Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • सेमेस्टर परीक्षा के पूर्व ‘नवागत स्वागत’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    सेमेस्टर परीक्षा के पूर्व ‘नवागत स्वागत’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    मनोविज्ञान विभाग द्वारा सेमेस्टर परीक्षा के पूर्व ‘नवागत स्वागत’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन। माही प्रजापति बनी मिस फ्रेशर्स।

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में मनोविज्ञान विभाग द्वारा नवप्रवेशी छात्राओं का परीक्षा पूर्व उत्साहवर्धन एवं स्वागत के लिए रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी एवं मनोविज्ञान विभागप्रभारी डॉ शिव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागत छात्राओं को कॉलेज के माहौल से परिचित कराना, आगामी परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स देना तथा विभाग की सीनियर छात्राओं के साथ समन्वय स्थापित कर उनका आत्म विश्वास बढ़ाना था।


    इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने कहां कि महाविद्यालय सिर्फ पढ़ाई का स्थान ही नहीं है, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ कुछ नया करने, नया रचने, नया सीखने मित्र बनाने, अनुभव को प्राप्त करने एवं भावी जीवन के लिए समग्र तैयारी का समय भी है। अपनी गलतियों से सीखना होगा और नए दायित्वों एवं चुनौतियां का आगे बढ़कर सामना करना होगा। इस अवसर पर प्राचार्य, उपस्थित प्राध्यापकों और छात्राओं द्वारा मिलकर केक काटा गया तथा छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने कार्यक्रम में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।


    इस अवसर पर सोनम कुमारी एवं श्रेया वर्मा द्वारा एकल नृत्य, माही श्रेया एवं साथियों द्वारा समूह नृत्य, शमा परवीन एवं संजना पांडे द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। रैंपवॉक एवं म्यूजिकल चेयर गेम ने उपस्थित छात्राओं को हर्षोल्लाह से भर दिया। विभिन्न मनोरंजक खेलो एवं प्रस्तुतियों के आधार पर माही प्रजापति को ‘मिस फ्रेशर’ चुना गया, जबकि श्रेया वर्मा को मिस इंटेलिजेंट, श्रद्धा गुप्ता को मिस टैलेंटेड तथा हुमैरा को चार्मिंग स्माइल चुना गया। श्रेया कुमारी, निधि यादव, योगिता राय का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा । विजेता छात्राओं को प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी एवं मनोविज्ञान प्रभारी डॉ शिव कुमार ने क्राउन एवं प्लेस के माध्यम से सम्मानित किया।


    कार्यक्रम संयोजक डॉ शिव कुमार ने छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं समन्वय की तारीफ करते हुए कहा कि महाविद्यालय में विभिन्न आयोजनों की स्मृतियां आपके जीवन में आनंद एवं अधिगम के स्रोत का कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन बी ए तृतीय वर्ष की छात्राओं मानसी अग्रवाल एवं महक खान ने किया। इस अवसर पर डॉ सारिका सिंह, डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ संगीता, डॉ मनीष सोनकर, डॉ राजेश यादव, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ शशि कला, डॉ इकलाख खान आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजलि अग्रहरी, शालू गुप्ता, नेहा, खुशबू, खुशी, सोनम, अभिलाषा आदि छात्राओं की प्रमुख भूमिका रही।

  • निगरानी समिति की बैठक में सीडीओ ने दिया अधिकारियों को निर्देश

    निगरानी समिति की बैठक में सीडीओ ने दिया अधिकारियों को निर्देश


    गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक विकास भवन के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में दीन दयाल, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सुबाष चन्द्र सरोज, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अग्रणी, जिला प्रबंधक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण प्रखण्ड प्रथम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बृजेन्द्र सिंह, प्रमुख, क्षेत्र पंचायत, वाराचवर एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थिति थे।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी , द्वारा आवास प्लस सर्वे 2024 के अन्तर्गत सर्वेक्षित परिवारो के एक्टिव जाब कार्य फीडिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अधूरे आवासो की पूर्णता, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के सापेक्ष चिन्हित पात्र लाभार्थियो को आवासा को आवंटन व प्रथम किस्त जारी करने तथा मनरेगा के अन्तर्गत 90 दिनो का रोजगार दिये जाने, रूरल-मेसन्स प्रशिक्षण, कनवर्जेन्स के अन्तर्गत लाभार्थियो को दी जाने वाली सुविधायें यथा शौचालय, विद्युत कनेक्शन, गैस कनेक्शन, महिला लाभार्थियो को समूह से जोडे जाने आदि बिन्दु विकास खण्डवार विस्तृत समीक्षा की गयी।

    उपस्थिति खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि लाभार्थियो की लम्बित द्वितीय व तृतीय किस्ते जारी कराकर अधूरे आवासो की पूर्णता 1 सप्ताह में करा लें तथा आवास प्लस सर्वे 2024 के सर्वेक्षित परिवारो के एक्टिव जाब कार्ड फीड करा दिये जाय ताकि उन्हे रोजगार दिये जाने में कोई कठिनाई नही है। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य की पूर्ति सभी खण्ड विकास अधिकारी 2 दिनो में करके सभी लाभार्थियो को प्रथम किस्त जारी कर दें तथा साथ-साथ मनरेगा से 90 दिनो को रोजगार दिये जाने हेतु ई-मस्टरोल भी जारी कराये। इसके अतिरिक्त प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय, विद्युत कनेक्शन, गैस कनेक्शन उपलब्ध करायें जाय तथा महिला लाभार्थियो को एन. आर. एल. एम. योजना के समूह से जोडकर स्वरोजगार भी उपलब्ध कराया जाय ।

    बैठक में विकास खण्ड मनिहारी, भांवरकोल की प्रगति खराब होने के कारण सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी अरबिन्द यादव व महेन्द्र यादव, ख.वि. अधि. भांवरकोल से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिये गये तथा साथ ही अन्य खण्ड विकास अधिकारियो को मनरेगा से 90 दिनो का रोजगार दिये जाने व अधूरे आवासो की शतप्रतिशत पूर्ण 1 सप्ताह के अन्दर कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

  • हाइब्रिड मोड कार्यक्रम का हुआ आयोजन, किया गया जागरूकता

    हाइब्रिड मोड कार्यक्रम का हुआ आयोजन, किया गया जागरूकता

    गाजीपुर। जनपद पुलिस द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में मंगलवार को साइबर सुरक्षा/जागरूकता, यातायात एवं मिशन शक्ति अभियानों पर ‘हाइब्रिड मोड’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित होकर व पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा की उपस्थिति में पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

    यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड (Hybrid Mode) में संचालित हुआ, जिसका उद्देश्य उपस्थित जनमानस व पुलिस कर्मियों को समसामयिक विषयों पर जागरूक करना था । कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस दौरान स्कूली बच्चों व कलाकारों द्वारा विभिन्न नाट्य मंचन के माध्यम से साइबर जागरूकता/मिशन शक्ति व यातायात सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम कर सजीव उदाहरण प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया ।

    प्रमुख बिंदु एवं विषय-वस्तु का विवरण –

    1. साइबर जागरूकता

    • पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, OTP शेयरिंग, और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के प्रति आगाह किया।
    • सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने और किसी भी प्रकार की वित्तीय या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी ।
    • जिसका उद्देश्य साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों का उपयोग करना है । इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाना है। इसके तहत प्रशिक्षण कार्यशालाएं, सेमिनार और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जा रहे हैं ।
    • कार्यक्रम में नागरिकों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने और जोखिमों को कम करने के लिए “रोकें-सोचें-कार्य करें” सिद्धांत का पालन करने की सलाह दी गई । इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली छात्रों और आम लोगों को ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए।
    • साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने और नजदीकी थाने को सूचित करने के महत्व पर ज़ोर दिया गया।

    2. यातायात जागरूकता

    • कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
    • पुलिस अधीक्षक ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर जोर दिया ।
    • शराब पीकर गाड़ी न चलाने (Drunk Driving), तेज गति से वाहन न चलाने, और यातायात संकेतों का सम्मान करने का संदेश दिया गया ।
    • यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

    3. मिशन शक्ति कार्यक्रम

    • शासन स्तर से चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के तहत स्कूली छात्रों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई ।
    • उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को महिलाओं से संबंधित अपराधों को अत्यंत संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निपटने के निर्देश दिए गए।
    • महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा) के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई ।

    पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे इन महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने परिवार, आस-पड़ोस और समाज में भी फैलाएँ, ताकि एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण हो सके । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन महत्वपूर्ण विषयों पर पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइऩ्स व अन्य अधि0/कर्मचारीग के साथ सम्मानित मीडिया बन्धु, आम नागरिक व विभिन्न स्कूली छात्र/छात्राएं भी मौजूद रहे ।

  • डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

    डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

    गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर विधायक सदर (सपा) जैकिशन साहू, कृष्ण बिहारी राय, दया शंकर पाण्डेय भाजपा, राजेश कुमार यादव, तहसीन अहमद सपा, संदीप कुमार विश्वकर्मा कांग्रेस, सुभाष राम सिपाही, शकील खान बसपा, उपस्थित रहे।
    बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि मतदाताओं सुविधा हेतु 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित करके नये मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उन्होने बताया कि सत्यापन के दौरान जनपद मे 1200 से अधिक मतदाता होने के कारण नये प्रस्तावित मतदेय स्थलो की 419 बनाए गए है और 146 मतदेय स्थलो के मतदाताओं को उसी भवन मे बने अन्य बूथो पर समायोजित किया गया है। 419 नये बूथ बनाये जाने के कारण जनपद मे 2959 बूथो के स्थान पर अब 3378 बूथ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 10 नवंबर 2025 को कर दिया गया है , जो निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी, कार्यालय/जिला निर्वाचन कार्यालय, गाजीपुर एवं जनपद के वेबसाईट ghazipur.nic.in  पर उलब्ध है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि संभाजन के लिए योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाना है की एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव सामान्य संख्या में मतदाता हों और कोई भी परिवार न टूटे, तद्नुसार परिवार के सभी सदस्यों को सामान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखा गया है, उन्होंने बताया कि किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं है।
    बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों से सम्बन्धित बिन्दुओं से भी अवगत कराया। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य में सुगमता एवं शुद्धता हेतु समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया है कि समाजवादी पार्टी द्वारा निर्धारित संख्या मे बीएलए की नियुक्ति कर दिया गया है  शेष राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बी0एल0ए0) की नियुक्ति कर निर्वाचन कार्यालय को सूचित कर दें, जिससे संबंधित बीएलओ एवं बीएलए आपसी समन्वयता के साथ मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के कार्य में बेहतर परफॉर्मेंस कर सकेंगे।

  • एक बार फिर राजकुमार पांडेय बने दलित महिला के मददगार

    एक बार फिर राजकुमार पांडेय बने दलित महिला के मददगार

    पति के इलाज के लिए दलित महिला ने लगाई गुहार, राजकुमार पांडेय बने मददगार
    ग़ाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के लीलापुर गांव में रहने वाली एक महिला की गुहार पर सपा नेता राजकुमार पांडेय ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मदद करने का काम किया है। जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। मालूम हो कि लीलापुर की रहने वाली एक दलित महिला ने सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य और समाजसेवी राजकुमार पांडेय से अपने पति के इलाज के लिए गुहार लगाई। बताया कि पिछले कुछ सालों से उनके पति को लकवा मार दिया है, जिसके कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इलाज करा पाना मुश्किल हो चुका है।

    दलित महिला की समस्या की जानकारी होते ही सपा नेता राजकुमार पांडेय ने तत्काल उसे आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई, ताकि बीमार पति का इलाज हो सके। इससे पहले भी राजकुमार पांडेय ने क्षेत्र के तमाम असहाय जरूरतमंदों की बढ़ चढ़कर मदद करने का काम किया है। समाज का एक तबका उन्हें मसीह के रूप में मानता है।

  • निकाली गई आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में एकता यात्रा

    निकाली गई आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में एकता यात्रा

    गाजीपुर। सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती वर्ष मे सदर विधानसभा मे नगर के राइफल क्लब से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत भारत माता की छवि व सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी व राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत के द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुई। यात्रा मे हज़ारो की संख्या मे राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राएं, राजकीय सिटी इंटर कालेज व आदर्श इंटर कालेज के छात्रों तथा भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पदयात्री हाथो मे तिरंगा झंडा लहराते भारत माता की जय व सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे के साथ देश भक्ति नारे लगा रहे थे। यात्रा के दौरान मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर संजय चौधरी, डा संगीता बलवंत व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने माल्यार्पण किया।

    यात्रा राइफल क्लब से चलकर अफिम फैक्ट्री गेट,महुआबाग चौराहा, मिश्र बाजार तिरहा होते विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद के रास्ते लंका मैदान मैरिज हाल मे पहुंच कर सभा मे परिवर्तित हो गई। जहां जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल एक साधारण किसान परिवार से थे और सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर अपने निष्ठा लगन से विदेश जाकर बैरिस्टर की डिग्री हासिल किया। उन्होंने कहा कि वह जमीन से जुड़े नेता होंने के नाते उनके हृदय में देश प्रेम की प्रबल भावना समाहित थी। किसान हितों के लिए सर्वाधिक प्रभावी आंदोलन चलाया । उन्होंने लोगों को आवाहन करते हुए कहा कि आप कितना भी बड़े हो जाइए आप बहुत शिक्षित हो जाइए, धनवान हो जाइए, लेकिन पैर जमीन पर होने चाहिए यह प्रेरणा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से मिलती है।

    उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति राजनीति में भी समाज से कट जाता है वह अपनी माटी से मिट जाता है। लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल अपने देश और अपनी माटी से सदैव जुड़कर रहे। वो नियम के पक्के व जिम्मेदारी के प्रति इमानदार देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया जिसके परिणामस्वरूप देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित है। आज भारत का गौरव शीर्ष पर पहुंच रहा है। उनके 150 वे जयंती वर्ष में उनके आदर्श अपना कर भारतीय जनता पार्टी के प्रण से देश को आगे ले जाने की जीवंतता अगर एक पल के लिए भी हमारे मन में पैदा हो जाए यह सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


    राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि आजादी के बाद राजनीतिक कुचक्रों से अलग सर्वाधिक मतो के प्राप्त होते हुए देश के प्रधानमंत्री अगर सरदार वल्लभभाई पटेल बने होते तो देश की दशा और दिशा आज कुछ लग रही होती। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल विभिन्न पदों पर रहते हुए देश के लिए काम किया देश की रियासतों को एक करने की जिम्मेदारी सिर्फ सरदार पटेल ही कर सकते थे। उ देश प्रेम, महापुरुषों के श्रद्धा और सम्मान के प्रति प्रेरित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेगा।
    सभा की शुरुआत वंदे मातरम व भारत माता तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के छवि पर पुष्प व माल्यार्पण से प्रारंभ तथा राष्ट्र गान से सम्पन्न हुआ। संचालन विनोद खरवार ने किया। मुख्य अतिथि संजय चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर पद यात्रा को रवाना किया।


    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय,सरिता अग्रवाल, सुरेश बिंद, शशिकांत शर्मा, विनोद अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह छोटू, रासबिहारी राय, किरन सिंह, अनुराग सिंह, शनि चौरसिया, विरेन्द्र चौहान, संतोष जायसवाल, रूपेश सिंह, राजन प्रजापति सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

  • वित्त मंत्री को सौंपा मांग पत्र, कहा……

    वित्त मंत्री को सौंपा मांग पत्र, कहा……

    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पारिश्रमिक दरों में वृद्धि हेतु वित्त मंत्री को मांग पत्र सौंपा

    गाजीपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ० जगदीश सिंह दीक्षित के नेतृत्व में वाराणसी सर्किट हाउस में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिल कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मण्डल ने वित्त मंत्री को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा परीक्षा संबंधी कार्य जैसे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, प्रायोगिक परीक्षाओं का संपादन, कक्ष निरीक्षण आदि अत्यंत निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित किए जाते हैं। इन कार्यों हेतु प्रदत्त पारिश्रमिक की दरों में सरकार द्वारा कई वर्ष पूर्व वृद्धि की गई थी परन्तु 09 मार्च 2019 के बाद से अब तक कोई संशोधन नहीं हुआ है, जबकि इस अवधि में महँगाई कई गुना बढ़ चुकी है। वर्तमान परिस्थितियों में यह पारिश्रमिक अत्यंत अल्प एवं अनुपयुक्त प्रतीत होता है। इसी प्रकार, यात्रा एवं दैनिक भत्ते की दरों में भी शासनादेश द्वारा अंतिम संशोधन मार्च 2011 में किया गया था, जिसकी प्रति संदर्भ हेतु साथ संलग्न है। वर्तमान परिस्थितियों में यह दरें अत्यंत अल्प हैं और इनका भी संशोधन किया जाना नितांत आवश्यक है। वित्त मंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल से वार्ता के दौरान उपरोक्त मांग पत्र को उचित ठहराया और कहा कि यह सरकार के पालिसी मैटर से संबंधित है। परीक्षा संबंधी कार्यों के पारिश्रमिक, यात्रा एवं दैनिक भत्ते की दरों में वृद्धि हेतु आवश्यक एवं सकारात्मक कार्यवाही हेतु शीघ्र कदम उठाया जाएगा।
    उक्त प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संयोजक प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रो० ओमप्रकाश चौधरी आदि प्राध्यापक शामिल रहे।

  • जर्जर सड़कों के खिलाफ अब तक हजारों लोगों ने किया हस्ताक्षर

    जर्जर सड़कों के खिलाफ अब तक हजारों लोगों ने किया हस्ताक्षर

    ग़ाज़ीपुर। नगर के जर्ज़र सड़को के खिलाफ चल रहे हस्ताक्षर अभियान के आठवे दिन विकास भवन चौराहे पर लगभग 700 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान में भागीदारी दर्ज की। अब तक कुल 6500 लोगो ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। हस्ताक्षर अभियान की अगुआई कर रहे विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा की समय से कार्य ना पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओ की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा कार्य न करने पर कार्यवाही होनी चाहिए। इस दौरान राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कई कर्मचारियों के साथ हस्ताक्षर कर अभियान को मजबूती प्रदान की।

    उन्होंने बताया कि सड़कों की बदहाली के चलते आवागमन पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विकास भवन के आसपास की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिसके कारण अपने कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क के गड्ढे और धूल के गुबार के कारण ऑफिस पहुंचने वाले कर्मचारी सुबह ही बेहद थका हुआ महसूस करते हैं। आये दिन रोड पर टोटो पलटने से लोग घायल हो रहे है। कार्यालय पहुंचने से पहले ही धूल और मिट्टी से सारे कपड़े खराब हो जाते हैं। डस्ट के चलते आँखों में जलन की समस्या आम बात हो गई है।

    मौके पर कर्मचारी नेताओं ने कहाकि कोई भी जनप्रतिनिधि चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, किसी को शहर के दुर्दशा के बारे में चिंता नहीं है, ये लोग सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते है। जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। शहर के जर्जर हालात को लेकर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा लापरवाह विभागों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वही राहगीरों ने हस्ताक्षर कर बताया की गाज़ीपुर नगर क्षेत्र की सड़को का हाल आस पास के जिलों की तुलना मे बहुत ही बुरा स्थिति मे है, यहा तक की कई क्षेत्रों मे तो आटोरिक्शा या टोटो तक जाने से मना कर देते हैं।

    हस्ताक्षर अभियान के आयोजक विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा की समय से कार्य ना पूरा करने के लिए कार्यदाई संस्थाओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा कार्य न करने पर कार्यवाही होनी चाहिए।
    उन्होंने कहा की नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर 10000 हस्ताक्षर होने तक अभियान चलाते रहेंगे । आज आलोक राय, गोविंद श्रीवास्तव, राजेश, बबुआ यादव, रामप्रकाश राय समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ ही आम लोग मौजूद रहे।

  • बिरसा मुंडा की ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई गई जयंती

    बिरसा मुंडा की ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई गई जयंती

    गाजीपुर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  और आदिवासी लोकनायक बिरसा मुंडा की जयंती शनिवार को ‘जनजातीय  गौरव दिवस‘ के रूप में मनाई गयी। मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्र सरोज, जिला विकास अधिकारी, गाजीपुर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में जनजातीय गौरव दिवस-2025 हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा के फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुण्डा के साथ-साथ सभी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को याद किया गया। देदियापाड़ा, गुजरात में आयोजित जनजातीय गौरव वर्ष समारोह-2025 में प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया।जिसे उपस्थित जनजातीय समुदाय के लोगों द्वारा काफी उत्साहित होकर देखा गया।
    उन्होने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एवं आदिवासी समाज के गौरव बिरसा मुंडा ने अपने अल्प जीवन में अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध एक ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया। उनकी जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है, जो सरकार द्वारा उनके अद्वितीय योगदान को सम्मान देने हेतु घोषित किया गया है। बिरसा मुंडा ने सिर्फ सामाजिक और धार्मिक सुधार ही नहीं किए, बल्कि ब्रिटिश शासन के शोषणकारी नीतियों के खिलाफ उलगुलान (महाआन्दोलन) का नेतृत्व कर आदिवासी समाज को एकजुट किया। उन्होंने ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ का संदेश देते हुए स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और न्याय की भावना को जन-जन तक पहुँचाया। इन आयोजनों का उद्देश्य बिरसा मुंडा के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना और समाज में एकता, समानता तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), गाजीपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजीपुर, छात्रावास अधीक्षक, सहायक विकास अधिकारी (स०क०) एवं ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) आदि कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन किया। कार्यक्रम का समापन अभय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) द्वारा सभी उपस्थित अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा अनुसूचित जनजाति के लागों को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।

  • हस्ताक्षर अभियान के पाँचवे दिन अब-तक 5800 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का दिया समर्थन

    हस्ताक्षर अभियान के पाँचवे दिन अब-तक 5800 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का दिया समर्थन

    हस्ताक्षर अभियान के पाँचवे दिन गाज़ीपुर सिटी स्टेशन पर कुल अब तक 5800 लोगों ने हस्ताक्षर करके अभियान का समर्थन कर शहर के जर्जर सड़को के खिलाफ विरोध दर्ज किया

    ग़ाज़ीपुर।शनिवार को नगर के जर्ज़र सड़को के खिलाफ चल रहे हस्ताक्षर अभियान के पांचवे दिन सिटी रेलवे स्टेशन क्षेत्र मे आज कुल अब तक 5800 लोगो ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। हस्ताक्षर अभियान की अगुआई कर रहे विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा की समय से कार्य ना पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओ की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा कार्य न करने पर कार्यवाही होनी चाहिए।

    वही स्टेशन से आ जा रहे राहगीरों ने हस्ताक्षर कर बताया की गाज़ीपुर नगर क्षेत्र की सड़को का हाल आस पास के जिलों की तुलना मे बहुत ही बुरा स्थिति मे है यहा तक की कई क्षेत्रों मे तो आटोरिक्शा या टोटो तक जाने से मना कर देते हैं ।स्थानीय लोगों ने कहा की बार बार शिकायत किए जाने का कार्यदाई संस्थाओं के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

    मुख्यमंत्री, मंत्री जी के निर्देश के बावजूद अधिकारी गढा मुक्त सड़क की झूठी सूचना शासन को देने का कार्य करते है जबकि धरातल हकीकत कुछ और ही है।

    मौके पर अनिल सिंह , मनोज सिंह, सुरज, मनीष, सक्षम श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, इमरान आदि लोग मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News