-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
लगाई गई तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी


गाजीपुर।प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘‘सब का साथ, सब का विकास” विषयक उत्तर प्रदेश सरकार की तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी 1से 3 नवम्बर तक क्षेत्रिय ग्राम्य विकास संस्थान(आर0टी0आई0) परिसर में लगाई गई है। जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने फिता काटकर किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अमूल परिवर्तन हुआ है। उन सारे परिवर्तन को प्रदर्शनी के माध्यम से एक – एक योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। निश्चित रूप से यह प्रदर्शनी जनपद के लोगो के लिए जनकल्याणकारी होगी। उन्होंने जनपद के नागरिको से अपील किया कि इस प्रदर्शनी को देखे जिससे कि योजनाओं के बारे में जानकारी हो एवं अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सके ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू कि गई योजनाओ का सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयी है। इस प्रदर्शनी में उन सभी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है जो सरकार द्वारा चलाई गई हैं। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि ये प्रदर्शनी आकर देखे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्वेश्य है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आमजनमानस उठा सके ।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी में भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, मुफ्त वैक्सीनेशन, मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन शक्ति, ओडीओपी आदि के चित्रों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी एन0आर0एल0एम0, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहे। -
विकास भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती


ग़ाज़ीपुर।लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा जयंती मनाई गई।जिसमे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य विकास भवन के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। राज्य कर्मचारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन कहा कि जब भारत आजाद हुआ, तो देश में बहुत सी रियासत बटे हुए थे, जिसे एक करना बहुत ही कठिन कार्य था, किंतु सरदार वल्लभ भाई पटेल के ददृढ़ संकल्पित इच्छा द्वारा बहुत सी रियासते एक हो पाई,और ऐसी छोटी-छोटी बहुत सी रियासत को एक करके तब जाकर के अखंड भारत का निर्माण हुआ ।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज राजेश यादव,राम नगीना यादव,अखिलेश कुमार,अंशुल मौर्य मनोज यादव, कुंदन सिंहा मांधातासिंह, जयप्रकाश बिंद, विनोद कुमार,रोशन लाल,पीयूष श्रीवास्तव,राधेश्याम यादव,नीरज अवधेश रवि सिंह,रवि शंकर कुशवाहा,जितेंद्र सिंह, राजेश, गोविंद, श्री प्रकाश तिवारी,पूनम सिंह, ऋतुराय, संजय सिंह,विनोद यादव, रमेश यादव,रामावतार, रफीउल्लाह, मनोज सिंह, संतोष, संजय,अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया याद


गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती मनाई गई और आयरन लेडी के रूप में सुविख्यात पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 43वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी मनाई। कार्यक्रम कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर नगर और जिले से उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों और सदस्य वक्ताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साहसिक फैसले और उनके कार्यों और कांग्रेस पार्टी के मजबूत नेता गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा देश को एक करने के साहसिक कार्य को सराहा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है, उनके उत्कृष्ठ कार्यों की वजह से उन्हें लौह पुरुष की उपाधि से नवाजा गया, तो वहीं देश की पहली और कर्मठ महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पूरे देश में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने देश की अखंडता, संप्रभुता को अक्षुण रखने के लिए अपने प्राणों की बलि भी दे दी थी। हमको उनके बताए रास्तों पर चलकर देश को पुनः प्रगति के पथ पर ले चलना है।
वहीं इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवाद को संविधान में शामिल कराने वाली, हरित क्रांति की प्रणेता और देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व की नेता थीं।
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडेय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पूरे विश्व में आयरन लेडी के नाम से विख्यात थीं। वही उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल के प्रयासों से ही अखंड भारत के निर्माण का सपना पूरा हुआ। सरदार पटेल कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने आजादी में भी काम किया और देश के आजाद होने के बाद देश को एकसूत्र में पिराने का भी काम किया। 586 रियासतों को एकसूत्र में पिरोने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें लौहपुरुष की उपाधि से नवाजा।
इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने दोनों नेताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए इन दोनो महान नेताओं के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना भी की।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह, एवं पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, सैयद ईबरतउल्लाह , आशुतोष गुप्ता,महबूब निशा,चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, हामिद अली ,कमलेश्वर प्रसाद ,शशि भूषण राय, विजय शंकर पांडे ,सुशील कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह ,इम्तियाज, सुदामा यादव ,जावेद अहमद, नईम प्रधान, समीउल्लाह खान, राजेश उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
-
अफसरों के साथ एसपी ने चलाई साइकिल, दिया संदेश



गाजीपुर। मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में उन्होंने पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल चला कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश लोगों को दिया। यह यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर पीजी कॉलेज तिराहा होते हुए विकास भवन से सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। जहां पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर माल्यार्पण किया गया


उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इसे सुनिश्चित करने के लिए देश के नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए भी इन्हें प्रेरित किया गया। इससे पूर्व उन्होंने देश के प्रथम गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री द्वारा देश के एकीकरण में किए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव सिंह सहित सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद थें।


-
सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती

गाजीपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि अर्पित कर सम्मान पूर्वक मनाई गई। भाजपा कार्यालय के सभाकक्ष में वल्लभ भाई पटेल देशी रियासतों के विलय के सुत्र धार विषयक संगोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का अगर यह देश ऋणी और कृतज्ञ है तो वह है पूर्व गृहमंत्री,भारत रत्न,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्होंने कहा कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति से लम्बे समय तक सत्ता में काबिज दल के शासन में देश की मुलभूत समस्याएं लगातार बढ़ती गई और देश कमजोर होता गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को संवैधानिक व्यवस्था से समाप्त कर देश के एकता और अखंडता को मजबूत किया है तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार किया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,देशी रियासतों के भारत में विलय के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रेरणा स्त्रोत है। जिनके नेतृत्व में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद स्वयं को स्वतंत्र मान लेने वाली 562 रियासतों का एकीकरण करके सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया वह हर भारतवासी के लिए गर्व और गौरव का विषय है।
लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व देश के लिए सदैव प्रासंगिक और प्रेरणा स्त्रोत है।
इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सम्मान में नारे लगाए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल, सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गुलाम कादिर राइनी, राजेश चौहान, सुनील गुप्ता,गोपाल राय, विरेन्द्र चौहान,रासबिहारी राय, श्रीप्रकाश केशरी,अभिनव सिंह,निखिल राय, मुरली कुशवाहा, गर्वजीत सिंह,नन्दू कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
संगोष्ठी का संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।
-
देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का लिया संकल्प

देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बन चुकी है भाजपा सरकार:गोपाल यादव
भाजपा का पटेल प्रेम दिखावा:रामधारी यादव

गाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के पूर्व गृह मंत्री/उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया ।
गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए गोपाल यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश का महान नेता बताते हुए कहा कि पटेल जी देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे।आजादी की लड़ाई के महान सेनानी थे । उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की वर्तमान हुकूमत के साम्प्रदायिक सोच के चलते देश की एकता और अखंडता खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सबको यह संकल्प लेने की जरूरत है कि आने वाले 2024लोकसभा के चुनाव में इस देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बन चुकी भाजपा सरकार को देश की सत्ता से बेदखल करके दम लेंगे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर वह आजादी के आंदोलन में कूद पड़े और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण किया। देश अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भूल नहीं सकता । उन्होंने 562छोटी बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण कराया ।
प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को प्रखर राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि बारदोली आंदोलन के नायक सरदार बल्लभ भाई पटेल सम्पूर्ण देशवासियों के मन में बसते हैं । वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है । हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ देश की आजादी की रक्षा कर सकते हैं । उन्होंने भाजपा के पटेल प्रेम को दिखावा बताते हुए कहा उनका प्रेम चुनावी फितरत है।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,डॉ नन्हकू यादव,नस्सन खां रविन्द्र प्रताप यादव,सदानंद यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, देवनाथ कुशवाहा,रामजन्म चौहान, फेंकूं यादव गांधी,केसरी यादव,निजामुद्दीन खां,विभा पाल, राजेंद्र यादव,राजेश यादव,दिनेश यादव ,जयराम यादव,आनन्द प्रकाश यादव,मो. जुम्मन, रजनी कान्त यादव,अजय श्रीवास्तव, सुग्गु यादव,बलिराम यादव, परशुराम बिंद,पप्पू यादव,अतीक अहमद राईनी,राजेश यादव , विजय शंकर यादव,अदनान , संतोष यादव, राजेश रावत,द्वारिका यादव, सदानंद यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, अशोक कुमार यादव, लड्डन खां,आदि उपस्थित थे ।
गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया ।
-
मॉर्डन विकास भवन का डीएम ने किया उद्घाटन



गाजीपुर। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी के अगुवाई एवं विभिन्न विभागो के सहयोग से विकास भवन का जीर्णाेद्धार एवं सुन्दरीकरण का कार्य कराया गया। विकास भवन में रंगाई पुताई से लेकर वॉल पेटिंग, सभाकक्ष एव कार्यालयो का सुन्दरीकरण, इण्टर लॉकिंग, साफ-सफाई के कार्य होने से विकास भवन की दशा बदल गयी। विकास भवन में बनाये गये अमृत वन एवं परिसर मे सुन्दर सजीव पौधरोपण से एक महकती हरियाली सा प्रतीत हो रहा है। इसका श्रेय इस जनपद के मुख्य विकास अधिकारी को जा रहा जिन्होने विकास भवन की दयनीय दशा मे परिवर्तन कर एक सुन्दर स्वरूप देते हुए विकास भवन को विकास के पथ पर अग्रसर किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विकास भवन के जीर्णाेद्धार एवं सुन्दरीकरण पर प्रशंन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित सहयोगी विभाग के अधिकारियों की सराहना की। उन्होने अधिकारियों को आगे भी इस तरह के कार्य में अपना सहयोग प्रदान करते हुए स्वच्छता पर विशेष बल देने की बात कही। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री ने कहा कि जरूरी नही है कि हर किसी कार्य के लिए सरकारी बजट की आवश्यकता हो, विभिन्न विभागो के विभिन्न मदो में बजट प्राप्त होते है जिसके सहयोग से इस तरह के कार्य किये जा सकते है।


जिलाधिकारी ने आमजन हेतु परिसर मे शासन की विभिन्न योजनाओ की जानकारी हेतु बनाये गये फोकस केन्द्र एवं मॉडर्न स्वरूप में बनाये विकास भवन सभागार का फीता काटकर मंगलवार को उद्घाटन किया। उन्होने परिसर में कराये गये रंग बिरंगे वाल पेटिंग का अवलोकन कर सराहना करते हुए प्रशंन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, क्षेत्रीय प्रबन्धक यू0बी0आई0, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षण, निर्माण संस्था के अधिकारीगण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, वन विभाग एव अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों के साथ सीडीओ ने लगाई दौड़



गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, एनएसएस, युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आदि के समन्वय से एक विशाल रन फार यूनिटी दौड़ एवं मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। जो नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुआ। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम गोराबाजार से एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी रन फार यूनिटी मे प्रतिभाग किया। युवा, बुजुर्ग ,बच्चे ,महिलाएं समाजसेवी एन सी सी, स्कूली छात्र-छात्राए एवं खिलाड़ी रन फार यूनिटी दौड़ मे सरदार बल्लभ भाई पटेल का एक ही सपना-अखंड भारत देश हो अपना ,अनेकता में एकता- हिंद की विशेषता, देश को आगे बढ़ाना है-रन फार यूनिटी मनाना है, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा , हमारी एकता हमारी पहचान है-तभी तो हमारा देश महान है, के गगनभेदी नारो के साथ दौड़ रहे थे। एकता दौड़ नेहरू स्टेडियम से पी जी कालेज चौराहा होते हुए पुलिस लाईन, नवीन स्टेडियम , गोराबाजार होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम स्थल पर पहुचकर मुख्य विकास अधिकारी एंव अन्य अधिकारियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो, संभ्रात नागरिको, स्कूली छात्र-छात्राओ को ‘‘सत्य निष्ठा‘‘ की शपथ दिलाई।


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत देश में कई तरह की विभिन्नताए है लेकिन विभिन्नताए होने के बावजूद भी सबसे पहले हम भारतीय है तथा भारत हमारे लिए सर्वाेपरी है। उन्होने कहा कि अग्रेजो से जब भारत आजाद हुआ तो भारत कई छोटी-छोटी रियाशतो में बटा था। लगभग 562 ऐसी रियाशते थी जिन्हे भारत मे सम्मिलित करना बहुत ही कठिन था। परन्तु सरदार बल्लभ भाई पटेल के अथक प्रयास ने ही ऐसी छोटी-बड़ी रियाशतो को भारत मे विलय कराकर एक अखण्ड भारत का सपना साकार किया।
इस अवसर पर सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कौशतुभ सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अन्य अधिकारी ,समस्त विद्यालयो के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। -
डीएम ने दिलाई अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ



गाजीपुर। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, भारत रत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयन्ती जनपद में उत्साह, उमंग एंव हर्षाेल्लास के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मे मंगलवार को मनाई गयी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘ राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप मे मनाये जाने के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृतियो को नमन करते हुए उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो, को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश जब आजाद हुआ तो कई रियाशतो में बटा था। इस सब रियाशतो को जोड़कर अखण्ड भारत बनाने का कार्य निःसंदेह बहुत ही कठिन था। परन्तु सरदार बल्लभ भाई पटेल की सूझ-बूझ एवं नेक आदर्शाे के बदौलत ही एक अखण्ड भारत का सपना साकार हुआ। आज हम इस अखण्ड भारत के वासी है जहा हर जाति, मजहब, भाषा वर्ग सम्प्रदाय के लोग रहते है फिर भी हम लोग अपने आप को भारतीय कहते है। हमारा कर्तव्य है कि अखण्ड भारत को एक सूत्र मे पिरो कर रखे। अनेकता मे एकता ही भारत की विशेषता है। उन्होने कहा कि इसे बरकरार रखने के लिए हमारे युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शो को अपने अन्दर आत्मसात कर देश ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश एवं अपने जनपद को भी सबके प्रयासो से अग्रणी बनाना है। तब जाकर ही सरदार बल्लभ भाई पटेल को हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेगे। उन्होने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर जो संकल्प लिया है उसका अक्षशः पालन करे एवं दूसरो को भी कराये तथा उसको धरातल पर लाने के लिए सरदार पटेल के आदर्शो पर चलते हुए भारत की अखण्डा एवं एकता बनाये रखे।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, अपर उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
-
सरदार पटेल की जयंती पर विद्यार्थियों और अध्यापकों ने लिया शपथ



गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज, मुख्य शास्ता डॉ अमित यादव, प्रज्ञा रेंजर्स एवं प्रभारी डॉ शिव कुमार, प्रोफेसर अनिता कुमारी आदि ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ राजेश यादव ने सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय राजनीति में भूमिका को याद किया। डॉ निरंजन कुमार ने छात्राओं को आज के दिवस की महत्ता बताई। प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने उपस्थित हजारों विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को राष्ट्रीय एकता की सामूहिक शपथ दिलाई। इससे पूर्व महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रांगण में छात्राओं-अध्यापकों के बीच संवाद के तहत एक प्रेरिकी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उन्हें महाविद्यालय की विविध गतिविधियों से अवगत कराया गया। उपशास्ता डॉ संगीता ने छात्राओं को परिधान एवं गणवेश में आने का आग्रह किया जबकि डॉ अकबरे आज़म ने छात्रवृत्ति के बारे में विस्तार से बताया।


महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ उमाशंकर प्रसाद ने छात्राओं को अपनी परीक्षा फॉर्म में भरने में होने वाली असुविधाओं को देखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने में विभिन्न सावधानियां जैसे प्रवेश के समय के ही विषय को फॉर्म में भरने तथा उसे फाइनल करने के पूर्व एक बार पुनः देखने की अपेक्षा छात्राओं से की। डॉ विकास सिंह ने छात्राओं को- करिकुल एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के तहत बताया कि सबको कंप्यूटर कोर्स पढ़ना अनिवार्य है तथा उनके कक्ष में उपस्थित भी आवश्यक है। रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार ने प्रज्ञा रेंजर टीम, लेफ्टिनेंट शशि कला जायसवाल ने एनसीसी और डॉ अमित यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों पर चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के लिपिक शिवम सिंह ने छात्राओं को विस्तार से परीक्षा फॉर्म भरने, फीस जमा करने, प्रवेश संबंधी नियमों- परिनियमो सेअवगत कराया तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासित ढंग से पूर्ण परिधान में महाविद्यालय आने, नियमित रूप से कक्षाओं में बैठने तथा अपने प्राध्यापकों के सभी निर्देशों का पालन करने की अपील किया। नियमों की अवहेलना करने पर विद्यार्थियों के अविभावको से बात की जाएगी तथा उपस्थित कम होने पर उन्हें महाविद्यालय की परीक्षा में बैठने एवं छात्रवृत्ति से वंचित भी किया जा सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






