Home

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • महिलाओं ने हर चुनौतियों का मुहतोड़ जबाब दिया है:-गीता शाक्य

    महिलाओं ने हर चुनौतियों का मुहतोड़ जबाब दिया है:-गीता शाक्य

    महिलाओं ने देश के समक्ष हर चुनौतियों का समय समय पर मुहतोड़ जबाब दिया है:- प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य


    गाजीपुर। भारत की नारियों ने राष्ट्र निर्माण के प्रति हर युग मे सदैव पुरुषों के साथ कदम से कदम से मिलाकर अपनी भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह बात रविवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा महिला मोर्चा के एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य (सांसद राज्य सभा) ने कही। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्ने गवाह है, महिलाओं ने भारतीय सभ्यता संस्कृति को मजबूत रखते हुए देश के समक्ष हर चुनौतियों का समय समय पर मुहतोड़ जबाब दिया है। प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य राष्ट्र निर्माण मे महिलाओं के योगदान विषय पर अपना उदबोधन दे रही थी। उन्होने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई, गार्गी, सावित्री बाई, फूलाबाई जैसी तमाम ऐसी सख्शियतों ने जहाँ समाज को दिशा देने का काम किया वहीं रण भूमि मे अपने जौहर को भी दिखाया है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महिलाओं की भूमिका सराहनीय ही नही आज भी उनके कार्य व्यवहार प्रासंगिक है।उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र मे महिलाओं ने आदि अनादि काल से आज तक त्याग तपस्या बलिदान का जो भाव और संवेदना से काम किया प्रशंसनीय ही नही अतुलनीय है। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के विषय महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष राजनैतिक और व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियों पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता पासवान ने तृतीय सत्र के विषय केन्द्र सरकार की योजनाएं एवं उपलब्धियों को नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने तथा प्रशिक्षण के अंतिम सत्र के विषय पार्टी का इतिहास और विकास को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक के भाजपा के उतरोत्तर विकास पर विस्तार से विचार व्यक्त किया। प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साधना राय और संचालन किरन सिंह ने किया । सत्र का शुभारंभ चित्र पर दीप प्रज्वलित कर वंदेमातरम से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) गीता शाक्य के प्रथम जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र, पुष्प देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, प्रियंका पांडेय पिहू, सुनिता सिंह, रूद्रा पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, पूनम मौर्य, माया सिंह, साक्षी श्रीवास्तव, कंचन गीरी, शीला सोनकर, रीमा खरवार, लालसा भारद्वाज व सुनीता सिंह आदि महिलाएं उपस्थित रही।

  • मन्त्रोच्चारण के साथ हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक

    मन्त्रोच्चारण के साथ हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक

    गाजीपुर। अतिप्राचीन श्रीरालीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में लीला उन्नीसवे दिन 15 अक्टूबर शनिवार की रात 8 बजे हरिशकंरी श्रीरामचबुतरा पर मन्त्रोच्चारण के साथ भागवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। राज्याभिषेक के दौरान सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नगर पालिका का अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक व पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मार्यादा पुरूषेत्तम भगवान श्रीराम को तिलक लगाकर माल्यार्पण करके आरती पूजन किया । इसके बाद कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह (बिन्नू सिंह), उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, सहमंत्री लक्ष्मी नरायण, प्रबन्ध्क वीरेश राम वर्मा, उपप्रबन्धक मंयक तिवारी, डा0 गोपाल पाण्डेय, आशोक अग्रवाल, अजय पाठक, ओम नरायण सैनी, कोषाध्यक्ष रोहित अगवाल, बी के तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, ने प्रभु श्रीराम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान की आरती किया।

    इसके बाद अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल द्वारा प्रथम पुरस्कार श्रीबाल दुर्गा पूजन समिति जमलापुर गाजीपुर के अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा , मंत्री बबलू कुशवाहा, द्वितीय पुरस्कार संयुक्त दुर्गापूजान समिति अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंत्री विनय कुमार वर्मा, तृतीय पुरस्कार नवयुवा बाल दुर्गा पूजा समिति बूढ़ा महादेवा अध्यक्ष संदीप जायसवाल, मंत्री अजीत खरवार, सान्त्वना पुस्कार श्री दुर्गापूजा समिति मिश्र बजार अध्यक्ष आनन्द गुप्ता, मंत्री शुभम भारद्वाज को दिया गया।

    इसके अलावा रामलीला मंचन 2022 हेतु उत्कृष्ट कार्य हेतु ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर यातायात सुशील कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी सुरक्षा व्यवस्था रमेश कुमार तिवारी, आरक्षी सुरक्षा व्यवस्था अरुण यादव, शोषित रावत सफाई नायक, राजा भैया तिवारी आर्दश रामलीला मंचन हरिनाथ यादव रावण वध हेतु इेक्ट्रानिक तीर के प्रयोग हेतु स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

    इसके बाद श्रीराम चबुतरा पर इलहाबाद आरकेस्ट्रा के कालाकारों के द्वारा सुन्दर भजन व गायन और धार्मिक भजनों से जन समुदाय को ओतप्रोत कर दिया। साथ ही माता दुर्गा जी की सुन्दर झांकी प्रस्तुत किया तथा लाईट व साउण्ड की माध्यम से डी0जे0 वाल्मीकी एण्ड गुरू इवेन्ट वाराणसी के द्वारा महिसासुर मर्दनी तथा मॉ दुर्गा की झांकी का सुंदर दृष्य किया गया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा ।

    दूसरे दिन सुबह 12 बजे तक हवन पूजन के साथ राज्यभिषेक का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसपर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, अध्यक्ष विनय कुमार सिंह (बिन्नू सिंह), कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, सहमंत्री लक्ष्मी नरायण, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, राम सिंह यादव, डा0 गोपाल पाण्डेय, आशोक अग्रवाल, अजय पाठक, ओम नरायण सैनी, मनोज कुमार तिवारी आदि रहे।

  • बाढ़ पीड़ितों का सहारा बन सांसद

    बाढ़ पीड़ितों का सहारा बन सांसद

    मऊ। घोसी सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय और उनकी टीम मधुबन के दुबारी क्षेत्र के खैरा देवारा बिंटोलिया लक्ष्मीपुर दुबारी में कल से भोजन लंगर एवं मेडिकल कैम्प लगाए हुए है। बता दें कि घागरा के जलस्तर बढ़ने से बिंटोलिया, नई बस्ती, जरलहवा, खैरा हरिलाल का पुरा, बईरकंटा पुरा, धूस पुरा, मोलनापुर का बलुआ पुरा, चौहानपुर, बरोहा, कुंवरपुरवा, मनमन पुरवा, चक्की मूसाडोही, भगत का पुरा, विनटोलिया, नई बस्ती सहित अन्य गांवों में पानी भर गया है। जिसको लेकर पूरी रात सांसद की टीम एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा टेलीमडिसिन के तहत डॉक्टरों से सलाह के उपरांत निशुल्क दवा वितरण वं राहत सामग्री के साथ साथ भोजन का पैकेट जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी, ऋषि राम नरेश महाविद्यालय मोलनापुर, एलएमजे पब्लिक स्कूल नई बस्ती, गोबरही बंधे से नई मलाहटोलिया से दल्लीपुर बंधे तक वितरित कर रही है। इस दौरान गोपाल राय ने डेंगू के प्रकोप को देखते हुये ओडोमास का भी वितरण किया, जिससे मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजविजय, डॉ दिनेश, अमित, विनीत और नितेश सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने दिया निर्देश, कहा…..

    ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने दिया निर्देश, कहा…..


    गाजीपुर। ‘‘हर घर जल‘‘ जल जीवन मिशन के अर्न्तगत शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विकास खण्ड भदौरा के ग्राम बभनौलिया मे पाइप पेय जल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के साथ अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) मो0 कासिम हाशमी, सहायक अभीयन्ता नलकूप प्रथम खण्ड, शैलेन्द्र सिंह कौशिक सहायक अभियन्ता, हर्ष पाण्डेय सहायक अभियन्ता निरीक्षण के समय उपस्थित थे। इस योजना मे राजस्व ग्राम बभनौलिया एवं सूर्यभानपुर शामिल है। इसमें पॉच मजरों को भी शामिल किया गया है। यह योजना भारत सरकार एवं राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अर्न्तगत ‘‘हर घर को नल‘‘ से जल उपलब्ध कराने हेतु जनपद के विकास खण्ड भदौरा के ग्राम पंचायत बभनौलियां मे जिलाधिकारी ने इस योजना के अर्न्तगत बिछायी गयी पाईप लाईन को स्वंय खुदवाकर जॉच किया साथ ही घर मे जो पाईप कनेक्शन दिये गये थे उसका भी मानक के अनुसार जॉच की। निरीक्षण मे कुछ ग्रामीणो द्वारा शिकायत की गयी थी कि हाउस कनेक्शन को 05 मीटर लम्बाई के बाद छोड़ दिया जा रहा है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया की हाउस कनेक्शन को घर के अन्दर तक दिया जाय, साथ ही उन्होने निर्देश दिया की तोड़ी गयी सड़को को तत्काल मरम्मत कराया जाय।

  • नगर पालिका चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ने दिया निर्देश, कहा…..

    नगर पालिका चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ने दिया निर्देश, कहा…..

    गाजीपुर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी विशेश्वरगंज कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता मे शनिवार को बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा गाजीपुर नगरपालिका परिषद के चुनाव प्रभारी अनिल राजभर ने अपने संबोधन में नगरपालिका के सभी वार्डों में जीत के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को पूरे लगन के साथ लगने का निर्देश दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश मे कानून व्यवस्था और व्यापारी हितों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गये सराहनीय साहसिक कार्यो से आज समाज का हर वर्ग भयमुक्त सुरक्षित है। उनकी कार्य प्रणाली का आज कई प्रदेशों की सरकारों द्वारा अनुकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव की दृष्टि से आज यह पहली बैठक है इसके बाद जो भी बैठक होगी वह वार्डों में होगी। ताकी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं मतदाताओं से सम्पर्क कर सरकार कि योजनाओं तथा सिद्धांत विचारों की जानकारी दी जा सके।उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर जनसंपर्क टोली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया जाए। नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक ओम प्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ग्राम पंचायत चुनावों की तरह नगर पालिका चुनावों मे भी पुरे प्रदेश मे भारी बहुमत से चुनाव जीत कर लोगों की अपेक्षाओं तथा जरुरतों के प्रति समर्पित होकर कार्य करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का चुनाव मे लगने का आह्वान किया। इस बैठक मे सुरेश बिंद, राजेश भारद्वाज, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, साधना राय, निर्गुण दास, अमरनाथ दुबे, गुलाम कादिर रायनी, संतोष जायस्वाल, रामनरेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, विश्व प्रकाश अकेला, राकेश जयसवाल, निखिल राय, अजय दारा, हेमंत त्रिपाठी, नंदू कुशवाहा, श्याम चौधरी, समरेन्द्र सिंह, अजय गुप्ता, सनी चौरसिया, विशाल चौरसिया, आनंद गुप्ता, नितिन अग्रहरी, हर्षित सिंह, प्रमोद अग्रवाल, गिरधारी जायसवाल, राजीव सिंह, गिरधर चौरसिया, काकू सिंह सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

  • PET परीक्षा संपन्न, कंट्रोल रूम से डीएम और एसपी ने रखी परीक्षा केंद्रों पर नजर

    PET परीक्षा संपन्न, कंट्रोल रूम से डीएम और एसपी ने रखी परीक्षा केंद्रों पर नजर

    गाजीपुर। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा pet 2022 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एंव पुलिस अधीक्षक रोहन पी0 बोत्रे ने शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वामी सहजानन्द पी जी कालेज एंव स्नातकोत्तर पी जी कालेज गोराबाजार पहुचकर सुबह की प्रथम पाली सुबह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक हो रही परीक्षा का जायजा लिया तथा केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट को किसी भी प्रकार की नकल की सूचना न प्राप्त होने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने परिक्षा केन्द्र के कक्षों मे पहुचकर उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मन्शा अनुरूप परीक्षा कराये जाने हेतु निर्देश दिया। उन्होने परीक्षा केन्द्रो पर लगाये गये सी0सी0टी0वी कैमरो का जायजा लिया तथा कन्ट्रोल रूम मे पहुचकर कक्षवार सी0सी0टी0वी कैमरों के संचालन का स्क्रीन का अवलोकन कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने कहा कि 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को चार पालियों में परीक्षा होनी है। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जाना है। इस हेतु जनपद गाजीपुर में निर्धारित 16 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 35520 परीक्षार्थियो का आवंटन किया गया है। एक पाली में 8880 परीक्षार्थियो के लिए स्थान 6 आवंटित किया गया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 2 जोनल मजिस्ट्रेट, 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाये गये है।

  • समाधान दिवस पर डीएम ने रोका अधिकारियों का वेतन, दिया निर्देश

    समाधान दिवस पर डीएम ने रोका अधिकारियों का वेतन, दिया निर्देश

    गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 96 शिकायत व प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर सिर्फ 7 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 356 शिकायत व प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 30 शिकायत व प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपनिदेशक कृषि, अपर मुख्य अधिकारी एवं अधि0 अधि0 विद्युत के अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 4 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 08 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत व प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सेवराई, मुख्य चिकित्साधिकारी, डी एफ ओ, तहसीलदार सेवराई एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जश्ने ईद मिलादुन्नबी का किया गया आयोजन

    जश्ने ईद मिलादुन्नबी का किया गया आयोजन

    (सऊद अंसारी की रिपोर्ट) गाजीपुर। हर साल की तरह इस साल भी अंजुमन बेलालिया के जानिब से हुजूर सलअल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे पैदाइश के मौके पर रजदेपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का इन्नेकात किया गया। जिसमें शहर की तमाम अंजुमनो ने हिस्सा लिया और बैहरूनी अंजुमनो ने शिरकत की। जिस की नेजामत अली जनाब हाफिज जबीउल्लाह साहब ने की और इस प्रोग्राम की बजाबता शुरुआत तिलावते कुरान से किया गया। जिस की केरत अलीजनाब कारी बेलाल अजहरी ने किया और मोकारिरे जिशान हजरत मौलाना दिलनवाज बलियावी ने किया। जिसमे शहर के तमाम लोगों ने शिरकत की और प्रोग्राम को कामियाब बनाया। जिसमे बनारस की अंजुमन ने अंजुमन गुलामाने गौसेपाक दालमंडी ने सबसे उम्दा नात पढ़कर पहला पोजिशन हासिल किया दूसरा पोजिशन मुबारकपुर की अंजुमन, अंजुमन मजलूमिया और तीसरा स्थान खैराबाद की अंजुमन, अंजुमन बागे जन्नत थी इस प्रोग्राम की सदारत अली जनाब हाजी नूरुद्दीन अंसारी साहब ने की जिसकी सरपरस्ती हेयात मोहम्मद, सलीम लाला, बदरुद्दीन शास्त्री, साजिद हुसैन, जिसकी सूचना अंजुमन बेलालिया के अध्यक्ष अफजल रहमान ने दी जिसके सदस्य। सेराज, सोनू, गुलाम जिलानी, आयात, गुलाम मोहम्मद, आफताब आलम, शालू,अंसारी, जुलेखा बेगम, शाहनवाज, जुगनू, रेहान, सीबू, सुलतान, आफताब, सादाब, अतीफ, फहीम, राशीद, मन्नू, मिंटू, बेलाल, इरफान, सऊद, हसीन, सफीक, मजहर, एहसान, फरहान, लल्ला, दानिश, राजू, अब्दुल्ला, साबिर, रिजवान, साहिल, अनस, आलम।

  • कार्यदायी संस्थाओं को डीएम ने दिया नोटिस जारी करने का निर्देश, कहा….

    कार्यदायी संस्थाओं को डीएम ने दिया नोटिस जारी करने का निर्देश, कहा….

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम जिला पंचायत सभागार में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स और मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम भदोही के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। साथ ही आवास-विकास परिषद द्वारा निर्माणाधीन अग्निशमन केन्द्र जमानियां को 30 अक्टूबर 2022 तथा नवीन स्टेडियम को माह जनवरी 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी, आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया, वाराणसी, भदोही, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम माह सितम्बर 2022 मे पूर्ण होने वाले कार्यो की जानकारी कार्यदायी संस्थाओं से ली तथा निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं की सूची उपलव्ध कराने का निर्देश दिया जिनके द्वारा धनराशि आवंटन के बाद भी कार्य प्रारम्भ नही किया गया है या कार्य मे ढिलाई बरती जा रही है। उन्होने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होने मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ए0डी0एस0टी ओ0 शैलेंद्र मिश्रा एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • समस्याओं को लेकर अवर अभियंताओं ने की बैठक

    समस्याओं को लेकर अवर अभियंताओं ने की बैठक


    गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा गाजीपुर उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक शुक्रवार को संगठन भवन 132 के वी अंधऊ पावर हाउस पर आयोजित किया गया। जिसमे अवर अभियंता संवर्ग को आए दिन क्षेत्रों में कार्यों के दौरान आ रहे व्यवहारिक समस्याओं, ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक रुप से चर्चा किया गया। सभा में जिले के समस्त अवर अभियंता व सहायक अभियंता सम्मिलित हुए। जनपद अध्यक्ष रोहित कुमार द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देष पर किए जा रहे राजस्व वसूली में बहुत सारी परेशानीया आ रही हैं, जैसे
    टीम को सुरक्षा, पुलिस बल दिया जाए, असमाजिक सरारती तत्वों से बचाव हेतु जोकि विद्युत बिल वसूली में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न करते हैं, प्रतिदिन जनपद में कहीं न कहीं टीम के साथ मारपीट की घटनाएं घटित होती रहती है, अगले दिन पुनः निर्दोष अवर अभियंता बिना सुरक्षा के कार्यवाही के डर से कार्य करने को विवश हैं। जनपद उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि बार बार पत्र के माध्यम से
    लाइन अनुरक्षण पर कार्य के दौरान व लाइन के विच्चेदन हेतु निविदा कर्मियों को तय मानक के अनुरुप सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे निविदा कर्मियों के दुर्घटित होने की प्रबल संभावना बना हुआ है, सायद उच्चाधिकारी किसी अनहोनी घटना का इंतज़ार कर रहे हैं जो तमाम आनलाइन कार्यों के निष्पादन हेतु लैपटॉप व कंप्यूटर ऑपरेटर व ब्रॉडबैंड नेट कनेक्टिविटी इत्यादि की व्यवस्था उपकेंद्रों पर नहीं की जा रही है और स्टाफ को पर्याप्त प्रशिक्षण भी नहीं दिया जा रहा है जिससे कार्य निष्पादन में व्यवधान हो रहा है। वही पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्या द्वारा बताया गया कि उपकेंद्र की पैनल की ट्रिपिंग खराब हैं, तार टूट जाने पर पैनल ट्रिपिंग नहीं होता, जान मॉल का खतरा बना रहता है, इसके संबंध में अवर अभियंता के पत्र के वावजूद भी समाधान नहीं है। घटना घटित होने के बाद निर्दोष अवर अभियंता पर कार्यवाही कर दिया जाता है वही क्षेत्र में अकस्मात पोल व तार टूट जाने खंभे टूट जाने के बाद भी घंटो आपूर्त्ति बाधित होती है, अवर अभियंता को किसी प्रकार की टेंडर की कापी नही दिया गया की पोल, समान स्टोर से साइट तक कौन उठाएगाl क्षेत्र में पोल खड़ा के लिए गाड़ी इत्यादि भी उपलब्ध नहीं हो पाती है जिससे आपूर्ति बाधित रहती और उपभोक्ताओं का रोष का सामना करना पड़ता है एवम आगामी भविष्य हेतु दिए गए, जर्जर तार व परिवर्तक क्षमता वृद्धि का प्राक्कलन अभी तक लंबित है कोई कार्यवाही नहीं हो रही। केवल जल जाने तार टूट जाने ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए आवश्यक लॉग व खूंटी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने से आपूर्ति में व्यवधान होता है जिससे राजस्व वसूली में भी परेशानी होती है। जूनियर इंजीनियर के साथ क्षेत्रों में आ रही परेशानियों और प्रबंधन द्वारा बिना मैन मटेरियल और मनी उपलब्ध कराएं एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया गया साथ ही प्रबंधन का उपरोक्त समस्याओं के समाधान हेतु ध्यानाकृस्ट कराया।
    आज की सभा में मुख्य रूप से जिले के समस्त अवर अभियंता व प्रोन्नत एसडीओ उपस्थित रहे जिसमे अवर अभियंता रोहित कुमार, मिथिलेश यादव, गुड्डू चौहान, हर्षित राय, तापस कुमार, नीरज कुमार, शशिकांत, जितेंद्र कुमार, कुलदीप, अमित गुप्ता, रमेश कुमार, प्रिंस कुमार, चित्रसेन प्रसाद, राजेंद्र चौबे, अवर अभियंता प्रेमचंद, एके सिन्हा, तपस कुमार, चित्राशेन, दीपक कुमार, सूर्यभान, रामनारायण, उपखंड अधिकारी आर एन विश्वकर्मा, संतोष चौधरी, दीपक कुमार उपस्थित रहे। सभा का संचालन सचिव सौरभ पाठक ने तथा अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष ई रोहित कुमार ने किया।

Uttar Pradesh Fast News