44 साल बाद मिला हाईकोर्ट से न्याय

गाजीपुर। दादा का किया पोता भुगतता है या भोगता है यह कहावत बहुत पुरानी है लेकिन गाजीपुर में यह कहावत उस वक्त चरितार्थ हुई जब 44 साल के बाद दादा के द्वारा किए हुए मुकदमे के मामले में उसके पोते को बिजली विभाग ने हाई कोर्ट के आदेश पर 1648000 का भुगतान डीडी बनाकर किया । जी हां यह पूरा मामला 44 साल पहले का है जब बाबूलाल शाह जो माल गोदाम रोड के रहने वाले थे और उन्होंने आटा चक्की और स्पेलर मिल लगाया हुआ था। उनपर बिजली विभाग का बकाया था, बकाया भुगतान न करने पर विभाग ने मुकदमा दर्ज किया जिसके बाद उपभोक्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया सिविल कोर्ट ने आदेश दिया था कि उपभोक्ता को बिजली न काटी जाए और बिल जमा कर दिया जाए। बावजूद इसके बिजली काट दी गई थी जिसके बाद उपभोक्ता कोर्ट में चला गया था। वही कोर्ट के आदेश के बाद भी भुगतान नहीं करने पर 14 अगस्त 2024 को बिजली विभाग के सरकारी कार्यालय लाल दरवाजा को सील कर दिया था।

पूरा मामला 20 जनवरी 1980 का है जब सदर कोतवाली इलाके के माल गोदाम रोड के रहने वाले बाबूलाल साहू के द्वारा लगाए गए आटा चक्की और स्पेलर मशीन के लिए बिजली विभाग के द्वारा लिए कनेक्शन के बकाया बिल का भुगतान न करने पर विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद उपभोक्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और उस वक्त सिविल कोर्ट ने आदेश दिया था कि उपभोक्ता की बिजली न काटी जाए। और वह बिल जमा कर देगा बावजूद उसके विभाग ने उसकी बिजली काट दिया था। जिसके चलते उपभोक्ता का व्यवसाय बंद हो गया था और बाबूलाल साहू ने बिजली काटने से व्यवसाय में नुकसान का मुकदमा 20 जनवरी 1980 को दर्ज कराया था।

इस मामले में लगातार तारीख पर तारीख चलती रही और एक बार 26 मई 1990 को कोर्ट के आदेश पर बिजली विभाग का दफ्तर सील कर दिया गया था। बाद में कोर्ट के माध्यम से विभाग ने इसे खुलवा लिया और उसके बाद ही मामला कोर्ट में चला रहा था। इस मामले में कोर्ट ने 20 जनवरी 1980 से लेकर 1 मई 2014 तक करीब 34 वर्ष का ₹4000 प्रतिमाह के हिसाब से हर्जाना देने का आदेश 1 मई 2014 को दिया था। इसके आदेश के क्रम में पीड़ित को 1648000 मिलना था।

1980 से चल रहे मुकदमे के वादी बाबूलाल साहू जिनकी उम्र हो जाने के बाद उनकी मौत भी हो गई। और फिर इस मुकदमे की पैरवी उनके पोते कृष्ण कुमार साहू और गणेश साहू के द्वारा लगातार किया जाता रहा। कोर्ट के आदेश पर भी पीड़ित को हर्जाने की रकम नहीं देने पर एक बार फिर से 14 अगस्त 2024 को बिजली विभाग का लाल दरवाजा ऑफिस को सील कर दिया गया ।जिसमें अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग, अधिशासी अभियंता मीटर के साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत खंड 3 का कार्यालय भी करीब 15 से 16 दिन तक बंद रहा। हालांकि बाद में विभाग के लोगों ने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट के निर्देश पर इसे खोल दिया गया था।

यह पूरा मामला हाई कोर्ट में चल रहा था जिसमें पिछले दिनों हाईकोर्ट ने बिजली विभाग के साथ ही बाबूलाल के पोते को भी नोटिस भेजा था। इसी नोटिस की जानकारी पर दोनों पक्ष हाई कोर्ट पहुंचे थे और वहीं पर बिजली विभाग के अधिकारी ने कोर्ट के सामने ही 1648000 का बैंक ड्राफ्ट बाबूलाल के पोते गणेश साहू को सौपा।

गणेश साहू जो पेशे से अधिवक्ता भी हैं और अपने केस की वह खुद पैरवी भी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के नोटिस पर वह हाई कोर्ट गए हुए थे । वहां पर बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे जहां पर मुझे 1648000 का बैंक ड्राफ्ट माननीय कोर्ट के सामने दिया गया। इसके बाद उन्होंने बताया कि अब उनका भुगतान हो जाने पर अब इस केस को खत्म मान लिया जाए।

कर्मचारियों का मानदेय अविलंब भुगतान होः दुर्गेश श्रीवास्तव

कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक लेखागार का मानदेय अविलंब भुगतान होः दुर्गेश श्रीवास्तव


गाजीपुर। शुक्रवार को कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सहायक लेखाकार जनपद शाखा द्वारा विकास भवन में बैठक किया गया, जिसमें आउटसोर्सिंग संविदा कर्मीयों को समय से मानदेय न मिलना और अन्य समस्याओं को लेकर कार्यालयाध्यक्ष और जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है, किंतु अब तक कर्मचारियों के मानदेय व अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर के संगठन के संरक्षक उपेंद्र सिंह द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यता लेने का अपील किया गया, जिसको संगठन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा आम सहमिति पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव से उपस्थित सदस्यों के साथ सदस्यता लिया गया और अपने मांगों से अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आउटसोर्सिंग पदाधिकारी व सदस्यों को अस्वस्थ किया गया कि संगठन की जो भी समस्याएं हैं उसे विभागाध्यक्ष से वार्ता कर निस्तारित कराया जाएगा और बहुत जल्द ही आप सभी का मानदेय का भुगतान होगा।
सदस्यता लेने वालों में उपेंद्र सिंह, अंशु कश्यप,नसीम अंसारी, सुजीत शर्मा,जितेंद्र कुमार प्रजापति,राजबहादुर,प्रशांत सिंह, अशोक,अभय,प्रशांत कुमार,रामजी,वीरेंद्र प्रताप सिंह,मन्नू कुमार सिंह,मोहम्मद आमिर हसन,विक्रमादित्य,विशाल, गिरधर गोपाल,प्रवीण कुमार राय,अभिनव दुबे,दिलकस अब्बास,मनीष कुमा, हिमांशु मिश्रा,शिव जी सिंह,मनोज दुबे,आदि द्वारा सदस्यता ग्रहण किया गया ।

एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल, किया चौकी इंचार्ज के निलंबन की माँग

पुलिस अधीक्षक से मिला प्रतिनिधिमंडल उठाया चौकी इंचार्ज के निलंबन की माँग


गाजीपुर। (जंगीपुर) बीते कुछ दिनों पहले नगर के एक मुहल्ले से मुस्लिम लड़के द्वारा हिन्दू लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में चौकी इंचार्ज द्वारा पीड़ित के परिजनों पर दबाव बनाकर बयान बदलवाने के मामले में जंगीपुर सोनार समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से मिलकर चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की माँग किया।
शुक्रवार के दिन सोनार समाज के लोगो के साथ पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायती पत्रक सौपा। पत्र में उन्होंने लिखा कि 15 सितंबर के दिन नगर के वार्ड नंबर चार गुरुसेवक निवासी कल्लू कुरैशी पुत्र गुड्डू कुरैशी मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता के परिजनों द्वारा जंगीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। एफआईआर दर्ज कराने के तीन दिन बाद जौनपुर जिले से लड़का और लड़की को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके बाद कृषि उत्पादन मंडी समिति चौकी इंचार्ज शिवमनी त्रिपाठी द्वारा मेरी बेटी सहित मेरे परिवार को बयान बदलने सहित पीड़िता से यह कहा गया कि तुम बयान में यह बोलना की मैं किसी के साथ भगी नहीं थी ब्लकि घर से गुस्से से चली गई थी।

इस पर हम लोगों ने चौकी इंचार्ज की बात मानने से इंकार किया तो चौकी इंचार्ज ने माँ बहन की भददी भददी गालियाँ देकर मारने पीटने की धमकी देने लगे। पीड़िता के पिता ने कहा कि उक्त घटना की जांच एक कमेटी बनाकर किया जाए और दोषियों पर उचित कारवाई कर पुत्री का मेडिकल व पुनः न्यायालय में बयान दर्ज किया जाए। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता लालजी गुप्ता ने कहा कि इस मामले में चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए नहीं तो सोनार समाज और व्यापारीग आंदोलन के लिए बाध्य होगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संजय वर्मा,प्यारेलाल वर्मा,बद्री वर्मा,राजू,प्रभुदयाल वर्मा, अजय वर्मा,विजय वर्मा,मुकेश गुप्ता(सभासद),द्वारिका गुप्ता,पवन बरनवाल,अतुल बरनवाल,कमलेश कुमार कश्यप सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

नगर पालिका मकानों को करेगी ध्वस्त, दिया नोटिस

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर क्षेत्र के झंडा तर मोहल्ले के लोगों को करीब 10 सालों के बाद नरकीय जीवन से मुक्ति मिलने का रास्ता उस वक्त साफ हो गया जब नगर पालिका ने नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए 6 निर्माण के मलिक को 24 घंटे के अंदर मकान खाली करने का नोटिस जारी किया। इसके साथ ही  नोटिस भी जारी किया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने 24 घंटे के अंदर मकान को खाली करने का अलॉउसमेंट भी किया। कहा कि अन्यथा की स्थिति में खुद उस मकान के मालिक जिम्मेदार होंगे। पूरा मामला नगर पालिका इलाके के झंडा तर मोहल्ले का है। जहां पिछले 8-10 सालों से पूरे शहर के पानी निकासी के लिए बनाए गए बड़े नाले पर स्थानीय व्यक्ति के द्वारा कब्जा कर मकान बना लिया गया था, जिसके चलते बारिश के दिनों में पूरा मोहल्ला तालाब के रूप में तब्दील हो जाता था लेकिन नगर पालिका के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी। हालांकि अतिक्रमणकारियों में मानिकचंद वर्मा के द्वारा पूर्व में हाई कोर्ट से उस नाले के निर्माण पर हुए अतिक्रमण के फेवर में एक स्टे ले लिया गया था

जिसमें हाईकोर्ट ने 2019 में इस मामले पर नगर पालिका और अतिक्रमणकारियों को बातचीत कर हल निकालने का निर्देश भी दिया था लेकिन नगर पालिका या फिर अतिक्रमणकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया और आज तक अतिक्रमण जारी है। वहीं इस बार बारिश नहीं होने पर भी पूरा मोहल्ला गंदगी से लबालब होकर पूरा मोहल्ला कीचड़ युक्त तालाब बन चुका है जिसके निकासी के लिए नगर पालिका के द्वारा पिछले दो महीने से करीब पांच जनरेटर और मोटर भी लगाए गए हैं, जिससे पानी निकासी की जाती है। इतना ही नहीं अब तक करीब लाखों रुपए का ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कर दिया गया लेकिन नतीजा जस का तस है। इसी बीच मोहल्ले के कुछ लोगों ने जब प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई होता नही देखा तो हाईकोर्ट में एक पीआईएल दाखिल कर दिया। उसी पीआईएल पर करीब एक या दो दिन पूर्व हाई कोर्ट में तारीख थी।

हाईकोर्ट ने नगर पालिका से 2019 के कार्रवाई का स्टेटस पूछ लिया और अब आगे इस मामले में 22 सितंबर को अगला डेट लगा दिया है जिसके बाद नगर पालिका के द्वारा आनन फानन में आज सुबह उस अतिक्रमण के जद में आने वाले 6 मकान मालिकों को नोटिस जारी करते हुए अगले 24 घंटे में खाली करने का निर्देश दे चुकी है। यदि उनके द्वारा अतिक्रमण को खाली नहीं किया जाता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। वही इस मामले पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसके लिए लगातार कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। क्योंकि सार्वजनिक रूप से वह अतिक्रमण का मामला है। ऐसे में उस निर्माण को तुड़वाया जाना जरूरी है। जिसे जान माल का कोई हानि ना हो। इसको लेकर नोटिस जारी किया गया है । उन्होंने कहा कि इसके पूर्व जो नोटिस दिया गया था उन्हें चेतावनी दिया गया था लेकिन आज जो नोटिस दिया गया है वह तुड़वाने के लिए दिया गया है। ऐसे में नगर पालिका कानून के अंतर्गत उन्हें नोटिस जारी करते हुए मकान तुड़वाया जाएगा।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक, दिया हर सम्भव मदद का निर्देश

गाजीपुर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल ने गुरुवार को निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग (सर्किट हाउस) मे जनपदस्तरीय अधिकारियों संग विकास कार्याे एवं बाढ प्रभावित क्षेत्रो मे राहत एवं बचाव कार्य एवं राहत सामग्री वितरण की समीक्षा की। इसके बाद बाढ प्रभावित क्षेत्रो मे राहत सामग्री का वितरण किया। मंत्री ने सर्किट हाउस मे अधिकारियों संग बैठक कर जनपद मे बाढ की स्थिति की जानकारी ली तथा बाढ से प्रभावित क्षेत्रवासियों को हर सम्भव मदद का निर्देश दिया। उन्होने कहा देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा बाढ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगो के लिए सरकार की योजनाएॅ भेजी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रो मे  राहत सामग्री से लेकर मेडिकल टीमें अलर्ट मोड पर है। पशुओ के लिए चारे, पानी व टीकारकण की व्यवस्था की गयी है। जिला प्रशासन को भी बाढ आपदा से निपटने के लिए बाढ प्रभावित क्षेत्रो मे लगातार भ्रमणशील रहने को निर्देश दिया गया है।

बाढ प्रभावित क्षेत्रो मे बाढ शरणालय बनाये गये है, जहां लोगो के लिए खाने, पीने व रहने की सम्पूर्ण व्यवस्था है। जनपद स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मे बाढ कन्ट्रोल रूम बनाये गये है। जिसका नं0 0548-2224041, 1077, 9454417103 है। यह नंबर 24 घण्टे क्रियाशील है। जिसपर बाढ आपदा से सम्बन्धित समस्याओ से अवगत कराया जा सकता है। उन्होने बताया कि खुशी की बात यह है कि जनपद मे अभी बाढ का पानी आबादी से दूर है एवं किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नही हुई, अब गंगा नदी का पानी घटाव पर है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को बाढ प्रभावित क्षेत्रो के लोगो जागरूक करने, कटान क्षेत्रो मे कटान रोधक पौधरोपण करने का निर्देश दिया।  बैठक मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी प्रखर उत्तम, अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रभारी मंत्री ने बांटी राहत सामग्री

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामग्री

गाजीपुर। बाढ से प्रभावित रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विद्यापीठ इंटरकालेज मे गुरूवार को‌ जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांम्प एवं पजिंयन मंत्री रविद्र जायसवाल ने हसनपुरा, नसीरपुर, रेवतीपुर, परमानंद पुर,दुल्लहपुर, साधोपुर ,अठहठा, बीऊपुर बाढ से प्रवाहित गाँव के 35 लोगों को राहत सामाग्री का विवरण किया।इस दौरान उन्होंने रामलीला मैदान में स्वच्छता पखवरा के तहत झाडू लेकर सफाई अभियान में जुटे रहे। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाढ से प्रवाहित सभी लोगों को राहत सामाग्री बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर व्यक्ति के सेवा के प्रति संकल्पित है, सीएम, पीएम आवास लाभार्थी को‌ दिया जा रहा है। कहा कि‌ बाढ को देखते हुए सभी अधिकारियों को राहत व बचाव के लिए लगा दिया गया है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति सरकार की योजना से वंचित न रह जाए। इसके लिए सभी अधिकारियों, विभागों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, एसपी सीटी ज्ञानेंद्र कुमार,एडीएम, सीडीओ संतोष कुमार, एसडीएम संजय यादव,डीपीआरओ अंशुल मौर्य, वीडियो कौस्तुभ पाठक, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, दीनबंधु, जयशंकर राय, संतोष कनौजिया, डॉ अमर कुमार, डॉ मनीष कुमार,एडीओ पंचायत शशिप्रकाश राय,विनित राय,दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

भाजपा का सदस्य बनना मतलब देश सेवा का संकल्प लेना:प्रभारी मंत्री रविन्द्र

सदस्यता अभियान के समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

भाजपा का सदस्य बनना मतलब देश सेवा का संकल्प लेना:प्रभारी मंत्री रविन्द्र

गाजीपुर। भाजपा अटल सदस्यता अभियान 2024 के प्रथम चरण की दूसरी समीक्षा बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई। जिसमें जिले भर के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारीयों से बारी बारी सदस्यता अभियान के  प्रगति की जानकारी ली गई।ज़िले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने संगठन सदस्यता समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनना मतलब देश सेवा के लिए काम करना, सनातन संस्कृति को समृद्ध और सुरक्षित तथा संरक्षित रखने के लिए काम करना। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना मतलब देश सेवा का संकल्प लेना, उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियां राजनीति करती होगी अपने विधायक और सांसद बनकर शासन करने के लिए लेकिन भारतीय जनता पार्टी राजनीति करती है देश सेवा करने के लिए, भाजपा कार्यकर्ता अपना पैसा अपना समय लगाकर देश को परम वैभव पर स्थापित करने के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा भारत का दिल है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सारे राजनीतिक दल इस पर चोट कर रहे हैं।

जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे सेवा समर्पित कार्यकर्ता किसी भी राजनैतिक दल मे नही है जो निस्वार्थ सेवा के माध्यम से संगठन को सबसे बड़े संगठन होने का गौरव दिलाया है। सदस्यता व सेवा कार्य के प्रति उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को को सदस्यता अभियान का पहला चरण पूर्ण हो जाएगा। बचे दिनों में सभी कार्यकर्ताओं को स्वयं प्रेरणा से अपनी जिम्मेदारी निहित करके सदस्यता एवं सेवा कार्यों का लक्ष्य पूर्ण करना है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर पर मनाते हुए हमें सदस्यता का किर्तिमानी लक्ष्य हासिल करना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 24 सितंबर से पहले सभी मंडलों मे एक विद्यालय व एक चिकित्सालय में सघन स्वच्छता अभियान निर्धारित है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कल शुक्रवार 20 सितम्बर से बैजनाथ इंटर कालेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन तथा उनके कृत्यों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसका 27 सितंबर को समापन होगा।और कहा कि भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर शीर्ष संगठन के  सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करता रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल को दोबारा जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष एवं सभी मंचासीन नेताओं ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा पुष्प गुच्छ से स्वागत ,अभिनन्दन किया गया।

बैठक में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत किए जा रहे स्वच्छता व अन्य सेवा कार्य के विषय में चर्चा हुई।

 संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रो शोभनाथ यादव,पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्रा, कालीचरण राजभर, शिवपूजन राम, पारसनाथ राय, जयप्रकाश गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय,श्यामराज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अखिलेश सिंह, विश्व प्रकाश अकेला, शैलेश राम, साधना राय, विनोद अग्रवाल, संकठा प्रसाद मिश्र, शनि चौरसिया, मयंक जायसवाल, सुशील सिंह, लालसा भारद्वाज सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रीय पोषण महोत्सव पर छात्राओं ने बनाया लजीज़ व्यंजन

राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण  महोत्सव का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 18- 19 सितंबर को गृह विज्ञान विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पोषण महोत्सव का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे के अध्यक्षता में गुरुवार को किया गया। प्राचार्य प्रो अनिता कुमारी ने कहा कि -‘वर्तमान की किशोरिया ही भविष्य की माताएं हैं। श्रीअन्न के सेवन से वह एनीमिया, कैल्शियम की कमी से बची रहेगी जिससे कि स्वस्थ शिशु के जन्म द्वारा स्वस्थ समाज व स्वस्थ देश का निर्माण होगा। दिलीप कुमार पांडे ने छात्राओं के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि -‘जन जागरूकता का यह कार्यक्रम काफी प्रशंसनीय तथा सराहनीय है । कार्यक्रम की संयोजिका गृह विज्ञान की विभाग अध्यक्ष डॉ नेहा कुमारी ने कहा कि- ‘इस पोषण महोत्सव का उद्देश्य जन जागरूकता फैलाना है, क्योंकि जनमानस में साधारणतया बाजरे , ज्वार  की रोटी ,लिट्टी , भात , खिचड़ी ,लड्डू ही प्रचलन में है। वह भी केवल शीत ऋतु में ही । परंतु इस तरह से श्री अन्न को नए-नए तरीके से अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं तथा प्रचलित रूप में आकर्षक ढंग से बनाकर खा सकते हैं।’ बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से इस महोत्सव और जनजागरूकता कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी शायरा परवीन ने सभी को संतुलित पोषण की शपथ दिलाया तथा उनके साथ आंगनबाड़ी बहनों की गरिमामयी उपस्थित रही।  इन कार्यत्रियों ने संतुलित आहार की रंगोली तथा मिलेट्स स्नेक्स का प्रदर्शन महाविद्यालय में किया।   दो दिवसीय इस महोत्सव में प्रथम दिवस निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 54 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । निबंध का विषय ‘युवतियों की उत्तम स्वास्थ्य में संतुलित भोजन की आवश्यकता’ था, जिसमें निर्णायक की भूमिका में  रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार रहे । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार क्रमशः अंकित जायसवाल (एम ए प्रथम वर्ष ),मानसी अग्रवाल (बीए द्वितीय वर्ष), संध्या राजभर (एमए तृतीय वर्ष) तथा प्रशंसा सिंह (बीएससी प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। महोत्सव के दूसरे दिन संपन्न हुई हेल्दी मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कुल 62 छात्राओं ने अपने अपनी व्यंजनों के साथ प्रतिभाग किया जिसमें निर्णायक की भूमिका मे डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ विकास सिंह एवं डॉ शिव कुमार रहे ।

कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए गहन निरीक्षण करके रेसिपी के स्वाद और प्रस्तुतीकरण पर निर्णय करते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार क्रमशः निशु (बीए द्वितीय वर्ष),अनामिका मिश्रा(एमए प्रथम ),चांदनी चौरसिया( बीएससी द्वितीय), सुप्रिया शर्मा(बीए तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया।   छात्राओं ने मोटे अनाज में विशेष रूप से आकर्षक स्वादिष्ट व्यंजन जिसमें बाजरे की पकौड़ी, बाजरे का हलवा,ज्वार  की खीर ,बाजरे की बर्फी कोदो वडा पाव, ज्वार का उपमा ,ज्वार का समोसा, कोदो की खीर, सावा की खीर ,कुट्टू का हलवा ,ज्वार का केक, रागी का गुलाब जामुन, बाजरे का लड्डू, ज्वार का लड्डू ,ज्वार की लिट्टी, बाजरे की लिट्टी, कुट्टू का हलवा , कुट्टू की पकौड़ी,बाजरे और ज्वार  का स्प्राउट्स, बाजरे का ठेकुआ ,बाजरे की खिचड़ी ,रागी की लिट्टी, बाजरे की भौरी चोखा, ज्वार का खस्ता, ठेकुआ, रागी का केक, इडली, रागी मीठी गठिया, रागी की चकली, ज्वार का डोसा प्रमुख रूप से बनाया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ,जिला विकलांग कल्याण अधिकारी पारसनाथ, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय सोनी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी, नगर शायरा परवीन की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम में गृह विज्ञान प्राध्यापिका डॉ शिखा सिंह का विशेष सहयोग रहा तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण और कर्मचारी बंधुओ ने उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का शानदार संचालक हिंदी विभाग के डॉ निरंजन कुमार यादव ने किया ।

अवस्थापनात्मक तत्वों के निर्माण से ही सर्वांगीण विकास सम्भव: अजय कुमार

अवस्थापनात्मक तत्वों के निर्माण से ही सर्वांगीण विकास सम्भव: अजय कुमार


भूगोल विभाग में शोध प्रबन्ध पूर्व संगोष्ठी सम्पन्न

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० सुनील कुमार शाही के निर्देशन में अजय कुमार शोध छात्र के शोध प्रबन्ध पूर्व संगोष्ठी प्रस्तुति का आयोजन गुरुवार को महाविद्यालय के संगोष्ठी भवन में किया गया। इसमें शोध छात्र अजय कुमार ने अपने शोध शीर्षक “अवस्थापनात्मक तत्व एंव ग्रामीण विकास: बलिया जनपद (उ०प्र०) का प्रतीक अध्ययन” को प्रस्तुत करते हुए बताया कि अवस्थापनात्मक तत्वों के विकास से ही किसी क्षेत्र का सर्वागीण विकास सम्भव है, जिसमें कृषि से लेकर उद्योग- धंधों, सेवा क्षेत्रों आदि का विकास होता है तथा ग्रामीण एंव क्षेत्रीय असमानता में कमी आती है। शोधार्थी ने कहा कि जनपद बलिया के पूर्वी क्षेत्र के विकास में वहां की उर्वर मिट्टी, जल संसाधन कि उपलब्धता, संयुक्त परिवार तथा कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि इस शोध कार्य के अनुसार कार्य किया गया तो बलिया जनपद के विकास में नया प्रतिमान स्थापित करेगा एंव क्षेत्रों के बीच असमानता को कम करेगा। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे०(डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह , मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०)एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक एवं भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० सुनील कुमार शाही, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सदस्य प्रोफे (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० के०के० पटेल, डॉ० नितिश कुमार भारद्वाज, डॉ० गौतमी जैसवारा, डॉ०अतुल कुमार सिंह, डॉ० अंजनी कुमार गौतम एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे। अंत में डॉ० सुनील कुमार शाही ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने किया।

श्रीराम साईकिल यात्रियों का किया स्वागत

श्रीराम साईकिल यात्रियो का अभिनन्दन


गाजीपुर। उड़ीसा के बालासोर से चलकर श्री राम साइकिल यात्रा 18 सितम्बर को रात्रि मे जनपद पहुंचा। जनपद के बोरसिया स्थित महाविद्यालय पर पदाधिकारियो ने स्वागत किया। इस साईकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे रविन्द्र मेहरा ने बताया की देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान में व पर्यावरण जागरूकता और किसानो को आर्गेनिक खेती करने के उद्देश्य से निकाली गयी है यह श्रीराम साइकिल यात्रा 85 सदस्यो के साथ 9 सितम्बर को उड़ीसा के बालासोर से चलकर झारखंड, बिहार राज्य होते हुए लगभग 7 सौ किलोमीटर की साहसिक यात्रा करते हुए 18 सितम्बर को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर मे प्रवेश किये है, बोरसिया ग्राम स्थित इस महाविद्यालय मे रात्रि विश्राम करने पश्चात 19 सितम्बर को प्रातः 5:30 बजे आजमगढ के लिए रवाना होगी, जो अम्बेडकर नगर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

इस साईकिल यात्रा का अपने जनपद मे स्वागत करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री विपुल ने बताया की श्रीराम साईकिल यात्रा उड़ीसा के बालासोर से प्रारंभ होकर 1 हजार 50 किलोमीटर की साहसिक यात्रा उत्तर प्रदेश के अयोध्याधाम पहुंच कर समाप्त होगी। साईकिल यात्रा मे शामिल सभी यात्रीगणो का डाक्टरो ने स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाओ का वितरण किया गया। उनके रात्री विश्राम का उचित व्यवस्था की गयी है। साईकिल यात्रा पुलिस स्क्वाड के साथ गुरुवार को प्रातः 5:30 बजे आजमगढ के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सोशल मीडिया प्रशिक्षक काशीप्रान्त अंकित, जिला प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, सुधीर प्रधान, चंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News