-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम ने कन्याओं का पूजन कर दिया उपहार



गाजीपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि को राइफल क्लब परिषर में 61 कन्याओं का कन्या पूजन बुधवार को किया गया। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया गया तथा कन्याओं को दक्षिणा स्वरूप प्रत्येक कन्याओं को 501 रुपया वितरित किया गया। इसके साथ ही साथ प्रत्येक कन्याओ को फल की टोकरी, स्कूल बैंग जिसमें कापी, पेन्सिल, कलर, रोल, रबर कटर, डेरी मिल्क चाकलेट का पैकेट, लाई, चना, गुड, भी वितरित किया। कन्या पूजन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला मतस्य अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी-सैदपुर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी-गाजीपुर, अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।


-
कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह!

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह

गाज़ीपुर। राष्ट्रीय कोंग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद रहे राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में गाज़ीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के सरजू पांडेय पार्क पर काला पट्टा और कपड़ा पहन कर विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह किया। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडे पार्क में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर सत्याग्रह किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में भारी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज बंद की जा रही है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। आज अरबों रुपए का घोटाला देश में हो रहा है, उसके खिलाफ सरकार किसी को बोलने नहीं दे रही है, और सरकारी एजेंसियों की मदद से मानहानि जैसे केस में संसद सदस्यता समाप्त कर दे रही है, जो गलत है और जनहित में नहीं है। इसका जवाब कॉंग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ कर देगी।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने पर भाजपा सरकार की निंदा की और कहा कि ये सरकार प्रतिशोधपूर्ण कार्यवाही कर रही है, संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए सरकारी संस्थाओं के माध्यम से और दबाव बना कर अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर विपक्ष को समाप्त करना चाहती है, जिसके चलते आज राहुल गांधी जैसे ईमानदार और कर्मठ नेता की सदस्यता समाप्त कर दी गई, इसलिए हम लोग आज सत्याग्रह के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि हमारे जनप्रिय सांसद रहे राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे थे। उनकी आवाज दबाने के लिए उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी गई। भाजपा सरकार अपना विरोध करने वालों को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से धमका रही है। जो गलत है, आज कोंग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अनीतिपूर्ण और विद्वेषपूर्ण राजनीति की कड़ी निंदा करता है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रवि कांत राय, प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, मुसाफिर बिंद, महबूब निशा, राघवेंद्र कुमार, सुमन चौबे, सुमेर कुशवाहा, दिव्यांशु पांडे सुधांशु तिवारी, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय ,संदीप विश्वकर्मा , चंद्रिका सिंह,मनसूर जैदी , राम नगीना पांडे, बटुक नारायण मिश्रा,सतीश उपाध्याय,रईस अहमद, चंद्रिका सिंह, अजय दुबे, सीमा विश्वकर्मा, साजिद हुसैन, मीलेंद्र सिंह,सदानंद गुप्ता ,राजेंद्र गाजी, हामिद अली, मोहम्मद राशिद, विभूति राम, करुणानिधि राय, नसीम अख्तर ,वीरेंद्र राय, अनुराग पांडे,उमाशंकर सिंह फौजी,विद्याधर पांडे, मोहन चौहान, राकेश राय, माधव कृष्ण,शकरुल्लाह वारसी ,अरुण कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश राजभर, राजेश उपाध्याय ,शशिभूषण राय, शबीहूल हक, आदिल अख्तर ,आलोक यादव, जावेद जहीर खान, अछैबर बिंद, विजय शंकर पांडे, सतीश श्रीवास्तव, अवधेश पांडे, इरफान खान, विवेक कुशवाहा, ओम प्रकाश पांडे, झुन्ना शर्मा, राजेश गुप्ता सुधीर सिंह दिवाकर सिंह , शक्ति आनंद, जय विजय गुप्ता, ओमप्रकाश राजभर, कृष्णा तिवारी राघवेंद्र चौबे,संदीप कुशवाहा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
-
नवदेवी सम्मान से सम्मानित हुई महिलाएं



गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ‘‘नवदेवी सम्मान’’ समारोह जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी के लिए 27 महिलाओं को 9 श्रेणी में स्वयं सहायता समूह, वेस्ट टू वेल्थ, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन में उद्यमी, सफाई मित्र, मास्टर ट्रेनर, नवाचार, सामुदायिक खाद, निकाय की स्थिति में परिवर्तन, सामुदायिक जागरूकता आदि में योगदान देने वाली महिलाओं को अरूण कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, प्रशासक, प्रभारी स्थानीय निकाय गाजीपुर एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि शासन द्वारा 7 मार्च से 30 मार्च 2023 तक ‘‘स्वच्छोत्सव-2023’’ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें निकाय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के प्रयास को पहचान कर सम्मानित किया गया है। जिसमें नीलम सिंह, श्रुति यादव, प्रियांजली चौधरी, शीला देवी, चिंता देवी, अमृता सिंह, प्रियंका रावत, संजु देवी, सरिता यादव, उषा साहनी, गिरजा प्रजापति, अनीता देवी, रीमा सिंह, सीमा यादव, गीता देवी, निर्मला देवी, विमला देवी, सरवरी बेगम, जैबुन निशा, गुड़िया देवी, मनीषा रावत, माया देवी, संगीता देवी, रेशमा बानो, रेखा रावत, इन्दू देवी, उषा राजभर शामिल हैं। उक्त कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी मोहम्मदाबाद वीरेन्द्र राव, जमानिया अखिलेश तिवारी, सैदपुर व सादात आशुतोष त्रिपाठी, दिलदारनगर मनोज कुमार पाण्डेय, बहादुरगंज सुरेन्द्र प्रताप सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पालिका अधिवक्ता जयसूर्य भट्ट द्वारा किया गया।


-
मृत्यु के बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो होगी कार्यवाही: डीएम



गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन तथा संचालन प्रबन्धन हेतु जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने उपस्थित पशु चिकित्सकों एवं खण्ड विकास अधिकारियों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं एवं कितने पशुओ को आश्रय स्थल मे रखा गया है एवं कितने गोवंश आश्रय स्थल बनाये गये, की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देश दिया कि इस योजना में जरूरतमंद परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाये तथा उसका समय से भुगतान भी किया जाय। बैठक में मुख्य पशु चकित्साधिकारी ने बताया कि अबतक 57 स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनाये गये है जिसमें 7695 पशु संरक्षित किये गये है। जिसपर जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाय। यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिये जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। इसमे लापरवाही क्षम्य नही होगी। पशुओ को हरा चारा की व्यवस्था की जाय साथ ही पशुओ के पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाय। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने दिया निर्देश



गाजीपुर। मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त आजीविका मिशन, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, क्रीड़ा अधिकारी, जिला समन्वयक तकनीकी सहयोग ईकाई एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों के द्धारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में पोषण पखवारा के सफल क्रियान्वयन, तथा उसके सही ढंग से संचालित करने हेतु वित्तीय कार्य योजना, कायाकल्प से आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पोषाहार वितरण, पोषण ट्रैकर, छत्ब् रेफ़रल, सैम बच्चों का समुदाय एवं फैसिलिटी स्तर पर प्रबंधन, आदि बिंदुओं पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विस्तृत समीक्षा के साथ साथ आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया।

-
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का भव्य स्वागत


गाजीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार जताया। सदर विधायक जै किशन साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि गोपाल जी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। इनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई धार और गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले से संघर्ष को यह सम्मान मिला है, कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश गया है कि पार्टी के लिए संघर्ष और समर्पण भाव से काम करने वालों का वक्त आने पर पार्टी जरूर सम्मान करेगी।
जलालाबाद से सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहुंचे अपने स्वागत से अभिभूत गोपाल यादव ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए और मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें जिले की कमान सौंपकर पार्टी ने जो भरोसा और विश्वास हम पर व्यक्त किया है ईमानदारी से सबको साथ लेकर पार्टी के आदेशों और निर्देशानुसार ईमानदारी से काम करते हुए उनके भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान पर कोई खरोंच नहीं आने दूंगा । उनके सम्मान की हर कीमत पर रक्षा करूंगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं।
उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह माला पहनने का वक्त नहीं। यह सम्मान कराने का वक्त नहीं बल्कि यह संघर्ष करने का दौर है। उन्होंने कहा कि यह देश गंभीर राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के हुक्मरानों को लोकतंत्र पसन्द नहीं है। वह पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर उतरकर सम्पूर्ण विपक्ष को कुचलना चाहते हैं। उनकी इस नापाक इरादों के खिलाफ जमकर संघर्ष करना होगा अन्यथा न इस देश में लोकतंत्र बचेगा,न संविधान और न ही इस देश का धर्म निरपेक्ष स्वरुप। लोकतंत्र के जिस रास्ते से आकर भाजपा आज देश पर हुकूमत कर रही है वह रास्ता दूसरों के लिए बंद कर देना चाहती है । जिस तरह से सत्ता में बैठे लोग विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रहे हैं, उन्हें जेलों में डाल रहे हैं उनकी यह नापाक हरकत और अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली आपात काल की याद दिला रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और उसकी साम्प्रदायिक सोच और लगातार हो रहे आर्थिक घोटालों के चलते देशवासी खून के आंसू रो रहे हैं। लेकिन यह सरकार जनता के बुनियादी सवालों पर न काम कर केवल फर्जी तौर पर जुवांन चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि घरों में बैठने से काम नहीं चलेगा बल्कि लोहिया, जयप्रकाश और मुलायम सिंह जी के रास्ते पर चलकर जनता के हक हकूक और इस देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों को मिलने वाले सामाजिक न्याय की रक्षा और जाति जनगणना कराने के लिए सड़कों को गर्म कर इस देश की सत्ता से भाजपा की तानाशाही हुकूमत को हटाना होगा ।
इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक जै किशन साहू, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव,सुधीर यादव,तहसीन अहमद, डॉ सीमा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोवर्धन यादव,भानू यादव,मुन्नन यादव , मशहूर लोकगीत गायक विजय यादव,विवेक सिंह शम्मी,जय हिन्द यादव,राजेंद्र यादव,कमलेश यादव,निजामुद्दीन खां,मदन सिंह यादव, सदानंद यादव, आशा यादव,नफीसा बेगम, विभा पाल, ,कंचन रावत, रामयश यादव,दिनेश यादव,पूजा गौतम, हरेंद्र विश्वकर्मा, विश्राम यादव, कमलेश यादव, बृजदेव खरवार, मन्नू सिंह, सत्येन्द्र यादव सत्या,चौथी यादव, आमिर अली, डॉ समीर सिंह,राम औतार शर्मा,मंगला यादव, सुशील जायसवाल, अवधेश यादव,बलिराम चन्द्रिका यादव,जमुना यादव, जयराम सिंह यादव,अतीक अहमद राईनी , फिरोज जमाल,आरिफ,जवाहिर यादव, रामप्रकाश यादव,केसरी यादव,रियाज अहमद, चन्द्रेश्वर यादव पप्पू यादव,अक्षय यादव , सुनील यादव ,राजेश यादव, नन्हें, राहुल सिंह, आजाद चाचा,तिलक प्रधान, भरत यादव,विंध्याचल यादव,सोनू यादव,आनन्द यादव,वंश बहादुर कुशवाहा,शिथिल यादव, आदित्य यादव, देवेन्द्र यादव,ओपी यादव,गुड्डू यादव, रामाशीष यादव,कमला यादव,आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
-
डीएम ने रोड शो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने बताया है कि जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो का आयोजन राईफल क्लब परिसर में हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने श्री अन्न के उत्पादन पर जोर दिया गया तथा बताया कि श्री अन्न मे आवश्यक खनिज व पोषक तत्व मौजूद होते है, जो कुपोषण को दूर करता है। इसकी खेती बिना रासायनिक उर्वरक के भी सुगमता पूर्वक की जाती है। जनपद में 16000 हेक्टेयर मे बाजरा का उत्पादन किया जाता है। जिलाधिकारी ने बताया गया कि पूरे विश्व मे मिलेट्स ईयर मनाया जा रहा है। मिलेट्स का मुख्य उत्पादक देश भारत है। प्रधानमंत्री का सपना है कि इस महत्वपूर्ण अनाज का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में किया जाए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढाना तथा भोज्य पदार्थाे मे शामिल किया जाय। मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। फाईबर व खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। गत वर्ष जनपद मे बाजरा खरीद हेतु दो क्रय केन्द्र खोला गया था। जहाँ पर किसानो ने 2350 रुपए प्रति कुंतल पर बिक्री की गयी। उक्त रोड-शो मे बाल विकास परियोजनाओ की महिलाओ, पी०जी० कालेज के छात्रो एवं सुसुण्डी कृषक फार्मर प्रोड्यूसर से बड़ी संख्या में महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद मे रासायनिक उर्वरको का प्रयोग मानक से अधिक हो रहा है जिसका दुष्प्रभाव मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसको कम कर जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया जाय। श्री अन्न बिना रासायनिक उर्वरक के भी उगाया जा सकता है। उक्त रोड-शो राईफल क्लब से होते हुये विकास भवन पर जाकर समाप्त हुआ।
-
जनपद में शीघ्र विकसित होंगे औद्योगिक क्षेत्र:डीएम



गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक सोमवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया। इस दौरान सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का लक्ष्य 300 करोड़ पूंजी निवेश के सापेक्ष 24 मार्च 2023 तक विभिन्न क्षेत्रों में 234 प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिसमें निवेष धनराषि 3138.28 करोड़ तथा रोजगार 110495 शामिल है, जिसमें 208 प्रस्ताव का एम0ओ0यू0 जारी है, जिसमें धनराषि 2648.58 व रोजगार 109645 है।
जिलाधिकारी द्वारा निवेषकों की समस्याओ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली, जिसमें उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि 50 निवेशकों द्वारा कुल 122 एकड़ भूमि तथा पूंजी की मॉग की गयी है, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा ऋण की उपलब्धता के लिए अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं भूमि के सम्बन्ध में औद्योगिक आस्थानों में रिक्त भूमि के आवंटन तथा भूखण्ड स्वामियों के आपसी सहमति पर भूखण्ड हस्तानान्तरण की कार्यवाही करने एवं माह अप्रैल प्रथम सप्ताह में औद्योगिक आस्थान नन्दगंज की इकाईयों का निरीक्षण समिति गठित करके करने का निर्देष दिया गया। जनपद में शीघ्र औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने की संभावना है, जिसपर भूमि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जायेगी। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समय-सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण को निस्तारित कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर विधायक सदर जैकिशुन साहू, एस0पी0सिटी, परियोजना निदेशक, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
-
डीएम को एसपी ने किया रवाना





गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। सर्वप्रथम इस रैली को पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस स्कूटर रैली का नेतृत्व जिलाधिकारी द्वारा स्कूटर चला कर किया गया। यह रैली भूतहिया ताड़ से शुरू होकर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज, नंदगंज पर जाकर समाप्त हुआ। रैली की समाप्ति पर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विभिन्न छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न छात्राओं ने अपने संबोधन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक किया गया तथा नारियों के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, एसडीएम सदर प्रतीभा मिश्रा, सीओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सावित्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं।



-
डीएम ने की जनपदवासियों से अपील



गाजीपुर। रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर का त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाईन सभागार मे सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये पीस कमेटी के सदस्यों से थानों में आयोजित की गयी पीस कमेटी के बैठक की फीडबैक की जानकारी क्रमवार सभी लोगों से प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराये। समस्त पीस कमेटी के सदस्यों को अपने क्षेत्र के अन्तर्गत शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर त्यौहार मनाये जाने को कहा गया। जिसपर सभी सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस जनपद में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में हम सभी लोग अपने स्तर से किसी भी समस्या को आने नही देगें। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि की गयी।


जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि रामनवमी, ईद उल फितर एवं रमजान का त्यौहार शान्तिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण रखेंगे। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नही होना चाहिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो की सफाई व्यवस्था के लिए जितने सफाई कर्मचारी हैं उन्हे लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। जिलाधिकारी ने पीस कमेटी के सदस्यों, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों व जनपद वासियों को रामनवमी व ईद उल फितर की शुभकामनाएं देते हुए शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारो मनाये जाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारो में पैनी नजर रखते हुए पुलिस बल के जवानों की ड्यिूटी भीड़ भाड़ स्थलों पर लगाया जाए जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाये। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि पुरानी परम्पराओं के अनुसार समस्त त्यौहारो को मनाएं। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहें। कोई भी समस्या उत्पन्न न होने पाये। इस अवसर पर एसपी सिटी, एस0पी0 ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी/समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस विभाग अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।







