-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान समारोह का उप राज्यपाल ने किया शुभारंभ

संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान का उप राज्यपाल ने किया शुभारंभ, कहा…..

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में आयोजित संगोष्ठी एवं क्षेत्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को मां सरस्वती, राम दरबार व हनुमान जी के चित्र पर पुष्पांर्चन एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद महान साहित्यकार डा. रामबदन राम, कवि संजीव त्यागी, व प्रगतिशील किसान पंकज राय, पूर्व प्रधानाध्यापक डा. व्यासमुनि राय सहित मशहूर हस्तियों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि नई शिक्षा नीति का भारत को विकसित बनाने में अहम योगदान होगा।

नई शिक्षा नीति में अब सेलेबस महत्वपूर्ण नही होगा। नई शिक्षा नीति से देश में औद्योगिक क्रांति को काफी बढ़ावा मिलेगा। इस देश की शिक्षा का लोहा सिकंदर भी मानता था। लखनऊ विश्वविद्यालय के उप कुलपति डा. आलोक राय ने कहा कि विकसित भारत वह है जिसमे मुद्रास्फीति से अधिक लोगी की प्रति व्यक्ति आय बढ़े। जिसका लाभ निम्न वर्गो के लोगों को ही मिले। नई शिक्षा नीति में बच्चों को अपनी भाषा में शिक्षा मिले जिससे वह अपने व्यक्तित्व को निखार सके। कार्यक्रम में कृष्णबिहारी राय, राजेश राय, राकेश राय, संतोष राय, डा. दिनेश राय, अभिनव सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्यासमुनि राय ने किया। आभार कालेज के संस्थापक ई. अरविंद राय ने किया। स्वागत निदेशक हर्ष राय व हिमांशु राय ने किया।

-
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मंगलवार की देर रात नंदगंज थानाध्यक्ष ने वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त बृजेश विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम बिहरा थाना बिरनों उम्र 28 वर्ष को नन्दगंज पश्चिमी रेवले क्रासिंग के पास से एक 12 बोर का देशी तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल सन्तोष मौर्या, का. सोनू कुमार
और महिला का. सन्ध्या गुप्ता शामिल रहे। -
उपराज्यपाल ने किया पुस्तक का लोकार्पण

उपराज्यपाल ने किया पुस्तक का लोकार्पण

गाजीपुर। शंभू नारायण महाविद्यालय हरहरी मरदह के प्रांगण में डॉ कंचन सिंह कृत पुस्तक ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं मनश्चिकित्सा’ का विमोचन बुधवार को उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा ने किया। जनपद के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर कंचन सिंह की पुस्तक का लोकार्पण करते हुए महामहिम ने कहा कि इस पुस्तक से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य का संवर्धन ही नहीं होगा बल्कि लोगों को अपने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने की दिशा में जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकों के आने से जहां लोगों को अपनी मानसिक स्थिति का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है वहीं मनोवैज्ञानिकों के प्रभावी कदम से जनमानस में सद्भावना का विकास होता है। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आलोक राय एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्रा तथा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
-
हिटवेव को लेकर डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

हिटवेव को लेकर डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश
दिए गए निर्देशों का पालन करें अधिकारी ढिलाई नही:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता ने हीटवेव (लू) से बचाव हेतु मंगलवार को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेन्सी (जूम) के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने बताया कि मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार माह अप्रैल से जून तक अधिक तापमान बढ़ने की सम्भावना है जिस हेतु हीटवेव से बचाव हेतु शासन द्वारा कडे़ दिशा निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होने जनपद में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने व रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई व निर्धारित समयान्तराल में खराब ट्रांस्फार्मरो को बदले का निर्देश दिया। चिकित्सा विभाग द्वारा प्रभावित जनता के देखभाल हेतु अतिरिक्त स्टॉफ को प्रशिक्षित किया जाना तथा अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ०आर०एस० के पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था करने, शिक्षा विभाग को स्कूली छात्र-छात्राओ को हीटवेव (लू) से बचाव हेतु क्या करे क्या न करे के बारे मे जानकारी देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने मनरेगा मजदूरो के कार्य अवधि मे परिवर्तन व कार्य स्थल पर छाया व पेयजल की व्यवस्था , नगर पालिकाओ/पंचायतो, ग्रामो, मलीन बस्तियों मे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था , पशुओ हेतु चारा, पानी, छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसमे किसी स्तर की ढिलाई क्षम्य नही होगी। आपदा विशेषज्ञ ने सुझाव दिया कि पानी ,छाछ, लस्सी, नीबू पानी, आम का पन्ना, फलों के जूस, बेल का सर्बत, एवं नारियल के पानी का सेवन अवश्य करें। साथ ही मौसमी फल जैसे-तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, सन्तरा, आदि खटटे फलों का अधिक से अधिक सेवन करें। हीटवेव (लू) के दौरान ‘‘क्या करें क्या न करें के बारे में बताया कि कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के बीच, गरम हवा के स्थिति जानने के लिये रेडियो सुने, टी0वी देखे, समाचार पत्र पर स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहे, जितने बार हो सके पानी पीये, प्यास न लगा हो तभी पानी पीये ताकि शरीर मे पानी की कमी से होने वाली बीमारी से बचा जा सके, हल्के रगं के ढीले ढाले सूती वस्त्र पहने ताकि शरीर तक हवा पहुचे और पसीने को सोख कर शरीर को ठंडा रखे, धूप में बाहर जाने से बचे, अगर बहुत जरुरी हो तो गमछा, चश्में, छाता, टोपी एवं जूते या चप्पल पहनकर ही घर से बाहर निकले, शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थो का इस्तमाल न करे, यह शरीर को निर्जलित कर सकते है, यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखेें, गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये। अन्य घरेलू पेय जैसे, नीबू पानी, कच्चे आम का बना लस्सी आदि का प्रयोग करे, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो, अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे, तो गर्मी से उत्पन्न हाने वाले विकारों, बीमारियों को पहचाने। तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले, जानवरों को छायादार स्थान में रखें, उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें, अपने घर को ठंडा रखें, घर को पर्दे से ढक कर या पेन्ट लगाकर 3-4 डिग्री तक ठंडा रखा जा सकता है, रात में अपने घरो की खिड़िकियो को अवश्य खुली रखें, कार्यस्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था रखें, फैन, ढीले कपडे़ का उपयोग करे। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं।
‘‘क्या न करे‘‘
धूप मे, खडें वाहने में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोडें। खिड़की की रिफलेक्अर जैसे एल्युमुनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखे, ताकि बाहर की गर्मी का अन्दर आने से रोका जा सके, उन खिड़कियो दरवाजे पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएॅ आती है, काले कपडे़/पर्दे लगाकर रखना चाहिए, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण/स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सूनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सर्तक रहें, आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें, जहॉ तक सम्भव हो घर में ही रहे , सूर्य के सर्म्पक से बचें, सूर्य की तापमान से बचने के लिए जहॉ तक सम्भव हो घर की निचली मंजिल में ही रहें, सबसे उपरी मंजिल में कदापि न रहें, ताप के प्रभाव से लू (हीट-वेव) का शिकार होने की सम्भावना प्रायः बनी रहती है।, संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें, दिन के 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकले, गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें, खाना बनातें समय कमरे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखे, जिससे हवा का आना जाना बना रहे, नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें। -
डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु जनपद में मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मंगलवार को रायफल क्लब सभागार से दिव्यांगजनो की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दिव्यांगजनो ने रैली में शामिल होकर शत-प्रतिशत मतदान करने का नारा दिया। आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं। गाजीपुर ने ठाना है, 1 जून को शत-प्रतिशत मतदान कराना है। रास्ते में जगह-जगह रुककर मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाते हुए लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मतदाताओं को जागरूक करते हुए नारा लिखे बैनर पोस्टर के साथ दिव्यांगजनो की रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए विकास भवन समाप्त हुई तथा रैली के उपरान्त सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने रैली में शामिल सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, दिव्यांगजनो व अन्य का आभार व्यक्त कियां। रैली में उपजिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे। इसके उपरान्त दिनांक 26 अप्रैल 2024 को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा महिला मतदाता सम्मेलन का अयोजन एवं डोर-टू-डोर जाकर महिला मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित कराने हेतु बी0एम0एम डी0एम0एम की उपस्थिति मे किया जायेगा।
-
इनामियां बदमाश गिरफ्तार

इनामियां बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर। सदर कोतवाली व एसटीएफ वाराणसी की पुलिस टीम ने पचास हजार रुपये के इनामियां अपराधी को मुम्बई में गिरफ्तार कर लिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान व वाँछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे उपनिरीक्षक अभिराज सरोज द्वारा पुरस्कार घोषित अपराधी को एसटीएफ के सहयोग से मुम्बई के आशा कम्पाउन्ड आर के स्टूडियों वाजुला हुण्डई शोरुम चेम्बुर से 19 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर लिया। उसे सदर कोतवाली जनपद गाजीपुर में दर्ज दुराचार से सम्बन्धित (मुकदमा सं. 2937/2017 धारा 366/376/ 323/506/120बी भादवि) में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम पुत्र हबीबुल्लाह निवासी चकफऱीद थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर का निवासी है।
पुलिस टीम ने उसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कुर्ला मुम्बई पेश किया और ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त कर गाज़ीपुर लाया गया है। उक्त अभियुक्त को पुलिस वर्ष 2017 से तलाश कर रही थी। उस पर पचास हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिराज सरोज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, मुख्य आरक्षी राजेन्द्र पाण्डेय व सलीमउद्दीन एसटीएफ वाराणसी शामिल रहे। -
सीडीओ के मौजूदगी में हुआ मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण

सीडीओ के मौजूदगी में हुआ मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण
स्टेप बाई स्टेप दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रभारी अधिकारी कार्मिक संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सोमवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर्स के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन सभागार मे सम्पन्न हुआ। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स को मतदान प्रक्रिया एवं वीवी पैट, वीयू, सीयू के तकनीकि जानकारी एवं संचालन आदि के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज मास्टर ट्रेनरों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। डिस्ट्रिक लेवल मास्टर ट्रेनर ओ पी भारती, शौरभ पाठक एवं राजवंशी सिंह द्वारा 46 मास्टर ट्रेनर्स को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टेप-टू-स्टेप प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट, ईवीएम, वीवीपैट की पूरी जानकारी तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों को मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्यों एवं दायित्व के बारे में बताया गया। मतदान प्रारंभ होने से मतदान समाप्ति तक पीठासीन अधिकारी को क्या-क्या करना है, की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें पीठासीन अधिकारी की डायरी भरने, चैलेंज वोट, टेंडर वोट सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीनियर मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण में सामान्य प्रशिक्षण एवं ईवीएम संबंधित विशेष बिंदुओं जैसे सीआरसी क्या है, पीठासीन कितने प्रकार के लिफाफे जमा करते है, ईवीएम को जोड़ने का सही क्रम क्या है, एएसडी सूची क्या है, 17 ए क्या है, 17 सी क्या है, टेंडर वोट क्या है, चौलेंज वोट क्या है, वोटिंग कंपार्टमेंट में कौन-कौन सी मशीन रहती है आदि पर पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और नए अपडेट्स आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर जिला विकास अधिकारी, समस्त मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
-
पत्रकार वसीम रजा बने उत्तर प्रदेश के महासचिव

पत्रकार वसीम रजा बने उत्तर प्रदेश के महासचिव

गाजीपुर। पूर्वांचल में एक दशक पूर्व से हिंदी पत्रकारिता प्रिंट एवं डिजिटल इंटरनेट मीडिया के क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे युवा पत्रकार समाजसेवी वसीम रजा को राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार के संरक्षण के अतिरिक्त सूचना अधिकार एवं उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत भारत सरकार के पब्लिक ट्रस्ट एक्ट 1882 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रमेव जयते फाउंडेशन ट्रस्ट की केंद्रीय कार्य समिति के अनुमोदन पर राष्ट्र मेंव जयते फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने वसीम रजा को फाउंडेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सोशल जस्टिस प्रोटेक्शन सेल का उत्तर प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया है। श्री श्रीवास्तव ने वसीम रजा से आशा व्यक्त की है कि फाउंडेशन के संविधान के उद्देश्यों के पूर्ति के क्रम में कार्य करते रहेंगे।
-
23 अप्रैल को होगा नौ दिवसीय रूद्रमहायज्ञ का भण्डारा

23 अप्रैल को होगा नौ दिवसीय रूद्रमहायज्ञ का भण्डारा

गाजीपुर। जगत कल्याणार्थ नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन मां गंगा के तट पर स्थित बुढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर किया जा रहा है। जिसके आयोजक भोला बाबा ने इस आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक तीन वर्ष में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाता है जिसमें जगत कल्याणार्थ एवं समाज को निरोग व आपदा विपदा से दूर रखने के लिए इस रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन 14 अप्रैल से कलश यात्रा से प्रारम्भ होकर 23 अप्रैल को महायज्ञ का समापन होगा और विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। यजमान के रूप में बैठे दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यह नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ 15 जोड़े यजमान नौ दिनो तक रूद्रमहायज्ञ में अपनी अपनी मनोकामना के साथ जगत व अपने भाई बन्धुओ के कल्याणार्थ यज्ञआहुति दे रहे है। बुढेनाथ महादेव मंदिर विगत 4 सौ वर्षो से स्वंयभू महादेव मां गंगा तट स्थापित है और समय समय पर जगत कल्याण कीे कामना के इस तरह के आयोजन भोला बाबा के माध्यम से किया जाता है। जिसमें जनपद से आये श्रद्धालु इस रूद्र महायज्ञ का परिक्रमा कर पुण्य का लाभ उठाते है। इस नौ दिवसय यज्ञ से शुद्ध वातावरण व समाज को सभी बाधाओं से दूर करने की कामना किया जाता है। जिसमें हजारो श्रद्धालुओ के सहयोग से इस तरह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर चन्द्रमणि शुक्ला, विनोद तिवारी, अजय, भगत उपाध्याय, महेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
-
सतर्क रहें,कटाई के समय रोगों से बचें:डा.संध्या यादव

सतर्क रहें, कटाई के समय रोगों से बचें:डॉ संध्या यादव
पूर्व सीनियर रेजिडेंट,बी एच यू एवं मुख्य चिकित्सक, जे पी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

वाराणसी।गर्मी के आते ही शहर के ज्यादातर हिस्सों में फसलों की कटाई का काम शुरू हो जाता है। इन दिनों कंबाइन से गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने का काम जारी है। इस दौरान थ्रेशिंग की धूल लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। अस्थमा रोगियों की परेशानी एवं आंखों व एलर्जी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
गेहूं के सीजन गर्मी में तेज हवा के साथ धूल-मिट्टी के उड़ने, कटनी, थ्रेसिंग के समय गेहूं के गर्दे के उड़ने से सांस रोगियों का बढ़ना आम बात है। खासकर अस्थमा के मरीजों को इस समय काफी दिक्कत होती है।
गेहूं कटाई और थ्रेशिंग के समय सांस के रोगियों को नाक पर कपड़ा ढककर काम करना चाहिए। साथ ही रोड पर चलते समय भी धूल मिट्टी बचाव के लिए वैसे भी साफ कपड़े से नाक को ढके रखे। साफ-सफाई से रहने, ढके, स्वच्छ व ताजा खाना खाने, पानी को उबालकर पीने, बाजार के खाने से बचना चाहिए। शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
इस तरह के सीजन में उन लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए, जिन्हें पहले ही श्वास रोग या एलर्जी की समस्या है। ऐसे लोगों को घर से बाहर निकलते हुए मुंह ढक कर रखना चाहिए।





