राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन
गाजीपुर। सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी छात्राएं , कार्यक्रम अधिकारी तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 की थीम “स्वच्छोत्सव” के महत्व पर चर्चा करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी ने कहा कि हमें अपने व्यक्तिगत सफाई , घर की सफाई के साथ साथ वातावरण तथा पर्यावरण की स्वच्छता व साफ सफाई कर स्वच्छता का उत्सव मनाना चाहिए।
पश्चात कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने गांधी पार्क (आमघाट) में गांधी जी की प्रतिमा और पार्क तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई कर, झाड़ू लगाकर, कचरा उठाकर और गड्ढों में जमा पानी हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया तथा जागरूकता फैलाई ।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ मनीष सोनकर, ओम शिवानी तथा नेहा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक स्वयंसेविका को अपने घर, विद्यालय, कार्यालय और आस-पास के क्षेत्र को साफ रखने में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर “प्लास्टिक मुक्त भारत” तथा “स्वस्थ जीवन, स्वच्छ जीवन” जैसे नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी छात्राओं संग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जबीउल्लाह भी उपस्थित रहे।
गाजीपुर।आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के तत्वावधान मे रविवार को लंका मैदान मे श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव, प्रभात फेरी, सम्मान समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की भगवान विश्वकर्मा जी ने जैसे ब्रह्मांड की रचना किए। आज पूरा विश्वकर्मा समाज भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में बढ़ चढ़ कर योगदान दे रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य व वाराणसी के भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आजादी के 70 वर्षों तक विश्वकर्मा समाज का वोट लेते रहे,लेकिन उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया। उन्होंने विश्वकर्मा समाज के लोगों से अपील भी किया कि आने वाले पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और अधिक से अधिक संख्या में जीत कर राजनीतिक भागीदारी भी स्थापित करने का कार्य करेंगे। विशिष्ट अतिथि डा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) ने कहा कि विश्वकर्मा वंशीय मनु,मय,त्वेष्ठा, शिल्पी व देवैज्ञ अगर जुड गए तो उतर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा मे 80 हजार- से लेकर एक लाख की मतदाता संख्या विश्वकर्मा समाज की हो जाएगी। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम की जरूरत बताई। सम्मान समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,राजेश विश्वकर्मा ,भानु विश्वकर्मा, रामविलास विश्वकर्मा (बिहार)सरदार कमलेश सिंह सोनभद्र,आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया। आयोजक भरत शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र ने अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र, तथा विश्वकर्मा पुराण भेंट कर सम्मानित किया। अंगद विश्वकर्मा ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत वरिष्ठ समीक्षा अधिकारी डा. सीपी शर्मा ने तथा संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया । पंचदेव आनन्द, उजाला विश्वकर्मा,स्नेहा विश्वकर्मा,अमन विश्वकर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वेद विश्वकर्मा,किशन शर्मा,उमेश विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा,विद्यानन्द विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, निखिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
राज राजतिलक की तैयारी,मंथरा कैकेई संवाद तथा कोप भवन लीला का मंचन हुआ
गाजीपुर । अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला हरिशंकरी स्थित श्री राम चबूतरा पर लीला के चौथे दिन 20 सितंबर को राजतिलक की तैयारी मंथरा कैकैयी संवाद, कोपभवन लीला का मंचन हुआ। इसके पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी,मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने श्री राम सिंहासन पर विराजमान श्री राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न की आरती पूजा की। इसके बाद वंदे वाणी विनायकौ आदर्श रामलीला के कलाकारों द्वारा लीला के क्रम में राजतिलक की तैयारी बड़े ही सुंदर ढंग से किया। लीला में दर्शाया गया कि महाराजरथ अपने कुल गुरु वशिष्ठके आश्रम में जाकर गुरुदेव से निवेदन करते हैं कि मै अयोध्या का राजतिलकअपने बड़े पुत्र श्री राम को सौंपना चाहता हूं। कुलगुरु वशिष्ठ उनके इच्छाओं का आदर करते हुए कहते हैं कि महाराज इसमें कोई इसमें कोई संदेह नहीं है। आपने बहुत ही अच्छा सोचा है। अयोध्या का राज्य श्री राम को ही मिलना चाहिए। गुरु की आज्ञा पाकर महाराज दशरथ अपने दरबार में आकर मंत्री सुमंत को आदेश देते हैं। महाराज दशरथ के आदेश के अनुसार सुमंत ने पूरे नगर को आकर्षक ढंग से सजवा देते नगर में है। पूरे अयोध्या में चहल-पहल हो गया। इसी बीच दासी मंथरा नगर में भ्रमण के दौरान देखा कि पूरा नगर ध्वज पताकाओं से सुसज्जित है और चहल-पहल हैं। वह पुरवासियों से अयोध्या सजने का कारण पूछती है पूर- वासियों ने बताया कि कल सुबह महाराज दशरथ द्वारा अयोध्या का राज तिलक अपने बड़े पुत्रश्री राम को सौंपने का निर्णय लिया है। इतना सुनते ही वह दौड़ी हुई महारानी कैकेई के कक्ष में जाकर राम के राजतिलक होने का संदेश सुनाती है। और महारानी कैकेई से कहती है कि महारानी जी आपके पुत्र कुमार भरत को महाराज दशरथ ने उसके ननिहाल कैकेय देश मे भेज दिया। इधर राम के राज तिलक की तैयारियां जोरों से हो रही है। मैं आपको एक परामर्श देना चाहती हूं कि आप अपने स्वर्ण भूषण तथा राजश्री वस्त्र को उतार कर धरती पर बिखेर दो। कोप भवन में जाकर फटे पुराने वस्र धारण करके जमीन पर लेट जाएं। महारानी कैकई दासी के बहकावे में आकर वह अपने गहने तथा सोने के आभूषणो को जमीन पर बिखरते हुए कोप भवन में चली जाती हैं। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, राम सिंह यादव कुश कुमार त्रिवेदी राजकुमार शर्मा कृष्णांश त्रिवेदी आदि रहे।
गाजीपुर। आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा, दिपावली एवं छठ पूजा के मद्दे नजर रखते हुए जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में सभी धर्मगुरूयो एवं नागरिको के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बैठक में आये सभी धर्मों के नागरिकों को साधुवाद देते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने समाजिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए इस बैठक में उपस्थित हुए इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होने सभी उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों का आह्वाहन करते हुए अपील की है कि जिस प्रकार विगत वर्षों में सभी धर्मों के लोग आपसी भाई चारे से सभी त्यौहार मे मिल जुल कर मनाते रहे है, आगे भी उसी तरह से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए इसका अक्षरशः पालन करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहारों का एक ही मकसद होता है कि दूसरों की भावनाओं को आहत किये बिना हर्षोंल्लास के साथ त्यौहार मनायें। उन्होने जनपद वासियों का आह्वाहन करते हुए अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने से बचे और कोई भी इस प्रकार भ्रामक सूचना यदि उन्हे प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दे, ताकि उस सूचना की जॉच करते हुए उसका निस्तारण समयान्तर्गत कराया जा सके। पण्डाल समिति अपने-अपने आंतरिक व्यवस्थाएॅ पूर्व मे सुनिश्चित करे ले तथा जिन्होने परमीशन न लिया हो वे लिखित रूप से सम्बन्धित अधिकारी से परमीशन लेकर दिये गये शर्ताे का पालन अवश्य करेगे। पण्डाल के सजावट के दौरान अत्यन्त ज्वलनशील वस्तुओ का प्रयोग न किया जाये। पण्डाल मे प्रवेश व निकास द्वारा मे उचित स्थान रहे।
सड़क के किनारे पण्डाल न लगाया जाये तथा पण्डाल में रेत, पानी, सी सी टी वी कैमरा की व्यवस्था अवश्य रहे। इस हेतु उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को पूर्व में निरीक्षण कर आश्वस्त होने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पण्डाल के नाम पर कोई भी अन्य नया कार्य न हो, पण्डाल मे अश्लील गाने कदापि न बजे न ही आरकेस्ट्रा का आयोजन हो। पण्डाल स्थल पर महिला एव पुरूषो के लिए अलग-अलग लाईने लगायी जाये। उन्होने बताया कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि त्यौहारों को पारम्परिक ढंग से मनाया जाये और किसी भी प्रकार की नई परम्परा का आरम्भ न की जाये। उन्होने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहार के समय अपने- अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखें। विद्युत विभाग को जर्जर तार, खम्भे, विद्युत आपूर्ति को सही कराने तथा विसर्जन के दौरान रास्तो पर विशेष रूप से मौके का निरीक्षण कर ढीले एव लटके हुए जर्जर तारो को प्राथमिकता के तौर पर सही कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, आर ई डी एवं जिला पंचायत द्वारा अपनी अपनी सड़कों को गडढ़ा मुक्त करें जिससे कि आने-जाने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हों। जिलाधिकारी ने सभी पंडाल समितियों को निर्देश दिया कि वालेंटियर बनाते हुए उनका नाम पता मोबाइल नम्बर प्रशासन को उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासीयों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि जनपद में सभी स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबन्द रहेगी और सभी चौराहों पर पिकेट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की टीम जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने अपील करते हुए कहा किसी भी भ्रामक खबरो पर ध्यान न दे नही किसी भी सोशल साईट पर आने वाले भ्रामक खबरो व फोटो को पोस्ट न करे अन्यथा सम्बन्धित के खिलाफ ही कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जनपद में महिला के सम्मान एव सुरक्षा हेतु एण्टी रोमियो स्क्वायर्ड टीम सक्रिय रहेगी एवं विभिन्न पण्डालो पर महिला सुरक्षा कर्मियो की भी तैनाती की जायेगी। पण्डालो एवं अन्य स्थानो पर शस्त्रो का प्रदर्शन पूर्णतया वर्जित रहेगा। उन्होने कहा कि पुलिस अराजक तत्वो पर पैनी नजर रहेगी तथा इस तरह के शोहदो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने समस्त सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू/रा0 आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/शहरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित गणमान्य नगारिक एवं धर्म गुरू उपस्थित थे।
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर अधीक्षण अभियंता ने अपने मातहतों को दिए निर्देश
गाजीपुर। आगामी दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को देखते हुए बिजली विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने अपने मातहतों को साफ निर्देश दिया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिया कि शहर व ग्रामीण इलाकों में जहां-जहां जर्जर तार और खंभे हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त कर लिया जाए।
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। कहीं भी ढीले पोल या लटकते तार पाए जाएं तो तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को कोई खतरा न हो। उन्होंने मातहतों को यह भी निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया है जो उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 9453047253 पर किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में लोग सीधे विभाग से संपर्क कर सकते है।
अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट कहा कि पर्व-त्योहारों पर बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गाजीपुर।जिला सहकारी बैंक लि०, गाजीपुर के अध्यक्ष सरोजेश सिंह द्वारा जनपद के मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता की गई जिसमें सहकारिता विभाग, उ०प्र०, की ओर से दिनांक 12.09.2025 से 12.10.2025 तक चलाये जा रहे सदस्यता महाअभियान 2025 के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गयी। समितियों पर प्रत्येक किसान को सहकारिता से जोड़ने तथा सहकारिता के समस्त लाभ किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग द्वारा सदस्यता महाअभियान 2025 प्रारम्भ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने सदस्यों को ‘‘सहकारी कृषक पंजिका‘‘ जारी करना है जो राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 का हिस्सा है। जिसमें किसान एवं उसकी भूमि के रकबे का विवरण होगा। सहकारी कृषक पंजिका 2025 के आधार पर सदस्यों को उर्वरक वितरण में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। कृषक पंजिका के आधार पर समिति में खाद की आपूर्ति की जायेगी ताकि किसान को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसलिए अध्यक्ष बैंक द्वारा अपने जनपद के किसानों से अनुरोध है कि आप किसान बन्धु 226.00 रू० मात्र जमा करके एम-पैक्स की सदस्यता ग्रहण करें ताकि खाद एवं योजानओं का लाभ प्राप्त कर सके। प्रेस कान्फ्रेस में विपिन कुमार सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता जनपद-गाजीपुर एवं सुनील कुमार वर्मा, सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक लि०, गाजीपुर आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता की उपस्थिति में तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 63 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 239 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 28 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 07 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया।तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। उन्होने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदर मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
वीर बहादुर सिंह प्राचार्य परिषद की कुलपति से की शिष्टाचार मुलाकात
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों की नवगठित प्राचार्य परिषद की कार्यकारिणी ने शनिवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, महामंत्री प्रो. सुरेश कुमार पाठक एवं कोषाध्यक्ष प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल ने कुलपति को परिषद के विधिवत गठन की जानकारी दी। प्राचार्य परिषद ने कुलपति को आश्वस्त किया कि परिषद विश्वविद्यालय के सतत विकास में सहयोगी की भूमिका निभाएगी और शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में हर संभव योगदान देगी।
कुलपति ने परिषद के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालयों के प्राचार्य विश्वविद्यालय की रीढ़ होते हैं और उनके सक्रिय सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाया जा सकता है। इस अवसर पर परिषद की कार्यकारिणी ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह से भी मुलाकात की। कुलसचिव ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि परिषद प्रशासन और महाविद्यालयों के बीच एक मजबूत समन्वय सेतु का कार्य करेगी।
गाजीपुर।सेवा पर्व के अवसर पर सूचना विभाग गाजीपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 15 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया @ 2047 की परिकल्पना तथा उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के तीसरे दिन जखनियां विधायक बेदी राम ने उपस्थित जनसामान्य के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम है। प्रर्दशनी मे लोगों ने विशेष रुचि लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। यह भी जाना कि इन योजनाओं से किस प्रकार वे सीधे लाभान्वित हो सकते हैं। प्रदर्शनी प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार योजनाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी योजनाओं का आकर्षक और रोचक पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर जिला पर्यटन अधिकारी राम कुमार मौर्या, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, आमिर अंसारी, संदीप सरोज, संजोग सिंह, मीडिया बन्धु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में शनिवार को हिन्दी विभाग के शोधार्थी नागेन्द्र ने अपने शोध प्रबंध का आज जमा पूर्व प्रस्तुतीकरण किया। नागेन्द्र ने ‘नासिरा शर्मा के कथा साहित्य में स्त्री अस्मिता की तलाश ” विषय पर अपना शोध प्रबंध पूर्ण किया है। ये डॉ. निरंजन कुमार यादव के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे थे । इन्होंने प्री. सबमिशन के अवसर पर अपने शोध प्रबंध के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शोध प्रबंध छ: अध्यायों में विभक्त है। जिसमें नासिरा शर्मा के कथा साहित्य और उस कथा साहित्य में उपस्थित स्त्री जीवन एवं अस्मिता की आलोचनात्मक पडताल है। जैसा कि हम जानते है कि भारत बहुलतावादी संस्कृति का देश है। इसे एक रेखीय रूप में नहीं जाना जा सकता। ठीक वैसे ही ‘स्त्री जीवन’ एक पद है लेकिन इस पद के साथ यह भी प्रश्न उठता है कि कौन सी स्त्री का जीवन ? हिन्दू स्त्री या मुस्लिम स्त्री का जीवन? या संवैधानिक भाषा में कहे तो सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित या अनुसूचित जनजाति की स्त्री का जीवन?
तब यह सवाल थोड़ा जटिल हो जाता है। इस मामले में नासिरा शर्मा का लेखन स्त्री जीवन को पूरेपन में देखने की कोशिश की करता हैं। जहाँ हिन्दू और मुस्लिम दोनों समाज की स्त्रियाँ अपने वजूद और संघर्ष के साथ उपस्थित हैं। यह नासिरा शर्मा का हिन्दी साहित्य को दिया गया वह अवदान है जिससे हिन्दी साहित्य कुछ हद तक भारतीय समाज में स्त्री जीवन को पूरेपन के साथ उपस्थित करने का एक सुन्दर प्रयास करता है. वह भी बिना किसी वैचारिक आग्रह और विभाजन के। प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी कहा कहा कि कि हिन्दू समाज को स्त्रियों के दुःख-दर्द तो सार्वजनिक है लेकिन मुस्लिम जीवन की स्त्रियों के दुःख और संघर्ष को चित्रित करना साहस का काम है। इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. संगीता, डॉ शशिकला जायसवाल, डॉ निरंजन कुमार यादव, पीयूष सिंह, नेहा कुमारी, अनुश्री एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। शोधार्थी ने अपने शोध की एक प्रति प्राचार्य को पुस्तकालय हेतु प्रदान किया ।इस आयोजन का धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार ने किया।