Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • 21 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, करें आवेदन

    21 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, करें आवेदन

    ग़ाज़ीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से सदर ब्लाक के राजकीय आई0टी0आई0 परिसर तुलसीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन 21 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करंेगे। प्रतिभागी कम्पनियांे में मुख्य रूप से क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, वालकारू इन्टरनेशनल प्रा0लि0 एवं विजन इण्डिया प्रा0लि0 के द्वारा हिंडाल्को, रेनुकुट आदि द्वारा हेल्पर, ट्रेनी, जूनियर आपरेटर इत्यादि पदों पर चयन किया जायेगा।  नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल-https://rojgaarsangam.up.gov.in  पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले मंे प्रातः-10 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें,  इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

  • बीएसए हेमंत राव ने किया विद्यालय के कक्षा और कक्ष का लोकार्पण

    बीएसए हेमंत राव ने किया विद्यालय के कक्षा और कक्ष का लोकार्पण

    ग़ाज़ीपुर। प्राथमिक विद्यालय अगस्ता सदर ब्लाक का अतिरिक्त कक्षा-कक्ष एवं चाहरदीवारी का लोकार्पण शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की बच्चियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया गया। तत्पश्चात विभिन्न प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरान्त कायाकल्प तथा क्रिटिकल गैप से निर्मित दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवम चहारदीवारी का लोकार्पण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विद्यालय की आधारभूत संरचना का होना अतिआवश्यक है।

    उसी के क्रम में आज इस विद्यालय का कायाकल्प किया गया जिसमे स्थानीय ग्राम प्रधान का सहयोग अतुलनीय है। उन्होंने ग्राम प्रधान से सहयोग के क्रम में बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया साथ ही विद्यालय के साथ साथ जनपद को निपुण जनपद बनाने का आहवान किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के प्रांगण में हरिशंकरी का पौधा भी लगाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुजीत सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार, पूर्व प्रधान प्रमोद कुशवाहा, न्याय पंचायत के शिक्षक, सुशील गुप्ता, अशोक शर्मा ,जयप्रकाश कुशवाहा, घनश्याम, ऋतू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ए०आर०पी० नीरज सिंह द्वारा किया गया।

  • उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत को मिला 6 वाँ स्थान

    उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत को मिला 6 वाँ स्थान

    गाजीपुर। देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान चला रही है, यूपी में बीजेपी को तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने 2 सितंबर से बीजेपी सदस्यता अभियान का अभियान शुरू की है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा । जिसके तहत राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार भ्रमण करके उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले की राज्यसभा सांसद की लिस्ट में 6वाँ स्थान पर है।


    राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम लोग बहुत भाग्यशाली है की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। आम जन भाजपा से जुड़ना चाहते हैं लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुँच पाते है। ऐसे में हम ख़ुद उनके पास पहुँच कर भाजपा से जोड़ रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रतिदिन हम लोग कर रहे है। साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाये जा रहे है। आने वाले दिनों में 6 वाँ स्थान से प्रथम स्थान पर आने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हूँ।

  • 9 से 5 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

    9 से 5 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

    ग़ाज़ीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधीन उपकेंद्र प्रकाशनगर के लाल दरवाजा फीडर पर केबल और तारों का बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसमें मोहल्ला कोयलाघाट, पुलिस लाइन फीडर, उपकेंद्र रौजा के टाउन नंबर 1, फुल्लनपुर, उपकेंद्र लोटन इमली के सब्जीमंडी फीडर के गोलाघाट मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मरो पर जर्जर एवं पुराने तारों को बदलकर न्यू एबीसी केबल लगाया जाएगा। इसीलिए उपर्युक्त फीडर पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता द्वितीय आशीष शर्मा ने दी।

  • भव्य रूप से मनाई गई महर्षि बाल्मिकी की जयंती

    भव्य रूप से मनाई गई महर्षि बाल्मिकी की जयंती

    गाजीपुर। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कुशल मार्गदर्शन में गुरूवार को आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकी की जयन्ती जनपद में भव्य रूप में मनाई गई। इस अवसर जनपद में कई आयोजन किये गए। श्रीराम, हनुमान जी के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण का पाठ हुआ। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में अनवरत रामायण पाठ, भजन और भक्तिमय लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    बताते चलें कि महर्षि बाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं जिनके द्वारा रचित रामायण विश्व के आदि ग्रंथ के रूप में आज भी पूज्यनीय है, जो व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्रीय मूल्यों के निर्माण में वैश्विक स्तर पर मार्गदर्शन का आधार है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। बाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार- प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि, श्री राम, हनुमान जी से संबंधित मंदिरों पर दीप प्रज्वलन, दीपदान के साथ साथ वाल्मीकि रामायण का पाठ कराया गया है।

    इसी क्रम में आज राम जानकी मंन्दिर जमानियां, कबीर मठ बेलसरी, हनुमान मन्दिर ओड़राई, मौनी बाबा धाम, सोमेश्वर महादेव मंन्दिर, हनुमान मन्दिर जमानिया, हनुमान मंदिर भावरकोल एवं भदौरा सहित अन्य मंदिरों में बाल्मीकि रामायण का पाठ, भजन गायन एवं पूजा अर्चन किया गया।

  • युवा पीढ़ी को लगातार नशा अपने आगोश में ले रही है: नपा अध्यक्ष

    युवा पीढ़ी को लगातार नशा अपने आगोश में ले रही है: नपा अध्यक्ष

    ग़ाज़ीपुर। नेहरू युवा केंद्र व माय भारत के अंतर्गत मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध नशा मुक्ति पर एक दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार को महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सरिता अग्रवाल ने कहा कि नशा आज देश की ज्वलंत   समस्या है। यह समस्या युवा पीढ़ी को लगातार अपने आगोश में ले रही है। बच्चे अपने माता-पिता से सीखते हैं। माता-पिता को भी अपनी जिम्मेदारियां को समझना होगा। उन्हें स्वयं आगे आकर इस बुराई को दूर करने में सहायक सिद्ध होना होगा। माय भारत के युवाओं द्वारा जिला अस्पताल में चले शैक्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन भी किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ होना अपने आप में अमूल्य धन है। स्वच्छता भी बहुत आवश्यक है।

    नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने सभी का स्वागत किया तथा विषय प्रवर्तन किया। रवि चौरसिया नशा मुक्ति कंट्रोलर ने नशा के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों के विचार भी लिए ।गौरव कुमार गिरी साइको थैरेपिस्ट ने कहा कि नशा कर रहे व्यक्ति का समाज में सम्मान घट जाता है। यदि वह सही बात भी कहे तो लोग उसको महत्व नहीं देते है ।वह अपने परिवार की अवनति का कारक बनता है ।माय भारत के नोडल अधिकारी डाव यू विग्नेश ने कहा कि युवाओं को नशा से बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा ।उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के युवाओं द्वारा एक माह तक अस्पताल में सेवाएं देने से मरीजों के उपचार में काफी मदद मिली। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने भी अपना अनुभव साझा किया। मेरा युवा भारत प्लेटफार्म पर युवाओं के पंजीकरण में तकनीकी विशेषज्ञ अमन कुमार का विशेष योगदान रहा जिसमें ऑनलाइन प्लेटफार्म पर टास्क असाइनमेंट, रिपोर्टिंग सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कर युवाओं को डिजिटल सर्टिफिकेट भी जारी कराया।

    अध्यक्षीय संबोधन में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ नीरज पांडे ने कहा कि कोई भी देश युवाओं के बल पर ही प्रगति कर सकता है। उनकी सोच पर ही भारत का भविष्य निर्भर होगा ।इस कार्यक्रम में संजय राजभर सुसुंडी एवं कालीचरण चौहान को जिला युवा पुरस्कार विजेता से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया । अंत में सभी के प्रति आयुष्मान भारत के डीसी रजनीश वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • त्वरित गति से पहुंचाए लाभ, कोई भी पात्र व्यक्ति न रहे वंचित: डीएम

    त्वरित गति से पहुंचाए लाभ, कोई भी पात्र व्यक्ति न रहे वंचित: डीएम

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गुरूवार को उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को फेैमिली पहचान पत्र अभियान चलाकार बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने देवकली पंम्प नहर के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि नहरों की साफ सफाई कराते हुए किसानो के डिमाण्ड के अनुसार टेल तक पानी पहुचाया जाये जिससे किसानो को सिचाई मे किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।


    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाओ की समीक्षा की।

    बैठक मे समीक्षा के दौरान वृद्धा पंेशन सत्यापन के ढिलाई बरतने पर खण्ड विकास अधिकारी भदौरा व जमानियां को स्पष्टिकरण का निर्देश देते हुए शत-प्रतिशत सत्यापन का निर्देश दिया ताकि पात्र लाभार्थियो को योजना का लाभ मिल सके।
    बैठक मे जिलाधिकारी ने  समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए  उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये।

    उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी दशा मंे कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।

    बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया अधिकारियों संग बैठक, दिया निर्देश

    मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया अधिकारियों संग बैठक, दिया निर्देश

    ग़ाज़ीपुर। बुधवार को राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 रवीन्द्र जायसवाल का जनपद भ्रमण कर अधिकारियों संग बैठक सर्कित हाउस सैदपुर में किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पी0पी0टी0 के माध्यम से जनपद में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने जनपद में संचालित सरकार की विभिन्न विकास परक योजनाओे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने प्रत्येक लाभार्थी को जो समाज के निचले पायदान पर अवस्थित है और अपना जीवन यापन करते है।

    उन्हे सरकार की लाभपरक योजनाओं से जोड़ा जाय। ऐसे कोई भी लाभार्थी सरकार की इन योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होने पुलिस अधिकारियों को जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि अपराधियों एवं अराजकता फैलाने वालो पर पैनी नजर रखते हुए कानूनी कार्यवाही की जाय। जिससे जनपद का सौहार्द बना रहे। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, पुलिस अधीक्षक (शहरी), अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, ज्वाईट मजिस्टेªट/उपजिलाधिकारी सैदपुर सहित अन्य अधिकारीग उपस्थित रहे।

  • युवा उत्सव का नपा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, कहा…..

    युवा उत्सव का नपा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, कहा…..

    गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन बुधवार को पी०जी० कालेज में समारोह पूर्वक मनाया गया। उत्सव का शुभारम्भ सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, परियोजना निदेशक राजेश यादव एवं अन्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि अग्रवाल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे प्रधानमंत्री युवाओं के बल पर ही देश को 2047 में विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवा आज दिये गये दायित्यों का निर्वहन बखूबी करने लग जाये तो भारत को 2047 के पहले ही विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने से कोई रोक नही सकता है। कोई भी देश अपनी लोक परमपराओं, सभ्यता एवं संस्कृति के ही बल पर आगे बढता है। आज आवश्यकता है कि इन्हे संरक्षित किया जाय।

    विशिष्ट अतिथि राजेश यादव ने कहा कि कोई भी परिवर्तन युवाओं के बल पर होता है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि देश नही पूरी दुनिया में अपने दम पर परिर्वतन किया है। ठीक ही कहा गया है कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।युवा उत्सव के अन्तर्गत विज्ञान मेला में बालक एवं बालियों लगायी गयी प्रर्दशनी का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट की भूर-भूर प्रशंसा नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा की गयी और युवा उत्सव के सफल आयोजन के लिए युवा कल्याण विभाग की सराहना की।

    दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा युवा उत्सव के आयोजन का विषय प्रवर्तन किया गया। इस अवसर पर कपिलदेव, उपनिदेशक नेहरु युवा केन्द्र, जिला कीड़ाधिकारी अरविन्द यादव, प्राचार्य पी०जी० कालेज डा० राघवेन्द्र पाण्डेय, प्राचार्य राजकीय महिला डिग्री कालेज, शम्भू सरण प्रसाद, प्राचार्य राजकीय पालटेक्निक डा० सौरभ पाठक,  सुभाष चन्द्र लेखा सहायक, श्रेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सिन्धुजा यादव, किशनचन्द, आचंल सिंह, अखिलेश यादव, चन्द्रकान्त यादव, वकार खान, रविशंकर प्रसाद, अमरनाथ कुशवाहा, कनिष्ठ सहायक इस अवसर पर उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल में विद्यानिवास पाण्डेय, शशिकला,  अनूप राय आदि ने कार्यकम सफल बनाने में निर्णायक अहम भूमिका निभायी।

  • डीएम की अध्यक्षता में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन

    डीएम की अध्यक्षता में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन

    गाजीपुर ।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे किसान गोष्टी का  का आयोजन विकास भवन सभागार मे आयोजित हुआ। पिछली बैठक में किसानो द्वारा किए गए शिकायतो का निस्तारण की पुष्टी करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानो भाईयो से संबंधित जो शिकायते प्राप्त होती है उसका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा अगली बैठक से पूर्व ही सुनिश्चित कर लिया जाए । शिकायतो के बिना निस्तारण बैठक मे प्रतिभाग करने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। नलकूप विभाग कि समीक्षा के दौरान कृषक अनिल यादव द्वारा बताया गया कि तलवल में 112 नं0 नलकूप व नाली खराब है, उसे ठीक कराने की कृपा करें। कृषक सुभाष यादव ग्राम टड़वा ने अवगत कराया कि मेरे यहां एक राजकीय नलकूप विगत 05 वर्षो से बंद पड़ा है, विभाग को अवगत कराने के बाद भी चालू नहीं कराया गया। सहकारिता विभाग की समीक्षा में कृषक जितेन्द्र प्रसाद राय द्वारा अवगत कराया गया कि भावरकोल ब्लाक में स्थित साधन सहकारी समितियों का आय-व्यय का ब्यौरा विगत 10 वर्षो का उपलब्ध कराने का कष्ट करें और कुल कितनी समितियां कार्य कर रही है। विनोद राय द्वारा अवगत कराया गया कि चकअहमद व शेरपुर कला सहकारी समिति की जॉच कराई जाए। कृषक ईश्वर शरण उपाध्याय कासिमाबाद में कई सहकारी समितियां बंद है। पी सी एफ बंद है। कृषक रामबदन यादव द्वारा अवगत कराया गया कि साधन सहकारी समिति में किसानो के हिस्से का जो पैसा बैंक में जमा होता है उसके ब्याज से समिति को फायदा मिलना चाहिए। विद्युत विभाग कि समीक्षा में कृषक बेचन यादव ग्राम सुगवलियां तहसील जमानियां द्वारा अवगत कराया गया कि मेरी बिजली का कनेक्शन 2017 में करा लिया गया उस समय मेरा कनेक्शन 01 किलोवाट का था जिसका कनेक्शन नम्बर 6260428000 है, लेकिन बाद मे मीटर रीडर के द्वारा कनेक्शन मनमाने ढंग से 02 किलोवाट का कर दिया गया फलस्वरूप सितम्बर महीने से बिल बहुत ज्यादा आने के कारण कृषक बहुत परेशान है। तथा कृषक विनोद राय ग्राम खरडीहा द्वारा अवगत कराया गया कि उनके खेत में 11000 बोलटेज हाईटेन्शन का तार लटक रहा है जिससे कभी भी हानि एवं दुर्घटना हो सकती है। जिसपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर हाई टेशन तार को सही किया जाए एवं मीटर की समस्या को तत्काल किया जाए।  
    उद्यान विभाग की समीक्षा में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना व एकीकृत बागवानी के बारे मे विस्तार से बताया गया। इनके द्वारा अवगत कराया कि रबी मे प्याज का बीज निःशुल्क वितरित किया जाएगा। मत्स्य विभाग की समीक्षा में सी ई ओ मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना व मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के बारे जानकारी देते हुए बताया कि आनलाईन पोर्टल अभी खुला नही है जैसे ही खुल जाए कृषक अपना आवेदन कर सकते है।  
    विपणन विभाग की समीक्षा मे कृषक जमानियां द्वारा बताया गया कि धान की खरीद 11 कु0/बीघा के आधार पर है जबकि उत्पादन इससे अधिक है कृपया बढ़ाया जाए। कृषक अध्यक्ष स्वामी सहजानंद एफ पी ओ जखनियां द्वारा बताया गया कि नजदीकी क्रय केन्द्र न होने के कारण 1000 किसानों को दूर जाना पड़ रहा है। जिससे धान क्रय करने में बहुत ही कठीनाईयो का सामना करना पड़ता है। जिसमें कृषकों द्वारा हरदासपुर कलां जखनियां में क्रय केन्द्र खोले जाने का जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया।नमामि गंगे की समीक्षा के उपरान्त कृषक कृष्णानंद राय डेढ़गाव रेवतीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि नमामि गंगे योजना, जलकल विभाग से पूरी गली को खोदकर रास्तो पूरी तरह से खराब हो गया है। जिसपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। कृषि विभाग की समीक्षा के उपरान्त विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। जिसपर उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि रबी बीज, गेहूॅ, चना, मटर, मसूर, सरसो, जिले के 16 राजकीय कृषि निवेश केन्द्रों पर जा रहा है। किसान भाई गोदाम से सम्पर्क कर पी0ओ0एस0 मशीन पर अगूठा लगाकर प्रदर्शित मूल्य के अनुसार बीज प्राप्त करें। सोरल पम्प योजना में 500 लक्ष्य प्राप्त है परन्तु केवल 193 कियानों ने ही बुकिंग कराया है, जिन  किसान भाईयों को आवश्यकता है, कृपया बुकिंग करा ले। साथ ही किसानों से यह भी अनुरोध किया कि किसान भाई किसी भी दशा में पराली न जलाये तथा यंत्रों का प्रयोग कर उसे यथा स्थान दबा दे या डिकम्पोजर से खेत में ही सड़ा दे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिचाई विभाग/विद्युत विभाग के अभियन्ता, नहर एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News