-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री की मनाई गई 120 वीं जयंती

कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक तैयारियों पर जोर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री पं० कमलापति त्रिपाठी जी की 120वीं जयंती मनाई गई

गाज़ीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक सकलेनाबाद स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमलापति त्रिपाठी की 120वीं जयंती भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पंडित जी किसानों, व्यापारियों और आम जनमानस के लिए सदैव संवेदनशील रहे। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि वे धर्मनिरपेक्षता और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान के प्रतीक थे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने उनके कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नहर, विद्युत, बांध, कॉलेज और अस्पतालों के विकास में उनका योगदान अतुलनीय रहा।
वरिष्ठ नेता अजय सिंह एवं अरविंद मिश्रा ने कहा कि पंडित जी के प्रयासों से ही गाज़ीपुर और चंदौली क्षेत्र को “धान का कटोरा” कहा जाता है। वहीं पीसीसी सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना ने उन्हें आज के राजनेताओं के लिए आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।
बैठक में संगठनात्मक चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “कांग्रेस की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा कर्तव्य है।” शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आश्वस्त किया कि “गाजीपुर शहर के सभी वार्डों और बूथों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।”
बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव कुमार सिंह, हामिद अली, सदानंद गुप्ता, रईस अहमद, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय, महबूब निशा, राजेश गुप्ता, सतीश श्रीवास्तव, जेपी पांडेय, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, दिव्यांशु पांडेय, रामनगीना पांडेय, किरण गौतम, पप्पू चौधरी, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शशांक उपाध्याय, विंध्याचल कुशवाहा, प्रकाश पांडेय, कुंदन खरवार, कृष्णानंद तिवारी, आरती रामकौल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पासवान, मोहन चौहान, आशुतोष कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, साजिद हुसैन खान, श्याम नारायण कुशवाहा, विश्वनाथ जायसवाल, इरफान खान, राजेश तिवारी, चंद्रशेखर आर्य, विनोद चौधरी, मुसाफिर बिन्द, गुलबास यादव, अरविंद नरेंद्र, अब्दुल हमीद, इंजीनियर मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, सियाराम सिंह कुशवाहा, शशिकांत राय, रतन तिवारी, महेंद्र कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा शिक्षक दिवस कार्यक्रम

पांच सितंबर को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री व वाराणसी स्नातक खण्ड से प्रत्याशी चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व सांसद भरत सिंह, वीरेंद्र सिंह मस्त, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहेंगे। श्री दिनेश चंद्र राय ने कहा कि गुरुजनों को परमात्मा से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह स्वयं को गलाकर पूरी दुनिया को रोशन करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का अगुवा होता है। वह देश के नवनिर्माण और सभ्य समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। वह हमारे भविष्य को आकार देने के साथ साथ श्रेष्ठ से श्रेष्ठ करने की प्रेरणा देता है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होते हैं, जो समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। -
28 कन्याओं का मनाया गया जन्मोत्सव

28 कन्याओं का महिला कल्याण विभाग की तरफ से मनाया गया जन्मोत्सव
गाजीपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन बुधवार को महिला चिकित्सालय में सीएमएस केएन चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। जहां पर उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गिरते हुए लिंगानुपात में सुधार करना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना तथा बालिकाओं के जन्म के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करना और पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश का प्रसार तथा महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर 28 नवजात कन्याओं को महिला कल्याण विभाग की तरफ से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया एवं गिफ्ट भी दिया गया।

महिला चिकित्सालय के अधीक्षक के.एन चौधरी ने PCPNDT Act के प्रावधानों की जानकारी दी। बताया कि गर्भधारण से पूर्व एवं गर्भावस्था के दौरान भ्रूण का लिंग बताना और इस आधार पर गर्भपात कराना पूर्णत: प्रतिबंधित है। इस दौरान कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर वहां पर उपस्थित 28 सभी लाभार्थी को तौलिया हिमालया बेबी किट ,मिष्ठान केक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्या श्रीवास्तव ने समाज में बेटियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नेहा राय द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जननी सुरक्षा योजना, पोषण अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला हेल्पलाइन 181 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्या श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, मयंक यादव असिस्टेंट अकाउंटेंट, अजीत कुमार ,एमटीएस ममता सिंह एवं महिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में यह संदेश दिया गया कि – “बेटी है तो भविष्य है, उसका सम्मान और सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।”


-
शिक्षा और संस्कृति का संगम है महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब”:डॉ. माधव कृष्ण

शिक्षा और संस्कृति का संगम है महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब”: डॉ. माधव कृष्ण

गाज़ीपुर। महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के सौजन्य से स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरान्त अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया। मुख्य प्रशिक्षणकर्ता वरिष्ठ कवि और साहित्यकार डॉ. माधव कृष्ण ने अपने विस्तृत उद्बोधन में पुराणों से लेकर आधुनिक संदर्भों तक भारतीय सांस्कृतिक चेतना की निरंतरता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि ऋषि-मुनियों का तप, साधना और वेद–उपनिषदों के ज्ञान ने भारतीय समाज को एक अद्वितीय सांस्कृतिक आत्मा दी है। आधुनिक परिप्रेक्ष्य में उन्होंने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा तभी सार्थक होगी जब वह छात्रों में संवेदनशील नागरिकता, नैतिक दृष्टि और रचनात्मकता विकसित करे। अपने वक्तव्य में वे विशेष रूप से छात्रों से संवाद भी किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. ए. के. राय ने कहा कि विद्यार्थी यदि अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे तभी शिक्षा की सार्थकता बढ़ेगी। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र के जीवन को संकल्प, साधना और संस्कृति का आदर्श बताते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में ऐसे आयोजन शिक्षा को केवल अकादमिक दायरे में सीमित नहीं रखते, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जाग्रत करते हैं।इस अवसर पर हिंदी विभाग के डॉ. अनुज कुमार सिंह ने महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब की स्थापना एवं उद्देश्य को सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत किया। भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार के निर्देशन में तैयार क्लब गीत महाविद्यालय की छात्राओं ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया। अतिथियों का परिचय एवं बीज वक्तव्य वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार जायसवाल ने किया। क्लब के सक्रिय सदस्य डॉ. प्रिंस कसौधन का इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन क्लब प्रभारी डॉ. सर्वेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
-
आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन..
गाजीपुर। मंगलवार को समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों व नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शहर के विभिन्न चौराहों और मंदिरों पर स्थापित आरओ वाटर मशीनों की दुर्दशा को लेकर था, जो लंबे समय से खराब पड़ी हैं।

ज्ञापन सौंपते हुए दीपक ने कहा कि लाखों रुपये के सरकारी खर्च से लगाई गईं ये मशीनें रख-रखाव के अभाव में बंद पड़ी हैं। उन्होंने इस स्थिति को सरकारी धन की बर्बादी बताया और कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन आर्थिक खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। सुधांशु तिवारी और प्रगति दुबे ने भी नगरपालिका प्रशासन की इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों पर लाखों कि लागत से आरओ वाटर मशीन लगाई गई है इसमें मैंटेनेंश के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और आरओ वाटर मशीन सही करने के बजाय खानापूर्ति करके छोड़ दिया जाता है। यदि एक सप्ताह के भीतर इन मशीनों की मरम्मत नहीं की गई, तो वे सभी नगरवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान ज्ञापन के साथ खराब पड़ी मशीनों की तस्वीरें भी पत्रक में संलग्न की गईं। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रगति दूबे,विकास तिवारी, संतोष कुमार, राहुल यादव,रौशन सिंह,निलेश बिन्द, अमित यादव,लालू, मिथलेश कुमार, रविनाथ यादव,शिवम पासवान इत्यादि नागरिक मौजूद थे।
-
पांच क्षेत्राधिकारियों का तबादला

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर पांच क्षेत्राधिकारियों का तबादला
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मंगलवार को पांच क्षेत्राधिकारियों (CO) के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला सूची के अनुसार, क्षेत्राधिकारी जमानिया पद पर तैनात रामकृष्ण तिवारी को अब सैदपुर का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। सैदपुर में तैनात अनिल कुमार को जमानिया भेजा गया है। भुड़कुड़ा में तैनात क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडे को अब मोहम्मदाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मदाबाद में कार्यरत चोब सिंह को भुड़कुड़ा भेजा गया है। शुभम वर्मा को क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

-
समर्थ पोर्टल से हुआ सहायक प्रोफेसरों का ऑनलाइन सीएएस प्रमोशन

पीजी कॉलेज गाजीपुर में समर्थ पोर्टल से हुआ सहायक प्रोफेसरों का ऑनलाइन सीएएस प्रमोशन
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में पहली बार सहायक प्रोफेसरों का पहली बार सीएएस के तहत प्रमोशन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सम्पन्न हुआ। मंगलवार को वर्चुअल साक्षात्कार के जरिए कुल छह सहायक प्रोफेसरों को 6,000 से 7,000 ग्रेड पे में पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण की गई। पदोन्नत होने वाले सहायक प्रोफेसरों में श्री अविनाश चंद्र राय (भौतिक विज्ञान विभाग), डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. उमा निवास मिश्र, डॉ. राकेश कुमार वर्मा, डॉ. सुशील कुमार सिंह और डॉ. दिनेश कुमार मौर्य (सभी समाजशास्त्र विभाग) शामिल हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत रही।

इस अवसर पर आईक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रोफेसर (डॉ.) वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफे० (डॉ.) संजय चतुर्वेदी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रमोशन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त प्रमोशन प्राप्त करने वाले सभी प्रोफेसरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
प्राचार्य प्रोफे० (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऑनलाइन प्रमोशन प्रक्रिया कॉलेज के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इससे समय की बचत हुई और शिक्षकों का मनोबल बढ़ा। यह डिजिटल प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी। इस उपलब्धि ने कॉलेज प्रोफेसरों एवं कर्मचारियों में उत्साह जगाया है। इसे शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। -
महिला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,दी गई जानकारी


गाजीपुर।महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन गाजीपुर द्वारा, निदेशक महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 29.08.2025 के निर्देश के क्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी के अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाकरपुर में एक ’ महिला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा राय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,(सामान्य मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,बाल श्रम महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक हिंसा हेल्पलाइन नंबर , निराश्रित महिला पेंशन ,घरेलू हिंसा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना इत्यादि के रूप में विस्तृत जानकारी दी गई।पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लक्ष्मी मौर्य जेंडर स्पेशलिस्ट के द्वारा बाल विवाह निषेध एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शपथ भी दिलायी गई ।टोल फ्री नंबर 181, 1098, 112, 1090 आदि के बारे में जागरूक किया गया । कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ,ब्लॉक मिशन मैनेजर, बीसीपीएम रिंकी ,एएनएम ,आशा कार्यकर्ती मौजूद रहे। -
जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न


गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई । मुख्य विकास अधिकारी ने गंगा सम्मान पुरस्कार 2025 हेतु श्रेष्ठ पर्यावरण विद् ,श्रेष्ठ ग्राम प्रधान ,श्रेष्ठ स्वयंसेवी संगठन, श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था ,श्रेष्ठ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, एवं छोटी नदी के पुनर्जीवन के प्रयास हेतु व्यक्ति, संस्था तथा संगठन आदि इच्छुक व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को निर्धारित प्रारुप पर प्रभागीय निदेशक गाजीपुर से समन्वय स्थापित करते हुए आवेदन कराने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया । बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता जल निगम शहरी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सीवर का गृह संयोजन कार्य पूर्ण कराए । सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तिकरण के धीमी प्रगति पर सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हुए कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया । जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को सड़कों के किनारे अनाधिकृत रूप से पड़े ठोस अपशिष्ट का तत्काल निस्तारण करने को निर्देश दिया । बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे ।
-
शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन



गाजीपुर। समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों व नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शहर के विभिन्न चौराहों और मंदिरों पर स्थापित आरओ वाटर मशीनों की दुर्दशा को लेकर था, जो लंबे समय से खराब पड़ी हैं।
ज्ञापन सौंपते हुए समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने कहा कि लाखों रुपये के सरकारी खर्च से लगाई गईं ये मशीनें रख-रखाव के अभाव में बंद पड़ी हैं। उन्होंने इस स्थिति को सरकारी धन की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन आर्थिक खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। दीपक उपाध्याय ने कहा कि ये आरओ मशीनें अब केवल शहर के चौराहों पर एक मजाक और शोपीस बनकर रह गई हैं।
पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी और प्रगति दुबे ने भी नगरपालिका प्रशासन की इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों पर लाखों कि लागत से आरओ वाटर मशीन लगाई गई है।उन्होंने कहा कि आरओ वाटर मशीन सही करने के बजाय खानापूर्ति करके छोड़ दिया जाता है, यदि एक सप्ताह के भीतर इन मशीनों की मरम्मत नहीं की गई, तो वे सभी नगरवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान ज्ञापन के साथ खराब पड़ी मशीनों की तस्वीरें भी पत्रक में संलग्न की गईं। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रगति दूबे,विकास तिवारी, संतोष कुमार, राहुल यादव,रौशन सिंह,निलेश बिन्द, अमित यादव,लालू, मिथलेश कुमार, रविनाथ यादव,शिवम पासवान इत्यादि नागरिक मौजूद थे।





