-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय व घायलो को मिलेगा न्याय:डा.राकेश त्रिवेदी


गाजीपुर।नोनहरा प्रकरण पर रविवार को उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर लौटे भाजपा जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने सोमवार को छावनी लाइन कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकुन्दीपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय व घायलो को न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जब सूचना मिली तो उन्होने तत्काल उच्च अधिकारियों से वार्ता किया। 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि रविवार को मेरे साथ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। सीएम योगी ने तत्काल घटना की एसआईटी जांच करने का आदेश दिया। जिससे कि कोई भी किसी स्तर का दोषी हो बच नही पाए। भाजपा सरकार मृतक सीताराम उपाध्याय के परिजनों के साथ तन-मन-धन के साथ खड़ी है। राकेश त्रिवेदी ने बताया कि सीएम योगी के आदेश पर सरकार की छवि खराब करने वाले अधिकारियों की सूची बन रही है। मुख्यमंत्री उन अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करेंगे। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सुनील सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद थे।
-
गाजीपुर के विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की जरूरत है





गाजीपुर। पंचायत चुनाव किसी भी क्षेत्र तथा गांव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।वहां का विकास पंचायत चुनाव मे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के ईमानदारी, योग्यता, प्रतिभा और चैतन्यता पर निर्भर करता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उपरोक्त मानक को पूरी तरह से पूर्ण करता है।यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा उन्होंने कहा कि गाजीपुर के विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि आपसी एकजुटता के साथ लगकर किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता।डा. राकेश त्रिवेदी ने मतदाता सूची मे सभी पात्रो का नाम शामिल करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता की सरकार और उसके नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समर्पित होकर सेवा भाव से काम कर रहे है।हमे संगठन को मजबूत करते हुए लक्ष्य निर्धारित चुनाव में उतरने की जरूरत है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा चुनाव होता है।आगामी पंचायत चुनाव में जिले के प्रत्येक सदन मे भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे ज्यादा संख्या होगी।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान, राष्ट्रवादी संगठन है जो देश व क्षेत्र के विकास के लिए सतत काम करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित किया है। पंचायतों के विकास के लिए पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बहुत जरूरी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव सबसे कठिन चुनाव होते है जिसमें स्थानीय तथा सामाजिक समिकरण के आलावा प्रत्याशी चयन का विषय प्रमुख होते है। गाजीपुर के कार्यकर्ताओं मे उर्जा की कमी नहीं है बस उसे दिशा देने की जरूरत है।
कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वृजेन्द्र राय और राजेश राजभर ने भी संबोधित किया।
संचालन महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
कार्यशाला में ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, मनोज गुप्ता, योगेन्द्र सिंह, शशिपाल उर्फ घुरा सिंह,मशाला सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, श्याम राज तिवारी, लालसा भारद्वाज, संकठा मिश्रा, सुरेश बिन्द, विष्णु प्रताप सिंह, सचिन कन्नोजिया, सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। -
दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता की मौत, ग्रामीणों ने घटना पर जताया आक्रोश

लाठीचार्ज से दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता की मौत, पुलिस कर्मियों पर हो हत्या का मुकदमा
योगी के एसआईटी जांच के आदेश से जगी निष्पक्ष जांच की उम्मीद
अष्ट शहीद शेरपुर के ग्रामीणों ने घटना पर जताया आक्रोश
गाजीपुर। नोनहरा थाना परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश राय बागी के नेतृत्व में गांव गठिया में बिजली के खंभे लगाने के विरोध में धरना दे रहे ग्रामीणों पर लाठी चार्ज में घायल सीताराम उपाध्याय निवासी रुकन्दीपुर की मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अष्ट शहीद गांव शेरपुर कलां के ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की।
घटना की रात पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा दौड़ाकर पिटाई की जिसमें करीब आठ से दस लोगों को गंभीर चोटें आईं है। वहीं सुबह सीताराम उपाध्याय की मौत हो गई। वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। पिटाई से सीताराम उपाध्याय का पूरा शरीर काला पड़ गया था।
मृतक के परिजनों और समर्थकों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की मांग की है। वही सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी जांच कराने का आदेश दिए जाने का स्वागत किया गया। उधर एसपी के द्वारा नोनहरा थाने के प्रभारी निरीक्षक सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुक़दमा दर्ज किए जाने की मांग की गई। जिला प्रशासन से आग्रह किया गया कि लाठीचार्ज से घायल व्यक्तिओं की इलाज की व्यवस्था की जाय।
बैठक में नारायण उपाध्याय, डॉ रमेश राय, मिथिलेश राय, पूर्व प्रधान विद्यासागर गिरि, डॉ आलोक राय, आनन्द राय पहलवान, दीनबंधु उपाध्याय, बुच्चू उपाध्याय, राजू राय, सत्यम राय, पवन राय, राजेश राय डब्बू, फिल्म कलाकार हिमांशु राय, शुभांशु राय, अशोक कुमार, संतोष राय, विवेक राय, मदन राय, हिमांशु उपाध्याय, बड़क राय, बुचीया राय, कल्लू राय, आजाद राय, बंटी यादव, चुलबुल राय, धनंजय राय, मयंक राय, अंकित राय, सतीश राय, शिव जी राय, अतुल राय, धीरेन्द्र राय, रिशु राय, संदीप राय, विपुल राय आदि मौजूद रहे। -
विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन


गाज़ीपुर।सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल गांधीपुरी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी गाजीपुर कार्यालय में नवरात्रि में डांडिया कार्यक्रम में अश्लील /फूहड़ गानों को आयोजकों के द्वारा प्रस्तुति से धार्मिक भावना आहत होने के संबंध में ज्ञापन सौपा। एडीएम दिनेश कुमार द्वारा ज्ञापन लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को तत्काल रोक लगाया जाए और उचित कार्रवाई की जाए ।ज्ञापन देते समय विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव,जिला मंत्री विनीत सिंह ,बजरंग दल संयोजक रविराज ,राजन , बृजेश , अजय चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
-
नोनहरा कांड:छात्रनेताओं ने स्व. सियाराम उपाध्याय का आयोजित किया श्रद्धांजलि सभा,16 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

नोनहरा कांड:छात्रनेताओं ने स्व. सियाराम उपाध्याय का आयोजित किया श्रद्धांजलि सभा


गाजीपुर।रविवार को शाम 5 बजे सरजू पांडेय पार्क में छात्रनेताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जिस तरिके से पूरा नोनहरा थाना जिस तरीके से सियाराम उपाध्याय सहित कई राजनैतिक और सामाजिक नेताओ और कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया वह बहुत ही नृशंस और लोमहर्षक है । जिसमे हमारे भाई दिव्यांग सियाराम उपाध्याय तड़प तड़प कर दम तोड़ा दिए यह हमें जालिया वाला बाग की याद दिलाता है।
आज हम लोग अपने इस भाई सियाराम उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए जिला प्रशासन के ख़िलाफ़ आंदोलन के लिए कटिबद्ध है।
श्रद्धांजलि बैठक में यह तय किया गया कि मंगलवार दिन 16 सितम्बर को सुबह 10 बजे सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की माग करने तथा प्रदेश सरकार से सियाराम उपाध्याय के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ सरकारी नौकरी की मांग करेंगे। अंत मे दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सभा समाप्त की गई। कार्यक्रम में शामिल छात्र नेता
डॉ शम्मी सिंह,शशांक उपाध्याय, राजेश उपाध्याय,अंशु पाण्डेय, अभिषेक राय, शीर्षदीप शर्मा, दीपक उपाध्याय,सुधांशु तिवारी,परवेज अहमद, सतीश उपाध्याय अवनीश प्रताप सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, रवि यादव, शिव कुमार, ताम्रध्वज कुमार, राकेश मौर्य, अंकित राय, पुष्कर सिंह, प्रगति दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, आकाश चौधरी, अभिषेक राय ,जस्सू राय, शिवम सिंह कुनाल राय, नायडू राय, हिमांशु तिवारी,अमित राय, कन्हैया यादव, निलेश मिश्रा, अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, शिवम सिंह, प्रशांत राय, टीपू सिंह, सतीश उपाध्याय, सुधांशु रंजन पाण्डेय, सत्यार्थ स्वामी, मनीष चौधरी, विनोद सिंह,पवन सिंह,निलेश बिन्द इत्यादि लोग मौजूद थे। -
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति दुर्गा चौक सकलेनाबाद की हुई बैठक,विनीत कुमार तिवारी बने अध्यक्ष


गाजीपुर। रविवार को श्री श्री दुर्गा पूजा समिति दुर्गा चौक सकलेनाबाद गाजीपुर की बैठक दुर्गा चौक मंदिर आहूत की गई। जिसमें पिछले 33 वर्ष के भाति 34वां वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा करने हेतु नई कमेटी के गठन के लिए विचार विमर्श किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के सर्वसमम्मति से कमेटी के अध्यक्ष विनीत कुमार तिवारी को चुना गया और कमेटी के सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष देवराज पांडे अभिषेक राय मोनू को व
महामंत्री वरूण प्रकाश गुप्ता, सरंक्षक कुँवर रूपेश कुमार व विशाल गुप्ता, सयोंजक सुनिल कुमार गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, सहमहा मंत्री बादल कुशवाहा, कृष्णा यादव व कोषाध्यक्ष अरूण गुप्ता, सूरज शर्मा व उपकोषाध्यक्ष नमन गुप्ता व सहसयोजंक उपेंद्र कुशवाहा हार्षित श्रीवास्तव व सगंठन मंत्री यथार्थ गुप्ता, विकास यादव प्रथम गुप्ता व व्यवस्थापक -निरंजन गुप्ता, अकुंर यादव, पकंज गुप्ता, करन शर्मा अभिषेक सूर्या, आदित्य गुप्ता, हिमाशुं गुप्ता, ईशु शर्मा, प्रतीक गुप्ता, आलोक पासी चुना गया।सभी के सर्वसम्मति से सन् 2025 का 34वाँ दुर्गा पूजा को भव्य रूप से आयोजित करने हेतु रूप रेखा तैयार किया गया। -
नोनहरा कांड को लेकर भाजपा का एक तीन सदस्य प्रतिनिधि मंडल सीएम योगी से की मुलाकात


गाजीपुर। थाना नोनहरा अंतर्गत रूकुन्दीपुर मे भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत तथा उससे संबंधित प्रकरण को लेकर भाजपा का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ मे मिलकर नोनहरा कांड की स्थिति से अवगत कराया। निष्पक्ष जांच कार्यवाही के आलावा पिडीत लोगों की हरसंभव मदद को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधि मंडल के सामने ही फोन से उ प्र के पुलिस महानिदेशक को मामले के तत्तकाल निष्पक्ष और त्वरित एसआईटी जांच के लिए निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व. सियाराम उपाध्याय के निधन पर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है उनकी हर संभव मदद होगी तथा कोई भी दोषी किसी भी सूरत मे छोडा नही जाएगा। तत्पश्चात यह प्रतिनिधि मंडल भारतीय जनता पार्टी उप्र के प्रदेश कार्यालय में महामंत्री संगठन धर्मपाल जी से भेंट कर पूरे मामले की जानकारी दी। महामंत्री संगठन धर्मपाल जी ने कहा कि भाजपा संगठन गाजीपुर के कार्यकर्ताओं के साथ है,पीड़ित परिवार को न्याय दिलाते हुए हर संभव सहायता की जाएगी।
-
राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा ने किया शुभारंभ






गाजीपुर।जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा द्वारा लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह बताया गया कि लोक अदालत से जहाँ एक ओर समय की बचत होती है, वहीं लम्बे समय से लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण का यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि जब लोक अदालत के माध्यम से किसी मामले का निस्तारण होता है तब उसके विरूद्ध कोई अपील नहीं होती है और विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया। सुलह समझौते के माध्यम से आपसी वैमनस्य को समाप्त करने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत शक्ति सिंह अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 द्वारा लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुए यह बताया गया कि ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें अनावश्यक रुप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारों के मध्य वैमनस्यता विद्यमान रहती है, को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रिय भूमिका निभायी जा रही है। आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन हेतु एक शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बिजली बिल, गृहकर एवं जल कर सहित अन्य सामाजिक योजनाओं से संबंधित पाण्डाल भी लगाए गए हैं। प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा कुछ दिव्यांगजनों को व्हील चेयर/ बैसाखी आदि का वितरण भी किया गया। विजय कुमार-प्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 लाख 33 हजार 502 मामले निस्तारण हेतु नियत किए गए थे, जिसमें से सुलह समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 1 लाख 22 हजार 952 बाद अंतिम रूप से निस्तारित किए गए। राजस्व विभाग के मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 14 हजार 122 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 1 लाख 8 हजार 830 मामले निस्तारित किए गए। परिवार न्यायालय द्वारा कुल 13 विवाहित जोड़ो की सुलह कराकर विदाई करायी गयी। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रूपेश रंजन, पी.ओ. एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्का, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सिविल बार के अध्यक्ष श्री रामयश यादव, सचिव ज्योत्सना श्रीवास्तव, वाड्य न्यायालय सैदपुर, मुहम्मदाबाद, ग्राम न्यायालय जखनियों, जमानियों, बार के पदाधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारीगण एवं वादकारी उपस्थित रहे।
-
पोस्टर बैनर के माध्यम से छात्राओं ने किया जागरूक

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में विश्व आत्महत्या निवारण सप्ताह के अंतर्गत मनोविज्ञान परिषद की ओर से प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी के मार्गदर्शन एवं मनोविज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ शिव कुमार के संयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शनिवार को भी जारी है। इसके अंतर्गत छात्राओं ने आकर्षक चार्ट, पोस्टर और बैनर के माध्यम से “जीवन है अनमोल; आत्महत्या अधर्म कर्म है; आत्महत्या नहीं समस्या का समाधान, आदि नारे लगाते हुए महाविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और छात्रों को जागरूक किया।

इस अवसर पर छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर परिचित कराया गया।
मनोविज्ञान परिषद की ओर से आनंदी गुप्ता एवं टीम ने अपना नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और इसके माध्यम से विद्यार्थियों से अपील किया की 'हालात से वक्त के मारे, तुम भले ही दुनिया को लगे बेचारे, मगर जिंदगी की डोर को ना छोड़ना कभी आत्महत्या के सहारे।
इसके बाद नेहा शर्मा, शालू गुप्ता और अंजलि अग्रहरी के नेतृत्व में छात्राओं ने पारिवारिक समस्याओं को दिखाते हुए द्वितीय नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया कि 'संघर्षों से घबराकर यदि सब मृत्यु गले लगाते, डर के आगे जीत लिखे जो ना विजेता वह मिल पाते। आत्महत्या का विचार आना एक विशेष मनोदशा की स्थिति है। थोड़ा रुके, थोड़ा सोचे, किसी से बात करें तो बात बन जाएगी। किसी अस्थाई समस्या का स्थायी समाधान आत्महत्या है। आत्महत्या से कुछ ना सुलझे, परिवार उजड़ जाएगा। तुम्हारी कमी की भरपाई कौन कर पाएगा?
आत्महत्या ख्याल जो आए, उसे पल को तुम बस टालों! सबसे ज्यादा प्यार जिससे हाले दिल उसे सुना लो! पात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन के तनाव से सकारात्मक रूप से सामना करने की भूमिका को बखूबी प्रदर्शित किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने इस आयोजन हेतु मनोविज्ञान परिषद की सराहना किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ सगीता, डॉ निरंजन कुमार, डॉ नेहा कुमारी, डॉ शशि कला आदि प्राध्यापक गण एवं महाविद्यालय की छत्राएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजन में मनोविज्ञान परिषद की ओर से मानसी अग्रवाल,महक खान, अर्चना कश्यप, गरिमा यादव, अभिलाषा राय, स्वधा गुप्ता, आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।




-
विद्युत विभाग एवं बिजिलेंस की टीम ने लाल दरवाजा फीडर पर किया कांबिंग

विद्युत विभाग एवं बिजिलेंस की टीम ने लाल दरवाजा फीडर पर किया कांबिंग


गाजीपुर ।विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय नगर के मोहल्ला मिश्रबाजार में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 18 दुकानों को चेक किया गया। जो मौके पर तीन लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया,वही सात लोगों का बिल बकाया होने पर पोल से लाइन डिस्कनेक्ट की गई।पांच लोगों का पुराना मीटर बदलकर नया मीटर लगाया गया। वही अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि यह कांबिंग लगातार चलती रहेगी जिसमें जिनका भी ओभर लोड कनेक्शन है वे लोग अपना स्वेच्छता से खण्ड कार्यालय में आकर अपना बिजली का लोड बढ़ा ले।जिनका कनेक्शन नहीं है वे लोग तत्काल अपना बकाया बिल का भुगतान कर दे।वही मीटर बाईपास करके विद्युत का उपभोग कत्तई ना करे अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर संगीन विद्युत चोरी के धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की जाएगी।





