Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय के बड़े भाई स्व.राजेश राय की स्मृति में भावपूर्ण प्रार्थना सभा की गई आयोजित

    भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय के बड़े भाई स्व.राजेश राय की स्मृति में भावपूर्ण प्रार्थना सभा की गई आयोजित

    वाराणसी।भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में आज राजधानी दिल्ली के चिन्मय मिशन परिसर में भावपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित की गई. 25 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन होने के बाद, 7 नवंबर को गाजीपुर स्थित उनके पैतृक गांव शेरपुर कलां में स्वर्गीय राजेश राय की तेरहवीं संपन्न हुई थी. आज की यह प्रार्थना सभा उनके परिवार, मित्रों और गणमान्य व्यक्तियों के बीच स्वर्गीय राजेश राय के सरल स्वभाव, ईमानदारी और संत-जैसे जीवन को याद करने का अवसर बनी. इस दौरान CMD उपेंद्र राय ने अपने बड़े भाई को याद करते हुए गहन शोक व्यक्त किया, जिससे वहां उपस्थित सभी जन भावुक हो गए.CMD उपेंद्र राय का हृदयस्पर्शी शोक संदेशप्रार्थना सभा के दौरान CMD उपेंद्र राय ने अपने बड़े भाई ‘गुड्डू भाई’ को याद करते हुए कहा, “गुड्डू भाई की मौत के समय मैं बहुत असहाय था. मैं गुड्डू भाई की याद में रो नहीं पाया. लेकिन उनके चले जाने से मुझे बहुत दुख हुआ.”उन्होंने आपसी प्रेम-भाव व्‍यक्‍त करते हुए बताया-“पांच भाई-बहनों के बीच गुड्डू भइया सबसे सहज, सरल और ईमानदार इंसान थे. मेरे से आयु में 7 साल बड़े थे. गांव और रिश्तेदारी गुड्डू भैया ही संभालते थे. गुड्डू भैया स्वभाव के संत थे, साधु थे.” CMD उपेंद्र राय ने आगे कहा, “हमारे सबसे बड़े भाई एक कॉलेज में प्रिंसिपल हैं. उनके बाद दो बहनें. फिर राजेश भाई गुड्डू भाई थे.”उन्होंने अपने भाई के निधन पर मिले संदेशों का उल्लेख करते हुए भावुकता से कहा,“मेरे भाई के निधन पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, अनुप्रिया पटेल ने शोक संदेश भेजा. जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा हमें सांत्‍वना देने मेरे घर आए.”उन्होंने अपने दिवंगत भाई के गुणों की सराहना करते हुए कहा, “हम भाइयों-बहनों में गुड्डू भाई को कुछ नहीं चाहिए था. मुझे लगता है कि इंसानों का सबसे अच्छा गुण यही है.” CMD उपेंद्र राय ने खुद को परिवार का सबसे अच्छा श्रोता बताते हुए हास्य का पुट देते हुए कहा, “मैं परिवार में सबसे अच्छा श्रोता हूं. हालांकि, मेरे दोस्त और शुभचिंतक कहते हैं कि मैं थोड़ा बहुत अच्छा बोलने लगा हूं.” उनकी ये बातें सभा में उपस्थित सभी को गहरे तक छू गईं.
    गणमान्य व्यक्तियों की श्रद्धांजलि और सांत्वना
    इस प्रार्थना सभा में जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने विशेष रूप से परिवार से मुलाकात की और गहन संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं. विख्यात कवि-कथावाचक कुमार विश्वास ने उपेंद्र राय को ढांढस बंधाते हुए भावुक संदेश दिया. अन्य प्रमुख हस्तियों में जनता दल (यू) के नेता केसी त्यागी, आचार्य पवन त्रिपाठी, डॉ. शिव कुमार शरीन, कांग्रेस नेता मुमताज पटेल, बीजेपी विधायक पंकज सिंह, हर्षवर्धन, नीरज शेखर, कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम तथा पत्रकारिता जगत के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. सभी ने स्वर्गीय राजेश राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया.
    श्रद्धांजलि सभा में पहुचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
    प्रार्थना सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुँचे. इस दौरान उन्होंने दिवंगत राजेश राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रंद्धाजलि दी.CMD उपेंद्र राय के आवास पर आयोजित शोक सभा में भी आचार्य पवन त्रिपाठी और अन्य ने परिवार के साथ समय बिताया. चिन्मय मिशन में हुई मुख्य सभा के दौरान उपस्थित लोग स्वर्गीय राजेश राय के तस्‍वीर पर माल्यार्पण करते नजर आए, जहां फूलों से सजी फ्रेम और दीप प्रज्वलन ने माहौल को और भी श्रद्धामय बना दिया.निखिल बेरी की मधुर प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कियाप्रार्थना सभा का एक खास आकर्षण निखिल अवार्ड विजेता गायक निखिल बेरी की भावपूर्ण प्रस्तुति रही. उन्होंने ‘जीवन की प्रभु सांझ ढली है, अब तो शरण में ले लो..’ और ‘हमें रास्तों की जरूरत नहीं है, हमें तेरे पैरों के निशां मिल गए हैं…’ जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इन मधुर धुनों को सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे, और कईयों की आंखें नम हो गईं. यह प्रस्तुति सभा के अंत की एक मार्मिक विदाई बनी. CMD उपेंद्र राय के सोशल मीडिया हैंडिल (ट्विटर) पर इस प्रार्थना सभा का लाइव प्रसारण साझा किया, जिससे जुड़कर बहुत-से लोगों ने स्वर्गीय राजेश राय को श्रद्धांजलि दी. यह सभा न केवल परिवार का दुख कम करने वाली रही, बल्कि स्वर्गीय राजेश राय के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाली भी साबित हुई.भारत एक्सप्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करता है. स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति अमर रहे.

  • आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करें खण्ड विकास अधिकारी:सीडीओ

    आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करें खण्ड विकास अधिकारी:सीडीओ

    गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित कलेक्ट्रेट सभागार मे मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रवृति में प्रगति खराब होने, तथा पी0एम0 सूर्य योजना में प्रगति खराब होने पर संबंधित को प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य मंत्री आवास योजना में पुराने आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया।


    बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना मे प्राप्त आवेदनो का सत्यापन का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया पात्र लाभार्थियों को सत्यापन कर फेैमिली पहचान पत्र बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की  प्रगति बढाते हुए प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड  किया जाये। सेतु निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया सेतु निर्माण में जो भी समस्या आती है उसे तत्काल अद्योहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाय। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना,  प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए,ॅ की समीक्षा की गयी।

    बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समेत समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • जिला सुरक्षा समिति की सीडीओ ने की बैठक,अवैध कट पर तत्काल दर्ज कराई जाए एफआईआर

    जिला सुरक्षा समिति की सीडीओ ने की बैठक,अवैध कट पर तत्काल दर्ज कराई जाए एफआईआर

    गाजीपुर।जिला सुरक्षा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई। समीक्षा में निर्देश दिए गए कि समस्त अधिकारीगण बैठक में स्वयं प्रतिभाग करेंगे एवं अनुपालन आख्या के साथ कृत कार्यवाही का विस्तृत विवरण फोटोग्राफ्स सहित क्रमिक माह एवं विगत वर्ष में उसी माह के तुलनात्मक विवरण के साथ संलग्न किया जाए। माह नवम्बर की मासिक बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र में पड़ने वाले सड़को के दोनो तरफ झाड़ियों की छटाई करवाने हेतु निर्देश दिए गए। हिट एण्ड रन केस के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु मीडिया में प्रचार-प्रसार करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा इस संबंध में कार्यशाला आयोजित कराई जाए एवं प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में आवेदन हेतु जानकारी दी जाए। हिट एण्ड रन के लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराया जाए। परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियो को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देशो का विद्यालयो में प्रतिमाह आयोजित होने वाली पैरेन्ट्स टीचर मीटिंग में हैण्डविल (प्रचार सामाग्री) के माध्यम से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी उक्त दिशा निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए एवं अनुपालन आख्या जिलाधिकारी को अवलोकनार्थ प्रस्तुत की जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालयोें की प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में नियमित भ्रमण कर अभियान चलाये जाने हेतु निर्देश दिए गए। इस संबंध में निर्देश दिए गए कि जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात, व  सहायक सम्भागीय अधिकारी, (प्रवर्तन एवं प्रशासन) विद्यालय प्रबन्धकों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक कर विद्यालयों के समस्त वाहनों के परमिट व फिटनेस की समीक्षा कर यह प्रमाण प्राप्त करेंगे कि बिना फिटनेस एवं परमिट के नवीनीकरण के किसी भी वाहन से परिवहन नहीं किया जा रहा है। विद्यालय प्रबन्धन का यह दायित्व होगा कि यदि वाहनों को आउटसोर्सिंग से रखा गया है तो यह ऑपरेटर से परमिट व फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य लेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी एवं दुर्घटना होने पर विद्यालय प्रबंधन का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। यह भी निर्देश दिए गए कि विद्यार्थी जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वह दो पहिया वाहन नहीं आएगा एवं दोपहिया वाहनों से आने वाले लाइसेंस धारक विद्यार्थी हेलमेट का प्रयोग अवश्य करेंगे इसमें किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यार्थी के अभिभावक को सूचित किया जाए एवं प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाए। ई रिक्शा व अन्य छोटे वाहनों से आने वाले विद्यार्थी उस वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक न लाये जाये एवं उल्लंघन की दशा में अभिभावकों को सूचित किया जाए एवं विद्यार्थी के सुरक्षित विद्यालय तक आवागमन हेतु प्रेरित किया जाए। इसके अनुश्रवण के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक इंटरनल ट्रैफिक रूल्स कमेटी के गठन किया जाए। कमेटी द्वारा प्रत्येक माहं की पहली तारीख को इसकी सूचना जिला अधिकारी कार्यालय को दी जाएगी एवं विद्यार्थियों को आवागमन हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही किए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में लापरवाही पाये जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों द्वारा किये गये भ्रमण की आख्या फोटोग्राफ्स के साथ प्रेषित की जायें। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डेन ऑवर में चिकित्सा केन्द्र पर पहुचाने हेतु आम लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देेश दिये गए। इस संबंध में अवगत कराया गया कि राहवीर योजना के तहत घायल व्यक्ति अस्पताल पहुचाने वाले व्यक्ति को रू. 25000 का पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों टोल प्लाजाओं ब्लैक स्पॉट वाले स्थल, थाना व अस्पताल पर होर्डिग्सं लगाए जाने एवं सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए। एम्बुलेंस नोडल द्वारा अवगत कराया गया कि गोल्डेन ऑवर में घायल व्यक्ति को चिकित्सा केन्द्र पर पहुँचाने हेतु सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पहुचाने के लिए 37-एम्बुलेन्स उपलब्ध है। एम्बुलेन्स को तत्काल घटनास्थल पर पहुचने के लिए एम्बुलेस नोडल को निर्देश दिए गए।                  
    हाईवे पर चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की जायें अन्यत्र स्थलों पर पार्किंग किये जाने पर कार्यवाही की जाए, इस संबंध में अध्यक्ष द्वारा अत्यन्त रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिया कि टोल प्लाजाओं पर हो रही अवैध पार्किंग पर एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों द्वारा रोक न लगा पाने पर एन0एच0ए0आई0 के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। हाईवेे पर रांग साईड चलने वाले, दो पहिया वाहनो पर बिना हेडमेट चलने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालको पर कडी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गए। इस संबंध में यह भी निर्देश दिये गये कि एन.एच.ए.आई., परिवहन विभाग, रेलवे व पुलिस विभाग का एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर यातायात नियमों का उल्लघन करने वाहनों के फोटोग्राफ डाले जाय एवं उनका चालान किया जाए। जनपद में इस वर्ष के चिन्हित 17 ब्लैक स्पॉट पर जनपदीय समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर स्थलवार सुधार कियें जाने हेतु तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा तत्काल सुधार कार्य करायें जानें हेतु निर्देश दिये गये। एन.एच.ए.आई. वाराणसी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके कार्य क्षेत्र के सभी ब्लैक स्पाट पर आवश्यकता अनुसार रोड मार्किग, साईनेज, आर.बी.एम. का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है।
    वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग संख्या-31 पर मार्ग के कटो पर स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार मीडियन को तोडकर अवैध कट बना दिया है ऐसे अवैध कटो पर तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाए। एन.एच.ए.आई. द्वारा अभी तक एक भी एफ.आई.आर. न कराये जाने पर रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिया गया कि तत्काल एफ.आई.आर. कराई जाए। बैठक का संचालन लो0नि0वि0 के सहायक अभियन्ता, अनुराग यादव द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, लो0नि0वि0 के अधिशासी अभियन्ता,  बी.एल. गौतम,  जे.पी. यादव,  संतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निरीक्षक सहित परिवहन, एन.एच.ए.आई., स्वास्थ विभाग के अधिकारियो व बस/ट्रक यूनियन के पधाधिकारी उपस्थित रहें।
     

  • हवन-पूजन और बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ शुरू हुआ विवेक कुमार शम्मी का हस्ताक्षर अभियान,उठी जनता की आवाज

    हवन-पूजन और बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ शुरू हुआ विवेक कुमार शम्मी का हस्ताक्षर अभियान,उठी जनता की आवाज

    हवन-पूजन और बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान, विवेक कुमार शम्मी के नेतृत्व में उठी जनता की आवाज

    गाज़ीपुर।शहर की जर्जर सड़कों से परेशान नागरिकों ने अब जिम्मेदार विभागों के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार शम्मी सिंह के नेतृत्व में शहर क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।

    अभियान का शुभारंभ लाल दरवाजा क्षेत्र से हवन-पूजन एवं बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ किया गया। इसमें सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर नगर की टूटी सड़कों की मरम्मत की मांग की और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की।

    शम्मी सिंह ने बताया कि पिछले सात वर्षों से सीवर निर्माण कार्य के चलते पूरा शहर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य में सरकारी मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, ठेकेदारों की मनमानी के कारण शहर की सड़कों की हालत बदतर होती जा रही है।

    उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार, सीवर कार्य समाप्त होने के बाद कार्यदायी संस्था को सड़क को पूर्व अवस्था में पुनर्निर्मित कराना होता है, लेकिन नगर की लगभग सभी सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे आम जनमानस का घरों से निकलना, बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का अस्पताल पहुंचना और व्यापारियों का व्यापार करना तक मुश्किल हो गया है।

    छत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह और व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुड्डू केसरी ने अभियान में हस्ताक्षर करने के बाद बताया कि
    बड़ी बाग चुंगी से आदर्श बाजार तक, पीर नगर चौराहे से सैनिक चौराहे तक और विकास भवन चौराहे से साईं मंदिर रोड तक की सड़कें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन आती हैं।
    जबकि बाकी सड़कों की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका गाज़ीपुर की है।

    दोनों ने कहा कि सीवर का कार्य करने वाली संस्था और नगर पालिका या पीडब्ल्यूडी के बीच कोई तालमेल नहीं है, जिसके चलते सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही। उन्होंने इसे दोनों विभागों की जिम्मेदारी बताया और कहा कि शहर की सड़कों की दुर्दशा सुधारना अब आवश्यक हो गया है।

    अभियान के दौरान मौजूद लोगों ने नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, नमामि गंगे परियोजना, जल निगम और सीवर निर्माण करने वाली संस्थाओं को शहर की सड़कों की बदतर हालत का जिम्मेदार ठहराया।
    अभियान के पहले दिन करीब 260 नागरिकों ने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

    इस मौके पर राजकुमार सिंह, गुड्डू केसरी, संजय सिंह, मधु यादव, मुलायम यादव, अंसार अहमद, अनिल सिंह, रामचंद्र अग्रहरी, अविनाश राय, देवांशु श्रीवास्तव, रिशु, राहुल सिंह, अजय सिंह शास्त्री, बाबी सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • नगर की बदहाल सड़क दे रही हादसे को दावत, टूट कर अलग हुआ ई रिक्शा का पहिया

    नगर की बदहाल सड़क दे रही हादसे को दावत, टूट कर अलग हुआ ई रिक्शा का पहिया

    गाजीपुर। गड्ढा मुक्ति का दावा भले ही सरकार आए दिन करती रहती हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सरकार के दावे फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। जिला मुख्यालय का मिश्रबाजार मार्ग इस समय जर्जर होने के साथ ही गड्ढे में समा गया है। इस सड़क पर इतने गड्ढे हो चुके हैं कि लोगों को आए दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में यहां पर लोगों को किस तरह से समस्याएं हो रही हैं। यह तो दुर्घटना का शिकार हो रहे ई रिक्शा सहित अन्य वाहनों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है।

    मिश्रबाजार में सवारी लेकर आ रही ई रिक्शा अचानक सड़क के गड्ढे में जाते ही ई रिक्शा का आगे का पहिया टूट गया जिससे ई रिक्शा में सवार एक दूसरे से टकरा गए। इस घटना से कोई नुकसान तो नही हुआ लेकिन ई रिक्शा चालक का भारी नुकसान हो गया। ई-रिक्शा चालक गुड्डू ने कहा कि खराब सड़क की वजह से हमारे ई रिक्शा का पहिया टूट गया लेकिन रिक्सा में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।

  • मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ की हुई बैठक

    मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ की हुई बैठक

    गाजीपुर ।मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में मुख्य राजस्व अधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
    इसके उपरांत मुख्य राजस्व अधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। मुख्य राजस्व अधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 33, धारा 67, के लंबित मामलों का समयान्तराल  निस्तारण किया जाए। धारा 34 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें और उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें। उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दियां ।
    बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।                          

  • नगर का वार्ड पूरी तरह से अव्यवस्था का है शिकार:अभिनव सिंह

    नगर का वार्ड पूरी तरह से अव्यवस्था का है शिकार:अभिनव सिंह

    गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की पोल खोलने के अभियान के तहत नगर भ्रमण कार्यक्रम किया। जिसके तहत वार्ड नम्बर 5 मियांपुरा मुहल्ले में भ्रमण किया गया। वार्ड का भ्रमण करने के पश्चात मियांपुरा स्थिति शमशाद अहमद के आवास पर हुई बैठक में अभिनव सिंह ने कहा कि यह वार्ड पूरी तरह से अव्यवस्था का शिकार है। उन्होंने कलेक्टर घाट पर व्याप्त गंदगी की चर्चा करते हुए कहा कि घाट की नियमित सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है।

    गंगा स्नान एवं पूजन के लिए आने वाले स्नानार्थियों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। शहर का सारा गंदा पानी नाले के रास्ते गंगा में गिर रहा है। नाला भी पूरी तरह से खुला हुआ है। जिसके चलते तमाम आवारा पशु नाले में गिरते रहते हैं। वार्ड की गलियां व सड़कें पूरी तरह से जाम है। नालियों में सिल्ट जमा है। नालियां पूरी तरह से खुली है। जर्जर सड़कें और खुली नालियों के चलते वार्डवासियों का घर से निकलना दूभर है। उनके चोटिल होने की संभावना हर समय बनी रहती है। विधुत खंभे भी कमजोर है। इस वार्ड में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मी लापता है। कूड़ा उठाने वाला वाहन बेसमय वार्ड में आता है। उसका कोई लाभ वार्डवासियों को नहीं मिल पाता। वार्ड की गलियां अंधेरी है। नगरपालिका के शहर के विकास का दावा झूठा है। नगरपालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उसका नगर की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है।


    इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला सभा की नगर अध्यक्ष अल्का अग्रवाल ने नगर में हो रहे आधे अधूरे सीवर के काम के चलते नगर की जनता काफी दुखी हैं। उन्होंने सीवर में हो रहे घटिया निर्माण सामग्री पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सीवर शहर की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से सीवर का काम जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग किया। इस भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजदीप रावत,विनय साहू ,मखन्चू चौधरी , संजय यादव,मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद दानिश,शहजाद,शाजिद खान,गौतम कुशवाहा,आसिया बानो, हसीना बेगम, पिंटू यादव,भानुमती देवी, शाहिद अंसारी,आदि उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम का मखन्चू चौधरी ने किया।

  • जनपद आगमन पर डीएम ने किया अधिकारी प्रशिक्षुओं का स्वागत

    जनपद आगमन पर डीएम ने किया अधिकारी प्रशिक्षुओं का स्वागत

    गाजीपुर। जनपद में भारत सरकार की विभिन्न अखिल भारतीय एवं केंद्रीय सेवाओं के 12 अधिकारी प्रशिक्षुओं का आगमन हुआ। इनमें 1 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), 3 प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS), 2 प्रशिक्षु भारतीय विदेश सेवा (IFS), 1 प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service), 1 प्रशिक्षु भारतीय कॉर्पाेरेट विधि सेवा (ICLS), 3 प्रशिक्षु भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) तथा 1 प्रशिक्षु भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के अधिकारी शामिल हैं।

    जनपद आगमन पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा सोमवार को समस्त प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट कर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें जनपद की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक संरचना से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले के विकास कार्यों, प्रशासनिक प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अधिकारी प्रशिक्षु जनपद के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति, जनजीवन, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करेंगे। यह भ्रमण कार्यक्रम भावी प्रशासकीय अधिकारियों के लिए व्यवहारिक अनुभव एवं क्षेत्रीय समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

  • रैली निकालकर मनाया गया विधिक सेवा दिवस

    रैली निकालकर मनाया गया विधिक सेवा दिवस


    गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलो में सोमवार को विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रैलियां निकाली गई। विधिक सेवा दिवस मनाये जाने का उद्देश्य आम जनमानस में उनके अधिकारों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रचार-प्रसार करना है।

     विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विजय कुमार- चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व राधिका इण्टर कालेज, गोराबाजार से रैली निकाल कर विधिक सेवा दिवस का शुभारम्भ व गोष्ठी का आयोजन किया गया।


    इस अवसर पर अवधेश कुमार शर्मा, कनिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, पराविधिक स्वयंसेवकगण/अधिकार मित्र सत्य प्रकाश, उजाला श्रीवास्तव, सरीन फातिका, राकेश कुमार पाण्डेय व छाया कुरील उपस्थित रहे।  

  • कलाकार उम्र से बूढ़ा हो सकता है,मन से नहीं:अंजन श्रीवास्तव

    कलाकार उम्र से बूढ़ा हो सकता है,मन से नहीं:अंजन श्रीवास्तव

    श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा द्वारा सम्मानित हुए मशहूर फिल्म अभिनेता अंजन श्रीवास्तव, बोले-“कलाकार उम्र से बूढ़ा हो सकता है, मन से नहीं”

    गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में सोमवार को हिंदी फिल्म और थिएटर जगत के जाने-माने अभिनेता अंजन श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। इस मौके पर वे अपनी पत्नी संग मंदिर पहुंचे और भगवान श्री चित्रगुप्त जी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

    इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव एवं मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गाजीपुर के गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया । उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर अभिनेता अंजन श्रीवास्तव और उनकी पत्नी को सम्मानित किया, इस अवसर पर वरिष्ठ अभिनेता ने बेहद सहज और विनम्र भाव से सभी से मुलाकात की और प्रेस वार्ता की।

    अंजन श्रीवास्तव ने भोजपुरी में बातचीत करते हुए बताया कि वे मूल रूप से गाजीपुर के फौजी गांव गहमर के निवासी हैं। उन्होंने बचपन को याद करते हुए बताया कि गहमर से वे लोग कोलकाता चले गए थे, वहां शिक्षा हुई और एक्टिंग में रुझान की वजह से वे वहां थिएटर और नाट्य एकेडमी से जुड़े थे, उन्होंने बताया कि उनके पिता और दादा दोनों बैंक कर्मचारी थे और वे स्वयं भी इलाहाबाद बैंक में 31 वर्ष तक कार्यरत रहे।

    उन्होंने कहा, “सन 1978 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल से मैंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उससे पहले से मैं नाट्य मंचों और थिएटर से आज भी जुड़ा हूं और आज भी मैं सक्रिय हूं, उन्होंने बताया कि वे बड़े बड़े अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ काम किया है और आज भी कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि मेरी दो वेब सीरीज़ और कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।”

    अपनी पत्नी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मुस्कराकर कहा, “आज मैं जहां हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान मेरी पत्नी का है।”
    अभिनेता ने कहा, “कलाकार उम्र से बूढ़ा हो सकता है, लेकिन उसका मन कभी बूढ़ा नहीं होता।” उन्होंने गाजीपुर के प्रति अपने स्नेह का इज़हार करते हुए कहा, गाजीपुर से मेरा गहरा लगाव है। जब भी यहां के लोग बुलाएंगे, मैं ज़रूर आऊंगा।
    कार्यक्रम के अंत में उन्होंने श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा के पदाधिकारियों और उपस्थित नागरिकों के प्रति सम्मान और स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
    संस्था द्वारा स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रमोद अनंग, अमरनाथ तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, नितिन आनंद, ओमप्रकाश तिवारी, कमलेश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव सभासद, संजीव श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि लोगों ने संस्था द्वारा स्वागत किया।

Uttar Pradesh Fast News