Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जनपद का नाम किया रोशन

    किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जनपद का नाम किया रोशन

    किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जनपद का नाम किया रोशन

    जनपद में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल ने किया प्रतिभाग

    किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्कूल के चार बच्चों ने स्वर्ण और 5 बच्चों ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम किया रौशन

    लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक वाजिद अंसारी ने प्रतिभागी बच्चों और कोच को दी शुभकामनाएं

    गाजीपुर। गाजीपुर के एसकेबीएम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2024 – 25 का आयोजन किया गया। यह आयोजन किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ गाजीपुर की ओर से किया गया था, जिसमें लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल लारपुर बहरियाबाद के प्रतिभाशाली बच्चों ने प्रतिभाग कर विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया।इस प्रतियोगिता में विभिन्न भर वर्गों में बच्चों के बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक जनाब वाजिद अंसारी ने बच्चों और उनके कोच की हौसला अफजाई की और भविष्य में और कड़ी मेहनत कर और बेहतर मुकाम पाने की बात कही। किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चार बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।जिनमें अबू हारिस जिब्रान (40 किलो), अंकित कुमार (20 किलो) शाहजेब हवारी (22 किलो), अमूल यादव (35 किलो), जबकि पांच बच्चों ने कांस्य पदक हासिल कर स्कूल के गौरव को बढ़ाया है।जो क्रमशः प्रिया कुमारी (45 किलो), अमरीश कुमार (30 किलो), पीयूष मधेशिया (30 किलो), शिवम यादव (29 किलो) और विनीत कुमार (28 किलो) भार वर्ग में मेडल जीत कर स्कूल का नाम रौशन किया है। लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, गोरखपुर, बागपत, प्रयागराज, वाराणसी सहित कुल 15 जिलों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।

  • वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षबने डा.विजयानन्द

    वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षबने डा.विजयानन्द

    वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
    बने डा.विजयानन्द

    विदेशों में भी गुंजा गाज़ीपुर का नाम

    गाजीपुर। हिंदी के चर्चित साहित्यकार एवं जिले के मूल निवासी डॉ०विजयानन्द को वैश्विक हिंदी महासभा की अंतरराष्ट्रीय समिति का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जिले उपदेश के साहित्यकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ‌।
    उल्लेखनीय है कि हिंदी यूनिवर्स फाउंडेशन, नीदरलैंड के सभागार में डॉ० विश्वास दुबे की अध्यक्षता में विश्वभर के सक्रिय हिंदी सेवियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय समिति का गठन सम्पन्न हुआ।
    इसके साथ ही नीदरलैंड के सुपरिचित साहित्यकार प्रो० पुष्पिता अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा डॉ०इंद्रदेव भोला इन्द्रनाथ मॉरीशस , प्रो० संजीता वर्मा, नेपाल एवं शशि महाजन, नाइजीरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया।
    डॉ ०विवेकमणि त्रिपाठी, चीन को महामंत्री, प्रो०शिवकुमार सिंह, पुर्तगाल को संयुक्त मंत्री, डॉ०धर्मयश, इंडोनेशिया को संगठन मंत्री और डॉ०भुवनदत्त,फिजी, डॉ० दरीगा कोकऐवा, कजाकिस्तान, डॉ०विनोद पांडेय , जापान, विवेक उमराव,ऑस्ट्रेलिया को मंत्री, घोषित किया गया।
    डॉ०कादंबरी मेहरा, ब्रिटेन को सांस्कृतिक मंत्री, अभिषेक त्रिपाठी,ब्रिटेन को संचार (मीडिया) मंत्री, रमा शर्मा, जापान को प्रचार मंत्री, डॉ०ईरीना, सोवियत रूस को कार्यक्रम समन्वय मंत्री एवं राकेश तिवारी, भारत को कोषाध्यक्ष नामित किया गया।
    विवेकमणि त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय महामंत्री(चीन) के अनुसार, सर्वसम्मति से पारित इस प्रस्ताव के उपरांत सभी हिंदी सेवियों से अपेक्षा की गई कि वैश्विक स्तर पर हिंदी को स्थापित करने के लिए भारतीय तथा विदेशी भाषाओं के अनुवाद सेतु हेतु विभिन्न कार्यक्रमों, माह के अंतिम रविवार को रात 8:30 बजे नियमित आभासीय (ऑनलाइन) किए जायेंगे। कार्यक्रमों एवं भाषाई समन्वय हेतु त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन पर भी विचार किया जाएगा।

  • इस पार्टी ने दिया इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन

    इस पार्टी ने दिया इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन

    इस पार्टी ने दिया इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन

    आम आदमी पार्टी ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जनता से की अपील

    भाजपा का संकल्प पत्र एक जुमला पत्र, भाजपा बताए दो करोड़ नौकरियां, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दुगुनी वादे का क्या हुआ ?

    पीएम मोदी के कार्यकाल में बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक:आप

    भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर, 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे

    उद्योगपतियों को लूट की छूट, आम आदमी बेहाल

    गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को INDIA गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया गया हैं। जिसके चलते आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक राय ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की जनता से अपील की। इस दौरान गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र को आम आदमी पार्टी ने जुमला पत्र बताया। प्रेसवार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष विवेक राय ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है। भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था, 20 करोड़ नौकरियां, काला धन, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का मोदी जी का वादा क्या हुआ ? भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है . 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं .उद्योगपतियों को लूट की छूट है आम आदमी बेहाल है। जिला महासचिव वाजिद खान ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है , चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया। भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है । जनता जेल का जबाब वोट से देगी। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। “पीएम मोदी के कार्यकाल में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी बढ़ गई।”अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली हैं। जिला कोषाध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक राय ,महासचिव वाजिद खान ,कोषाध्यक्ष इमरान खान ,किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नागेन्द यादव ,मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ,जिलाउपाध्यक्ष जावेद अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

  • मॉनिटरिंग कमेटी को सूचना अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

    मॉनिटरिंग कमेटी को सूचना अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

    मॉनिटरिंग कमेटी को सूचना अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

    गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रिंट मीडिया/इलेक्ट्रानिक मीडिया /सोशल मीडिया में पेड न्यूज, विज्ञापन, जॉच के मॉपदण्ड मे सहयोग हेतु जिला स्तर पर गठित समिति Media Certification and Monitoring Committee (MCMC)  में निर्वाचन कार्य की महत्ता को देखते हुए कार्मिको को तैनात किया गया है। तैनात कार्मिको का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को प्रभारी अधिकारी मीडिया राकेश कुमार के अध्यक्षता में एम सी एम सी कक्ष मे सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे उन्होने प्रिंट मीडिया/इलेक्ट्रानिक मीडिया /सोशल मीडिया में  विज्ञापन एवं पेड न्यूज के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए कार्मिको को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में धनंजय कुमार प्रजापति कम्प्यूटर आपरेटर सूचना विभाग, आमिर अंसारी लेखाकार्य एवं संदीप सरोज अनुसेवक सूचना विभाग, राजकुमार राम तकनीकी सहायक, विकास खण्ड सदर -210, संजय कुमार वर्मा तकनीकी सहायक, विकास खण्ड सदर-210, राम बचन सिंह तकनीकी सहायक विकास खण्ड सदर-210, रामराज कुशवाहा तकनीकी सहायक विकास खण्ड करण्डा-221, संजय सिंह तकनीकी सहायक विकास खण्ड करण्डा-221, आनंद कुमार सिंह (संविदा) तकनीकी सहायक विकास खण्ड बिरनों-209, रामभवन यादव, तकनीकी सहायक विकास खण्ड बिरनों-209, पवन कुमार वर्मा, लेखा सहायक विकास खण्ड बिरनों-209, अखिलेश कुमार सिंह लेखा सहायक विकास खण्ड करण्डा-221 उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान विजय कुमार तकनीकी सहायक विकास खण्ड करण्डा द्वारा प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

  • जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थों के तीन नमूने

    जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थों के तीन नमूने

    जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थों के तीन नमूने

    गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर डॉ0 दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी और आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देश पर जनपद में मंगलवार को चैत्र नवरात्र पर्व को देखते हुए मिलावटी एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद, सिंघाडे का आटा, कुट्टू का आटा व फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 3 नमूना खाद्य विभाग ने लिया। विठ्ठल चौराहा मुहम्मदाबाद स्थित शशिकान्त गुप्ता के प्रतिष्ठान से साबूदाना का 1 नमूना, युसुफपुरगंज मुहम्मदाबाद स्थित प्रतिष्ठान से गोकुल डेयरी से पनीर का 1 नमूना, शास्त्रीनगर चौराहा स्थित प्रतिष्ठान से अमूल मिल्क पार्लर से फुलक्रीम मिल्क (अमूल ब्राण्ड) का 1 नमूना लिया गया। लिए गए सभी नमूनें को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 में भेजा जा रहा है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत मिलावटखोरों पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही में आर0पी0 सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अवधेश कुमार, राजीव कुमार सिंह, समला प्रसाद यादव तथा शिवकुमार पटेल बहुउद्देशीय कार्मिक की टीम शामिल रहे।

  • डीएम-एसपी ने किया लोगों को जागरूक, कहा…..

    डीएम-एसपी ने किया लोगों को जागरूक, कहा…..

    गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखैरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर हलधर सैदपुर, इंग्लिस मीडियम प्राइमरी स्कूल मुड़ियार सैदपुर, ग्राम पंचायत औड़िहार विकास खण्ड सैदपुर, इंग्लिस मीडियम प्राइमरी स्कूल तेतारपुर सैदपुर मे मतदाता जागरूकता चौपाल के माध्यम से लोगो को निर्भिक होकर वोट डालने के लिए जागरूक किया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को  मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वोट देना जनतांत्रिक अधिकार है। आप लोग निर्भिक  होकर अधिक से अधिक संख्या में अपना वोट डालें। उन्होने  उपस्थित लोगो से कहां कि अपना मत किसी के बहकावे, डराने धमकाने या किसी भी प्रलोभन, मे आकर न दे, यदि कोई व्यक्ति पैसा, शाराब ,साड़ी व अन्य प्रलोभन देते समय पकड़ा जाता है तो देने एवं लेने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। यदि कोई व्यक्ति जाति व धर्म के खिलाफ लोगो के मन मे भय एवं दंगे के उद्देश्य से निर्वाचन मे कोई विघ्न डालता है या पैसा, शाराब, साड़ी देता है तो इसकी जानकारी टोल फ्री नं0 1950 या टेलिफोन नं0 0548 220211 पर काल करके दे सकतेे है।

    उन्होने लोगो से सी-विजिल एप्प डाउनलोड करने की अपील कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बनाये गये सी-विजिल एप्प के माध्यम से चुनाव सम्बन्धी किसी प्रकार की शिकायत जैसे कोई गलत पैसा शाराब, साड़ी या जाति धर्म से लड़ाता है तो फोटो एवं विडियो के माध्यम से इस एप्प के द्वारा शिकायत कर सकते है। उन्होने कहा कि आप अपना मत, डर, भय, लालच में आकर न डालें। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति जिनके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र है, एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का वोट उनके घर पर ही वैलेट पेपर के माध्यम से डाला जायेगा। जागरूकता चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदाता जागरूक की शपथ दिलायी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि चुनाव शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो, जो व्यक्ति निर्वाचन में विघ्न डालेगा, वोटरो को धमकायेगा, पैसा बाटेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपने मत का सही प्रयोग करें।  बुथ के 200 मीटर के दायरे में कोई गलत गतिविधी  नही होगी। अगर कोई व्यक्ति आचार संहिता का उलंघन कर रहा है तो आप हेल्प लाइन नं0 पर काल करके बतायें उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर, उप जिलाधिकारी सैदपुर, नायब तहसीलदार सैदपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर  एवं अन्य अधिकारी, उपस्थित थे।

  • सेवा निवृत कर्मचारी एव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

    सेवा निवृत कर्मचारी एव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

    सेवा निवृत कर्मचारी एव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

    मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगे सीनियर सिटीजन

    सदस्यता अभियान,स्टेट हेल्थ कार्ड,परिचय पत्र बनवाने पर दिया गया जोर

    ख्याति लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार,कवियों ने अपनी रचनाओं से किया मंत्र मुग्ध

    विभिन्न कर्मचारी अधिकारी,शिक्षक संघों के शीर्ष पदाधिकारियों ने ग्रहण की एसोसिएशन की सदस्यता

    गाजीपुर। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐशो की मासिक बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में की गयी, जिसमें पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप लोक तंत्र के पर्व पर मतदाता जागरूकता अभियान प्राथमिकता के आधार पर चलाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर ने वरिष्ठ कोषाधिकारी की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं अमानवीय व्यवहार का घोर विरोध किया। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने की अपील की। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी सेवा निवृत कर्मचारी के देयक के भुगतान में बिलंब हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि धर्मदेव यादव धर्मेश, कामेश्वर द्विवेदी, विजय कुमार मधुरेश, दिनेश शर्मा, हरी शंकर पाण्डेय, अमर नाथ तिवारी अमर, बरमेश्वर उपाध्याय, सुरेन्द्र प्रताप, बैजनाथ तिवारी, अरुण सिंह आदि ने काव्य पाठ कर मंत्र मुग्ध कर दिया। वक्ता के क्रम में ओम प्रकाश यादव, डा श्री कांत पाण्डेय, मृत्युंजय मिश्र, डा पारस नाथ सिंह, रामानुज राय, अशोक कुमार, डा सुग्रीव सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव संचालन जिला मंत्री जनार्दन सिंह एवं अम्बिका दूबे ने संयुक्त रूप से किया।

  • अपराध निरोधक समिति ने डीएम-एसपी को भेंट किया पुस्तक

    अपराध निरोधक समिति ने डीएम-एसपी को भेंट किया पुस्तक

    अपराध निरोधक समिति ने डीएम-एसपी को भेंट किया पुस्तक

    गाजीपुर। लखनऊ उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के द्वारा पिछले दिनों लखनऊ में समिति के संरक्षक डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व समिति के पदेन अध्यक्ष समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के द्वारा किए गए पुस्तक सेवापथ दर्पण स्मारिका 2024 का लोकार्पण किया गया। सोमवार को जिले के जिला अपराध निरोधक कमेटी के प्रतिनिधि मंडल के साथ जोन सचिव संजय श्रीवास्तव के द्वारा जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को पुस्तक भेंट किया। जोन सचिव संजय श्रीवास्तव ने समिति के बारे में बताया कि, यह संस्था जेल मैनुअल के अन्तर्गत कार्य करती है और शासन प्रशासन के नितियों को आम जनता तक पहुंचा कर उनका सहयोग करती है, जिससे आम जनता को उसका लाभ मिल सके। यह समिति प्रदेश में अपराध मुक्त भय मुक्त के लिए संकल्पित है।वर्तमान में आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता से अपील किया की बिना डर भय के मतदान अवश्य करें, जिससे आप द्वारा चुने गए प्रतिनिधि निर्वाचित हो कर आप सभी के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला सचिव अभिषेक सिंह, सह सचिव सुनील गुप्ता, विनीत चौहान, कृष्णा कुमार गुप्ता, वसीम रजा, मुकेश कुमार, विनीत कुमार दुबे, शेरशाह, महेंद्र सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

  • विकसित भारत बनाना भाजपा का लक्ष्य:राकेश त्रिवेदी

    विकसित भारत बनाना भाजपा का लक्ष्य:राकेश त्रिवेदी

    विकसित भारत बनाना भाजपा का लक्ष्य:राकेश त्रिवेदी

    गाजीपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के संकल्प पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने देश को आत्मनिर्भर तथा विकसित बनाने के लक्ष्य को स्पष्ट किया है। यह निश्चित है कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा उसे शत प्रतिशत पुरा किया तथा कुछ शेष विषयों को पुरा करने का प्रयास कर रही है। यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर पत्रकार वार्ता करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देश के विकास और जनता के सुगम जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने वाला मोदी की गारंटी का पत्र है। जिसमें देश की 80 करोड़ जनता को आगामी 5 वर्षों तक एक बार फिर पोषण युक्त भोजन की थाली उपलब्ध कराने की योजना है जो जनता सिर्फ पेट भरने के लिए परेशान रहती थी उसको आगे की सोच के लिए मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को प्रधानमंत्री सूर्य योजना के माध्यम से मुफ्त बिजली ,70 वर्ष से उपर के लोगों को आयुष्मान के माध्यम से 5 लाख तक की कैशलैस चिकित्सा, 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने, देश के तीन करोड़ गरीबों को पक्का मकान, कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाएं, युवाओं के रोजगार तथा प्रशिक्षण, किसानों एवं कृषि के समृद्धि, बुलेट ट्रेन, वन नेशन वन इलेक्शन, एम्स एवं जनपद स्तरीय मेडिकल कालेजों के माध्यम से चिकित्सा सुविधा बढ़ाने का प्रयास तथा समान नागरिक संहिता कानून अपनाए जाने का वादा किया है।
    राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अबकी बार 400 पार, के नारे में गाजीपुर लोकसभा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन अवसर पर संकल्प पत्र जारी करके भारतीय जनता पार्टी ने समाज के गरीब, कमजोर सहित प्रत्येक वर्ग को एक संदेश देने का काम किया है जिसमे उनकी मजबुती और देश का सम्मान निहित है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि गाजीपुर में 2014 से 2019 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं तत्कालीन सांसद मनोज सिन्हा के नेतृत्व में जिले के विकास का वर्णन करते हुए कहा कि मोदी और योगी के कार्यकाल में रेल,पुल,सड़क, बिजली, अस्पताल सहित समस्त जन सुविधाओं का विकास हुआ तथा अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगा है। उन्होंने कहा कि जिले की जनता यह जानती है कि देश में जिस पार्टी की सरकार बनेगी उसी पार्टी का प्रतिनिधि सदन में भेजा जाएगा। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांत और विचारों पर समर्पित होकर कार्य करने वाला ऐसा राजनीतिक दल है जो अवसर मिलने पर हर संकट के बावजूद निर्णय लेने की क्षमता रखती है ।और हमारे विचारों से देश और जिले कि जनता भलि भांति परचित है की हम जो कहते हैं उसे पूरा भी करते हैं।
    एक सवाल के जबाब में लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि लगातार कार्य तथा योजनाओं के माध्यम से भाजपा कि साख आम जनता में गहराई से स्थापित है तथा वर्तमान परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर दिखाई देता है। पत्रकार वार्ता में लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज सिंह तथा सुधिर केशरी भी मौजूद रहे।

  • नए नए तरीकों से छात्र-छात्राओं ने किया लोगों को मतदान के लिए जागरूक

    नए नए तरीकों से छात्र-छात्राओं ने किया लोगों को मतदान के लिए जागरूक

    नए नए तरीकों से छात्र छात्राओं ने किया लोगों को मतदान के लिए जागरूक

    गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को देखते हुए चलाये जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना निर्वाचन स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु जन-जन तक एक-एक व्यक्ति को 1 जून, 2024 को घर से बाहर निकलकर अपने पूरी इमानदारी, निष्ठा से अपने मतदान का प्रयोग करे। चाहे वो 80 वर्ष से उपर के व्यक्ति हो या दिब्यांग हो व 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हो वह किसी भी दशा में मतदान का प्रयोग करे। इसी  क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन मे चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों/महाविद्यालयो के तहत जिला स्वीप को आर्डिनेटर के नेतृत्व में चुनावी पाठशाला/संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नित्य कार्यक्रम, नाटक नुक्कड, चित्रकला एवं कलश, छात्राओ द्वारा अपने हाथो में मेहदी लगाकर जागरूक करने के नये नये तौर तरिको  के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित लगातार किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आदर्श इटर कालेज गुणउद गाजीपुर में छात्रो द्वारा कर्मचारियो को जागरूक किये जाने, लूर्दस कान्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज शास्त्री नगर में संगोष्ठी/गीत के माध्यम से, जय सत गुरूदेव जनता इ0कालेज दुल्लहपुर, जे आई0सी0भाला पालीवार महाविद्यालय में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्राओं द्वारा, राजकीय बालिका इंटर कॅलेज गाजीपुर, जय नारायण इंटर कालेज बीरपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, राजकीय हाईस्कूल बयेपुर देवकली, श्रीबापू विद्यालय हायर सेंकेडरी स्कूल पचोखर, राजकीय हाई स्कूल खानपुर, राजकीय हाई स्कूल बहलोलपुर,राजकीय हाई स्कूल बिरनो, श्री गॉधी इण्टर कॉलेज ढोटारी गाजीपुर, राजकीय हाई स्कूल रेवतीपुर, सर्वोदय इंटर कालेज हुरमुरजपुर, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज मुहम्मदाबाद, राजकीय हाई स्कूल कटरिया करंडा,जी0एच0एस0 रायपुर बलभर्द जखनियॉ, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज मुहम्मदाबाद एवं जी0जी0आई0सी0 इण्टर कालेज जखनियॉ के विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम/संगोष्ठी के माध्यम से जागरूक किया एवं शपथ भी दिलायी गयी, कि निर्वाचन की गरीमा को अच्छूर्ण रखते हुए निर्भिक होकर, धर्म, वर्ग, न्याय, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित होवे बिना सभी निर्वाचनो में अपना मताधिकार का प्रयोग करेगे। जिसमे लोगो को आगामी 01 जून, 2024 को पूरे जोर-सोर से मतदान करने के लिए जागरूक किया। सभी को चढ़ बढ कर मतदान करने तथा जनपद का प्रथम नम्बर पर वोट प्रतिशत लाने हेतु जागरूक किया गया। इसी क्रम में राजकीय बालिका इण्टर कालेज जमानियॉ के प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल एवं विद्यालय के छात्रो द्वारा झाकियॉ निकालकर जन-जन की है यही पुकार वोट देना है अधिकारी का नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/अध्यापक के साथ छात्राये उपस्थित रही।

Uttar Pradesh Fast News