नवागत जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जखनियां।भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पार्टी परम्परा का पालन करते हुए पद प्राप्ति के बाद सोमवार को जिले के जखनियां तथा सैदपुर विधानसभा में भ्रमण कर वरिष्ठ नेताओं से भेंट मुलाकात कर उनके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर जखनियां विधानसभा के सन शाइन पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की असली ताकत है इनके सम्मान व स्वाभिमान के लिए हम हर संभव काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्म निर्भर बनने के आह्वान के साथ उनके हर दुख सुख मे साथ रहने का वादा किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त अध्यक्ष का जगह जगह फूल माला अंग वस्त्र से स्वागत अभिनन्दन किया गया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय मनिहारी मंडल के बरहट में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के आवास पर ,अकराव महाविद्यालय अकराव, बहरियाबाद, सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंच कर बुढ़िया माई का दर्शन पूजन करते हुए परम पूज्य महंथ भवानी नन्दन यति जी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ,डा मूराहू राजभर,पारसनाथ राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,सरोज मिश्रा, विपिन सिंह,अच्छेलाल गुप्ता ,प्रमोद वर्मा,प्रदीप सिंह, रिपुंजय गुप्ता, धर्मवीर भारद्वाज,अशोक चौहान, दिनेश सिंह,ब्लॉक प्रमुख मसाला सिंह, योगेंद्र सिंह,अवधेश राय, संदीप सिंह सोनू,उमाशंकर यादव, उपेंद्र सिंह, मनोज यादव,झुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।

डीएम ने सड़क खुदवाकर की गुणवत्ता की जांच,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा तहसील मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत मनिया गॉव में  निमार्ण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग गाजीपुर द्वारा कराए जा रहे रामतल्ला समतल्ला सम्पर्क मार्ग वाया अनुसूचित जाति एंव जनजाति सम्पर्क मार्ग के निर्माणाधिन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने  मार्ग को खुदवाकर गुणवत्ता की जॉच की । जिलाधिकारी ने बनाए गए मार्ग पर 1.50 किमी0 तक जीएसबी दब जाने के कारण तत्काल संबंधित कार्यदायी संस्था को सही कराने का निर्देश दिया।

208 शिकायत पत्र में 20 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 80 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 208  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 20 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 20 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया।  तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 13 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एस0पी0 सिटी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदर मुहम्मदाबादएवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने त्योहार को देखते हुए शहर में किया गस्त,की अपील

गाजीपुर। होली, रमजान, ईद, एवं नवरात्री त्यौहार को शौर्हाद पूर्वक एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मनाए जाने,शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देय से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न रास्ते से होते हुए कोतवाली, लालदरवाजा, प्रकाश टाकिज, टाउन हॉल, स्टीमर घाट,चीतनाथ घाट, खोदाईपुरा, तुलसी का पुल एवं एम0एच0 स्कूल तक पैदल गस्त किया। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से शान्तिपूर्ण ढंग से सभी त्योहारो को मनाने के लिए अपील की। रूट मार्च में अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक,  क्षेत्राधिकारी शहर सुधाकर पाण्डेय, भारी संख्या में पुलिस बल के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।  

225 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत सपना सिंह एवं उपस्थित मंचाशीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामूहिक विवाह योजना में  कुल 225 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। सामूहिक विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु आम वृक्ष का पौधा उनके हाथो में दिया गया। विवाह कार्यक्रम मे मंच से ही मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 35 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते मे हस्तान्तरित किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। जिसमे हजारो हजार की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किये जा चुके है। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियो का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।मुख्यमंत्री ने बेटियो के हाथ पीले करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो विवाह कराया जाता है उससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त होती जा रही है। दहेज लेना और दहेज देना एक दण्डनीय अपराध है। उन्होने कहा कि आज जो भी बेटियां अपने ससुराल विदा हो रही है तो उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हे बहु न बल्कि बेटी बनाकर घर ले जाए। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके। यही मुख्यमंत्री जी की मंशा है। बेटिया अपने समाज मे स्वावलंबी बने, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सब उत्तम हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने बेटियो के लिए कई योजनाए संचालित की है आप सभी योजनाओ से जुड़कर अपनी  बेटियो को सशक्त बनाए। उन्होने सभी नव दाम्पय से निवेदन किया कि शादी के बाद गर्भ का  भ्रूण परिक्षण न कराये जो भी बच्चा हो उसे सम्मान के साथ परिवार मे लाए। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री जी की मंशा है।
मुख्य विकास अधिकारी  संतोष कुमार वैश्य ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि  आज जनपद के समस्त ब्लाको से चयनित 225 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ है। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। कहा कि  इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष  एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
परियोजना निदेशक राजेश यादव ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह,मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

23 को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अपनी एकता और ताकत का करेंगे प्रदर्शन

सांस्कृतिक,सामाजिक और राजनैतिक चेतना पुनर्जागृत करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव

अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:डॉ मुकेश श्रीास्तव

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर द्वारा 23 मार्च को लंका मैदान पर आयोजित बृहद कायस्थ समागम‌ कार्यक्रम की‌ समीक्षा करने एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के उद्देश्य से मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव का आज गाजीपुर आगमन हुआ। कार्यक्रम की समीक्षा करने और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात रंगटाप होटल में आयोजित पत्रकार बन्धुओं से रूबरू होते हुए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने 23मार्च को लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करने के साथ साथ समाज में राजनैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण करना है।


नेताद्वय ने कहा कि हम सभी कलम के सिपाहियों से अनुरोध करते हैं कि सभी लोग कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा करें। हमारा हजारों साल का इतिहास है हमने समय समय पर समाज और देश को दिशा देने का काम किया है।
उन्होंने सरकार और संगठन में कायस्थों की उपेक्षा पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कायस्थों ने हमेशा खुले मन से सहयोग किया सरकार और सभी राजनीतिक संगठन को भी मन बड़ा करना चाहिए।नेताद्वय ने यह भी कहा कि पिछले विधान सभा के चुनाव में 8 सीटें हमारे लोगों को मिली थी जिसमे से 6 विजयी हुए थे, एक सीट विधान परिषद की मिली वह भी हमने जीता। इस तरह हमने 80% रिजल्ट दिया है। इसके बाद भी हमारे समाज को वह हक और सम्मान नहीं मिला जिसके हम हकदार है। इस समागम के माध्यम से सभी राजनैतिक दलों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा कि उनके दलों में हमारे लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दें। समागम की तैयारी गाजीपुर इकाई ने पूरी कर ली है। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोध कांत सहाय, हिंदू महा सभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज, पूर्व मुख्य सचिव उप्र आलोक रंजन, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा महेश चंद्र श्रीवास्तव, गोरखपुर के मेयर मंगलेश प्रसाद,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष काशी हिंदू विश्व विद्यालय अनिल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष लखनऊ विश्व विद्यालय रमेश श्रीवास्तव, महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा0 मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामन्त्री विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि पिल्लई, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पी सी एल श्रीवास्तव सहित राष्ट्रीय/ प्रदेश पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
इन नेता द्वय के साथ कार्यकारी प्रदेश महामन्त्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी कपिलकांत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश सहारा, वाराणसी जनपद के युवा संभाग के जिलाध्यक्ष अमन श्रीवास्तव का भी जनपद आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अरूण सहाय, मोहनलाल श्रीवास्तव शैल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

वरिष्ठ पत्रकार की हत्या मामले में पत्रकारों ने सौंपा पत्रक,उठाई हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या मामले में गाजीपुर के पत्रकारों ने डीएम को सौंपा पत्रक, उठाई हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की 8 मार्च को हुई नृशंस हत्या के मामले को लेकर गाजीपुर पत्रकार एसोशिएशन गाजीपुर के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों ने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नाम डीएम आर्यका अखौरी गाजीपुर के माध्यम से पत्रक सौंपा।
जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी को पत्रक दिया गया। 8 मार्च 2025 को जनपद सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात बदमाशों ने वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की बेरहमी से हत्या कर दी। 40 वर्षीय राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पत्रकारों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक पत्रकारों पर इस तरह के हमले होते रहेंगे, क्या सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगी। मामले में पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने कहा कि घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। हम मांग करते हैं कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार को ठोस कानून बनाना चाहिए। इस मामले को लेकर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने महामहिम राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि स्वर्गीय राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए, उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाए, पत्रकारों पर हो रहे हमलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT ) गठित की जाए। इस मौके पर विनय कुमार, आलोक त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, देव ब्रत विश्वकर्मा, रवि कांत, विनोद गुप्ता, शशि कान्त तिवारी, दुर्ग विजय सिंह, अनिल उपाध्याय आदि पत्रकारगण मौजूद रहे।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

गाजीपुर।महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश भारत संचालित बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश के क्रम में मंगलवार को मोहम्मदाबाद तहसील सभागार में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 40 नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी मनाते हुए उनको बधाईयां दी गई।  उप-जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद डा. हर्षिता तिवारी द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको अच्छे से पालन पोषण देने के साथ उनको शिक्षित कर आत्म निर्भर बनाने हेतु बच्चियों के परिजनों को प्रेरित करते हुए उनकी माताओं को उपहार स्वरूप बेबी किट एवं तौलिया का वितरण किया गया । इसके साथ ही बच्चियों को शासन द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर मुहम्दाबाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अधीक्षक डॉ० आशीष राय, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर संजीव कुमार, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह व आशा आदि उपस्थित रहे।

हमारा इतिहास महिलाओं के योगदान वर्णन के बिना अधूरा

हमारा इतिहास महिलाओं के योगदान वर्णन के बिना अधूरा:कौशलेंद्र सिंह

गाजीपुर। भारत मे पुरातन काल से महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है,लेकिन मुगल काल व अंग्रेजी हुकूमत के लम्बे काल खण्ड मे मान, सम्मान , स्वाभिमान के रक्षा के लिए नारी शक्ति को नेपथ्य में जाना पड़ा जबकि उस दौर मे विषम परिस्थितियों में भी शक्ति स्वरूपा महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, जीजा माता, अहिल्या बाई होलकर, अवन्तिबाई जैसी मातृशक्तियों की संघर्ष गाथाएं हमारे इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों मे अंकित है। यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह पटेल (सदस्य केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग) ने संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह औरंगज़ेब के आतंक के दौर मे राजमाता जीजा माता ने शिवाजी जैसे वीर और साहसी योद्धा का निर्माण किया था जिन्होंने भारत को मुगल शासकों के विस्तारवादी सोच को लगाम लगाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास महिलाओं के योगदान वर्णन के बिना अधुरा रहेगा। जिसमे सावित्री बाई फुले, दुर्गा भाभी जैसी मातृशक्तियों ने प्रत्येक काल खण्ड में महिलाओं के मान सम्मान और योगदान को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर, सावित्री बाई फुले आदि के सोच सपनो तथा उनके अधुरे काम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ पुरा कर रहे हैं।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने अंत्योदय के बाद अगर सबसे ज्यादा काम हुआ है तो वह नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने कहा कि नारी नेतृत्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा किया और उनका सम्मान करते हुए महिला मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे हैं।उनकी सोच है कि देश की महिलाएं मजबूत और समृद्ध होगी तो हमारा देश विकसित भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि देश की विरांगनाओं ने दुश्मनों के दांत खट्टे किए उन्होने देश को गौरवान्वित करते हुए नारी शक्ति का परचम विश्व में लहराया है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने महिलाओं को उनके विशेष दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति मे नारी शक्ति का अनादि काल से बड़ा महत्व रहा है शक्ति के पुजा मे निहित शक्ति स्वरूप देवीयों के रूप में मातृ शक्ति को पूजने का काम होता रहा है। उन्होंने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम को पू्र्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पारसनाथ राय,पूनम मौर्य,माया सिंह, मीरा श्रीवास्तव, किरन सिंह, ज्योत्सना आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री महिला मोर्चा माया सिंह ने किया। कार्यक्रम मे संयोजक जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर,सरोज मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, लालसा भारद्वाज,राजन प्रजापति, सुरेश बिंद, नीतीश दूबे आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खेल स्वास्थ्य,शिक्षा,बैंक, चिकित्सा, समाज सेवा आदि के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत उषा बनवासी,डा ज्योति शर्मा, अमृता यादव,सुनीता शर्मा,प्रतिमा मिश्रा, खुशबू वर्मा, वंदना सिंह, अनुपमा यादव, मनोरमा शर्मा,शशि यादव, अर्पिता सिंह,नीलू यादव को मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह सदस्य केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग,राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्मानित किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने वितरित किया 50 महिलाओं को साड़ी

गाजीपुर ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में चंदौली डीपीसी से ट्रेनर शशि कुमार ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने ग्राम सभा की महिलाओं को जागरूक किया और उनकी भागीदारी के लिए बताया कि महिला सशक्तिकरण बन रही है। सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है । महिलाएं देश की आधी आबादी के रूप में जानी जाती हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने बताया कि महिलाओ को सशक्त ,आत्मनिर्भर और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया रहा है । 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है। इस दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। भारत में आजादी के बाद लगातार सुधारों से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है। वह आज स्वावलंबी और स्वतंत्र है। महिला दिवस पर जगह-जगह अनेक संगोष्ठियां, सेमिनार आदि कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाओं का ऐलान भी होता है। महिलाएं तमाम तरह की उपलब्धियां हासिल भी कर रही हैं। जिसमें भारतीय संविधान और कानून का विशेष योगदान है। आधुनिक दौर में एक महिला एक पूर्ण चक्र है। उसके भीतर सृजन, पोषण और परिवर्तन की असीम शक्ति है। यह शक्ति और भी प्रबल तब हो जाती है जब एक महिला घर के दहलीज से बाहर आकर खुद को कामकाजी महिलाओं के कतार में खड़ी करती है। वास्तव में कामकाजी महिलाएं ही महिला सशक्तीकरण की पर्यायवाची और पूरक हैं। अपने शहर में एक ठेले पर सब्जी बेचने से लेकर बड़े उद्योग की ऑनर तक ऐसे कई उदाहरण हैं जो महिला सशक्तीकरण की मिशाल पेश कर रही है । एडीओ पंचायत श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने महिला दिवस पर महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने पचास महिलाओं को साड़ी वितरित किया। इस मौके पर निताबी देवी , बेबी देवी, सुनीता, जामवंती, इसलामती, कमली, रीमा, पार्वती, धर्मावती, धनौती, बिंदु , सोनिया, कश्मीरी, पूनम, रिंकी, सफाई कर्मचारी माधव सिंह चौहान, खरपातूराम, सितार चंद ,अजय यादव तथा रामनिवास यादव उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News