Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई आयोजित

    भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई आयोजित

    गाज़ीपुर।17सितम्बर को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पूजन अर्चन और विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
    इस अवसर पर महासभा के कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन और आरती की ।
    संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा भगवान विश्वकर्मा जी को सृष्टि का रचयिता बताते हुए कहा कि विश्व कल्याण में भगवान श्री विश्वकर्मा जी का महान योगदान रहा है। देवी देवताओं को अस्त्र-शस्त्र उपलब्ध कराने वाले भगवान विश्वकर्मा ने जबभी विश्व कल्याण की जरूरत पड़ी है तब तब भगवान विश्वकर्मा ने मदद की है। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती पर होने वाले सार्वजनिक अवकाश को योगी सरकार द्वारा निरस्त किए जाने पर अफसोस जताते हुए इसे विश्वकर्मा समाज के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा देवी देवताओं और मंदिर मस्ज़िदों में वोट तलाशती है। यह सरकार किसी भी धर्म और देवी देवताओं के प्रति ईमानदार नहीं हैं। वोट तलाशना ही इसका मुख्य मकसद। उन्होंने भाजपा को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा भाजपा की वोट चोरी रोकने के लिए पीडीए समाज आगे आयें।
    विधायक जै किशन साहू ने भाजपा सरकार को पीडीए तबके का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार पीडीए तबके के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित तथा उसके संवैधानिक अधिकार और अवसरों को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने अमित शाह और गडकरी के बेटों की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का
    भ्रष्टाचारी चेहरा उजागर हो गया है। उत्तर प्रदेश में लूट की पराकाष्ठा है, तहसील थाने लूट और भ्रष्टाचार के अड्डे बन गये है। मंहगाई, बेरोजगारी से नौजवान तबाह और गलत रास्ते पर जाने को मजबूर हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। कानून और आमजन की सुरक्षा के जिम्मेदार अधिवक्ता और पुलिस कर्मी स्वयं एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। जो सरकार अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है उस सरकार से आमजन की सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी होगी।
    इस अवसर पर नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिन्दु बाला बिंद और सदर विधानसभा की महिला सभा की अध्यक्ष सुषमा बिंद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और बधाई दी गई।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, राम अवतार तार विश्वकर्मा, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा,अशोक कुमार बिन्द,रवि विश्वकर्मा ,रमाशंकर राजभर, बलिराम विश्वकर्मा,मारकन्डेय यादव ,आजाद राय,जगत मोहन बिंद, आत्मा यादव, शशिकांत जयराम भारती आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 81 भाजपा के स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 81 भाजपा के स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन अवसर पर आज से शुरू सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पूरे जनपद में विभिन्न कार्यक्रमो मे बूथ स्तर पर स्वच्छता,भारतीय जनता युवा मोर्चा गाज़ीपुर द्वारा रिकॉर्ड रक्तदान तथा पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर किया गया। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज, गोरा बाज़ार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व मे किया गया।
    शिविर में 113 लोगों ने पंजीकरण कराया तथा उनमें से 81 भाजपा के स्वयं सेवकों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।
    रक्तदान करने वालों की पहली पंक्ति में अविनाश सिंह, मनोज सिंह,शशांक राय एवं विवेकानंद राय शामिल रहे वही महिला नेत्री जिन्होंने युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया।
    इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष कुशवाहा विश्वप्रकाश अकेला अनुज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केवल देश के युवाओं मे ही नहीं पूरे विश्व में उत्साह है। इस खुशी के अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए पूरे देश भर में सेवा पखवाड़ा सप्ताह के प्रथम दिन युवा मोर्चा ने राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
    इस अवसर पर भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान को महादान बताते हुए इसे समाज के प्रति सबसे बड़ी सेवा बताया।
    रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने किया।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारसनाथ राय,प्रो शोभनाथ यादव,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, डा डीपी सिंह आदि मौजूद थे।

  • 17 सितंबर से प्रारंभ होगी हरिशंकरी की पारंपरिक “अति प्राचीन रामलीला”

    17 सितंबर से प्रारंभ होगी हरिशंकरी की पारंपरिक “अति प्राचीन रामलीला”

    17 सितंबर दिन बुधवार (एकादशी) से प्रारंभ होगी पारंपरिक “अति प्राचीन रामलीला”

    ग़ाज़ीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” गाजीपुर पिछले सैकड़ों वर्षों से गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरित मानस ग्रंथ के आधार पर परम्परागत रामलीला का सफल मंचन पारंपरिक रूप से करती चली आ रही है।

    इस वर्ष की रामलीला का मंचन वन्दे वाणी विनायकों आदर्श श्रीरामलीला मंडल, रायबरेली के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इस वर्ष 2025 की चलायमान रामलीला 20 दिनों की होनी है। अति प्राचीन रामलीला का मंचन 17 सितम्बर 2025 तिथि एकादशी, दिन बुधवार को सायं 6:30 बजे धनुष-मुकुट पूजन से प्रारंभ होगी।

    यह जानकारी देते हुए कमेटी के महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी ‘बच्चा’ ने बताया कि विधि विधान से सैकड़ो वर्ष पुरानी गाजीपुर की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ बुधवार की शाम किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

  • शिक्षकों ने डीएम को सौंपा अपना मांग पत्र, कहा…….

    शिक्षकों ने डीएम को सौंपा अपना मांग पत्र, कहा…….

    गाजीपुर। 1 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर अपना आदेश सुनाते हुए सभी शिक्षकों को टीईटी की परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अब उन शिक्षकों के सामने समस्या आ गई है जो साल 2011 से पहले सभी अहर्ता पूरा करते हुए आए थे। लेकिन उस वक़्त टेट लागू नहीं था। ऐसे में अब वह शिक्षक 50 के पार हो चुके हैं। यानी कि अब उनकी उम्र परीक्षा देने के लायक नहीं रही बावजूद इनके यदि वह टेट की परीक्षा देकर पास नहीं होते हैं तो उन्हें अपने नौकरी से भी हाथ धोना पड़ेगा जिसको लेकर अब शिक्षक सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो गए हैं।

    इसी कड़ी में आज प्राथमिक शिक्षक संघ सैकड़ो की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और यहां पर इन लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपना पत्र कार्यालय पर आए हुए अधिकारी को सौपा। इस दौरान इन सभी लोगों ने जो सुप्रीम कोर्ट को अंधकार में रखकर इस नियम को लागू कराया गया है उसे तत्काल प्रभाव से खत्म करने की मांग किया है। इनका कहना है कि साल 2017 में ही इस कानून को पास कर दिया गया था लेकिन इसे इंप्लीमेंट नहीं किया गया था और उसे अब इंप्लीमेंट किया गया है जिसको लेकर अब लाखों शिक्षकों के सामने एक बड़ी समस्या आ गई है कि वह विद्यालय में छात्रों को पढ़ाया या फिर परीक्षा देने के लिए खुद पढ़ें।

    इस दौरान आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर रिवीजन दाखिल करने का विभाग को निर्देश दिया है इस मामले पर शिक्षकों ने योगी सरकार के इस कदम की सराहना किया लेकिन इसके पहले इन लोगों ने कहा कि इस आदेश में जो भी खामियां हैं उसे दुरुस्त करते हुए आगे के करवाई किया जाए।

  • महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 22 सितंबर

    महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 22 सितंबर

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर जय प्रकाश यादव द्वारा बताया गया है कि शैक्षिक सत्र जुलाई 2025- 26 में सभी कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों में प्रवेश का यह अंतिम अवसर है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 15 से अधिक विषयों में एम ए , राजनीति विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, समाज कार्य, उर्दू , संस्कृत विषयों तथा एकल विषय संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी आदि सामाजिक विज्ञान तथा विभिन्न प्रकार के रोजगार परक डिप्लोमा-प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश जारी है। वर्तमान शैक्षिक सत्र से एकल विषय स्नातक का पाठ्यक्रम 2 वर्ष की बजाय 1 वर्ष का हो गया है तथा इसका शुल्क चार हजार की जगह अब मात्र ₹2800 ही होगा। मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा इस महत्वपूर्ण बदलाव से एक विषय से स्नातक करने वाले शिक्षार्थियों के समय, श्रम और धन की बचत होगी। राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर स्थित अध्ययन केंद्र (088) में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, शिक्षा शास्त्र समेत 16 से अधिक विषयों में एकल विषय स्नातक की सुविधा उपलब्ध है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्र नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययन करते हुए मुक्त विश्वविद्यालय से डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम एक साथ कर सकते हैं। अर्थात भी किसी नियमित कोर्स को पढ़ते हुए मुक्त विश्वविद्यालय से कोई दूसरा डिग्री या डिप्लोमा कोर्स एक साथ कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम कामकाजी, सरकारी सेवारत एवं शिक्षा से वंचित लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इच्छुक शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र (088) राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के कार्यालय में अपराहन 1:00 से 4:00 के मध्य जमा कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए शिक्षार्थी अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ शिव कुमार से संपर्क कर सकते हैं।

  • निजी विद्यालयों के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन तो वहीं सरकारी विद्यालयों के छात्र रहे औसत से नीचे: पूजा मिश्रा

    निजी विद्यालयों के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन तो वहीं सरकारी विद्यालयों के छात्र रहे औसत से नीचे: पूजा मिश्रा

    वर्तनी प्रदर्शन में लखनऊ नगर के निजी सीबीएसई विद्यालयों के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन वहीं सरकारी विद्यालयों के छात्र रहे औसत से नीचे : पूजा मिश्रा

    गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में अध्यापक शिक्षा विभाग (शिक्षा संकाय) की शोधार्थिनी पूजा मिश्रा ने अपने शोध प्रबंध शीर्षक “द कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ स्पेलिंग परफॉर्मेंस अमंग स्टूडेंट्स ऑफ प्राइवेट एंड गवर्नमेंट स्कूल इन लखनऊ” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध एवं उसकी विषय वस्तु को प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रस्तुत शोध अध्ययन में लखनऊ नगर के सरकारी एवं निजी सीबीएसई विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के बीच वर्तनी प्रदर्शन का तुलनात्मक अध्ययन किया है। इस अध्ययन हेतु कक्षा 3 और कक्षा 4 के 486 छात्रों का सरल यादृच्छिक चयन विधि द्वारा चयन किया गया है, जिनमे 237 सरकारी और 249 निजी विद्यालयों के छात्र शामिल है। अध्ययन के निष्कर्ष से यह पता चलता है कि निजी स्कूलों के छात्र सरकारी स्कूलों की अपेक्षा वर्तनी में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। निजी स्कूलों के 43.55 प्रतिशत छात्रों ने औसत से अधिक अंक प्राप्त किए और 19.76 प्रतिशत छात्रों ने उच्च स्तर का प्रदर्शन किया। वहीं सरकारी स्कूलों के मात्र 6.33 प्रतिशत छात्रों ने ही औसत से अधिक प्रदर्शन किया तथा 51.47 प्रतिशत छात्र औसत से नीचे रह गए । अध्ययन के अनुसार सरकारी या निजी स्कूलों में लिंग के आधार पर वर्तनी प्रदर्शन में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया अर्थात लड़के व लड़कियाँ वर्तनी प्रदर्शन में समान रूप से सफल रहे। यह भी पाया गया कि निजी स्कूल के छात्र हर स्थिति में बेहतर रहे। सरकारी और निजी स्कूल के छात्रों के प्रदर्शन में अंतर के मुख्य कारण शिक्षकों और परिवार द्वारा उचित प्रोत्साहन की कमी एवं स्कूलों में पर्याप्त और नियमित शैक्षिक सुविधाओं के अभाव रहे है। शैक्षिक दृष्टिकोण से यह अध्ययन दर्शाता है कि वर्तनी शिक्षण को पाठ्यक्रम में बेहतर स्थान देना चाहिए। नीति-निर्माताओं को नियमित आंकड़े संग्रह और विश्लेषण में ध्यान देना चाहिए। सरकारी स्कूलों के प्रशासकों को शिक्षकों के लिए उचित संसाधन और प्रशिक्षण प्रदान करना चाहिए। शिक्षकों को प्रभावी शैक्षिक रणनीतियाँ अपनानी चाहिए और बच्चों के लिए समृद्ध माहौल बनाना चाहिए। छात्रों को उनकी विकासात्मक स्तर के अनुसार दिशा निर्देश और अवसर दिए जाने चाहिए। भविष्य के अध्ययन सीबीएसई के अलावा अन्य बोर्ड, अन्य क्षेत्रों व उच्च स्तरों पर भी किए जा सकते हैं। नतीजन, इस शोध से यह स्पष्ट होता है कि विद्यालय के प्रकार का वर्तनी प्रदर्शन पर सीधा प्रभाव पड़ता है, लिंग का नहीं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशिक्षण और संसाधनों में सुधार करने से प्रदर्शन में अंतर को कम किया जा सकता है तथा साक्षरता को बेहतर बनाया जा सकता है। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थिनी पूजा मिश्रा ने संतोषपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, शोध निर्देशक डॉ0 शैलेन्द्र सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रोफे०(डॉ०) संजय चतुर्वेदी, डॉ0 अरविंद कुमार उपाध्याय, प्रोफे0 विनय कुमार डुबे, डॉ0 लवजी सिंह, प्रोफे0 सुजीत कुमार सिंह, प्रोफे0 वी0के0 सिंह, डॉ0 इंदीवर रत्न पाठक, डॉ0 अरुण कुमार सिंह, डॉ० रामदुलारे, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० योगेश कुमार, प्रदीप सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे। अंत में डॉ० अरविंद कुमार उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने किया।

  • स्व सियाराम को न्याय दो के नारों के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन, कई छात्र नेता हाउस अरेस्ट

    स्व सियाराम को न्याय दो के नारों के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन, कई छात्र नेता हाउस अरेस्ट

    गाजीपुर। मंगलवार को छात्र नेताओं और नागरिकों ने स्व सियाराम उपाध्याय के हत्यारे पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु जिलाधिकारी कार्यालय का हुआ घेराव कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस इसके खिलाफ कई छात्रनेता को किया हाउस अरेस्ट किया। मंगलवार को जिले के छात्रनेता एवं नागरिकों ने सरयू पांडेय पार्क से जुलूस की शक्ल में “स्व सियाराम को न्याय दो , स्व सियाराम के हत्यारे पुलिस कर्मी को गिरफ्तार करो, पुलिस अधीक्षक को बर्खास्त करो” जैसे नारों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। वहां पहुंचकर एक छोटी सी विरोध सभा भी हुई। उसके बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सी आर ओ आयुष चौधरी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा गया जिसमें यह मांग की गई कि सियाराम को बेरहमी से पीटकर जिन पुलिसकर्मी ने हत्या की है आज तक उन पर प्रथम आपराधिक सूचना तक नहीं दर्ज की गई।

    चूंकि राज्यपाल राज्य की संवैधानिक प्रमुख है। इसीलिए छात्रों ने यह मांग करते हुए कहा है कि स्व सियाराम उपाध्याय के हत्यारे सभी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो। स्व सियाराम के भाई को सरकार नौकरी दे एवं उनके वृद्ध माता पिता को 50 लाख रुपया जीवकोपार्जन के लिए दिया जाए। जिससे उत्तर प्रदेश के नागरिक सम्मान पूर्वक जीवन के मौलिक अधिकार को जी सके तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को स्थापित किया जा सके। डॉ शम्मी सिंह, शशांक उपाध्याय, अभिषेक कुमार राय, शिवम उपाध्याय, दिवंशु पाण्डेय, अभिषेक राय , सतीश उपाध्याय, राजकुमार सिंह, शीर्षदीप शर्मा, पंकज राय, अमरनाथ राय , प्रगति दुबे, डॉ समीर सिंह, शिवम सिंह,अश्वनी राय, ओजस्व शाहू, मोनू तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय,पवन सिंह, रुद्रमणि त्रिपाठी, संजीत जायसवाल, अमित राय, प्रकाश राय, दिनेश सिंह, सुमित तिवारी, अतुल तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

    छात्रों ने कहा कि सुबह से गाजीपुर पुलिस ने इस कार्यक्रम को स्थगित करने हेतु पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय एवं सुधांशु तिवारी पूर्व महामंत्री को घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया और जबरदस्ती मोबाइल से सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के स्थगित होने की फर्जी सूचना प्रसारित करवाई। जगह जगह कई छात्रनेताओं को रोका गया। फिर भी कुछ छात्रनेता और नागरिक पहुंच कर जिलाधिकारी का घेराव कर ज्ञापन देने में सफल रहे।

  • डीएम ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ,रक्तदाताओं को किया सम्मानित

    डीएम ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ,रक्तदाताओं को किया सम्मानित

    गाजीपुर।अभियन्ता दिवस पर बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन/ सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक रक्तदान कराने का कीर्तिमान गाजीपुर के नाम, सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ गाजीपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने महासंघ के सामाजिक कार्यक्रम की सराहना की।महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।
    विगत तीन साल से महासंघ की स्थानीय शाखा का रक्तदान में प्रथम स्थान रहा है। रक्तदान शिविर में शाम 6.00 बजे तक 156 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले एवं पूर्व के रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र/सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आमन्त्रित समस्त जिला स्तरीय, मण्डल स्तरीय, कार्यालयध्यक्ष को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, बैज अलंकरण, प्रदान कर सम्मानित किया गया। विगत डेढ़ दशक से इस पुनीत कार्यक्रम के मुख्य प्रेरक अम्बिका दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को विशेष सम्मान प्रदान कर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। पी जी कालेज, के प्राचार्य प्रो. डा. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने स्वयं रक्तदान कर समाज को इस पुनीत कार्य में योगदान करने की अपील की। इस पुनीत कार्यक्रम के आयोजक/संयोजक एवं उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ गाजीपुर के जिला अध्यक्ष इ.सुरेन्द्र प्रताप ने समस्त आगंतुको, सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों, अधिकारियों, जिला प्रशासन, पत्रकार मित्रो, पेंशनर्स आदि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर धन्यवाद दिया। आयोजन मे जनपद के वरिष्ठ नागरिकों, सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशर्नस के दर्जनों लोग शामिल रहे। मंच पर रक्तदान हेतु प्रेरित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिव्यांगजनों की संस्था की संचालिका सविता सिंह की संस्था का भरपूर सहयोग रहा।
     गाजीपुर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के संयोजन/तत्वावधान में विगत डेढ़ दशक से जनपद गाजीपुर में अभियन्ता दिवस पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसमे जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, संगठन सहित विभिन्न समाज सेवी, जन प्रतिनिधि , ठेकेदार ऐशो, सामाजिक कार्यकर्ता, सहित आम जनता ने अपनी सहभागिता की, मानवता के प्रति समर्पित इस पुनीत कार्यक्रम में दर्जनों संगठनों ने अपनी सहभागिता की।डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुए अपनी शुभ कामना दी।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने संगठनों से अपने अधिकार के साथ ही अपने कर्त्तव्यों के अनुपालन करने की सीख देते हुए लोक हित के प्रकरण पर संवेदनशील होकर अपने कर्तव्यों के अनुपालन करने की अपील की।उन्होंने कहा कि हम सभी लोग लोक सेवक हैं, हम सभी का नैतिक दायित्व है कि सरकार, शासन की मनसा के अनुरूप सर्वाेच्च प्राथमिकता जन हित को दी जाए, पूरे जनपद में एक उत्कृष्ट उदाहरण बन सके, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग इं.अविनेश कुमार सहित जनपद के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस आयोजन में शामिल हुए, कार्यक्रम में राकेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता इ जयप्रकाश, इं बी एल गौतम, इं. एस के सिंह, इं.पुनीत सिंह मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, बैजनाथ तिवारी, धर्मेंद्रयादव धीरू, अरुण सिंह, सुभाष सिंह, ब्रजेश यादव,प्रो. डा. राघवेन्द्र पाण्डेय, इ अरबिंद नाथ राय, रघु नाथ यादव, प्रमोद मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, राजेश यादव, सविता सिंह, अजय कुशवाहा, नगीना यादव, सुनीता यादव, इ दिवाकर विक्रम, गजेंद्र सिंह, इ आर के सिंह ,डा पी एन सिंह, डा सुग्रीव सिंह, अजय कुशवाहा, मनोज यादव, सुरेन्द्र यादव, रवि शंकर सिंह,  आकाश कुशवाहा, महेंद्र यादव, सुदीप तिवारी, इं प्रीति, इ गुंजन, इ पूनम गुप्ता, यशोधरा बसंत, संदीप यादव, मानवेंद्र यादव सहित सैकड़ों संगठन के अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक भी उपस्थित रहे। अध्यक्षता इ सुरेन्द्र प्रताप एवं संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे, इ ओम प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। सभी के प्रति धन्यवाद आभार इस कार्यक्रम के आयोजक इ सुरेन्द्र प्रताप ने व्यक्त किया।

  • उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यकारी समिति की हुई बैठक

    उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यकारी समिति की हुई बैठक

    गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यकारी समिति का बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी सहित जिला कार्यकारी समिति के सभी सम्मानित अधिकारी/जिले के प्रमुख उद्योग संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे रोजगार सृजन कार्यक्रमों का आयोजन तथा जनपद स्तर पर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार/स्व-रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाने का निर्णय लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि रोजगार संगम पोर्टल पर जनपद के नियोजकों एवं युवाओं का पंजीकरण कराने का प्रयास करते हुए रोजगार मेला एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अधिक से अधिक युवााओं को लाभान्वित कराने का प्रयास किए जॉए। साथ ही देश और विदेश में रोजगार के अवसरों के लिए विशेष अभियान एवं कार्यशाला के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लाभान्वित कराया जाए।

  • भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय व घायलो को मिलेगा न्याय:डा.राकेश त्रिवेदी

    भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय व घायलो को मिलेगा न्याय:डा.राकेश त्रिवेदी

    गाजीपुर।नोनहरा प्रकरण पर रविवार को उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर लौटे भाजपा जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने सोमवार को छावनी लाइन कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकुन्दीपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय व घायलो को न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जब सूचना मिली तो उन्‍होने तत्‍काल उच्‍च अधिकारियों से वार्ता किया। 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्‍काल कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि रविवार को मेरे साथ जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय और पूर्व जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह मुख्‍यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। सीएम योगी ने तत्काल घटना की एसआईटी जांच करने का आदेश दिया। जिससे कि कोई भी किसी स्‍तर का दोषी हो बच नही पाए। भाजपा सरकार मृतक सीताराम उपाध्‍याय के परिजनों के साथ तन-मन-धन के साथ खड़ी है। राकेश त्रिवेदी ने बताया कि सीएम योगी के आदेश पर सरकार की छवि खराब करने वाले अधिकारियों की सूची बन रही है। मुख्‍यमंत्री उन अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करेंगे। पत्रकार वार्ता में जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह, सुनील सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद थे।

Uttar Pradesh Fast News