-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
जनप्रतिनिधियों के पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करें अफसर:सभापति

गाजीपुर। उ0प्र0 विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक कार्यकारी सभापति हरिओम पांडेय की सभापतित्व तथा समिति के सदस्यों आशुतोष सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, डा0 के पी श्रीवास्तव की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार वाराणसी में गुरुवार को संपन्न हुई। इस दौरान सभी का स्वागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा द्वारा अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और ओडीओपी अंतर्गत जूट वाल हैंगिंग भेंट कर किया गया।

बैठक मे हरिओम पाण्डेय ने विगत तीन वर्षों में विधान परिषद के नियम 115, 105, 110 एवं 111 के तहत प्राप्त सूचनाओं, याचिकाओं, विगत तीन वर्षाे में विधान परिषद के अल्प सूचित, तारांकित, अतारांकित प्रश्नों, सदस्यों के प्राप्त पत्रों और उनपर की गयी कृत कार्यवाही आदि के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की गयी। सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनप्रतिनिधियों के पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करें, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करें।
समिति ने जनपद मे संचालित सरकार कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए राजस्व, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य एवं रसद् विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा विभिन्न विषयों एवं शासन के विकास पर योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली। गृह विभाग अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा से अपराधियों की ट्रैकिंग, साइबर सेल की कार्यप्रणाली तथा एआई के दुरुपयोग से बचाव हेतु किए जा रहे प्रयासों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा समिति को अवगत कराया कि जनपद गाजीपुर में जनता दर्शन एवं आई0जी0आर0एस0 में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के तौर पर किया जाता है तथा शिकायतकर्ता का संतुष्टि फिडबैक रिपोर्टर 70 प्रतिशत तक लाया गया है। जिस पर समिति द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी। समिति ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से जनपद की खराब सड़को की मरम्मत, एवं नये सड़क निर्माण की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

जिला पंचायत राज अधिकारी से सफाई कर्मियों की संख्या सहित अन्य विषयों पर जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्थाओं को जायजा लें । उन्होने कहा ई ओ नगर पालिका एवं डी पी आर ओ से शहरी/ग्रामीण इलाको मे सड़क किनारे झाड़ियो की शत-प्रतिशत कटाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जनपद गाज़ीपुर की समीक्षा करते हुए सभापति ने संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को और बेहतर प्रदर्शन की सलाह दी। उन्होंने कहा की शासन की नीतियों और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना अधिकारीगणो का कर्तव्य है।

उन्होने सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। अन्त में जिलाधिकारी ने समिति को आश्वस्त कराया कि समिति के द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-
भारत देश सनातन सभ्यता संस्कृति और वीरो की रही है भूमि:सांसद दर्शना सिंह

गाजीपुर। सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुरुवार को आयोजित एकता पद यात्रा जमानिया विधानसभा मे हिंदू डिग्री कॉलेज से पद यात्रा प्रारम्भ होकर जमानिया कस्बा पांडेय मोड़ स्थित बजरंग आई टी आई में सभा मे परिवर्तित हो गई। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश सनातन सभ्यता संस्कृति और वीरो की भूमि रही है। देश का गौरवशाली इतिहास महापुरुषों की वीरता और संघर्षों से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अंग्रेजों की कुटनीति,और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को सरदार वल्लभभाई पटेल ने मुंहतोड़ जबाव दिया और देश की 562 रियासतों को एक सुत्र मे पिरो दिया ।

डा दर्शना सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयन्ती वर्ष मे आयोजित यह कार्य क्रम लोगों को राष्ट्रीय एकता और समाजिक सद्भभाव को प्रेरणा प्रदान करेगा। सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि अभिनव सिन्हा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता और अखंडता के लिए लगातार संघर्षशील रहे आज निसंदेह हम कह सकते हैं की भारत का वर्तमान स्वरूप के रचनाकार सरदार वल्लभभाई पटेल है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व कि सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल की बनवाकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि महापुरुषों के सम्मान व देश के विकास के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। महापुरुषों के व्यक्तित्व को जन जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता समर्पित प्रयास कर रहे हैं। आभार धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक विष्णु प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। पद यात्रा में शामिल कार्यकर्ता रास्ते भर भारत माता की जय के साथ महापुरुषों और देश के सम्मान में नारे लगा रहे थे।
सभा की शुरुआत वंदेमातरम् और समापन राष्ट्र गान से हुआ।
सभा की अध्यक्षता डा राकेश राय व संचालन सुनील सिंह ने किया।
कार्यक्रम में जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, अविनाश जायसवाल , पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र राय,बीके त्रिवेदी, बृजनंदन सिंह,पांचों मंडल अध्यक्ष, पंकज राय,माया सिंह,मीडिया प्रभारी संजीत यादव,अनिल कुमार गुप्ता, शक्ति सिंह आदि विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनता उपस्थित रहे। -
हस्ताक्षर अभियान में दस हजार लोगों ने दर्ज किया विरोध

जर्जर सड़कों को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में 10000 लोगों ने हस्ताक्षर करके दर्ज कराया विरोधग़ाज़ीपुर। प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ के नेतृत्व में चल रहे हस्ताक्षर अभियान में 10000 लोगों ने हस्ताक्षर करके अपना विरोध जताया तथा जल्द सड़कों के निर्माण की मांग की।

लोगों ने टाउन हॉल पर चल रहे अभियान के आखिरी दिन कहा कि शहर की ऐसी हालत पहले कभी नहीं थी। लोगों ने कार्यदायी संस्था को इसका जिम्मेदार मानते हुए कार्यवाही की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक होने कहा कि संविधान में स्वच्छ रोड, साफ पानी, अच्छा वातावरण हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है, परंतु कार्यदायी संस्थाओं ने पिछले 7 साल में गाजीपुर में रहने वाले नागरिकों को संविधान से प्राप्त मौलिक अधिकारों से भी वंचित रखा है।

अभियान के आखिरी दिन आयोजक शम्मी सिंह ने कहा कि यह अभियान सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को जगाने के लिए था, जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, सीवर निर्माण की कार्यदायी संस्था शामिल है। उन्होंने कहा कि यह सभी विभाग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तथा कमीशनखोरी के चक्कर में शहर की सड़कों का यह हाल हुआ है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कार्य शुरू करने के लिए एक महीने में कार्य योजना बनाकर काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।

अगर एक महीने में कार्य नहीं शुरू हुआ तो सभी लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। अंत में सभी हस्ताक्षर करने वालों का उन्होंने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अरशद, वसीम, मनीष पांडेय, सूर्यकांत, गुड्डू, शिरीष, शुभम वर्मा, कमलेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा,बिलाल आदि लोग मौजूद रहे।

-
एकता दिवस के रूप में मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती


गाज़ीपुर।भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती आज जिले में एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रोडवेज बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “इंदिरा गांधी ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनका नेतृत्व साहस, दूरदृष्टि और निर्णायक क्षमता का प्रतीक था। आज जब समाज में विभाजनकारी ताकतें बढ़ रही हैं, ऐसे समय में इंदिरा जी के ‘एकता और अखंडता’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।”
उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “आज सत्ता में बैठे लोग समाज को बाँटने और संस्थाओं को कमजोर करने में लगे हैं, जबकि इंदिरा जी ने हमेशा गरीब, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त करने का काम किया।”
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “इंदिरा जी के विचार आज भी हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं। उनकी नीतियों ने देश को वैश्विक स्तर पर मजबूती दी। आज की सरकार केवल प्रचार और दिखावा करती है, जबकि इंदिरा जी ने काम से देश का मान बढ़ाया।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन इंदिरा जी के बताए मार्ग पर चलकर जनता के हक और अधिकार की लड़ाई जारी रखेगा।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि “इंदिरा गांधी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत को मजबूत नेतृत्व दिया। उनका शासनकाल देश की एकता, सुरक्षा और विकास का स्वर्णिम अध्याय है।”
उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “आज की सरकार ऐतिहासिक संस्थानों को कमजोर कर रही है और जनता के मुद्दों से भाग रही है। ऐसे समय में इंदिरा गांधी की नीतियों और सिद्धांतों को याद करना पहले से कहीं अधिक आवश्यक है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, मंसूर जैदी, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, कृष्णा तिवारी, हरिओम यादव, सदानंद गुप्ता, ओमप्रकाश पासवान,
नसीम अख्तर, दिवाकर सिंह, डॉ गुड्डू कुमार, अयूब अंसारी, जावेदआदि लोग उपस्थित रहे। -
कृषकों को मिले पीएम किसान के 83 करोड़

जनपद के कृषकों को मिले पी०एम० किसान के 83 करोड़



गाजीपुर। जनपद के 416000.00 (चार लाख सोलह हजार) किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के रूप में रू० 83 करोड़ की धनराशि उनके बैंक खातों में हस्तानान्तरित की गई। अब तक इस योजना में कुल 1796 करोड़ रू० हस्तानान्तरित की जा चुकी है।
पी० एम० किसान सम्मान निधि की 21वी किस्त आज प्रधानमंत्री द्वारा कोयम्बटूर, तमिलनाडु से जारी किया गया। जनपद स्तर पर इसका प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज, गाजीपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 200 कृषक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय उपस्थित रहें। इसके अलावा कृषि विभाग तथा सहकारिता विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सहकारी समितियों, बीज भण्डारों एवं ग्राम पंचायतों में किसानों के मध्य कराया गया।
उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। जनपद में 476578 किसानों के सापेक्ष मात्र 261513 किसानों द्वारा ही फार्मर रजिस्ट्री कराई गई है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों के बीच लगातार अभियान के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए आधार कार्ड, खतौनी व मोबाईल के साथ कृषक अपने नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, कोटेदार, लेखपाल व कृषि विभाग के कर्मचारी से सम्पर्क कर सकते है। ओमप्रकाश राय भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जनपद के लघु एवं सीमान्त किसानों को खरीफ, रबी व जायद के मौसम में बीज, दवा, खाद, जुताई व बुवाई के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज गाजीपुर के कृषि वैज्ञानिक डा० विनोद कुमार सिंह, डा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा० शिव कुमार सिंह, डा० ओमकार सिंह, डा० रागिनी दूबे, एम०एल०सी० चंचल सिंह के प्रतिनिधि डा० प्रदीप कुमार पाठक, उमेश कुमार जिला कृषि अधिकारी, मुकेश सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ, मृत्युन्जय सिंह तकनीकी सहायक,पारसनाथ राम तकनीकी सहायक के अलावा भारी संख्या में जनपद के कृषक मौजूद थे। -
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक


गाजीपुर ।आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13.12.2025 की समीक्षा हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा समस्त विभागों को यह निर्देश दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आमजन को लाभ प्रदान किया जाए, तथा इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाए। उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत के नोटिसों का शत-प्रतिशत तामीला भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी/मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी द्वारा विभागों को लोक अदालत से संबंधित मामलों को चिन्हित एवं सूचीबद्ध किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस के नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अतुल कुमार द्वारा लोक अदालत में पुलिस विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग हेतु आश्वत किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार उपस्थित रहे।
-
किसान दिवस मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना:डीएम



गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं गुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में विकास भवन के सभाकक्ष में किसान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया।
उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा पिछली किसान दिवस की कार्यवृत्ति एवं परिपालन आख्या विस्तार से पढ़ा गया।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसान दिवस मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। रबी सीजन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को अपनी प्रमुख योजनाओं के बारे में कृषकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
सर्व प्रथम जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को बताया गया कि हमारे पास गेहूं लक्ष्य 12000-कुन्तल के सापेक्ष पूरी उपलब्धता है जिसको जनपद के 16 विकास खण्ड में कृषि निवेश केन्द्रों के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 4000 पैकेट मसूर मिनी किट को किसानों में निःशुल्क वितरण किया जाएंगा। जिलाधिकारी एवं उच्च स्तरीय प्राप्त निर्देशों के क्रम में एन0पी0के0 एवं टी0एस0पी0 के प्रयोग के बारे मैं कृषकों को जागरुक किया जाएगा (गोष्ठियों में पम्पलेट के माध्यम से एवं विकास खण्ड पर होर्डिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा)।
नहर विभाग द्वारा बताया गया कि अभी धान का फसल की कटाई चल रही है एवं नहरों में पानी है। एक सप्ताह बाद फसल कटाई होने एवं नहर में पानी कम होने पर ड्रोन सर्व कराकर सिल्ट की सफाई का कार्य कराया जाएगा। तत्पश्चात 6 जनवरी से पानी को छोड़ा जाएगा। नलकूप विभाग द्वारा बताया गया कि इस समय-20 ट्यूबवेल खराब है, एक सप्ताह में सही करा दिया जाएगा नलकूप विभाग के सहायक अभियन्ता द्वारा बताया गया कि समस्या समाधान हेतु प्रत्येक शुक्रवार को विद्युत विभाग के साथ मीटिंग होती है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में बाजरा क्रय हेतु 03 क्रय केन्द्र (सैदपुर, करण्डा, एवं नन्दगंज) खोले गये है। धान क्रय हेतु 153 केन्द्र संचालि है, कृषक भाइयों से अनुरोध है कि जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीकरण कराये एवं योजना का लाभ प्राप्त करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि कृषक भाई पराली को न जलाये जिससे पशु, मानव स्वास्थ्य तथा वातारण प्रभावित हो । पराली गो आश्रय स्थलों पर ले जाए बदले में गोबर की खाद निःशुल्क प्राप्त करें। सेक्स शार्टेड सीमेन का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाएगा जिससे निराश्रिात पशुओं की समस्या से निदान मिल सके। पालतू जानवरों को सड़कों पर न छोड़ा जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गो आश्रय स्थलों पर ठण्ड से बचाव की व्यवस्था समय से कर लिया जाए। जिसकी फोटो व सत्यापन रिपोर्ट अवश्य प्रस्तुत करें। कृषक बाबू लाल मानव द्वारा बताया गया कि हरपुर माइनर जमानियां में छलका व कुलाबा नही है जिससे सिचाई में समस्या उतान्न हो रही है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुलाबों की ग्राम पंचायत वाइज लिस्टिंग करके स्वीकृति उपरान्त मनरेगा से बनवाया जाए। माइनर डिस्चार्ज प्रोजेक्ट बनाकर जिलाधिकारी के तरफ से पत्र भिजवा दिया जाए। कृषक अंगद सिंह दाऊदपुर द्वारा बताया गया कि दाऊदपुर माइनर में पाइप पतला लगा है पानी ओवर फ्लो होने से अन्य भू-भाग पर पानी भर जा रहा है, समस्या का समाधान कराया जाय। कृषक सुनील यादव – मुहम्मदाबाद द्वारा अनुरोध किया गया कि मुहम्मदाबाद में बाजरा क्रय केन्द्र खोला जाय। कृषक बाबू लाल मानव द्वारा बताया गया कि ब बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नही मिला जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 18950 लोगों को 09 करोड़ का भुगतान हुआ है। कृषक संजय कुमार जमानिया द्वारा बताया गया कि नहर की सफाई न होने से पानी निकासी की समस्या है जिससे फसलें जलमग्न हो रही है समाधान कराया जाए। बाजरा फसल नुकसान के संबंध में किसानों के प्रश्न के जबाव में फसल बीमा प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि बीमा से आच्छादित समस्त कृषकों को लाम मिलेगा। कृषक शब्बीर अहमद खां-मनिया-सेवराई द्वारा बताया गया कि आठ माह पूर्व कनेक्शन का पैसा जमा है परन्तु अब तक बिद्युत कनेक्शन नही मिला। कृषक बालाजी यादव बिरनों द्वारा शिकायत किया गया कि विद्युत मीटर में दो माह से समस्या होने से बिल अधिक आ रहा है। शेखपुर बिरनो फीडर से सही कराया जाय। कृषक देव प्रसाद दूबे वसन्त पट्टट्टी करण्डा द्वारा बताया गया कि हमारे गांव का फसल बीमा नहीं हो पाता है। कृषक महेन्द्र यादव हैसी- मुहम्मदाबाद द्वारा बताया गया कि फसल अतिवृष्टि से प्रभावित है परन्तु सर्वे नहीं हुआ है। -
मनाई गई साहित्यकार डॉ. विवेकी राय की जयंती

गाजीपुर। बुधवार को साहित्यकार डॉ. विवेकी राय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जोनल रेलवे ट्रेनिंग सेंटर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. विवेकी राय को आंचलिक चेतना का चिराग बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विधाओं में लिखित उनकी पांच दर्जन से अधिक कृतियां उनके साहित्यिक योगदान की साक्षी हैं। डॉ. राय का जन्म 19 नवंबर 1924 को बलिया जनपद के भरौली गांव में अपने मामा बचाऊ राय के घर हुआ था। वे बचपन से ही मेधावी थे और उन्होंने स्वाध्याय के बल पर एमए और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
उन्होंने अपने गांव सोनवानी, गाजीपुर के नरही, बलिया के खरडीहा होते हुए स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में हिंदी विभाग में प्राध्यापन किया। उनका लेखन बचपन से ही शुरू हो गया था और जीवन भर अविराम चलता रहा। वे एक समर्थ किसान, समर्पित शिक्षक और ग्रामीण चेतना से जुड़े साहित्यकार थे। डॉ. विवेकी राय को प्रेमचंद और रेणु के बाद आंचलिक चेतना का महत्वपूर्ण हस्ताक्षर माना जाता है। उनका जीवन ग्रामीण उत्थान को समर्पित रहा। भले ही जीवन के उत्तरार्द्ध में वे गाजीपुर शहर चले गए थे, लेकिन उनकी आत्मा गांवों में ही बसती थी। उनके लेखन पर अब तक अनेक शोधार्थियों ने पीएचडी और डी.लिट की डिग्रियां प्राप्त की हैं।
इस दौरान विजय कुमार राय, शिवकुमार, मनीष मिश्रा, मनीष सिंह, अजीत राय, शिवमुनि यादव, चंद्रिका यादव, करुणेंद्र राय, अखिलेश यादव, प्रदीप कुमार राय, कृपा कृष्ण, रजत, संजीव कुमार, आरएन राय, विनीत दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्व. विवेकी राय के पौत्र यशवंत राय ने किया। -
किक बॉक्सिंग स्टेट प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ स्कूल का जलवा

अस्मिता खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग स्टेट प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का जलवा
गाजीपुर। अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 15 और 16 नवंबर को स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । विभिन्न जिलों से आए हुए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में जिले के शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल से बारह खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया ।

जिसमें कोच एवं नेशनल रेफरी देवेंद्र प्रजापति तथा टीम मैनेजर परवीन सुल्ताना के सहयोग से शिल्पा यादव स्वर्ण पदक, अनुषा यादव रजत पदक, खुशी यादव , कृति कौर, अंशिका राय, साक्षी कुमारी, उषमा यादव , रिद्धि गुप्ता और विशाखा यादव कांस्य पदक प्राप्त कर अपने जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी , निदेशिका डॉ मीना अदहमी एवं प्रधानाचार्य इकरामुल हक उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद ने कोच एवं बच्चों को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया तथा भविष्य में और ऊंचाइयों को स्पर्श करने की शुभकामनाएं दिए।



-
पीजी कालेज में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारम्भ

पी० जी० कालेज में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारम्भ
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं गाजीपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं शांतिपूर्वक प्रारम्भ हुईं।

पी० जी० कालेज के प्राचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्वयं परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। प्रत्येक कक्ष में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग (सघन जांच) के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

पहले दिन दो पालियों में परीक्षाएं हुईं। प्रथम पाली (11:00 से 1:00 बजे) में उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत तीन छात्र में से एक उपस्थित एवं दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली (2:00 से 4:00 बजे) में बी० ए० पांचवे सेमेस्टर संस्कृत (18), एमएससी केमिस्ट्री (28), एमएससी गणित (47) सहित कुल 96 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 93 उपस्थित तथा 03 अनुपस्थित रहे।परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही।





