-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
श्रीराम राज्याभिषेक संपन्न

गाजीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरि शंकरी की ओर से श्रीराम राज्याभिषेक के साथ 19दिवसीय रामलीला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम को राजतिलक किया। इसके बाद राज्याभिषेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशन साहू ने क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पाण्डेय ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न तथा भक्त हनुमान को तिलक लगाकर माला पहनाया। इसके बाद अजय पाठक, अशोक अग्रवाल,भाजपा के कृष्ण बिहारी राय, रास बिहारी राय, डॉ0 समीर सिंह, कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ गोपाल जी पाण्डेय, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबू रोहित अग्रवाल, राजेंद्र विक्रम सिंह, वरुण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी।

इसके बाद मंच पर कमेटी की ओर से कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, असित सेठ ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशन साहू एवं सदर क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त दुर्गा पूजा समिति रूई मंडी बूढ़ा महादेव को आधुनिकीकरण हेतु अध्यक्ष संदीप जायसवाल को, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति राजदेपुर देहाती टेढवा को लाइटिंग सजावट हेतु, नवयुवक पूजा समिति चीतनाथ माता रानी की मूर्ति हेतु अध्यक्ष सुधीर केसरी को तथा युवा शक्ति दुर्गा पूजा समिति लंका मैदान पंडाल हेतु राहुल कनौजिया एवं भोलू सेठ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही वंदे वाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल रायबरेली के मालिक राजकुमार तिवारी उर्फ राजा भैया व रावण पुतला निर्माता छोटेलाल प्रजापति और इलेक्ट्रॉनिक तीर लगाने के लिए हरिनाथ सोनकर के आलावा नगर पालिका परिषद के सफाई नायक शोषित रावत, सफाई नायक जोगिंदर रावत को प्रशस्ति पत्र दिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक जैकिशन साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं 12 वर्षो से रामलीला जे जुड़ा हूं, और जो रामलीला के कार्य मे लगा रहता है उसके जीवन मे कोई दुःख तकलीफ प्रभु के आशीर्वाद से नही आती है। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए अति रामलीला कमेटी को बधाई भी दी। इसके बाद देर रात राम राज्याभिषेक के अवसर पर बाहर से आए कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण शिव, दुर्गा, श्री राम जन्म की झांकी का उपस्थित लोगों को दर्शन कराया गया, जो देर रात तक चला। इसके बाद सुबह भजन के बाद हवन पूजन हुआ। हवन पूजन के बाद रामक राज्याभिषेक कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय पाठक, अनुज अग्रवाल अशोक अग्रवाल धीरज अग्रवाल सुधीर अग्रवाल वरुण अग्रवाल राजेंद्र विक्रम सिंह प्रमोद गुप्ता, रामजी पांडे साथ ही कमेटी के पदाधिकारी के अलावा रासबिहारी संतोष जयसवाल, फखर सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता विनय कुमार सिंह ने किया।

-
बालको मे होता है राष्ट्र चेतना का प्रवाह:सच्चिदानन्द

बालको मे होता है राष्ट्र चेतना का प्रवाह:सच्चिदानन्द

गाजीपुर। बालको के विकास की दृष्टि से चलाए जाने वाले एक दिवसीय बाल शिविर का आयोजन 20 अक्टुबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में माधव सरस्वती विघालय प्रकाशनगर में किया गया। इस बाल शिविर में का 19 अक्टुबर सांय 3 बजे शुभारम्भ किया गया जो 20 अक्टुबर को सांय 4 बजे विभाग संघचालक सच्चिदानन्द के उदबोधन व पुरस्कार वितरण के बाद सम्पन्न हुआ। इस बाल शिविर में जनपद के सभी खण्डो से 10 वर्ष से उपर बाल व तरूण ने प्रतिभाग किया। शिविर के माध्यम से बच्चो में नये नये उपक्रम सिखाकर उनके में राष्ट्रीय भावना का विकास के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण, जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, वायू प्रदूषण जैसे विभिन्न विषयो पर चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गयां। प्रतियोगिता के पुरस्कार का वितरण किया गया। इस अवसर पर सघसंचालक सच्चिदानन्द ने बताया कि हमारे बाल स्वयंसेवक एक कोरा कागज होते है इनमे नवचेतना के साथ साथ राष्ट्र चेतना का प्रवाह होता है। राष्ट्र प्रेम व राष्ट्रीय भावना से प्रेरित होकर बच्चो कां विकास सही अर्थो में होना चाहिए, बच्चो के विकास पर ही हमारे देश का भविष्य है और इन्ही बच्चो के हाथो मे ही हमारे देश का विकास सम्भव है। जो आगे चल कर हमारे मजबूत व सुदृढ भारत का निर्माण करेगा। आज हम 100 वें वर्ष में प्रवेश कर चुके है हमे मजबूत व शसक्त भारत का निर्माण करना है जिसके लिए इन बच्चो को मजबूत होना होगां, जिससे आने वाला देश का भविष्य मजबूत हो सके, बाल शिविर में कुल 130 बाल प्रतिभाग किये । इस अवसर पर जिला संघचालक जयप्रकाश, सह विभाग प्रचारक दीपक, जिला प्रचारक सूरज, जिला कार्यवाह अमित, सह कार्यवाही विपिन, विनोद, चन्द्र कुमार, अवधेश, बृजकिशन, अशोक, नगर संघचालक दीनदयाल, नगर कार्यवाह अंजनी, सह नगर कार्यवाही अभिषेक, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अधिवक्ता विश्वनाथ पाण्डेय, संजय, दिनेश, रितेश, रोहित, श्यामजी, रंजन आदि उपस्थित रहे। -
पंचायती राज विभाग के लेखाकार जितेंद्र सिंह की मां का निधन


गाज़ीपुर।पंचायती राज विभाग के लेखाकार और पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर के जिला संरक्षक जितेन्द्र सिंह की माता बादामी देवी का शनिवार को 75 वर्ष के उम्र में निधन हो गया। निधन की सूचना पाकर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, उमेश कन्नौजिया ने जितेंद्र सिंह के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। शोकाकुल परिजन द्वारा बताया गया कि माता जी का अंतिम संस्कार कल सुबह इनके पैतृक निवास ग्राम सयचना (ठेहुना) विकास खण्ड देवकली से जौहरगंज श्मशान घाट सैदपुर पर समय 11 बजे किया जायेगा।
-
तीन मकानों पर चलेगा बुलडोजर

गाजीपुर। नगर पालिका इलाके के झंडातर मोहल्ले में अब तीन मकान पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर। जी हां पिछले 8 वर्षों से झंडातर मोहल्ले के लिए नासूर बना सुमित्रा देवी सहित तीन लोगों का अतिक्रमण लोगों को पिछले कई सालों से काफी दर्द दे रहा था। क्योंकि इन लोगों के द्वारा नाले पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिए जाने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते पूरा मोहल्ला झील में तब्दील हो जा रहा था। जिसके लिए नगर पालिका पिछले कई महीनो से पंप लगाकर पानी की निकासी कर रही है। वहीं अब एक दिन पूर्व नगर पालिका के द्वारा तीन मकान पर लाल निशान लगा दिया गया है और आगामी दो से तीन दिनों पर नगर पालिका अपना बुलडोजर चलाकर यहां के लोगों को राहत देने का कार्य करेगा। गाजीपुर के नगर पालिका इलाके के झंडातर मोहल्ला जहां पर बरसात शुरू होने के बाद से ही पूरे मोहल्ले के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई थी। जलभराव का कारण की इसी मोहल्ले के रहने वाले सुमित्रा देवी के साथ ही कई अन्य परिवार के लोगों ने इस इलाके से होकर निकलने वाले नाले पर अवैध रूप से मकान खड़ा कर लिया है। जिसके चलते नाला पूरी तरह से बंद हो चुका है और बारिश का पूरा पानी सड़कों पर और लोगों के घरों में चला जाता था। हालांकि यह समस्या पिछले आठ सालों से है लेकिन इस बार यह समस्या काफी गंभीर हो गया। जिसको देखते हुए नगर पालिका के द्वारा कई मोटर पंप लगाकर प्रतिदिन पिछले कई महीनो से पानी निकालने का काम किया जा रहा है। जिस पर नगर पालिका ने अब तक लाखों रुपए खर्च भी कर चुका है। लेकिन नगर पालिका के द्वारा इस समस्या को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं किया गया । जिसको देखते हुए इस इलाके के रहने वाले अशोक अग्रहरि और श्याम चौधरी हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की है ।

और सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने नगर पालिका से 2019 में दिए गए निर्देश का स्टेटस के बारे में जानकारी जब मांगा तब नगर पालिका के हाथ पांव फूलने लगे। और आनन फानन में नगर पालिका ने कब्जदारों को नोटिस देकर मकान खाली करने का अल्टीमेटम भी दिया लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।वही एक बार फिर हाई कोर्ट में तारीख पड़ने पर कोर्ट ने ताजा स्टेटस की बात किया और 6 नवंबर तक स्टेटस के संबंध में जानकारी मांगा है। जिसको लेकर अब नगर पालिका गाजीपुर के द्वारा तकनीकी समिति की टीम बनाकर सर्वे कराया और उस सर्वे के अनुसार तीन मकान के द्वारा उक्त नाले पर कब्जा किया गया है। जिसको चिन्हित करने का नगर पालिका ने काम किया है। और अब उन तीन चिन्हित मकान जिसमें मुख्य रूप से कब्जा की हुई सुमित्रा देवी के अलावा लल्लन अग्रहरि और लालजी प्रजापति के मकान को चिन्हित करते हुए उस पर लाल निशान लगा दिया है। वहीं अब स्थानीय लोगों को इस निशान के लगने के बाद उम्मीद जगी है कि आगामी कुछ दिनों में इस समस्या से निजात मिलेगी। क्योंकि इस तरह के निशान लग जाने के बाद विभाग उस मकान के तोड़ने की कार्रवाई करती है। जिसको लिए बुलडोजर नगर पालिका के द्वारा चलाये जाने की संभावना बढ़ गई हैं। बता दे नगर पालिका इलाके का झंडातर मोहल्ला के इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही साथ नगर पालिका को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा था । अभी पिछले दिनों मोहर्रम और दुर्गा पूजा का त्योहार पडने के कारण आने जाने के लिए यह मुख्य रास्ता था। और सड़कों पर प्रतिदिन पानी लग जाया करती थी लेकिन नगर पालिका ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सड़क पर पत्थर और गिट्टी गिरा कर वैकल्पिक व्यवस्था देते हुए मोहर्रम और दुर्गा पूजा का त्योहार संपन्न कराया और अब स्थाई रूप से इस समस्या का हल करने के लिए मकान को चिन्हित कर निशाना लगाने का कार्य किया है।
-
कैरी फॉरवर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित, 25 अक्टूबर तक जमा करें फार्म


गाजीपुर। समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सत्र 2021-22 स्नातक प्रथम सेमेस्टर अनुत्तीर्ण छात्रों का कैरी फारवर्ड परीक्षा फार्म भरे जाने की तिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा घोषित कर दिया गया है।
इस आशय की सूचना देते हुए स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि 2021-22 में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्रायें स्नातक उत्तीर्ण करने का अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्रातिशीघ्र कैरी फॉरवर्ड परीक्षा फार्म भर कर महाविद्यालय में 25 अक्टूबर तक जमा कर दें, जिससे समय से सत्यापन कर फार्म अग्रसारित किया जा सके। -
संपूर्ण समाधान दिवस: 353 शिकायत पत्र में 30 का निस्तारण


गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 72 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 353 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 30 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 18 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 01 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 81 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया।तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 07 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए।उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी दिवसो में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार होती रहती है। इसमे लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर तहसीलदर, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। -
मांग को लेकर 21 अक्टूबर को निकलेगा जुलूस

गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामलाल यादव ,राज्य कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष क्रान्ति सिंह ,लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय अध्यक्ष पद्मनाभ द्विवेदी, प्रान्तीय महामंत्री जेपी पाण्डेय तथा पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ प्रान्तीय अध्यक्ष बसन्त लाल 21 अक्टूबर को बाइक जुलूस में शामिल रहेगे। दो बजे विकास भवन से बाइक जुलूस निकलेगा। जो सिंचाई चौराहा, होते हुए सरजू पार्क पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधान मंत्री व मुख्य मंत्री को ज्ञापन देगा। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व सदस्यो ने कई कार्यालयो में संपर्क कर जुलूस में शामिल करने की अपील किया है। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी जिलाध्यक्ष राकेश यादव,मनिहारी ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, नगीना यादव, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मनोज यादव, ईश्वर यादव, कौशल चौबे, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
-
फोटोग्राफी से कर सकते हैं सुनहरे भविष्य का निर्माण:दुर्गेश उपाध्याय

गाजीपुर। शनिवार को बंधन पैलेस में एशियाई फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने वार्षिक उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दुर्गेश उपाध्याय ने कहा कि डिजिटल मीडिया में बेहतरीन इस्तेमाल फोटोग्राफी का है। फोटोग्राफी एक ऐसा माध्यम है जहां आप अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र कश्यप रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंकार उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद उपाध्याय विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष, ओंकार उपाध्याय, बृजेश पटेल, अनुज यादव, अभिषेक, कुणाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

-
जल निगम के अधिकारियों को डीएम का निर्देश


गाजीपुर। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में शुक्रवार को सम्पन्न किया गया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की गहनता से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्यो में प्रगति लायी जाय एवं जल्द से जल्द योजनाओं को पूर्ण कराया जाय। जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि कराये जा रहे कार्यो की लगातार निरीक्षण कर सभी योजनाओं पर ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय के कार्य माह दिसम्बर-2024 तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेंगें तथा समय से और गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, आई०एस०ए० तथा टी०पी०आई० के इंजीनियर उपस्थित थे।

-
दो शिक्षक नेता निलंबित, जांच के लिए टीम गठित

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षक नेताओं को किया निलंबित
गाजीपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने करंडा ब्लाक के दो शिक्षक नेताओ मानवेन्द्र सिंह व चंद्रशेखर सिंह पर निलंबन की बड़ी कार्यवाही कर दी है। उक्त मामले की जांच हेतु त्रिस्तरीय खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम का भी गठन कर दिया गया है। मालूम हो कि 15 अक्टूबर को महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के आदेश के क्रम में पूरे प्रदेश के सभी शिक्षा संकुलों पर शिक्षकों की बैठक आयोजित कर छात्रों को निपुण बनाने संबंधी एजेंडे पर चर्चा की जानी थी। यह बैठक शिक्षकों को विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के उपरांत ही किया जाना था ताकि शिक्षण व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके । इसके लिये पूरे प्रदेश में मानीटरिंग के लिये सभी बी एस ए , बी ई ओ ,एस आर जी व ए आर पी को महानिदेशक द्वारा पूर्व में ही पत्र जारी कर आदेशित किया गया था। इसी क्रम में विकास खंड करंडा में भी सभी संकुलों में अपराह्न 2.30 बजे से 4 बजे के बीच शिक्षकों की मीटिंग विकास के विभिन्न शिक्षक संकुलों पर आयोजित होनी थी लेकिन शिक्षा संकुल मुड़वल की मीटिंग में सभी आदेशों की धज्जियां उड़ा दी गयी। मुड़वल संकुल के शिक्षक दोपहर बाद अपने विद्यालयों को समय से पहले ही बंद करके बैठक स्थल कंपोजिट विद्यालय धितुआं,करंडा पर एकत्रित हो गये। तत्पश्चात शिक्षक मीटिंग समय से पूर्व ही अपने अपने घर चले गये। उसी दौरान खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रवीन्द्र सिंह मीटिंग मे प्रतिभाग करने व पर्यवेक्षण करने हेतु धितुआं विद्यालय पर पहुंचकर अवाक रह गये। क्योंकि मुड़वल संकुल के अधिकांश शिक्षक मीटिंग के निर्धारित समय से पूर्व ही घर जा चुके थे। धितुआ विद्यालय पर वहां कार्यरत शिक्षक उपस्थित सहायक अध्यापक चंद्रशेखर सिंह से संकुल बैठक का रजिस्टर बी ई ओ करंडा द्वारा मांगा गया, जिससे विवाद शुरू हुआ। बी ई ओ करंडा शिक्षक नेताओं के दबाव में आये बिना तुरंत घटना की जानकारी बी एस ए व पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दी गयी।अब शिक्षक नेता अपने को फंसता देख बी एस ए कार्यालय की परिक्रमा शुरू कर दिये लेकिन बी एस ए ने बिना किसी दबाव के निष्पक्ष होकर दोनों शिक्षक नेताओं पर अनुशासनहीनता,शासकीय कार्यों में व्यवधान व शिक्षक कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य के आरोप में निलंबित करते हुये त्रिस्तरीय जांच टीम गठित कर खंड शिक्षा अधिकारी सदर ,जखनियां व कासिमाबाद को संयुक्त रूप से सौंप दी गयी।दोनों शिक्षक नेताओं के निलंबन होने के पश्चात करंडा ब्लाक के अन्य शिक्षकों पर भी तलवार लटक रही है जिन्होंने संकुल बैठक में ससमय प्रतिभाग नहीं किया है। क्योंकि अब त्रिस्तरीय कमेटी द्वारा मामले की जांच होगी। बी एस ए के इस सख्त कार्यवाही से सभी शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बी ई ओ करंडा ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के यहां भी तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। अभी तक पुलिस द्वारा इस मामले में आगे कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।हालांकि बी ई ओ की तहरीर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाने को भेज दी है। दूसरी तरफ शिक्षक संगठन भी इस कार्यवाही को लेकर एकजुट हो रहे हैं लेकिन मामला पुलिस प्रशासन के पास होने के कारण शिक्षक नेता भी खुलकर इस घटना में सामने आने में कतरा रहे हैं। इस संदर्भ में देर शाम सभी शिक्षक संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल बी एस ए से मिलकर निलंबित शिक्षक नेताओं के बहाली की मांग करने पर अड़ा रहा। अब अगर मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी तो शिक्षक नेताओं की मुश्किलें काफी हद तक और बढ़ जायेंगी।





