गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में बीए/बीएससी में बुधवार से प्रवेश काउंसलिंग प्रारंभ हो गई । आज बी ए में कुल 98 छात्राओं ने तथा बीएससी में 72 छात्राओं ने अपनी प्रवेश काउंसलिंग कराई। प्रथम प्रवेशी 10 छात्राओं को प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी एवं प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार ने प्रवेश काउंसलिंग के पश्चात विषय आवंटन प्रपत्र, महाविद्यालय वार्षिक पत्रिका कीर्ति एवं वृक्षारोपण महा अभियान के तहत 10 फलदार पौधे प्रदान किया।
विषय आवंटन के पश्चात छात्राएं महाविद्यालय वेबसाइट के माध्यम से अपनी ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगी तथा फीस रसीद दिखाकर अपना लाइब्रेरी कार्ड, परिचय पत्र आदि प्राप्त कर सकेंगी। प्रवेश काउंसलिंग के प्रथम चरण में सभी उपस्थित छात्राओं का पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया गया।
10 जुलाई को मेरिट क्रमांक 125 से 250 तक कि छात्राओं का बी ए में प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी तथा बीएससी में मेरिट 91 से लेकर सीट रिक्त रहने तक प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी। बीएससी प्रवेश काउंसलिंग में डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ ओम शिवानी द्वारा संपन्न किया गया जबकि बी ए प्रवेश काउंसलिंग में डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ शिखा सिंह, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ गजनफर सईद, डॉ श्री पीयूष सिंह, डॉ आनंद चौधरी आदि उपस्थित रहे । डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ सारिका सिंह के साथ शास्ता मंडल के सदस्यों ने नव प्रवेशी छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर अनुशासन व्यवस्था में सहयोग दिया।
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास फोरलेन हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर फॉर्च्यूनर और तेज रफ्तार पल्सर बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में फार्च्यूनर गड्ढे में जा गिरी। जिसमें गाड़ी में सवार साकिब सिद्दीकी के कंधे में और इंद्रजीत प्रसाद के कमर में फ्रैक्चर हो गया। ड्राइवर को भी चोटें आईं हैं। इस दौरान बाइक सवार चक सफिया निवासी सचिन राम (24) और रुहीपुर निवासी छोटू भारती (18) घायल हो गए। सचिन की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय के अनुसार, दोनों युवक बिरनो की तरफ से आ रहे थे। नसीरपुर के पास फोरलेन हाइवे पर बने कट से मुड़ते समय वाराणसी की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर से टक्कर हो गई। बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में फॉर्च्यूनर सड़क से 10-15 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। लोगों का कहना है कि बाइक सवार नशे में थे। अब इसमें कितनी सच्चाई है वह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गड्ढे में गिरी फॉर्च्यूनर को निकलवाया और यातायात बहाल किया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर तीन दिन पहले हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने इस खतरनाक कट के लिए प्रशासन से उचित व्यवस्था की मांग की है।
गाजीपुर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपड़ अभियान के अन्तर्गत बुधवार को किशोर न्याय बोर्ड के परिसर में प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी द्वारा वृक्षारोपड़ किया गया।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि ऐसे वृक्ष लगाये गये है जो आक्सीजन प्रदान करते है व कुछ ऐसे वृक्ष भी है जो फलदार है, कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इसी उद्देश्य से हम लोगों ने आज जो पेड़ लगाये है वो मॉ को समर्पित कर लगाये गये है।
इस अवसर पर विजय पाल, प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अली रजा, विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 पी.ए. एक्ट, शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, लोक अदालत, अभिमन्यु सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-04, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01 गाजीपुर, विजय कुमार IV अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हार्दिक सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड व अन्य न्यायिक अधिकारी एवं किशोर न्याय बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित हुए।
गाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने एवं विद्यालयों को मर्जर करने के निर्णय के खिलाफ समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर एवं बंद करने के निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव को ज्ञापन सौंपा । इस अवसर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। इसलिए उसने जानबूझकर शिक्षा को महंगी करने और विद्यालयों को बंद करने की साज़िश रची है। गरीबों के सामने रोटी-रोजगार के अभाव के कारण बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है। भाजपा सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा पड़ा रहे, इसलिए उनके लिए शिक्षा का अंधकारमय होना जरूरी है। यह सरकार अनपढ़ समाज बनाना चाहती है। इस सरकार ने प्रदेश में लगभग पांच हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का अमानवीय और तुगलकी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है।उसका एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और बच्चों की शिक्षा की विरोधी इसलिए है क्योंकि लोग शिक्षित और जागरूक होंगे तो उसकी नाकारात्मक और पीडीए विरोधी रीति नीति से सभी लोग परिचित हो जाएंगे। भाजपा की नफरती और अलगाववादी सोच से सावधान रहने की जरूरत है। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,राम नगीना यादव , अमित ठाकुर,ओमप्रकाश यादव, डॉ सीमा यादव,विभा पाल, कंचन रावत,पंकज यादव,उमाशंकर यादव, अशोक चौहान, अभिषेक यादव, कृष्णानंद यादव, राम विजय यादव,संजय यादव,चन्द्रिका यादव आदि लोग मौजूद थे।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पेड़ लगाया
गाजीपुर। वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” अंतर्गत बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व मे जिले के सभी 34 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं,नेताओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद देहात, कासिमाबाद सहित कई मंडलों में वृक्षारोपण किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए प्राण वायु तथा जल प्रकृति के द्वारा ही प्राप्त होते है। जिनके लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पेड़ लगाया है, उनके सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया है। भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने आज कुर्था पवहारी बाबा आश्रम पर पुजारी अमित तिवारी,सोमारू चौहान, कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह के साथ तथा ग्राम्य भारती पूर्व माध्यमिक शिक्षालय, श्रीगंज, नंदगंज के प्रांगण में आम,अमरुद के दर्जनों फलदार वृक्ष लगाया।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विद्यालय प्रबंधक सरोजनी देवी,भानू प्रताप जायसवाल,,विनीत शर्मा, वैभव बलवंत,बलवंत बिंद, राघवेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे, वृक्ष लगाया। विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के बूथ संख्या 362 पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम, अमरूद और नीम के दर्जनो वृक्षो का रोपण किया।इस अवसर पर ओमकार सिंह, प्रदीप सिंह, जगदीश सिंह आदि रहे। मां के नाम पेड़ अभियान मे भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्रा द्वारा मरदह दक्षिणी मण्डल के महमूदपुर, मठीया, पलिया, जरगो,रूहीपुर तथा बिरनो मण्डल के कृष्ण नगर (अहीर पुरवा) अरखपुर, परमानन्दपुर,भगवतीपुर(सेखुवापुर) सथीयापुर तथा सदर पूर्वी के विद्यापारा, रूहीपुर, परवा, निजामपुर आदी गावों में वृक्षारोपण किया गया।साथ में महेन्द्र नाथ दूबे, संतोष प्रजापति, हीरा कुशवाहा,विपीन राय, पंकज राय ,अरबिन्द शर्मा, शिवप्रकाश यादव,दिनेश गुप्ता, नगीना यादव, बलवन्त कुशवाहा, रामबिलास यादव, गुड्डु सिंह, राम अवध कश्यप, बहादुर राजभर, राम अवध कुशवाहा,धन्ना सेठ, लोरीक यादव आदी लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कुर्था स्थित दिव्य पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन-पूजन करने के पश्चात आश्रम के पुजारी गुरुदेव अमरनाथ तिवारी और अमित तिवारी को अंगवस्त्र और फल भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पवहारी बाबा का आश्रम अध्यात्म और योग की पावन धरती है। जहां स्वयं स्वामी विवेकानंद ने आकर ज्ञान प्राप्त किया था। आज यहां आकर आध्यात्मिक और मानसिक शान्ती की अनुभूति हो रही है। मैं पूज्य संत श्री पवहारी बाबा के चरणों में नमन करता हूं। उन्होंने इससे पूर्व पूरे आश्रम प्रांगण का भ्रमण कर पवहारी बाबा से जुड़ी स्मृतियों का अवलोकन कर श्रद्धा से अपना शीश नवाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोमारु सिंह चौहान, जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह, वन दरोगा शुभम राय, राजकुमार चौबे सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।
गाजीपुर।जनपद में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम -2025 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन नवीन स्टेडियम पुलिस लाईन में धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर, एंव शासन से नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम ,उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम स्थल पर लगभग 300 पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागतगीत, गंधर्व म्युजिक की टीम, गायक राकेश कुमार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व सल्टूराम एण्ड टीम द्वारा धोबियां नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर , सांसद राज्य सभा डा.संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, विधायक जखनियां बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने क्रमशः लाभकारी पौधो का रोपण पूरे विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ परिसर में किया। स्वागत के क्रम मे मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पौध भेट स्वरूप देकर स्वागत किया गया। मंत्री ने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री के आवाह्न पर ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में कुल 43 लाख 64 हजार 100 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होने वृक्षारोपण महाअभियान की मॉनिटरिंग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि जीवन एक शब्द है जो कि दो शब्द से मिलकर बना है जी और वन, अगर जीना है तो वन लगाना पड़ेगा। गर्मी से राहत पाना है तो सभी को पेड़ लगाना पड़ेगा। आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है, कही बाढ का प्रकोप है तो कही बिल्कुल सुखा पड़ा, वर्षा न होने के कारण अन्न उगाने मे कठिनाईया आ रही है। वर्षा के लिए पर्यावरण अतिआवश्यक है जिसके लिए हमे पेड़ लगाना बहुत जरूरी है ।इसलिए उन्होने आह्वाहन किया कि उ0प्र0 में 25 करोड़ आबादी है जिसमें हर परिवार के लोग अपनी-अपनी परिवार की संख्या के हिसाब से पेड़ लगाए, उन्होने यह भी कहा कि जो पेड़ आप लगा रहे है उसकी सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में वन विभाग के बाद यदि कोई पेड़ लगाने का कार्य कर रहा है तो वह पंचायती राज विभाग है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के अंदर वृक्षारोपण अति आवश्यक है क्योंकि वनों एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां, औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते है तथा इसका लाभ आमजन एवं पशु पक्षियो को भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज 09 जुलाई 2025 को जनपद में कुल 43 लाख 64 हजार 100 पौधरोपण वन विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने अनुरोध किया कि प्रत्येक परिवार के लोग अपने आस-पास, पास पड़ोस में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 अनिवार्य रूप से लगाए । एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान, तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इस से उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियो को प्राप्त होगा। उन्होंने लोगो से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने को कहा, जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है एवं कई प्रकार की बीमारियों से निरोग रहता है। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं वहां की जलवायु भी ठीक रहती है तथा समय से वर्षा भी होती है। उन्होने कहा कि कक्षाओ में वृक्षारोपण के प्रति बच्चो मे जागरूकता बढाते हेतु पाठ पठाया जाए,ताकि बच्चो मे वृक्षारोपण के प्रति जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि आज जो पौधे रोपित किए जा रहे है उसके गुण को अपने घर, आस-पास-पड़ोस, ग्रामों में दूसरे व्यक्तियों/ परिवार के लोगों को बताते हुए उन्हे भी वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करें। उन्होने लोगो से अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने की अपील करते हुए जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते तब तक उनकी सेवा करते हुए उनकी रक्षा करने हेतु आमजन से आह्वाहन किया। आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस.राजलिंगम ने अपने संबोधन मे बताया कि आज पूरे प्रदेश मे मुख्यमंत्री के निर्देशन मे 37 करोड़ पौध लगाने का कार्यक्रम सभी जनपदो मे नोडल मंत्रीगण/अधिकारीगण के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने उपस्थित छात्रो को पेड़ लगाने के फायदे संक्षिप्त मे बताते हुए कहा कि एक पेड पूरे दिन भर मे 2 से 4 लोगो को जितनी ऑक्सीजन चाहिए प्रोड्यूस करता है। कोरोना काल मे हमे एहसास हुआ था कि ऑक्सीजन की कितनी जरूरत पड़ सकती है। सभी ने यह देखा था। आज जितनी तेजी से पेड़ो की कटाई हो रही है। आने वाले पीढियो के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। हमारा दायित्व है कि पृथ्वी हमे जिस स्वरूप मे मिला था तो उसी स्थिति मे आने वाले पीढियो को दे, या इससे बेहतर करके दे, अभी समय है हमे पूरी जागरूकता के साथ पर्यावरण को बचाने मे अपना अहम योगदान दे। उन्होने उपस्थित आम जनमानस को कार्बन क्रेडिट ट्रेंड्रिग स्कीम के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि इसमे अबतक 25 हजार किसान 200 करोड़ रूपये तक का फायदा ले चुके है इससे आप लोगो द्वारा लगाये पौधो की फोटोग्राफ अपलोड कर साल का 300 से 400 रूपये तक किसान लाभ ले सकते है। ग्राम पंचायत भी इस स्कीम के तहत लाभ ले सकते है। उन्होने बताया कि इस स्कीम मे मात्र पौधे लगाने के पैसे मिल रहे है यह स्कीम पिछले 2024 से लागू है। इस जनपद मे अबतक 60 किसान भाईयो ने आवेदन किया है। उन्होने कहा कि आज जनपद मे लगभग 43 लाख पौधे लगाए जाएगे, इसका लाभ अवश्य ले। सांसद राज्य मंत्री डा.संगीता बलवंत ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान-2025 से जोड़ने का अभियान केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। सदियो – सदियो से पेड़ पौधो के आवरण मे हम अपना जीवन यापन करते चले आ रहे है। आज उसको बचाने की मुहीम चलाई जा रही है। यह वही धरती है जहां ऋषि मुनि पेड़ पौधो के नीचे ही वेदपुराण की रचना की है, तपस्या की है। वृक्षो से हम इस तरह से जुड़े हुए है कि हमारा धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक सबकुछ इस पर्यावरण पर आधारित है। वृक्ष रहेंगे तो जल रहेगा, जल रहेगा तभी अन्न की पैदावार होगी जिसे हम ग्रहण कर जीवन रह सकेगे। उन्होने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमे वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं, अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि उत्तर प्रदेश को एक हरा-भरा प्रदेश बनाने का है जिसे हम लोगो को मिल जुल कर पूरा करना है। उन्होने उपस्थित लोगो को आवाह्न करते हुए कहा कि सब लोग अपनी मॉ के नाम पर एक-एक पौधरोपण अवश्य करें। तभी जाकर हम अपने भारत माता/धरती माता को बचा पायेगें। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की हम लोगो ने अपनी आवश्यकतानुसार जितने पेड़ काटे है उतने लगाए,यही कारण है कि पर्यावरण मे बदलाव आ रहे है। यूरोप के देश छः छः महिने बर्फ से ढके रहते थे लेकिन आज यूरोप देशो मे जितनी ठण्डी पड़नी चाहिए उतनी ठण्डी नही पड़ रही है । पर्यावरण मे बदलाव के कारण कही बाढ का प्रकोप है, तो कही सूखाग्रस्त पडा है। वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने महत्वपूर्ण है यह आप सभी जानते हैं । पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। उन्होने उपस्थित सभी लोगो से आह्वाहन किया कि वृक्षारोपण अवश्य करे, क्योंकि वृक्ष ही जलवायु परिवर्तन का कारण है । उन्होने एक्सपेस-वे, ग्रीन फिल्ड के किनारे किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ उसकी सुरक्षा की अपील की। उन्होने कहा कि पौध रोपण मे यदि मेरे निधि की भी आवश्यकता पड़ती है तो दिया जाएगा। विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पूरे देश/प्रदेश मे वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं । उन्होने कहा जनपद गाजीपुर नदियो से घिरा हुआ है नदियो के किनारे-किनारे भी वृहद वृक्षारोपण किया जाए। उन्होने कहा कि अगर एक शक्ति ईश्वर है तो दुसरी शक्ति का नाम पर्यावरण एक वृक्षारोपण है। उन्होने कहा कि बिमारी व आपदाओ से बचने के लिए तथा जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण बहुत जरूरी है। पर्यावरण का संतुलन तभी बना रहेगा जब आप वृक्षारोपण करेगे। उन्होने उपस्थित लोगो से आह्वाहन किया कि आप कही भी रहे वहां वृक्षारोपण करते हुए उसकी सुरक्षा भी स्वयं करे। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया गया कि वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर प्रदेश मे 37 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित है जिसकी पूर्ती के लिए आज 09 जुलाई 2025 को वृहद वृक्षारोपण की तिथि निर्धारित किया गया है। जनपद मे वन विभाग द्वारा 10 लाख 50 हजार व अन्य विभाग द्वारा 33 लाख 14 हजार एक सौ कुल 43 लाख 64 हजार एक सौ पौधो का रोपण जनपद के 28 विभागो एवं जनसहभागिता से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जनपद मे 7931 चयनित स्थलो पर पॉच सबसे बडे लक्ष्य वाले विभाग जिसमे वन विभाग 1050000, ग्राम्य विकास 2130000, राजस्व विभाग कृषि विभाग 571300, उद्यान 221000, पर्यावरण 151000 के अतिरिक्त नगर विकास 23000, रेशम विभाग 23000, उच्च शिक्षा 19000, लोक निर्माण 11000, स्वास्थ्य विभाग 10000, उद्योग विभाग 17000,सहकारिता विभाग 7980 , पशुपालन विभाग 7000, रक्षा विभाग 4000, प्राविधिक शिक्षा 5000, उर्जा विभाग 5320, माध्यमिक शिक्षा 11000, बेसिक शिक्षा 21700, श्रम विभाग 3000, नमामि गंगे एव ग्रामीण जलापूर्ती 12000, गृह विभाग 7000 ओरियन्टल इन्स्ट्रक्चर प्रा0लि0 53800, लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष पौधरोपण किया गया। उन्होने बताया कि वन विभाग द्वारा गंगा व उसकी सहायक नदियों के 10 किमी के अन्दर 661601 पौध रोपित किए जाएगे। इसके साथ ही सहजन भण्डारा कार्यक्रम मे 294 प्रधानमंत्री आवास योजना एवं 2605 मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों मे 2-2 सहजन के पौध का वितरण किया रहा है । मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा आज उत्तर प्रदेश में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद गाजीपुर में भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य से सापेक्ष पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम जनपद स्तर के अलावा समस्त तहसीलों, विकास खण्ड मुख्यालयो तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका संज्ञान हमे होना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण प्रतिशत को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के दिन इस संकल्प के साथ जाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास करें। आप जहां भी जिस रूप में रहे वृक्षारोपण अवश्य करें, उन वृक्षों को बचाने का भी प्रयास करें। उन्होने उपस्थित मुख्य अतिथि, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल, विशिष्ट अतिथियो, आगन्तुको, आमजनमास ,स्कूल छात्र-छात्राओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह ने किया । कार्यक्रम में ,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, अन्य अधिकारी/कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, एन एस एस एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।सभी ने परिसर मे पौधरोपण किया।
पीजी कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सामूहिक वृक्षारोपण
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बुधवार, 9 जुलाई 2025 को पी जी कॉलेज, गाजीपुर में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के खेल ग्राउंड में स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस के कैडेट्स और बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों फलदार और छायादार पौधे रोपे गए, जो पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को दर्शाते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरू इस अभियान में पूरे प्रदेश में एक दिन में 37 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की देखभाल की शपथ ली। इस दौरान ‘वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ’ के नारे गूंजे, जिसने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर डॉ. रविशेखर सिंह, डॉ. पीयूष कान्त सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय कुमार श्रीवास्तव, अमितेश सिंह, प्रदीप सिंह अतुल सिंह, दया, धीरेन्द्र सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, केंद्र की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 150 करोड़ का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित
गाज़ीपुर। केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों और श्रमिक-विरोधी श्रम सुधारों के खिलाफ बुधवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिले के बैंक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी के साथ विरोध दर्ज कराया।
कर्मचारियों ने सरकार की निजीकरण, विनिवेश और ठेका प्रथा को बढ़ावा देने वाली नीतियों को जनता और श्रमिकों के हितों के खिलाफ बताया। उनका आरोप है कि ये नीतियाँ संपत्ति को कुछ उद्योगपतियों के हाथों में सौंप रही हैं, जिससे महंगाई, बेरोजगारी और असुरक्षा बढ़ रही है। नए लेबर कोड्स को भी श्रमिक अधिकारों के लिए खतरा बताया गया।
यूपी बैंक इम्प्लॉइज यूनियन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यूनियन के जिला संयुक्त मंत्री सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक नीतियों में बदलाव नहीं होता।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीएनबी के सत्येन्द्र गुप्ता,कमलेश सिंह, हृदय शंकर राय, शुभम, आलोक, कृष्णदेव, अंजनी, कृष्णा, तैयब, दीवान तौहीद, अशोक, बैंक ऑफ इंडिया के राम जी, शुभम जायसवाल, आशुतोष राय, संतोष रावत केनरा बैंक के सुनील कुमार इंडियन बैंक से राकेश जी, दीपक गुप्ता, बैंक ऑफ बड़ौदा के सुनील उपाध्याय व पँजाब सिंध बैंक के उमाशंकर कुमार शामिल रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड दर्पण पर सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने परिवहन,वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने वाणिज्य कर एवं खनन विभाग को राजस्व वसूली बढाने का निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक मे समीक्षा के दौरान आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान समस्त उपलिाधिकारी एवं तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण निश्चित समयान्तराल मे शिकायतकर्ता से वार्ता कर निस्तारण किया जाए। अन्यथा निस्तारण न होने के कारण तत्काल विभागीय कार्यवाही की जाएगी, डिफाल्टर होने पर की दशा में अधिकारी स्वमं जिम्मेदार होगे । इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक सीएम डैशबोर्ड दर्पण पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 33, धारा 67, के लंबित मामलों का समयान्तराल निस्तारण किया जाए। धारा 34 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें और उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें। उन्होने रियल टाइम खतौनी, वरासत, नक्शा दुरूस्तीकरण, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, आनलाइन खसरा, भूमी बन्धक, संग्रह शुल्क, ई- परवाना, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया । बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।