Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का होगा भव्य आयोजन

    तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का होगा भव्य आयोजन

    तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का होगा भव्य आयोजन

    गाजीपुर। 24-26 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी प्रदेश दिवस का पूरी भव्यता से रायफल क्लब परिसर में किया जाना है। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी, 2024 उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में समस्त विभागो द्वारा सरकारी की महत्वपूर्ण योजनाये, लाभपरक योजनाओ प्रदर्शनी लगायी जायेगी। इस अवसर पर नाटक, लोकगीत, नृत्य एवं धोबिया नाच का कार्यक्रम कर जागरूकता एवं 24 जनवरी, 2024 को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी शपथ दिया जायेगा। पर्यटन सूचना विभाग द्वारा पर्यटन से सम्बंधी लघु फिल्म की प्रस्तुति दी जायेगी एवं उद्योग केन्द्र गाजीपुर द्वारा कार्यक्रम का प्रदशनी एवं स्टाल लगायी जायेगी।  जिलाधिकारी ने निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने विकास भवन सभागार में रविवार को बैठक के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी जाय। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को व्यक्तियों को बताया जाय। कार्यक्रम मे जनपद के साहित्यकारो, कवियों, खिलाडियों, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, स्वयं सेवा समूह कीे महिलाओ, एवं विभिन्न विभागो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियो को भी सम्मानित भी  किया जाने की व्यावस्था की जाय। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताए-जूडो-कराटे /निबंध लेखन/ वाद-विवाद/भाषण/ चित्रकला/मूर्तिकला/ कविता पाठ/ पेंटिंग/रंगोली आदि कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाना है। जिनको रामोत्सव के विषयों से जोड़ा जाये। प्रदर्शन मेला में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि खेल विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर के खेलों यथा-खो-खो, कबड्डी, शूटिंग, बॉल क्रिकेट, टेनिस, दौड़, बाधा दौड़, इत्यादि की भी प्रतियोगिताये करायी जाय एवं प्रदर्शन में अच्छे बच्चो को चिन्हित कर पुरस्कार वितरण करायी जायेगी। इसके उपरान्त विभिन्न विभागों एवं जनपद की ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिभाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाय। इसके अतिरिक्त समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि रामोत्सव प्राण प्रतिष्ठा एवं उत्तर प्रदेश दिवस 2024 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत दिनांक 22 से 26 जनवरी, 2024 तक समस्त सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व कार्यालयों को विशेष रूप से सजाने हेतु दीपोत्सव/लाइंटिग आदि का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

  • 22 जनवरी का दिन किसी पर्व से कम नहीं:विजय मिश्रा

    22 जनवरी का दिन किसी पर्व से कम नहीं:विजय मिश्रा

    22 जनवरी का दिन किसी पर्व से कम नहीं: पूर्व मंत्री विजय मिश्रा

    गाजीपुर। नगर के रूईमण्डी स्थित बूढ़े महादेव प्राचीन मंदिर के परिसर में पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत सफाई का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हम सब परम सौभाग्यशाली हैं कि जिस शुभ क्षण के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष/बलिदान दिया। अब अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर मंदिर और भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का वह शुभ क्षण 22 जनवरी को आ गया है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर मंदिरों और तीर्थ स्थलों की सफाई के लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी प्रदेशवासी 22 जनवरी को दिवाली की तरह मनाएं और अपने घरों में दीप जलाएं। यह दिन किसी पर्व से कम नही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया था। उसे देखते हुए लोगों की सोच बदली है। मंदिरों में भी इसी तरह से अभियान चलाया जा रहा है।

  • नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन का रुप दिया:अभिनव सिन्हा

    नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन का रुप दिया:अभिनव सिन्हा

    नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन का रुप दिया: अभिनव सिन्हा

    गाजीपुर। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पुर्व चलाए जा रहे स्वच्छता तीर्थ अभियान में रविवार को हरिशंकरी के राम चबूतरे पर भाजपा एवं रामलीला कमेटी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज के स्वच्छता अभियान में भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा के द्वारा साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर अभिनव सिन्हा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसा नेता हैं जो देश के समृद्धि में स्वच्छता को स्वीकार कर इसे जन आंदोलन का रुप दिया है। भगवान राम चन्द्र के अपने नये घर में आगमन पर देश मे भारी उल्लास है। विनोद अग्रवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर जो अवरोध और बाधाएं थी उसमें भारतीय जनता पार्टी ने जो संघर्ष किया वह सफल हुआ और आज जन आस्था और विश्वास मजबूत हुआ है। इस दौरान नगर मंडल एवं रामलीला कमेटी के रास बिहारी राय, संतोष जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू , विजय राय, ओमप्रकाश तिवारी, अशोक अग्रवाल, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, सुधीर अग्रवाल, लवदत्त त्रिवेदी, पिंटू अग्रवाल, सूर्यप्रकाश यादव, विशाल चौरसिया, नंदू कुशवाहा, दीपक जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं रामलीला कमेटी के सदस्यों ने स्वच्छता में अभियान में भाग लिया।

  • अचानक बार्डर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी,दिया सख्त निर्देश

    अचानक बार्डर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी,दिया सख्त निर्देश

    अचानक बार्डर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी, दिया सख्त निर्देश

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस चेक पोस्ट चौकी बारा, थाना गहमर एवं गहमर थाना के अन्तर्गत देवल पोस्ट, थाना रेवतीपुर एवं बक्सर को जोड़ने वाली कर्मनाशा नदी बार्डर का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बक्सर को जोड़ने वाली कर्मनाशा नदी सेतु का निरीक्षण कर कहा कि कोई भी गाड़ी बिना चेक किए इस पोस्ट से नहीं जाएगी। अवैध शराब की तस्करी पूरी तरह से बन्द किया जाये एवं बार्डर पर कडाई से नियमो का पालन किया जाय।

    इसमें किया प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उसके उपरान्त बारा चैकी एवं गहमर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डैक्स को चेक किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता रजिस्टर को चेक किया एवं निर्देश दिया कि किसी भी महिला द्वारा किए गए शिकायत एवं एप्लीकेशन इस रजिस्टर में प्रतिदिन नोट कर शिकायतकर्ता का निस्तारण तत्काल किया जाय। हेल्प डेक्स पर शिकायत आवेदन के अनुसार जिलाधिकारी ने रजिस्टर के अनुसार तत्काल शिकायतकर्ता के नाम के नम्बर पर फोन कर आप बिति की जानकारी ली जो सही पायी गयी।

    शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है। इसके बाद देवल पोस्ट पर पहुचकर अधिकारियों से आवागमन का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने बताया कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 चुनाव को देखते हुए आवागमन में हलचल की सर्तकता बरती जाय। किसी भी पोस्ट से अनापत्तिजनक वस्तुओ का लेनदेन नही होने पाये। ऐसी स्थिति में पाये जाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जायेगी।

  • 283 शिकायत पत्रों में 23 का निस्तारण

    283 शिकायत पत्रों में 23 का निस्तारण

    283 शिकायत पत्रों में 23 का निस्तारण

    गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सेवराई में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 76 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 4 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 283 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 23 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य,तहसीलदार सेवराई, क्षेत्राधिकारी सेवराई एवं संबंधित जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • लावारिस को जिला अस्पताल से किया गया वृद्ध आश्रम शिफ्ट

    लावारिस को जिला अस्पताल से किया गया वृद्ध आश्रम शिफ्ट

    लावारिस को जिला अस्पताल से किया गया वृद्ध आश्रम शिफ्ट

    गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में एक मानसिक विक्षिप्त 60 वर्षीय व्यक्ति जो लावारिस हालत में पीआरडी जवान को मिला था। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अब जब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया तब जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राजेश सिंह और कुंवर वीरेंद्र सिंह के द्वारा मरीज को भोजन कराने और कंबल देकर वृद्धा आश्रम में शिफ्ट किया गया।

    कुंवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 सितंबर 23 को एक 60 वर्षीय व्यक्ति जिसे सैदपुर थाना के पीआरडी जवान दूधनाथ ने लावारिस स्थिति में सैदपुर से लाकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस दौरान उसका इलाज करने के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया था। जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उसका ईलाज चल रहा था। जो अब पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद अपना नाम तो नहीं बता पा रहा था। वह सिर्फ एक नाम सोनल ले रहा था और अपना घर के नाम की जगह गुजरात बता रहा था।

    सीएमएस डॉ राजेश सिंह ने बताया कि लावारिस हालत में आने पर उक्त व्यक्ति का इलाज और देखरेख किया गया। अब वह व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया। जिसे अब शासन के निर्देश पर उक्त व्यक्ति को भोजन आदि करने के पश्चात और ठंड का मौसम देखते हुए स्वयं की तरफ से उसे कंबल दिया । उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से लंगरपुर स्थित वृद्धा आश्रम में शिफ्ट कराया गया।

  • लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

    लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

    लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

    ग़ाज़ीपुर(नन्दगंज)। देवकली ब्लाक के तारडीह ग्राम में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित देशों की श्रेणी मे खड़ा करने का जो सपना देखा है। उस सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी हम नागरिकों की भी उतनी ही है जितनी सरकार की।उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिले,यह समाज के समस्त जिम्मेदार लोगों के निष्ठा का विषय है।जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र वंचितों को लाभ मिले इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सरकार का बड़ा प्रयास है।
    जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने सरकार द्वारा समाज के सम्मान और समृद्धि के लिए चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि छात्रों के शिक्षा को उद्देश्य परक बनाने में अभ्युदय, कामगारों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा तथा किसानों के समृद्धि में कुसुम योजना ज्यादा लाभकारी है। सुरेश बिंद ने श्रम विभाग में श्रमिकों के पंजीकरण और उसके लाभ के लिए भी प्रेरित किया।
    कार्यक्रम में महिलाओं के गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ। उपस्थित लोगों को देश के विकास और सम्मान,समृद्धि तथा नैतिक आचरण के प्रति संकल्पबद्ध कराया गया। तथा विभिन्न योजनाओं के लगाए गए पटल पर लोगों ने पंजीकरण कराया।
    कार्यक्रम में उपस्थित प्राथमिक विद्यालय तारडीह की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत शारीरिक व्यायाम कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष सराहना की गई।योजना लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि अजय बिंद ने आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रीता देवी तथा संचालन पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज बिंद ने किया।
    इस अवसर पर चंदन जायसवाल, विजेंद्र यादव, नीरज यादव, प्रहलाद कुमार सहित आदि अन्य लोगों उपस्थित थे।

  • दिव्यांग जनों ने किया मंदिरो की साफ-सफाई

    दिव्यांग जनों ने किया मंदिरो की साफ-सफाई

    गाज़ीपुर।दिव्यांग प्रकोष्ठ की काशी क्षेत्र की सहसंयोजक सविता सिंह के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा शुक्रवार को दिव्यांग जनों द्वारा महाराजगंज स्थित राम जानकी व हनुमान मंदिर महादेव तथा काली मंदिर का साफ-सफाई किया गया। जिसमें दिव्यांग प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा महाराजगंज के विभिन्न मंदिरों में भी साफ- सफाई किया गया। इस मौके पर दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला संयोजक कुमार रुपेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी नाथ द्वारा स्वच्छ अभियान चलाया गया। इसी के तहत हमारे हम दिव्यांग भाइयों द्वारा सफाई अभियान किया गया। इस मौके पर अमरनाथ गुप्ता, अशोक यादव, सुमित्रा, रागिनी, नाजिया बेगम, सुमन कुशवाहा,जालंधर, चंदन आदि लोग शामिल थे।

  • अरुण कुमार श्रीवास्तव हुए सम्मानित

    अरुण कुमार श्रीवास्तव हुए सम्मानित

    ग़ाज़ीपुर।शनिवार को सिविल बार संघ गाजीपुर के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने आए विधानपरिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने अरुण कुमार श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष नामित होने पर खुशी का इजहार करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
    सम्मानित करने के लिए जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव,जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार व रणजीत यादव,पूर्व डिप्टी चेयरमैन छन्नू यादव, विनय कुमार यादव,रामनिवास यादव, कलेक्ट्रेट बार संघ के पूर्व महासचिव गोपाल यादव,मनोज सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

  • डीएम ने रोका वेतन, दिया सख़्त निर्देश

    डीएम ने रोका वेतन, दिया सख़्त निर्देश

    डीएम ने रोका वेतन, दिया सख़्त निर्देश

    गाजीपुर। निराश्रित गोवंश संरक्षण विशेष अभियान 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा संचालित निराश्रित 4000 गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर गोआश्रय स्थल में रखने के अभियान की समीक्षा की गयी। जनपद स्तरीय अर्न्तविभागीय बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में निर्धारित तिथि तक लक्ष्य के सापेक्ष निराश्रित पशु संरक्षित न किये जानेे पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 26 जनवरी 2024  तक प्रत्येक दशा में निराश्रित पशुओ को संरक्षित कर प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक मे जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार संरक्षित पशुओ की जानकारी ली जिसमें अधिकतर विकासखण्डो द्वारा लक्ष्य नही पूरा किया गया जिस पर नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा अभियान के दौरान मात्र 21 पशु संरक्षित करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि 26 जनवरी के पश्चात कोई भी निराश्रित अवस्था में विचरण करते पाये जाते है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित होगी। निराश्रित पशुओ के द्वारा यदि कोई भी घटना दुर्घटना होती है तो सम्बन्धित अधिकारी निलंबित होगे। उन्होने प्रत्येक विकास खण्डो में बनाये जा रहे अस्थाई गो-आश्रय स्थल को 10 दिनो के अन्दर मजदूरो की संख्या बढाते हुए पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होने पशुओ को ठण्ड से बचाव हेतु आश्रय स्थल पर अलाव की व्यवस्था, चारा ,पानी, टीन सेड व तिरपाल से सुरक्षित करने का निर्देश दिया। कहा कि पशु आश्रय स्थल पर केयर टेकर एवं आस पास हरे चारे की व्यवस्था अवश्य की जाये। गोबर के निस्तारण हेतु मनरेगा से वर्मी कम्पोस्ट पिट बनाया जाये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में वास्तविक छुट्टा गोवंशीय पशुओं की अभियान चयलाकर संरक्षित किया जाय। अभियान की समाप्ति पर इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि अब क्षेत्र में कोई भी गोवंशीय पशु नही है। इस अभियान में सभी पशु चिकित्साधिकारी भी सक्रिय सहयोग करते हुए पशुओं का संरक्षण के साथ-साथ उनके इलाज, टीकाकरण, टैगिंग का शत-प्रतिशत कार्य पूरा करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Uttar Pradesh Fast News