलिज्म है बोलबम,गरीब अमीर सभी भगवा पहनते है और बोल बम ही बोलते है।
    बोलबम सेवा शिविर महासंघ द्वारा उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री स दिलीप जयसवाल जी को कई मांगो का एक ज्ञापन सौंपा गया है। सुल्तानगंज का नाम अजगैबीनाथ धाम करने का आग्रह किया गया है।
    शिव सेवा भक्त मंडल ट्रस्ट के अभिषेक सिंह ने कहा कि इस तरह के सम्मान से हम सभी बहुत गौरवान्वित महशूस कर रहे है।

  • विधि विधान के साथ संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की सार्वजनिक वार्षिक पूजा

    विधि विधान के साथ संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की सार्वजनिक वार्षिक पूजा

    भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विधि विधान के साथ संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की सार्वजनिक वार्षिक पूजा

    108 दीपों एवं वेद मंत्रोच्चारों और महाआरती के साथ संपन्न हुई प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरी घाट,परिसर में सार्वजनिक पूजा

    जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भी सपरिवार मंदिर में गत वर्ष की भांति मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद

    गाजीपुर। दीपावली के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की यम द्वितीया के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान जी का सार्वजनिक पूजा का आयोजन ददरीघाट में रविवार को 108 दीपों एवं वेद मंत्रोच्चार एवं महा आरती के साथ श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा द्वारा आयोजित हुई।इस पूजा में विशेष रूप से कायस्थ समाज के साथ हर वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में सपरिवार आकर श्रीचित्रगुप्त जी के वार्षिक पूजनॉत्सव में दर्शन और पूजन का पुण्य प्राप्त की। गायत्री पीठ के क्षितिज श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने इस महाआरती में उत्साह पूर्वक सहभाग किया। संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव सहित संस्था के लोगों ने जजमान के रूप में शामिल होकर राष्ट्र एवं समाज के कल्याण के लिए मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी,

    इस पूजन समारोह के उपलक्ष में संस्था द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी किंग ऑफ डांस ग्रुप, गाजीपुर द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक शानदार नाटिकाओ की प्रस्तुति की। जिसे वहां उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा, इस अवसर पर संस्था द्वारा संजीव श्रीवास्तव को पुणे अगले सत्र के लिए संस्था ने श्री चित्रगुप्त वंशीय नवयुवक सभा का अध्यक्ष और डॉ. ऋतु श्रीवास्तव को संस्था की महिला जिला अध्यक्ष का कार्य दायित्व सौंपा गया। संस्था द्वारा आयोजित सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन संस्था के पदाधिकारी एवं उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ संगीता बलवंत राज्य सभा सांसद की अनुपस्थिति में उनके पुत्र कुशाग्र बलवंत ने पूजन समारोह में उपस्थित होकर श्रीचित्रगुप्त जी दर्शन का पुण्य प्राप्त किया। इस अवसर पर गणेशा डांस एकेडमी, प्रेम डांस एकेडमी, द किंग का डांस गाज़ीपुर एवं धूम जागरण ग्रुप के साथ-साथ एंजेल, आदित्य, अदिति, अभिनव और अंशिका की व्यक्तिगत प्रस्तुति एवं काव्य एवं भक्ति गीत लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा, उपस्थित लोगों ने इन बच्चों का खुलकर उत्साहवर्धन किया।

    इस अवसर पर संस्था के संरक्षक, अघोर पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा एवं श्रीमद भगवद गीता के अंतरराष्ट्रीय प्रवचन कर्ता, गोपाल शास्त्री ने भी उपस्थित होकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन समारोह में भाग लिया एवं अपने आशीर्वचन भी दिए । इस अवसर पर बड़ी संख्या में लड्डू,हलवा प्रसाद का वितरण भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गाजीपुर सदर विधायक जैकिशुन साहू, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम, सपा के वरिष्ठ नेता राजेश कुशवाहा, पूर्व सभासद कमलेश, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय, सुरेश श्रीवास्तव बंशीधर कुशवाहा एडवोकेट, प्रमोद सिन्हा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील दत्त श्रीवास्तव, अनिल अभय श्रीवास्तव, विभोर टिल्लू, अरुण श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, देश दीपक श्रीवास्तव एवं संस्था के सभी पदाधिकारीयों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुगण भी उपस्थित रहे।
    संचालन नीरज श्रीवास्तव ने किया।
    आभार ज्ञापन संस्था के मंत्री अजय श्रीवास्तव ने किया।

  • डीएम-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण, किया अपील, दिया निर्देश

    डीएम-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण, किया अपील, दिया निर्देश

    ग़ाज़ीपुर। डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने सोमवार को जनपद के विभिन्न घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर के ददरी घाट, चीतनाथ घाट, कलेक्ट्रर घाट, सिकन्दरपुर घाट, छोटा महादेव मन्दिर छोटा महादेवा, पत्थर घाट, पवहारी बाबा आश्रम घाट सहित अन्य घाटो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बड़ा महादेवा, छोटा महादेवा, पत्थर घाट एवं बारह बंगला घाट पर अत्यधिक पानी व गहराई होने के कारण इन चारो घाटो पर लोगो को जाने के लिए प्रतिबन्धित किया है।

    उन्होने अपील किया है कि  इन घाटो पर  छठ पूजा अर्चन करने वाली व्रती महिलाए पवहारी बाबा घाट कुर्था या सिकन्दरपुर  घाट या अन्य किसी घाट पर जाकर पूजा पाठ कर सकती है। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद  को घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था के साथ ही घाटो पर लगाये गये नाविको एवं गोताखोरो का पहचान पत्र जारी करने का निर्देश  दिया। उन्होने घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया।

     उन्होने निर्देश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाये जिनसे भीड़-भाड़ होने की सम्भावना हो। उन्होने चिकित्सा विभाग को जनपद के प्रमुख घाटो पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने ऐसे घाट जहां भीड-भाड़ अधिक होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाय, प्रतिबंधित घाटो एंव गहरे पानी मे पर न जाये, घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाये,। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

    इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, एस0पी सिटी ज्ञानेन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, क्षेत्रराधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • अनुपस्थित रहने और लापरवाही पर  डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, रोका वेतन

    अनुपस्थित रहने और लापरवाही पर  डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, रोका वेतन

    ग़ाज़ीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस सोमवार को तहसील जखनियां में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 99 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो  तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 269 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 22 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण तथा खुदाबक्सपुर गॉव के लेखपाल राकेश यादव  के राजस्व कार्य मे शिथिलता एवं लापरवाही पाये जाने पर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया।

    उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को निर्धारित दिवसो में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार होती  है इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी एस के पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उप जिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदार जखनियां एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता के साथ की बैठक

    पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता के साथ की बैठक

    विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता के साथ की बैठक

    गाजीपुर। सोमवार को विद्युत मजदूर पंचायत का प्रतिनिधिमंडल नवागत अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल इंजीनियर प्रवीण कुमार से मिला एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने के साथ-साथ विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियो ने कुछ कर्मचारी समस्याओं से भी अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया। विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिव दर्शन सिंह मामा ने बताया कि अधीक्षण अभियंता  को अवगत कराया गया है कि बिना आपके अप्रूवल के जनपद में मनमानी करते हुए 22 संविदा कर्मियों को निकाल दिया गया। उन्हें जूनियर इंजीनियर और उपखंड अधिकारी द्वारा ड्यूटी भी नहीं करने दिया जा रहा है। उनका वेतन भी रुका हुआ है। अधीक्षण अभियंता ने स्वीकार किया कि किसी संविदा कर्मी को निकाला नहीं जाएगा और जो जूनियर इंजीनियर किसी संविदा कर्मी को मेरे अप्रूवल के बिना काम से निकला हुआ मानकर काम करने से रोकता है तो संगठन हमको अवगत कराए। सबके साथ न्याय होगा। मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया गया है कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 4 कंप्यूटर ऑपरेटर को निकाल दिया गया है जबकि खंड द्वितीय में पिछले दो वर्ष में लगभग 15 कार्यकारी सहायक ट्रांसफर या रिटायर हुए हैं। खंड द्वितीय को सिर्फ दो बाबू प्राप्त हुए हैं। खंड द्वितीय में शहर का सब डिवीजन है। वहां काम की अधिकता है जिस कारण वहां से छटनी किया जाना  न्याय संगत नहीं है। पिछले दिनों मुख्य अभियंता की मौजूदगी में वार्ता हुई थी कि किसी पुराने कंप्यूटर ऑपरेटर को निकाला नहीं जाएगा किंतु खंड द्वितीय में 4 पुराने कंप्यूटर ऑपरेटर को निकाल दिया गया। अरविंद श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि विजिलेंस ऑफिस और सर्किल ऑफिस में जहां बाबू पर्याप्त हैं वहां काफी संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर को रखा गया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में काम की अधिकता एवं पर्याप्त बाबू  की तैनाती न होने के दृष्टिगत निकाले  गए सभी पुराने कंप्यूटर ऑपरेटरो को काम पर वापस रखा जाए। अधीक्षण अभियंता ने संगठन को आश्वस्त किया कि मुख्य अभियंता से वार्ता करके जल्द से जल्द उनको वापस रखवाने हेतु प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद संगठन ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। अधीक्षण  अभियंता के स्वागत करने वाले प्रतिनिधि मंडल दल में मुख्य रूप से विद्युत मजदूर पंचायत जिला संरक्षक एवं प्रदेश संगठन मंत्री शिव दर्शन सिंह मामा, मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, बीरबल राजभर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • शाह फैज स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

    शाह फैज स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

    गाजीपुर। एक बार फिर जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय शाह फैज स्कूल के विद्यार्थियों ने टेनिस वॉलीबॉल सीनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया। यह चौथी राज्यस्तरीय टेनिस वॉलीबाल सीनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 अक्टूबर को सेठ मुकुंदलाल इण्टर कॉलेज, ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश  में हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के कुल 14 जनपदों ने भाग लिया जिसमें ग़ाज़ीपुर का शाह फैज़ विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शाह फैज़ विद्यालय के कक्षा 11 व 12 के कुल 6 खिलाडियों क्रमशः अखिलेश कुमार,अमन राय,रेहान खान,शौर्य श्रीवास्तव,कृष दुबे एवं अजीत विश्वकर्मा ने भाग लिया, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

    टीम की वापसी के बाद निदेशक नदीम अधमी ने सभी छात्रों को मेडल व ट्रॉफी से सम्मानित किया व टीम के कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति, जो कि इसी विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक भी हैं उनको बधाई दी।  बता दे की शिक्षा के क्षेत्र में दृढ़ संकल्पित शाह फैज स्कूल आए दिन ऐसे खेल अपने छात्र-छात्राओं द्वारा कराता रहता है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, निदेशक नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, सहायक प्रधानाचार्य राजेश सिंह , शारीरिक विज्ञान शिक्षक देवेंद्र प्रसाद प्रजापति तथा सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।         

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक सिंह

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक सिंह

    गाज़ीपुर।गाज़ीपुर में रविवार को पत्रकारिता जगत से जुड़े अभिषेक कुमार सिंह को प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
    जिले में स्थित एक स्थानीय रेस्टोरेंट में प्रगति शील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अगुआई में एसोशिएशन की आम बैठक आयोजित की गई। जहां एसोसिएशन के पाधिकारी व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े जिले के अधिकांश पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकारों के उत्थान एवं कल्याण के लिए जिले के पत्रकारों के हितों एवं दायित्व का कार्यभार अभिषेक सिंह को सर्वसम्मति से दिया गया। जिसका सभी लोंगों ने एकमत से समर्थन किया। इस मौके पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के शशीकांत मिश्र प्रदेश अध्यक्ष, अखिलानंद तिवारी संरक्षक, पुष्पेंद्र तिवारी सिन्धु प्रदेश सचिव,शशिकांत ओझा जिला सचिव, कृपा कृष्ण, अजय राय बबलू, वसीम रजा, नरेन्द्र पाण्डेय, सुनिल गुप्ता, प्रभाकर सिंह, अनील कुमार, पवन कुमार, इकरार खान, आसिफ़ अंसारी, विनीत दूबे, मुकेश उपाध्याय, यशवन्त कुमार राय, विनीत चौहान आदि पत्रकार शामिल रहे।

  • डीएम-एसपी पटाखों की दुकान का किया निरीक्षण

    डीएम-एसपी पटाखों की दुकान का किया निरीक्षण

    गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ, देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत  लंका मैदान ने लगाए गए पटाखों की दुकान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुकानदारों से फायर सेप्टी, बालू, एवं अन्य सुरक्षा समाग्री रखने को कहा। इसके उपरान्त अधिकारी द्वय द्वारा  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च किया गया। जिसमें लंका मैदान से चुंगी होते हुए आर के बी के, वंशी बाजार, सैनिक चौराहा तक पैदल गस्त कर  सुरक्षा व्यवस्था एवं शांती  बनाये रखने की अपील की गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, एवं अन्य अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहे।

  • डीएम ने किया अवकाश घोषित

    डीएम ने किया अवकाश घोषित

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया है कि 7 नवम्बर 2024 को छठ पूजा पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। 8 नवम्बर 2024 को सूर्योदय छठ पूजा की महत्ता के दृष्टिगत 7 नवम्बर 2024 पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर 8 नवम्बर 2024 दिन शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।

  • 111 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

    111 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

    गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई0 परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेला/कैंपस ड्राइव में मुख्य रूप से विजन इण्डिया प्रा0लि0 के द्वारा अपोलो टायर्स हेतु ट्रेनी आपॅरेटर पद पर चयन किया गया। इस मेला में लगभग 270 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से उक्त पद के लिए कुल 111 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।

Uttar Pradesh Fast News