-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम ने दी नपा ईओ आलोक सिंह को श्रद्धांजलि

डीएम ने दी नपा ईओ आलोक सिंह को श्रद्धांजलि, कहा…

गाजीपुर। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर आलोक कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। स्व0 सिंह का निधन उनके पैत्रिक आवास पर ही हुआ। इनका आवास जनपद आजमगढ था। उन्होने नगर पालिका परिषद गाजीपुर मे 24 जुलाई 2023 को कार्यभार ग्रहण किया था। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल एवं समस्त कार्यालय के कर्मचारी, वार्ड सदस्यो ने नगर पालिका परिषद के सभागार मे उपस्थित होकर स्व0 सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मृतक के कार्याे और चरित्र की सराहना करते हुए कहा कि आज की यह घटना निश्चित तौर पर बहुत ही दुखत है। ईश्वर इस दुख की घड़ी मे मृतक के परिजनो कोे सहन शक्ति प्रदान करे। उन्होने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को तनाव मुक्त होकर कार्य करने की सलाह देते हुए अपने-अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की बात कही।
-
बाबा साहेब ने कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए:डीएम

गाजीपुर। जनपद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में रविवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, उनके बताए गए विचारों पर चलें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। सभी को बराबर का समान, अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ. आंबेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। जिलाधिकारी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए गए रास्तों पर चल कर देश को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि जो अपने सुखसाधनों को छोड़कर देश का हित करें, ऐसे महान व्यक्तियों को नमन करते हैं। देश बदलना है तो शिक्षित होना बहुत ज़रूरी है। बाबा साहब ने समाज में परिवर्तन लाने के लिए अनोखा कार्य किया है। समाज के सभी वर्ग एक ही पंक्ति में खड़े हो सकें, ऐसे उनके विचार थे। संविधान निर्माण में उन्होंने सभी धर्म, वर्ग, जाति को एक समान करने का विशेष ध्यान रखा। उन्होने कहा कि नारी शक्ति, शिक्षा, मताधिकार सहित आदि अधिकार दिलाने में उनका योगदान हैं। भारत एक विविधता भरा देश है और तत्कालीन समय मे यह अनेक विषमताओं से जूझ रहा था। ऐसी परिस्थिति में इन विविधताओं को स्वीकारते हुए अखंड राष्ट्र का निर्माण बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन डॉ. आंबेडकर के नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की अतुलनीय भूमिका है। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे समय से निभाए। बाबा साहब चाहते थे कि गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। डॉ0 भीमराव अंबेडकर साहब की इच्छा थी कि संविधान को मजबूत बनाना हैं। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। आज हम एक सफल लोकतंत्र के रूप में दुनिया भर में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं तो इसके पीछे उस संविधान की सबसे बड़ी भूमिका है, जिसके शिल्पकार डॉ. अम्बेडकर हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिये। इस अवसर पर कलेक्टेªट के समस्त अधिकारी, एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

-
अम्बेडकर जी ने वर्ग विहीन समाज की कल्पना किया था: विधायक वीरेन्द्र

गाजीपुर। रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके जीवन संघर्ष एवं त्यागमय जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक, राजनीतिक, अधिवक्ता, अर्थशास्त्री ,लेखक,चिंतक, दार्शनिक थे। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह दलित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के मसीहा थे। वह ऐसे राजनीतिज्ञ मनीषी थे जिनके मन में हमेशा सर्वजनहिताय सर्वजन सुखाय की भावना व्याप्त थी । बाबा साहब ने वंचितों की आवाज को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आज का दलित जो स्वाभिमान एवं सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है उसके पीछे बाबा साहब अम्बेडकर जी की बनाई गई नीतियों को ही जाता है। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने वर्ग विहीन समाज की कल्पना किया था। वह कहां करते थे कि यदि वर्गविहीन समाज बनाना है तो पहले जातिविहीन समाज बनाना होगा । उन्होंने कहा था कि समाजवाद के बिना दलित-मेहनती इंसानो की आर्थिक तंगी से मुक्ति संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि पीडीए को ताकतवर बनाना डॉ अम्बेडकर जी का सपना था जिसे पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी कृतसंकल्प है।
पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने उन्हें नमन करते हुए बताया कि भाजपा सरकार संविधान में दिए गए जनता के अधिकारों को छीन रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, सिकंदर कन्नौजिया, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष यादव, रीता विश्वकर्मा, कैलाश यादव, बिन्दूबाला बिन्द ,विभा पाल, विधान परिषद के प्रत्याशी रहे मदन यादव, सदानंद यादव , राजेन्द्र यादव, तहसीन अहमद,लल्लन राम, रामाशीष,आन्नद यादव, रामविजय यादव, ,भरत यादव, सिंकदर कन्नौजिया,गोपाल खरवार अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, राजेन्द्र यादव, रामविजय यादव, रामाशीष यादव,कंचन रावत,संगीता यादव,लल्लन राम,उपेन्द्र यादव, सुग्गु यादव, रामाशीष यादव, अनीता यादव, सईदा खातून,विन्ध्याचल यादव,राजदीप यादव, राजनाथ कुशवाहा,कन्हैयालाल यादव, बादशाह राही उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। -
एसपी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दी श्रद्धांजलि



गाजीपुर। रविवार को अग्निशमन केंद्र, पुलिस लाइन में एसपी ओमवीर सिंह ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन कर्मियों तथा पुलिस के जवानों की उपस्थिति में सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में एसपी ने अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल, पेट्रोल पंप तथा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को आग व उससे होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय के बारे में जागरूक करेंगे। ज्ञातव्य हो कि आज के ही दिन 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर माल वाहक जहाज फोर्ट स्टीकेन में लगी आग पर साहस व पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए काबू पाने के क्रम में आग बुझाने वाले दमकल के 66 अग्निशमन कर्मी आग की लपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस और 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन दल द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस पर एसपी देहात बलवंत, सीओ अग्निशमन केंद्र, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा अग्निशमन व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।


-
बाबा साहब डॉ भीमराव को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयन्ती भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में रविवार को बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान पूर्वक मनाया गया। तथा भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के अध्यक्षता में विचार गोष्ठी तथा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि देकर मनाया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने देश की एकता अखंडता के साथ समाज को सदैव जोड़ने का काम किया है। उन्होंने समाज के कमजोर से कमजोर व्यक्ति के हक और अधिकार की रक्षा के लिए समर्पित रूप से काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के जीवन से जुड़े सभी स्थानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और निष्ठा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर समता मूलक समाज के अधिष्ठाता थे। उन्होंने देश मे कुरुतियों,अस्पृश्यता तथा भेद भाव पर जीवनपर्यंत संघर्ष किया है। गोष्ठी को जिला महामंत्री अवधेश राजभर, सुरेश बिंद,साधना राय, गुलाम क़ादिर राइनी ने भी संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। इससे पहले लंका स्थित अम्बेडकर पार्क मे डा भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर सम्मान में नारे लगाए। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, गोपाल राय, मयंक जायसवाल, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह,सुधिर केशरी,किरन सिंह, शनि चौरसिया,रामानुज राय, पंकज तिवारी, राजीव कुमार सिंह,रूपक तिवारी,अनुप खरवार, प्रकाश चन्द्र दूबे,नन्दू कुशवाहा,सुधीर मिश्रा, हेमंत त्रिपाठी सहित अन्य तमाम लोग उपस्थित थे। -
एंबुलेंस कर्मचारीयों ने बचाई महिला की जान

गाजीपुर। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय।बाल न बाका कर सके,जो जग बैरी हाेय। कुछ ऐसा ही नजारा उस महिला के साथ देखने को मिला जो अपने रिश्तेदार के साथ मायके जा रही थी। और अचानक से वह बाइक से गिर पड़ी और घायल हो गई। जिसे 108 एंबुलेंस से बीएचयू ट्रामा सेंटर गया जहां उसका ईलाज शुरू किया गया।
108 एंबुलेंस के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया की सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम चौरही की रहने वाली अकाली देवी उम्र 55 वर्ष शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बाइक से गिर पड़ी और घायल हो गई। इस घटना को देख स्थानीय लोगो के द्वारा 108 नंबर पर कॉल किया गया। जिसकी सूचना पर एंबुलेंस बताए गए लोकेशन पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विनय कुमार और पायलट अशोक कुमार ने 15 मिनट के अन्दर मरीज के पास पहुंच गए और मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट कर दिए।
रास्ते में मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो एंबुलेंस में ड्यूटी पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विनय कुमार ने मरीज का वाइटल चेक किया और अपने अधिकारी संदीप चौबे को फोन कर सूचित किया।
उन्होंने बताया की तत्काल ईआरसीपी डॉ सत्यानंद जी को लाइन पर लेकर एंबुलेंस ईएमटी विनय कुमार से बात कराया, तत्पश्चात डा सत्यानंद ने मरीज के वाइटल के बारे में जानकारी ली और मरीज को 03 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देने का निर्देश दिए। डॉ सत्यानंद के निर्देशन का पालन करते हुए विनय कुमार ने मरीज को 03 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देते हुए सुरक्षित ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती करा दिया।
-
डा.संगीता बलवंत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ


गाजीपुर।गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जिला पंचायत सभागार में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सूर्यवीर सिंह और महासचिव पद पर आशुतोष त्रिपाठी ने शपथ लिया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव चतुर्वेदी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय,सहसचिव विनय तिवारी,कोषाध्यक्ष राममनोज त्रिपाठी और आय-व्यय निरीक्षक इन्द्रासन यादव ने भी शपथ लिया।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल,अमरीश सिंह भोला,सदस्य विकास प्राधिकरण वाराणसी, गाजीपुर सदर से समाजवादी पार्टी विधायक जै किशन साहू,जंगीपुर से समाजवादी पार्टी विधायक वीरेंद्र यादव,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,जमानियां से समाजवादी पार्टी विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह समेत जनपद के सभी वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के समस्त पत्रकार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद श्रीवास्तव अनंग ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यवीर सिंह ने किया।
बतादें गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन का चुनाव 31 मार्च को सम्पन्न हुआ था जिसमें अध्यक्ष पद पर सूर्यवीर सिंह चुने गये थे जबकि महासचिव पद पर आशुतोष त्रिपाठी चुने गए थे।सूर्यवीर सिंह को 41 मत जबकि आशुतोष त्रिपाठी को 45 मत प्राप्त हुए थे।अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विविरोध चुने गए थे। -
मेहंदी लगाकर छात्राओं ने किया जागरूक

मेहंदी लगाकर छात्राओं ने किया जागरूक

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के नेतृत्व में जनपद में चल रहे स्वीप कार्यक्रम मे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी हथेलियां पर मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न स्लोगन का अंकन मेहंदी के द्वारा किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की और 1 जून 2024 को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करने और जनपद का मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत से ऊपर करने का आह्वान किया। स्वीप-कोऑर्डिनेटर डा0 अमित यादव ने बताया कि नामांकन के पूर्व तक छात्राएं जो 18 वर्ष पूरी कर चुकी है वह अभी फॉर्म-6 भर कर अथवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकती है। सहायक स्वीप को-ऑर्डिनेटर डा0 हरिओम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो भी मतदाता सूची में नाम होने पर वह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य पहचान पत्रों में से किसी को दिखाकर मतदान कर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी छात्राओं सहित सभी उपस्थित शिक्षक कर्मचारीयों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ नेहा कुमारी ,डॉ शशि कला ,डॉ निरंजन ,डॉ गजनफर सईद,डा शिवानी आदि मौजूद रहीं।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनदप मे श्री परमानंद मनोरमा देवी महिला महाविद्यालय, इब्राहिमपुर कला गंगौली, पी जी कालेज,गोरा बाजार गाजीपुर, हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मेंहदी प्रतियोगिता एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया । -
क्रय केंद्रों पर बेचे फसल,बहकावे से रहे दूर:डीएम

क्रय केंद्रों पर बेचे फसल,बहकावे से रहे दूर:डीएम

गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है जिससे उत्पादन की सटीक आकलन प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी सिलसिले में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में ग्राम फतेउल्लाहपुर के निवासी फेकू राम के खेत का क्रॉप कटिंग कराया गया। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा एवं भू-अभिलेखो की जांच करते हुए काश्ताकार से बोए हुए फसल की जानकारी ली। क्रॉप कटिंग 43.3 वर्ग मीटर की गई जिसमें 12.840 किग्रा गेहूं निकला। इस क्रम में कुल टोटल की दर से 36 कुंतल प्रति हेक्टेयर इस क्राफ्ट कटिंग के दौरान गंेहू निकला। जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी क्रय केन्द्रो पर फसल बेचने की सलाह दी जिससे उन्हे अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर तहसीलदार सदर , कानून-गो अपर सांख्यिकी अधिकारी अनुराग जगत श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार एवं लेखपाल , एस बी आई ईश्योरेंस प्रतिनिधि, मौजूद रहे।
-
बंद रहेगा मदिरालय

बंद रहेगा मदिरालय

गाजीपुर। जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र जैन ने बताया है कि 14 अप्रैल (अम्बेडकर जयन्ती) के अवसर पर आबकारी के सभी अनुज्ञापनो में पूर्व निर्धारित बंदी दिवस है। अतः 14 अप्रैल को देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, बार, भांग, टाड़ी की सभी दुकाने बन्द रहेगी।





