-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, किया दीवार लेखन

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, किया दीवार लेखन
गाजीपुर। 28 यूपी गर्ल्स बटालियन, वाराणसी की इकाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग शुक्रवार को द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं दीवार लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने “टी.बी. को भगाना है, देश को जगाना है”, “जन-जन का यही है नारा, टी.बी. मुक्त हो देश हमारा”, “टीबी हारेगा, देश जीतेगा”, “ना शर्माना, ना घबराना, टीबी की जांच कराना” तथा “टीबी संबंधित भेदभाव मिटाओ, देश को टीबी मुक्त बनाओ” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को टीबी के प्रति जागरूक किया।
एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट शशिकला जायसवाल के नेतृत्व में रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग, कचहरी एवं ददरी घाट मार्ग से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के उपरांत कैडेट्स ने महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल पर टी.बी. मुक्त भारत अभियान से संबंधित संदेशों का दीवार लेखन कर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया तथा समय पर जांच एवं उपचार का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कैडेट्स वंशिका राय, शाइस्ता परवीन, काजल, आंचल, अलका, अर्पिता एवं सलोनी सहित अन्य कैडेट्स ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर आयोजित रैली एवं दीवार लेखन कार्यक्रम में कुल 58 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। -
नेशनल हैंडलूम डे पर छत्राओं ने किया हैंडलूम हाउस का शैक्षणिक भ्रमण

गाजीपुर। शुक्रवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग के गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी नेहा कुमारी ने छात्राओं के साथ “नेशनल हैंडलूम डे” पर महुआबाग में स्थित हैंडलूम हाउस का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं में हैंडलूम उत्पादों की जानकारी, विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध हथकरघा उत्पाद की कलात्मक-रचनात्मक विशेषताओं की गहन समझ उत्पन्न करना और हथकरघा बुनाई समुदाय का सम्मान करना था।

प्राचार्य डॉ शंभू शरण प्रसाद ने इस प्रयास की प्रशंसा की तथा कहा कि ‘इसका थीम वोकल फॉर लोकल के द्वारा स्थानीय उत्पादों , कारीगरों का समर्थन करना है जिससे कि देश का विकास संभव हो पाएगा यह देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने का प्रयास है।

हिंदी विभाग से डॉ निरंजन कुमार यादव भी इस भ्रमण में साथ रहे तथा अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि “देश में हैंडलूम हाउस जैसे सरकारी फर्म होने से हमें देश भर की कलात्मक, रचनात्मक उत्पाद एक स्थान पर ही मिल जा रहे है तथा मुझे इस भ्रमण में सम्मिलित होकर बेहद अच्छा लगा। हथकरघा क्षेत्र हमारे देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और देश के ग्रामीण तथा अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
प्रभारी नेहा कुमारी ने कहा कि “यह एक ऐसा क्षेत्र भी है जो महिला सशक्तिकरण को प्रत्यक्ष रूप से संबोधित करता है क्योंकि सभी बुनकरों और संबंधित श्रमिकों में 70% से अधिक महिलाएँ हैं। 2015 में भारत सरकार ने हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

भारत सरकार हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है, जिनमें कौशल उन्नयन, हथकरघा संवर्धन हेतु सहायक उपकरण प्रदान करना, डिज़ाइनरों की नियुक्ति करना, सब्सिडी प्रदान करना, ऋण उपलब्ध कराना, विद्यार्थियों हेतु सीखने के अवसर के लिए विभिन्न प्रकार की कार्यशालाएँ आयोजित करना, बुनकर मित्रों हेतु हेल्पलाइन नंबर, प्रमाणीकरण, विपणन में सहायता देना, हथकरघा उद्योग में विशेष कार्य हेतु पुरस्कार प्रदान करना, डीजीएचसी की स्थापना तथा शिल्प हथकरघा गाँव की स्थापना करना शामिल है।
छात्राओं में इन उत्पादों का बोध और सम्मान के उद्देश्य से यह जागरूकता शैक्षिक भ्रमण किया गया जिसमें सोमाइला नाज, यासमीन परवीन, रिया जायसवाल, जूही कुमारी ,नाजिया परवीन, पूजा कुशवाहा, सलोनी शर्मा ,अंजली गुप्ता, गरिमा यादव, पूजा मौर्य, निधि सिंह ,शिवानी राय ,प्रतिभा कुमारी,खालिदा खानम एवं बी.ए द्वितीय तथा तृतीय वर्ष गृह विज्ञान की छात्राएं सम्मिलित रहीं।
-
नशा पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित:विनोद अग्रवाल

नशा मुक्त युवादृविकसित भारत अभियान में गूंजा युवा संकल्प, पीजी कॉलेज में प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश
गाजीपुर। भारत सरकार के नशा मुक्त युवादृविकसित भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा गुरुवार को पीजी कॉलेज गोराबाजार के परिसर में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवा यदि नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिताओं में लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, रंगोली, नारा लेखन एवं चित्रकला जैसी विधाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। सभी प्रस्तुतियों को निर्णायक मंडल ने सराहा।

प्रतियोगिताओं के विजेताओ में लोकगीत प्रथम, अंकित राजभर एवं टीम, नुक्कड़ नाटक में प्रथम खुशबू एवं टीम कविता पाठ के प्रथम आंचल वर्मा, द्वितीय प्रियांशु यादव, तृतीय प्रतिमा विश्वकर्मा, भाषण में प्रथम कुमारी दीपशिखा, द्वितीय माहजबीन अंसारी, तृतीय आनंदी गुप्ता रंगोली में प्रथम सरिता प्रजापति, द्वितीय खुशी कुशवाहा, नारा लेखन में प्रथम गुंजन कुमारी, द्वितीय स्नेह लता, तृतीय सरिता प्रजापति, चित्रकला प्रथम आकांक्षा शर्मा, द्वितीय रागिनी, तृतीय अंतिमा वर्मा। समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पांडे ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसके साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों का भी समावेश हो। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास नशा मुक्ति के प्रति जनजागरण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार का यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक सदस्य देवाशीष प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी प्रोफेसर एसएन मिश्रा प्रोफेसर रवि शंकर आदि ने अपने संबोधन में युवाओं से किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहने की अपील की। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अमरनाथ तिवारी, विद्या निवास पांडे, जीवन राम, परस नाथ सिंह यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, सूबेदार सनेही कुमार प्रांशु कुमार आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन अंगद यादव ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि अंत में मेरा युवा भारत के पूर्व लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी युवाओं ने नशा मुक्त युवादृविकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
-
खाद्य पदार्थों के लिए गए पांच नमूने, जांच रिपोर्ट आने पर होगा कार्यवाही

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के निर्देशन में जनपद में खाद्य पदार्थ आटा की निर्माण इकाईयों व अन्य खाद्य पदार्थ पर विशेष अभियान चलाकर कुल-05 नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें सिंचाई विभाग चौराहा, गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-वी0मार्ट रिटेल लि0 से वेज मेयोनीज (फन फूड्स ब्राण्ड) का 01 नमूना, विरापह करण्डा गाजीपुर स्थित नरेन्द्र राय के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-डी0के0आर0 सर्विसेज प्रा0लि0 से गेहू का आटा (विजय गोल्ड ब्राण्ड) का 01 नमूना, कृष्णानगर, जंगीपुर गाजीपुर स्थित सखिचन्द्र सिंह यादव के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-बाबा विष्वनाथ फ्लोर मिल से गेहू का आटा (राम ब्राण्ड) का 01 नमूना, हरदासपुर खुर्द जखनिया, गाजीपुर स्थित पन्ना लाल के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-महाकालेश्वर एग्रो इण्डस्ट्रीज से आटा (नीलकण्ठ ब्राण्ड) का 01 नमूना जौहरगंज सैदपुर, गाजीपुर स्थित हरिओम जायसवाल के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-रैनबो फ्लोर मिल से आटा (अमृतभोग ब्राण्ड) का 01 नमूना संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर एवं नरेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ की टीम द्वारा की गयी।

-
पुरानी पेंशन लागू करें:-प्रो. वीरेंद्र सिंह

पुरानी पेंशन लागू करें-प्रो. वीरेंद्र सिंह
गाजीपुर। पीजी कॉलेज गोराबाजार में शुक्रवार को कुशलपाल सभागार के सामने शिक्षक संघ के प्रभारी प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राध्यापकों ने एआईएफयूसीटीओ की विभिन्न मांगों के समर्थन में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर प्रो. सुजीत कुमार सिंह, प्रो. संजय चतुर्वेदी, डॉ. समरेंद्र नारायण मिश्र, डॉ. नीतीश भारद्वाज, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. श्रवण कुमार शुक्ला, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. स्मृति जायसवाल सहित कई अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।

ज्ञापन में मुख्य रूप से नई शिक्षा नीति (NEP) वापस लेने, 8वें वेतन आयोग लागू करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा शिक्षा बजट में वृद्धि करने की मांग की गई। प्रो. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए ताकि शिक्षकों के हित सुरक्षित रहें।
-
पूर्व मंत्री विजय मिश्र की पहल से नगर विकास के कार्यों के लिए मिले 6 करोड़

गाजीपुर। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए विनियमित क्षेत्र मद की लगभग 6 करोड़ रुपये की धनराशि को अन्य क्षेत्र में किए जाने के प्रस्ताव के स्थान पर नगर के विकास कार्यों में खर्च किए जाने तथा उक्त धनराशि को नगर पालिका को स्थानांतरित किए जाने के निर्णय के लिए भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को धन्यवाद दिया। श्री मिश्र ने कहा कि नगर में सीवर कार्य एवं वाटर लाइन डालने के कारण नगर की सभी सडकें क्षतिग्रस्त हो जाने के उपरांत बन रही सड़कों को सुव्यवस्थित ढंग से नाली, फुटपाथ एवं सड़क के साथ ही, सभी वार्डो की जल निकासी व्यवस्था को एक-दूसरे से जोडते हुए सम्पूर्ण जल निकासी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी वार्डो का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कराकर कार्य कराये जाने हेतु विषयक पत्र एवं बात कर सुनिश्चित किये जाने हेतु जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से वार्ता की।

उन्होंने अवगत कराया कि पूर्व में भी नये भवनों एवं नई कॉलोनियों के निर्माण के कारण नगर के कुछ क्षेत्रों, जैसे विवेकानंद कॉलोनी आदि, में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हुई थी। जल निकासी का वाटर लेवल प्लान नहीं होने के कारण तत्कालीन जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं अधिशासी अभियंता कन्हैया झा द्वारा नगर के सभी वार्डो के जल निकासी को सुनिश्चित करने के लिए सभी वार्डो की सभी सड़कों और गलियों का सर्वे कराकर जल निकासी हेतु वॉटर लेबल सर्वे कराया गया था। श्री मिश्र ने कहा कि पूर्व में कराए गए सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर अथवा वर्तमान में चल रहे सीवर लाइन के कार्य के जल निकासी लेवल को ध्यान में रखते हुए नगर के सभी वार्डो की समस्त नालियों को एक-दूसरे से जोड़ते हुए सभी वाडों की सम्पूर्ण जल निकासी सुनिश्चित किया जाना अति आवश्यक है जिससे जल भरात की स्थिति न उत्पन्न हो।
उन्होंने कहा कि नाली, फुटपाथ एव सडक का निर्माण कराने से पर्व सीवर लाइन, वाटर लाइन अथवा अन्य किसी प्रकार की लाइन डालने वाले सभी संबंधित विभागों एवं नगर पालिका की सयुक्त टीम बनाकर आपसी सहमति से कार्य करें और खदाई से संबंधित सभी विभागों के कार्य पर्ण कराने के पश्चात ही नाली, फुटपाथ एवं सड़क का निर्माण कराया जाए, जिससे नवनिर्मित सडकें दीर्घकाल तक टिकाऊ एवं उपयोगी बनी रहे।
श्री मिश्र ने आगे कहा कि किसी भी सड़क का कार्य चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना चाहिए। पहले नाली का निर्माण हो, फिर फुटपाथ का निर्माण कराया जाए और उसके बाद सडक का निर्माण हो। यदि नाली एवं फुटपाथ का निर्माण किए बिना सड़क बना दी जाती है तो जलभराव के कारण सडक जल्द टूट जाएगी। इससे सरकारी धन का अपव्यय होने के साथ-साथ सरकार एवं अधिकारियों की आलोचना का कारण बनेगा तथा जनता को भी संकट का सामना करना पड़ेगा।
श्री मिश्र ने बताया कि जल निकासी, नाली, फुटपाथ एवं सड़क निर्माण के लिए सभी वार्डो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनवाई जाए। नगर पालिका में धन की उपलब्धता के आधार पर कार्यो की प्राथमिकता तय करते हुए सड़क, नाली एवं फुटपाथ के कार्य कराए जाएं। आवश्यकता के अनुसार बचे हुए वार्डो में नाली, सड़क एवं फुटपाथ के निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि शासन से मांग कर कार्य पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से इन कार्यों को पूर्ण कराकर नगर को सुव्यवस्थित, साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाने की बात कही जिसपर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला जी ने संबंधित विभाग और अधिकारियों को कार्यवाही करने का आदेश दिया।
-
महिला पीजी कॉलेज में एनसीसी प्रथम वर्ष प्रवेश चयन परीक्षा संपन्न

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी प्रथम वर्ष प्रवेश चयन परीक्षा संपन्न…
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में एनसीसी आर्मी विंग प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु 6 अगस्त को चयन परीक्षा आयोजित की गई। इस वर्ष प्रथम वर्ष के लिए कुल 41 सीटें निर्धारित हैं, जिनके सापेक्ष 120 छात्राओं ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। चयन प्रक्रिया 28 यू.पी. गर्ल्स बटालियन के सूबेदार मेजर संजय कुमार एवं पी.आई. स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न हुई। छात्राओं का चयन उनकी शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता तथा हिंदी एवं अंग्रेजी पठन क्षमता के आधार पर किया गया।

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट शशिकला जायसवाल ने बताया कि चयनित छात्राओं का ऑनलाइन प्रवेश एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। चयनित कैडेट्स को केंद्र सरकार द्वारा यूनिफॉर्म भत्ते के रूप में ₹4,400 की धनराशि प्रदान की जाएगी, जिसका भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से उनके बचत बैंक खातों में किया जाएगा।

इस अवसर पर 28 यू.पी. गर्ल्स बटालियन की नवनियुक्त कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कल्याणी देशपांडे ने महाविद्यालय के एनसीसी विंग का निरीक्षण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शंभू शरण प्रसाद ने कर्नल देशपांडे तथा एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मेजर संगीता का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कर्नल देशपांडे ने बी एवं सी प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में अध्ययनरत कैडेट्स से संवाद किया तथा उनकी सक्रियता, अनुशासन एवं प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने एनसीसी को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया।
समस्त कार्यक्रम एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट शशिकला जायसवाल के निर्देशन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। -
समस्याओं को लेकर एसडीओ से मिले सभासद, किया मांग

जमानियां,गाजीपुर। स्थानीय स्टेशन बाजार में अघोषित विद्युत कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। लोकल फाल्ट के चलते बिजली के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं रह गया है। राधाकृष्ण मंदिर से लेकर गांधी चौक तक का हो गये जर्जर तारों ने उपभोक्ताओं के नाक में दम कर रखा है। नगरवासियों की समस्याओं के दृष्टिगत सभासद प्रमोद यादव ने गुरुवार को एसडीओ विद्युत को पत्रक देकर राधाकृष्ण मंदिर से गांधी चौक व उसके आस पास तक के जर्जर तारों को बदलने तथा कवर्ड केविल लगाने, बस स्टैण्ड के पास खुले में लगे ट्रान्सफार्मर पर सुरक्षा जाली लगवाने सहित स्टेशन बाजार के लिए बनाया गया स्वतंत्र फीडर को यथाशीघ्र चालू करवाने की मांग किया है।

सभासद ने बताया कि स्टेशन बाजार की विद्युत व्यवस्था चरमरा गया है, जर्जर तार फाल्ट के कारण बन रहे है वही खुले में लगा ट्रान्सफार्मर हादसे को आमंत्रित कर रह है। स्टेशन बाजार के लिए वर्षो से बना स्वतंत्र फीडर कुछ पोल व तार के न लगने के कारण चालू नहीं हो पाया है, जिससे स्टेशन बाजार निवार्ध विद्युत आपूर्ति से बंचित हो गया है। इन सभी समस्याओं के निदान हेतु मांग पत्र सौपा गया है। एसडीओं विद्युत लोकेश कुमार ने आश्वासन दिया है कि यथाशीघ्र विद्युत समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
-
डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार की देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत योजनाओं की प्रगति, सहित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

साथ ही तहसील स्तर पर भी बैठकें आयोजित कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित प्रगति का समयबद्ध रूप से पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिन विभागों को असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ, उन पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारी को असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की शिकायतों का प्रभावी समाधान हो सके।

-
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को शीघ्र शुरू कराने के लिए सांसद डा.संगीता बलवंत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किया आग्रह

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को शीघ्र शुरू कराने के लिए सांसद डा.संगीता बलवंत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किया आग्रह

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने गाजीपुर, चंदौली सहित पूर्वांचल के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-97) के अंतर्गत प्रस्तावित महाराजगंज (गाजीपुर)–जमानिया–सैयदराजा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण एवं बजट आवंटन को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र देकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
सांसद डा.संगीता बलवंत ने अपने पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 2019-20 में इस लगभग 41.6 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। यह महत्वाकांक्षी परियोजना चंदौली जनपद के 39 गांवों तथा गाजीपुर जनपद के 21 गांवों से होकर गुजरेगी। परियोजना के पूर्ण होने से गाजीपुर,चंदौली, गोरखपुर क्षेत्र सहित बिहार के लाखों लोगों को बेहतर एवं सुगम सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे यात्रा का समय और दूरी दोनों में कमी आएगी तथा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
डा.संगीता बलवंत ने कहा कि यह परियोजना पूर्वांचल के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से क्षेत्र में व्यापार, निवेश, रोजगार और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा तथा आम नागरिकों को आधुनिक सड़क सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शीघ्र बजट उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि सांसद डा.संगीता बलवंत लगातार संसद से लेकर मंत्रालयों तक गाजीपुर एवं पूर्वांचल के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाती रही हैं। क्षेत्र के विकास, बेहतर आधारभूत संरचना तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनका निरंतर प्रयास जारी है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद डा. संगीता बलवंत को इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया है।





