Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • ‘युवा उद्यमिता योजना प्रतियोगिता’का हुआ आयोजन

    ‘युवा उद्यमिता योजना प्रतियोगिता’का हुआ आयोजन

    ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सावित्रीबाई फुले सभागार में महाविद्यालय नवाचार परिषद एवं अविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान युवाओं में उद्यमिता विकास पर ‘युवा उद्यमिता योजना प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी रही। मुख्य अतिथि अनिता कुमारी ने अपने उद्बोधन में युवाओं में उद्यमिता विकास पर अपने विचार रखें। उन्होंने बताया की वर्तमान समय में युवा अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करके न सिर्फ स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार करने में भी अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया की आज के समय जहां सार्वजनिक क्षेत्र में भी सीमित अवसर उपलब्ध हैं। वहीं उद्यमिता विकास के जरिए युवा आत्मनिर्भर एवं रोजगार प्रदाता बन सकते हैं।
    इस कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के स्कूलों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के समूहो ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उद्यमिता विकास कार्यक्रम में बिजनेस प्लान की दो श्रेणियां स्कूलों एवं महाविद्यालयों के लिए बनाई गई थी। स्कूल श्रेणी में दस टीमों ने प्रतिभाग किया जबकि महाविद्यालय श्रेणी में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम की जूरी सदस्य के रूप में अविष्कार फाउंडेशन की तरफ से सौम्या स्वामीनारायण एवं ज्योति चौहान रही जबकि सिद्धांत राज, पुष्पांजलि सिंह, पूनम एवं स्मृति इनकी टीम के अन्य सदस्य रहे। इस कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय की तरफ से नवाचार परिषद के प्रभारी डॉ शंभू प्रसाद, डॉ उमाशंकर, डॉ पीयूष सिंह, डॉ विकास सिंह, डॉ शिव कुमार उपस्थित रहे।

  • सरिता अग्रवाल ने पांच दिवसीय मिलेट्स गैलरी का किया उद्घाटन

    सरिता अग्रवाल ने पांच दिवसीय मिलेट्स गैलरी का किया उद्घाटन

    गाजीपुर ।सरिता अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम योजनान्तर्गत 5 दिवसीय मिलेट्स गैलरी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारी सहित लगभग 200 किसानों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया। यह मिलेट्स गैलरी जहां एक तरफ जनपद के किसानों में मिलेट्स की खेती को बढावा देने के लिए उत्साहित करेगा। वही आम लोगो को उनके भोजन में शामिल करने के लिए भी प्रेरित करेगा। इस गैलरी में सांवा, कोदो, रांगी, मडुआ, चेना, कुटकी, ज्वार, बाजरा व मक्के की खेती के वैज्ञानिक विधियों को सरल रूप में प्रदर्शित किया गया है। गैलरी में विभिन्न प्रकार के मिलेट्स अनाज, ’ मिलेट्स के सुखे व हरे पौधो का भी प्रदर्शन किया गया है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों के जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है। गैलरी में मिलेट्स से निर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे-खीर, दलिया, रोटी, केक, बिस्किट, पकौड़े, लड्डू इत्यादि के माध्यम से आम लोगो के भोजन में समावेश करने के सरल तरीकों को भी प्रदर्शित किया गया है। सरिता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि इन मिलेट्स का उपयोग पहले खूब किया जाता रहा है। गेहूं, चावल की अधिक पैदावार तथा आधुनिकता ने इसे पीछे छोड़ दिया। गेहूँ में उपस्थित ग्लूटिन व अधिक कार्बाेहाईड्रेट पाचन व शुगर जैसी गम्भीर बिमारियां पैदा की, जो आज आम बात हो गयी है। जबकि मिलेट्स में उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोटीन, फाइबर, खनिज लवण, आयरन, जिंक इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाये जाते है जो सुपाच्य के साथ-साथ उच्च पोषण प्रदान करने वाला होता है। इसलिए इसकी खेती को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाकर सभी को ’ सुलभ उपलब्ध कराया जाय ताकि लोगों की थाली में इनका स्थान सुनिश्चित हो सके। यह गैलरी किसानों व आम लोगों के लिए 31 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने सभी से आग्रह है कि पी0जी0 कालेज गाजीपुर में पहुंचकर इस जीवन्त गैलरी का लाभ अवश्य उठाएं।

  • “काव्य एवं कहानी प्रतियोगिता मंचन” का हुआ आयोजन

    “काव्य एवं कहानी प्रतियोगिता मंचन” का हुआ आयोजन

    गाज़ीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल के प्रांगण में “काव्य एवं कहानी प्रतियोगिता मंचन” का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न पात्रों के चरित्र को अत्यन्त निपुणता से निभाया ,विशेषकर लक्ष्मण- मूर्च्छा एवं भगवान राम का विलाप अत्यन्त सराहनीय रहा।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता एकता अखण्ड राय एवं प्रधानाचार्य कमलेश सिंह के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम के छात्रों द्वारा विभिन्न मानवीय मूल्यों को दर्शाया गया।गुरु की महिमा, गुण-दोष विवेचन माता-पिता की महत्ता, पर्यावरण सुरक्षा आदि को विशेष रूप से उद्‌घाटित किया गया।
    विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतिभागी छात्रों की सूचि निम्नवत है। इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के मंचन से छात्रों का सर्वांगिण विकास होगा एवं उनकी प्रतिभा में निरन्तर निखार आएगा और हमारी राजभाषा हिन्दी समृध्द होगी।

  • डीएम ने की बैठक

    डीएम ने की बैठक

    गाजीपुर।जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति निगरानी समिति (DLIMC ) की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मेंआयोजित की गई। जिसमें कमेटी के सदस्य सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, गाजीपुर, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, गाजीपुर डी०आई०ओ० एन०आई०सी०, गाजीपुर, जी०एम०/ टी०डी०एम० बी०एस०एन०एल० गाजीपुर, एवं बी-पैक्स की ओर से मनियां (गदौरा) एवं महेशपुर समिति सचिव द्वारा भाग लिया गया। कमेटी के सदस्य संयोजक सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लि० द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 182 समितियां है, जिनमें से 16 समितियां परिसमापनाधीन है शेष 166 समितियों में प्रथम चरण में 16 समितियां, द्वितीय चरण में 14 समितियां एवं तृतीय चरण में 76 समितियों का कम्प्यूटराइजेशन हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति निगरानी समिति (DLIMC ) द्वारा चयन किया गया है। शेष 60 समितियों में से 17 समितियां जो तृतीय चरण में अनुमोदन होने से रह गयी थी, उनका चयन दिनांक 22.10.2024 की बैठक में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में अवगत कराया कि जनपद की 123 समितियां कम्प्यूटराइजेशन कराई जा रही है। कम्प्यूटराइजेशन होने के उपरान्त समितियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी जिससे समितियों में गबन झाड, आदि गतिविधियों पर अंकुश लगेगा तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से जनपद स्तर, शासन स्तर एवं भारत सरकार द्वारा देखा जा सकेगा। समिति के सदस्यों को अपना ऋण वितरण एवं खाद, बीज एवं उर्वरक कार्य कराने में भी सुविधा होगी। भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप सभी समितियां बहुउद्देशीय समिति के रूप में कार्य करने की योजना है जिसके अन्तर्गत बी-पैक्स खाद-बीज, ऋण वितरण के साथ-साथ सहज जन सेवा केन्द्र, जन औषधि केन्द्र, उपभोक्ता व्यवसाय, गैस, पेट्रोल पम्प एवं अन्य कार्य समिति के कार्यक्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार आदि का कार्य करने हेतु स्वतन्त्र है। समिति के नये बायलाज के अनुसार समिति अपना व्यवसाय करने के लिए स्वतन्त्र है।

  • सर सैयद अहमद की मनाई गई 207वीं जयंती

    सर सैयद अहमद की मनाई गई 207वीं जयंती

    गाजीपुर। सर सैयद अहमद की 207 वीं जयंती मनाया गया।
    इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कलम ऐ पाक से किया गया।इसके बाद स्कूल की बच्चियों द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से किया गया।कार्यक्रम समिति के आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को अंग वस्त्र और फूल का बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असफर फरीदी ब्यूरो चीफ इंकलाब बिहार ने अपने संबोधन में कहा कि सर सैयद ने शिक्षा का अलख जगा कर समाज को आगे बढ़ने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि समाज की विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के अभाव में समाज तरक्की नहीं कर सकता है।उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा व समाजिक परिवेश एक दूसरे के पूरक है।शिक्षा के अभाव मे समाज का विकास नही हो सकता। इस लिए समाज की तरक्की के लिए शिक्षित होना जरूरी है।

    विशिष्ट अथिति बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी इतिहास विभाग के प्रोफेसर ताबीर कलाम ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए समाज में लोगो को पुरुषों के अलावा महिलाओं को शिक्षित करना होगा तभी मजबूत सामाजिक संरचना बनेगी।शिक्षा की अलख जगाने के लिए ही जैसे मदन मोहन मालवीय ने बनारस हिंदू विश्व विद्यालय की स्थापना की उसी प्रकार कौम को शिक्षित करने के लिए अलीगढ़ मे सर सैयद ने अलीगढ़ में विश्व विद्यालय कायम करके समाज और शिक्षा को एक कड़ी में पिरोया है। उन्होंने ये नहीं कहा कि सिर्फ मुसलमानों के लिए ही विश्व विद्यालय बना है बल्कि हर कौम के लोग शिक्षित हो सके।मदन मोहन मालवीय ने बनारस विश्व विद्यालय की स्थापना की तो सिर्फ हिंदुओं के लिए ही नहीं सारे लोगों को शिक्षित करने के लिए विश्व विद्यालय की स्थापना की। ज़मानीया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि मैं इस तौकीर खान जिला अल्पसंखयक अध्यक्ष के पूरे टीम को दिल से धन्यवाद और मुबारकबाद दिए कि जिस शख्शियत के लिए आयोजन किया गया है जो हमारे बीच नहीं है जो पूरे हिंदुस्तान में शिक्षा का बुनियाद रख कर गए और शिक्षा के आधुनिकरण का लोगों में विचारधारा पैदा किया और संघर्ष व अभाव में रह कर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाई और इस कॉलेज के लोग जगह जगह हिंदुस्तान में मिलेंगे।आज वो हम लोगों के बीच में नहीं हैं ।जो उनकी सोच थी जो विचारधारा थी उसी को आगे बढ़ाने के लिए उनके जन्म दिन पर आज आयोजन हुआ जिससे हम लोग बहुत खुश हैं ऐसे महापुरुषो को याद करके।

    वक्ताओं के क्रम में दानिश अली खान जर्नलिस्ट इंग्लैंड ने सर सैयद अहमद डे पर बोलते हुए कहा कि इसी क्षेत्र के देवेथा गांव के डा महमूद ने इंग्लैंड से पीएचडी कर के इसी क्षेत्र में लोगो को शिक्षा का अलख जगाया और इस क्षेत्र के कई आईडीयल है जैसे हारून रशीद और बहुत सारे लोग है वजीर अंसारी ।
    लेकिन आप को अपना विचार बदलना होगा सीखना होगा हम खास तौर से अपने नौजवानों को कहेंगे कि मोबाइल में खामियां बहुत है। मोबाइल का सही उपयोग करिए।आज के युवा मोबाइल का सही इस्तेमाल करे तो वो बड़ी से बड़ी ऊंचाइयों पर जा सकते है। अगर आप को बहुत कुछ बड़ा करना है तो दूसरे के सपोर्ट सहयोग लिऐ बगैर नहीं कर सकते जिसके मिशाल है सर सैय्यद। इस मौके पर जिला के शिक्षा जगत के बड़े नाम शामिल अमीर अली, डॉ सलाहउद्दीन खान , हाजी तसव्वर खान,इमरान खान, तौसीफ खान प्रधान,इबरार खान, डा समीर सिंह सेराज खान,मंजूर खान,गुलाम मजहर खान,अमजद खान, कलाम खान,विधायक पुत्र रितेश सिंह,नौशाद खान,मिट्ठू खान,अकबर खान,दिलशाद खान,सरफराज खान,बाबर खान,जलालुद्दीन खान,अनिल यादव,विजय यादव, इमरान खान सहित विभिन्न स्कूल की छात्र छात्राएं सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता नियाज़ खान अलीग ने किया तथा संचालन डा0 दिवान तनवीर अहमद ने किया। अंत में सभी आगंतुकों का कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के जिला अल्पसंख्य अध्यक्ष तौकीर खान ने आभार व्यक्त किया।

  • कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का हुआ चयन

    कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का हुआ चयन

    गाजीपुर ।09 से 11 नवम्बर 2024 तक सीनियर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मथुरा मे आयोजित की जा रही है। जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 21-10-2024 को नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया।चयनित बालक/बालिकाये सीनियर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मथुरा में भाग लेगी, जिसकी सूची निम्नवत् है। इस अवसर पर दो अर्न्तराष्ट्रीय पहलवान गौरव बाल्यान, आशिष कुमार कुश्ती का हाथ मिलवा कर चयन प्रक्रिया प्रारम्भ किया ।
           फ्री स्टाईल 57 के जी मे संतोष यादव, 61 के जी अभिषेक यादव, 65 केजी अभिषेक यादव, 70 केजी विरेन्द्र यावद, 74 केजी अमित राजभर, 79 केजी मो0 इरसाद, 92 केजी पियुष यादव  एंव ग्रीको रोमन मे 55 केजी प्रिंस यादव, 60 केजी लक्ष्मण यादव, 63 केजी सिन्टु पाल, 67 के जी पंकज यादव, 72 केजी सचिन यादव, 77 केजी प्रदुम्मन यादव एवं 97 केजी मे संदीप यादव तथा महिला वर्ग 65 केजी मे फीडम यादव है का चयन किया गया है।

  • कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का हुआ चयन

    कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का हुआ चयन

    गाजीपुर ।09 से 11 नवम्बर 2024 तक सीनियर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मथुरा मे आयोजित की जा रही है। जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 21-10-2024 को नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया।चयनित बालक/बालिकाये सीनियर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मथुरा में भाग लेगी, जिसकी सूची निम्नवत् है। इस अवसर पर दो अर्न्तराष्ट्रीय पहलवान गौरव बाल्यान, आशिष कुमार कुश्ती का हाथ मिलवा कर चयन प्रक्रिया प्रारम्भ किया ।
           फ्री स्टाईल 57 के जी मे संतोष यादव, 61 के जी अभिषेक यादव, 65 केजी अभिषेक यादव, 70 केजी विरेन्द्र यावद, 74 केजी अमित राजभर, 79 केजी मो0 इरसाद, 92 केजी पियुष यादव  एंव ग्रीको रोमन मे 55 केजी प्रिंस यादव, 60 केजी लक्ष्मण यादव, 63 केजी सिन्टु पाल, 67 के जी पंकज यादव, 72 केजी सचिन यादव, 77 केजी प्रदुम्मन यादव एवं 97 केजी मे संदीप यादव तथा महिला वर्ग 65 केजी मे फीडम यादव है का चयन किया गया है।

  • सीएम योगी ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा

    सीएम योगी ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा

    गाजीपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ वर्ष 2024-25 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद नीति को मंजूरी दी है। इस नीति के अन्तर्गत सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,300 रुपये प्रति कुन्तल और ग्रेड-ए धान का 2320 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया है, जिसमें गतवर्ष से 117 रुपये प्रति कुन्तल की दर से बढ़ोत्तरी की गयी है।
    न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एक सलाहकार मूल्य संकेत है जो भारत के विभिन्न हिस्सों में कृषि नीतियों के एक बड़े समूह का हिस्सा है। यह अनौपचारिक ‘‘समर्थन’’ मूल्य के विपरीत सरकार द्वारा अनुशंसित है और इसका उद्देश्य किसान को फसल के लिए न्यूनतम लाभ सुनिश्चित करना है और साथ ही देश में खाद्य सुरक्षा बढ़ाना है। एमएसपी शुरू में 1960 के दशक में कृषि भूमि की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए एक प्रोत्साहन था, हालांकि वर्ष 2000 के दशक से इसे बाजार हस्तक्षेप और किसान आय योजना के रूप में देखा जाता है। ऐसी मूल्य नीति की प्रभावशीलता राज्यों और वस्तुओं के बीच व्यापक रूप से भिन्न होती है। एमएसपी के अस्तित्व के बारे में किसानों के बीच जागरूकता लाया जा रहा है।
    भारत सरकार दो दर्जन से अधिक कृषि फसलों की कीमत साल में दो बार निर्धारित करती है। समर्थन मूल्य एमएसपी कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों पर तय किया जाता है, कृषि मंत्रालय के तहत मूल्य निर्धारण नीति के लिए एक शीर्ष सलाहकार निकाय है। सीएसीपी राष्ट्रीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों, किसान, मजदूरी, जीवन यापन की लागत और उत्पाद प्रतिस्पर्धात्मकता सहित विभिन्न कारकों के अनुसार मूल्य निर्धारण की सिफारिश करता है। हालांकि कभी-कभी सीएसीपी द्वारा अनुशंसित कीमतों और सरकार द्वारा अनुशंसित कीमतों के बीच बड़े अंतर होते है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) राज्य स्तर पर एमएसपी लागू करने में शामिल है। किसानों को समर्थन मूल्य प्रदान करते समय, एमएसपी सार्वजनिक वितरण प्रणाली का भी समर्थन करता है जो रियायती दर पर भोजन प्रदान करता है। किसी कृषि उपज (जैसे गेहूँ धान आदि) का न्यूनतम समर्थन मूल्य वह मूल्य है जिससे कम मूल्य देकर किसान से सीधे वह उपज नहीं खरीदी जा सकती। न्यूनतम समर्थन मूल्य, भारत सरकार तय करती है।
    प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का धान क्रय कर उन्हें उनकी फसल का वाजिब मूल्य दे रही है। धान की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य तथा रसद विभाग की बेवसाइट fcs.up.gov.in अथवा विभाग के मोबाइल ऐप UPKISAN MITRA पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। प्रदेश के पंजीकृत किसानों से ही धान क्रय किया जा रहा है। कृषक का बैंक खाता, आधार सीडेड (बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा हो) एवं बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप एवं सक्रिय होना आवश्यक है। किसानों से क्रय किये गये धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में की जा रही है।
    धान खरीद वर्ष 2024-25 में किसानों को कामन धान का मूल्य रु0 2300 प्रति कुन्तल एवं ग्रेड-ए धान का रु0 2320 प्रति कुन्तल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष बटाईदार कृषकों द्वारा भी पंजीकरण/नवीनीकरण कराते हुए धान को क्रय केन्द्रो पर बेचने की स्वीकृति दी है। किसान को धान की उतराई, छनाई वे सफाई की मद में अधिकतम रू0 २० प्रति कुन्तल की दर से दिया जायेगा। शासन स्तर से 4000 क्रय केन्द्र निर्धारित किये गये है, किन्तु स्थानीय किसानों पर बेचने की सुविधा और आवश्यकताओं के दृष्टिगत जिलों पर अतिरिक्त क्रय केन्द्र खोले जा सकते है। प्रदेश के समस्त क्रय केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुए किसानों के बैठने, पीने के पानी आदि की व्यवस्था की गई है। क्रय केन्द्रों पर पंजीकृत किसानों से राजस्व विभाग द्वारा सत्यापन के उपरान्त इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज के माध्यम से किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन के उपरान्त धान खरीद की जा रही है। प्रदेश में किसानों से धान क्रय करते हुए सरकार उनकी उपज का उचित मूल्य दे रही है। इस खरीद नीति से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

  • पुरानी पेंशन बहाली के लिए बाइक जुलूस निकाल कर कर्मचारियों ने झोंकी ताकत

    पुरानी पेंशन बहाली के लिए बाइक जुलूस निकाल कर कर्मचारियों ने झोंकी ताकत

    पुरानी पेंशन बहाली के लिए बाइक जुलूस निकाल कर कर्मचारियों ने झोंकी ताकत

    गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर , राज्य कर्मचारी महा संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशाल बाइक जुलूस विकास भवन से निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचा। जहां विरोध प्रदर्शन,सभा कर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को एक सूत्रीय पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन सौंपा।कर्मचारी अपने हाथों में पुरानी पेंशन बहाली से संबंधित स्लोगन,लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सरजू पाण्डेय पार्क में पहुंचे,उक्त सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन के अतिरिक्त हमे कोई भी अन्य पेंशन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं।राज्य कर्मचारी महा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम लाल यादव ने कहा कि राज नेताओं को पुरानी और कर्मचारियों शेयर बाजार पर आधारित नई पेंशन देना अन्याय पूर्ण है। ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने अपने संबोधन में समस्त कर्मचारी शिक्षक संघ के लोगों से आपसी मतभेद भुला कर एक जुट होकर एक साथ आन्दोलन करने की अपील की।स्थानीय स्तर पर उक्त आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ,पी डब्लू डी मिनिस्टियल कर्मचारी संघ,डिप्लोम इंजीनियर्स महा संघ,सिंचाई संघ,विकास भवन कर्मचारी संघ ,उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ,महा विद्यालय कर्मचारी संघ,ग्राम बिकास अधिकारी संघ ,सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो सहित कई दर्जन कर्मचारी संगठनों में भारी संख्या में इस आन्दोलन को अपना समर्थन दिया। आन्दोलन को मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष संरक्षक अम्बिका दूबे, इं सुरेंद्र प्रताप,बैज नाथ तिवारी,अरुण सिंह,मनोज यादव,सुभाष,श्री मती सुनीता यादव, जे पी यादव,राम नगीना यादव,राकेश यादव रंग नाथ यादव, कृष्णा यादव ईश्वर यादव,उमेश कुमार,हरे राम यादव,अतुलेश राय,पवन राय,मनोज राय,कौशलचौबे,श्री प्रकाश तिवारी,शिव चन्द यादव,जितेंद्र प्रसाद,कौशल कुमार,प्रदीप ,उपेंद्र यादव,अनिल कुमार, संत कुमार,गोरख यादव. सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।विरोध सभा की अध्यक्षता बालेंद्र त्रिपाठी एवं .संचालन . जे पी यादव ने किया। आन्दोलन में सहयोग के सभी के प्रति धन्यवाद आभार महा संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी व्यक्त किया।

  • समाज और राष्ट्र को उन्नत बनाने की दिशा में स्काउट गाइड से जुड़े युवाओं को आगे आना चाहिए:प्राचार्य

    समाज और राष्ट्र को उन्नत बनाने की दिशा में स्काउट गाइड से जुड़े युवाओं को आगे आना चाहिए:प्राचार्य

    गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर के बीएड विभाग के अंतर्गत पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शनिवार की देर शाम को समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्राचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे। डॉक्टर पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड की दीक्षा से जुड़े संस्कार के महत्व को विद्यार्थियों को समझना चाहिए। इसके मूल उद्देश्य को अंगीकार करते हुए समाज और राष्ट्र को उन्नत बनाने की दिशा में स्काउट गाइड से जुड़े युवाओं को आगे आना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में स्काउट गाइड के वॉलिंटियर्स की बड़ी भूमिका हो सकती है। बीएड विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एसडी सिंह परिहार ने परीक्षार्थियों को अपने अंदर बुराइयों को समाप्त करने और अच्छाई को जीवन पर्यंत याद रखने की बात कही। डॉ परिहार ने यह भी कहा कि आपदा की स्थितियों में वॉलिंटियर्स को सामाजिक कार्यों में सहयोग देने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए ।

    प्रशिक्षण शिविर के दौरान सीखे हुनर को उन्हें अपने जीवन को बेहतर बनाने में उपयोग में लाना चाहिए।इस पांच दिवसी कैंप में पहले दिन प्रार्थना झंडा,सामुहिक गीत,टोली की जानकारी ,टोली का नामकरण आदि प्रतिभागियों को बताया गया। कैंप के दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग आंदोलन, सिटी संकेत यूनिट लीडर का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।तीसरे दिन ध्वज फहराने के नियम टेंट निर्माण,सर्वधर्म प्रार्थना आदि के गुण सिखाए गए। वहीं चौथे दिन ग्रैंड सेल्यूट, गांठ एवं बंधन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन दीक्षा संस्कार के साथ ही कैंप का समापन हुआ। इसके साथ ही अलग-अलग दिन स्काउट गाइड के अलग-अलग अन्य विशेषताओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक के तौर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. मनोज कुमार मिश्रा,प्रोफ.एसएन सिंह,प्रोफे. अरुण कुमार यादव,डॉ रामदुलारे ,डॉ योगेश कुमार ,डॉ केके पटेल ,डॉ एसएस यादव,डॉ अमरजीत एवं महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी नीरज, सुनील,अरुण उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News