-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना दिलदारनगर के ग्राम खजुरी मे 2 जून 2024 को प्रेम प्रंसग को लेकर चाकू से हमला करने पर मजरूब अब्बास खान पुत्र हसनैन खान निवासी खजुरी थाना दिलदारनगर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसमें सम्बन्धित अभियुक्त जुनैद खान पुत्र शाहनवाज खान निवासी खजुरी थाना दिलदारनगर को ग्राम खजुरी के ग्रामीणों द्वारा ईदगाह खजुरी से पकड़ कर थाना दिलदारनगर पर सोमवार की रात 20.30 बजे लाया गया। जिसे गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्य़वाही थाना द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस शामिल रही। -
डीएम ने रवानगी स्थल का किया निरीक्षण,दिया निर्देश

12 हजार नौ सौ मतदान कर्मी कराएंगे मतदान


पैरामिलिट्री फोर्स सहित अन्य फोर्स रहेगी बूथों पर तैनात
1472 बूथों की होगी वेबकाटिंग
डीएम ने रवानगी स्थल का किया निरीक्षण, दिया निर्देश


गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने पोलिंग पार्टी रवानगी कार्यो से अवगत होते हुए मतदान सामाग्री वितरण प्रणाली की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आज 373-जखनियां (अ0जा0) हेतु, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई0टी0आई0), 374-सैदपुर (अ0जा0) हेतु पी0जी0कालेज, गोराबाजार, 375-गाजीपुर, न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आर0टी0आई0), 376- जंगीपुर हेतु न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आर0टी0आई0), 377- जहूराबाद हेतु , स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, 378-मोहम्मदाबाद हेतु, रामलीला मैदान, लंका एवं 379-जमानियां हेतु राजकीय पालिटेक्निक कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जून को सातवे एवं अंतिम चरण का मतदान होना है। मतदान प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक होगा। इस हेतु आज जनपद के विभिन्न स्थानो से विधान सभावार पोलिंग पार्टियो की रवानगी हो रही है। पूर्वान्ह 10 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत पीठासीन अपनी-अपनी मतदान समाग्रियो प्राप्त कर अपना हस्ताक्षण कर चुके है। उन्होने बताया कि मतदान कराये जाने हेतु लगभग 12900 मतदान कार्मिको को लगाया गया साथ ही रिजर्व कार्मिको को भी रखा गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पैरामिलिट्री व अन्य जिलो से आयी हुई स्टेट पुलिस की तैनाती की गयी है जिनकी ड्यूटी रवानगी स्थल पर ही चस्पा है। वही से अपने-अपने टीम के साथ ड्यूटी स्थलो पर प्रस्थान करेगे। सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर /जोन से सम्बन्धित पोलिंग पार्टियां की रवानगी करायेगें। सभी क्रिटिकल बूथो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम है 1472 ऐसे बूथ है जहां वेबकाटिंग कराया जायेगा, इन बूथो पर मतदान निर्वाचन आयोग की निगरानी होगा। उन्होने बताया कि मौसम बेहद गर्म है इस हेतु डिस्पैच सेन्टरो पर पेयजल एवं ओ आर एस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा गर्मी से बचाव हेतु कार्मिको प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित भी किया गया है रवानगी स्थलो पर मेडिकल टीम भी एक्टिव मोड पर है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त ए आर ओ, तहसीलदार , एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-
12 हजार नौ सौ मतदान कर्मी कराएंगे मतदान, डीएम ने दिया निर्देश

12 हजार नौ सौ मतदान कर्मी कराएंगे मतदान
पैरामिलिट्री फोर्स सहित अन्य फोर्स रहेगी बूथों पर तैनात
1472 बूथों की होगी वेबकाटिंग
डीएम ने रवानगी स्थल का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने पोलिंग पार्टी रवानगी कार्यो से अवगत होते हुए मतदान सामाग्री वितरण प्रणाली की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आज 373-जखनियां (अ0जा0) हेतु, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई0टी0आई0), 374-सैदपुर (अ0जा0) हेतु पी0जी0कालेज, गोराबाजार, 375-गाजीपुर, न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आर0टी0आई0), 376- जंगीपुर हेतु न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आर0टी0आई0), 377- जहूराबाद हेतु , स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, 378-मोहम्मदाबाद हेतु, रामलीला मैदान, लंका एवं 379-जमानियां हेतु राजकीय पालिटेक्निक कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जून को सातवे एवं अंतिम चरण का मतदान होना है। मतदान प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक होगा। इस हेतु आज जनपद के विभिन्न स्थानो से विधान सभावार पोलिंग पार्टियो की रवानगी हो रही है। पूर्वान्ह 10 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत पीठासीन अपनी-अपनी मतदान समाग्रियो प्राप्त कर अपना हस्ताक्षण कर चुके है। उन्होने बताया कि मतदान कराये जाने हेतु लगभग 12900 मतदान कार्मिको को लगाया गया साथ ही रिजर्व कार्मिको को भी रखा गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पैरामिलिट्री व अन्य जिलो से आयी हुई स्टेट पुलिस की तैनाती की गयी है जिनकी ड्यूटी रवानगी स्थल पर ही चस्पा है। वही से अपने-अपने टीम के साथ ड्यूटी स्थलो पर प्रस्थान करेगे। सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर /जोन से सम्बन्धित पोलिंग पार्टियां की रवानगी करायेगें। सभी क्रिटिकल बूथो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम है 1472 ऐसे बूथ है जहां वेबकाटिंग कराया जायेगा, इन बूथो पर मतदान निर्वाचन आयोग की निगरानी होगा। उन्होने बताया कि मौसम बेहद गर्म है इस हेतु डिस्पैच सेन्टरो पर पेयजल एवं ओ आर एस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा गर्मी से बचाव हेतु कार्मिको प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित भी किया गया है रवानगी स्थलो पर मेडिकल टीम भी एक्टिव मोड पर है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त ए आर ओ, तहसीलदार , एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-
1 जून को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

1 जून को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
गाजीपुर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के दिये गये निर्देश के अनुपालन में उ०प्र० शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा निर्गत विज्ञप्ति के दृष्टिगत 1 जून 2024 को लोक सभा चुनाव सामान्य निर्वाचन-2024 के सप्तम् चरण के अन्तर्गत जनपद में होने वाले लोक सभा चुनाव के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अतएव उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश द्वारा 1 जून 2024 को न्यायिक अधिष्ठान गाजीपुर में सार्वजनिक अवकाश घोषित गया है. उक्त तिथि को न्यायिक अधिष्ठान, गाजीपुर के समस्त न्यायालय / कार्यालय, बाह्य न्यायालय/कार्यालय सैदपुर व मुहम्मदाबाद एवं ग्राम न्यायालय / कार्यालय जखनियां व जमानियां बन्द रहेंगे।
-
डीएम ने की जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ बैठक

डीएम ने की जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ बैठक

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे गुरूवार को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटो की बैठक स्वामी सहजानन्द पी जी कालेज के सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने पदीय दायित्व को बहुत गम्भीरता एवं सजगता से लेते हुए कार्य करने का निर्देश दिया तथा छोटी से छोटी बात को भी गम्भीरता से लेने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी पार्टी के लिए पक्ष या विपक्ष मे नही बोलना है ना ही कोई कमेन्ट करना है। कौन जीत रहा है कौन हार रहा है। सामने वाले को यह महसूस होना चाहिए कि आप निष्पक्ष कार्य कर रहे है। लॉ एवं आर्डर का पालन अवश्य करना/कराना है इस हेतु आपको मजिस्ट्रेट का पावर दिया गया है। सभी अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर लें यदि कही भी अनावश्यक समाग्री,मलवा है तो सम्बन्धित ए0 आर0 ओ0 को सूचित कर हटवाने का निर्देश दिया। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को अपने-अपने क्षेत्रों के वी0एल0ओ के नाम व मोबाइल नं0 अवश्य रखे जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसका सदुपयोग हो सके। उन्होने कहा कि पूरे निर्वाचन की प्रक्रिया मे सेक्टर मजिस्ट्रेट का महत्वपूर्ण कार्य होता है। कोई मतदान कार्मिक मतदान के दौरान बिमार पड़ता है तो तत्काल उसकी सूचना ए0 आर0ओ0 को देते हुए उसका उपचार कराया जाये। यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये की वेवकास्टिंग वाले बूथो पर मतदान के दिन प्रातः 05 बजे से मतदान समाप्ति तक किसी भी दशा में कैमरा बन्द न होने पाये। उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रकिया को सम्पादित करने हेतु निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो इस हेतु आप का पद सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। कोई ऐसी भाषा का प्रयोग नही करेगे जिससे आपकी निष्पक्षता उजागर हो। भारत निर्वाचन आयोग के सभी आदेशो का शत प्रतिशत पालन करते हुए कार्य करें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के कार्य के विषय मे जानकारी होनी चाहिए इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बुकलेट का अध्ययन अवश्यक कर लिया जाय। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ए0आर0ओ सदर एवं जंगीपुर, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, परियोजना निदेशक राजेश यादव, सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
-
15 जून तक बंद हुआ आंगनबाड़ी केंद्रों के प्री स्कूल

15 जून तक बंद हुआ आंगनबाड़ी केंद्रों के प्री स्कूल

गाजीपुर। गर्मी के इस मौसम में लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप जिसके चलते जनपद के समस्त विद्यालय 25 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बंद हो चुके हैं। ऐसे में अधिकतर आगनबाडी केंद्र परिषद विद्यालयों में संचालित होते हैं। जिसके मद्देनज़र अब आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 25 मई से 15 जून तक प्री स्कूल संचालन बंद करने के साथ आंगनवाड़ी के बच्चों को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला अधिकारी ने 25 मई से जनपद के समस्त विद्यालयों के बंद करने का आदेश दिया था। उसी के क्रम में गाजीपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में चलने वाले प्री स्कूल का संचालन भी अब आगामी 15 जून तक बंद कर दिया गया है।
साथ ही उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की दशा में केंद्र पर पूर्व की भांति समिति के माध्यम से टी एच आर, वितरण और वीएचएसएनडी सत्र के दौरान लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य शासकीय कार्यों के साथ-साथ समुदाय आधारित गतिविधि आयोजन कैलेंडर के अनुसार पूर्व निर्धारित तिथियां के अनुसार संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों तथा लोकसभा निर्वाचन 2024 में आवश्यक कार्य जो सौपे जाएंगे उसका निर्वहन भी किया जाना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी।
-
महिला कालेज में प्री सबमिशन सेमिनार का हुआ अयोजन

महिला कालेज में प्री सबमिशन सेमिनार का हुआ अयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शोध अनुभाग द्वारा शोध प्रबंध जमा पूर्व मौखिकी (प्री सबमिशन सेमिनार) का अयोजन गुरूवार को किया गया। इस अवसर पर डॉ निरंजन कुमार यादव के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे अरुण प्रताप यादव ने अपने शोध प्रबंध ” जगदीश चंद्र का कथा साहित्य और हाशिए का समाज” के महत्व को बताया। अरुण प्रताप ने अपने शोध में बताया है कि हिन्दी का अखिल भारतीय स्वरूप हिन्दी भाषी राज्य से इतर हिन्दी भाषी लोग और रचनाकार बनाते हैं। जगदीश चंद्र ऐसे ही साहित्यकार हैं जिन्होंने ‘धरती धन न अपना’ लिखकर साहित्य में अपनी मुक्कमल पहचान बनाई। अभी तक इनके एक दर्जन उपन्यास, तीन नाटक, एक कहानी संग्रह और कुछ फुटकर निबंध प्रकाशित हैं। उत्तर भारत खासकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और कुछ हिस्सा कश्मीर के जन जीवन और सामाजिक – आर्थिक स्वरूप का जैसा चित्रण इनके कथा साहित्य में मिलता है वह हिन्दी साहित्य की उपलब्धि है। सामाजिक विज्ञान और मानविकी में जब से सबाल्टर्न स्टडी पर ध्यान गया है तब से हाशिए का विमर्श साहित्य के केंद्र में आ गया है, लेकिन साहित्य में यह स्त्री और दलित तक ही सीमित रह गया है, जबकि ऐसा नहीं है। हाशिए का दायरा बहुत विस्तृत है। वे सभी लोग हाशिए के समाज के अंतर्गत आते हैं जिनकी समाजिक उपयोगिता तो है लेकिन उनका सामाजिक महत्व नहीं के बराबर है, हालांकि विमर्श काल में यह अवधारणा शिथिल हुई है। जगदीश चंद्र का लेखन इस दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है कि भारत के विभाजन की त्रासदी पर और उससे उपजी सामाजिक -आर्थिक समस्या पर, शरणार्थी जीवन पर सबसे प्रामाणिक ढंग से लिखा है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि वह स्वयं इस त्रासदी को झेले थे। मैंने मुख्य रूप से स्त्री, दलित, किसान – मजदूर, शरणार्थी आदि को केन्द्र में रखकर इनकी रचनाओं का आलोचनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया है। प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने कहा कि एक शोधार्थी को ऐसा ही अपने काम पर विश्वास होना चाहिए। अरूण प्रताप यादव का यह तथ्यपरक एवं विश्लेषण युक्त शोध प्रबन्ध है। हिन्दी की विभागाध्यक्ष डा संगीता मौर्य ने कहा कि अरुण प्रताप जी ने अपने शोध के माध्यम से जगदीश चंद्र के लेखन के महत्व को तो उजागर ही किया है साथ ही साथ उत्तर भारत में रह रहे हाशिए के जन जीवन की वस्तुनिष्ठ रूप में यथार्थ अभिव्यक्ति प्रस्तुत की है। मीडिया प्रभारी डा शिव कुमार ने बताया कि साहित्य सिर्फ मनोरंजन युक्त कविता – कहानी तक ही सीमित नहीं होता, जब तक उसका वृहत्तर सामाजिक सरोकार नहीं बनता तब तक वह महत्त्वपूर्ण साहित्य नहीं होता। अरूण ने अपने उद्बोधन में इस तरफ़ इशारा करते हुए यह बताया कि प्रेमचंद की तरह ही जगदीश चंद्र हिन्दी के महत्त्वपूर्ण कथाकार हैं। इस अवसर पर डॉ शिखा सिंह, डा नेहा कुमारी, राधेश्याम कुशवाहा आदि ने भी महत्त्वपूर्ण प्रश्न पूछे और अपनी राय प्रकट किए।
-
पंचायती राज व्यवस्था लागू होने से अनुसूचित जाति की महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ा

पंचायती राज व्यवस्था लागू होने से अनुसूचित जाति की महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ा

गाजीपुर। पी० जी० कालेज में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में कला संकाय के राजनीति शास्त्र विषय के शोधार्थी माधव प्रसाद पाण्डेय ने अपने शोध शीर्षक “पंचायती राज व्यवस्था में अनुसूचित जाति की महिलाओं का सशक्तिकरण: गोरखपुर जनपद के गगहा ब्लाक का एक विशेष अध्ययन” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि आजादी के बाद पंचायती राज व्यवस्था को नीति निदेशक तत्व में शामिल किया गया था, यह राज्यों पर निर्भर था कि पंचायती राज व्यवस्था को लागू करें या छोड़ दें। 73 वें संविधान संशोधन के बाद पंचायती राज व्यवस्था को संविधान में स्थान मिला जिससे पंचायती राज व्यवस्था सशक्त हुई। पंचायती राज व्यवस्था में सभी का समान प्रतिनिधित्व हो इसके लिए आरक्षण की व्यवस्था किया गया। जिसमें महिलाओं को तीस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। कमसे कम एक तिहाई स्थान अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है। गोरखपुर जनपद के गगहा ब्लाक में अनुसूचित जाति की संख्या 49649 है। जिसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं की संख्या 24598 है। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में गोरखपुर जनपद के गगहा ब्लाक में ग्राम पंचायत प्रधान के कुल 76 पद हैं जिसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 6 (7.89 प्रतिशत ) पद आरक्षित है। जिसमें गीता देवी, सिन्धु, पुष्पा, चन्द्रकला, शीला गौतम व शीला ग्राम प्रधान चुनी गयी। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 93 पदों में 10 (10.75 प्रतिशत) पद अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है जिसमें संतराजी, लीलावती, आरती, सलिता, पूनम भारती, लीलावती, आशा, संभा देवी, बिन्दु, निर्मला देवी शामिल हैं।गोरखपुर जनपद के गगहा ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य के कुल पांच पदों में से 1(20 प्रतिशत) पद अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है। जिसमें पिंकी ने चुनाव जीता है। इस प्रकार पंचायती राज व्यवस्था लागू होने से अनुसूचित जाति की महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ा है जो यह संकेत करता है कि इस वर्ग की स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार हुआ है। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी माधव प्रसाद पाण्डेय ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, शोध निर्देशक मोहम्मद आबिद अंसारी राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफे० (डॉ०) सुनील कुमार, प्रोफे० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० कृष्ण कुमार पटेल, डॉ० राम दुलारे, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० रुचिमूर्ति सिंह, प्रोफे०(डॉ०) सत्येंद्र नाथ सिंह, डॉ० अतुल कुमार सिंह, डॉ० मनोज कुमार मिश्रा, डॉ० लवजी सिंह, प्रोफे० (डॉ०) अवधेश कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा शोध छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रोफे० (डॉ०) सुनील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने किया।
-
अपराध निरोधक समिति जनपद के मतदाताओं को ऐसे कर रहे जागरूकता

अपराध निरोधक समिति जनपद के मतदाताओं को ऐसे कर रहे जागरूकता
लोकतंत्र को मज़बूत और ठोस बनाने के लिए नई पीढ़ी को आना होगा आगे- अभिषेक सिंह
गाज़ीपुर। लोकतंत्र का महापर्व अपने अंतिम पड़ाव पर है। जनपद में मतदान अंतिम यानी सातवें चरण में 01 मई को निर्धारित है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद में शत प्रतिशत मतदान को लेकर लगभग एक माह से स्वीप कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, क्रिकेट प्रीमियर लीग के साथ-साथ ढेरों कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से मतदान जागरूकता के लिए प्रयास किया है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर जेल मैन्युअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उ. प्र.अपराध निरोधक समिति लखनऊ की गाज़ीपुर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला सचिव/जेल पर्यवेक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कैंप कार्यालय में संपन्न गुरुवार को हुई। बैठक में जनपद में मताधिकार एवं मतदान को शत प्रतिशत कराने के उद्देश्य को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक लोग पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए होर्डिंग्स लगाने का निर्णय लिया गया जिसके उपरांत शहर के कई महत्वपूर्ण स्थान पर मतदान जागरूकता के लिए समिति के होर्डिंग को लगावाया गया। विदित हो कि अपराध निरोधक समिति पूरे प्रदेश में जागरूकता, लोगों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित किया करती है। बैठक में समिति के पदाधिकारी जिला सचिव/जेल पर्यवेक्षक अभिषेक सिंह, सह-सचिव सुनील गुप्ता, शेरशाह, विधि सलाहकार विनीत दूबे, मीडिया सलाहकार वसीम रज़ा, यशवंत नारायण राय, विनीत चौहान, मुकेश कुमार उपाध्याय, मदन मोहन सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, मो. मोईनुद्दीन, महेंद्र सिंह और अमर चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
-
देखें गाजीपुर में अमित शाह का लाइव रोड शो

गाजीपुर में लोकसभा प्रत्याशी पारस राय के समर्थन में गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो शुरू किया।





