-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल,इलाज के दौरान जिला अस्पताल से फरार,तीन पुलिसकर्मी निलंबित

गाजीपुर। 9 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार किया गया बदमाश शिवम चौहान उर्फ परमहंस जिला अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।इस मामले में फरार बदमाश समेत ड्यूटी पर तैनात 3 कांस्टेबिलों के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।तीनो कांस्टेबिलों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
9 जुलाई को चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसमे से एक बदमाश शिवम चौहान अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
फिलहाल फरार बदमाश की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
फरार बदमाश शिवम चौहान उर्फ परमहंस मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर का रहने वाला है। शिवम के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। रानीपुर थाने में उस पर धारा 120B, 392, 411 के तहत मामला दर्ज है। इसी थाने में उसके खिलाफ धारा 307 और 504 का भी मामला है।
गाजीपुर के कोतवाली थाने में भी शिवम पर धारा 307 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। सरायलखन्सी थाने में उस पर लूट, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। जंगीपुर थाने में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मामलों में वह आर्म्स एक्ट के तहत भी वांछित था। -
गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने सुनाई एक आरोपी को उम्रकैद,दूसरे को 20 वर्ष कारावास की सजा

गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने सुनाई एक आरोपी को उम्रकैद,दूसरे को 20 वर्ष कारावास की सजा
गाजीपुर। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया है। न्यायाधीश रामअवतार प्रसाद ने एक आरोपी को आजीवन कारावास और दूसरे को 20 साल की सजा सुनाई है।
मामला 12 अगस्त 2018 का है। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को पवन राजभर और राजू राजभर शादी का झांसा देकर रात को अपने घर ले गए। दोनों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची और परिवार को आपबीती बताई।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। 19 अप्रैल 2019 को आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया।
विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह ने अभियोजन की ओर से 10 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पवन राजभर को आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। राजू राजभर को 20 साल की सजा के साथ 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। -
सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में की पूजा-अर्चना

सावन के पहले श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना


ग़ाज़ीपुर ।सावन माह के पहले दिन श्रद्धालुओ के बीच आस्था और श्रद्धा का माहौल नजर आया। सावन के पहले दिन जिले के तमाम शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए। महिलाएं और पुरुष भगवान शिव का अभिषेक करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाए।
शहर के विभिन्न शिव मंदिरों पर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। गंगा किनारे स्थित बड़ा महादेवा मंदिर से लोगों की आस्था जुडी हुई है। सावन के पहले दिन लोग शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि पूरे सावन इस मंदिर पर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। फिलहाल चारों तरफ माहौल शिवमय होता नजर आ रहा है।इस दौरान भक्तों ने मन्दिरों में दर्शन,पूजन और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए। -
खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


गाजीपुर।खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 जुलाई को जूनियर वर्ग बालिकाओ की खो-खो एवं जूनियर बालको की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राय, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पाटी जिला महामंत्री प्रवीण सिंह एवं विपिन बिहारी राय, प्रबन्धक बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के कर कमलो द्वारा किया गया।
क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि खो-खो प्रतियोगिता में कुल 12 टीम एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, खो-खो प्रतियोगिता का पहला क्वाटर फाईनल मैच स्टेडियम ए बनाम स्टेडियम बी के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम बी 53 अंको से विजयी रही, दूसरा क्वाटर फाईनल मैच रामदूत पब्लिक स्कूल बना म कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा के मध्य खेला गया, जिसमें कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा 05 अंको से विजयी रही, तीसरा क्वाटर फाईनल मैच बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम कम्पोजिट विद्यालय मनिहारी के मध्य खेला गया, जिसमें बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 08 अंको से विजयी रही, चौथा क्याटर फाईनल मैच माँ शारदा पब्लिक स्कूल बनाम एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल मीरनपुर के मध्य खेला गया, जिसमें माँ शारदा पब्लिक स्कूल 08 अंको से विजयी रही, प्रथम सेमीफाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा के मध्य खेला गया जिसमे नेहरू स्टेडियम 10 अंको से विजयी रही, दूसरा सेमीफाईनल मैच बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम माँ शारदा पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 12 अंको से विजयी रही इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम 04 अंकों से विजयी रही।वॉलीबाल प्रतियोगिता संचालन योगेन्द्र सिंह वॉलीबाल प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया। जिसका पहला सेमीफाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम एम० जे०आर०पी० रकूल गाजीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम 25-15 अंको से विजयी रही, दूसरा सेमीफाईनल मैच सौरी वॉलीबाल क्लब बनाम आदर्श इण्टर कालेज गाजीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सौरी वॉलीबाल क्लब 25-17 अंको से विजयी रही, वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाईनल मैच वर्षा होने के कारण नहीं हो पाया, फाईनल मैच की अगली तिथि 14-07-2025 को प्रातः 8.30 बजे से नेहरू स्टेडियम बनाम सौरी वॉलीबाल क्लब के मध्य खेला जाएगा।
खो-खो प्रतियोगिता का संचालन राधेश्याम सिंह यादव खो-खो प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया, प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में अवधेश कुमार कुशवाहा,शोविन्द यादव, अजित, रितेश राय शिवानी राय, अंशु राय. नैनिका राय, रोहित, संजय रहे।
इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीडाधिकारी, समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव, व्यायाम शिक्षक अश्वनी कुमार राय, कार्यालय प्रभार राजन प्रजापति एवं मिडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा , दयाशंकर पाण्डेय, योगेन्द्र कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, मो० मोईन, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहे। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया। -
संयुक्त कृषि निदेशक ने किया कृषि भवन में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा


गाजीपुर।शुक्रवार को संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी शैलेन्द्र कुमार ने गाजीपुर में कृषि भवन विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें प्रमुख रूप से उर्वरक वितरण, बीज व्यवस्था, पीएम किसान योजना, पीएम कुसुम योजना, आदि समस्त योजनाओं की जिला कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक से समीक्षा की गई।योजनाओं में कृषको को लाभान्वित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। उसके उपरांत संयुक्त कृषि निदेशक जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार व अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप यादव द्वारा सहकारिता और निजी क्षेत्र की उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। किसानों से उर्वरकों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। साधन सहकारी समिति, बबेडी और निजी उर्वरक विक्रेता मेसर्स अजय ट्रेडर्स, नंदगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक नमूने ग्रहीत किए गए तथा मेसर्स अजय ट्रेडर्स, नन्दगंज का स्टॉक रजिस्टर पूर्ण न होने के कारण सिंगल सुपर फास्फेट की बिक्री प्रतिबंधित की गई और सचेत किया गया कि यदि इसकी पुनरावृत्ति पाई गई तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा कृषक भाईयों से अपील की गई कि वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय/प्रयोग करें, किसी भी दशा में आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का क्रय/प्रयोग न किया जाए, आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर खेती की लागत में वृद्धि होती है। साथ ही साथ मृदा/पर्यावरण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त करने हेतु किसान भाई हरी खाद / कम्पोस्ट खाद / वर्मी कम्पोस्ट / नैनो डी०ए०पी०/ नैनो यूरिया का प्रयोग करें।
-
जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन पर रोक लगाने को प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन पर रोक लगाने को प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

गाजीपुर। जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वाधान में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में कचहरी स्थित सरयू पाण्डेय पार्क में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किए। जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सीआरओ आयुष चौधरी को सौपे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी भीषण समस्या से उत्पन्न हो रहे संभावित गृहयुद्ध के खतरे को रोकने के लिए यह मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जा रहा है। आगे बताया कि अंधाधुंध संतानोत्पत्ति करने की प्रवृत्ति पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अंकुश लगाने में एक एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भाति ही विघटनकारी साबित हो सकती है। एक वर्ग विशेष ने रणनीति के तहत जानबूझकर बढ़ाई जा रही जनसंख्या और सनातन समाज की युवा पीढ़ी में एक बच्चे तक सीमित रहने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण देश के अनेक भागों में 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में जनसंख्या का संतुलन उस वर्ग विशेष के पक्ष में झुकता दिखने लगा है। भारत जनसंख्या में धार्मिक असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष मुक्तभोगी है। पूर्व की सरकारों की विभाजन के बाद से जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रहीं है, जिसपर समय रहते रोक लगाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने आगे बताया कि विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या का अनुपात वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने लगभग 12 वर्षों से हजारों छोटी बड़ी सभाए, धरना प्रदर्शन, सांसद संवाद कार्यक्रम, राष्ट्रपति सहित महत्वपूर्ण लोगों से भेंट आदि के रूप में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर दुर्गादत्त चौबे, महेश कुशवाहा, सूर्यकान्त तिवारी, राहुल दूबेे, धर्मेन्द्र यादव, दयाशंकर, ज्ञानशील त्रिपाठी, राजकुमार प्रजापति, विशाल चौरसिया, नितिन चौबे, विनय कुशवाहा, अखण्ड प्रताप सिंह, अभिषेक तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
नये सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा प्रारम्भ

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नये सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा प्रारम्भ
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय (यूजीसी द्वारा बी श्रेणी प्रदत्त) में नये सत्र- 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जोरों पर है। बी.कॉम. (प्रथम सेमेस्टर) और एम.ए. (गृहविज्ञान) प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 08 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा (PAT-2025) का आयोजन 11 जुलाई 2025 से प्रारम्भ हो गया है।

पहले दिन बी.एससी. (कृषि) की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुई। जबकि बी.एससी. (गणित) की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न हुई। बी.एससी. (गणित) में कुल 518 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं एम.ए. (समाजशास्त्र) में 147 छात्र पंजीकृत हुए।
प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उन्होंने अभी बताया कि बीकॉम के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर काउंसलिंग 8 जुलाई से शुरू है। जिन प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं ने अब तक दाखिला नहीं लिया है। वह कॉमर्स विभाग से संपर्क कर सीधे प्रवेश ले सकते हैं।

-
विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सीएम योगी से जनता दरबार में मिले छात्र नेता

सीएम योगी ने जनता दरबार में छात्रों की मांग का लिया संज्ञान, ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ को मिला बल
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान गाजीपुर में विश्वविद्यालय स्थापना की छात्रों की बहुप्रतीक्षित मांग पर त्वरित कार्यवाही का मार्ग प्रशस्त किया। मालूम हो कि विश्वविद्यालय निर्माण मंच के अध्यक्ष व पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने स्वयं उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को छात्रों की मांग से भरा एक पत्रक सौंपा।
पत्रक के माध्यम से बताया गया कि गाजीपुर में 360 से अधिक महाविद्यालय होने के बावजूद एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। सभी महाविद्यालय लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित जौनपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जिससे लाखों छात्र छात्राओं को पंजीकरण से लेकर परीक्षा तक अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। श्री उपाध्याय ने बताया कि उनकी पिछली गुहार पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन स्तर से स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर को स्ववित्तपोषित राज्य विश्वविद्यालय हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, परंतु महाविद्यालय से अपेक्षित सूचना अभी भी लंबित है।
दीपक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया, “जिस प्रकार आपने यूपी कॉलेज को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया और भदोही के काशी नरेश पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने कि प्रक्रिया चल रही है, उसी तर्ज पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर को भी अपग्रेड करने की कृपा करें क्यूंकि ये विश्वविद्यालय बनने के सभी मानकों को पूरा करता है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों की विकट समस्या को अत्यंत गंभीरता से लिया। दीपक उपाध्याय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि “गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना सरकार की प्राथमिकता है।” सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ योजना के तहत, मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को गाजीपुर में एक स्ववित्तपोषित राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना और मौजूदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उन्नयन की प्रक्रिया को प्राथमिकता एवं पूर्ण तत्परता से आगे बढ़ाने के तत्काल निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री का यह दूरदर्शी निर्णय गाजीपुर के शैक्षिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा, जो सीधे तौर पर ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ की परिकल्पना को साकार करेगा। विश्वविद्यालय निर्माण मंच और समूचे गाजीपुर जनपदवासियों ने इस ऐतिहासिक आश्वासन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया है, क्योंकि यह पहल न केवल उच्च शिक्षा को सुलभ बनाएगी, बल्कि गाजीपुर को ज्ञान, अनुसंधान और प्रगति का एक जीवंत केंद्र बनाएगी।




-
कागजात दुरुस्त न कराने वाले स्कूल वाहनों पर होगी कार्यवाही

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद के सभी विद्यालय प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को विद्यालय में संचालित वाहनों जिनसे बच्चो को स्कूल लाने-ले जाने के प्रयोग में लिया जाता है। उसके सम्बन्ध में गुरुवार को महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इण्टर कालेज में एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे जनपद के सभी विद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को विस्तार से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी धनवीर यादव द्वारा स्कूली वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी दिया गया साथ ही सभी लोगो को निर्देश भी दिया गया कि 15 दिन के अन्दर सभी वाहनों के प्रपत्र ठीक करा लें। ऐसा नही करने वाले विद्यालयों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन कार्यवाही विभाग द्वारा की जायेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्रबन्धकों/प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया कि आगामी 15 दिन के विद्यालय में संचालित होने वाली वाहनों का प्रपत्र सही करा लें तथा अपने-अपने विद्यालय से इंटरनल ट्रैफिक रूल्स कमेटी का गठन अनिवार्य रूप से कर लें। सभी विद्यालय इस आशय का प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे कि उनके विद्यालय में संचालित होने वाली वाहनों के सभी प्रपत्र सही करा लिए गये है। बीना वैध प्रपत्र के कोई भी वाहन संचालित नही है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि विकास खण्ड मुख्यालय पर भी विद्यालय प्रबन्धक के साथ बैठक आयोजित की जायेगी तथा उनको वाहन के सम्बन्ध में जानकारी दिया जायेगा। विकास खण्ड पर होने वाली बैठको में भी परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थिीत रहेंगें। बैठक में यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा यह भी सभी प्रबन्धक/प्रधानाचार्य से अपील किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। अतः आप सभी लोग अपने-अपने जिम्मेदारी का निवर्हन करना सुनिश्चित करें, जिससे बच्चे वाहन से सुरक्षित घर से विद्यालय आ जा सकें।
-
गुरु पूर्णिमा अवसर पर गुरू जनों का हुआ सम्मान

गुरु पूर्णिमा अवसर पर गुरू जनों का सम्मान
गाजीपुर।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिले भर के मठ, मंदिरों एवं आश्रम के मंहंथ, पुजारी एवं संत जनो के आलावा अपने कुल गुरूओं,पुरोहितो का अंगवस्त्र,माला,फल, फूल , दक्षिणा दान कर सम्मान करते हुए चरणों को स्पर्श करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने गृह ग्राम रेवतीपुर मे गायत्री परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वहां ज्ञान ,संवाद करने वाले गुरु को सम्मानित किया तथा और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन को संस्कार,सम्पन्न,ज्ञान आलोक से इस जीवन को धन्य करने वाले “गुरु” सदैव पुजनीय और आदरणीय है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी माता मंदिर मे दर्शन पूजन करके वहां पर उपस्थित गुरू जनों को सम्मानित किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भुड़कुडा स्थित हथियाराम मठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर महामंडलेश्वर मंहंथ श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज के उदबोधन को सूना व चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर डा सानन्द सिंह, रमेश सिंह पप्पू,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अजीत सिंह आदि ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने चंदननगर हनुमान मंदिर तथा मरदह के राम-जानकी मंदिर पर पूजा अराधना करके वहां के मंदिर के पुजारी जी को सम्मानित किया।इस अवसर पर जितेन्द्र नाथ पांडेय, धनन्जय चौबे, शशि प्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह आदि नेता उपस्थित थे।






