-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
धोखाधड़ी के शिकार हुए व्यक्ति के पैसे मिले वापस, साइबर सेल को बोला धन्यवाद

गाजीपुर। साइबर सेल और जंगीपुर पुलिस ने बैजनाथ गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी ग्राम वार्ड नंबर 10 शास्त्रीनगर थाना जंगीपुर का यूपीआई से फ्रॉड हुए 655000 वापस कराया। पीड़ित बैजनाथ के द्वारा साइबर सेल व थाना पर यूपीआई से 6 लाख 55 हजार रूपये फ्रॉड होने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के साइबर सेल प्रभारी शिवाकांत मिश्रा/मय टीम व थाना जंगीपुर पुलिस के सयुक्त योगदान से आवेदक के 6 लाख 55 हजार रूपये वापस कराये गयें। रुपये मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर सेल और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। साइबर सेल प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में ओटीपी शेयर नहीं करे, अंजान लिंक, एप और बेबसाइट को नहीं खोलें नहीं तो आप सब भी फ्रॉड के शिकार बन सकते हैं। साइबर फ्रॉड के पैसे वापस करने वाली टीम में कांस्टेबल शिवम सिंह, कां, शुभम सिंह एवं कां, आलोक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

-
हिन्दी के क्षेत्र में हैं रोजगार की असीम संभावनाएं

हिन्दी के क्षेत्र में हैं रोजगार की असीम संभावनाएं

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के निर्देशन में “रोजगार की संभावनाएँ और हिंदी” विषयक एकदिवसीय व्याख्यान पीजी कॉलेज मलिकपूरा में सम्पन्न हुआ।
हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से किया गया। क्लब के प्रभारी डॉ. सर्वेश पाण्डेय ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए हिंदी भाषा की व्यवहारिक प्रासंगिकता और बदलते समय में उसकी रोजगारपरक उपयोगिता पर बल दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. डॉ. सुनील कुमार राय ‘विपुल’ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी में रोजगार की पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हिंदी केवल अध्यापन या साहित्य तक सीमित न रहकर पत्रकारिता, अनुवाद, प्रशासन, मीडिया, आईटी, पर्यटन, विज्ञापन एवं कॉरपोरेट जगत में भी नए अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे हिंदी को केवल भाषा न मानकर जीवन और करियर निर्माण का सशक्त साधन समझें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. ए. के. राय ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की आत्मा है और पत्रकारिता से लेकर जनसंपर्क तक इसके नए आयाम खुल रहे हैं। विश्व के अनेक देशों में हिन्दी का पठन पाठन चल रहा है और हिन्दी वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रही है। विश्व स्तर पर इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. चंद्रभान सिंह ने अपने संबोधन में हिंदी की जीवंतता और उसकी व्यापक स्वीकृति पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह ने की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी रोजगार की नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की भाषा है और हमें इसे नई पीढ़ी तक गर्व और गौरव के साथ पहुँचाना होगा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनुज कुमार सिंह ने प्रभावशाली ढंग से निभाया। आभार ज्ञापन मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. पूजा साहू ने किया। -
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को परखा

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को परखा



ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के क्रम में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह के द्वारा किया गया। वही विधानसभा भाजपा नेता पीयूष राय जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, जिला मंत्री रवीन्द्र राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर राय ,नगर मडल अध्यक्ष सतेन्द्र राम , महिला मोर्चा दिपमाला श्रीवास्तव द्वारा शिविर का अवलोकन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में महिला एवं किशोरी जांच एवं परामर्श के साथ गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं सलाह, खुन पेशाब की जांच, क्षय रोग, बलगम जांच एवं आवश्यक दवाएं, NCD स्क्रीनिंग एवं फालोअप के मरीजो की ओपीडी सेवाऐं दिया गया। जिसमें क्षेत्रीय सीएचओ , एएनएम ,आशा एवं आशा संगीनी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के स्टाल के माध्यम से जागरूकता भी किया गया। अतिथियो के द्वारा टीबी कार्यक्रम के संबंधित स्टाल पर मरीजो कि स्थिति का जानते हुए सभी कि समय से दवा उपलब्धता एवं परामर्श प्रकिया के बारे में जानकारी ली गई , एक्स रे जांच डिजिटल मशीन कि स्थिति को देखा एवं कियाशीलता कि स्थिति को भी परखा , नेत्र परिक्षण मे निःशुल्क चश्मा वितरण एवं आंख के आपरेशन हेतु मरीजों कि स्थिति को देखा , एच आई वी कार्यक्रम कि प्रगति एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के क्रियान्वयन कि स्थिती के बारे में बताया गया गया एवं ग्राम स्तर पर कि जा रही गतविधीयो से अवगत कराया गया।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा स्टाल के माध्यम से पोषण सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं गोदभराई तथा अन्नप्राशन भी कराया गया। अतिथीयो द्वारा शिविर कि सहराना किया गया एवं सभी सेवाओं के जन मानस तक सुलभ एवं समय से पहुंचे यहीं शासन की मंशा है की बाते कही गई।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अधीक्षक डा. आशीष राय द्वारा कराते हुऐ सभी स्टालों का भ्रमण कराते हुए योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जिसमें आरबीएसके टिम द्वारा चिन्हित एक बच्चे के तालु कटे का सफल आपरेशन वराणसी में कराने के पश्चात आज अतिथियों द्वारा उन्हें उपहार दिया गया एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली । कार्यक्रम संचालन ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में डा.नीरज मौर्या महिला चिकित्साधिकारी, मुहम्मद इमरान फार्मासिस्ट, सपना रावत, सुनिता भारती, सुशीला पासवान, मनोरमा देवी , सीतमा यादव, शिवाशागर, चन्दा जोन्स , शबाना परविन, संध्या, प्रमिला, सरिता कालिदा आशा संगीनी इत्यादि के साथ- साथ आंगनबाड़ी उपस्थित रही।
-
कुमारी नंदिनी को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी जमानियां के पद किया तैनात





गाजीपुर।मिशन शाक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत जनपद में संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित आज की थीम ‘‘बालिकाओं को निकट के थाने/कोतवाली का भ्रमण कर कानूनी जानकारी प्रदान करना’’ के अन्तर्गत पी0एम0श्री0 विद्यालय भदौरा, विकासखण्ड-भदौरा के निकट स्थित कोतवाली गहमर में मिशन शक्ति की प्रभारी नेहा पांडेय व एसएचओ शैलेष मिश्रा ने एक दिन के लिए छात्रा को अपने स्थान पर नियुक्त करते हुए आमजनों के साथ मिशन शक्ति 5.0 अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विचार व्यक्त किया गया। ठीक उसी प्रकार पी0एम0श्री0 विद्यालय मरदह, विकासखण्ड-मरदह में निकट स्थित थाना-मरदह में भी थानाध्यक्ष द्वारा छात्रा को एक दिन के लिए अपने स्थान पर नियुक्त करते हुए वहां पर उपस्थित आमजनों को मिशन शक्ति 5.0 के विशेष अभियान पर चर्चा की गई। थाना मोहम्मदाबाद मे राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्रा रिमझिम यादव को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाकर पुलिस/राजस्व टीम संग थाना दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। थाना भांवरकोल मे ऑक्सफोर्ड इण्टरनेशनल हाईस्कूल की छात्रा शिवांगी मिश्रा थाना प्रभारी नियुक्त कर सुनवाई की गई। इसी क्रम मे कस्तूरबा आवासीय विद्यालाय जमांनिया की कक्षा 08 की छात्रा कुमारी नंदिनी को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी जमानियां के पद तैनात किया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जखनियां, सैदपुर, जमानियां, मोहम्मदाबाद एवं मरदह की छात्राओं को स्थानीय थाना/कोतवाली में एक दिन के लिए विशेष भ्रमण कराते हुए उनको वहां के मुख्य पद पर आसीन कराते हुए मिशन शक्ति 5.0 के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में मिशन शक्ति प्रभारी के माध्यम से प्रांगण में उपस्थित जनता को अवगत कराया गया। शासन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना एवं विभिन्न थीम पर आधारित कार्यक्रमों के अन्तर्गत बैंक में अधिकारी, स्थानीय सरकारी विभागों में उच्च अधिकारियों के पदों पर आसीन कराते हुए मिशन शक्ति 5.0 के विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं व गतिविधियों की जानकारियों से आमजन को अवगत कराया जा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत 30 सितंबर, तक विभिन्न थीमों पर आधारित कार्ययोजना बनाते हुए कार्यक्रम को सम्पादित कराया जाएगा। -
02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनो पर फहराया जाए राष्ट्रीय ध्वज:डीएम


गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर को गॉधी जयंती समारोह आयोजित किए जाने के संबंध में उक्त अवसर पर सभी राजकीय भवनो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में कार्यालयाध्यक्ष/वरिष्ठ अधिकारी/संस्थान के प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 09 बजे महात्मा गॉधी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण कराया जाना है। उसके बाद गॉधी जी के जीवन-संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाए। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधी अनत्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के संबंध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाए। सादा जीवन उच्च विचार मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाए। उन्हें यह भी समझाया जाए कि देश को कम जो करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तब्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए। 02 अक्टूबर को गॉधी जयंती का समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न कराए।
-
सपना सिंह दुकानदारों से जनसंपर्क कर जीएसटी बचत सुधारों से कराया अवगत



गाजीपुर। 22 सितंबर से शुरू जीएसटी बचत उत्सव अंतर्गत शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नगर के पीरनगर चौराहे स्थित दुकानदारो से जनसंपर्क करते हुए जीएसटी बचत सुधारों से अवगत कराया।जन जागरण कर उससे होने वाले फायदों को भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की हर व्यक्ति का जीवन समृद्ध हो उसके प्रति आर्थिक बचत का आधार मजबूत हो उसके निमित्त यह सुधार विकसित भारत के लिए मिल का पत्थर होगा।
नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार को समाज के एक एक व्यक्ति की चिंता है ।इस सुधार से दुकानदार और ग्राहक दोनो खुश है।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि जीवन रक्षक व जीवन के लिए आवश्यक सामग्रियों पर से पूरी तरह हटाकर सरकार ने समाज गरीब कमजोर वर्ग के प्रति अपनी निष्ठा को मजबूत किया है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, काशी चौहान, गर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे। -
सरकार की योजनाएं समाज को समृद्ध करने में सक्षम हुई है:सपना सिंह

सरकार की योजनाएं समाज को समृद्ध करने में सक्षम हुई है:सपना सिंह



गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शनिवार को सदर ब्लाक परिसर में जिला स्तरीय शिविर लगाकर योजना के लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने अपने जन्मदिन अवसर पर सेवा कार्यों की अप्रतिम सौगात देश को प्रतिवर्ष देते रहे है।आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा की भावना का संदेश जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, दिव्यांग जन सहयोगी उपकरण वितरण सहित तमाम योजनाएं समाज को समृद्ध करने में सक्षम हुई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनो को समाज मे समृद्ध और सम्मानित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज की सभी विषमताओं को दूर करने तथा हर व्यक्ति को समृद्ध
करके विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव व दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी पारस यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।सरकार की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।
इस अवसर पर दिव्यांग लोगों को ट्राइ साइकिल, व्हिल चेयर, मंद बुद्धि छात्रों के लिए एम आर किट, लेप्रोसी किट लाभार्थियों मे वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक शशिकान्त शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद देहात आलोक शर्मा, काशी चौहान, गोपाल राय, रूपेश सिंह, सविता सिंह, गर्वजीत सिंह, प्रदीप राजभर, पंकज सिंह, वंशराज चौहान सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। -
दो दिवसीय स्वच्छता अभियान का जिला न्यायाधीश करेगे शुभारम्भ


दो दिवसीय स्वच्छता अभियान का जिला न्यायाधीश करेगे शुभारम्भ
गाजीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सुविख्यात समाजसेवी, अध्यात्मिक सदगुरू पुज्य सतपाल महाराज की प्रेरणा व पुज्य वीभू महाराज के मार्ग दर्शन में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 27 व 28 सितम्बर 2025 तक पूरे भारत वर्ष मे भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मानव उत्थान सेवा समिति श्रीहंस योग आश्रम गााजीपुर के तत्वाधान में आज 27 सितम्बर को प्रभारी महात्मा सुखियानन्द, महात्मा सांध्वी दयावंती बाई, आरती बाई, अधिवक्ता गोपाल जी लाल श्रीवास्तव, डीजीसी कृपाशंकर राय, किशोर यादव, उमेश सिंह सहित दर्जनो प्रेमी भक्तगण स्वच्छता सेवा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अभियान का शुभारम्भ विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, गाजीपुर, जयप्रकाश जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सह संघचालक सुभाष, श्रीराम कुमार एडीजीसी, वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम व उमरावती, फूलमती देवी किया गया।

यात्रा का संचालन डा. संतोष यादव ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि सादात ने किया। महात्मा जी ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान आश्रम से प्रारम्भ होकर महुआबाग चौराहे तक चलाया गया और रास्ते मे शनि मंदिर, श्रीदुर्गा पण्डाल, मंदिरो व आपियम गेट के लगे कुडा कचरो की सफाई अभियान के माध्यम से हमारे पूज्य महाराज सतपाल का कहना है कि भारत तभी विकसित होकर विश्वगुरू बनेगा जब हर भारतवासी अपने मन बचन और कर्म को स्वच्छ करते हुए पूरे भारत माता को स्वच्छ बनाये

और इस स्वच्छता के माध्यम से अपने मन व हृदय को स्वच्छ बनाने और दूसरे के प्रति स्चच्छ भावना को जन्म दिया जाये जिससे हमेशा समरसता व सहयोग की भावना समाज मे कायम रहे, इसके साथ ही समाज में स्वच्छता अभियान में उन्होने आगे बताया कि 28 सितम्बर को भी और बृहद स्वच्छता अभियान यात्रा प्रातः 7 बजे से चलाया जायेगा जिसमे केन्द्र से राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानन्द एवं मानव सेवा संघ के निदेशक ओमप्रकाश यादव प्रतिभाग लेगे। इसका शुभारम्भ जिला न्यायाधीश धमेन्द्र पाण्डेय करेगे।


-
डीआईओएस से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ

डीआईओएस से मुलाकात करता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय के साथ अन्य पदाधिकारी
डीआईओएस से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ,जताई नाराजगी
बीते धरने में हुई वार्ता के बाद समस्याओं का नहीं हुआ समाधान
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस से मिलकर समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बीते धरने के बाद मांगों पर सहमति बनी थी। बावजूद इसके समस्याएं जस की तस हैं। डीआईओएस से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने पुनः एक मांगपत्र सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों और डीआईओएस के बीच हुई वार्ता के बाद जिन बिंदुओं पर आश्वासन मिला उसे शीघ्र लागू किया जाएगा। प्रत्येक पटल पर पत्रावलियों की प्राप्ति स्वीकृति सुनिश्चित की जाएगी। दूसरे जिलों से ट्रांसफर शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्यों के प्रथम वेतन भुगतान के लिए विद्यालयों से उनकी पत्रावली मंगवाई जाएगी। इसके साथ ही वेतन पत्रावली में कौन से प्रपत्र लगेंगे उनका भी सर्कुलर में उल्लेख किया जाएगा। डीआईओएस ने एनपीएस के तहत आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को हर माह ऑनलाइन स्टेटमेंट का मिलान कर त्रुटि दूर करने का आश्वासन दिया।डीआईओएस ने शिक्षक संघ के मांग पत्र का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय ने संयुक शिक्षा निदेशक वाराणसी से बात की और प्रधानाचार्य के वेतन निर्धारण के संबंध में आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया। जनपद में आगामी 30 सितंबर को जिलाधिकारी के अवकाश तालिका के अनुसार स्थानीय अवकाश रखने आदेश निर्गत करने का निवेदन किया। इस मौके पर प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय, जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय, मंडल मंत्री सौरभ कुमार पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, जिलामंत्री शैलेंद्र सिंह यादव, राजेश कुशवाहा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
-
एमडी पूर्वांचल शंभू कुमार ने किया गाजीपुर का दौरा,ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग और बिजली आपूर्ति पर कड़ा निर्देश

गाजीपुर दौरे पर एमडी पूर्वांचल शंभू कुमार, ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग और बिजली आपूर्ति पर कड़ा निर्देश

गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा”:एमडी पूर्वांचल
गाजीपुर । पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार शनिवार को गाजीपुर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने विद्युत कार्यशाला और सर्किल ऑफिस लाल दरवाजा का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग पर खास जोर
गाजीपुर बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एमडी शंभू कुमार ने कार्यशाला का दौरा किया। उन्होंने ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के दौरान तकनीकी मानकों का पालन अनिवार्य करने पर बल दिया। एमडी ने कहा कि रिपेयरिंग की गुणवत्ता खराब होने से उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ता है, इसलिए इस पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनुरक्षण माह में काम पूरा करने का निर्देश
निरीक्षण के बाद एमडी पूर्वांचल ने सर्किल ऑफिस में विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अनुरक्षण माह (Maintenance Month) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
एमडी शंभू कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति देना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग और रखरखाव के कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।”
फॉल्ट डिटेक्शन के लिए लोकेटर मशीन
गाजीपुर में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए 33/11 केवी फॉल्ट डिटेक्शन मशीन (लोकेटर मशीन) की व्यवस्था की गई है। इस तकनीक से अब बिजली फॉल्ट को तुरंत खोज निकालना आसान होगा और उपभोक्ताओं को घंटों तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
संविदा कर्मियों को मिली चेतावनी
एमडी ने संविदा कर्मियों को कड़ा निर्देश दिया कि कार्य के दौरान सेफ्टी किट (Safety Kit) पहनना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
गाजीपुर बिजली व्यवस्था से जुड़ी मुख्य बातें
ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग में गुणवत्ता और तकनीकी मानक जरूरी
अनुरक्षण माह में सभी कार्य समय से पूरे करने के आदेश
उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति दिलाने पर जोर
जिले में 33/11 केवी फॉल्ट खोजने के लिए लोकेटर मशीन
संविदा कर्मियों के लिए सेफ्टी किट पहनना अनिवार्य
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई





