Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • एसडीओ की घोर लापरवाही

    एसडीओ की घोर लापरवाही

    कासिमाबाद व मरदह विद्युत उपखंड के एसडीओ के घोर लापरवाही पर मुख्‍य अभियंता ने दिया चार्जशीट

    गाजीपुर। योगी सरकार में जीरो टालरेंस की नीति की पारदर्शीता अब जमीन पर दिखने लगी है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के डंडे की हनक गाजीपुर जिले में गुंज रहा है। इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड प्रथम लालदरवाजा कार्यालय के अंतर्गत उप खंड कार्यालय कासिमाबाद और उप खंड मरदह के एसडीओ को मुख्‍य अभियंता वाराणसी ने चार्जशीट दिया है कि झटपट पोर्टल पर पेंडिंग मामलों का निस्‍तारण समय से क्‍यों नही हुआ है। मुख्‍य अभियंता वाराणसी कार्यालय ने बताया कि कासिमाबाद विद्युत उपखंड के एसडीओ संजीव भाष्‍कर और मरदह विद्युत उपखंड के एसडीओ संतोष चौधरी ने निर्धारित समय में झटपट योजना के तहत पोर्टल पर आवेदन किये गये कनेक्‍शन के प्रार्थना पत्रों पर जानबूझकर विलंब किया जा रहा है जो संदेह के घेरे में है। इसलिए उनको कई बिंदुओं पर चार्जशीट दी गयी है। इस बात की पुष्टि विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय के अधिकारियों ने भी किया है।

  • हौसलों की उड़ान कार्यक्रम में लोगों को किया गया जागरूक

    हौसलों की उड़ान कार्यक्रम में लोगों को किया गया जागरूक

    ग़ाज़ीपुर। मंगलवार को ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा हौसलों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता साधन कुमार चक्रवर्ती एवं नवीन राय ने प्रतिभाग किया। पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा कैम्प लगाकर लोगो को विधिक जागरूकता दी गयी। साथ ही साथ मिशन शक्ति एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम जिसमें महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना है के सम्बन्ध में लोगो को जागरूक किया गया। 27 फरवरी को वन स्टाप सेंटर गोराबाजार में निरीक्षण के दौरान जेडर जस्टिस एवं मिशन शक्ति के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राकेश कुमार VII, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो न्यायालय, कक्ष सं0-1, सदस्य कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सदस्य, साधना कुमारी, न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) फास्ट ट्रैक कोर्ट, कक्ष संख्या-01 उपस्थित हुए। सचिव द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल और व्यापक निरंतर देख-भाल, समर्थन और सहायता प्रदान करना है।

    |

  • एक करोड़ के लागत से नलकूपों का कराया जाएगा जीर्णोद्धार

    एक करोड़ के लागत से नलकूपों का कराया जाएगा जीर्णोद्धार

    प्रमुख अभियंता पहुंचे शेरपुर गांव, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
    एक करोड़ की लागत से होगा नलकूपों का जीर्णोद्धार


    गाजीपुर। प्रमुख अभियंता वाराणसी सोमवार को शेरपुर कलां गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनकर अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए। उन्होंने सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी। प्रमुख अभियंता वाराणसी चेतन कुमार माहेश्वरी सोमवार को शेरपुर कलां का दौरा करने पहुंचे। प्रमुख अभियंता के साथ एसी राकेश बिहारी मल्ल, अधिशासी अभियंता नलकूप खण्ड प्रथम राहुल अग्रहरी, लघुडाल कमलेश कुमार, सहायता अभियंता चंद्र प्रकाश राय और अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा श्री माहेश्वरी का फूल मालाओं से स्वागत किया। गांव में आयोजित सभा से पूर्व उन्होंने गांव के आसपास स्थापित 27 नलकूपों का भी मुआयना किया। जहां पर विभाग के अभियंता ने गांव में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। श्री माहेश्वरी ने लोगों से अपील की कि सरकार द्वारा जारी योजना के तहत गांव में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लेकिन यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। उस समय काफी मुसीबत आती है। इसको ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द स्मार्ट स्टार्ट नलकूपों में लगाने की व्यवस्था की जाएगी। वही एक करोड़ की लागत से क्षेत्र में स्थापित 27 नलकूपों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। जिससे किसानों को फायदा हो सकें। गांव वासियों ने गांव के कई नलकूपों के नाली टूटने और अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। प्रमुख अभियंता ने समस्याओं शीघ्र दूर करने के लिए कहा। सभा को विनोद राय, नमोनारायण राय, गुप्तेश्वर तिवारी, रविन्द्र राय, शिवबदन राय, पंडा राय, मुरारी राय, मुनटुन राय, ओमप्रकाश सिंह व गांव के सम्मानित लोग उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जेपी राय और संचालन राजेन्द्र राय (पूर्व अध्यापक कलकत्ता) ने किया।

  • खेलकूद प्रतियोगिता में कासिमाबाद और जमानियां ने मारी बाजी

    खेलकूद प्रतियोगिता में कासिमाबाद और जमानियां ने मारी बाजी


    गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में कबड्डी, वॉलीवॉल, लम्बी कूद, दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग, दौड़ 100 मीटर बालिका वर्ग, दौड़ 400 मीटर बालक वर्ग आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विकास खंड से विजयी प्रतिभागियों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराया गया। मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक राजेश यादव ने कहा कि खेलकूद से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में खेलकूद को अपनाना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने भी अपने विचार प्रकट किए। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी में विजेता एवं उपविजेता क्रमशः कासिमाबाद एवं सदर की टीम रही। वॉलीबॉल में विजेता जमानिया एवं उप विजेता सदर की टीम रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमश भानु प्रताप सिंह, अमित यादव, मनदीप कुशवाहा रहे। दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश पल्लवी सिंह, प्रीति साहनी, एवं सोनम भारती रही। दौड़ 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः अमित यादव ,अजीत कुमार यादव, एवं भानु प्रताप रहे। लंबी कूद में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमशः नवीन कुमार, अमित कुमार एवं अभिराज कुमार रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी एसडी यादव ,राज्य प्रशिक्षक पारसनाथ यादव, रामाधार यादव जुगुनू ,संगीता यादव आदि लोग उपस्थित रहे एवं संचालन अंगद सिंह यादव ने किया।

  • डीएम-एसपी ने छात्रों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र को किया चेक, कहा…..

    डीएम-एसपी ने छात्रों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र को किया चेक, कहा…..


    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का सामुहिक रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने इण्टरमीडिएट की द्वितीय पाली की परीक्षा मे निरीक्षण हेतु कोमल इंटर कॉलेज मर्दानपुर, श्रीमहंत रामसनेही दास खटिया बाबा इंटर कॉलेज धामपुर, श्री जानकी इंटर कॉलेज रूहीपुर, मधुबन बाल गोपाल इंटर कॉलेज में छात्रो के आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र से फोटो को मिलान कराते हुए छात्रो के उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। स्कूल में लगे सीसी कैमरा का निरीक्षण करते हुए कक्ष निरीक्षक को निर्देश दिया कि कोई भी लापरवाही क्षम्य नही होगी। परिक्षार्थियों की गहन्ता से समीक्षा करे। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं जो भ्रमणशील रहेगे। सी0सी0कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम में परीक्षा पर पूरी नजर रखी जा रही है। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराए।

  • चुनाव संपन्न: पधाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

    चुनाव संपन्न: पधाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

    गाजीपुर। सोमवार को पूर्व से घोषित उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (पशुपालन विभाग) का द्विवार्षिक अधिवेशन राजकीय पशु जिला अस्पताल पर सम्पन्न हुआ। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा डाक्टर शिव कुमार वैश्य को चुनाव अधिकारी नामित किया गया था। जिसमे सर्व सम्मति से ओमप्रकाश यादव अध्यक्ष, अरविंद श्रीवास्तव, मंत्री राजेंद्र प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार उपाध्यक्ष, गोपाल प्रसाद कोषाध्यक्ष, राधेश्याम संयुक्त मंत्री, राजेंद्र आडिटर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
    उक्त चुनाव मे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी मंत्री आलोक राय, अमित कुमार, श्रीपति तिवारी, जनार्दन सिंह, रामजीत, राधेश्याम, अरविंद, अजाद, शिला देवी, जनतीरा देवी, विन्दु गुप्ता, मनीष पाठक, गनेश प्रसाद, आशुतोष, धनशयाम सिंह, संजीत आदि लोग उपस्थित रहे।

  • मानक के विपरित विकास कार्य हो तो अधिकारियों को करें सूचित: पूर्व अध्यक्ष

    मानक के विपरित विकास कार्य हो तो अधिकारियों को करें सूचित: पूर्व अध्यक्ष

    नगर पालिका द्वारा निविदा किए गए कार्य का हाथीखाना में जायजा लेने पहुँचे पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,

    मानक के विपरीत कार्य होते देख भड़के एवं अधिकारियों को दूरभाष पर दी सूचना


    गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा पिछले दिनों किए गए लगभग 95 कार्यों के शिलान्यास में से एक वार्ड नं0 1 के हाथीखाना में हृदयनारायण पटेल के मकान से दिनेश पटेल के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण की निविदा कार्य का जायजा लेने पहुँचे नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल मानक के विपरीत कार्य देख भड़क गए और तत्काल अधिकारियों को मोबाइल पर सूचना दी। विनोद अग्रवाल ने बताया कि मौके पर जब इण्टरलाकिंग ईटा व बालू हटाकर देखा गया तो सुकरूत की गिट्टी नहीं मिली। केवल बालू ही डालकर इण्टरलाकिंग ईंटा लगभग 50-60 मीटर बिछा दिया गया था। मौके पर हमलोग नहीं गए होते तो उसी तरह आगे भी बिछा दिया गया होता। इस्टीमेट में लगभग 3 इंच सुकरूत की गिट्टी, 1 इंच बालू एवं 3 इंच मोटा इण्टरलाकिंग ईट यानि कुल 7 इंच की मोटाई जमीन से ऊपर होनी चाहिए लेकिन मौके पर 5 इंच के आस-पास था। इस प्रकार उक्त कार्य मानक के विपरीत हो रहा था।

    उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि स्वयं आकर कार्य देखें एवं जितना बिछा हुआ इण्टरलाकिंग ईटा व बालू है उसको हटवाकर 3 इंच सुकरूत की गिट्टी बिछवाने के बाद ही सड़क का कार्य मानक के अनुसार कराया जाय। वहाँ पर उपस्थित सम्बन्धित कार्यदायी एजेन्सी के लोगों से भी बिना ठीक किए काम न करने की बात कही। श्री अग्रवाल ने बताया कि कुछ कार्यदायी एजेन्सी नगर पालिका की छवि को धूमिल करने के लिए गंदी मानसिकता से ऐसा काम कर रहे हैं जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उ0प्र0 की सरकार को बदनाम करने की कोशिश को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है जिनके मकानो/दुकानो के आगे विकास कार्य हो रहे हैं उसको वह लोग स्वयं भी देखे और यदि खराब काम हो रहा हो तो उसे रोक देवे एवं अधिकारियों को सूचित करें। जायजा लेने के दौरान साथ में अजय कुशवाहा, भरत बिन्द, सोमेश पासवान, प्रमोद यादव आदि लोग मौजूद थे। उन्होंने वहाँ के स्थानीय लोगों से भी कार्य अच्छा होने हेतु निगरानी करने का निवेदन किया।

  • आरपी प्रधान के निधन पर मनोज सिन्हा ने……

    आरपी प्रधान के निधन पर मनोज सिन्हा ने……

    गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष (अंग्रेजी) के आर पी प्रधान 85 वर्ष का कल शुक्रवार दोपहर नोएडा में निधन हो गया। आर पी प्रधान मूलतः ग्राम मिरानपुर मुहम्मदाबाद निवासी थे। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधान जी 1995 में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से सेवानिवृत हुए थे। अपने पीछे वह पत्नी चंपा देवी और दो पुत्र रामप्रकाश प्रधान कानपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व रविप्रकाश प्रधान आईईएस को छोड़ गये हैं। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर है।

  • नकल करते हुए पकड़ी गई छात्रा

    नकल करते हुए पकड़ी गई छात्रा

    नकल करते हुए पकड़ी गई छात्रा

    गाजीपुर। पी.जी. कॉलेज में चल रही पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के क्रम में 24 फरवरी शुक्रवार को सुबह की पाली में स्नातक विधि, बी.बी.ए, बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई। पी. जी. कालेज के आंतरिक उड़का दल द्वारा परीक्षा के दौरान स्नातक विधि की एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ कर अनुचित साधन प्रयोग के प्राविधान के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। सुबह की पाली में स्नातक विधि में पंजीकृत 306 में 252, बीबीए में पंजीकृत 58 में 57, बीसीए में पंजीकृत 261 में 215 स्नातकोत्तर हिंदी में 92 में 84, संस्कृत में सभी 18, अंग्रेजी में 66 में 61 परीक्षार्थी सहित कुल 801 पंजीकृत, 687 उपस्थित एवं कुल 114 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह सांय की पाली में कुल 262 पंजीकृत, 248 उपस्थित एवं 14 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों में स्नातक विधि पंचम सेमेस्टर में 120 में 115 , बी.बी.ए. पंचम सेमेस्टर में सभी 30 स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर गणित में 57 में 51, वनस्पति विज्ञान में 26 में 24 एवं रसायन विज्ञान 29 में 28 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षाओं की सुचिता एवं पारदर्शिता को लेकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ०राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए परीक्षा विभाग, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संपर्क में है। सूचिता एवं पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय परिसर के गेट से घुसते समय छात्र-छात्राओं को किसी भी तरीके के किसी अनुचित साधन का प्रयोग न करने की हिदायत दी जा रही है। नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश के क्रम में आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है। आंतरिक उड़का दल के सदस्य के रूप में डॉ दिनेश कुमार सिंह, प्रोफेसर एस एन सिंह, प्रोफेसर अरुण कुमार यादव,आर पी सिंह, प्रोफेसर रविशंकर सिंह, डॉक्टर बद्रीनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • परीक्षा केन्द्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, कहा…..

    परीक्षा केन्द्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, कहा…..


    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने इण्टरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा मे निरीक्षण हेतु मॉ0 बेहफइया राष्ट्रीय इण्टर कालेज नसरतपुर बरही एवं शान्ति निकेतन इण्टर कालेज बरही परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने केन्द्र व्यवस्थपको एंव कक्ष निरीक्षको को नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया। कहा कि कही से नकल की सूचना होने पर आप स्वयं जिम्मेदार होगे। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी। परीक्षा केन्द्र पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

    जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा। उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करायी जाए।

Uttar Pradesh Fast News