Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सपना सिंह ने किया सम्मानित

    उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सपना सिंह ने किया सम्मानित

    उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सपना सिंह ने किया सम्मानित

    गाजीपुर। पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों तथा संकुल स्तरीय संघों के महिलाओं पदाधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय शक्ति संवाद तथा चाय पर चर्चा कार्यक्रम का एक दिवसीय आयोजन जिला पंचायत हाल में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से ज्यादा महिलाओं को सपना सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

    महिलाओं के समग्र विकास और सम्मान के लिए केन्द्र तथा प्रदेश की सरकारों ने जो काम विगत वर्षों में किया है वह नारी शक्ति के लिए अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया गया है। सपना सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ नारा नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का महिलाओं के समृद्धी का मूल मंत्र है। लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान स्वयं सहायता समूह से संपर्क स्थापित कर विकसित भारत के संकल्प को जोड़ना हैं। शक्ति वंदन अभियान के तहत सातों विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं का सम्मान तथा सम्पर्क किया जाएगा। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एल ई डी टीवी के माध्यम से समुह के बहनों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे।


    इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, माया सिंह, किरन सिंह एवं सभी सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • सीईओ ने जिले में बनी सड़को का किया निरीक्षण,दिया जांच का आदेश

    सीईओ ने जिले में बनी सड़को का किया निरीक्षण,दिया जांच का आदेश

    सीईओ ने जिले में बनी सड़को का किया निरीक्षण, दिया जांच का आदेश

    यूपीआरआरडीए की सीईओ दिव्या मित्तल ने पीएमजीएसवाई की सड़कों का किया निरीक्षण

    गाजीपुर। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरणबद्ध और समयबद्ध लक्ष्य की प्राप्ति, उच्च गुणवत्ता की ग्रामीण सड़कों को बनाये जाने पर विशेष ध्यान दिया जाये, भविष्य में एफ०डी०आर० तकनीक को प्राथमिकता देते हुये नये मार्गों का निर्माण प्रस्तावित किया जाये और एफडीआर तकनीक को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए कान्ट्रेक्टर्स के साथ मीटिंग करते हुये अच्छा संवाद बनाए रखा जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता व मानकों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। इसके लिए जरूरी है कि कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। डिप्टी सीएम के दिये गये निर्देशों पर उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिव्या मित्तल ने उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य अभियन्ता, यूपीआरआरडीए, पी०एम०यू०-प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट यूनिट, पी०आई०यू० के अभियन्ता एवं कॉन्ट्रैक्टर के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत जनपद मऊ में निर्मित 02 मार्ग, पैकेज सं० यूपी-515178, मार्ग-एमआरएल-98 करहा से जहांगंग, पैकेज सं० यूपी-5193, मार्ग-एमआरएल-65 भोजी से कठरी मार्ग एवं जनपद गाजीपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित 1 मार्ग पैकेज सं० यूपी-29135, मार्ग-टी15-रायपुर से जाही का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा जनपद मऊ में निर्मित उक्त मार्गों का निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। जनपद गाजीपुर के मार्ग पैकेज सं० यूपी-29135, मार्ग-टी15-रायपुर से जाही सम्पर्क मार्ग को कॉन्ट्रैक्टर मेसर्स सी०एल० गुप्ता एण्ड एम०ई० टैक्नो सॉल्यूशन्स (जे०वी०) द्वारा समय से पूर्ण नहीं किया गया तथा प्रथम दृष्टया एफ०डी०आर० बेस की सतह पर अत्यधिक अन्डुलेशन पाये गये और कार्य संतोषजनक प्रतीत नहीं हो रहा है। जिसको देखते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा भौतिक, वित्तीय एवं अभिलेखीय जांच कराये जाने के निर्देश दिये गये।

  • परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को मिलेगा लाभ:एसपी

    परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को मिलेगा लाभ:एसपी

    गाजीपुर। एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार को थाना कासिमाबाद पर महिला पुलिस परामर्श केंद्र के जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके बाद थाने पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसपी ने महिला पुलिस परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को अपनी छोटी छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उनकी समस्याओं को यही पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुनकर निस्तारित कर दिया जाएगा। एसपी ने थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को भी सुना तथा उसके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।

  • दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करें महाविद्यालय: कुलपति 

    दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करें महाविद्यालय: कुलपति 

    दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करें महाविद्यालय: कुलपति  वन्दना सिंह




    गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. वन्दना सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान कुल 500 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।
    एनसीसी (थल एवं नौ सेना) के छात्र-छात्राओं ने श्री कुशलपाल श्रोतृशाला के समक्ष मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पी० जी० कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह  देकर  स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

    प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मंच से स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि किस तरीके से स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित कर वर्तमान सरकार छात्र- छात्राओं को सूचना क्रांति के मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है। उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर छात्र-छात्राएं अपने पठन-पाठन को सुगम बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजनाओं के जरिए मिलने वाले लैपटॉप और स्मार्टफोन का सदुपयोग युवाओं को करना चाहिए। पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को नवीन तकनीक पर आधारित  शिक्षा देने के लिए पी० जी० कॉलेज जाना जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में नूतन जानकारी के लिए शिक्षकों को समय-समय पर यूजीसी द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में भेजा जाता है। इसके साथ ही महाविद्यालय में शिक्षण कार्य नई शिक्षा नीति के अधीन जारी दिशा निर्देशों के तहत कराया जा रहा है। महाविद्यालय परिसर में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में युवाओं को सरकार की ओर से मिलने वाले स्मार्टफोन के जरिए ई-ट्यूटोरियल और स्टडी मैटेरियल का इस्तेमाल कर अपने एकेडमिक जीवन में बेहतर परफॉर्मेंस देना चाहिए। इस कॉलेज में युवा युवतियों सरकार की ओर से मिलने वाले मोबाइल फोन के जरिए अपने अध्ययन को और बेहतर तरीके से निष्पादित करें।

    इस दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर वन्दना सिंह ने बताया की नई शिक्षा नीति को कुशलतापूर्वक लागू करने में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को मिलने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट नई शिक्षा नीति को बेहतर तरीके से लागू करने में उत्प्रेरक का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि पी० जी० कॉलेज जनपद का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। कुलपति ने कालेज के शोध पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यहां की शोध ग्रंथालय में तमाम दुर्लभ पांडुलिपिया  संरक्षित है। महाविद्यालय को हिंडोला पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करने की दिशा में काम करना चाहिए । शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की ओर संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी और उपाध्यक्ष विजय सिंह ने बुके  देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन  मुख्य नियंता प्रोफे० (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर स्मार्टफोन वितरण के नोडल अधिकारी प्रोफे० (डॉ०) एन  सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रोफे० (डॉ०) अरूण कुमार यादव, प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह डॉ० रामदुलारे, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० हरेन्द्र सिंह, डॉ० रवि शंकर वर्मा, डॉ० रवि शेखर सिंह, डॉ० प्रशान्त कुमार सिंह, डॉ० विजय कुमार सिंह, श्री अविनाश चंद्र, डॉ० अभिषेक यादव, डॉ० गौतमी जायसवारा, डॉ० आलोक रंजन श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह, पंकज कुमार यादव, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० पीयूष कांत सिंह, डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ० नितीश कुमार सिंह, डॉ० अंजनी कुमार गौतम, डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, डॉ० शशिशेखर, अरुण कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, आशीष, शक्ति, शिवम घनश्याम, कृष्णमुरारी, सुनील, शिवबचन, नीरज सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

  • कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा

    कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा

    कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा

    गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम चन्द्रप्रकाश तिवारी की अदालत ने गंभीर मारपीट के मामले में थाना सैदपुर के महिचा गांव के रामनवल, चन्द्रदेव यादव, बलिराम यादव, रामजनम यादव को 5-5 साल की सजा के साथ 15 -15 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। अभियोजन के अनुसार थाना सैदपुर गांव महिचा के पारस नाथ सिंह ने इस बात का तहरीर दिया कि उसके गांव में यादव लोगो का जानवर छुट्टा घूमता है और फसलों को बराबर नुकसान करता रहता है। इस कि उल्हना गांव के यादव परिवार को दिया गया। इस पर वो नाराज हो गए और कहे कि मेरा जानवर छुट्टा चलेगा। इस बात को लेकर 20 मार्च 2008 को समय करीब 8 बजे रात को जब वादी अपने परिवार के लोगो के साथ दरवाजे पर बैठा था तभी रामनवल यादव,चंद्रदेव यादव,बलिराम यादव तथा रामजनम यादव माँ बहन की गली देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिससे वादी के लोगो में चोटे आई जिसमे आनंद सिंह का सिर फट गया। सभी घायलो को लेकर सैदपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वादी की सूचना पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना उपरांत सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता शशिकांत सिंह ने कुल 9 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। गुरुवार की देर शाम दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त सजा सुनाते हुए सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया और वही क्रॉस केस के मामले में अभय सिंह, आनंद सिंह ,अनिल सिंह व पारस सिंह को दोषमुक्त कर दिया।

  • दहेज हत्या में पति को सात साल की सजा

    दहेज हत्या में पति को सात साल की सजा

    दहेज हत्या में पति को सात साल की सजा

    गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम अलख कुमार की अदालत ने शुक्रवार को दहेज हत्या के मामले में पति को 7 साल की कड़ी कैद के साथ 7 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया। अभियोजन के अनुसार थाना मोहम्दाबाद गांव के तिवारीपुर निवासी धीरज पाल ने अपनी पुत्री संगीता पाल की शादी 5 मई 2017 को कोतवाली गांव बाबेड़ी निवासी राजू पाल के साथ किया था। अपने सामर्थ अनुसार दान दहेज दिया था। उसके ससुराल वाले दहेज में अपाची मोटसाइकिल की मांग करते थे। न देने पर उसकी सास चन्द्रावती देवी, ससुर जयराम पाल और पति राजू पाल उसको प्रताडित करते थे। उसके लिए पंचायत भी हुआ था। पंचायत में उसके ससुरालीजन बोले थे कि अपनी लड़की को जिंदा देखना चाहते हो तो अपाची मोटसाइकिल दे दो। 17 अगस्त 2018 समय करीब 1 बजकर 30 मिनट पर सूचना मिली कि उसकी लड़की की मौत हो गई। सूचना पर वादी महाराष्ट्र से अपने लड़की के ससुराल गया और वही थाने तहरीर दिया। कोई कार्यवाही न होने पर पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया। उसके बाद कोई कार्यवाही नही हुई तब वादी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरान्त आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कुल 9 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया।
    शुक्रवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय संदेह का लाभ देते हुए सास चन्दावती देवी व ससुर जयराम पाल को दोषमुक्त करते हुए पति को दोषी पाते हुए उपरोक्त सजा सुनाते हुए पति को जेल भेज दिया।

  • विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने बनाई विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी

    विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने बनाई विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी

    विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने बनाई विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बीएससी की छात्राओं द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज एवं रसायन विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ अकबरे आजम के संयोजन में विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल जिसमें चंद्रयान उपग्रह प्रक्षेपण अम्ल वर्षा हरित गृह प्रभाव रासायनिक यौगिक की संरचना एवं संपूर्ण विकास पर आधारित थे। महाविद्यालय की वरिष्ठ अध्यापक डॉक्टर शंभू शरण प्रसाद, डॉक्टर शिव कुमार एवं डॉक्टर नेहा मौर्य ने मॉडलों का निरीक्षण किया। विजेता छात्राओं में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर से प्रथम स्थान एंजेला अंसारी, जीनत, जैनब अख्तर, रूबीना, पीयूषलता उपाध्याय, द्वितीय स्थान पांशी, रोशनी गर्विता, खुशबू ,अनुष्का, राधिका, शिवांगी एवं तृतीय स्थान नीतू, आफरीन, आराध्या, सपना, रीना रही। बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर से प्रथम स्थान उममे, साक्षी द्वितीय स्थान रुतबा, प्रज्ञा, अर्चना जिक्रा, ममता एवं तृतीय स्थान निशा, प्रीति, आंचल, निधि, आराधना ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर इकरामुद्दीन सिद्दीकी थे।

  • स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के खिल उठे चेहरे

    स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के खिल उठे चेहरे

    स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर भारद्वाज ने विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान विज्ञान और तकनीक का प्रयोग करने के लिए मोबाइल को आवश्यक बताया। साथ ही छात्राओं को आगाह किया कि मोबाइल का अपने शैक्षिक अध्ययन के लिए ही उपयोग करें।

    मोबाइल वितरण के प्रथम दिन आज 96 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 82 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। यह वितरण आगामी 10 और 12 फरवरी को भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। कार्यक्रम का संयोजन नोडल अधिकारी प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद ने किया। इसमें प्रोफेसर अनिता कुमारी, डॉ विकास सिंह, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ पीयूष सिंह, डॉ अमित यादव एवं अन्य प्राध्यापको कर्मचारियो ने भी सहयोग दिया।

  • डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

    डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

    गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को गोराबाजार पीजी कालेज क्षेत्र अन्तर्गत तालाब के सुन्दरीकरण कार्य हेतु स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने तालाब के इर्द-गीर्द डंप किके गए जल कुम्भी व झाड़ियो एवं बनाए गए पैदल पथ की साफ-सफाई का निर्देश देते हुए वहां लोगो को बैठने हेतु ब्रेन्च व प्रकाश की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त तालाब के अपशिष्ट पानी की निकासी के लिए ज्वाइंट कमेटी का गठन एवं विस्तृत डी पी आर तैयार करने हेतु अधीशासी अभियन्ता देवकली पंप नहर कैनाल को निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रबन्धक पी जी कालेज अजीत सिंह, प्रधानाचार्य पी जी कालेज डा0 राधवेन्द , अधीशासी अभियन्ता देवकली पंप नहर कैनाल राजेन्द्र प्रसाद एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • पूर्व मंत्री कैलाश यादव की मनाई गई पुण्यतिथि

    पूर्व मंत्री कैलाश यादव की मनाई गई पुण्यतिथि

    ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पुरोधा एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्व.कैलाश यादव की 8 वीं पुण्यतिथि पर सकरा स्थित लुटावन महाविद्यालय में श्रृद्धांजलि का आयोजन किया गया।
    श्रृद्धांजलि सभा आरंभ होने के पूर्व उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं,पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके अनुयायियों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर इस समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।
    इस श्रृद्धांजलि सभा में सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें सर्वसमाज का‌ नेता बताया और कहा कि वह दबे ,कुचले,शोषितों के साथ-साथ आम आवाम की आवाज थे। उनके मन में गरीबों के प्रति बहुत पीड़ा थी। गरीबों के दुख दर्द को वह अपना दुख दर्द समझते थे। गरीबों के दुख दर्द के निदान के लिए वह हर समय तैयार रहते थे। वह बहुत ही सरल और सहृदय थे। अपनी मीठे बोल और व्यवहार कुशलता के लिए जनपद ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में लोकप्रिय थे। वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे।वह सामाजिक न्याय और और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे।वह संबधों के धनी थे, संबंध निभाने में उनका कोई जोड़ नहीं था। उन्होंने कहा कि सभी को अपने पुरखों को याद करने की जरूरत है। जो लोग अपने पुरखों को याद नहीं करते उनका वजूद स्वतः समाप्त हो जाता है।
    समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कैलाश जी सभी का सम्मान और सभी की मदद करते थे । वह पक्ष के पहाड़ थे । ग्राम प्रधान से लेकर प्रदेश के कैबिनेट तक का उनका सफर संघर्षों से भरा पड़ा है। उनकी संघर्ष गाथा हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके जीवन से यह प्रेरणा मिलती है यदि व्यक्ति संघर्ष करेगा तो उसके लिए कोई मंजिल नामुमकिन नहीं है ।


    विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके अंदर संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता थी। उनके मन में गरीबों के लिए गहरी वेदना और पीड़ा थी। जब भी अवसर मिला गरीबों ही नहीं समाज के हर तबके के लिए दिल खोलकर कलम चलाई। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर हमें समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
    इस श्रृद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व कैबिनेट मंत्री सनातन पांडे, वरिष्ठ नेता हरिनाथ यादव,पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डा. नन्हकू यादव,पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर,ब्लाक प्रमुख राजदेव यादव, रईस अंसारी,अरुण कुमार श्रीवास्तव, खेदन यादव, सिंकदर कन्नौजिया,मुन्नन यादव ,बलिराम पटेल,लोकगीत कलाकार विजय यादव, विजय बहादुर यादव सच्चेलाल यादव, रामबचन यादव, संजय सिंह, रविन्द्र प्रताप यादव, फेंकू यादव, तहसीन अहमद, आदि उपस्थित थे।
    इस श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बजरंगी राम और संचालन राजेंद्र यादव ने किया।
    श्रृद्धांजलि सभा के अंत में विधायक डॉ वीरेंद्र यादव और लुटावन महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ विभा यादव ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Uttar Pradesh Fast News