Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के हिसाब से कार्य करें अधिकारी:डीएम

    निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के हिसाब से कार्य करें अधिकारी:डीएम

    निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के हिसाब से कार्य करें अधिकारी: डीएम

    गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर की उपस्थित में शुक्रवार को समस्त उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी संग बैठक जिला पंचातय सभाागर में सम्पन्न हुआ। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक शहरी ज्ञानेंद्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत, डी एफ ओ,  डिप्टी कलेक्टकर सालिक राम उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित निर्वाचन कार्य मे लगे समस्त अधिकारियो को निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन के हिसाब से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होने अधिकारियों को मतदान से एक दिन पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान समाप्ति के पश्चात् के कार्य दायित्यों का बोध कराते कहा कि निर्वाचन में लगे समस्त अधिकारी पूरी लगन, निष्ठा, ईमानदारी ,निष्पक्षता एवं पारदर्शी तरीके से  अपने-अपने दायित्वो का निर्वहन करेगे।  अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्र, बूथ, रास्ते, शौचालय, संवेदन/अतिसंवेदन वूथो का निरीक्षण पहले से कर लेंगे तथा जो भी कमियां है उसे समय रहते सही करायेगे। उन्होने कहा कि बूथो पर  सारे मूल भूत सुविधाएॅ पहले से सुनिश्चित रहे ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई भी समस्या न रहे।

  • जावेद हबीब ने किया एकेडमी का शुभारंभ

    जावेद हबीब ने किया एकेडमी का शुभारंभ

    जावेद हबीब ने किया जिले में जावेद हबीब एकेडमी का शुभारंभ

    गाजीपुर। गुरुवार को नगर स्थित एक होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके मुख्य अतिथि जावेद हबीब रहे। उन्होंने इस सेमिनार में बाल काटने के तरीके बताएं और प्रशिक्षण के बाद ट्रेनिंग खत्म कर चुकी दर्जनों लड़कियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। जावेद हबीब के हाथों प्रमाण पत्र पाकर सभी लड़कियों के चेहरे खिल उठे। इस सेमिनार का आयोजन प्रशांत सिंह ने किया।

    इस सेमिनार में जिले के कई पार्लर के संचालकों ने भाग लिया। यह सेमिनार 3 घंटे तक जावेद हबीब की मौजूदगी में चला। सेमिनार खत्म होने के बाद जावेद हबीब में पीर नगर स्थित जावेद हबीब अकादमी का उद्घाटन किया। जावेद हबीब ने बताया कि इस अकादमी के खुलने से जिले के जरूरतमंद और रोजगार की इच्छा रखने वाले युवक युवतियों को रोजगार का अच्छा मौका मिलेगा। इस अकादमी में मेकअप हेयर कटिंग सहित तमाम तरीकों के प्रशिक्षण अनुभवी ट्रेनरों द्वारा दिए जाएंगे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवक युवती खुद का का रोजगार कर सकेंगे।

    इस अकादमी के माध्यम से ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके युवक युवतियों को प्लेसमेंट के माध्यम से भी रोजगार दिया जाएगा। इस दौरान जावेद हबीब मीडिया से मुखातीब होते हुए बताया कि नाई का काम कर आज हजारों करोड रुपए के व्यवसाय तक पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस काम में हमारे दादाजी भी थे और मौजूदा वक्त में हमारे पिता भी इस काम में लगे हुए हैं। वही उनके लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड को लेकर बात की गई जो उन्होंने 24 घंटे के अंदर 410 लोगों का बाल कटिंग किया था। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी प्रेरणा उन्हें मनोज कुमार की एक वीडियो से मिली जिसमें मनोज कुमार 24 घंटे तक साइकिल चलाते हुए देखे गए।

    तभी हमने प्रण किया कि जब वह 24 घंटे साइकिल चला सकते हैं तो मैं क्यों नहीं और उसके बाद मैं उस काम को किया। वही जब उनसे बात की गई कि आप हेयर गुरु नहीं होते तो क्रिकेटर होते तो उन्होंने बताया कि जरूर यह बात सही है लेकिन हर मां-बाप अपने बेटा का भविष्य देखते हैं और उस वक्त क्रिकेट को लेकर कोई भविष्य नहीं था जिसकी वजह से मुझे इस कार्य के लिए कदम आगे बढ़ाना पड़ा और मैं आज यहां पर मौजूद हूं। वही जब उनसे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में काफी विकास हुआ है और उतने ही विकास में मेरा भी विकास हुआ है।बताते चले कि जावेद हबीब 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर चुके हैं।

  • किक बॉक्सिंग राज्य चैम्पियनशिप 2024 में शाह फैज़ विद्यालय की कृति कौर ने जीता स्वर्ण पदक

    किक बॉक्सिंग राज्य चैम्पियनशिप 2024 में शाह फैज़ विद्यालय की कृति कौर ने जीता स्वर्ण पदक

    किक बॉक्सिंग राज्य चैम्पियनशिप 2024 में शाह फैज़ विद्यालय की कृति कौर ने जीता स्वर्ण पदक

    गाजीपुर। खेल का मैदान हो या शिक्षा का, शाह फैज़ विद्यालय नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहाँ के छात्र हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। इसी क्रम में किक बॉक्सिंग राज्य चैम्पियनशिप 15 और 16 अप्रैल 2024 को एस.के.बी.एम. इंटर कॉलेज, दिलदारनगर में आयोजित की गयी जिसमें किक बॉक्सिंग एसोसिएशन गाजीपुर अकैडमी के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शाह फैज़ विद्यालय की (12)-47 kg (K. L/L.C.) दोनों वर्गों में कक्षा 8 की कृति कौर ने स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में गाजीपुर पहले स्थान पर रहा। यह टीम देवेंद्र प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में दिलदारनगर रवाना हुई थी। इस टीम के कोच शाह फैज़ विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने कृति कौर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा मेडल देकर और कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 21 से 26 मई को होने वाली राष्ट्र स्तरीय चैंपियनशिप में भी कृति कौर का चयन किया गया।विद्यालय परिवार उन्हें ढेरों शुभकामनायें देता है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ. प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी व सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

  • स्कूल चलो एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली

    स्कूल चलो एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली

    स्कूल चलो एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली

    गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल चलो और मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ़ से शुक्रवार को एक रैली निकाली गई। जो हंसराजपुर से प्रारम्भ होकर कंपोजिट विद्यालय यूसुफपुर मनिहारी जाकर समाप्त हुई। इस रैली में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमत कुमार राव एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर आलोक कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमत कुमार राव और खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमत कुमार ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का स्कूलों में नामांकन हो जिससे बेहतर शिक्षा प्रदान किया जा सके। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा सके। जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव में गाजीपुर में अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। शिक्षा व्यवस्था पर उन्होंने बताया कि हमारे सारे विद्यालयों में सरकार की तरफ से सारी सुविधाऐं उपलब्ध है, विभाग के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत बालक बालिकाओं के लिए शौचालय, पानी एवं शिक्षा के लिए किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारे यहां अनुभवी शिक्षक मौजूद है जो बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि अगर ऐसी व्यवस्था कहीं उपलब्ध नहीं है तो विभाग इसके लिए पूरी तरह तत्पर है। विभाग व्यवस्था में सुधार करेगा, और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सारी सुविधा उपलब्ध कराएगा।

  • कौशल विकास मिशन का प्रमाण पत्र पाकर खिले निरूद्ध बन्दियों के चेहरे

    कौशल विकास मिशन का प्रमाण पत्र पाकर खिले निरूद्ध बन्दियों के चेहरे

    कौशल विकास मिशन का प्रमाण पत्र पाकर खिले निरूद्ध बन्दियों के चेहरे

    सम्पन्न हुआ जिला जेल में प्रमाण पत्र वितरण

    गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत जिला कारागार में प्रशिक्षण प्राप्त निरूद्ध बन्दियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
    उ प्र अपराध निरोधक समिति लखनऊ के जोन सचिव डा ए के राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारागार अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह व विशिष्ठ अतिथि कौशल विकास मिशन योजना के जिला कौशल प्रबंधक विकास यादव, प्रो कारापाल रविन्द्र सिंह यादव, उप कारापाल द्वय रविन्द्र सिंह तथा
    सुखवन्ती देवी द्वारा चयनित प्रतिभागियों को
    प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
    प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर प्रकाश गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित करते हुए कौशल विकास मिशन योजना के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण कराने में सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के निर्देशन में हाईटेक कालेज आफ मैनेजमेंट एण्ड ई टेक्नोलॉजी द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को कम्प्यूटर एवं हेल्थ केयर सेक्टर में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त शासन ने उनकी परीक्षा करायी और उत्तीर्ण होने पर उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया था।
    मुख्य अतिथि कारागार अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बन्दियों से सकारात्मक सोच रखते सीखे गये ज्ञान का उपयोग अपने व अपने परिवार के जीविकोपार्जन हेतु करने की आवश्यकता पर बल दिया।
    अध्यक्ष डा. ए.के. राय ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षण सम्पन्न कराने में लगे जेल प्रशासन, प्रशिक्षकों तथा बन्दियों को धन्यवाद देते हुए सीखे गये ज्ञान का उपयोग कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
    इस अवसर पर लारेब अहमद, दिव्यांशु शर्मा, सुधीर यादव, सुरेश यादव, प्रतीक गुप्ता सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। संचालन शिक्षाध्यापक अभय कुमार मौर्य व धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

  • डीएम की मौजूदगी में संपन्न हुआ दो पालियों का प्रशिक्षण

    डीएम की मौजूदगी में संपन्न हुआ दो पालियों का प्रशिक्षण

    डीएम की मौजूदगी में संपन्न हुआ दो पालियों का प्रशिक्षण

    गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे गुरूवार को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण दो पालियो में जिला पंचायत सभागार मे सम्पन्न हुई। प्रथम पाली प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11 बजे से 2 बजे तक विधान सभा सदर सैदपुर जखनियॉ एवं जंगीपुर तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक विधानसभा जमानियॉ जहूराबाद एवं मोहम्मदाबाद क्षेत्र मे बनाये गये सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट/ए0आर0ओ का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार मे सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से एक दिन पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान समाप्ति के पश्चात् के कार्य दायित्यों का बोध कराते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि निर्वाचन में लगे समस्त अधिकारियो पूरी लगन ,निष्पक्षता एवं पारदर्शी तरीके से अपने-अपने दायित्वो का निर्वहन करेगे। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट से अपने-अपने सम्बन्धित मतदान केन्द्रो/बूथों के निरीक्षण कर पायी गयी कमियो को अपने ए0आर0ओ0 से सम्पर्क कर लिखित रूप से अवगत करायें जिससे उसका ससमय निस्तारण किया जा सके। उन्होने जनपद मे पार्टी रवानगी से लेकर मतदान के समाप्ति तक पोलिंग पार्टियों द्वारा ई0वी0एम0 तथा मतदान सामग्री के साथ कलेक्शन सेन्टर पर पहुचाते हुए स्ट्रांग रूम तक सकुशल जमा करने सम्बन्धी विधिवत जानकारी दी। उन्होने कहा कि समस्त सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट को पहले से ही मतदान केन्द्र, बूथ, रास्ते, शौचालय, संवेदन/अतिसंवेदन वूथो का निरीक्षण पहले से कर लें। सारे मूल भूत सुविधाए बूथो पर पहले से सुनिश्चित रहे। जिससे चुनाव के समय कोई परेशानी न हो तथा ऐसे पुरवों/मजरों मे निवासित व्यक्तियों जो अपराधी प्रवृति के हो का चिन्हांकन पहले से ही कर लिया जाय । इसके साथ ही उन्होने कहा कि जनपद मे 50 प्रतिशत वूथो पर नेट एवं सी0सी0टी0बी0 कैमरे लगाये जायेगे जिसकी समीक्षा कर जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराते हुए उसे प्राप्त कर लिया जाय।प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने मतदान प्रतिशत संकलन एप्प की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डिप्टी कलेक्ट्रर, परियोजना निदेशक, एआर को-आपरेटिव, जिला सूचना अधिकारी, एवं समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

  • डीएम-एसपी ने किया जागरूक,दिलाई शपथ

    डीएम-एसपी ने किया जागरूक,दिलाई शपथ

    डीएम-एसपी ने किया जागरूक, दिलाई शपथ

    गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखैरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरूवार को जखनिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर हंसराजपुर मनिहारी, कंपोजिट विद्यालय सिखड़ी क्षेत्र मनिहारी, कंपोजिट विद्यालय पदुमपुर रामसराय क्षेत्र जखनिया, प्राथमिक विद्यालय मदरा जखनिया मे मतदाता जागरूकता जन-चौपाल के माध्यम से लोगो को निर्भिक होकर वोट डालने के लिए जागरूक किया। जन- चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वोट देना जनतांत्रिक अधिकार है आप लोग निर्भिक होकर अधिक से अधिक संख्या में अपना वोट डालें। उन्होने उपस्थित लोगो से कहां कि अपना मत किसी के बहकावे, डराने धमकाने या किसी भी प्रलोभन, मे आकर न दे,ं यदि कोई व्यक्ति पैसा, शाराब ,साड़ी व अन्य प्रलोभन देते समय पकड़ा जाता है तो देने एवं लेने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। यदि कोई व्यक्ति जाति व धर्म के खिलाफ लोगो के मन मे भय एवं दंगे के उद्देश्य से निर्वाचन मे कोई विघ्न डालता है या पैसा, शाराब, साड़ी देता है तो इसकी जानकारी टोल फ्री नं0 1950 या टेलिफोन नं0 0548 220211 पर काल करके जानकारी दे सकतेे है। उन्होने लोगो से सी-विजिल एप्प डाउनलोड करने की अपील कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बनाये गये सी-विजिल एप्प के माध्यम से चुनाव सम्बन्धी किसी प्रकार की शिकायत जैसे कोई गलत पैसा शाराब, साड़ी या जाति धर्म से लड़ाता है तो फोटो एवं विडियो के माध्यम से इस एप्प के द्वारा शिकायत कर सकते है। उन्होने कहा कि आप अपना मत, डर, भय, लालच में आकर न डालें। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति जिनके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र है, एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का वोट उनके घर पर ही वैलेट पेपर के माध्यम से डाला जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जन चौपाल के माध्यम से व्यक्तियों को जानकारी दी की कोई भी व्यक्ति का 18 वर्ष या उपर का है व उसका मतदाता सूची में नाम छूट गया है तो वो 4 मई, 2024 तक फॉर्म 6 भरकर बी0एलओ को जमा कर सकते है। दिव्यांग एवं वृद्ध जिनकी उम्र 85 से ऊपर है तथा बूथ तक जाने में अक्षम है वो फार्म 12 डी0 भरकर सम्बन्धित बी0एल0ओ को 12 मई, 2024 तक जमा कर देगे। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियो को मतदान के प्रति शपथ दिलायी गयी। इस अवसर उपजिलाधिकारी जखनिया, तहसीलदार, एसपी सिटी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • अति प्राचीन रामलीला कमेटी ने मनाया राम जन्मोत्सव

    अति प्राचीन रामलीला कमेटी ने मनाया राम जन्मोत्सव

    अति प्राचीन राम चबूतरे पर राम नवमी के अवसर पर मनाया गया भव्य राम जन्मोत्सव

    चैत्र नवरात्रि की नवमी के दिन अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा मनाया राम जन्मोत्सव

    मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने बताया साढ़े चार सौ साल पुरानी है हरिशंकरी मोहल्ले की रामलीला

    गाजीपुर। बुधवार को शहर व आस पास को इलाकों में धूमधाम और श्रद्धा से रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से कोतवाली अंतर्गत हरिशंकरी मोहल्ला स्थित राम चबूतरे पर अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में राम नवमी के विशेष अवसर पर अति प्राचीन राम चबूतरे पर पूजा पाठ कर राम सिंहासन पर राम जन्म के सुअवसर पर पारंपरिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर अतिप्राचीन राम लीला कमेटी “हरिशंकरी” गाजीपुर के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने बताया कि राम नवमी के ही दिन 12 बजे प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर पूजा पाठ कर प्रसाद वितरण का कार्य हुआ और पुनः 2 बजे से सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राम नवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम का दर्शन कर पुण्य का लाभ कमाया। इस अवसर पर रोहित अग्रवाल, पंडित लव तृवेदी, मन्नू तिवारी, मयंक तिवारी, अशोक तिवारी, कृष्ण बिहारी, छोटू शर्मा, गोपाल जी पांडेय के साथ कमेटी पदाधिकारी और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • स्थापित हुई महर्षि विश्वामित्र की मनमोहिनी प्रतिमा

    स्थापित हुई महर्षि विश्वामित्र की मनमोहिनी प्रतिमा

    स्थापित हुई महर्षि विश्वामित्र की मनमोहिनी प्रतिमा

    रामभक्तों में उत्साह व खुशी की लहर, दिनभर चला भण्डारा

    गाजीपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर जनपद के राम मन्दिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ रही है। इसी पावन मौके पर जनपद के सुधी समाजसेवी व प्रबुद्धजनों के सहयोग से लंका मैदान में स्थित रामजानकी मन्दिर परिसर में महर्षि विश्वामित्र की मनमोहिनी प्रतिमा स्थापित की गयी है। इस दौरान विभिन्न मुहल्लों से सैकड़ो महिलायें व भक्त मौजूद रहे । विधि विधान के साथ परिसर में स्थापित की गयी प्रतिमा से धर्मावलम्बियों में काफी उत्साह है। जनपद के समाजसेवी प्रबुद्ध जन व धर्मायियों ने जब समझा कि इस जिले में महर्षि विश्वामित्र की तमाम निशानिया है और रामनवमी का त्योहार भी नजदीक है। इसी दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था और संयोग से जनपद के लंका मैदान परिसर में रामजानकी का मन्दिर भी स्थित है। लोगो ने इसी बात को ध्यान रखते हुए परिसर में महर्षि विश्वामित्र की मनमोहिनी प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया जिसके मन्दिर व नींव परिसर का कार्य लगातार चल रहा था जो पूरा हो चुका है और गायत्री परिवार की तरफ से पहुंचे ब्राहमणों के दल ने प्रतिमा की पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ मन्दिर परिसर में किया है। रामनवमी के दिन राम जन्म से पहले गुरू विश्वामित्र की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों व धर्मायियों के लिये काफी खुशी का दिन रहा। मन्दिर परिसर में विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य जजमान व शहर के सभ्रान्त व्यक्ति लल्लन सिंह रहे।प्रतिमा स्थापना व निर्माण के साथ-साथ समस्त आर्थिक सहयोग शहर के प्रमुख व्यवसायी व भारत ट्रान्सपोर्ट के मालिक संजय सिंह ने किया जो अति सराहनीय है। संजय सिंह ने बताया कि जनपद वासियों की जो इच्छा थी उसे पूरा कर महर्षि विश्वामित्र को लोगो के बीच स्थापित करने से मेरा पूरा परिवार व शुभचिंतक भी गौरवान्वित है।

  • सपा के प्रदेश महासचिव दयाशंकर सिंह यादव भाजपा में शामिल

    सपा के प्रदेश महासचिव दयाशंकर सिंह यादव भाजपा में शामिल

    सपा के प्रदेश महासचिव ई दयाशंकर सिंह यादव भाजपा में शामिल

    गाजीपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ बृजेश पाठक द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर सैकड़ों साथियों संग पहुंचे जमानियां विधानसभा के दिल्लाचावर गांव के मूल निवासी, समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे इं दयाशंकर सिंह यादव का जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने स्वागत अभिनन्दन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत लक्ष्य को पुरा करने में ई दयाशंकर सिंह यादव अपनी आस्था और निष्ठा व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। ई दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के लक्ष्य चार सौ पार के पुर्ण सफलता मे मेरा पूरा पूरा योगदान रहेगा। आयोजित कार्यक्रम को भाजपा नेता रासबिहारी राय, मयंक जायसवाल, दिलिप गुप्ता, अमरनाथ दूबे और गोपाल राय ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।

Uttar Pradesh Fast News