-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
गाजीपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, पत्रकार वेलफेयर कोष की स्थापना

गाजीपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन
पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से सौंपा गया पुनः दायित्व
पत्रकार वेलफेयर कोष की स्थापनागाज़ीपुर। गाज़ीपुर प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा की बैठक जिला पंचायत हाल में आयोजित की गई। संस्था के संरक्षक द्वय द्वारा पूर्व की कार्यकारिणी को पुनः दायित्व देने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए नवीनीकरण किया गया। जिसके क्रम में आशीष कुमार सिंह और मनीष कुमार मिश्रा को संरक्षक, शिवकुमार कुशवाहा को अध्यक्ष, कृपा कृष्ण (केके) को महासचिव, संजय सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, विनीत दुबे को सचिव, मनीष सिंह को उपाध्यक्ष पद का दायित्व पुनः सौंपा गया। इसके साथ ही करुणेन्द्र कुमार राय, मुकेश उपाध्याय, अनिल कुमार, श्रीराम राय, अमितेश सिंह, संजीव कुमार, अंजनी तिवारी कार्यकारिणी सदस्य बने रहेंगे।

सर्वसम्मति से नवीनीकरण की घोषणा से पहले महासचिव द्वारा बीते दो वर्षों का संक्षिप्त लेखा जोखा सभी के समक्ष रखा गया। जिसके क्रम में बताया गया कि 2 वर्षों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग चार लाख रुपए व्यय किये जा चुके हैं। सदस्यों के बीमा हेतु लगभग 1 लख रुपए की किस्त जमा की गई है। इसके साथ ही कोष में एक बड़ी रकम भी संरक्षित है। ज्ञात हो कि गाज़ीपुर प्रेस क्लब की स्थापना का दो वर्ष पूर्ण हो गया है। आगामी दो वर्षों के लिए पुरानी कार्यकारिणी को सदस्यों की सहमति से आज नवीनीकृत किया गया।

बैठक में वक्ताओं के सुझाव पर पत्रकार वेलफेयर कोष का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक आशीष कुमार सिंह ने 51 हजार, करुणेंद्र राय ने 2 हजार, प्रदीप शर्मा ने 2 हजार, अशोक कुशवाहा ने 2 हजार व नरेंद्र कुशवाहा ने ग्यारह सौ रुपए का योगदान दिया। कार्यशाला के आयोजन की पुनः उठी मांग पर अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने जल्द ही कार्यशाला आयोजन की बात कही। वक्ताओं के क्रम में संरक्षक आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय, करुणेंद्र राय, अनिल कुमार के अतिरिक्त यशवंत सिंह, अशोक मौर्य, दयाशंकर राय, धर्मेंद्र मिश्रा, गिरीश पांडेय, वसीम रजा, फूलचंद सिंह, प्रदीप शर्मा, मुहम्मद ऐनुद्दीन, अभिषेक सिंह, अशोक मौर्य आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

इस मौके पर लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, एकरार खान, अजय कुमार, विपिन यादव, हसीन अंसारी, नरेंद्र नाथ पांडेय, नंदलाल गिरी, राधेश्याम यादव, पवन मिश्रा, रिजवान अंसारी, ओमप्रकाश, रतन कुमार, शिव प्रताप तिवारी, कमलेश यादव, बबलू राय, वरुण मिश्रा, शैलेंद्र चौधरी, सुनील गुप्ता, सुधाकर पांडेय, मुहम्मद खालिद शमीम, अरुण कुमार यादव, आरएन राय, इंद्रसेन प्रसाद, गोपाल पांडेय, प्रदीप दुबे, अखिलेश यादव, सोनू कुमार, प्रीतम कुमार तिवारी, पंकज पांडेय, हैदर अली, रजत कुमार, दीपक श्रीवास्तव, मोती लाल कश्यप, वीरेंद्र मौर्य, संदीप कुमार, इरफान आदि लोग मौजूद रहे। संचालन कृपा कृष्ण (केके) ने किया।
-
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिला पीजी कॉलेज में हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की संरक्षिका व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी द्वारा रिबन काटकर हुई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती जी व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की गई। छात्राओं ने सभी शिक्षक का स्वागत पुष्प और कार्ड देकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सोनाली द्वारा स्वागत गीत गाकर हुई।

आदया रघुवंशी ने शिक्षक दिवस मनाए जाने के कारण और उसके महत्व पर अपने विचार रखें। छात्राओं ने शिक्षकों के इस दिन को मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जिसमें सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य जी ने अपने उद्बोधन में बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स की डायरेक्टर श्रीमती आयुष्री सिंह व कोर्स कोऑर्डिनेटर व गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ शिखा सिंह को इस अनूठी पहल के लिए बधाई दी व भविष्य में इस तरीके के आयोजन को करने के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में श्वेता और उनके ग्रुप द्वारा एक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया और साथ ही शालू और शीतल के नेतृत्व में एक और प्रस्तुति ने सभी शिक्षकों का मन मोह लिया। बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स की टीम ने प्राचार्य महोदय को विभाग की ओर से सप्रेम भेंट प्रस्तुत की। डॉ सारिका सिंह, डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ शिव कुमार, डॉ शशिकला, डॉ शिखा सिंह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्राओं को सफल होने व उनके जीवन में गुरु के महत्व को साझा किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शामयला व आर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुप्रिया, शीतल, अंशिका, अक्षिता, पल्लवी, गोल्डी, रूद्राणी, आर्या व शमायला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सभी शिक्षक गण, ऑफिस स्टाफ और भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

-
जिला कारागार में शिक्षक दिवस पर बंदियों को साक्षर बनाने वाले अध्यापकों का हुआ सम्मान

गाजीपुर जिला कारागार में शिक्षक दिवस पर बंदियों को साक्षर बनाने वाले अध्यापकों का हुआ सम्मान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कारागार में बेसिक शिक्षा विभाग से सम्बद्ध अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और अभय मौर्य को सम्मानित किया गया। इन्हें अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, क्योंकि पिछले 4 वर्षों से ये दोनों शिक्षक जेल में निरुद्ध निरक्षर बंदियों को साक्षर करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने दोनों अध्यापकों के योगदान की सराहना की और कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम में जेलर शेषनाथ यादव, उपकारपाल रविन्द्र सिंह, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, विनीत दुबे और विनीत चौहान भी मौजूद रहे।
-
ठेकेदारों के खिलाफ डीएम ने दिया मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता ,50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो, क्रिटिकल गैप, पूर्वाचल विकास निधि की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार की शाम कलेक्ट्रट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में आवास विकास परिषद, निर्माण खण्ड वाराणसी, प्रथम, सी.एण्ड डी.एस, जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी/ग्रामीण गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिचाई निर्माण खण्ड, वाराणसी, सी.एल.डी.एफ. यू.पी.सिडको, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 वाराणसी, उ0प्र0 राजकीय निर्माण नि.लि. आजमगढ़ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0, वाराणसी इकाई-1, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी-2/भदोही, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2 (पैकफेड), देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड प्रथम, द्वितीय, लद्यु डाल नहर खण्ड गाजीपुर एवं सोन यंात्रिक खण्ड तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक मे जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है उनकी जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओ को निर्माण कार्य निश्चित समयाअवधि में पूर्ण न करने पर ठेकेदारो के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिन विभागो मे धनावंटन अवमुक्त हो चुका है तथा कार्य मे लापरवाही बरती जायेगी तो सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होने जिनपर कार्यवायी तय है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।नबैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्र शेखर प्रसाद, समेत समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। -
13 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत,निकाली गई जागरूकता रैली, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी


13 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली,जिला जज ने रैली को दिखाई हरीझंडी
13 सितंबर को जनपद न्यायालय व वाह्य न्यायालय में आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत
लोगों को जागरूक करने के लिए गाजीपुर न्यायालय से जिला जज धर्मेंद्र पाण्डेय ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
जिला जज ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे-मोटे विवाद सुलह-समझौते से होंगे निपटारे
मोटर व्हीकल, बिजली बिल, परिवारिक विवादों आदि का होगा समाधान
पिछली बार 1 लाख से ज्यादा वादों का हुआ था निपटारा
इस बार 1.10 लाख वाद निपटाने का रखा गया है लक्ष्य
जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पाण्डेय ने की लोगों से अपील, विकास पर दें ध्यान, विवादों में न गंवाएं समय
गाजीपुर। 13 सितंबर को उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि छोटे-मोटे वाद जैसे मोटर व्हीकल, बिजली बिल, घरेलू विवाद, पंजीयनवाद और पैमाइश आदि से जुड़े मामलों का निपटारा सुलह और समझौते के माध्यम से किया जा सके।
उन्होंने बताया कि पिछली बार एक लाख से ज्यादा वादों का निपटारा लोक अदालत में कराया गया था, वहीं इस बार 1 लाख 10 हजार तक वादों को निपटाने का लक्ष्य रखा गया है।
जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पाण्डेय ने लोगों से अपील की कि मौजूदा समय विकास का समय है, इसलिए छोटे-मोटे झगड़े और आपसी मतभेदों को खत्म कर, राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से समाधान निकालें और अपने समय को बेवजह विवादों में बर्बाद करने के बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित करें।
-
एनीमिया को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक, दी गई जानकारी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में गुरुवार को गृह विज्ञान विभाग प्रभारी नेहा कुमारी द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत “साइलेंट किलर एनीमिया : कारण लक्षण और बचाव ” विषय पर विशेष व्याख्यान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान करना था। नेहा कुमारी ने एनीमिया को “साइलेंट किलर” बताते हुए बताया कि यह रोग मुख्यतः आयरन की कमी से होता है और बच्चों, किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं में अधिक पाया जाता है।

उन्होंने एनीमिया से बचाव हेतु संतुलित आहार, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, अंकुरित अनाज, गुड़, दालें एवं आयरन-युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर विशेष बल दिया। साथ ही आयरन-फोलिक एसिड की गोलियाँ नियमित रूप से लेने और समय-समय पर हीमोग्लोबिन की जाँच करवाने की भी सलाह दी।
बी ए द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा “आयरन से भरपूर भोजन एनीमिया से दूर ” विषय पर नुक्कड़ नाटक करके महाविद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और व्याख्यान से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

-
मंत्री संजय निषाद ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया निरीक्षण,बांटी राहत सामग्री





गाजीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री मत्स्य विभाग संजय निषाद का गुरुवार को जनपद भ्रमण एवं बाढ प्रभावित ग्राम में बाढ पीड़ितो से मुलाकात एवं राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मंत्री ने आज जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड करण्डा के ग्राम महबलपुर एवं तहसील जमानियां के अन्तर्गत प्रभावित ग्रामो का निरीक्षण किया। बाढ पीड़ित से मुलाकर कर उनकी समस्याओ को सुना, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।पीड़ितो को सरकार द्वारा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होने विकास खण्ड जमनिया मे ग्राम धुसका, पटकनियां व गड¬हा नं0-96 के 100 बाढ पीड़ित परिवारो मे राहत सामाग्री का वितरण किया। उन्होने कहा कि बाढ से ग्रस्त इलाको मे पीड़ित परिवारो को शासन के मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा भोजन, पानी, लंच पैकेट से लेकर दवाईयो तथा पशुओ के लिए चारा व भूसा आदि पर्याप्त व्यवस्था करते हुए राहत सामाग्रियों का वितरण किया जा रहा है, जिससे किसी भी पीड़ित परिवार को दिक्कतो का सामना न करना पड़े। सरकार हर संभव मदद कर रही है तथा बाढ प्रभावित लोगो को राहत समय से मिल रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक बिना किसी विलंब के सहायता पहुचे। राहत कार्य पारदर्शिता और मानवीय संवेदना के साथ संचालित हो और कोई भी पीडित उपेक्षित न रहे यही सरकार की मंशा है। इस दौरान उन्होने उपस्थित ग्रामवासियो से राहत सामाग्री व अन्य आवश्यक सुविधाओ के बाबत जानकारी ली।
जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस मे पत्रकार बन्धुओ से वार्ता कर जी एस टी, राजनीतिक एवं विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होने जी एस टी दरो के बदलाव के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों हमेशा ही जनकल्याणकारी रही है। जिसमे गरीबो को देखते हुए कई वस्तुओ का टैक्स फ्री एंव स्लैब घटाए गए है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, उपजिलाधिकारी जमानिया ज्योति चौरसिया, तहसीलदार सदर एवं जमानिया, नायब तहसीलदार सदर व जमानियां खण्ड विकास अधिकारी करण्डा व जमानियां उपस्थित थे। -
शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र का निर्माता होता है: प्रोफेसर राघवेन्द्र

शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र का निर्माता होता है: प्रोफेसर राघवेन्द्र
गाजीपुर। शहर के पी जी कॉलेज में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की नवागत प्रोफेसर शिखा तिवारी और सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बद्रीनाथ सिंह का सम्मान किया गया। समारोह में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य के अभिभाषण के साथ हुई। शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र निर्माता होता हैं।

वह ज्ञान और संस्कारों से भविष्य को आकार देता हैं। नए शिक्षकों की ऊर्जा और सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभव से संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। यह दिन हमें उनके समर्पण को सम्मानित करने और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराने का अवसर देता है। प्राचीन काल से भारत ॠषियों, महर्षियों एवं शोध कर्त्ताओं का देश रहा है और भारत से निकले वाली ज्ञान विज्ञान की ज्योति से सम्पूर्ण विश्व आलोकित होता था जिसके परिणामस्वरूप भारत को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त था।

आजादी के उपरान्त 1962 से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ० राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हुए शिक्षकों को समाज द्वारा सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर नवागत प्रोफेसर शिखा तिवारी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रोफेसर तिवारी को बूके, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. बद्रीनाथ सिंह को उनकी दीर्घकालिक शैक्षणिक सेवाओं के लिए भी बूके, स्मृति चिन्ह, एवं अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया ।

प्राचार्य ने नवागत प्रोफेसर शिखा तिवारी और सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉक्टर बद्रीनाथ सिंह को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रोफेसर शिखा तिवारी के नए दृष्टिकोण और डॉ. बीएन सिंह के अनुभव से कॉलेज को नई दिशा मिलेगी।
समारोह में उपस्थित सभी ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति का संकल्प लिया।

-
स्वास्थ्य एवं फिटनेस डेटा संग्रह शिविर का किया गया आयोजन

शारीरिक शिक्षा विभाग ने सफल स्वास्थ्य एवं फिटनेस डेटा संग्रह शिविर का आयोजन किया
गाजीपुर। बुधवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग द्वारा आज छात्रों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय डेटा संग्रह एवं फिटनेस चुनौती शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में, डॉ. कुमारी ने महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए शारीरिक फिटनेस और समग्र स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विभाग के अंतिम वर्ष के छात्राओं और फैकल्टी द्वारा इस तरह के एक जागरूकता फैलाने वाले और कल्याणकारी संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले शिविर के आयोजन की सराहना की।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य स्वास्थ्य मापदंडों का डेटा एकत्र करने और शारीरिक शक्ति का परीक्षण करने के लिए बनाया गया था। छात्राओं की लंबाई, वजन, आयु, बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स), और नाड़ी दर (पल्स रेट) को समर्पित स्टेशनों पर छात्रा स्वयंसेवकों की एक टीम द्वारा मापा गया।
शिविर का एक प्रमुख आकर्षण फिजिकल चैलेंज रही, जहाँ प्रतिभागियों को वजन उठाकर अपनी शक्ति का परीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया गया। भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, 50 किग्रा उठाने वाले छात्रों को एक चॉकलेट, 60 किग्रा उठाने वाले को दो चॉकलेट और 70 किग्रा की प्रभावशाली लिफ्ट करने वाले को तीन चॉकलेट पुरस्कार के रूप में दिए गए। इस प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उत्साह देखा गया, जहाँ 125 से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक 50 किग्रा उठाया और 15 से अधिक छात्रों ने 70 किग्रा उठाकर शीर्ष स्तर हासिल किया।
महाविद्यालय के सदस्य डॉ. सरिका सिंह, डॉ. संगीता मौर्य और डॉ. मनीष सोनकर इस अवसर पर उपस्थित रहे । आयोजन सचिव डॉ शंभू शरण प्रसाद ने छात्राओं की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकत्र किया गया डेटा शोध उद्देश्यों और छात्राओं की आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य की फिटनेस योजनाओं को डिजाइन करने के लिए मूल्यवान साबित होगा।
विभाग ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में अपने सूक्ष्म कार्य के लिए सभी निम्न छात्र स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
पंजीकरण: रागिनी यादव, अदिति कुशवाहा, शिवानी राय
वजन माप: प्रीति गुप्ता, आशू यादव
लंबाई माप: स्विटी यादव, पुष्पांजली, महिमा कुमारी
नाड़ी दर माप: ट्विंकल पांडे, एप्शिता सिंह, अमृता यादव, ताहा ज़ारा, गुंजन जायसवाल
बीएमआई गणना: माविश क्यू. अंसारी, सोभना यादव शारीरिक चुनौती :रिद्धा यादव, राधा, रूपाली, अंकिता, रिंकी सिंह
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग छात्रों के बीच खेल भावना, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह एक व्यापक पाठ्यक्रम और विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों का आयोजन करता है जो शारीरिक और मानसिक दोनों को विकसित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

-
राहुल और तेजस्वी को मांगनी चाहिए पूरे भारत से माफी

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी दिवंगत मां को कांग्रेस व उसके सहयोगी राजनैतिक संगठनों द्वारा अपशब्द व गाली देने पर भाजपा महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा मे उबाल देखा गया। इसको लेकर बुधवार को महिलाओं तथा युवाओं ने संयुक्त रूप से लंका मैदान से आक्रोश रैली निकाली तथा कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क में सभा कर राहुल गांधी, कांग्रेस व उसके सहयोगी संगठनों को जमकर लताड़ लगाई।

सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मां का अपमान तथा अपशब्द असहनीय है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को इसके लिए पुरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब जब मातृशक्ति का अपमान हुआ तब तब आरोपियों का समूल नष्ट हुआ है।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीया मां ने बहुत ही त्याग, तपस्या से संस्कार सम्पन्न उनका पालन पोषण किया और उन्हें देश सेवा की आदर्श अनुकरणीय परवरिश दी, जिससे आज राष्ट्र विश्व पटल पर सम्मानित है। उन्होंने कहा कि ऐसी त्याग तपस्या बलिदान की प्रतिमूर्ति मां के लिए अपशब्द कहना घिनौना ही नहीं निन्दनीय है।
महिला मोर्चा की नेता विमला मौर्य ने कहा कि कांग्रेस संगठन व उसके नेता संस्कार विहिन है यह बात देश की जनता जान चुकी है और देश की महिलाएं आने वाले सभी चुनावों मे इनकी जमानत जब्त कर देश को कांग्रेस मुक्त बनाकर रहेगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
सभा को कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर,मरदह ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला, शीला सोनकर,माया सिंह,पूनम मौर्य,मीरा श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय तथा संचालन किरन सिंह ने किया।
आक्रोश रैली लंका मैदान से लंका बस स्टैंड,अम्बेडकर पार्क के रास्ते सांसद तिराहा होते कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क तक आक्रोश रैली निकाली। रैली मे शामिल महिलाओं व युवाओं ने कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेता के खिलाफ राहुल गांधी शर्म करो, मां का अपमान कांग्रेस की पहचान, मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, राहुल गांधी माफी मांगो आदि नारे लगाए तथा नारे लिखे तख्तियों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा,सुमित तिवारी, अविनाश सिंह, विवेकानंद राय, गोदावरी राजभर, कौशल्या यादव, दीपमाला श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि महिलाएं उपस्थित थी।





