Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • 283 शिकायत पत्र में 38 का निस्तारण

    283 शिकायत पत्र में 38 का निस्तारण

    गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 39 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 283 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 38 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
    इसी क्रम में तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 25 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मोहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 52 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 12 निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 70 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
    मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जाए, उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। उन्होने कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्रथम प्राथमिकता है इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • शाह फैज स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

    शाह फैज स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

    गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रार्थना सभा अध्यापक – अध्यापिकाओं ने किया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्रों के भविष्य निर्माण करने के लिए अपनी भागीदारी निभाने की प्रतिज्ञा ली। विद्यालय की निदेशका  डॉक्टर मीना अदहमी ने नेहरू जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह से नेहरू जी बच्चों से प्रेम करते थे वैसे ही हम सबको भी प्रेम और भाईचारे का भाव रखना चाहिए।

    अंग्रेजी के अध्यापक आशुतोष पांडे ने नेहरू के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को भविष्य निर्माण एवं अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक एवं प्रयत्नशील रहने के लिए कहा। कक्षा दूसरी के एक छात्र ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। प्री प्राइमरी के अध्यापिकाओं ने मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर एक छोटी सी नाटिका प्रस्तुत किया।

    उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद, शिक्षक – शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।

  • राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, की मांग

    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, की मांग

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षकों को समान अवसर मिले

    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, चयन समिति और निरीक्षण मंडल में समान अवसर की मांग

    गाजीपुर । गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के पूर्व संयुक्त महामंत्री डॉ० जगदीश सिंह दीक्षित और प्रदेश संयोजक प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं विश्वविद्यालय प्रभारी प्रोफेसर नलिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह को ज्ञापन सौंपकर कई गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया और शिक्षकों के कार्य भेदभाव रहित होकर करने का अनुरोध किया।


    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महासंघ विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय और महामंत्री जगत नारायण सिंह ने ज्ञापन में कहा कि विश्वविद्यालय में चयन समिति और निरीक्षण मंडल जैसी महत्वपूर्ण समितियों में महाविद्यालयों के शिक्षकों को समान अवसर प्रदान किये जाँय। महासंघ ने मांग की कि शोधार्थियों द्वारा पीएचडी कोर्स वर्क पूरा करने के बाद ही उनके शोध प्रारूप (सिनॉप्सिस) को अंतिम रूप दिया जाए। वर्तमान में इस प्रक्रिया में मनमानी की जा रही है, जिससे शोध की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। महासंघ पदाधिकारियों ने कुलपति से इस पर सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।

    ज्ञापन में यह भी कहा गया कि विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के सचिव पद पर लंबे समय से किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। इससे खेल गतिविधियों में ठहराव आ गया है और छात्रों की प्रतिभा को मंच नहीं मिल पा रहा। महासंघ ने कुलपति से तत्काल प्रभाव से सचिव की नियुक्ति करने की मांग की ताकि खेल गतिविधियां दोबारा सक्रिय हो सकें।महासंघ ने विश्वविद्यालय की परिनियमावली में उल्लिखित ‘योजना बोर्ड’ और ‘कॉन्फ्रेंस समिति’ के गठन की भी मांग रखी। उनका कहना था कि इन समितियों के गठन में वर्षों से टालमटोल की जा रही है जबकि इनके अभाव में विश्वविद्यालय की विकास योजनाएं और शैक्षणिक आयोजन बाधित हो रहे हैं। महासंघ ने अपने मांग में कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न विषयों के आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार लंबे समय से खाली पड़े हैं।

    इससे शिक्षण कार्य प्रभावित है, इसे भरा जाय। महाविद्यालयों में प्रोफेसर ,एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की वरिष्ठता सहित श्रेणी निर्धारित कर दी जाय। कर्मचारियों की कमी को पूरी की जाय तथा शोध में अन्तरविषयक मान्यता प्रदान की जाय। बैठक में विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री केश लाल, उप कुलसचिव श्री अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कुलपति, कुलसचिव एवं उपकुलसचिव को सम्मानित किया गया। बैठक में प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, डॉ० श्रवण कुमार शुक्ला, डॉ० माया सिंह, डॉ० अलकेश्वरी सिंह, डॉ० पुष्पा सिंह, डॉ० प्रतिभा सिंह, प्रोफेसर हिमांशु सिंह, प्रोफेसर एस के पाठक, प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह, डॉ० राजेंद्र सिंह, प्रोफेसर अशोक सिंह मिर्जापुर, डॉ० योगेश चंद्र शर्मा, डॉ० रविकांत सिंह सहित दर्जनों अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मिलित थे।

  • 13 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    13 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    गाजीपुर।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर, 2025 को जनपद न्यायालय, गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा।
    शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर की अध्यक्षता में विजय कुमार- चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर,आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन में आज एक आवश्यक बैठक जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें मीडियाकर्मी, बैंक के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित हुए।सचिव द्वारा बताया गया कि निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्प लाईन नम्बर 15100 वhttps://nalsa.gov.in/lsams  पर विधिक सहायता प्रकरण का आवेदन कर सकते है।
    बैठक में 13 दिसम्बर, 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर बैंक ऋण संबंधी जनहित में प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, लोकल रेडियों चैनल व मीडिया चैनल तथा यू-ट्यूब के माध्यम से तथा दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।

  • हस्ताक्षर अभियान के तीसरे दिन 2500 छात्रों ने हस्ताक्षर कर अभियान का दिया समर्थन

    हस्ताक्षर अभियान के तीसरे दिन 2500 छात्रों ने हस्ताक्षर कर अभियान का दिया समर्थन

    हस्ताक्षर अभियान के तीसरे दिन 2500 छात्रों ने हस्ताक्षर करके अभियान का किया समर्थन, अबतक कुल 4200 हस्ताक्षर करके जर्जर सड़कों के ख़िलाफ़ दर्ज कराया विरोध

    ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को नगरीय क्षेत्र को गड्ढा मुक्त करने की मुहिम को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में करीब 2500 छात्र एवं छात्राओं ने पी.जी कालेज के गेटपर चल रहे अभियान में हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया। अभियान के तीसरे दिन कालेज में पढने वाले छात्रों ने बताया की आए दिन गोराबाजार रोड पर टोटो पलटने से लोग घायल हो रहे है। कालेज परिसर में पहुंचने से पहले ही धूल और मिट्टी से सारे कपड़े खराब हो जाते हैं। डस्ट के चलते आँखों में जलन की समस्या आम बात हो गई है।

    मौके पर मौजूद छात्र नेता राजेश प्रजापति ने कहा की कोई भी जनप्रतिनिधि चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, किसी को शहर के दुर्दशा के बारे में चिंता नहीं है, ये लोग सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते है। जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

    हस्ताक्षर अभियान के आयोजक विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा की समय से कार्य ना पूरा करने के लिए कार्यदाई संस्थाओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा कार्य न करने पर कार्यवाही होनी चाहिए।
    उन्होंने कहा की नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर 10000 हस्ताक्षर होने तक अभियान चलाते रहेंगे ।

    मौके पर छात्रा सोनम, उपासना, रिचा, अंजलि, वेदिका,स्तुति ,वंदना,रजनी सहित सैकड़ों छात्रों ने हस्ताक्षर करके अपना विरोध दर्ज कराया।

  • कैण्डिल जला कर अधिवक्ताओ ने वयक्त किया आक्रोष, लगाये मुर्दाबाद के नारे

    कैण्डिल जला कर अधिवक्ताओ ने वयक्त किया आक्रोष, लगाये मुर्दाबाद के नारे

    कैण्डिल जला कर अधिवक्ताओ ने वयक्त किया आक्रोष लगाये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
    गाजीपुर। दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवम्बर को हुए बम ब्लास्ट मामले मे मारे गये 12 निर्दोष लोगो के दोषी आतंकवादियो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उ.प्र. अधिवक्ता परिषद गाजीपुर के तत्वाधान मे कैन्डिल जलाकर विरोध प्रदर्शन बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सरयू पाण्डेय पार्क में किया गया। इस कार्यक्रम में सभी आमजन व नागरिको ने इस घटना की घोर निन्दा करते हुए मारे गये सभी लोगो के प्रति संवेदना प्रकट किया और इस जेहादी आतंकवाद कांे जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष सुधाकर राय ने बताया कि 10 नवम्बर को हुए जेहादी आतंकवाद का हम घोर निन्दा करते है दिल्ली के लाल किले के पास हुए इस कार बम ब्लास्ट मे मारे गये सभी लोगो की आत्मा की शान्ति के लिए आज जिला मुख्यालय स्थित सरयू पाण्डेय पार्क मे श्रद्धांजलि सभा कर आक्रोश व्यक्त किया। इस घटना के दोषी जेहादी डाक्टरो का हम विरोध करते है और इस आतंकवादी घटना को लेकर हम देशवासियो मे एक आक्रोष पनप रहा है। इस बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद व जेहादी डाक्टर मुर्दाबाद के नारे से पूरा परिसर गुंज उठा। इसी क्रम मंे राजकुमार सिंह ने बताया की समय रहते इन जेहादी डाक्टरो का इलाज नही किया गया तो ये हमारे लिए नाशुर बन जायेगे ऐसे जेहादी डाक्टरो का विरोध कर इन्हे फांसी की सजा दिया जाना चाहिए और इसके जन्मदाता पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है।

    इस पर जिला पंचायत सदस्य शैलेष राम ने बताया कि हम भारत देश के नागरिको मे इस घटना से सभी लोगो मे आक्रोष है सभी देशवासियो का खुन खौल उठा है, इस घटना के जिम्मेदार जेहादी डाक्टरो की फौज को जड़ से उखाड़ फेकेने का आहवाहन किया। कार्यक्रम मे कृपाशंकर राय ने बताया कि हम देश के लोगो के साथ इस तरह की घटना पर सख्त कार्यवाही करते हुए न्यायालय से अनुरोध करते है कि इस घटना मे शामिल आतंकवादियो को शीघ्र फांसी देकर देश की जनता के साथ न्याय करने की अपील की है और इस घटना मे मारे गये देशवासियो को प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम मे आये सभी नागरिको ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की गयी। जिसमे मानू जी,, पूर्व कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष शकर यादव, अधिवक्ता शशिज्योति पाण्डेय, रूद्रकुमार, राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार तिवारी, रामकुमार राय, गोपाल राय, आशुतोष उपाध्याय, सत्यप्रकाश यादव, रमेश बिन्द, रीना त्रिपाठी, अजय शांकर, अखिलेश ंिसह, जयप्रकाश, मारूति राय, सदीप वर्मा, जामवंत राम, रामअवतार सहित दर्जनो अधिवक्ता उपस्थित रहे।  

  • 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड मरीजों का इलाज हुआ शुरू

    16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड मरीजों का इलाज हुआ शुरू

    जिलाधिकारी के निर्देशन में जिले के सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का इलाज होना शुरू हुआ

    जिले में 70 वर्ष उपर के लोगों का 36315 आयुष्मान कार्ड बना स्टेट रैंकिंग में एक 11 वें स्थान पर

    गाजीपुर। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में जिला अस्पताल महिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड से फ्री में इलाज होने लगा है। मौजूदा समय में जनपद में 19 सरकारी चिकित्सालयों सहित 16 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध हैं। जनपद में इस योजना से 223148 परिवारो का 852919 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाकर जनपद स्टेट रैंकिंग में 14 में स्थान पर है। तथा आयुष्मान वय वंदना के अंतर्गत 70 वर्ष से ऊपर के 36315 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना कर जनपद स्टेट रैंकिंग में 11 वें पायदान पर है। अब तक इस योजना के अंतर्गत जनपद के 79658 लोग आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज भी करवा चुके हैं।इसमें हृदय रोग, कैंसर रोग, हड्डी रोग,नेत्र तथा प्रसव के लाभार्थी अधिक हैं। इस समय जनपद में कुल 35 चिकित्सालय जिसमें 19 सरकारी चिकित्सालयों सहित 16 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध हैं। शासन द्वारा आयुष्मान योजना की पात्रता हेतु निर्धारित की गई है। जिसमें 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना की सूची में शामिल,राशन कार्ड में परिवार के 6 या अधिक सदस्य, अंत्योदय कार्डधारक, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए।


    अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे आयुष्मान कार्ड बन सकता है इसके लिए उसे सर्वप्रथम प्ले स्टोर पर आयुष्मान एप डाउनलोड कर लें। आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ और भी आसान लिखा आएगा, इस पेज को डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसमें मांगी गई जानकारी को चरणबद्ध दर्ज करते जाएं और कार्ड अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय और पंजीकृत अस्पताल में भी बनवा सकते हैं।

  • शम्मी के हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन 1600 लोगों ने हस्ताक्षर कर दिया समर्थन

    शम्मी के हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन 1600 लोगों ने हस्ताक्षर कर दिया समर्थन

    हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन कुल 1600 लोगों ने हस्ताक्षर करके अभियान का किया समर्थन,10000 हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य

    गाजीपुर।बुधवार को नगरीय क्षेत्र को गड्ढा मुक्त करने की मुहिम को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में करीब 1600 लोगों ने हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया। अभियान के दूसरे दिन कचहरी क्षेत्र में अधिवक्ता संघ ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया तथा अधिवक्ता संघ का पूर्ण समर्थन इस आंदोलन को दिया गया।

    वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गाजीपुर नगर की सड़कों की ऐसी बदहाल स्थिति पहले कभी नहीं थी। सीवर का काम खत्म हुए एक वर्ष से ऊपर हो गया,फिर भी एक भी रोड का पूरी तरीके से निर्माण नहीं हो पाया है। अपने मुकदमे के सिलसिले में ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए वादी व प्रतिवादी शहर क्षेत्र में घुसते ही शासन व प्रशासन को कोसने लगते हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य गाजीपुर शहर का नहीं हो सकता कि ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोग जिला मुख्यालय पर आकर यह कहने लगे कि शहर से अच्छी तो गांव की सड़कें हैं।

    हस्ताक्षर अभियान के आयोजक विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा कि 10000 हस्ताक्षर होने तक यह अभियान चलता रहेगा। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर हस्ताक्षर कराते रहेंगे। साथ ही आम लोगों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक भी करेंगे।

    मौके पर अधिवक्ता संघ से एडवोकेट सुरेश चंद श्रीवास्तव, एडवोकेट बृजेश राय, एडवोकेट रणजीत सिंह, एडवोकेट राजेश राम, एडवोकेट वीरेश सिंह, आदि दर्जनों वकीलों के साथ ही चंद्रिका यादव आदि स्थानीय नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया।

  • डिफेंस वॉरियर्स ने जीता मैच, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दी बधाई

    डिफेंस वॉरियर्स ने जीता मैच, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दी बधाई

    गाजीपुर। नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में डिफेंस पब्लिक स्कूल लीग के मैच लगातार चल रहे हैं । 10 और 11 को कई बड़े रोमांचक मैच हुए। नजदीक हार व जीत से दर्शक दीर्घा में लगातार कोतहुल बना रहा ।मंगलवार को प्रमुख रूप से डिफेंस वॉरियर का बहुत ही रोमांचक मैच ए वी रॉयल से हुआ कांटे की टक्कर में डिफेंस वॉरियर्स ने जीत दर्ज कर‌ लिया। दूसरा मैच ए वी रॉयल्स और सिटी अवेंजर्स से हुआ जिसमें सिटी अवेंजर्स ने 16 रनों से जीत दर्ज की। महंगे और शानदार खिलाड़ियों से भारी टीम ए वी रॉयल्स ने डिफेंस वैरियर को एक रन से हरा दिया।


    बहुत रोमांचक आयोजन चल रहा है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतीक त्रिपाठी डिफेंस वॉरियर से जीता।सागर को भी मैन ऑफ द मैच और अविनाश गोरखपुर ने भी मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। ग्राउंड पर उच्च तकनीक से बड़ी-बड़ी एलसीडी पर मैच का रिप्ले देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि एकाना स्टेडियम में कोई मैच चल रहा हो। उच्च कोटि के कैमरे से सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी चल रहा है ।जिस पर आउट होने पर रिप्ले देखकर के अंपायर फैसला दे रहे हैं।


    आज के आयोजन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही। उन्होंने कहा कि इस तरह के मैच का गाजीपुर में होना अपने आप में गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए खेल को एक सशक्त माध्यम मानते हैं। उन्होंने डीपीसीएल लीग के आयोजक अनस जमाल को इतना भव्य कार्यक्रम कराने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।आयोजन के विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख राजदेव यादव रहे। आज के आयोजन में मुख्य रूप से राजन प्रजापति, गुड्डू केशरी, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल प्रिंस अग्रवाल, आमीर जमाल के साथ ही समस्त कमेटी के लोग मौजूद रहे।

  • पत्नी ने पति के अपहरण का आरोप लगाया,पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

    पत्नी ने पति के अपहरण का आरोप लगाया,पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

    गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। पत्नी ने पति के अपहरण का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।

    इनामीपुर निवासी अंशु चौहान ने बताया कि उनके पति अनुराज चौहान 3 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे अपनी दुकान से संजय यादव और प्रमोद यादव के साथ निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर अंशु ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।

    अंशु चौहान के अनुसार, उनके पति ने कुछ समय पहले रईसपुर निवासी चंद्रिका सिंह यादव को अपनी पुश्तैनी जमीन बेची थी। गवाह मनोज यादव और बिचौलिया संजय यादव कथित तौर पर अनुराज पर एग्रीमेंट से अधिक जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बना रहे थे। अनुराज ने इससे साफ इनकार कर दिया था। वही आप अपने पति के लापता होने पर अंशु चौहान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को अपना प्रार्थना पत्र सौपा।

Uttar Pradesh Fast News