Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • डीएम ने बताया विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य

    डीएम ने बताया विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य

    डीएम आर्यका अखौरी ने बताया विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य



    गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खण्ड बिरनो के ग्राम गोपालपुर में बुधवार को सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने गोपालपुर ग्रामवासियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2047 तक देश को विकसित देशो की श्रेणी मे लाना हैै। जिससे भारत में उन सभी लोगो को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि भारत में विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सारी योजनाओ को गॉव-गॉव मे पहुचाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है।जिलाधिकारी ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति पात्र हो वह अपना पंजीकरण अवश्य करा ले। जिलाधिकारी ने उपस्थित  ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न  योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आधारित विशेष वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री को सुना व देखा गयां। कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सभी पात्रो का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।

    इस दौरान  जिलाधिकारी ने महिलाओ की गोदभराई एवं अन्न प्रासन भी कराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओ का स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन जिलाधिकारी ने किया। कार्यक्रम मे शौचालय, आयुष्मान एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी। इस दौरान अभिनव सिन्हा, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी , खण्ड विकास अधिकारी बिरनो सीमा कुमारी, ग्राम प्रधान शिव कुमार एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी, पात्र लाभार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • सपा विधायक ने वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को दिया च्यवनप्राश और शहद

    सपा विधायक ने वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को दिया च्यवनप्राश और शहद

    सपा विधायक ने वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को दिया च्यवनप्राश और शहद



    गाजीपुर। सदर विधानसभा के लंगड़पुर ग्राम स्थित पुर्वांचल डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों और वृद्धजनों के बीच सदर विधायक जै किशन साहू ने बुधवार को च्यवनप्राश और शहद वितरित किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालन के लिए इस वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्स्ना सिंह को बधाई देते हुए इस पुनीत कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा हम सबका परम धर्म है। यह हमारा सौभाग्य है कि इस वृद्धाश्रम में आने का मौका मिला। उन्होंने समय समय पर वृद्धाश्रम में आते रहने का वादा किया और कहा इन बुजुर्गों की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद, डॉ समीर सिंह, संतोष यादव, हरिवंश यादव बचनू, रीना यादव, कंचन रावत, अल्का अग्रवाल, पूजा गौतम, अंजू अग्रवाल आदि मौजूद थे।

  • डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिया अधिकारियों को निर्देश

    डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिया अधिकारियों को निर्देश

    डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिया अधिकारियों को निर्देश

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार मे बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक सीएम डैशबोर्ड से ली गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिस-जिस  विभागो की विभागीय योजनाए,  आख्या, उपलब्ध सी एम डैश बोर्ड पोर्टल पर फीड नही है उसे तत्काल फीड कराने का निर्देश दिया, जिससे जनपद की रैकिग खराब न हो।
    बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होंने सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एव निराश्रित गौवंश को गौशालयों में अभियान चलाकर संरक्षित करने का निर्देश दिया।

    आई0जी0आर0एस प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पी0डब्लू0डी विभाग द्वारा जिन -जिन सड़को का लेपन कार्य किया जा रहा है, उन्हे 25 दिसम्बर 2023 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • सपना सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की सामान्य बैठक

    सपना सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की सामान्य बैठक

    गाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक मंगलवार को सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अपर मुख्य अधिकारी ने विधायक ओम प्रकाश सिंह, विधायक वीरेंद्र यादव, विधायक जय किशन साहू, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक शुरू किया। बैठक में कुछ बिंदुओं पर सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया, जिसमें 26 मार्च 2023 के अनुमोदन पर विचार, पुनरीक्षित बजट अनुमान, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के अनुमोदन पर विचार, मूल बजट अनुमान, वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अनुमोदन पर विचार, विभव व संपत्ति कर, वर्ष 2023-2024 के कर सूची के अनुमोदन विचार और अनुपूरक वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन पर विचार शामिल रहा। बैठक के अंत में अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बैठक समाप्त करने की घोषणा की गई।

  • लाभार्थियों को वितरित किया गया प्रमाण पत्र

    लाभार्थियों को वितरित किया गया प्रमाण पत्र

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना अगर देखा है तो उसके प्रति वह समर्पित होकर काम भी कर रहे है।यह बात आज सेमरा चक फ़ैज़ में आयोजित विकसित भारत संकल्प अभियान यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त करना होगा, भारत के हर व्यक्ति से अमिर और गरीब का भेद दूर करना होगा। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार सीधे योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को देकर कर रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के माध्यम से सबके सुरक्षा और सम्मान की गारंटी आज कोई वह है नरेन्द्र मोदी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अच्छे लाल गुप्ता ने कहा कि आज देश मे रोजी रोटी और मकान की मूलभूत सुविधाएं हर नागरिक को आसानी से मिल रही है।

    पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष मनोज बिंद ने कहा कि भारत के समृद्धी का मार्ग समाज के अंतिम व्यक्ति के खुशहाली मे निहित है और वह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से चल रहा है।

    कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। योजनाओं के लाभ से वंचित लोंगो का पंजीकरण संबंधित विभागों के द्वारा लगाए गए पटल पर किया गया।

    इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालसा भारद्वाज, मुरली कुशवाहा,राम जी बलवंत, राम जन्म यादव, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू, काशी चौहान, परवेज खान आदि उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल राय तथा संचालन मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।

  • सावधान: खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल

    सावधान: खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल


    गाजीपुर। जिले में लगातार मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग शख्त नजर आ रहा है। आए दिन खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच किया जा रहा है। इसके बाद जांच में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर खाद्य कारोबार कर्ताओं पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भी खाद्य विभाग ने एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र से 42 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सदर तहसील क्षेत्र में एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से कुल 42 नमूनें लेकर जाँच किये गये, जिनमें से मिल्क स्वीट के 5 नमूनें और मसाले (हल्दी) का 1 नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। जिसको देखते हुए मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया और उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक भी किया गया। इस एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन, आर०पी० सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और राजीव कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।

  • अधिकारियों संग एमएलसी चंचल ने किया बैठक, सुनी समस्याएं फिर दिया निर्देश

    अधिकारियों संग एमएलसी चंचल ने किया बैठक, सुनी समस्याएं फिर दिया निर्देश

    गाजीपुर। सेवराई तहसील परिसर के सभागार मे मंगलवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों संग एक आवश्यक बैठक किया। बैठक उपरांत जन चौपाल में आए हुए आमजनमानस की समस्याओं को एमएलसी ने ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं से विदित होकर समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया।

    सेवराई क्षेत्र के सही ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सुझाव एवं समस्याओं को सुनकर मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण हेतु निर्देशित किया। प्रधानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर खंड विकास अधिकारी को जल्द से जल्द ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करने का भी निर्देश दिया।

    इस दौरान तहसील अधिवक्ताओं ने भी दैनिक समस्याओं के संबंध पत्रक सौपा। अधिवक्ताओं को एमएलसी ने समस्याओं को लेकर आश्वस्त किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सेवराई, क्षेत्राधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, एसडीओ विद्युत विभाग, थाना अध्यक्ष रेवतीपुर, थाना अध्यक्ष नगसर, प्रभारी निरीक्षक गहमर, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा, एमएलसी प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप पाठक, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह, अधिवक्ता विनीत सिंह, अमित नागवंशी, अमित सिंह,अनूप जायसवाल सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान सहित आमजन मानस उपस्थित रहे।

  • मांग पूरी नही हुई तो 28 को लखनऊ में होगा विरोध-प्रदर्शन

    मांग पूरी नही हुई तो 28 को लखनऊ में होगा विरोध-प्रदर्शन

    सिंचाई संघ ने धरना/प्रदर्शन कर किया शक्त्ति प्रदर्शन

    पुरानी पेंशन बहाली सहित 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा

    मांग पूरी नही हुई तो 28 को लखनऊ में होगा विरोध प्रदर्शन

    प्रदेश व्यापी चरणबद्ध आन्दोलन के द्वितीय चरण में नलकूप मण्डल पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल रहे समस्त खण्डों के कर्मचारी

    गाजीपुर। सिंचाई संघ उ०प्र० के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर नलकूप खण्डों के सिंचाई कर्मियों ने अपने पूर्व घोषित आन्दोलनात्मक कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सिंचाई चौराहा स्थित अधीक्षण अभियन्ता नलकूप मण्डल के कार्यालय परिसर में मण्डल अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में मंगलवार को विशाल धरना प्रदर्शन कर 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित अन्य को प्रेषित किया।प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश महामंत्री नमो नारायण राय ने गाजीपुर के सिंचाई कर्मियों की सांगठनिक एकता की मुक्त कण्ठ से सराहना की। प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुभाष सिंह ने अपने संबोधन में 28 दिसम्बर को प्रमुख अभियन्ता कार्यालय लखनऊ में आयोजित धरना को पूर्ण रूप से सफल करने के लिए शत प्रतिशत उपस्थिति की अपील की। सिंचाई संघ एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने मुख्य वक्ता के रूप में सिंचाई संघ के संघर्ष एवं तीन दशक के गौरवपूर्ण इतिहास की याद दिलाते हुए तथाकथित संघों के जातिवादी स्वयंभू नेताओं से सिंचाई संघ के लोगों को सर्तक रहने की अपील की।

    उक्त धरना प्रदर्शन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष ई० सुरेन्द्र प्रताप यादव जिला मंत्री बैजनाथ तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ‘धीरू, प्रमोद मिश्र कार्यकारी अध्यक्ष, अरूण सिंह, सहित परिषद के शीर्ष पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया। परिषद के जिलाध्यक्ष इं० सुरेन्द्र प्रताप यादव ने चेतावनी दी कि यदि आन्दोलनरत किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही की गई तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे। घटना स्थल पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को प्राप्त करा कर संबंधित को भेजने का आश्वासन मिला।

    उक्त आन्दोलन में नलकूप प्रखण्ड प्रथम के अध्यक्ष अश्वनी सिंह, मंत्री अभिषेक राय, लघु डाल नहर खण्ड के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह, मंत्री जितेन्द्र पाण्डेय, नलकूप खण्ड द्वितीय के अध्यक्ष जमुना यादव, मंत्री अशोक पाण्डेय कार्यकारी मंत्री इन्द्र कुमार सहित जनपद के कई कर्मचारी/शिक्षक संगठनों के लोगों ने समर्थन दिया।

    मांगों में मुख्य रूप से पुरानी पेंशन व्यवस्था मूल रूप से बहाल करने, पूर्व में की गई कार्य प्रभारी तदर्थ, अंशकालीन सेवा को जोड़कर पेंशन का लाभ देने नलकूप चालक / सींच पाल की सेवा नियमावली में संशोधन कर प्रारम्भ की ग्रेड पे 2400 करने, नलकूप चालक को तकनीकी कर्मचारी घोषित करने, नलकूप चालक, सीच पाल,सींच पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति करने, नव नियुक्त नलकूप चालको को पारस्परिक सहमति के आधार पर उनके गृह जनपद में स्थानान्तरण आदि प्रमुख है।

    धरना सभा को मुख्य रूप से,मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, अरुण सिंह,आशुतोष राय,दिवाकर तिवारी, किरन तिवारी,सुप्रिया, सिंपल, सूर्यकांत,इंद्र कुमार,अमित यादव, कैश अहमद,अमित वर्मा, अवध कुमार,वीरेंद्र कुमार,आदि ने संबोधित किया।

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बृजेश यादव व संचालन अभिषेक राय ने किया।

  • कोर्ट से मिली जीत के बाद बोले पंकज सिंह चंचल…….

    कोर्ट से मिली जीत के बाद बोले पंकज सिंह चंचल…….

    गाजीपुर। अपर सत्र न्‍यायाधीश प्रथम की अदालत ने जिला पंचायत सदस्‍य के चुनाव को लेकर अंजना सिंह द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत सदस्‍यों ने अध्‍यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में पंकज सिंह ने कहा कि हमे न्‍यायपालिका पर पूरा भरोसा था। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। इसीलिए सत्‍य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में रोड़ा बनने वालों की हार हुई है। कहा कि अध्‍यक्ष का शपथ लेते ही सपना सिंह ने जिले के विकास के लिए भगीरथ प्रयास किया है।

    विकास कार्य और सबको एक साथ लेकर चलने के व्‍यवहार से आज विपक्षी भी अध्‍यक्ष का गुणगान करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को ही जिले का विकास पसंद नही है, इसलिए तरह-तरह का षड़यंत्र रचते रहते हैं। हमें किसी के साजिश का परवाह नही है, हम ईश्‍वर पर विश्‍वास करते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के वरिष्‍ठ सदस्‍य फेकू गांधी, सुनील यादव, महेश यादव, रणजीत यादव, आलोक कुमार, देवेंद्र यादव, शिवपूजन उर्फ पांचू यादव, आनंद यादव, समाजसेवी शम्‍मी सिंह, मोहित श्रीवास्‍तव, शैलेंद्र सिंह, बाबी सिंह, प्रांशु राय आदि लोग उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News