-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
चैम्पियनशिप में शाह फैज़ की कृति कौर ने जीता कांस्य पदक

किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शाह फैज़ की कृति कौर ने जीता कांस्य पदक
गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहाँ के छात्र हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 22 से 26 मई 2024 को शिव छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी स्टेडियम, पुणे आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से 1293 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमे उत्तर प्रदेश से 93 खिलाडियों ने भाग लिया। शाह फैज़ विद्यालय की (12)-47 kg (K. L) में कक्षा 8 की कृति कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया। देवेंद्र प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में 20 मई को कृति कौर पुणे महाराष्ट्र रवाना हुईं थीं, जो कि इनके कोच व शाह फैज़ विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने कृति कौर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय परिवार भी उन्हें ढेरों शुभकामनायें देता है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

-
पारस राय ने किया अधिवक्ताओ से अपील, कहा…..

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पारस नाथ राय ने सोमवार को नगर के कांशीराम आवास, सरदार भगत सिंह वार्ड झिंगुर पट्टी तथा कचहरी में जनसंपर्क किया इसके अलावा उन्होंने जंगीपुर विधानसभा के अंधऊ तथा खालिसपुर में जन चौपाल को भी संबोधित किया।
गाजीपुर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से मिलकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि गाजीपुर का बुद्धिजीवी वर्ग सदैव से समाज को दिशा देने का कार्य किया है और आज एक बार फिर से जिले के विकास व विकसित भारत के निर्माण मे आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका अपेक्षित है।और मैं विश्वास दिलाता हूं कि जन जन के सम्मान और जिले के विकास में कोई उपेक्षा मेरे द्वारा नहीं होगी बल्कि बल्कि मनोज सिन्हा की विकास सोच को आगे बढ़ाने का पूरा पूरा प्रयास होगा।
इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,विनोद अग्रवाल,अजय पाठक, कृपा शंकर राय, बंशीधर कुशवाहा, रविकांत पांडेय, प्रभु नारायण सिंह, शशि कांत शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। -
पारस राय के समर्थन में गाजीपुर में अमित शाह करेंगे रोड शो

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की 29 मई को अपराह्न नगर में आयोजित होने वाले रोड शो के सफल संचालन व्यवस्था टोली की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई । बैठक को संबोधित करते हुए रोड शो प्रभारी बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि मा अमित शाह जी सातवें व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार बंद होने से एक दिन पूर्व 29 मई को गाजीपुर नगर में रोड शो करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बैठक में बताया कि अमित शाह पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का शुभारंभ करेंगे यह रोड शो ऐतिहासिक होगा।
बैठक में गाजीपुर सदर विधानसभा के सहेड़ी ग्राम निवासी बसपा कार्यकर्ता चंद्रदेव राम, मनोज कुमार तथा अमरजीत भारती ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने पार्टी पटका पहनाकर उनको सदस्यता ग्रहण कराया।
बैठक में सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर, विनोद अग्रवाल, अश्वनी पांडेय, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय,सुनील गुप्ता,अच्छेलाल गुप्ता,हजारी प्रसाद वर्मा,नन्दू कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, हर्षित सिंह, रामेश्वर तिवारी,आदि उपस्थित थे। -
लोकसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वरो की बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वरो की बैठक सम्पन्न।
बैठक की अध्यक्षता स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय वी नायक, व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा तथा पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह के द्वारा की गयी
सभी निर्वाचन गतिविधियां चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में होना चाहिये: अजय वी नायक
सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होने चाहिये ताकि लोकतंत्र में सभी अपने मत का प्रयोग भयमुक्त माहौल में कर सकें। पुलिस प्रेक्षक (विशेष)
कैश, लीकर आदि की तथा बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जाये। व्यय प्रेक्षक (विशेष)
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव 75-गाजीपुर तथा 70-घोषी के लिये नियुक्त विशेष ऑब्जर्वर की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय वी0 नायक, व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा तथा पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह मौजूद रहे। विषेश सामान्य प्रेक्षक अजय वी0 नायक द्वारा बूथ के अंदर मोबाइल फोन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने तथा मतदान केन्द्रो के आस-पास भीड़ भाड़ न रहे का निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि वोट करने के दौरान वोटिंग कम्पाउण्ड के अन्दर एक व्यक्ति से अधिक मौजूद न रहे चाहे वो वी0वी0आई0पी क्यो न हो। उन्होंने चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के क्रम में सभी बूथों पर कार्मिक तथा पुलिस फोर्स की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह द्वारा कहा गया कि मतदान के दौरान सुरक्षा के सभी व्यापक प्रबंध होना चाहिये ताकि सभी लोग लोकतंत्र में पूरी भयमुक्त होकर सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बनरेबल/क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया ताकि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके। विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा द्वारा सभी प्रत्याशियों के खर्चों पर विशेष नजर रखने तथा प्रत्याशियों के रोड शो की वीडियो, फोटो आदि की बारीकी से विश्लेषण करने तथा एम्बुलेंस, कैश केरी वैन, बॉर्डर आदि की सघन चेकिंग को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा लोकसभा गाजीपुर निर्वाचन हेतु बनाये गये मतदान केंद्रों, बूथों तथा मतदाताओं की संख्या आदि सहित निर्वाचन संबंधित समस्त तैयारियों की जानकारी पी पी टी के माध्यम से दी गयी। उन्होंने बताया की समस्त चिह्नित मतदान केंद्रों/ क्रिटिकल बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा की गयी है। सकुशल निर्वाचन हेतु निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित है जिसके माध्यम से शिकायतों हेतु टोल फ्री नंबर 1950, सी-विजिल, स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता तथा सोशल मीडिया, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वोटर गाइड, मतदाता पर्ची का भी शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत की पुलिस फोर्स की व्यवस्थाओं सुनिश्चि है। बैठक में लोकसभा गाजीपुर के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनन्त लाल ज्ञानी, व्यय प्रेक्षक भवानी शंकर मीणा, लोक सभा 70-घोषी के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल कुमार सिंह, व्यय प्रेक्षक शिवकुमार सालुंकेय, पुलिस प्रेक्षक, सहित मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
इन लोगों के लिए घर बैठे मतदान की सुविधा

इन लोगों के लिए घर बैठे मतदान की सुविधा
गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अति वरिष्ठ एंव दिव्यांगजनो हेतु होम वोंटिग की व्यवस्था है जिसमें मतदान हेतु 85 वर्ष के उपर के मतदाता एंव 40 प्रतिशत के उपर के दिव्यागजनो द्वारा फार्म 12 डी भरकर जमा किया गया है। जिस क्रम मे 26 मई से 28 मई तक घर-घर जाकर फार्म 12 डी भरे हुए मतदाताओ का मतदान पोस्टल बैलेट से कराया जा रहा है। इसी क्रम में अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० शासन की माता मगनेश्वरी देवी (उम्र-96), पत्नी बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह, संस्थापक, पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर ने भारत निर्वाचन आयोग की अति वरिष्ट जनों हेतु होम वोटिंग योजना के तहत घर से अपना मतदान पूर्ण किया। मगनेश्वरी देवी ने अबतक के प्रत्येक चुनाव में बूथ तक जाकर अपने मताधिकार को पूर्ण किया है। उन्होंने समस्त युवाओं, वृद्धजनों एवं समस्त मतदाताओं से मतदान करने की अपील की एवं चुनाव आयोग की इस सुविधा की सराहना की। साथ में लल्ली सिंह (उम्र,94), पत्नी स्व० वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी अपने मताधिकार को पूर्ण किया। अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० शासन ने गाजीपुर के समस्त मतदाताओं से अपने मतदान को संपन्न करने का आग्रह किया। उन्होंने तकनीकी शिक्षा शोध संस्थान एवं पी० जी० कॉलेज गाजीपुर के सभी वर्तमान छात्रों और बाहर कार्यरत पूर्व छात्रों से अनुरोध किया की वे चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना सुनिश्चित करें तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने हेतु अपर महाधिवक्ता महोदय ने छात्रों एवं पूर्व छात्रों से संपर्क कर मताधिकार के लिए आग्रह एवं प्रेरित किया। -
सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में सभा को संबोधित किया



सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में सभा को संबोधित किया
अखिलेश यादव बोले
इंडिया गठबंधन सरकार आई तो अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे
उत्तर प्रदेश की 80 सीटें जिताओ और भाजपा को भगाओ
बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है
लखनऊ वाले तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों की भी भाषा बदल गई है
गाजीपुर। सोमवार को आरटीआई मैदान में अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीएसपी अंदर ही अंदर मिली हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह संविधान बचाने का भी चुनाव है। बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है। इसलिए सावधान हो जाइए। वह गाजीपुर जिले के आरटीआई मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एंबुलेंस की सर्विस को भी बर्बाद कर दिया। पुलिस को लेकर के भी हम लोगों ने व्यवस्था बनाई थी, जो बर्बाद हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग भी जान गए हैं कि 4 जून के बाद उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। इसीलिए लखनऊ वाले तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों की भी भाषा बदल गई है। हम इन बीजेपी वालों को कहना चाहते हैं 4 जून के बाद न केवल मंत्री मंडली बदलेगी, मंत्रिमंडल भी बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलने का काम होगा। अखिलेश ने कहा कि जो लोग 400 का नारा लगा रहे थे, अगर गणित समझोगे तो आप समझ में आएगा कि 543 सीट में 400 सीट पर भी नहीं जीत पा रहे हैं। अब तो जिस तरह का गुस्सा 140 करोड़ की जनता में है, उससे तो लग रहा है इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी। क्या कहते हैं कि दो शहजादे वोट करने निकले हैं, हम उनको कहना चाहते हैं, जो हम लोगों को दो शहजादे बोल रहे हैं, इस बार दोनों शहजादे मिलकर के शह उन्हें दे रहे हैं।

-
देखें गाजीपुर से अखिलेश यादव का लाइव प्रसारण

गाजीपुर। गाजीपुर 75 लोकसभा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का लाइव प्रसारण।
-
स्वामी सहजानंद पीजी की छात्रा ने जीता रजत पदक

स्वामी सहजानंद पीजी की छात्रा ने जीता रजत पदक

गाजीपुर। तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी चेन्नई, तमिलनाडु में चल रहे आल इंडिया यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले की छात्रा ने रजत पदक अपने नाम कर जिले, विश्वविद्यालय तथा प्रदेश को गौरवान्वित किया है। बताते चलें कि दिनांक 20 मई से 25 मई 2024 तक आयोजित कार्यक्रम में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा जसविंदर कौर ने 69 किग्रा भार वर्ग में कुल 545 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि जसविंदर कौर ने भारतीय पवार लिफ्टिंग टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया था। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की तेरह सदस्यीय टीम में टीम में कुल 6 महिला और 7 पुरुष वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। टीम मैनेजर डा. विजय कुमार राय ने सूचना भेजी है कि अभी और खिलाड़ी पदक प्राप्त करने हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। जसविंदर की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक- कर्मचारियों सहित सचिव कुणाल शर्मा तथा प्राचार्य प्रो. वी के राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। टीम के वापस आने पर महाविद्यालय द्वारा टीम के खिलाड़ियों व टीम कोच संजय राय को सम्मानित किया जाएगा।
-
राकेश त्रिवेदी और सरिता अग्रवाल ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं बल्कि विश्व के मजबूत नेता हैं:राकेश त्रिवेदी

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को भाजपा ने पूरी ताकत के साथ रैली को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के शास्त्रीनगर मे लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा एवं परिसर पर स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शास्त्री जी के प्रतिमा एवं परिसर की साफ सफाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया और झाड़ू लगाया। इस अवसर पर राकेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश नहीं बल्कि विश्व के मजबूत नेता हैं उनकी सभा में आने के लिए लोग बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता आज जन आंदोलन बन चुका है। इस अवसर पर शास्त्री नगर चौक पर राहगीरों को आमंत्रण पत्र देकर रैली मे आने के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अजय कुशवाहा, गर्वजीत सिंह,कमलेश बिंद, पियूष सिंह, शैलेंद्र सिंह,देव पांडेय,शशि शर्मा, संतोष पाठक,मिनू मौर्य सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। -
रुके हुए विकास को बढ़ाना मेरा लक्ष्य: पारस नाथ


बिरनो। भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय रोज-रोज लगातार 10 से 12 गांवों में जन चौपाल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए अपने पक्ष मे मतदान का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को
पाण्डेय पुर राधे , नसरतपुर, बिहरा,बरेंदा, हरहरी,गोबिंदपुर, पिपनार, बहलोलपु,नेवादा ,मरदह व भोजापुर गांवों मे जन चौपाल को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं, किसानो, नौजवानों एवं गरीबों की समस्याओं को सुलझाने का पूरा पूरा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मनोज सिन्हा के द्वारा शुरू गाजीपुर के रुके हुए विकास को बढ़ाना मेरा लक्ष्य है।
इस अवसर पर अवधेश राजभर, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, शैलेश राम, शशिकांत शर्मा (मीडिया प्रभारी)विवेकानंद पांडेय ,धर्मेंद्र सिंह, अनिल पांडेय, अंबिका राजभर, बृजेश राजभर, बृजेश सिंह, जयप्रकाश पांडेय, रामाश्रय राय, श्रीकांत राय, पंकज राय, सुनील कुशवाहा, प्रमोद राय आदि लोग उपस्थित थे।





