-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
नकली नोटों के साथ पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार

नकली नोटों के साथ पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को देखते हुए स्वाट/सर्विलांस व थाना खानपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 99,200/- रूपये के नकली नोट, नोट बनाने की सामग्री के साथ तीन अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इस सन्दर्भ की विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता में दी। बताया गया कि नकली नोट बनाने व नोटों को बाजार में सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा करमपुर मोड़ व शिवदास पोखरा मोड़ से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 500 रुपए की 30, 200 की 276 व 100 के कुल 290 नकली नोट (कुल 99,200 रूपये), नोट बनाने की प्रिंटर मशीन तथा नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले पेपर व दो मोटर साइकिल भी बरामद कर लिया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों में विजय भारती पुत्र स्व0 फूलचन्द भारती निवासी ग्राम सिधौना थाना खानपुर जनपद गाजीपुर, विशेन यादव पुत्र स्व0 धर्मराज यादव निवासी ग्राम रायपुर बाघपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर तथा अमित यादव उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम करदहा कैथोली थाना मरदह जनपद गाजीपुर हैं। ज्ञातव्य है कि ये बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड सहित विभिन्न राज्यों में नकली नोटों का कारोबार करते थे। अभियुक्त विजय भारती पर अलग-अलग राज्यों में लगभग 30 मुकदमें पंजीकृत है वह पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। लह पिछले लगभग चार वर्षों से फरारी के कारण कई मुकदमों में वांछित भी है। इससे बचने के लिए वह अलग-अलग नाम पता का आधार कार्ड इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपाकर, अन्य नामों से लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त विजय भारती द्वारा बताया गया कि मेरा जनपद आजमगढ़ के मेहनाजपुर में डालिम्स सनबीम मेहनाजपुर नामक स्कूल के एक कमरे में मेरे द्वारा प्रिन्टर मशीन के माध्यम से नकली नोट तैयार किया जाता है। उसको तैयार करने के पश्चात् मैं विशेन यादव पुत्र स्व0 धर्मराज यादव व अमित यादव उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र यादव के माध्यम से अगल – बगल के जिलों तथा राज्यों (बिहार, झारखण्ड, राजस्थान व दिल्ली आदि) में सप्लाई कर अपने तथा अपने साथियों के लिए आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करता हूँ। अब तक हम लोगों द्वारा करोडों रुपयों के नकली नोट बाजार में खपाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त विजय भारती नू बताया कि पहले भी मेरे विरुद्ध विभिन्न राज्यों व जिलों में इस तरह के कई मुकदमें दर्ज हैं। मैं पहले भी जेल जा चुका हूँ जिस कारण लगातार पुलिस मेरी तलाश में रहती है जिससे बचने के लिए मैं अलग-अलग नामों के पहचान पत्र(आधार कार्ड) का प्रयोग करता हूँ।
अभियुक्त विजय भारती पर देश के विभिन्न राज्यों में करीब इकतीस, अमित यादव पर चार तथा विशेन यादव पर एक अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभिकरों के विरुद्ध विधि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। -
सानिया इंटर,रिया हाईस्कूल में रही टॉपर

सानिया इंटर, रिया हाईस्कूल में रही टॉपर

गाज़ीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित होते ही परीक्षार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस परीक्षा में छात्राएं छात्रों पर भारी रहीं। बहरूल उलूम ओरिएंटल इंटर कालेज बहरियाबाद की छात्रा कुमारी सानिया पुत्री मोहम्मद हासिम इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षा में पूरे विद्यालय परिवार में 83% अंक प्राप्त कर परिजनों और विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं रिया मौर्य पुत्री अशोक मौर्य ने बहरुल उलूम ओरिएंटल इंटर कॉलेज बहरियाबाद गाज़ीपुर में हाई स्कूल की परीक्षा में छात्रा ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से विशेष रूप से प्रबंधक अब्दुल वाजिद अंसारी ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं. और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
-
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक




गाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शनिवार को गाजीपुर में भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प मोदी जी की गारंटी देश के सामने है। धर्मपाल सिंह भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर विधानसभा प्रभारियों, संयोजकों, लोकसभा प्रभारियों तथा संचालन समिति के साथ मंत्रणा किया। धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार अबकी बार 400 पार की पूर्णता के लिए मतदान पूर्ण होने तक जुटकर और डटकर काम करना है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार बनाने के लिए अबकी बार 400 पार और यूपी में 80 सीटें इस बार जीतकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाना है। बूथ पर सम्पर्क, संगठन के सभी अभियानों, कार्यक्रमों मे सहभागिता तथा प्रत्येक सौंपे गए कार्य को सर्वश्रेष्ठ करने की ललक हमें श्रेष्ठ कार्यकर्ता बनाती है और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से श्रेष्ठ पार्टी बनती है जो प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ होती है। उन्होंने कहा कि बूथ समिति की मजबूत संरचना तथा सक्रियता संगठन की रणनीति को माइक्रोलेबल पर प्रभावी बनाती है। यही कारण है कि भाजपा का बूथ से लेकर केन्द्रीय स्तर तक का प्रत्येक पदाधिकारी पन्ना प्रमुख के रूप में बूथ समिति का सदस्य है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने महामंत्री संगठन धर्मपाल के स्वागत सम्बोधन में कहा कि गाजीपुर में काम करने वाले सभी संगठन कार्यकर्ता, प्रतिनिधि एवं सभी पदाधिकारी कमर कस, विजय लक्ष्य का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पिछले चुनाव में वंचित रह गयी यह सीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन कल्याणकारी कार्यों तथा कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर जीत कर संगठन को दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार,अभिनन्दन किया तथा संचालन लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने किया। इस
बैठक में जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत,भानु प्रताप सिंह,डा केदारनाथ सिंह विजय शंकर राय, सुनिता सिंह,रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय , प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,अखिलेश सिंह, शालिनी यादव, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, रवि प्रकाश,सुरेश बिन्द, नरेन्द्र पाठक, संकठा प्रसाद मिश्र, साधना राय, प्रमोद वर्मा, रामेश्वर कुशवाहा,रूद्रा पांडेय, रासबिहारी राय, शनि चौरसिया, अविनाश सिंह,नीतीश दूबे,दीलिप गुप्ता, अजीत सिंह, अभिनव सिंह छोटू, विष्णु प्रताप सिंह, देवीप्रसाद राय,लाल जी गुप्ता, अनुराग सिंह, सुशील सिंह, संतोष जायसवाल सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। -
नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य का सपाइयों ने किया स्वागत

विशेष आमंत्रित सदस्य का सपाइयों ने किया स्वागत

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिंकदर यादव और राज्य कार्यकारिणी के नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य जगत मोहन बिन्द का पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अगुवाई मे स्वागत किया गया। अपने स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिंकदर कन्नौजिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हो रहा लोकसभा का चुनाव पार्टी के लिए चुनौती है। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सिराज खां, राष्ट्रीय सचिव हैदर अब्बास राष्ट्रीय सचिव आत्मा यादव, कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, रीता विश्वकर्मा,रामयश यादव सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप यादव,आनन्द राजभर,अरुण कुमार कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार तिवारी,रामनिवास यादव,अजय श्रीवास्तव, विभा पाल,रामचन्दर यादव, राम अवध राम, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,यादव,रीना यादव दयाशंकर यादव, मिथिलेश यादव,राम अवध राम, दिनेश यादव, राजेश, रामदुलार,अमित ठाकुर ,अनीता यादव, पूजा गौतम,छन्नू यादव, वंश बहादुर कुशवाहा,आदि उपस्थित थे।
बैठक के अंत मे अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन महासचिव सर्वेश पाल ने किया। -
चुनाव संबंधित कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी:डीएम

चुनाव संबंधित कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी: डीएम

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एवं निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में प्रभारी/अपर प्रभारी अधिकारियों एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थित मेे समीक्षा बैठक संम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों तथा उनके कार्यो एंव दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिसमें प्रेक्षक व्यवस्था, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर व्यवस्था, शांति व्यवस्था/आचार संहिता अनुपालन /क्रिटीकल/वर्नेबुल बूथों की संख्या, कार्मिकों की नियुक्ति, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण व्यवस्था (मतदान/मतगणना कार्मिक), माइक्रोआब्जर्वर व्यवस्था, AMF सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा, निर्वाचन प्रबन्ध/टेन्ट व्यवस्था (नामांकन, पूर्वाभ्यास, पार्टी डिस्पैच एवं रिसप्शन तथा मतगणना व्यवस्था), वाहन व्यवस्था, फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की तैयारी, VST(Video surveillance team) VVT (Video viewingteam) LMT (Liquor Monitoring Team) उड़नदस्ता(Flying Squad) SST (Static surveillance team) AT (Accounts team) आदि मानिटरिंग टीम के गठन एवं उनके कार्यों का पर्यवेक्षण, काल सेन्टर, कन्ट्रोल, डाक मतपत्र/ई०डी०सी०, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व्यवस्था एवं प्रशिक्षण, ई०वी०एम० मतपत्र व्यवस्था, वीडियो/डिजिटल/वेबकास्टिंग/Still कैमरा/सी.सी. कैमरा की व्यवस्था,निर्वाचन व्यय लेखा निर्वाचन लेखन सामग्री/प्रपत्र व्यवस्था, प्रेस व मीडिया से सम्बन्धित व्यवस्था खानपान व्यवस्था, सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता(स्वीप)/मतदाता साक्षरता क्लब (ई०एल०सी०) दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित व्यवस्था, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना (डीईएमपी) ऑफलाइन/ऑनलाइन, रूटचार्ट/सेक्टर जोन सम्बन्धी कार्य, कम्युनिकेशन प्लान सम्बन्धी कार्य, निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त स्थानीय डाक वितरण व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था/सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश, दूरभाष, आई0टी0टी सूचना प्राप्ति एवं प्रेषण, एम0सी0एम0सी कन्ट्रोल रूम, मीडिया सेल एवं चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य चुनाव से सम्बन्धित कार्यो की क्रमवार समीक्षा की गयी। मुख्य राजस्व अधिकारी/सहायक परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि छोटे गाड़ियों एवं बसो के साथ भारी वाहनों की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित कर लिया जाय। जितने भी बूथ बनाये गये है उसके आने जाने वाले रास्ते एवं कमरो की रंगाई पोताई के साथ दरवाजे की मरम्मत अवश्य करा ली जाय। उन्होने बताया कि जनपद मे 2936 बूथ निर्धारित किये गये है एवं 1622 पोलिग सेन्टर बनाये गये है इन स्थानो पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि दिब्यागंजन हेतु सभी पोलिंग सेन्टरों पर व्हील चेयर की व्यवस्था एवं दवाओं की किट की व्यवस्था प्रर्याप्त मात्रा में कर लिया जाय। प्रत्येक विधान सभा मे महिला बूथ, दिव्यांग बूथ, आर्दश माडल बूथ एवं जनपद स्तर पर यूथ बूथ चिन्हित कर पूर्ण रूप से तैयारिया कर ली जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनको चुनाव सम्बन्धित कार्य दिये गये है उनको समय से पूर्ण कर ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विज्ञान अधिकारी ,प्रोबेशन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी के साथ निर्वाचन कार्यालय से समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

गाजीपुर। जागरूक मतदान करेंगें अपने मन का राज चुनेंगे, बी.एल.ओ. से बात करेंगें मतदाता हम अवश बनेंगे, सबसे बढ़कर दाता है, भारत के मतदाता है, का नारे लगाते हुए जिले व प्रदेश का मान जनपद गाजीपुर में शत-प्रतिशत मतदान कराने के संकल्प के साथ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के नेतृत्व में शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज से मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गईं। रैली को उप जिलाधिकारी सदर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें सैकड़ों कर्मचारी, शिक्षक व आम जन ने रैली में शामिल होकर शत-प्रतिशत मतदान करने का नारा दिया। संकल्प दिलाया गया कि 1 जून 2024 को सभी मतदाताओं को मतदान करना है, रास्ते में जगह-जगह रुककर मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाया गया एवं लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता बाइक रैली में शामिल हुए सैकड़ों कर्मचारी, शिक्षक व आमजन, मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करते हुए नारा लिखे बैनर पोस्टर के साथ राजकीय बालिका इण्टर कालेज से लंका, सैनिक चौराहा भूतहिया ताड़, पी0जी0 कालेज होते हुए विकास भवन समाप्त हुई, तथा रैली के उपरान्त कार्मिको को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं। गाजीपुर ने ठाना है, 01 जून को शत-प्रतिशत मतदान कराना है। कालीन पर चलना है, तो मतदान अवश्य करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने रैली में शामिल सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों व अन्य का आभार जताया। रैली में जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, विकास भवन के अधिकारी /कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी थे।
-
हुआ सीने में दर्द,मरीज को पहुंचाया राजकीय मेडिकल कॉलेज

हुआ सीने में दर्द, मरीज को पहुंचा राजकीय मेडिकल कॉलेज

गाजीपुर। 108 एम्बुलेंस लगातार गंभीर बीमारी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। और उन्हें निशुल्क पास के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाकर उनका जीवन रक्षा कर रहा है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को भी हुआ जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में भर्ती मरीज रमाकांत उम्र 68 के लिए 108 एंबुलेंस के लिए फोन आया और बताया गया की मरीज को सीने में दर्द है। जानकारी पर बताए गए लोकेशन पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट मरीज को एंबुलेंस में लेने के पश्चात उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज गाजीपुर पहुंचा। जहां पर कुशल डॉक्टरों की देखरेख में इलाज शुरू हुआ। 108 एंबुलेंस के प्रभावी दीपक राय ने बताया कि शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज रमाकांत उम्र 68 के लिए 108 एंबुलेंस के लिए फोन आया । बताया गया कि मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर अपना इलाज करा रहा है। लेकिन डॉक्टर के द्वारा उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। इसके बाद बताए गए लोकेशन पर पायलट वाहिद खान और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रामनाथ ने मरीज को एंबुलेंस में बैठाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान डॉ अमित की देखरेख में पूरे रास्ते मरीज को ऑक्सीजन के सहारे मेडिकल कॉलेज गाजीपुर पहुंचाया गया बताया गया। बताया गया था कि मरीज को सीने में दर्द की शिकायत है।। इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में एडमिट कराया गया। जहां पर कुशल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज शुरू हुआ।
-
लुदर्स कॉन्वेंट की आकांक्षा उपाध्याय और फिज़ा फातिमा ने किया टॉप

लुदर्स कॉन्वेंट की आकांक्षा उपाध्याय और फिज़ा फातिमा ने किया टॉप

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में कुल 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64%, जबकि छात्राओं का 93.34% रहा है। परीक्षा में 27.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि 29.47 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी है। इस बार एग्जाम सिर्फ 17 दिनों में हुआ। पहला पेपर 22 फरवरी को और लास्ट पेपर 9 मार्च को हुआ था। परीक्षा 8265 केंद्रों में कराई गई। इस दौरान 311453 टीचर्स ने ड्यूटी की थी। कॉपियों की चेकिंग 16 मार्च से 30 मार्च तक चली। सिर्फ 12 वर्किंग-डे में ही 1.76 करोड़ कॉपियां चेक की गईं। वहीं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 82.60% छात्र पास हुए हैं। इसमें 88.42 प्रतिशत लड़कियां और 77.78 प्रतिशत लड़के हैं। 12वीं में 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन 1 लाख 39 हजार 22 स्टूडेंट्स परीक्षा में नहीं बैठे थे। ऐसे में 24 लाख 38 हजार 975 स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज जारी हुआ।

इसी क्रम में जिले लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज में रिजल्ट जारी होते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। 10वीं के रिजल्ट में आकांक्षा उपाध्याय ने 96 प्रतिशत पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया तो वहीं 12वीं के रिजल्ट में फिज़ा फातिमा ने भी 96 प्रतिशत पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा ने टॉपर छात्राओं को मुंह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लुदर्स बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा श्रद्धा गुप्ता ने 94 प्रतिशत, खुशबू बिंद 97 प्रतिशत और कक्षा 10 की छात्रा सानवी गुप्ता 95.5 प्रतिशत, अंजली तिवारी 95.5 प्रतिशत और अदिति प्रजापति ने 95.17 प्रतिशत पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय की उत्साहित टॉपर छात्राओं ने ग्रुप बनाकर सेल्फी लेना शुरू कर दिया। उसके बाद विद्यालय के शिक्षकों का पैर छूकर सभी टॉपर छात्राओं ने आशीर्वाद लिया। रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in/ और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक चली थी।


-
गाज़ीपुर का लाल बना आईपीएस

गाज़ीपुर का लाल बना आईपीएस

गाज़ीपुर। विश्वनाथ पांडे एडवोकेट अपनी दूरदर्शिता व सुनियोजित तरीको से बच्चों को दिए मार्ग दर्शन के कारण उनका छोटा सुपुत्र अभिजीत पांडे ने वर्ष 2023 कि भारत वर्ष कि सबसे बड़ी परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग जिसका परिणाम अप्रैल 2024 में आया। जिसमें अभिजीत ने अपना दमदार उपस्थित दर्ज कराकर IPS का पद सुनिश्चित किया है। श्री पांडे ने जिले को एक बार फिर से गौरवांवित होने का अवसर प्रदान किया है। अभिजीत के पिता शहर कोतवाली क्षेत्र के रूही मंडी निवासी है। अभिजीत ने इस सफलता के पीछे अपने माता, पिता एवं गुरुजनो के साथ कड़ी मेहनत को सफलता का विशेष योगदान दिया। इससे पहले अभिजीत आयोग की परीक्षा पास करके वाराणसी में रेलवे अधिकारी के पद पर कार्य कर रहा था l
-
निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के हिसाब से कार्य करें अधिकारी:डीएम

निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के हिसाब से कार्य करें अधिकारी: डीएम

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर की उपस्थित में शुक्रवार को समस्त उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी संग बैठक जिला पंचातय सभाागर में सम्पन्न हुआ। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक शहरी ज्ञानेंद्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत, डी एफ ओ, डिप्टी कलेक्टकर सालिक राम उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित निर्वाचन कार्य मे लगे समस्त अधिकारियो को निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन के हिसाब से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होने अधिकारियों को मतदान से एक दिन पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान समाप्ति के पश्चात् के कार्य दायित्यों का बोध कराते कहा कि निर्वाचन में लगे समस्त अधिकारी पूरी लगन, निष्ठा, ईमानदारी ,निष्पक्षता एवं पारदर्शी तरीके से अपने-अपने दायित्वो का निर्वहन करेगे। अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्र, बूथ, रास्ते, शौचालय, संवेदन/अतिसंवेदन वूथो का निरीक्षण पहले से कर लेंगे तथा जो भी कमियां है उसे समय रहते सही करायेगे। उन्होने कहा कि बूथो पर सारे मूल भूत सुविधाएॅ पहले से सुनिश्चित रहे ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई भी समस्या न रहे।





