एमएलसी “चंचल” ने बटन दबाकर किया राम भक्त हनुमान की प्रतिमा का अनावरण

लंका मैदान के प्रवेश द्वार पर बजरंगबली की भव्य मूर्ति का अनावरण एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” के हाथों संपन्न।

एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” ने बटन दबा कर राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा का किया अनावरण।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं नागरिक अभिनंदन के साथ प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम समारोह पूर्वक हुआ संपन्न।

गाज़ीपुर। शुक्ल पक्ष नवरात्रि की षष्ठी दिन मंगलवार को स्थानीय लंका मैदान के प्रवेश द्वार संख्या तीन के ऊपर राम भक्त भगवान हनुमान जी के भव्य मूर्ति का अनावरण भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बटन दबा कर किया। हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा तिवारी) के साथ कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित सदस्यों का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने राम भक्त हनुमान के जयकारे के साथ कहा कि गाजीपुर की रामलीला अतिप्राचीन है और सैकड़ों साल से अनवरत चलायमान रामलीला का मंचन होता आ रहा है।

आज मंगलवार को भगवान हनुमान जी के मूर्ति के अनावरण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने उपस्थित लोगों से रामलीला मंचन को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों और युवाओं के साथ देखने की अपील भी की और कहा कि कमेटी द्वारा जो सहयोग मांगा जाएगा उसे में सहर्ष दूंगा। कार्यक्रम आयोजन के लिए रामलीला कमेटी को धन्यवाद दिया। इस दौरान सनातन पर हो रहे अभद्र टिप्पणी पर कहा कि भाजपा सरकार सभी धर्मो का आदर करती है और सनातन ही नहीं किसी भी धर्म विशेष और महापुरुषों पर कोई अभद्र टिप्पणी करेगा तो आरोपियों पर महाराज जी की सरकार में कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंच संचालन कर रहे कमेटी के मंत्री बच्चा तिवारी ने कहा अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण आज मंगलवार शुक्ल पक्ष की षष्ठी को बड़े ही शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ, जिसके लिए सभी नागरिकों को साधुवाद है।

वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने भी मंच से हनुमान जी के मूर्ति अनावरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अतिप्राचीन रामलीला कमेटी की प्रशंसा करते हुए लोगों से मंचन हो रहे रामलीला को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर देखने की अपील की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार सिंह और संचालन कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डे , वरुण अग्रवाल, विजय अग्रवाल, लव त्रिवेदी, रोहित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, असित सेठ, लक्ष्मीनारायण, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवकुमार, अजय श्रीवास्तव, रासबिहारी राय, कमलेश सिंह, प्रह्लाद पांडे, मनोज तिवारी, मयंक तिवारी, आनंद अग्रवाल, विजय वर्मा के साथ सैकड़ों गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

शरभंग मुनि की गति, श्री राम का प्रतिज्ञा सहित अन्य झांकी का हुआ लीला मंचन

शरभंग मुनि की गति, श्री राम का प्रतिज्ञा, भक्त सुतीक्ष्ण, प्रभु अवतार के झांकी का लीला हुआ मंचन।

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लीला के दसवे दिन 7 अक्टूबर सोमवार को शाम 7:00 बजे अर्बन बैंक स्थित राजा शंभू नाथ के बाग श्री राम सिंहासन पर बंदे बाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा लीला में शरभंग मुनि की गति, श्री राम प्रतिज्ञा, भक्त सुतीक्ष्ण एवं प्रभु अवतार के झांकी के लीला का मंचन हुआ। लीला शुरू होने से पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने सीताराम लक्ष्मण की आरती किया।

इसके बाद लीला के क्रम में दर्शाया गया कि प्रभु श्रीराम वनवास के दौरान ऋषि अत्रि के आश्रम से जंगल की ओर चले जा रहे थे कि घने जंगलो में तपस्या में लीन ऋषि मुनियो को दर्शन देते हैं जो वर्षो से ध्यान में लीन थे। इसके बाद श्रीराम लक्ष्मण सीता पहुंचे। जहां शरभंग मुनि ध्यानमग्न अपने आश्रम में बैठे थे। प्रभु श्री राम ने शरभंग मुनि के आश्रम पहुंच कर उन्हें ध्यान से ‌जगाया। ऋषि शरभंग जब ध्यान से बाहर आए तो प्रभु श्री राम उनके सामने खड़े थे वे अपने सामने खड़े हुए श्री राम का दर्शन पाकर धन्य हो जाते हैं। प्रभु श्री राम से निवेदन करते हैं कि हे प्रभु जिस कारण इस नश्वर शरीर को रोके रखा था। आपके दर्शन पाकर धन्य हो गया हो गया। हे प्रभु, इस नश्वर शरीर को आपके चरणों में समर्पित करता हूं।

इतना कहने के बाद शरभंग मुनि ने प्रभु श्री राम के समक्ष अपने शरीर को त्याग कर देते हैं। जिनकी अंतिम क्रिया प्रभु श्री राम ने अपने हाथों से किया। इसके बाद प्रभु श्री राम बनवास के दौरान रास्ते में ऋषि मुनियों के रक्षा के लिए उन्होंने दोनों भूजा उठाकर ऋषि मुनियों तथा ब्राह्मणों की रक्षा करने प्रतिज्ञा करते हैं। इसके बाद वे ऋषि सुतीक्ष्ण, ऋषि अगस्त ऋषि वाल्मीकि आदि ऋषि मुनियों का दर्शन करते व आशीर्वाद लेते हुए बन प्रदेश के लिए चल देते हैं। इस के बाद प्रभु श्री राम अपने भक्तों को दर्शन दिया।
इस मौके पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी,मेलाप्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कृष्णांश त्रिवेदी, राजन सिंह, गामा यादव, समाजसेवी किरण सिंह सहित क्षेत्रीय गण मान्य नागरिक रहे।

शाहफैज स्कूल के होनहार छात्र छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

गाजीपुर। शिक्षा और खेल मानवीय जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं । आज की शिक्षा-प्रणाली में इस बात पर ज़ोर दिया जा रहा है कि बच्चों को पुस्तकों की अपेक्षा खेलों के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करवायी जाये। इसी क्रम में वाराणसी में सीबीएसई ईस्ट ज़ोन 2024 के लिए बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें अलग अलग भार वर्गों में शाह फैज विद्यालय के विद्यर्थियों ने भी हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 900 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमें शाह फैज़ विद्यालय के 12 खिलाड़ी थे। इसमें 3 छात्र व 9 छात्राएं थीं। इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित छात्रों ने अलग अलग भार वर्ग में मेडल्स जीत कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
अंडर 19 में ख़ुशी कक्षा 11 की छात्रा ने 54-57 भार वर्ग में ब्रोंज मैडल हासिल किया। जबकि अंडर 14 में तेजस्विनी सिंह कक्षा 8 ने 46-48 भार वर्ग में गोल्ड मैडल हासिल किया।


कक्षा 8 की ही कृति कौर और अंजलि यादव ने क्रमशः 44-46 भार वर्ग व 48-50 भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। कक्षा 6 की शिल्पा यादव व रिद्धि गुप्ता ने क्रमशः 36-38 भार वर्ग व 30-32 भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इन सभी छात्राओं का नेशनल के लिए भी चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता एस. डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला , महेंद्रगढ़, हरियाणा में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। इस टीम के कोच विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक देवेंद्र प्रसाद प्रजापति व टीम मैनेजर आमना ओबैद हैं। मंगलवार को शाह फैज स्कूल में टीम वापसी पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ नदीम अधमी ने सभी छात्राओं को सम्मानित किया व गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाली तेजस्विनी की नवम्बर माह से मार्च तक की पूरी फीस भी माफ़ कर दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के अलावा प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन ) डॉ प्रीती उपाध्याय ,उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, सहायक प्रधानाचार्य राजेश सिंह, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, शारीरिक शिक्षा अध्यापक देवेंद्र व शारीरिक शिक्षा व आर्ट की अध्यापिका आमना ओबैद भी उपस्थित थे।

8 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति


8 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति


गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधिशाषी अभियंता आशीष शर्मा ने बताया कि शहर के सब स्टेशन प्रकाशनगर के फीडर लाल दरवाजा,पुलिस लाइन डीटीआर 1, कोयलाघाट  एवम सब स्टेशन रौजा के फीडर टाउन 2 के टाउन हाल, काजी मुहल्ला,रेलवे क्रासिंग टेढवा के ट्रांसफार्मरो पर एलटी एबीसी कंडक्टर वायर के तारों को लगाया जाएगा पुराने एवम जर्जर तारों को बदलकर, जिससे इस क्षेत्र में 8 अक्टूबर  को भारत सरकार की योजना आरडीएसएस के अंतर्गत विद्युतीकरण एव अनुरक्षण का कार्य किया जाना है,जिसमे  इन क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से  05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति आशिक रूप से बाधित रहेगी।

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। प्राचार्य एवं शिक्षार्थियों की विशेष मांग पर यह तिथि कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम द्वारा बढ़ाई गई है और शैक्षिक सत्र जुलाई 2024- 25 में सभी कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों में प्रवेश का यह अंतिम अवसर हैं। इस तिथि के पश्चात किसी भी सत्र का कोई भी प्रवेश अनुमन्य नहीं होगा। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 15 से अधिक विषयों में एम ए , राजनीति विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, समाज कार्य, उर्दू , संस्कृत, हिंदी, भूगोल आदि विषयों तथा एकल विषय संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी आदि सामाजिक विज्ञान तथा विभिन्न प्रकार के रोजगार परक डिप्लोमा-प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश जारी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्र नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययन करते हुए मुक्त विश्वविद्यालय से डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम एक साथ कर सकते हैं। अर्थात भी किसी नियमित कोर्स को पढ़ते हुए मुक्त विश्वविद्यालय से कोई दूसरा डिग्री या डिप्लोमा कोर्स एक साथ कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम कामकाजी, सरकारी सेवारत एवं शिक्षा से वंचित लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इच्छुक शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.uprtou.com पर अपना ऑनलाइन प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र (088) राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कार्यालय में अपराहन 1:00 से 4:00 के मध्य जमा कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए शिक्षार्थी अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ शिव कुमार से इस नंबर पर 9415645213 संपर्क कर सकते हैं।

छात्रा बनी एक दिन की जिलाधिकारी, सुनी जनता की समस्याएं

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज -05 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर,2024 तक चलने वाले कार्यक्रम की श्रृंखला  के अंतर्गत सोमवार को ‘‘एक दिन की जिलाधिकारी‘‘ थीम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय में जनपद की हाईस्कूल की मेधावी छात्रा  प्रियंका कुशवाहा पुत्री शिवप्रसाद कुशवाहा को एक दिन की सांकेतिक ‘‘जिलाधिकारी‘‘ बनाया गया। सांकेतिक जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी के रुप में जनता दर्शन के समय जनता की समस्या को  सुनी।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण बनाना है, जिसके तहत जिले कि मेधावी छात्राओं को उच्च पदों पर आसीन किया गया। इसका उद्देश्य यह है कि हमारी नई युवा पीढ़ी  जो स्कूली शिक्षा में अध्यनरत हैं, उन्हे इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके तथा शासन प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा। आज के समय में बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र मे पीछे नहीं हैं। उन्हे बिना भेद भाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस अवसर पर  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी, व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने बालिका को जनता की समस्या के समाधान में सहयोग देते हुए जनता दर्शन की कार्यवाही के बारे में भी अवगत कराया तथा सांकेतिक जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया।

फ़ेडरेशन आफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने किया मांग

गाजीपुर। फ़ेडरेशन आफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा जिले में जीएसटी कार्यालय का नगरीय क्षेत्र में निर्माण कराये जाने की मांग की गई है। जिसके बात फ़ेडरेशन ने व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर को पत्रक सौंपा है। इस दौरान फ़ेडरेशन के जिलाध्यक्ष सन्दीप कुमार गुप्ता ने कहा कि जीएसटी कार्यालय के लिए ग्राम मिरानपुर में एक भूमि आवंटित की गयी थी जो शहरी सीमा से काफी दूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। राज्य कर विभाग द्वारा उक्त जमीन की नापी राजस्व कर्मियों के सहयोग से कराने पर ज्ञात हुआ कि जितनी भूमि आवंटित हुई है उतना मौके पर उपलब्ध नहीं है। मौके पर आवंटित भूमि से लगभग 1/3 भाग भूमि कम है, जिसकी वजह से उक्त भूमि पर विभाग के आवश्यकता के अनुसार भवन राज्य कार्यालय का निर्माण सम्भव नहीं है।

व्यापारी नेताओं ने कहा कि राज्य कर कार्यालय शहर से दूर गाँव अथवा खेतों में होना उचित नहीं है, बल्कि राजस्व के हित में शहर में होना अनिवार्य है। ऐसी स्थिति में उक्त आवंटित भूमि जो राज्य कर कार्यालय के निर्माण के लिए उपयोगी नहीं होगा। उक्त परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य कार्यालय के लिए नगरीय क्षेत्र में उपयुक्त भूमि आवंटित किया जाना अति आवश्यक है, ताकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवंटित 6.50 करोड़ रू० जीएसटी कार्यालय के निर्माण में आम जन के हित में उपयोगी हो सके। इस दौरान फेडरेशन के तमाम सदस्य, पदाधिकारी तथा जनपद के व्यापारी नेता मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलने वाले प्री स्कूल के लिए मिले 100 एजुकेशन किट

आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलने वाले प्री स्कूल के लिए मिले 100 एजुकेशन किट

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग जिसके माध्यम से कुपोषण को दूर करने के लिए लगातार कार्य किए जाते हैं। वहीं अब इस विभाग के माध्यम से 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्री स्कूल के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा देने का कार्य भी शुरू किया गया है। जिसके लिए शिक्षा से संबंधित किट की जरूरत होती है। जिसके लिए राज्यपाल महोदया आनंदी बेन पटेल की पहल पर गाजीपुर के विभिन्न बैंकों एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से 100 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किट प्राप्त हुआ। जिसका वितरण जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शहर परियोजना पर एक कार्यक्रम के माध्यम से किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि पिछले दिनों राज्यपाल महोदय का आगमन पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर में हुआ था । उन्होंने 100 केंद्र जहां पर प्री स्कूल चलाए जाते हैं इसके लिए सीएसआर फंड के माध्यम से एजुकेशन किट उपलब्ध कराए थे। जिसका वितरण आज शहर परियोजना कार्यालय पर एक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि जिला अधिकारी आर्यका अखौरी रहे। उन्होंने आंगनबाड़ियों को अपने हाथों से एजुकेशन किट वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सभी आंगनबाड़ियों को एजुकेशन किट को सुरक्षित रखने और इसका बेहतर प्रयोग कर 6 साल से कम उम्र के बच्चों को प्री शिक्षा के तहत स्वावलंबी बनाने का निर्देश भी दिया। आंगनबाड़ियों ने भी जिला अधिकारी की बातों से सहमति जताते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुरक्षित रखने का भरोसा दिया।

उन्होंने बताया कि जनपद के लिए कुल 100 किट प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक ब्लॉक में 5 -6 किट उन आंगनबाड़ी केंद्रों को दिए जाएंगे जिनका अपना भवन है। और इस किट को देने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से सत्यापित भी कराया जाएगा। बताते चले कि गाजीपुर जनपद में कुल 4127 आंगनबाड़ी केंद्र है। जिन केंद्रों के पास अपने भवन है। वहां पर 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्री स्कूल चलाए जाते हैं। जिसके लिए इस तरह के एजुकेशन किट की जरूरत होती थी । जहां पर पूर्व में विभाग के द्वारा कुछ खरीदारी भी किया गया था । लेकिन अब सीएसआर फंड के माध्यम से इस तरह के किट मिलने से अब आंगनबाड़ी केंद्रों के प्री स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। बता दे की एचडीएफसी बैंक के द्वारा 20, यूनियन बैंक आफ इंडिया के द्वारा 45, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा 14, लॉर्ड डिस्टलरी गाजीपुर के द्वारा पांच, सुखबीर एग्रो एनर्जी के द्वारा पांच और पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा कुल 10 किट प्राप्त हुए हैं। आज के इस कार्यक्रम मे सीडीपीओ अरुण दुबे,सायरा परवीन, समीर सिंह,बिरुमती, मुख्य सेविका तारा सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों की आंगनवाड़ी व अन्य लोग मौजूद रहे।

गड्ढे में फसी मलबा उठाने आई टैक्टर, लगा जाम

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में नवरात्रि पर्व को देखते हुए दो दिन पहले नगर पालिका द्वारा नगर के मिश्रा बाजार में नाली की सफाई कराई गई थी। और सड़कों के गड्ढों को भी भरा गया था। इसके बाद डीएम ने शुक्रवार की देर रात को सड़कों का निरीक्षण भी किया था। सोमवार की सुबह नगरपालिका की ट्रैक्टर ट्राली साफ सफाई के लिए नाली के मलबे को उठाने आई।

लेकिन भरे गए सड़क के गड्ढों का पोल खुल गया। बता दे कि जैसे ही नगर पालिका की ट्रैक्टर ट्रॉली मलबे को उठाने के लिए मिश्रा बाजार स्थित काली मां के मंदिर के पास आई। वैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली भरे गए गड्ढों में फस गया। इसके बाद करीब 1 घंटे तक नगर के मिश्रा बाजार क्षेत्र में जाम लग गया। काफ़ी मशक्कत के बाद जेसीबी ने ट्रैक्टर ट्रॉली को निकाला। इस दौरान एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों के आवागमन हेतु भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैक्टर ट्रॉली के गड्ढे में फंसते ही सड़कों के गड्ढा मुक्ति का पोल खुल गया। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्ति के आदेशों का सही से पालन करने में असमर्थ दिख रही है।

जयंत नेत्र भंग, माता अनुसूईया संवाद एवं विराज बध लीला का हुआ मंचन

जयंत नेत्र भंग, माता अनुसूईया संवाद एवं विराज बध लीला का मंचन हुआ।

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के 9वे दिन 6अक्टूबर रविवार शाम 6:00 बजे से राजा शंभू नाथ के बाग में पूरी भव्यता के साथ जयंत नेत्र भंग, माता अनुसूईया संवाद, विराज वध लीला का मंचन हुआ। लीला शुरू होने से पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता का पूजन आरती किया। इसके बाद वन्देवाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल के कलाकारों ने पूरी भव्यता के साथ लीला का मंचन शुरु किया। लीला में दर्शाया गया कि प्रभु श्री राम अपने वनवास काल के दौरान जंगलों को पार करते हुए चित्रकूट पहुंच कर एक शिला पर विश्राम कर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें अपनी पत्नी सीता का श्रृंगार करने की इच्छा प्रकट हुई, वे बगीचे में पहुंचते हैं। और फूल तोड़कर सीता जी का श्रृंगार कर रहे थे कि अचानक देवराज इंद्र का पुत्र जयंत कौवे का रूप बनाकर आया और श्री राम के बल को देखना चाहता था। वह सीता की चरणों में अपने चोंच से चोट पहुंचाता है।

उसके चोँच के चोट से सीता जी के चरण से खून की धारा बहने लगता हैं। श्री राम ने सीता के चरण से खून की धारा बहते हुए देखकर तर्कस से तीर निकालकर कौवे के ऊपर प्रहार कर देते हैं। वह तीर कौवे का पीछा करने लगा तब कौवा भगवान श्री राम के छोड़े हुए बाण को देख कर घबराते हुए ब्रह्मा जी के पास जा करके कहता है कि हे प्रभु मेरी रक्षा करें। ब्रह्माजी ने उससे घबराने का कारण पूछा कि आखिर वजह क्या है कि प्रभु श्री राम तुमको मारना चाहते हैं यह सुनकर जयंत ने कहा कि प्रभु श्री राम अपनी पत्नी सीता को फूलों का गजरा बनाकर उनके जुड़े में लगा रहे थे तो मैंने सोचा कि श्री राम तीन लोक के मालिक हैं और वे अपने पत्नी सीता का श्रृंगार कर रहे हैं यह सोचकर उनके बल को मैं जानना चाहा। इस कारण मैं उनकी भार्या सीता के चरण में चोंच मार दिया। जिससे खून बहने लगा। खून को बहता देखकर श्री राम ने बाण का अनुसंधान करके मेरे ऊपर प्रहार कर दिया। हे प्रभु उनके द्वारा छोड़ा हुआ बाण मेरा पीछा करने लगा मैं डर के कारण दौड़ते हुए आपके पास आया जिससे हमारे जीवन की रक्षा हो सके।

इतना सुनने के बाद ब्रह्मा जी ने जयंत को बैठने तक को नहीं कहा उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से बैर करने वालोकी रक्षा कोई नहीं कर सकता। यहां से तुरंत चले जाओ।वह निराश हो भगवान शंकर के पास कैलाश पर्वतपर जाकर शंकर जी से बोला कि हे भोले नाथ मेरे जीवन की रक्षा करें प्रभु श्री राम के बल को जानने के लिए मैंने कौवे का रूप धारण कर उनके भार्या सीता जी के चरण में अपने चोंच से प्रहार कर दिया, जिससे उनके चरण से खून की धारा बहने लगी। खून की धारा को बहते देखकर प्रभु श्री राम ने बाण का अनुसंधान करके मेरे ऊपर प्रहार कर दिया वह बाण मुझे मारने हेतु पीछा कर रहा है शंकर जी ने जयंत की बात को सुनकर उसको मदद करने से इंकार कर देते हैं। इसके बाद निराश होकर वह निराश होकर चल देता है थोड़ी दूर पहुंचने पर रास्ते में नारद जी से भेंट हो जाता है। वह नारद जी से सारी बातें बता देता है नारद जी उसके सारे बात को सुनकर कहते कि श्री राम से बैर करके तुमने अच्छा नहीं किया है श्री राम से बैर करने वाले की रक्षा तीन लोक में कोई नहीं कर सकता है।

अतः तुम मेरी बात मानकर श्री राम के शरण में जाओ और क्षमा की याचना करो वे दीन दुखियों पर दया करते हैं। तुम्हें जरूर क्षमा कर देंगे। नारद जी की बात को सुनकर जयंत भगवान श्री राम के चरणों में गिरकर क्षमा की याचना करता है भगवान श्री राम ने उसके ऊपर दया करते हुए उसका एक आंख फोड़कर उसे जीवनदान देते हैं। इसके बाद लीला के क्रम में प्रभु श्री राम चलते चलते अत्रि ऋषि केआश्रम पहुंचे जहां अत्रि ऋषिभगवान के भजन में लीन थे। उन्हें जब श्री राम के आने की सूचना मिलती है तो ऋषि अत्रि मुनि अपने ध्यान से बाहर होकर श्री राम के दर्शन पाकर प्रसन्न हो जाते हैं। और उन्हें अपने समक्ष आसन देकर कंदमूल फल भेंट करते हैं तथा उनकी स्तुति नमामि भक्त वत्सलं। कृपालु शील कोमलम्।। भजामिते पदाम्बुजं। अकामिना स्वधापदं।। निकाम श्याम सुंदरं। भवांबुनाथमंदरं। प्रफुल्ल कंज लोचनं मदादि दोष मोचनं। इस तरह स्तुति करने के बाद ऋषि अत्रि मुनि प्रभु श्री राम से कहते हैं कि हे प्रभु विनती करी मुनि नाईसिरू कह कर जोरि बहोरि। चरण सरोरूह नाथ जनि कबहु तजै मति मोरि। इस प्रकार ऋषि अत्रि ने प्रभु श्री राम से कहा कि हे नाथ हमें कभी छोड़िएगा मत उधर सीता जी को माता अनसूया अपने आश्रम के अंदर ले जाकर पति व्रत धर्म के बारे में शिक्षा देती हुई कहती है कि स्त्रियों का धर्म पति के चरणों में ही होना चाहिए।

जो नारी पति का अपमान करती है वे घोर नरक में वास करती है। कहां गया है कि एकै धर्म एक व्रत नेमां। काय वचन मन पति पद प्रेमा। स्त्रियों का एक धर्म एक ही कर्म है कि पति के चरणों में हमेशा प्रेम बना रहे। इसके अलावा कहा गया है कि ऐसे पतिकर किए अपमाना, नारी पाई यमपुर दुख नाना। अनसूया कहती है की हे सीते जो नारी अपने पति को छोड़कर पर पुरुष के साथ संबंध बनाती हैं और पति का अपमान करती हैं उसे करने के बाद घोर नरक में जाना पड़ता है। इसलिए नारी का कर्तव्य है कि अपने पति को अपने व्यवहार से खुश रखे उसका तिरस्कार व अपमान नहीं करना चाहिए। इसतरह की सती अनसूया द्वारा सीता जी को शिक्षा देकर आदरपूर्वक विदा किया। श्रीराम ने ऋषि अत्रि मुनि से आज्ञा लेकर आगे वन के लिए प्रस्थान कर देते हैं। आगे चलकर श्री राम प्रभु ने विराज नामक राक्षस का वध कर देते हैं। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कृष्णांत्रिवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह, समाजसेवी इंदु सिंह, राजनसिंह आदि मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News