-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
जिला पंचायत सदस्य अर्जुन राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित




गाजीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अर्जुन राय की पुण्यतिथि पर उनके गांव पिपनार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
इस अवसर पर अर्जुन राय के पुत्र और समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आजाद राय ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी अतिथियों का अंगम् वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस श्रृद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अर्जुन राय बहुत ही कर्मठ और समर्पित पार्टी के नेता होने के साथ साथ समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह आजीवन गरीबों और शोषितों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। वह जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने कहा कि आज जब देश की सरकार लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमले कर रही है ऐसे दौर में पार्टी को अर्जुन राय जैसे मजबूत सिपाही की जरूरत है । उन्होंने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एस आई आर कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार वोट के अधिकार को छिनना चाहती है, लेकिन जनता भाजपा सरकार के इस नापाक मंसूबे के खिलाफ उठ खड़ी हुई है। यह सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है। वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ रही भीड़ और मिल रहे जनसमर्थन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को बदनाम करने के लिए भाजपा गाली गलौज और हिंसा पर उतारू हो गयी है। आने वाले दिनों में देश की जनता देश और देश के अन्य प्रदेशों में हुकूमत कर रही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है, चुनाव आयोग भी भाजपा से मिलकर जनता के साथ चल कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार देश के लोकतंत्र, संविधान, साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सद्भाव और धर्म निरपेक्ष स्वरूप के लिए खतरा बन गई है। इसको सत्ता से बेदखल करने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होने की जरूरत है।
इस श्रृद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा,विधायक जै किशन साहू, विधायक अंकित भारती, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव,लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, ब्लाक प्रमुख हीरा लाल,ई.आशीष यादव राहुल, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, कमलेश यादव, गोविंद यादव, राम विजय चौहान, आत्मा यादव, अविनाश विधार्थी,,श्री राम गौतम, कमलेश सोनकर, डॉ जय सिंह पप्पू, पंकज प्रधान, अंजनी यादव आदि मौजूद थे।
इस श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक आजाद राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ी बाग चुंगी पर पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व.बच्चा यादव के आवास पर आकर निधनोपरांत उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित किया। -
बाढ़ ग्रस्त गांव में अधिकारियो को लगातार दौरा,किया दवा वितरण







गाजीपुर।गंगा नदी का जलस्तर अब घटाव पर है , जिससे बाढ ग्रस्त इलाको/क्षेत्रो मे तमाम प्रकार कि बिमारिया फैलने की आशंका बढ जाती है। बिमारियो से बचाव हेतु , जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर बाढ़ ग्रस्त गांव में अधिकारियो को दौरा लगातार जारी है।संबंधित अधिकारी बाढ ग्रस्त इलाको मे पहुचर समुचित व्यवस्थाए प्रभावित लोगो मे उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम मे आज उपजिलाधिकारी सदर द्वारा बाढ़ से प्रभावित गॉव गोसन्देपुर उपरवार, बसन्त पट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग/पशु चिकित्सा विभाग एवं विकास विभाग के द्वारा बाढ़ प्रभावित स्थलों पर दवा वितरण पशुओं को टीकाकरण एवं साफ सफाई का कार्य कराया गया। इसी क्रम में तहसील जमानियॉ के ग्राम पंचायत मथारा, जीवपुर, मलसा कला,भागीरथपुर एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत अठहठा हसनपुरा, नसीरपुर, बीरऊपुर साधोपुर कल्याणपुर में सफाई कार्य एवं दवाओं का छिड़काव और दवाइयों का वितरण किया गया। बाढ़ ग्रसित ग्राम पंचायत तोतापुर में दवा का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। विकास खण्ड भॉवरकोल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दवा का छिड़काव एवं दवा वितरण किया गया। तहसील सैदपुर के ग्राम पंचायत चक्कुशी, पराना पट्टी, हथौड़ा, गौरी गौरहठ में मेडिकल कैम्प के माध्यम से बाढ़ पीड़ित परिवारों को दवा वितरण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने नगर पालिका परिषद वार्ड संख्या-04 में पहुचकर गॉव में दवाओं का छिड़काव एवं साफ सफाई का कार्य कराया गया, शेरपुर ग्राम पचायत में मेडिकल कैंम/दवा वितरण का कार्य कराया गया । यह कार्य प्रतिदिन किया जाएगा।
-
मुख्तार अंसारी के सहयोगी रेयाज अंसारी गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी का करीबी रेयाज अंसारी गिरफ्तार

गाजीपुर।मुख्तार अंसारी के करीबी रेयाज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।रेयाज अंसारी गाजीपुर की बहादुरगंज नगर पंचायत का अध्यक्ष है।कासिमाबाद पुलिस ने रेयाज अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।रेयाज अंसारी पर गैंगस्टर समेत एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज है।मुख्तार अंसारी के करीबी रहे रेयाज अंसारी और उसकी पत्नी निखत परवीन पर फर्जीवाड़ा,धोखाधड़ी लोगों की जमीने हड़पने और जन से मारने की धमकी देने के केस दर्ज है।पूर्व में भी रेयाज अंसारी और उसकी पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।रेयाज अंसारी और उसकी पत्नी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज है।पुलिस ने रेयाज को गैंगस्टर केस में गिरफ्तार किया है।
-
22 सितंबर से शुरू होगा चकिया की रामलीला

22 सितंबर से शुरू होगा चकिया की रामलीला,तैयारियां जोरों पर

गाज़ीपुर : वर्षो से आस्था और परंपरा की धरोहर बनी चकिया की रामलीला इस वर्ष भी भव्य रूप में 22 सितंबर से आरंभ होने जा रही है, जो 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ संपन्न होगी। रावण वध के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा, जिसका इंतज़ार पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु पूरे वर्ष करते हैं।
समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। मंच सजावट, ध्वनि व्यवस्था और कलाकारों के परिधानों को लेकर अंतिम तैयारियां की जा रही हैं। रामलीला के पात्रों का नियमित अभ्यास भी जारी है ताकि मंचन में कोई कमी न रह सके।
हाल ही में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष यशवंत पांडेय, उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, प्रबंधक राजेश पांडेय, व्यास शिव बच्चन पांडेय और संचालक शिवाजी पांडेय मौजूद रहे। बैठक में सभी ने आयोजन को और अधिक भव्य बनाने के लिए आवश्यक सुझाव और योजनाओं पर विचार किया।
समिति के मीडिया प्रभारी आशीष पांडेय ने कहा, “चकिया की रामलीला सिर्फ एक नाट्य मंचन नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हम एक बेहतरीन प्रस्तुति देंगे, जिसमें धार्मिकता और मनोरंजन दोनों का संतुलन रहेगा।
हर साल की तरह इस बार भी दशहरा के दिन रावण वध का आयोजन बड़े उत्साह और भव्यता के साथ होगा, जिसमें आसपास के गांवों से श्रद्धालु शामिल होंगे। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, बल्कि लोगों को समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।
चकिया की रामलीला का इतिहास पुराना और गौरवशाली है। यहां की रामलीला ने वर्षों से न केवल स्थानीय बल्कि दूर-दराज़ के क्षेत्रों में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस आयोजन के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और संस्कृति का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाता रहा है। -
पवहारी बाबा आश्रम पर हुआ पौधरोपण

गंगा सफाई व पर्यावरण सतुलंन पर पवहारी बाबा आश्रम पर हुआ पौधरोपण
गाजीपुर। गंगा सफाई व पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र ईकाइ गाजीपुर ने एक आवश्यक बैठक पवहारी बाबा आश्रम कुर्था पर रविवार को आयोजित किया गया। गंगा समग्र के जिला संयोजक कुपाशकर राय सभी सदस्यो के साथ बैठक मत्र का शुभारम्भ कर गंगा सफाई व पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गयी। जिसमें गंगा समग्र के पदाधिकारियों व सदस्यो ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। जिसमें संस्था के संरक्षक सर्वजीत सिंह ने अपने योजना के अनुसार गंगा सफाई के प्रयास करने पर बल प्रदान किया। पर्वो पर होने वाले गंगा स्नान के अवसरो पर सभी श्रद्धालुओं को गंगा घाट तक पहुचने मे कोई समस्या न हो और यदि समस्या हो रही हो तो उसे तुरन्त निस्तारण करने के लिए एक टीम गठन करने पर बल दिया।
जिससे गंगा की भव्यता व पवित्रता बनी रहे। आने वाले पर्व विजयदशमी, दीपावली व डाला छठ, गंगा महोत्सव मकरसंक्रान्ति जैसे पर्वो पर श्रद्धालुओ को अच्छी से अच्छी सुविधाए सुगमता से उपलब्ध करायी जाये। संस्था के पदाधिकारी नितिन अग्रहरि व प्रदीप शर्मा ने नगर के सीवर के समस्या से शीघ्र निजात दिलाने का सुझाव रखा जिसपर संयोजक ने इसका शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। गंगा सफाई को लेकर संस्था के सहसंयोजक विजय कुमार राय ने बताया कि हम स्वयं के स्तर से ही गंगा सफाई का संकल्प ले तो वही से गंगा सफाई अभियान की शुरूआत हो जाती है जिसके लिए घरो के कुड़ा कचरा गंगा मे न जाने पाये इसके लिए सार्थक प्रयास करना चाहिए।

प्लाास्टिक थेैले का प्रयोग बिल्कुल बन्द कर देना चाहिए जो घरो के नाली से होते हुए बड़े नाले मे जाता है और वो गंगाा मे बहने लगता है जिसे रोकने का प्रयास हमे अपने घर से करना होगा और पालिथिन के थैले के स्थान पर कपड़े झोले के प्रयोग से इसे रोका जा सकता है। पवहारी बाबा आश्रम के महंत पंडित अमरनाथ तिवारी ने गंगा सफााई व पर्यावरण संरक्षण का संयुक्त अभियान चलाने पर बल दिया, और बताया कि जैसे पवहारी बाबा के तपोस्थली रही और उनके तप व बल की चर्चा अध्यात्म जगत में चहुओर फैली थी जिससे ज्ञान प्राप्त करने आये स्वामी विवेकानन्द ने अपने गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस के कहने पर पवहारी बाबा आश्रम आये और उन्हे जो ज्ञान प्राप्त हुआ

और इसके बाद शिकागो सम्मेलन में जो उन्होने सनातनी परम्परा का परचम पुरे विश्व मे फंहराया वह परम्परा कायम करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अन्त में आश्रम में एक देव वृक्ष पीपल का पौथरोपण किया गया और इसकी निगरानी के लिए आश्रम के स्वयसेवक को नामित किया गया। इस अवसर प्रभुनारायण सिंह, डा0 पारसनाथ सिंह प्रदीप शर्मा, चन्द्रकान्त, अंजनी कुमार आदि उपस्थित रहे।

-
17 सितंबर से प्रारंभ होगी पारंपरिक “अति प्राचीन रामलीला” 2 अक्टूबर को होगा रावण दहन

17 सितंबर दिन बुधवार (एकादशी) से प्रारंभ होगी पारंपरिक “अति प्राचीन रामलीला” 2 अक्टूबर को होगा रावण दहन

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” गाजीपुर पिछले सैकड़ों वर्षों से गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरित मानस ग्रंथ के आधार पर परम्परागत रामलीला का सफल मंचन पारंपरिक रूप से करती चली आ रही है।
इस वर्ष की रामलीला का मंचन वन्दे वाणी विनायकों आदर्श श्रीरामलीला मंडल, रायबरेली के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इस वर्ष 2025 की चलायमान रामलीला 20 दिनों की होनी है। अति प्राचीन रामलीला का मंचन 17 सितम्बर 2025 तिथि एकादशी को धनुष-मुकुट पूजन से प्रारंभ होकर तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थलों पर मंचित होते हुए 27 सितम्बर 2025 को रामलीला मैदान लंका में पहुच जाएगी। 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक की रामलीला का मंचन रामलीला मैदान लंका में किया जाना है।
02 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी पर्व का आयोजन व 11 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को श्रीराम राज्याभिषेक, हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर संपन्न होगा। श्रीराम राज्याभिषेक के आयोजन के साथ ही वर्ष 2025 की रामलीला का समापन हो जाएगा।
विजयादशमी का पर्व 02 अक्टूबर 2025 को रामलीला मैदान, लंका में सायं 07:30 बजे से श्री राम-रावण युद्ध का मंचन व रात्रि 8:00 बजे रावण दहन का कार्यक्रम होना तय है। रावण के पुतले का दहन मुख्य अतिथि, कमेटी के संरक्षक जिलाधिकारी गाजीपुर एवं कमेटी के सह-संरक्षक पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा बटन दबाकर किया जाएगा। रामलीला की तैयारी पिछले एक माह से जोरो शोरों से प्रारंभ कर दी गई है, जिसमे रावण बनाने का कार्य एवं विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई का कार्य प्रगति पर है।
सैकड़ों वर्षों के परंपराओं के अनुसार इस वर्ष भी लगभग 60 फीट ऊचों आकर्षक रावण का पुतला बनाया जाना है। इस वर्ष की रामलीला के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप यूट्यूब पर भी लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। विजयादशमी के दिन मैदान में व मैदान के बाहर LED स्क्रीन की भी व्यवस्था कमेटी के द्वारा की गई है ताकि मैदान में भीड़ होने के कारण आम जन व माताओं व बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस पारंपरिक आयोजन में स्थानीय जनता और प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागों का विशेष सहयोग भी मिलता रहा है, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को संबोधित पत्रक में श्री राम वन गमन के मार्ग झुन्नूलाल चौराहा से महुआबाग होते हुए दुर्गा चौक सकलेनाबाद तक सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है, जिसकी मरम्मत आवश्यक है, जिसपर प्रभु श्रीराम का रथ चलेगा, उसकी मरम्मत के साथ बिजली के लटके तारो को सही किया जाना, नगरपालिका द्वारा साफ सफाई और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की सुचारू व्यवस्था हेतु आवेदन किया जा चुका है जिसे समयबद्ध तरीके से कार्य योजना बना कर पूर्ण करना आवश्यक है। चूंकि इस पारंपरिक और प्राचीन मेले में सभी वर्ग और संप्रदाय के लोग एक भाव से होकर जुटते हैं इसलिए सभी का सहयोग अपेक्षित रहता है।
आगामी 11 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को श्री रामराज्याभिषेक के अवसर पर लाईट एवं साउंड के माध्यम से आकर्षक झाकियों का प्रदर्शन वाराणसी के कलाकारों द्वारा किया जाना है। वार्ता में कमेटी के विनय कुमार सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, लक्ष्मी नरायण, लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अजय पाठक, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सुधीर अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
-
वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन,सरिता अग्रवाल ने वितरित किया पुरस्कार





गाजीपुर।हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादुगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस, 2025 के अवसर पर वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन कराया गया। जूनियर वर्ग बालको की खो-खो एवं बालक/बालिकओ की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के कर कमलो द्वारा किया गया।इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीड़ाधिकारी, दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी ,प्रबंधक विपिन बिहारी राय बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुऱ, भूतपूर्व हॉकी कोच नफीस अहमद, भाजपा कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति अवधेश कुमार कुशवाहा, राजेश्वर चौहान, अश्वनी राय, पारसनाथ सिंह, मो0 मोईन जिला फुटबाल संघ अतिरिक्त सचिव गाजीपुर, योगेन्द्र कुमार, प्रेमचन्द यादव, विनोद कुमार जायसवाल, योगेन्द्र सिंह, प्रदीप राय, विजय यादव, अंजनी वर्मा, शिवानी राय, अंशु राय,दिनेश राय, अजय राय, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें ।
खो-खो प्रतियोगिता राधेश्याम सिंह यादव खो-खो प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया। जिसमें जनपद के कुल 10 टीमो ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर (ए) बनाम नन्द किशोर सिंह इण्टर कालेज गाजीपुर के मध्य खेला गया।जिसमें नेहरु स्टेडियम गाजीपुर 16 अंको से विजयी होकर फाईनल में अपनी जगह बनाई,दूसरा सेमीफाईनल मैच शाहफैज पब्सिक स्कूल बनाम बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें शाहफैज पब्सिक स्कूल गाजीपुर 16 अंको से विजयी होकर फाईनल में अपनी जगह बनाई,इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच शाहफैज पब्लिक स्कूल गाजीपुर बनाम नेहरु स्टेडियम गाजीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरु स्टेडियम गाजीपुर 21-16 से विजयी होकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया । बैडमिण्टन प्रतियोगिता चन्दन यादल बैडमिण्टन प्रशिक्षक की देख- रेख में किया गया जिसमें जनपद के कुल 55 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभाग किया । -
जिला विद्युत समिति की हुई बैठक सांसद विधायक ने दिए सुझाव, जारी हुआ नोटिस

गाजीपुर। ऊर्जा क्षेत्र में सभी केन्द्रीय योजनाओं, बिजनेस प्लान, जमा योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा एवं क्रियान्यवन के अनुश्रवण हेतु जिला विद्युत समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं संयोजक, जिला विद्युत समिति एवं अफजाल अंसारी सांसद की अध्यक्षता में राइफल क्लब में सम्पन्न की गयी। विधायक मुहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नु अंसारी, विधायक सदर जयकिशुन साहू, विधायक जमानियॉ के प्रतिनिधि मन्नु सिंह, विधायक जखनियॉ के प्रतिनिधि, सैदपुर विधायक के प्रतिनिध/जनप्रतिनिधि एवं विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी संयुक्त रुप से प्रतिभाग किये।

सर्व प्रथम इं० विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा सांसद के साथ अन्य उपस्थित विधायक/जनप्रतिनिधियों को बुके भेट करते हुए अभार व्यक्त किये गये एवं जनपद में विद्युत सम्बन्धी कराये गये कार्यों की विधान सभावार विस्तृत विवरण उपलब्ध करायी गयी। जिसके परिपेक्ष्य में अध्यक्ष, सांसद, जिलाधिकारी, विधायक सदर एवं अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधि द्वारा जनपद ल में विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से प्रदान किये जाने हेतु बहुमूल्य सुझाव दिये गये।

जिसके आलोक में अधीक्षण अभियन्ता द्वारा समस्त अधिशासी अभियन्ता को शत-प्रतिशत अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में अनुपस्थित स्टोर एवं वर्कशाप के अधि0 अभियन्ता को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। अन्त में अफजाल अंसारी सासंद एवं अध्यक्ष द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गयी एवं बैठक सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकस अधिकारी, संतोष कुमार वैश्य एवं अन्य विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


-
प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष बने प्रो. डॉ राघवेंद्र पाण्डेय

प्राचार्य परिषद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का गठन सर्वसम्मति से
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के प्राचार्य परिषद का गठन शनिवार को जौनपुर में गोल्डन ट्री होटल में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद के सभी सदस्यों ने भाग लिया और नये पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक महामंत्री, प्रोफेसर शंभू नाथ चौहान उपाध्यक्ष, प्रोफेसर सुधाकर सिंह संयुक्त मंत्री और प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।

बैठक में प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, प्रोफेसर मिथिलेश पाण्डेय, प्रोफेसर सुनील सिंह, प्रोफेसर राकेश कुमार पाण्डेय, प्रोफेसर विजय कुमार राय, प्रोफेसर दिवाकर सिंह, और प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी प्राचार्यों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि “यह प्राचार्य परिषद विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। हम सभी मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदण्ड स्थापित करने और विद्यार्थियों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” नवनिर्वाचित महामंत्री प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्राचार्य परिषद सभी के हितों का संरक्षण करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्थान में हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। यह गठन विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं प्राचार्यों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ज्ञातव्य है कि महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्य नहीं रहने के कारण प्राचार्य परिषद का गठन काफी दिनों बाद आयोग से नियुक्त होकर आये प्राचार्यों द्वारा किया गया है। -
278 स्नातक छात्रों को मिला टैबलेट

डीजी- शक्ति योजना युवा वर्ग को तकनीकी रूप से सशक्त बनाती है: प्रो. ए एन राय
278 स्नातक छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए

गाजीपुर।उ. प्र. शासन की महात्वाकांक्षी योजना डिजिटल शक्ति के अंतर्गत टेबलेट वितरण कार्यक्रम में स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में शनिवार को महाविद्यालय के स्नातक संवर्ग के 278 छात्रों को टेबलेट्स वितरित किया गया। महाविद्यालय के कुल 496 स्नातक छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किया जाना है।
टेबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश नारायन राय, पूर्व अध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग ने कहा कि डीजी-शक्ति योजना युवा वर्ग को तकनीकी रूप से सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की अत्यंत उपयोगी एवं महात्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल रूप से सशक्त होना आवश्यक है अतः सरकार द्वारा मुहैया कराए जा रहे संसाधनों का भलीभांति उपयोग किया जाना आवश्यक है। महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ. राकेश पाण्डेय ने छात्रों को डिजिटल इक्वीपमेंट्स का सकारत्मक उपयोग करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि एआई के बढ़ते प्रभुत्व के युग में हमें डिजिटल संसाधनों का संतुलित और सतर्कता पूर्वक प्रयोग करना जरूरी है।
कार्यक्रम में लाभार्थी छात्रों को टेबलेट वितरित किए जाते समय उनकी फोटोग्राफ़ी की गयी तथा मैपिंग कर उन्हें टेबलेट दिए गए।
इस अवसर पर प्रो. अवधेश नारायण न राय, प्रो. अजय राय, डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. सुरेश प्रजापति, डॉ. नर नारायन राय, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. वी के ओझा, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. सतीश राय आदि उपस्थित थे।





