Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • दूसरे दिन भी सैकड़ों छात्राओं ने कराया अपना प्रवेश काउंसलिंग

    दूसरे दिन भी सैकड़ों छात्राओं ने कराया अपना प्रवेश काउंसलिंग

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में बीए/बीएससी में गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रवेश काउंसलिंग जारी रही । आज 10 जुलाई तक बी ए में कुल 230 छात्राओं ने तथा बीएससी में 130 छात्राओं ने अपनी प्रवेश काउंसलिंग करा लिया हैं। प्रथम प्रवेशी 10 छात्राओं को प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी एवं प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार ने प्रवेश के प्रथम दिन प्रवेश काउंसलिंग के पश्चात विषय आवंटन प्रपत्र, महाविद्यालय वार्षिक पत्रिका कीर्ति एवं वृक्षारोपण महा अभियान के तहत 10 फलदार पौधे प्रदान किया। विषय आवंटन के पश्चात छात्राएं महाविद्यालय वेबसाइट के माध्यम से अपनी ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगी तथा फीस रसीद दिखाकर अपना लाइब्रेरी कार्ड, परिचय पत्र आदि प्राप्त कर सकेंगी। प्रवेश काउंसलिंग के प्रथम चरण में सभी उपस्थित छात्राओं का पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया गया। 11 जुलाई को मेरिट क्रमांक 251 से 400 तक कि छात्राओं का बी ए में प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी तथा बीएससी में मेरिट 91 से लेकर सीट रिक्त रहने तक प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी। बीएससी प्रवेश काउंसलिंग में डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ ओम शिवानी द्वारा संपन्न किया गया जबकि बी ए प्रवेश काउंसलिंग में डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ शिखा सिंह, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ गजनफर सईद, डॉ श्री पीयूष सिंह, डॉ आनंद चौधरी आदि उपस्थित रहे । डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ सारिका सिंह के साथ शास्ता मंडल के सदस्यों ने नव प्रवेशी छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर अनुशासन व्यवस्था में सहयोग दिया।

  • 15 जुलाई को होगी एम०एस-सी कृषि एवं एम० कॉम० की प्रवेश परीक्षा

    15 जुलाई को होगी एम०एस-सी कृषि एवं एम० कॉम० की प्रवेश परीक्षा

    अब एम०एस-सी कृषि एवं एम० कॉम० की प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को

    गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर एम०एस-सी० कृषि आनुवंशकी एवं पादप प्रजनन, उद्यान विज्ञान तथा एम० काम० प्रथम सेमेस्टर की दिनांक -11 एवं 12 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई हैं।


    प्राचार्य प्रोफे० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब उक्त परीक्षाएं अब दिनांक 15 जुलाई 2025 को अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन की परीक्षा सुबह 11 बजे दोपहर 01 बजे तक एवं एम०एस-सी कृषि उद्यान विज्ञान व एम० कॉम० की परीक्षा 03 बजे से 05 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थीयों को समय से परीक्षा के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।

  • अभाविप का 77 वां स्थापना को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

    अभाविप का 77 वां स्थापना को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

    अभाविप का 77 वां स्थापना को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

    गाज़ीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 9 जुलाई को 77वां स्थापना दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर गाजीपुर नगर के एमएएच इंटर कालेज से राजकीय सी टी इंटर कॉलेज तक विद्यार्थी गौरव यात्रा एवं मेडिकल कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित किया गया। स्थापना दिवस इस अवसर को “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के रूप में मनाया जाता है जो राष्ट्र निर्माण में छात्रशक्ति के योगदान को समर्पित है। अभाविप के कार्यकर्ता जिले के विभिन्न नगरों में संगोष्ठियों, वृक्षारोपण सेवा कार्य आदि कार्यक्रम कर स्थापना दिवस मनाया है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रहित, शिक्षा सुधार और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर संवाद स्थापित किया। प्रवासी कार्यकर्ता प्रदेश सह मंत्री अमन सिंह इस अवसर पर बताया की “छात्र केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान के जिम्मेदार कर्ताधारी हैं। अभाविप का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति सजग और समर्पित बनाना है। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस, छात्रों की ऊर्जा और संकल्प को एक दिशा देने का प्रयास है।” विद्यार्थी परिषद छात्रों को कल का नही अपितु आज का नागरिक मानते हुए उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित कर रही है। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक प्रभात ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी, आज यह भारत ही नही अपितु विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। यह संगठन न केवल शैक्षणिक परिसरों में छात्र कल्याण के लिए कार्य करता है, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय योगदान भी देता है। उन्होंने आगे मेडिकल के छात्रों से आग्रह किया कि आप सभी भविष्य के कर्णधार है आप के बातों को समाज स्वीकारता है और जब आप एबीवीपी से जुड़ेंगे तो समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।वही पीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ शैलेंद्र सिंह बताया कि यह ऐसा संगठन है जहां छात्रों के साथ साथ शिक्षक भी जुड़ कर छात्रों का मार्गदर्शन करते है।कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक बृजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो.आदेश सिंहा, कुणाल राय, चंद्रमोहन, विपुल, राहुल, मनीष आदि उपस्थित रहे।

  • महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश शुरू, छात्राओं को प्राचार्य ने दिए फलदार पौधे

    महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश शुरू, छात्राओं को प्राचार्य ने दिए फलदार पौधे

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में बीए/बीएससी में बुधवार से प्रवेश काउंसलिंग प्रारंभ हो गई । आज बी ए में कुल 98 छात्राओं ने तथा बीएससी में 72 छात्राओं ने अपनी प्रवेश काउंसलिंग कराई। प्रथम प्रवेशी 10 छात्राओं को प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी एवं प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार ने प्रवेश काउंसलिंग के पश्चात विषय आवंटन प्रपत्र, महाविद्यालय वार्षिक पत्रिका कीर्ति एवं वृक्षारोपण महा अभियान के तहत 10 फलदार पौधे प्रदान किया।

    विषय आवंटन के पश्चात छात्राएं महाविद्यालय वेबसाइट के माध्यम से अपनी ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगी तथा फीस रसीद दिखाकर अपना लाइब्रेरी कार्ड, परिचय पत्र आदि प्राप्त कर सकेंगी। प्रवेश काउंसलिंग के प्रथम चरण में सभी उपस्थित छात्राओं का पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया गया।


    10 जुलाई को मेरिट क्रमांक 125 से 250 तक कि छात्राओं का बी ए में प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी तथा बीएससी में मेरिट 91 से लेकर सीट रिक्त रहने तक प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी। बीएससी प्रवेश काउंसलिंग में डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ ओम शिवानी द्वारा संपन्न किया गया जबकि बी ए प्रवेश काउंसलिंग में डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ शिखा सिंह, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ गजनफर सईद, डॉ श्री पीयूष सिंह, डॉ आनंद चौधरी आदि उपस्थित रहे । डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ सारिका सिंह के साथ शास्ता मंडल के सदस्यों ने नव प्रवेशी छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर अनुशासन व्यवस्था में सहयोग दिया।

  • फार्च्यूनर और बाइक में टक्कर, बाइक सवार सहित पांच घायल

    फार्च्यूनर और बाइक में टक्कर, बाइक सवार सहित पांच घायल

    गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास फोरलेन हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर फॉर्च्यूनर और तेज रफ्तार पल्सर बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में फार्च्यूनर गड्ढे में जा गिरी। जिसमें  गाड़ी में सवार साकिब सिद्दीकी के कंधे में और इंद्रजीत प्रसाद के कमर में फ्रैक्चर हो गया। ड्राइवर को भी चोटें आईं हैं।  इस दौरान बाइक सवार चक सफिया निवासी सचिन राम (24) और रुहीपुर निवासी छोटू भारती (18) घायल हो गए। सचिन की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

    शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय के अनुसार, दोनों युवक बिरनो की तरफ से आ रहे थे। नसीरपुर के पास फोरलेन हाइवे पर बने कट से मुड़ते समय वाराणसी की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर से टक्कर हो गई। बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में फॉर्च्यूनर सड़क से 10-15 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। लोगों का कहना है कि बाइक सवार नशे में थे। अब इसमें कितनी सच्चाई है वह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गड्ढे में गिरी फॉर्च्यूनर को निकलवाया और यातायात बहाल किया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर तीन दिन पहले हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने इस खतरनाक कट के लिए प्रशासन से उचित व्यवस्था की मांग की है।

  • जिला जज ने किया एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण

    जिला जज ने किया एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण

    गाजीपुर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपड़ अभियान के अन्तर्गत बुधवार को किशोर न्याय बोर्ड के परिसर में प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी द्वारा वृक्षारोपड़ किया गया।


    प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि ऐसे वृक्ष लगाये गये है जो आक्सीजन प्रदान करते है व कुछ ऐसे वृक्ष भी है जो फलदार है, कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इसी उद्देश्य से हम लोगों ने आज जो पेड़ लगाये है वो मॉ को समर्पित कर लगाये गये है।


    इस अवसर पर विजय पाल, प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अली रजा, विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 पी.ए. एक्ट, शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, लोक अदालत, अभिमन्यु सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-04, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01 गाजीपुर, विजय कुमार IV अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हार्दिक सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड व अन्य न्यायिक अधिकारी एवं किशोर न्याय बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित हुए।

  • सपा ने किया विरोध-प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

    सपा ने किया विरोध-प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

    गाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने एवं विद्यालयों को मर्जर करने के निर्णय के खिलाफ समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
    इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर एवं बंद करने के निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव को ज्ञापन सौंपा ।
    इस अवसर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। इसलिए उसने जानबूझकर शिक्षा को महंगी करने और विद्यालयों को बंद करने की साज़िश रची है। गरीबों के सामने रोटी-रोजगार के अभाव के कारण बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है। भाजपा सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा पड़ा रहे, इसलिए उनके लिए शिक्षा का अंधकारमय होना जरूरी है। यह सरकार अनपढ़ समाज बनाना चाहती है। इस सरकार ने प्रदेश में लगभग पांच हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का अमानवीय और तुगलकी निर्णय लिया है।
    उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है।उसका एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और बच्चों की शिक्षा की विरोधी इसलिए है क्योंकि लोग शिक्षित और जागरूक होंगे तो उसकी नाकारात्मक और पीडीए विरोधी रीति नीति से सभी लोग परिचित हो जाएंगे। भाजपा की नफरती और अलगाववादी सोच से सावधान रहने की जरूरत है।
    इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,राम नगीना यादव , अमित ठाकुर,ओमप्रकाश यादव, डॉ सीमा यादव,विभा पाल, कंचन रावत,पंकज यादव,उमाशंकर यादव, अशोक चौहान, अभिषेक यादव, कृष्णानंद यादव, राम विजय यादव,संजय यादव,चन्द्रिका यादव आदि लोग मौजूद थे।

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पेड़

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पेड़

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पेड़ लगाया

    गाजीपुर। वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” अंतर्गत बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व मे जिले के सभी 34 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं,नेताओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद देहात, कासिमाबाद सहित कई मंडलों में वृक्षारोपण किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए प्राण वायु तथा जल प्रकृति के द्वारा ही प्राप्त होते है। जिनके लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पेड़ लगाया है, उनके सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया है।
    भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने आज कुर्था पवहारी बाबा आश्रम पर पुजारी अमित तिवारी,सोमारू चौहान, कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह के साथ तथा ग्राम्य भारती पूर्व माध्यमिक शिक्षालय, श्रीगंज, नंदगंज के प्रांगण में आम,अमरुद के दर्जनों फलदार वृक्ष लगाया।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विद्यालय प्रबंधक सरोजनी देवी,भानू प्रताप जायसवाल,,विनीत शर्मा, वैभव बलवंत,बलवंत बिंद, राघवेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे, वृक्ष लगाया।
    विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के बूथ संख्या 362 पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम, अमरूद और नीम के दर्जनो वृक्षो का रोपण किया।इस अवसर पर ओमकार सिंह, प्रदीप सिंह, जगदीश सिंह आदि रहे।
    मां के नाम पेड़ अभियान मे भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्रा द्वारा मरदह दक्षिणी मण्डल के महमूदपुर, मठीया, पलिया, जरगो,रूहीपुर तथा बिरनो मण्डल के कृष्ण नगर (अहीर पुरवा) अरखपुर, परमानन्दपुर,भगवतीपुर(सेखुवापुर) सथीयापुर तथा सदर पूर्वी के विद्यापारा, रूहीपुर, परवा, निजामपुर आदी गावों में वृक्षारोपण किया गया।साथ में महेन्द्र नाथ दूबे, संतोष प्रजापति, हीरा कुशवाहा,विपीन राय, पंकज राय ,अरबिन्द शर्मा, शिवप्रकाश यादव,दिनेश गुप्ता, नगीना यादव, बलवन्त कुशवाहा, रामबिलास यादव, गुड्डु सिंह, राम अवध कश्यप, बहादुर राजभर, राम अवध कुशवाहा,धन्ना सेठ, लोरीक यादव आदी लोग मौजूद रहे।

  • पवहारी बाबा का आश्रम अध्यात्म और योग की पावन धरती है:अभिनव सिन्हा

    पवहारी बाबा का आश्रम अध्यात्म और योग की पावन धरती है:अभिनव सिन्हा

    गाजीपुर । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कुर्था स्थित दिव्य पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन-पूजन करने के पश्चात आश्रम के पुजारी गुरुदेव अमरनाथ तिवारी और अमित तिवारी को अंगवस्त्र और फल भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पवहारी बाबा का आश्रम अध्यात्म और योग की पावन धरती है। जहां स्वयं स्वामी विवेकानंद ने आकर ज्ञान प्राप्त किया था। आज यहां आकर आध्यात्मिक और मानसिक शान्ती की अनुभूति हो रही है। मैं पूज्य संत श्री पवहारी बाबा के चरणों में नमन करता हूं। उन्होंने इससे पूर्व पूरे आश्रम प्रांगण का भ्रमण कर पवहारी बाबा से जुड़ी स्मृतियों का अवलोकन कर श्रद्धा से अपना शीश नवाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोमारु सिंह चौहान, जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह, वन दरोगा शुभम राय, राजकुमार चौबे सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।

  • ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गाजीपुर।जनपद में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम -2025 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन नवीन स्टेडियम पुलिस लाईन में धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर, एंव शासन से नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम ,उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम स्थल पर लगभग 300 पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागतगीत, गंधर्व म्युजिक की टीम, गायक राकेश कुमार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व सल्टूराम एण्ड टीम द्वारा धोबियां नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो सराहनीय रहा।
    मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर , सांसद राज्य सभा डा.संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, विधायक जखनियां बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने क्रमशः लाभकारी पौधो का रोपण पूरे विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ परिसर में किया। स्वागत के क्रम मे मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पौध भेट स्वरूप देकर स्वागत किया गया।
    मंत्री ने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री के आवाह्न पर ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में कुल 43 लाख 64 हजार 100 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होने वृक्षारोपण महाअभियान की मॉनिटरिंग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि जीवन एक शब्द है जो कि दो शब्द से मिलकर बना है जी और वन, अगर जीना है तो वन लगाना पड़ेगा। गर्मी से राहत पाना है तो सभी को पेड़ लगाना पड़ेगा। आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है, कही बाढ का प्रकोप है तो कही बिल्कुल सुखा पड़ा, वर्षा न होने के कारण अन्न उगाने मे कठिनाईया आ रही है। वर्षा के लिए पर्यावरण अतिआवश्यक है जिसके लिए हमे पेड़ लगाना बहुत जरूरी है ।इसलिए उन्होने आह्वाहन किया कि उ0प्र0 में 25 करोड़ आबादी है जिसमें हर परिवार के लोग अपनी-अपनी परिवार की संख्या के हिसाब से पेड़ लगाए, उन्होने यह भी कहा कि जो पेड़ आप लगा रहे है उसकी सुरक्षा भी जरूरी है।  उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में वन विभाग के बाद यदि कोई पेड़ लगाने का कार्य कर रहा है तो वह पंचायती राज विभाग है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के अंदर वृक्षारोपण अति आवश्यक है क्योंकि वनों एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां, औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते है तथा इसका लाभ आमजन एवं पशु पक्षियो को भी प्राप्त होता है।
    उन्होंने कहा कि आज 09 जुलाई 2025 को जनपद में कुल 43 लाख 64 हजार 100  पौधरोपण वन विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने अनुरोध किया कि  प्रत्येक परिवार के लोग अपने आस-पास, पास पड़ोस में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 अनिवार्य रूप से लगाए । एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान, तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इस से उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियो को प्राप्त होगा। उन्होंने लोगो से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने को कहा, जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है एवं कई  प्रकार की  बीमारियों से निरोग रहता है। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं वहां की जलवायु भी ठीक रहती है तथा समय से वर्षा भी होती है। उन्होने कहा कि कक्षाओ में वृक्षारोपण के प्रति बच्चो मे जागरूकता बढाते हेतु पाठ पठाया जाए,ताकि बच्चो मे वृक्षारोपण के प्रति जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि आज जो पौधे रोपित किए जा रहे है उसके गुण को अपने घर, आस-पास-पड़ोस, ग्रामों में दूसरे व्यक्तियों/ परिवार के लोगों को बताते हुए उन्हे भी वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करें। उन्होने लोगो से अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने की अपील करते हुए जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते तब तक उनकी सेवा करते हुए उनकी रक्षा करने हेतु आमजन से आह्वाहन किया।
    आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस.राजलिंगम ने अपने संबोधन मे बताया कि आज पूरे प्रदेश मे मुख्यमंत्री के निर्देशन मे 37 करोड़ पौध लगाने का कार्यक्रम सभी जनपदो मे नोडल मंत्रीगण/अधिकारीगण के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने उपस्थित छात्रो को पेड़ लगाने के फायदे संक्षिप्त मे बताते हुए कहा कि एक पेड पूरे दिन भर मे 2 से 4 लोगो को जितनी ऑक्सीजन चाहिए प्रोड्यूस करता है। कोरोना काल मे हमे एहसास हुआ था कि ऑक्सीजन की कितनी जरूरत पड़ सकती है। सभी ने यह देखा था। आज जितनी तेजी से पेड़ो की कटाई हो रही है। आने वाले पीढियो के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। हमारा दायित्व है कि पृथ्वी हमे जिस स्वरूप मे मिला था तो उसी स्थिति मे आने वाले पीढियो को दे, या इससे बेहतर करके दे, अभी समय है हमे पूरी जागरूकता के साथ पर्यावरण को बचाने मे अपना अहम योगदान दे। उन्होने उपस्थित आम जनमानस को कार्बन क्रेडिट ट्रेंड्रिग स्कीम के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि इसमे अबतक 25 हजार किसान 200 करोड़ रूपये तक का फायदा ले चुके है इससे आप लोगो द्वारा लगाये पौधो की फोटोग्राफ अपलोड कर साल का 300 से 400 रूपये तक किसान लाभ ले सकते है। ग्राम पंचायत भी इस स्कीम के तहत लाभ ले सकते है। उन्होने बताया कि इस स्कीम मे मात्र पौधे लगाने के पैसे मिल रहे है यह स्कीम पिछले 2024 से लागू है। इस जनपद मे अबतक 60 किसान भाईयो ने आवेदन किया है। उन्होने कहा कि आज जनपद मे लगभग 43 लाख पौधे लगाए जाएगे, इसका लाभ अवश्य ले।  
    सांसद राज्य मंत्री डा.संगीता बलवंत ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान-2025 से जोड़ने का अभियान केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।  सदियो – सदियो से पेड़ पौधो के आवरण मे हम अपना जीवन यापन करते चले आ रहे है। आज उसको बचाने की मुहीम चलाई जा रही है। यह वही धरती है जहां ऋषि मुनि पेड़ पौधो के नीचे ही वेदपुराण की रचना की है, तपस्या की है। वृक्षो से हम इस तरह से जुड़े हुए है कि हमारा धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक सबकुछ इस पर्यावरण पर आधारित है। वृक्ष रहेंगे तो जल रहेगा, जल रहेगा तभी अन्न की पैदावार होगी जिसे हम ग्रहण कर जीवन रह सकेगे। उन्होने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमे वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं, अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि उत्तर प्रदेश को एक हरा-भरा प्रदेश बनाने का है जिसे हम लोगो को मिल जुल कर  पूरा करना है। उन्होने उपस्थित लोगो को आवाह्न करते हुए कहा कि सब लोग अपनी मॉ के नाम पर एक-एक पौधरोपण अवश्य करें। तभी जाकर हम अपने भारत माता/धरती माता को बचा पायेगें।  
    विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की हम लोगो ने अपनी आवश्यकतानुसार जितने पेड़ काटे है उतने लगाए,यही कारण है कि पर्यावरण मे बदलाव आ रहे है। यूरोप के देश छः छः महिने बर्फ से ढके रहते थे लेकिन आज यूरोप देशो मे जितनी ठण्डी पड़नी चाहिए उतनी ठण्डी नही पड़ रही है । पर्यावरण मे बदलाव के कारण कही बाढ का प्रकोप है, तो कही सूखाग्रस्त पडा है। वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने महत्वपूर्ण है यह आप सभी जानते हैं । पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। उन्होने उपस्थित सभी लोगो से आह्वाहन किया कि वृक्षारोपण अवश्य करे, क्योंकि वृक्ष ही जलवायु परिवर्तन का कारण है । उन्होने एक्सपेस-वे, ग्रीन फिल्ड के किनारे किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ उसकी सुरक्षा की अपील की। उन्होने कहा कि पौध रोपण मे यदि मेरे निधि की भी आवश्यकता पड़ती है तो दिया जाएगा।
    विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पूरे देश/प्रदेश मे वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं । उन्होने कहा जनपद गाजीपुर नदियो से घिरा हुआ है नदियो के किनारे-किनारे भी वृहद वृक्षारोपण किया जाए। उन्होने कहा कि अगर एक शक्ति ईश्वर है तो दुसरी शक्ति का नाम पर्यावरण एक वृक्षारोपण है। उन्होने कहा कि  बिमारी व आपदाओ से बचने के लिए तथा  जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण बहुत जरूरी है। पर्यावरण का संतुलन तभी बना रहेगा जब आप वृक्षारोपण करेगे। उन्होने उपस्थित लोगो से आह्वाहन किया कि आप कही भी रहे वहां वृक्षारोपण करते हुए उसकी सुरक्षा भी स्वयं करे।
    प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया गया कि वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर प्रदेश मे 37 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित है जिसकी पूर्ती के लिए आज 09 जुलाई 2025 को वृहद वृक्षारोपण की तिथि निर्धारित किया गया है। जनपद मे वन विभाग द्वारा 10 लाख 50 हजार  व अन्य विभाग द्वारा 33 लाख 14 हजार एक सौ कुल 43 लाख 64 हजार एक सौ पौधो का रोपण जनपद के 28 विभागो एवं जनसहभागिता से किया जा रहा है।
     उन्होने बताया कि जनपद मे 7931 चयनित स्थलो पर पॉच सबसे बडे लक्ष्य वाले विभाग जिसमे वन विभाग 1050000, ग्राम्य विकास 2130000, राजस्व विभाग कृषि विभाग 571300, उद्यान 221000, पर्यावरण 151000 के अतिरिक्त नगर विकास 23000, रेशम विभाग 23000, उच्च शिक्षा 19000, लोक निर्माण 11000, स्वास्थ्य विभाग 10000, उद्योग विभाग 17000,सहकारिता विभाग 7980 , पशुपालन विभाग 7000, रक्षा विभाग 4000, प्राविधिक शिक्षा 5000, उर्जा विभाग 5320, माध्यमिक शिक्षा 11000, बेसिक शिक्षा 21700, श्रम विभाग 3000, नमामि गंगे एव ग्रामीण जलापूर्ती 12000, गृह विभाग 7000 ओरियन्टल इन्स्ट्रक्चर प्रा0लि0 53800, लक्ष्य निर्धारित किया गया था  जिसके सापेक्ष पौधरोपण किया गया। उन्होने बताया कि  वन विभाग द्वारा गंगा व उसकी सहायक नदियों के 10 किमी के अन्दर 661601 पौध रोपित किए जाएगे।  इसके साथ ही सहजन भण्डारा कार्यक्रम मे  294 प्रधानमंत्री आवास योजना एवं 2605 मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों मे 2-2 सहजन के पौध का वितरण किया रहा है ।
    मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा आज उत्तर प्रदेश में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद गाजीपुर में भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य से सापेक्ष पौधरोपण किया गया।  पौधरोपण  कार्यक्रम जनपद स्तर के अलावा समस्त तहसीलों, विकास खण्ड मुख्यालयो तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका संज्ञान हमे होना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण प्रतिशत को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के दिन इस संकल्प के साथ जाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास करें। आप जहां भी जिस रूप में रहे वृक्षारोपण अवश्य करें, उन वृक्षों को बचाने का भी प्रयास करें। उन्होने उपस्थित मुख्य अतिथि, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल, विशिष्ट अतिथियो, आगन्तुको, आमजनमास ,स्कूल छात्र-छात्राओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह ने  किया ।
    कार्यक्रम में ,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक,  अन्य अधिकारी/कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, एन एस एस एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।सभी ने परिसर मे पौधरोपण किया।

Uttar Pradesh Fast News