-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। गंगा नदी में बढते हुए जलस्तर एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक ने सोमवार को तहसील सदर अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गॉव के आने जाने वाले रास्तो, ग्रामीणो एवं पशुओ की सुरक्षा पुख्ता इंतेजाम, चारा, पानी, दवाईयो, आदि की जानकारी ली तथा सम्बन्धित मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी ने आज संभावित बाढ से प्रभावित होने वाले ग्राम महाबलपुर, लखनचनपुर, गोसंदेपुर, दीनापुर, तुलसीपुर, सीखनी, बड़हरिया, आदि ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार सदर , कानूनगो, लेखपाल ग्राम प्रधान मौजूद रहे।


-
छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

गाजीपुर। सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज गोराबाजार में बी०ए०, बी०काम० एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राए महाविद्यालय की वेबसाइट pgcghazipur.ac.in पर जाकर प्रवेश फार्म भरें तथा प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन एवं आनलाइन फीस जमा करें। समस्त छात्र/छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य है। शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने से पहले समर्थ पोर्टल पर सभी छात्र एवं छात्राओं को पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य है। जो छात्र एवं छात्राएं समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) नहीं करायेंगे उनका प्रवेश किसी भी दशा में नहीं लिया जाएगा। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) निःशुल्क है।
Samarth Portal Link:- https://vbspuadm.samarth.edu.in/
-
डीएम-एसपी ने किया मंदिरों और घाटों का निरीक्षण, दिया अफसरों को निर्देश

गाजीपुर। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारम्भ हो चुका है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक जाने हेतु शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने जनपद गाजीपुर के विभिन्न घाटो एव महाहर धाम का सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। घाटों का निरीक्षण के दौरान उन्होने ई0ओ0 नगर पालिका द्वारा किये गये व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होने महाहर धाम मन्दिर परिसर में किये गये व्यावस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, एस0पी0 सिटी ज्ञानेन्द्र प्रताप, एस0पी0 ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।


-
डाक कर्मचारी कल्याण संघ का बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय एससी/एसटी डाक कर्मचारी कल्याण संघ का बैठक सम्पन्न
गाजीपुर। अखिल भारतीय एससी/एसटी डाक कर्मचारी कल्याण संघ का बैठक सोमवार को प्रधान डाकघर के परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भीमराव अम्बेडकर व बुद्ध की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर शुभारम्भ हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसी/एसटी वर्ग में आने वाले कर्मचारियो का शोषण रोकने के हित में होने वाली समस्याओं को लेकर एक वृहद चर्चा हुई। इस दौरान जिला इकाई का गठन भी किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से संघ का जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश भारतीय को बनाया गया। भारतीय डाक कर्मचारी एससी/एसटी संघ का अध्यक्ष श्रीप्रकाश भारती को बनाए जाने पर सभी ने उन्हें माला पहना कर बधाई दी। इस अवसर पर संघ द्वारा नियुक्त श्रीप्रकाश भारती ने कहा कि मुझे जिस प्रकार से यह पद सौंपा गया उस पर मै अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव एससी-एसटी कर्मचारी हित में कदम से कदम मिला कर चलूंगा साथ ही हर सम्भव प्रयास कर कर्मचारियों को न्याय दिलाने का कार्य करूंगा।
इस दौरान अभिनव कुमार, सत्यनरायन, शक्ति कुमार, दिनेश कुमार, मनीष, रामजनम राम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बैठक में उपस्थित सभी का आभार दीपक ने किया। -
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की याद मे पौधारोपण

नेता सुभाष चन्द्र बोस की याद मे पौधारोपण


गाजीपुर। उधम एवं क्रियाशील शाखा के संचालन में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता जय सूर्य भट्ट के परसपुरा स्थित आवास पर जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सन 1942 मे आगमन एव एकदिवसीय प्रवास हुआ था। उन्हीं के स्मृति मे अधिवक्ता के आवास पर पौधरोपण का कार्यक्रम समन्वय शाखा ने अभियान चलाकर किया। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जौनपुर विभाग बौद्धिक प्रमुख मनोज, जिला प्रचारक प्रभाज, नगर प्रचारक विक्रम एवं जयसूर्य भट्ट ने मिलकर पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया। इस पौधरोपण में गुलदाउद छायादार एवं अन्य वृक्षों के पौध लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जाल वगैरह का व्यवस्था किया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में जिला संघचालक जयप्रकाश, नगर कार्यवाह अंजनी, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल अजय कुमार पाठक, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, अपर शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, रामकुमार राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेश सिंह व रासबिहारी राय, मनोज गुप्ता, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, नितिन अग्रहरि, सहायक विकास अधिकारी अजय गुप्ता, विजय नारायण राय, अजय कुमार तिवारी, किस्सू राय आदि उपस्थित रहे।
-
शिकायतों का 7 दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करें अधिकारी: डीएम

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार कि अध्यक्षता मे शनिवार को आई जी आर एस की समीक्षा बैठक कलेक्टरेट सभागार मे संम्पन्न हुआ। बैठक जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को प्राप्त आवेदनो /शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक मे उन्होंने समस्त अधिकारी अपने लाॅगिन आई0डी0 और पासवर्ड से स्वयं लाॅगिन कर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत, डिफाल्टर एवं नियत संदर्भों की समीक्षा, अधीनस्थ द्वारा अपलोड की गयी निस्तारण आख्या का परीक्षण एवं स्वयं की आख्या अपलोड करने का निर्देश दिया।
उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्ष को अपने- अपने कार्यालय में फीडबैक सेल का गठन करने का निर्देश दिया। कहा की फीडबैक सेल मे रोस्टरवार अधिकारियों/ कर्मचारियों की तैनाती की जाये तथा प्रतिदिन प्राप्त समस्त निस्तारण आख्याओं में शिकायतकर्ता से वार्ता कर फीडबैक लिया जाये एवं कार्यालयाध्यक्ष को अवगत कराने के उपरान्त ही आख्या अपलोड करने की कार्यवाही की जाये । प्रतिदिन प्राप्त फीडबैक की सूचना सुनिश्चित प्रारूप पर संकलित की जायेगी जिसे कार्यालय में सुरक्षित रखा जायेगा।

उन्होंने समस्त प्रकार की प्राप्त शिकायतों में अधिकतम 07 दिन के अन्दर आख्या प्राप्त करते हुए फीडबैक की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया । कहा की यदि आख्या गुणवत्तापूर्ण नहीं है तो पुनः अधिकतम 05 दिवस में आख्या प्राप्त कर फीडबैक की प्रक्रिया पूरी की जाये। उन्होंने सख्त निर्देश दिया की भविष्य में कोई संदर्भ डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।बैठक मे उन्होंने निर्देश दिया कि माह जुलाई, 2025 के अंत में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा की जायेगी।यदि किसी भी अधिकारी के स्तर पर लापरवाही परिलक्षित होती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही परस्तावित हैं।
उन्होंने कहा की इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती हैं. लापरवाही होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय/उ0प्र0 शासन को अवगत करा दिया जायेगा जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त जनपदस्तरीय, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत उपस्थित थे। -
शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश



गाजीपुर।शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना नंदगंज में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी, साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना नंदगंज मे 19 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतो के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण हेतु गांव की शिकायत जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर , क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, थाना प्रभारी नंदगंज अन्य पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल,इलाज के दौरान जिला अस्पताल से फरार,तीन पुलिसकर्मी निलंबित

गाजीपुर। 9 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार किया गया बदमाश शिवम चौहान उर्फ परमहंस जिला अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।इस मामले में फरार बदमाश समेत ड्यूटी पर तैनात 3 कांस्टेबिलों के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।तीनो कांस्टेबिलों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
9 जुलाई को चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसमे से एक बदमाश शिवम चौहान अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
फिलहाल फरार बदमाश की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
फरार बदमाश शिवम चौहान उर्फ परमहंस मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर का रहने वाला है। शिवम के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। रानीपुर थाने में उस पर धारा 120B, 392, 411 के तहत मामला दर्ज है। इसी थाने में उसके खिलाफ धारा 307 और 504 का भी मामला है।
गाजीपुर के कोतवाली थाने में भी शिवम पर धारा 307 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। सरायलखन्सी थाने में उस पर लूट, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। जंगीपुर थाने में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मामलों में वह आर्म्स एक्ट के तहत भी वांछित था। -
गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने सुनाई एक आरोपी को उम्रकैद,दूसरे को 20 वर्ष कारावास की सजा

गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने सुनाई एक आरोपी को उम्रकैद,दूसरे को 20 वर्ष कारावास की सजा
गाजीपुर। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया है। न्यायाधीश रामअवतार प्रसाद ने एक आरोपी को आजीवन कारावास और दूसरे को 20 साल की सजा सुनाई है।
मामला 12 अगस्त 2018 का है। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को पवन राजभर और राजू राजभर शादी का झांसा देकर रात को अपने घर ले गए। दोनों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची और परिवार को आपबीती बताई।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। 19 अप्रैल 2019 को आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया।
विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह ने अभियोजन की ओर से 10 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पवन राजभर को आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। राजू राजभर को 20 साल की सजा के साथ 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। -
सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में की पूजा-अर्चना

सावन के पहले श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना


ग़ाज़ीपुर ।सावन माह के पहले दिन श्रद्धालुओ के बीच आस्था और श्रद्धा का माहौल नजर आया। सावन के पहले दिन जिले के तमाम शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए। महिलाएं और पुरुष भगवान शिव का अभिषेक करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाए।
शहर के विभिन्न शिव मंदिरों पर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। गंगा किनारे स्थित बड़ा महादेवा मंदिर से लोगों की आस्था जुडी हुई है। सावन के पहले दिन लोग शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि पूरे सावन इस मंदिर पर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। फिलहाल चारों तरफ माहौल शिवमय होता नजर आ रहा है।इस दौरान भक्तों ने मन्दिरों में दर्शन,पूजन और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए।





