-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
सीएम योगी ने किया महंत रामआश्रय दास के मूर्ति का अनावरण, लगाया रुद्राक्ष का पेड़

मुख्यमंत्री ने महंत रामआश्रय दास पी जी कालेज में महंत की मूर्ति का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय संत महात्माओं को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने गाजीपुर के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
’गाजीपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के महत्व को रेखांकित किया
गाजीपुर। मुख्यमंत्री ने शनिवार को भुड़कुड़ा स्थित महंत रामआश्रय दास पी जी कालेज में एक पेड मॉ के नाम 2.0 के अन्तर्गत रूद्राक्ष का पौध रोपण करने के पश्चात कालेज परिसर मे ही महंत रामआश्रय दास की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा भुड़कुड़ा पहुचकर पूजा अर्चन किया। तत्पश्चात पुनः सड़क मार्ग द्वारा ही महंत रामआश्रय दास पी जी कालेज पहुचकर प्रबुद्ध जन संवाद संगम कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महंत रामआश्रय दास के जीवन और उनके द्वारा शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महंत जी के आदर्श और उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत रामआश्रय दास जी ने शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया। उनकी स्मृति में इस मूर्ति का अनावरण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि उ0प्र0 के अन्दर डबल इंजन की सरकर है जो कि विरासत की सुरक्षा करते हुए प्रत्येक क्षेत्र मे कुछ नये परिवर्तन कर रहा है और विकास की प्रकिया कि हर एक क्षेत्र मे उ0प्र0 को विकसित राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे है। उ0प्र0 प्रदेश भारत की अर्थ व्यव्यवस्था का अग्रणी प्रदेश बनकर नेतृत्व कर रहा है। इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। 08 वर्ष से डबल इंजन की सरकार ने उ0प्र0 बिमारू राज्य से उठाकर देश के विकास का ग्रोथ इंजन के रूप मे स्थापित किया है।

उन्होने कहा कि 2047 मे जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष बना रहा होगा उस समय हमारे पास जैसा भारत चाहिए उस भारत के निर्माण के लिए विकसित भारत प्रधानमंत्री जी का संकल्प है तो विकसित भारत के लिए विकसित उ0प्र0 और विकसित उ0प्र0 के लिए विकसित गाजीपुर होगा। जिसकी शुरूआत स्कूलो और कालेजो से होना चाहिए। महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय, इण्टर कालेज एवं अन्य संस्थानो को भी विससित उ0प्र0 की संकल्प से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रो मे यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर,निवेश आदि क्षेत्रो मे अपना सुझाव समर्थ उ0प्र0 पोर्टल या क्यू आर स्कैनर पर भेजे । उन्होने सभी को आमंत्रित किया कि विकसित उ0प्र0 के लिए हम सब को मिलकर कार्य करने की जरूरत है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक बेदी राम, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, प्रो0 वंदना सिंह मा0 कुलपति पूर्वचल विश्वविद्यालय जौनपुर, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित काफी संख्या में लोग रहे।



-
गाजीपुर जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर बोले सीएम योगी

सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दर्शन पूजन’ मुख्यमंत्री ने मठ में विधिवत पूजन किया और माता वृद्धम्बिका का आशीर्वाद लिया।
प्रबुद्ध जनों से संवादर गाजीपुर के विकास सांस्कृतिक महत्व और सामाजिक समरसता पर चर्चा की गई।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने शनिवार को जनपद के अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दर्शन पूजन किया। प्रबुद्ध जनों से महत्वपूर्ण संवाद किया और महंत रामाश्रय दास पी जी कालेज भुड़कुड़ा में महंत रामआश्रय दास की मूर्ति का अनावरण किया। यह कार्यक्रम जिले के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को पुनः उजागर करने वाला रहा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर आसीन अतिथियों, जनपद के शहीदो (परम वीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद एवं महावीर चक्र विजेता रामउग्रह पाण्डेय) के परिजनो को अंग वस्त्रम एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में विधिवत पूजन अर्चन किया। मठ की अधिष्ठात्री देवी वृद्धम्बिका माता का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने प्रदेश और जनपद की सुख.समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उपस्थित आगन्तुको को आशीर्वचन प्रदान किए। सिद्धपीठ हथियाराम मठ गाजीपुर की धार्मिक धरोहर में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, और यहां का दर्शन पूजन कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय रहा।
सिद्धपीठ हथियाराम मठ परिसर में आयोजित प्रबुद्ध जनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गाजीपुर के विकास, सांस्कृतिक महत्व और सामाजिक समरसता पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए विख्यात है, और यहां के संत.महात्माओं का योगदान समाज को नई दिशा देने वाला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गाजीपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने प्रबुद्ध जनों से संवाद करते हुए कहा कि गाजीपुर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने मठ और मंदिरों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये स्थल न केवल आध्यात्मिक शांति के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द के भी प्रतीक हैं। उन्होने कहा कि आज पूज्य भवानी नन्दन यति जी महाराज के सानिध्य मे बुढिया देवी माता का दर्शन का शौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस सिद्ध पीठ पर यहां कि सन्यासी परम्परा के अनुसार 900 वर्षो से पूरे क्षेत्र में एवं पूर्वी उ0प्र0 में व्यापक आस्था का केन्द्र बनकर लोक मंगल कि कामना लेकर हर श्रद्धालु आता है और अपनी अपनी भावना के अनुरूप उसका फल प्राप्त होता है। गाजीपुर जनपद वास्तव में समृद्धि परम्परा का पहार है। पूरी दुनिया में अलग-अलग देश की अपनी पहचान है वैसे ही भारत अपनी आध्यत्मिक चेतना के लिए जाना जाता है। और यही कारण है कि त्रेता युग से जनपद गाजीपुर आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर जागृती का कार्य करता है। त्रेता युम में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसो का आतंक बढ़ गया था। वह केवल कर्म काण्ड नही था बल्कि भारत के अनुसंधान बिन्दु की यज्ञ कार्यशाला थी।
अनेक पुज्य संतो की आध्यात्मिक साधना के केन्द्र जनपद गाजीपुर रहा है और इस जनपद में 900 वर्ष पूर्व यहा पर सन्यासियों की परम्परा प्रारम्भ हुई इस परम्परा में बहुत ही लम्बी श्रृंखला है। जो पूरे क्षेत्र को अपनी आधात्मिक उर्जा का लाभ देते रहे है। और उसी आधात्मिक परम्परा में आज के महामंण्डलेश्वर भवानी नन्दन यती जी महाराज इस पूरे क्षेत्र में अपने आधात्मिक उर्जा से आलोकित करते हुए लोक मंगल की कामना के साथ कार्य कर रहें है। संत लोक कल्याण के लिए समर्पित होता है। माध्यम अलग हो सकते है कोई आधात्मिक क्षेत्र में अपनी आध्यात्मिक उर्जा से लोक मंगल की कामना करता है। उसके अनुरूप समाज में जनजागरण अभियान चलाता है और आधात्मिक एवं भौतिक दृष्टि से उन सभी कार्यो को आगे बढाकर राष्ट्र मंगल की कामना में अपना योगदान देता है। यही भारत की सबसे बड़ी पहचान है। दुनिया में भारत की पहचान अपनी आध्यात्मिक तेजना को लेकर है। जब तक भारत का नागरिक अपनी आध्यात्मिक चेतना को ध्यान में रखकर कार्य करेगा फिर उसके उपरान्त भौतिक विकास के कार्यक्रमों को आगे बढ़ायेगा तो उसके परिणाम उतने ही मजबुती के साथ भारत को पुनः विश्वगुरू के रूप में स्थापित करने में मददगार होगा।

जब हम किसी कार्य के प्रति संकल्प लेते है तो थोड़ा धैर्य रखना चाहिए आज से 7 या 08 वर्ष पहले राम मन्दिर एक सपना था लेकिन पूरे देश का संकल्प था जो कि परिणाम सबके सामने है गत् वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा रामलला की मूर्ति मन्दिर में स्थापित की गयी। यह केवल भारत में ही सम्भव है। अपनी विरासत के प्रति भावना रहनी चाहिए इसके लिए देश के उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया कि सर्व सहमति से सैकड़ों वर्षो से चली आ रही विवाद को खत्म किया। और अयोध्या एक नई अयोध्या के रूप में भारत को पहचान दे रही है। हर भारतीय के मन में भारतीयता का भाव रहना चाहिए। उन्होने कहा कि माहाराज गाजी के पुत्र विश्वामित्र है। वे पहले ऐसे ऋषि है जिन्होने आतंकवाद को पहचाना था। देश में सर्वाधिक सैनिक देने वाला गॉव जनपद गाजीपुर ही है। ये हमारा राष्ट्रीय दायित्व है उस दायित्व के लिए हम लोग हमेशा भगवान कृष्ण की वाणी को अपने जीवन का हिस्सा मानते है। सज्जनो का हर हाल में संरक्षण होना चाहिए, विकास के कार्य होना चाहिए, मठ मंदिरों के पूर्णोद्धार का कार्य होना चाहिए, अपने पूज्य सन्तो ऋषि मुनियों की परम्परा को गौरव की पूर्ति करते हुए उस क्षेत्र के विकास को सरकार योगदान दे सकती है। तो ये हमारा गौरव होता है।

संस्कृति, शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। लेकिन साथ-साथ अपराध और माफिया प्रवृत्ति के लिए जिरो टारलेन्स निति के तहत भी कार्य कर रही है। क्योकि यहीं तो भगवान राम और भगवान कृष्ण की शिक्षा है। अच्छा कोई भी करे उसका समर्थन करें और प्रत्यक्ष रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए परिवारवाद, जाति, क्षेत्र, भाषा से उपर से उठकर हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीयता, को क्षति पहुचाता है तो इसका जबाब देने के लिए समाज को तैयार करना होगा। आज सौभाग्य है कि 900 वर्षो से उच्च आध्यात्मिक विरासत के प्रति हथियाराम मठ का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। पीठाधेश्वर भवानीनन्दन यति एवं उनके शिष्यो का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। एवं सभी क्षेत्रवासीयों पर मॉ भगवती की कृपा बनी रहे इसी की कामना की। हथिया राम मठ मे विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी लगाकर लोगो को सरकार की योजनाओ से लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, एमएलसी विनीत सिंह, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक बेदी राम, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, बृजेंद्र राय, सानंद सिंह, देवरहा बाबा, सत्यानंद महाराज, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, सरोज कुशवाहा,मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित काफी संख्या में लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतोष यादव ने किया। कार्यक्रम समापन के उपरांत हजारों की संख्या में लोगों ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर क्षेत्र के प्रांत प्रचारक श्री राम सिंह की वयोवृद्ध माता रुक्मिणी देवी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।



-
सैफई पहुंच राजकुमार पांडेय ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, सपा सुप्रीमो से की मुलाकात

सैफई पहुंच राजकुमार पांडेय ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, सपा सुप्रीमो से हुई आत्मीय मुलाकात
इटावा/ग़ाज़ीपुर। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को अखिलेश यादव ने परिवार के साथ सैफई समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने भी सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राजकुमार पांडेय की व्यक्तिगत मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आत्मीय मुलाकात के विषय में बताते हुए सपा नेता राजकुमार पांडेय ने कहा कि वह सपा संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जी से मुलाकात हुई और आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त किया।मालूम हो कि राजकुमार पांडेय गाजीपुर में पिछले कई सालों से समाज सेवा की मिसाल बन चुके हैं। तमाम गरीब, निर्धन, असहाय और जरूरतमंदों की आए दिन मदद करते रहते हैं। समाज का एक तबका उन्हें मसीहा के रूप में मानता है। समाज के सभी जाति और धर्म के लोगो के बीच उनकी सेवा मिसाल बनती जा रही है। यही कारण है कि आए दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के साथ वायरल हो रही उनकी तस्वीरें, अखिलेश यादव की नजरों में राजकुमार पांडेय की अहमियत को साफ बयां करती है।
-
सपा कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई जयंती


गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे।
उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जंग-ए-आजादी के महान सेनानी, समाज सुधारक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है।उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुमूल्य योगदान दिया। आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई।पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं का प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि 1970 में तानाशाह इंदिरा सरकार के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व किया था। इंदिरा सरकार को पदच्युत करने के लिए संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया था। जयप्रकाश जी महान समाज सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से जाना गया। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी तेज थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। बिहार से उठी सम्पू्र्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर जल उठी थी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, शिव बच्चन यादव, सदानंद यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव,आत्मा यादव , अमित ठाकुर,रामाशीष यादव, रामप्रकाश यादव, रजनी कांत यादव,अजय कुमार भारती, छन्नू यादव,जुमाउद्दीन, दिनेश कुमार गुजराल आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। -
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित


गाज़ीपुर।शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सम्पूर्ण क्रान्ति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर गोराबाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी की रक्षा करने एवं सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया।उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद गोराबाजार में ही डा.पीके श्रीवास्तव के आवास पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह महान समाजवादी होने के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। क्रांति की तपिश इतनी अधिक थी कि केन्द्र में कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटना पड़ा था। देश के कोने कोने में आग भड़क उठी थी। लोकनायक ने कहा था कि संपूर्ण क्रांति में सात क्रांतिया भी शामिल है। इन सातो क्रांतियों को मिलाकर उन्होंने भ्रष्टाचारा मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना आदि को किया था । महासभा के संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज मुल्क में जयप्रकाश जी जैसे नेता की जरूरत है जो इस मुल्क को साम्प्रदायिक एवं जातिवादी दौर से निकाल सके। इस गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी व राजनैतिक नेता ही नहीं बल्कि संत थे जिन्हें सत्ता का मोह कभी नहीं रहा। वह जीवन के आखिरी क्षण तक देश के गरीबों और राष्ट्र के सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए काम करते रहें।। उन्हें लोग लोकनायक के नाम से जानते हैं। वह सदैव एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समर्पित रहे और उन्होंने भारत के गरीब और भूमिहीन लोगों को भूमि देने के लिए भूदान आंदोलन में भाग लिया। 1970 के दशक में इंदिरा गांधी के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने वालों के रूप में जाना जाता था। मरणोपरांत 1999 में उनको भरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पियूष श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ राजन, संजीव श्रीवास्तव उर्फ गप्पू,गौरव दत्त,आनन्द श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया। -
गाजीपुर में सीएम योगी ने क्या कहा……देखिए लाइव

गाजीपुर। हथियाराम मठ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देखें लाइव प्रसारण।
-
छात्रा यशश्वी तिवारी को संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर कराया पदासीन


गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनका के अधिकार के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु सेंटजांस स्कूल तुलसीपुर की छात्रा यशश्वी तिवारी को संयुक्त निदेशक अभियोजन गाजीपुर के पद पर पदासीन कराया गया । छात्रा यशश्वी तिवारी द्वारा संयुक्त निदेशक अभियोजन गाजीपुर के साथ अभियोजकों व महिला पुलिस कर्मियों की मीटिंग की गई। महिला अपराध में अधिक से अधिक वादों में सजा कराने, बालश्रम, महिला सुरक्षा व महिला कानूनों के संबंध में वार्ता की गई तथा मिशन शक्ति को सफल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश निर्गत किए गयए । इस अवसर पर आनन्द कुमार पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन, संजीव कुमार एसपीओ, शालिनी सक्सेना, अरूण कुमार, अजीत कुमार, राजविजय सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, हिमांशु मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।
-
मुलायम सिंह के पुण्यतिथि पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की श्रद्धाजंलि

जमानियां । स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुवे कहा कि मुलायम सिंह यादव व्यक्ति नहीं विचार थे। वे समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ कर सियासत में बड़ा नाम कमाया था। उनके विचारों को आत्मसात कर पार्टी तथा समाज को मजबूत किया जा सकता है। वही जमानियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने उनके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव समाजवाद के प्रेरणापुंज थे तथा मजदूर, दलित, शोषित वर्ग की मुखर आवाज के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे। जिनके विचारों का प्रकाशपुंज सदैव ही हम सभी को आलोकित कर उर्जान्वित करता रहेगा । वही अपने संबोधन में जमानियां विधानसभा प्रभारी श्रीराम यादव ने कहा कि नेता जी सर्व समाज के नेता थे। विरोधी पार्टी वाले भी नेता जी को अपना आदर्श मानते थे। हम सबकी मांग है कि नेता जी को भारत रतन से सम्मानित किया जाय। उक्त मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, रजनीश यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शशिकांत भारती, प्रदेश सचिव युवजन सभा विजय यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अजय यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव,जोनल प्रभारी काशीनाथ यादव, कृष्णानंद यादव, विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी कमलेश राम, मेराज खां , धनंजय गौतम, अनिल पाण्डे, रामाश्रय यादव, रिषु यादव, राजन श्रीवास्तव, शिवबचन यादव, दीपक यादव, उमेश यादव, महेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष इमरान खां सद्दाम ने किया।
-
सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने जयकारा लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा

भगवान रुद्र व भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से हुआ स्वाहाकार
सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने जयकारा लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा की

गाजीपुर। जनपद के नौली स्थित श्री रुद्राम्बिका धाम परिसर में चल रहे रुद्राम्बिका महायज्ञ के अंतर्गत काशी से पधारे वैदिक विद्वान यज्ञाचार्य डा. धनंजय पांडे के नेतृत्व में भगवान रुद्र तथा भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से स्वाहाकार हुआ। वैदिक मंत्रों के गूंज से पूरा वातावरण मंत्रमय में रहा। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित डा. धनंजय पांडे ने बताया कि श्रुतियों में यज्ञ को ही विष्णु कहा गया है। कुबुद्धि, कुविचार ,दुर्गुण से विकृत मनोभूमि में यज्ञ से भारी सुधार होता है। इसलिए यज्ञ को पाप नाशक कहा गया है। यज्ञीय प्रभाव से सुसंस्कृत हुई विवेकपूर्ण मनोभूमि का प्रतिफल जीवन के प्रत्येक क्षण को स्वर्गीय आनंद से भर देता है, इसलिए यज्ञ को स्वर्ग देने वाला भी कहा गया है। क्षेत्र के गणमान्य गण तथा भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। अपराह्न में प्रयागराज से पधारे परम पूज्य जीयर स्वामी जी के कृपा पात्र शिष्य विजय कौशिक जी ने भक्त जनों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दिव्य चरित्र की कथा सुनाई। इस अवसर पर आसपास के कई गांव के श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। मुख्य रूप से विद्यानंद सिंह, मुन्ना पांडे, वंश नारायण तिवारी, साधु जी, चौरसिया जी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-
छात्राओं को रोग मुक्त रहने की दी गई जानकारी

गाजीपुर। मिशन शक्ति फेस-5.0 जागरूकता अभियान के क्रम में शुक्रवार को आदर्श शंकर इण्टर कालेज हेतिमपुर में व्यक्तिगत स्वच्छता थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे छात्राओं को वन स्टाप सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता व महावारी के दौरान किस प्रकार की स्वच्छता रखे जिससे बालिकाएं व उनके परिवार के सदस्य रोग मुक्त एवं स्वस्थ रहे इस पर जानकारी दी गयी

साथ ही वन स्टाप सेन्टर कार्यप्रणाली, बाल अपराध पाक्सो, मानव तस्करी घरेलू हिंसा , दहेज उत्पीड़न , इत्यादि के विषय में जानकारी दी गई , वन स्टाप सेन्टर केस वर्कर सरिता राय द्वारा हब फार वोमेन इम्पारमेंट दत्तक ग्रहण ईकाई व हेल्प लाइन नं० 181 , 1090,1076,1098 के विषय में बताया गया व कार्यालय सहायक सुनीता सिंह द्वारा कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, व अन्य विभागीय योजनाओ की जानकारी दी गयी इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम यादव , ओम प्रकाश यादव , वशिष्ट सिंह यादव व अन्य समस्त अध्यापक आदि उपस्थित रहे।






