-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
विद्युत विभाग एवं बिजिलेंस की टीम ने लाल दरवाजा फीडर पर किया कांबिंग

विद्युत विभाग एवं बिजिलेंस की टीम ने लाल दरवाजा फीडर पर किया कांबिंग


गाजीपुर ।विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय नगर के मोहल्ला मिश्रबाजार में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 18 दुकानों को चेक किया गया। जो मौके पर तीन लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया,वही सात लोगों का बिल बकाया होने पर पोल से लाइन डिस्कनेक्ट की गई।पांच लोगों का पुराना मीटर बदलकर नया मीटर लगाया गया। वही अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि यह कांबिंग लगातार चलती रहेगी जिसमें जिनका भी ओभर लोड कनेक्शन है वे लोग अपना स्वेच्छता से खण्ड कार्यालय में आकर अपना बिजली का लोड बढ़ा ले।जिनका कनेक्शन नहीं है वे लोग तत्काल अपना बकाया बिल का भुगतान कर दे।वही मीटर बाईपास करके विद्युत का उपभोग कत्तई ना करे अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर संगीन विद्युत चोरी के धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
-
कोर्ट ने दो अभियुक्तों को सुनाई 7 वर्ष की सजा


मानव वध में 7 वर्ष का कठोर कारावास
गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय जज विजय पाल की अदालत ने शुक्रवार को सदोष मानव वध के मुकदमे में दो अभियुक्तो को 7 वर्ष की कठोर कारवास की सजा सुनायी। मामले की जानकारी देते हुए अपर जिला शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वादिनी गंगिया देवी ग्राम मेख थाना कासिमाबाद ने इस आशय की तहरीर दिया कि 4 अक्टुबर 2020 को सांय 5 बजे कुछ लोग आपस मे विवाद कर रहे थे इसी बीच मे वादिनी के पति सतिराम ने कुछ बोल दिया जिससे नाराज होकर अनिल कुमार लात घुसो से सतिराम को मारने लगे जिससे उनके पेट मे अन्दरूनी चोटे आयी मोैके पर ही वादिनी के पति बेहोश हो गये थे। बाद मे वादिनी के पति की हालत बिगड़ने लगी। वादिनी ने उन्हे हास्पिटल मे भर्ती कराया है तहरीर पर धारा 323, 504, 308 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया दोैरान इलाज सतिराम की मृत्यु होने के पश्चात धारा 304 आईपीसी की बढोत्तरी की गयी तथा अनिल कुमार, डब्लू राम के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में भेजा गया। दौरान विचारण अभियोजन पक्ष ने कुल 9 गवाहो को परीक्षित कराया साक्ष्य मे मृतक की पत्नी वादिनी गंगियां देवी व पुत्र संतोष कुमार अभियोजन के विपरीत बयान दिये। मृतक की पुत्री सुनिता देवी ने घटना को पूरी तरह साबित किया साक्ष्योपरान्त गुणदोष का परीक्षण करने के पश्चात जज विजय पाल ने अभियुक्तगण अनिल कुमार व डब्लू कुमार को दोषसिद्ध करते हुए 304 पार्ट 2 आईपीसी में 7 वर्ष कठोर कारावास तथाा 5 हजार रूपये के जुर्माना से दण्डित किया। -
मजिस्ट्रीयल जॉच कर एक माह के भीतर अपनी जॉच रिपोर्ट करें प्रस्तुत


गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया है। दिनाक 11.09.2025 को मृतक सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू पुत्र गिरजा उपाध्याय निवासी ग्राम गठिया थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर की मृत्यु हो गयी है। मृतक के परिजनों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि 09.09.2025 को थाना नोनहरा में हुए धरना में पुलिस कार्यवाही के कारण मृत्यु हुई है। प्रकरण की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त प्रकरण की निष्पक्ष और स्वतंत्र जॉच हेतु मजिस्ट्रीयल जॉच किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। तद्क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश 12.09.2025 द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है । उन्होने निर्देश दिया है कि प्रश्नगत प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जॉच कर एक माह के भीतर अपनी जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
-
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम 16 सितंबर को पीजी कॉलेज में लगाएगी विशेष कैंप

छात्रों की जीत: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम 16 सितंबर को पीजी कॉलेज गाजीपुर में लगाएगी विशेष कैंप
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति के निर्देश पर, छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के प्रयासों से, विश्वविद्यालय की एक विशेष टीम 16 सितंबर को स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में छात्रों के लिए एक विशेष कैंप लगाएगी। यह पहल 25 अगस्त को शुरू हुई जब दीपक उपाध्याय ने कुलपति के नाम संबोधित एक पत्र परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह को सौंपा था। पत्र में उन्होंने गाजीपुर जनपद में एक “निस्तारण पटल कैंप” लगाने की मांग की थी, जिस पर डॉ. विनोद कुमार सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, दीपक उपाध्याय ने इस शिकायत को जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराया।
इन प्रयासों का परिणाम जल्द ही देखने को मिला। 3 सितंबर को, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने प्राचार्य को एक पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं की एक सूची तैयार करने और परीक्षा विभाग के प्रभारी को 8 सितंबर को जौनपुर विश्वविद्यालय में बुलाने का निर्देश दिया। 8 सितंबर को परीक्षा प्रभारी को जौनपुर विश्वविद्यालय में बुलाया गया था, जहाँ छात्रों की समस्याओं का समाधान किया गया।
और यदि किसी कारणवश अभी भी किसी छात्र की परीक्षा या रिजल्ट संबंधित समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, तो उसके लिए परीक्षा नियंत्रक ने 11 सितंबर को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में बताया गया है कि 16 सितंबर को जौनपुर विश्वविद्यालय की टीम महाविद्यालय में कैंप लगाकर छात्रों की समस्याओं का समाधान करेगी। इस खबर से छात्रों में खुशी का माहौल है। छात्र नेता दीपक उपाध्याय व सुधांशु तिवारी ने छात्रों से अपील की है कि वे अपनी सभी परीक्षा और रिजल्ट संबंधी समस्याओं को लेकर इस कैंप में पहुंचें और मौके पर ही अपनी परेशानियों का समाधान कराएं। उन्होंने कुलपति महोदय और परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया।
-
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से की मुलाकात,की मांग

गाजीपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से की मुलाकात, सरकार से मांगा एक करोड़ और नौकरी का मुआवजा


गाजीपुर।यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गाजीपुर में पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी जोरदार मांग उठाई।
अजय राय ने भाजपा नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री के स्वागत में सभी बड़े नेता व्यस्त रहे, लेकिन मृतक के परिवार की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। आज की भाजपा, अटल बिहारी बाजपेयी वाली भाजपा नहीं रह गई है।”
उन्होंने कहा कि पुलिस लाठीचार्ज के वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानो यह अंग्रेजों के हुकूमत का दौर हो। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक का परिवार बेहद गरीब और दुखी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि “कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग करने के लिए हम और हमारी पार्टी तैयार है।”
अजय राय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार में इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। अपने कार्यकर्ता की मौत पर भी सरकार मौन है। जब अपने ही कार्यकर्ता की सुध भाजपा नहीं ले रही, तो आम जनता के दुख-दर्द की कल्पना करना मुश्किल नहीं है।”
उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए और दोषियों को कठोर सजा दे।
परिजनों से मुलाकात के बाद अजय राय वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कर्मठ कार्यकर्ता जनक कुशवाहा के घर उनकी लड़की की मृत्यु के उपरांत शोक सवेदना व्यक्त करने उनके घर बरेजी पहुंचे, जहां उन्होंने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों के साथ देर तक बैठकर दुख साझा किया। इसके बाद अजय राय कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुए। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, ओम प्रकाश ओझा, विनोद सिंह, कल्लू राजू गौतम, अरविंद मिश्रा, राम नगीना पांडे, शशांक उपाध्याय, दिव्यांशु पांडे,उषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, सुमन चौबे, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, धर्मेंद्र सबीउल हसन आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
-
छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के बारे में किया गया जागरूक

गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित ‘‘संकल्प‘‘ हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को ’ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात एवं प्राइमरी विद्यालय नवापुरा में छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम पर कार्यक्रम कर जानकारी प्रदान की गई । पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत- बाल सभा, बाल विवाह, बाल यौन शोषण की रोकथाम, एवं बच्चों के अधिकार पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताया गया जिसमें संक्षेप में, बाल सभाएँ न केवल बच्चों को ज्ञान और कौशल प्रदान करती हैं, बल्कि समुदायों में बाल संरक्षण के प्रति एक मजबूत और सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं, जो बाल विवाह और बाल शोषण जैसी हानिकारक प्रथाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है के बारे में जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बाल कल्याण समिति एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापिकाए जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा राय एवं जेंडर स्पेशलिस्ट लक्ष्मी मौर्य मौजूद रहे।
-
गाजीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत!




गाजीपुर।पुलिस की पिटाई से बीजेपी के एक कार्यकर्त्ता की मौत का मामला सामने आया है।गाजीपुर में थाने में पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान घायल बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद लोगों में रोष बना है।मामला नोनहरा थाने में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का है।गाजीपुर के नोनहरा थाने में 9 सितम्बर को बीजेपी कार्यकर्त्ता धरना दे रहे थे।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीजेपी कार्यकर्त्ता थाना परिसर में धरना दे रहे थे।आरोप है कि 9 सितम्बर की आधी रात को थाने में धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।आरोप है पुलिस ने थाने में लाइट बंद कर प्रदर्शनकारियों की बर्बर पिटाई की।पुलिस के लाठीचार्ज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।पुलिस की पिटाई से कई बीजेपी कार्यकर्त्ता घायल हुए थे।जिसमे आज एक बीजेपी कार्यकर्त्ता सियाराम उपाध्याय की मौत हो गयी।लाठीचार्ज के दौरान पुलिस की पिटाई बीजेपी कार्यकर्त्ता सियाराम गम्भीर रूप से घायल हुआ था,और आज अपने घर मे उसकी मौत हो गयी।जिसके बाद उसके गांव रुकन्दीपुर में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।मृतक बीजेपी कार्यकर्त्ता सियाराम दिव्यांग था,और बताया जा रहा है पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान वो भाग नही पाया और जमीन पर गिर पड़ा,जिसके बाद पुकिस वालों ने उसकी निर्ममता से पिटाई की।किसी तरह वो अपने घर पहुंचा।घर पर ही उसका इलाज चल रहा था।लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।बीजेपी कार्यकर्त्ता की मौत के बाद बीजेपी कार्यकर्त्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है।जबकि मृतक के परिजनों ने पूरे मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है।लोग दोषी पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।
पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि 9 सितंबर को थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर में एक प्रकरण संज्ञान में आया था, जिसमें दो पक्षों (प्रधान पक्ष एवं पूर्व प्रधान पक्ष) के मध्य बिजली का खम्भा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके पश्चात 01 पक्ष के लगभग 20-25 लोग थाने पर आकर बैठ गए, जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार समझाने- बुझाने का प्रयास किया गया कि आप सभी चले जाए, क्योकिं यह प्रकरण दूसरे विभाग से संबंधित है। पुलिस प्रशासन द्वारा दूसरे विभाग से सम्पर्क भी किया गया। परन्तु थाने में उपस्थित लोग समझाने के बाद भी वहाँ से नहीं हटे। रात में अचानक बिजली कट जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई, थाने में उपस्थित लोगों को तत्काल वहाँ से जाने के लिए कहा गया, इसके पश्चात् सभी लोग वहाँ से चले गये। किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई। तत्पश्चात दिनांक 11.09.2025 को एक सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और इस तरह के आरोप लगाये गये कि उसी दिन चोट लग जाने के कारण उस व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा गहनता से जाँच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है। उक्त व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य आयेंगे उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। -
नीट यूजी में फर्जीवाड़ा: 9 के खिलाफ कार्यवाही

गाजीपुर। यूपी नीट यू0जी0 काउंसलिंग 2025 के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के आश्रित उप श्रेणी के अन्तर्गत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत फर्जी प्रमाण पत्र पर विधिक कार्यवाही किया गया। तहसीलदार सदर के तहरीर पर सदर कोतवाली मे जनपद के कुल 09 अभ्यर्थियो के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही हेतु पत्राचार किया गया। जिसमे पंकज कुमार पुत्र कमलेश कुमार, सुमन संगम पुत्री विद्यानन्द यादव, मधुमिता कुमार पुत्री मिथलेश पाण्डेय, चंदन कुमार पुत्र लालबाबु सिंह,तान्या पुत्री सदन मोहन,अमित राज पुत्र संजय कुमार,अंकित आनन्द पुत्र संजय कुमार सभी निवासी गोराबाजार पोस्ट पीरनगर एंव आराधना सक्सेना पुत्री दिनेश सक्सेना एंव मयंक कुमार पुत्र रविशंकर मालगोदाम रोड पो0 मुख्य डाकघर निवासी है। यूपी नीट यू0जी0 काउंसलिंग 2025 मे शामिल हुए अभ्यर्थियों जिनके द्वारा लगाए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र की जॉच हेतु महानिदेशक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण लखनऊ द्वारा जॉच की अपेक्षा की गयी थी। इस क्रम मे प्रमाण पत्रो की प्रारम्भिक जॉच अपर जिलाधिकारी वि0रा0/प्रभारी अधिकारी प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट गाजीपुर से कराई गई। जॉच के दौरान अभ्यर्थियो का प्रमाण पत्र कार्यालय अभिलेख से मिलान करने पर उक्त प्रमाण पत्र इस कार्यालय से जारी नही होना पाया गया। अभ्यर्थियों द्वारा प्रयोग मे लाए गए प्रमाण पत्र मे काफी भिन्नता पाई गई। न्याय सहायक अधिकारी गाजीपुर ने जॉच कर बताया कि उक्त प्रमाण पत्र यहां से निर्गत नही हुए है।राजस्व सहायक कलेक्ट्रेट गाजीपुर की रिपोर्ट के अनुसार उक्त प्रमाण पत्रों का नम्बर उनके डाकबही से जारी नही होना पाया गया।
-
निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय के अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश

निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय के अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश

गाजीपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता मे स्वछता समिति की जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए व्यक्तिगत शौचालय शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए, जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके तथा पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर. जे.एस.ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को समय पूर्ण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सीडीओ ने एडीपीओ को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा के अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील कराए एवं पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले रहेगे, जिससे की जनमानस को सुविधा मिले। निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय के अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। समयाअवधि में कार्यो को पूरा न करने की दशा में सचिव प्रधान पर विधिक कार्यवाही किया जाए। बैठक में ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।
-
सीडीओ ने जिला आयुष समिति की बैठक,हुई समीक्षा


गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला आयुष समिति के खाते में उपलब्ध धनराशि एवं बजट मांग पत्र, जनपद में चल रहे पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम (कारुण्य प्रशामक सेवा), जनपद में संचालित समस्त आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर व योग वेलनेस सेन्टर पर कार्यरत योग प्रशिक्षकों के कार्यों की समीक्षा हुई।जिला आयुष समिति के द्वारा उचित दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में जिला आयुष समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. जयन्त कुमार, सह-कार्यकारी अधिकारी डा. अच्छेलाल, प्राचार्य प्रो० डा. राजेन्द्र राजपूत, जिला कार्यकम प्रबंधक (आयुष), समस्त आयुष समिति के सदस्यगण एवं आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर एवं योग वेलनेस सेन्टर के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं योग प्रशिक्षक, तथा नीमा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।





