सभासद को नपा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नं0 2 मोहनपुरवा के सभासद संजय कुमार का 15 अगस्त की देर रात आकस्मिक निधन हो गया है। संजय कई दिनों से बीमार चल रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को एक शोक-सभा आयोजित किया गया जिसमें नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धाँजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धाँजलि दिया एवं शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सभासद संजय कुमार का अचानक चले जाना नगर पालिका परिषद के लिए अपूरणीय क्षति है। संजय कुमार अत्यन्त सरल, सहज, कर्मठ, ईमानदार एवं शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। श्री अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को उनका दाहसंस्कार श्मशान घाट पर हुआ है। उनके असमय निधन से पूरा नगर पालिका परिवार दुखी है। शोक-सभा के बाद पालिका में कार्यावकाश कर दिया गया। शोकसभा में सभासदगण/प्रतिनिधि, अमरनाथ दुबे, निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ, समरेन्द्र सिंह, अशोक मौर्या, कमलेश बिन्द, अनिल वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह, सहबान अली, सोमेश मोहन राय, शफकतुल्लाह, नेहाल अहमद, परवेज अहमद, विनोद कुशवाहा, नन्हें खां, नफीस भाई, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, दिग्विजय पासवान, संजय कटियार, शेषनाथ यादव, अजय राय दारा के अलावा जेई विवेक बिन्द, रफीउल्लाह खान, एहसान आलम, लिपिक आनन्द रावत, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुबेदार यादव, सत्यम राय, अजय कुशवाहा, अनूप सिंह, भानु केशरी, प्रमोद गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित सभी कर्मचारियो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया एवं सभी ने दो मिनट मौन रहकर उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को सपना सिंह ने दिलाई शपथ

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को सपना सिंह ने दिलाई शपथ

गाजीपुर।जिला पंचायत वार्ड संख्या 41 करंडा द्वितीय के उप चुनाव मे नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शैलेश कुमार राम को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने जिला पंचायत हाल मे भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह,विजय शंकर राय,पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पंचायत सदस्यों एवं अन्य अतिथियों सहित जिला पंचायत के अधिकारियों के उपस्थिति मे पद निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ सादे समारोह मे दिलाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने शपथ दिलाने के बाद पुष्प गुच्छ लेकर सम्मानित सदस्य को अपने परिवार मे शामिल होने कि बधाई दी और कहा कि गाजीपुर जिला पंचायत हर बाधाओं को दूर कर विकास का नया मानक स्थापित करेगी और पुरे प्रदेश मे एक आदर्श जिला पंचायत के रुप मे जानी जाएगी।
जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि सम्मानित सदस्य से अपेक्षा है कि क्षेत्रीय जनता के बीच उपस्थित रहकर विकास कार्यों से जनता के विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरें ताकी उनके जीत का आशय और भाजपा का का सिद्धांत पुर्ण हो।
शैलेश कुमार राम ने सदन और अतिथियों सहित अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता को मेरे व्यक्तिगत कार्य व्यवहार से शिकायत का कोई अवसर नही मिलेगा तथा मै भौगोलिक दृष्टि से दुष्कर इस क्षेत्र के विकास और जनता के विश्वास पर सदैव खरा रहूंगा।
इस अवसर प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अच्छे लाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अमरेश गुप्ता पवनजय पांडेय, अभय सिंह,गुलाम कादिर,विशाल चौरसिया, कमला गीरी,हरेन्द्र यादव,गोपाल राय,रामशीष कुशवाहा, अजीत पासवान, मनोज बिंद,मयंक जायसवाल सहित पक्ष विपक्ष के जिला पंचायत सदस्य भी उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री पं अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित गोष्ठी मे उनके पुण्य स्मृतियों को याद करके,उनके कृतित्व पर विचार व्यक्त की गई।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि देश के विकास और समाजिक के नैतिकता के लिए पं अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी।उन्होंने उनकी कविता काल के कपाल पढकर उनके दुरदर्शिता की सराहना की।जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा पं अटल जी का व्यक्तित्व सरिता के समान था जो निरंतर प्रवाहित होता रहता था।उन्होंने कहा कि उनका मापदंड हर क्षेत्र मे चाहे राजनीति हो,चाहे साहित्य हो प्रवीण रहा है और उसी का आज परिणाम है, कि सभी दलों मे स्वच्छ और चरित्रवान नेताओं का अकाल है।
पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय ने उनका स्मरण कर अपनी श्रद्धांजलि मे कहा कि उनके वाणी, विचार और दर्शन मात्र से कार्यकर्ताओं मे उर्जा का संचार होता था।पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने लोकगीत गाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के पुनर्जागरण की नीवं पं अटल बिहारी बाजपेयी ने रखी।
गोष्ठी मे पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी और नगर के वार्ड संख्या 2 के वर्तमान सभासद मोहनपुरवा निवासी संजय कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रहकर उनके आत्मा के शान्ति कि प्रार्थना की गई।गोष्ठी को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,गुलाम कादिर राईनी,शैलेश कुमार राम,मनोज बिंद, मनोज सिंह,हरेन्द्र यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।श्रद्धांजलि देने वालों मे जिला महामन्त्री दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता,शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद,दुर्गेश सिंह,विशाल चौरसिया, गोपाल राय,मयंक जायसवाल, दीपक सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।गोष्ठी का संचालन प्रवीण सिंह ने किया।

एंबुलेंस कर्मियों का हुआ सम्मान

एंबुलेंस कर्मियों का हुआ सम्मान

ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही निशुल्क 102 और 108 एंबुलेंस योजना जिनके पायलट और ईएमटी के सेवा भावना की वजह से जनपद में अब तक लाखों लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। इसी को देखते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर जनपद में 102 और 108 एंबुलेंस के समस्त कर्मचारी को सम्मानित करने का काम किया गया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन काम किया था उन्हें प्रशंसा पत्र व ₹1000 नगद धनराशि देकर उनका हौसला अफजाई किया गया।

102 और 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव हम सभी के लिए एक पावन पर्व था । और इस पावन अवसर पर 102 और 108 एंबुलेंस में कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 108 एंबुलेंस की संख्या 37 और 102 एंबुलेंस की संख्या 42 है। जो लगातार मरीजों को सेवा प्रदान कर रही है उन्होंने बताया कि कर्मचारियों में संतोष कुमार यादव और पायलट सदन सिंह यादव को ₹1000 की पुरस्कार धनराशि और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रभारी अखंड प्रताप सिंह, मोहम्मद फरीद ,आशुतोष मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कलयुगी मां ने ली अपने तीन बच्चों की जान

गाज़ीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय गांव में सोमवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। जिससे एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईत बांध निवासी सुनीता देवी अपने दो पुत्रों बब्बी उर्फ हिमांशु (11), प्रियांशु उर्फ पीयूष (8) और पुत्री दिव्यांशु (7) के साथ रक्षाबंधन के दिन मायके ढढनी भानमल राय गांव आई हुई थी। करीब दो दिन पूर्व मोबाइल पर पति और देवर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे वह काफी नाराज थी। इसी बात को लेकर सुनीता यादव ने अपने दोनों पुत्रों बब्बी और प्रियांशु के साथ पुत्री दिव्यांशु को चाय में जहर दे दिया। जिससे तीनों मासूमों की हालत गंभीर हो गई। मायके के लोग उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान प्रियांशु उर्फ पियूष, बड़े पुत्र बब्बू उर्फ हिमांशु और पुत्री दिव्यांशु की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गाजीपुर कोर्ट में पेश हुए बृजेश सिंह

उसरी चट्टी कांड में गाजीपुर कोर्ट में पेश हुए बृजेश सिंह

गाजीपुर। जिले के चर्चित उसरी चट्टी कांड में बृजेश सिंह मंगलवार को एमपी- एमएलए कोर्ट में पेश हुए। बृजेश सिंह को लेकर अदालत परिसर में कड़ी चौकसी के साथ ही सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक चौबंद कर दी गई। चप्‍पे- चप्‍पे पर खाकी का पहरा और सतर्क निगाहें लग गईं। इस दौरान परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा। अदालत ने जिले में इस बहुचर्चित उसरी चट्टी कांड के आरोपित बृजेश सिंह मंगलवार को भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच एमपी- एमएलए की अदालत में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी और अगली तिथि 29 अगस्त दी गई। इस दौरान सुरक्षा को लेकर अदालत परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। मालूम हो कि 21 साल पुराने मुहम्मदाबाद थाने के उसरी चट्टी हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त बृजेश सिंह मंगलवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में जिरह में शामिल होने पहुंचा। लेकिन मामले में इस वजह से सुनवाई नहीं हो सकी और कोर्ट ने अगली तारीख दे डाली।

स्वतंत्रता दिवस पर माउंट लिट्रा जी स्कूल ने निकाली शहीदों की याद में झाकी

माउंट लिट्रा जी स्कूल में मनाया गया आजादी का अमृत-महोत्सव

अंग्रेजी सत्ता की दासता की बेड़ियों से भारत को मुक्त कराने एवं स्वयं के प्राणों को न्यौछावर कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले उन वीर शहीदों की शहादत की याद दिलाता हुआ पर्व है:-मोहित श्रीवास्तव

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाने, अपने देश के उन वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीर नगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में स्वतंत्र भारत की 75 वीं वर्षगांठ सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रीजनल स्कूल डायरेक्टर ज़ी लर्न लिमिटेड की अमृता चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से झंडारोहण करके किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा आधिकारिक रूप से बच्चों के पूर्ण शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक क्षमताओं के विकास हेतु स्काउट गाइड का भी शुभारंभ किया गया। जिसके तहत विद्यालय के छात्र एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी क्षमताओं के द्वारा स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगदान कर सकेंगे। इसी क्रम में विद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौर में विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा वंशिका एवं कक्षा 12वीं की छात्रा जया कारकुन ने अपने भाषण में शहीदों के चंद कथनों एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए उनके संघर्षो एवं प्रयासों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकुन ने अपने वक्तव्य में जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं वह हृदय नहीं वह पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं । पंक्ति की सार्थकता को सिद्ध करते हुए बच्चों में देश प्रेम की भावना का संचार किया। तदुपरांत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारत देश के स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न आजादी का अमृत- महोत्सव के तहत जन – जन के मन में देश प्रेम की भावना का संचार करने एवं वीर शहीदों की शहादत को याद करने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं मुख्य अतिथि अमृता चतुर्वेदी के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वज दिखाकर किया गया। इस रैली के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून, विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वदेश प्रेम की भावना का संचार करना एवं देश के प्रति स्वयं के कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का बोध कराना था। लोगों में जागरूकता उत्पन्न करती हुई यह रैली कचहरी से प्रारंभ होकर अफीम फैक्ट्री होते हुए मिश्र बाजार तक गई। इस रैली के अंतर्गत उपर्युक्त विषयों पर आधारित एक सुंदर झांकी का आयोजन किया गया। झांकी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु रही। साथ ही साथ माउंट लिट्रा जी स्कूल प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम में अभिन्न योगदान देने वाले विभिन्न महापुरुषों के जीवन से संबंधित विभिन्न घटनाओं एवं स्वतंत्रता प्राप्ति में उनके सराहनीय योगदान से अवगत कराने हेतु प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। माउंट लिट्रा जी स्कूल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रैली एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के इस प्रयास की लोगों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 राजेश कारकून ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाइयां दी और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना भी की। तत्पश्चात बच्चों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के 11वीं के छात्र मोहम्मद अब्बास एवं छात्रा प्रशंसा के द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीजी कॉलेज में मना स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की एनसीसी एवं प्रज्ञा रेंजर्स ने मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आजादी के पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। डॉ मनीष सोनकर ने आजादी के महत्व पर तथा राधेश्याम सिंह कार्यालय अधीक्षक ने अपना व्याख्यान दिया तथा डॉ पीयूष सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने छात्राओं को आजादी को सुरक्षित रखने एवं इसके महत्त्व को समझने का आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ निरंजन कुमार एवं छायांकन मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर अकबर ए आजम की देखरेख में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें 20 से अधिक फलदार पेड़ महाविद्यालय में लगाए गए तथा 30 से अधिक छात्रों को अपने घरों में लगाने के लिए वितरित किया गया। अंत में छात्राओं को मिष्ठान भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात प्रज्ञा रेंजर टीम का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार के नेतृत्व में प्राचार्य ने जनपद, विश्वविद्यालय एवं प्रादेशिक समागम में विजेता छात्राओं को मेडल ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा जयति, सौम्या, अनुपमा, खुशबू, सोनालिका, आमना, कनीज, नीलम आदि को विशिष्ट रेंजर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया झंडारोहण

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वी वर्षगांठ पर व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अबू फखर खान द्वारा झंडा रोहण किया गया। इस दौरान मौजूद सभी व्यापारियों ने राष्ट्रगान गीत के साथ साथ देशभक्ति नारे लगाए। जिसमें डी.एस.आई.के डायरेक्टर, वी- बाजार के मैनेजर, L1 कोचिंग के डायरेक्टर व मैनेजर के साथ समस्त स्टाफ व संस्था के सभी छात्र-छात्राएं तथा व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से यसवंत सिंह, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, मुरारी सिंह और व्यापार मंडल के जिला महामंत्री श्री प्रकाश केशरी ( गुड्डू ), जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केसरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल (प्रिंस), नगर अध्यक्ष सुप्रतिम बाक्ची, नगर महामंत्री अकाशदीप, नगर कोषाध्यक्ष फैजान, पप्पू गाजी, इमरान, नसरुद्दीन, चंदन, हरिनाम, फखरे आलम, अश्वनी, नंदू गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि के साथ टेंपो स्टैंड के ड्राइवर व बस मालिक उपस्थित रहे।

मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

नन्दगंज (गाजीपुर) आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में घर घर तिरंगा लगाने के अभियान के तहत शम्म-ए- गौसिया माइनॉरिटी पी.जी. आयुर्वेदिक तथा यूनानी मेडिकल कॉलेज सहेड़ी के तत्वाधान में रविवार को तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के निदेशको डॉ मोहसिन सिद्दीकी, डॉ शादाब सिद्दीकी, डॉ साजिद सिद्दीकी व साकिब सिद्दीकी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के समस्त शिक्षको, कर्मचारियों एवं छात्र/छत्राओं ने हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर देश भक्ति से ओतप्रोत होकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम उदघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाला।

तिरंगा यात्रा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से निकल कर कुसम्ही खुर्द, सहेड़ी रेलवे क्रॉसिंग, फोर लेन होते हुए यूनानी मेडिकल कॉलेज में समापन किया गया। इस अवसर पर जिस जिस रास्ते से तिरंगा यात्रा निकल रहा था वहाँ की जनता भी भारत माता की जय व वन्दे मातरम का उदघोष कर रही थी। साथ ही तिरंगा यात्रा के प्रति देश भक्ति की भावना देखने को मिल रही थी। इस मौके आयुर्वेद के प्राचार्य डा. सुभाष चतुर्वेदी, यूनानी के प्राचार्य डॉ गजनफर इमाम, डॉ के साथ अलाउद्दीन सिद्दीकी, रविन्द्र श्रीवास्तव, श्री प्रकाश राय, इन्द्रजीत प्रसाद, रमाशंकर सिंह यादव, संजय सिंह, के साथ सैकड़ो कार्यकताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

Uttar Pradesh Fast News