Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • सपना सिंह ने टीबी मरीजों में वितरित किया अबीर रंग गुलाल और ड्राई फ्रूट

    सपना सिंह ने टीबी मरीजों में वितरित किया अबीर रंग गुलाल और ड्राई फ्रूट

    सपना सिंह ने टीबी मरीजों में वितरित किया अबीर रंग गुलाल और ड्राई फ्रूट

    गाजीपुर।साल 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के क्रम में टीबी रोगियों को गोद लिए जाने का अभियान चलाया गया था। जिस के क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा 21 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। जिन्हें उनके द्वारा प्रतिमाह पोषण पोटली दिया जाता है। जिस के क्रम में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने आवास पर गोद लिए हुए सभी मरीजों को पोषण पोटली के साथ ही रंग अबीर गुलाल और ड्राई फ्रूट का वितरण कर उनके साथ होली की खुशियां मनाई।

    जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा 21 टीबी मरीजों को अपने आवास खजूरिया विकास भवन पर पोषण सहायता वितरित किया।यह पोषण सहायता अध्यक्ष के द्वारा प्रतिमाह दिया जा रहा है।

    जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि जब तक टीबी मरीजों का इलाज चलता रहेगा तबतक उनके द्वारा पोषण सहायता दिया जाता रहेगा। गोद लिए गए टीबी मरीजों में से 21 टीबी मरीज इलाज एवं पोषण पोटली के सहयोग से पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। जिस में अधिकांश बच्चे हैं।इस माह होली पर्व के उपलक्ष्य में होली से पूर्व जो टीबी मरीज मेरे द्वारा गोद लिए गए हैं उन के साथ अपनत्व की खुशियां बांटी गई। इस बार की पोषण पोटली कुछ हटकर स्पेशल है ।जिसमे पोषण पोटली के साथ साथ गोद लिए सभी मरीजों को ड्राई फ्रूट्स, रंग,गूलाल,अबीर एवं मिठाइयां के साथ होली की खुशियां बांटी गई।

    इस कार्यक्रम में समाजसेवी पंकज सिंह चंचल, संजीव सिंह उर्फ बाबी, मोहित श्रीवास्तव, तथा क्षयरोग विभाग के डाo एम के सिंह,डी पी सी अनुराग कुमार पाण्डेय ,डी पी पी एम सी सुनील कुमार वर्मा, एस टी एस, श्वेताभ गौतम,एस टी एस, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा,एस टी एल एस इत्यादि लोग उपस्थित थे।

  • विकास भवन में खेली गई होली,दी बधाई

    विकास भवन में खेली गई होली,दी बधाई

    गाज़ीपुर।सोमवार को विकास भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा गुलाल की होली खेली गई।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पूरी टीम के साथ विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। बेसिक के लेखाधिकारी नरेन्द्र कुमार द्वारा सभी कर्मचारी पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। साथ मे नरेंद्र विश्वकर्मा विकलांग अधिकारी,अंशुल मौर्या जिला पंचायत राजधिकारी द्वारा भी गुलाल कर्मचारियों को लगाया गया।
    इस अवसर पर रोशन लाल,आमित कुमार, जयप्रकाश बिंद, अजमत, रामधनी, रितेश, कुंदन, झब्बू, अमरनाथ राजेश यादव विनोद,शिवकांत, जितेंद्र सिंह सुरेश, केदार सोनकर, रमेश यादव, संजय, गोविंद,आदि मौजूद रहे।

  • इण्टर कॉलेज पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    इण्टर कॉलेज पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    गाजीपुर। भू-माफियाओ एवं अपराधियों के विरूद्ध उ0प्र सरकार द्वारा जीरो टालरेंस नीति के अन्तर्गत जनपद मे भी भू-माफियाओ एवं अपराधियो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को तहसील मुहम्मदाबाद में मौजा-रसूलपुर जमाल देहाती परगना व तहसील मुहम्मदाबाद की आराजी नं0-22स रकवा 0.1020 हे0 के अंश भाग रकवा 0.020 हे0 जो बंजर खाते की भूमि है। उस पर अतिक्रमण पाये जाने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा बेदखली का वाद धारा 67(1) उ0प्र0 राजस्व संहिता के अन्तर्गत दिनांक 16 जून 2021 को पस्तुत किया गया। प्रबन्धक/प्रधानाचार्य डा0 एम0ए0 अंसारी इण्टर मीडिएट कालेज युसुफपुर को नोटिस जारी किया गया। डा0 एम0ए0 अंसारी इण्टर मीडिएट कालेज युसुफपुर के प्रबन्ध अफजाल अंसारी/ प्रधानाचार्य द्वारा कोई आपत्ति प्रस्तुत नही किया गया। तत्पश्चात 23 जुलाई 2021 को अतिक्रमणी कालेज के विरूद्ध बेदखली का आदेश पारित किया गया। बेदखली आदेश का अनुपालन 5 मार्च 2023 को पर्याप्त पुलिस एवं मजिस्ट्रेट के साथ कराया गया तथा ग्राम सभा एवं राज्य सरकार की भूमि पर किये गये कब्जा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

  • एक और मुख्तार के करीबी के दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर

    एक और मुख्तार के करीबी के दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर

    गाजीपुर। योगी सरकार के एंटी माफिया अभियान के तहत जिले में बड़ा एक्शन लिया गया है। फुल्लनपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की सुबह मुख्तार अंसारी के करीबी रहे स्व.कमलेश सिंह की अवैध दो मंजिला बिल्डिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन ने बगैर नक्शा पास कराये बनी इस बिल्डिंग को ध्वस्त करा दिया है। बताया जा रहा है कि वर्षो पूर्व इस बिल्डिंग का निर्माण हुआ था। जिसे बगैर नक्शा पास कराये ही बनाया गया था। कमलेश सिंह के इस अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन के द्वारा नोटिस जारी किया गया था। 4 मई 2022 को डीएम के आदेश पर आरओबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। डीएम के निर्देश पर इस अवैध बिल्डिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस मकान में कई दुकानें बनी हुई थी। इसमें वाणिज्य कर कार्यालय और यूनियन बैंक की शाखा भी थी। जिसे प्रशासन की नोटिस के बाद शनिवार को खाली कर दिया गया था। रविवार की सुबह ही भारी पुलिस फोर्स के साथ चार पोकलेन (बुलडोजर) भी वहां पहुंच गयी थी। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने लगा। इस कार्रवाई के दौरान दोनों तरफ से रास्ता को बंद कर दिया था। जिससे प्रशासन को कार्रवाई करने में कोई परेशानी न हो। कार्रवाई के दौरान एडीएम, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, सीओ सदर गौरव कुमार तथा कई थानों की फोर्स रही।

  • अपराध और अपराधियों को लेकर एसपी ने की ग्रामीणों से अपील

    अपराध और अपराधियों को लेकर एसपी ने की ग्रामीणों से अपील

    गाजीपुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भांवरकोल थाना पर नवनिर्मित थानाध्यक्ष कार्यालय तथा मीटिंग हॉल/शेड का फीता काटकर उद्धघाटन किया। इस दौरान थाना परिसर में उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि नया थानाध्यक्ष कार्यालय बनने से थाने पर आने वाले फरियादियों को यहां बैठने में सहूलियत होगी। उन्होंने लोगों से यह अपील किया कि क्षेत्र में होने वाले किसी भी अवैध गतिविधि व अपराध एवं अपराधियों के बारे में जानकारी दें। इससे अपराधों को नियंत्रित करने में आसानी होगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, थाना प्रभारी सत्येंद्र राय तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद थे।

  • 17 लोगों पर हुआ एफआईआर

    17 लोगों पर हुआ एफआईआर

    चोरी में 17 पर एफआईआर, बकाया पर दर्जनों लोगो की कटी केबिल।


    गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्युतीय आमघाट के अंतर्गत शहर क्षेत्र के मोहल्ला छावनी लाइन, गोराबाजार, खजुरिया, सरैया और कृष्णापुरी कालोनी में अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह और सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 लोग अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुए मौके पर पकड़े गए। सभी लोगो के खिलाफ विजिलेंस थाना रौजा पर विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। वही 10 हजार से उपर के 21 बकायेदारों का लाइट केबल पोल से खोल दिया गया है। अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह ने बताया कि जिनकी भी बकाए पर केबिल पोल से खोली गई है अगर बिना अपने बकाया बिलों का भुगतान किए केबिल पुनः पोल से उपभोक्ता जोड़ा तो उसके उपर विद्युत चोरी में मुकदमा पंजीकृत करवाया जायेगा। आगे उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिसका भी बिल 10 हजार से उपर का बकाया है वे लोग यथाशीघ्र अपने बिलो का भुगतान कर दे और जो भी अभी तक कनेक्शन नही लिया है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर अपना आवेदन करके सरल तरीके से विद्युत कनेक्शन ले ले। कोई भी उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ कत्तई ना करे नही तो जांच के दौरान पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग टीम मुख्य रूप से अवर अभियंता अमित गुप्ता सहित समस्त मीटर रीडर, संविदा कर्मी, डिस्कनेक्शन गैंग उपस्थित रहे।

  • डीएम और एसपी ने सुनी समस्याएं, किया निस्तारण

    डीएम और एसपी ने सुनी समस्याएं, किया निस्तारण


    गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एंव पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थिति  में सम्पन्न हुआ। जिसमे 186 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और जिसमे मौके पर 3 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 477 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 24 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश, उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जिला जेल में महिला बंदियों के लिए शिविर का हुआ आयोजन

    जिला जेल में महिला बंदियों के लिए शिविर का हुआ आयोजन


    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जिला करागार में शनिवार को महिला बन्दियों के साथ शिविर का आयोजन एवं जेल का निरीक्षण किया गया। शिविर की अध्यक्षता कामायनी दूबे पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की गयी। उक्त शिविर में विधिक प्रकोष्ठ अधिवक्ता घनश्याम लाल श्रीवास्तव, कारागार अधीक्षक हरिओम शर्मा एवं रविन्द्र सिंह यादव कारापाल उपस्थित रहे।
    अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिला कैदियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। इस दौरान पूर्णकालिक सचिव द्वारा बताया गया कि हर साल 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आधी आबादी के सम्मान में इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। हम ये मान सकते है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला अधिकार आंदोलन का एक सेन्टर प्वाइंट भी है, जो लैंगिक समानता, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के लिखाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दो पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। हर साल अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी थीम पर आधारित होता है और इस की थीम है ‘DigitALL: Innovation and technology for gender equality’ यानि, ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी’ इस बार की थीम में लैंगिक समानता के ऊपर जोर दिया गया है। प्रधासन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति क अवसर पर कामायनी दूबे द्वारा महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रतिभागिओं को कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय संविधान में महिला अधिकारो एवं उनके हित संरक्षण हेतु किये गये प्रावधान से अवगत कराया एवं महिलाओं के समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस, प्रशासन, न्यायिक व्यवस्था में उपलब्ध समाधान के विषय में महिलाओं को जागरूक किया।

  • सम्पूर्ण समाधान दिवस:477 शिकायत पत्र में 24 का निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस:477 शिकायत पत्र में 24 का निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस:477 शिकायत पत्र में 24 का निस्तारण

    गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एंव पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थिति  में सम्पन्न हुआ। जिसमे 186 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 477 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 24 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 58 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए,जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 की अध्यक्षता में 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके 09 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 41 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए,जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 47 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए,जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त  01 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए।उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर,तहसीलदार सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • वायरल वीडियो:तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार

    वायरल वीडियो:तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार

    वायरल वीडियो:तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार

    गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर पुलिस ने शनिवार को तमंचा लहराते हुए का वीडियो वायरल करने वाले युवक को रामपुर पतारी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है।गिरफ्तार युवक ने अपना नाम रामपुर पतारी नायकडीह निवासी शहाबुद्दीन अहमद बताया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शहाबुद्दीन का तमंचा लहराते हुए पूर्व में विडीयो वायरल हुआ था। जिसकी पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयदीप,कां.रोहित कुमार तथा कां. प्रशांत कुमार शामिल थे।

Uttar Pradesh Fast News