बाल्मीकि सिंह के निधन पर स्वयंसेवको में शोक की लहर

बाल्मीकि सिंह के निधन पर स्वयंसेवको में शोक की लहर

गाजीपुर। 1955 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर संघ का प्रचार प्रसार करने वाले बाल्मीकि सिंह 95 वर्ष का अपने पैतृक आवास खड़गपुर बिठौरा बिरनो में गुरूवार को लगभग प्रातः 5 बजे हो गया। इनकी निधन की सूचना मिलने पर स्वयंसेवको में शोक की लहर दौड़ गयी। जिसपर विभाग संघचालक सच्चिदानन्द ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पहली पीढी के कार्यकर्ता रहे, जमीन से जुड़े स्वयंसेवक रहे जो किसी परिचय के मोहताज नही रहे, अपने व्यक्तित्व को कभी प्रचारित व प्रसारित नही किया, जनपद में कही भी बैठक होती तो वहा पहुंच कर बैठक में भाग लेते और पांचजन्य पत्रिका जनपद के कोने कोने तक पहुंचा दिये। इनके साथ के कुबेरनाथ आर्य, चमनलाल गर्ग व बच्चन ंिसह जैसे वरिष्ठ स्वयंसेवको के साथ सभी आन्दोलनो में सक्रियता से प्रतिभाग किये। सह विभाग प्रचारक दीपक ने बताया कि हमारे स्वयंसेवक कभी वृद्ध नही होते है राष्ट्रसेवा में अपनी उम्र खपा देने वाले बाल्मीकि जी ने समाज के लिए त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ती थे जो 95 वर्ष की उम्र में भी अपनी सक्रियता बनाये रखा और अखबारो में कुछ दिन पूर्व उनके द्वारा किये गये योगदान को पढ़ा तो इनके जमीन से जुड़े हुए स्वयंसेवक के राष्ट्र प्रेम व समाज में उनके योगदान को सुनकर प्रेरणा लेने का कार्य किया है। 1957 में भारतीय जन संघ से राजनीति मे आये 1957 मे भारतीय जनसंघ से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के साथ अन्य तमाम आंदोलनो मे नेतृत्वकर्ता की भूमिका अदा करने वाले , लोकतंत्र सेनानी बाल्मीकि सिंह का गाजीपुर जिला चिकित्सालय में निधन हो गया।

01 जूलाई 1929 को बिरनो थाना क्षेत्र के खड़गपुर बिठौरा मे जन्मे बाल्मीकि सिंह राजकीय सिटी इंटर कालेज मे अध्ययन के दौरान 1955 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर 1957 में भारतीय जन संघ से राजनीति मे आये, जहां आपातकाल से लगायत रामजन्म भूमि से जुड़े सभी आंदोलनो मे सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया और 1961 से 2014 तक साइकिल से पांचजन्य पत्रिका का जिले के कोने कोने तक वितरण कर राष्ट्रीयता का संदेश देने वाले नेता के निधन पर भारी शोक व्याप्त है। बाल्मीकि सिंह ने अपने पीछे पत्नी कमला देवी, पुत्र यतिन्द्र नाथ सिंह और सचिन्द्र नाथ सिंह उर्फ लल्लन सिंह ग्राम प्रधान के आलावा एक पुत्री पुष्पा सिंह है‌। कनिष्ठ पुत्र सचिन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि पिता की अंत्येष्टि कल शुक्रवार को पुर्वाहृन में गाजीपुर श्मशानघाट पर होगी। जिला संघचालक जयप्रकाश, जिला कार्यवाह अमित, प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार, किसान सभा से अमित सिंह, विहिप के दिनेश चन्द्र पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, नगर कार्यवाह अंजनी, नगर संचालक दीनदयाल, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय,सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, शशिकान्त शर्मा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीडीओ को सौंपा पत्रक,किया मांग

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीडीओ को सौंपा पत्रक, किया मांग

गाजीपुर। गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी {कार्मिकों प्रशिक्षण} से मिलकर पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के चुनाव में दंपति कार्मिक (पति-पत्नी) में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने व चुनाव में लगे कर्मियों को मतदान स्थल तक ले जाने हेतु बस की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से संबंधित मांग किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी अधिकारी कार्मिक से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या- 1083/ सी0ई0ओ0- 1-73/1- 2016 13 अप्रैल 24 का प्रति देकर उपरोक्त आदेश का अनुपालन करने का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने मांग किया कि जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के चुनाव में लगे कर्मियों को बूथ स्तर पर ले जाने के लिए बस मुहैया कराया जाए। ईवीएम मशीन जमा करने के उपरांत चुनाव से मुक्त कर्मियों को जनपद मुख्यालय पर छोड़ने की हेतु साधन की व्यवस्था की जाए। मतदान कार्मिक को पारिश्रमिक की धनराशि ससमय उपलब्ध कराया जाए। रिजर्व कर्मियों को पारिश्रमिक धनराशि की व्यवस्था रिजर्व केंद्र स्थल पर ही उपलब्ध कराई जाए। प्रशिक्षण लेने वाले कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यवस्था को प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित सभी कर्मियों को सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा कहा गया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के चुनाव में कर्मचारियों को बूथ स्थल पर ले जाने हेतु बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पारिश्रमिक की धनराशि का भुगतान चुनाव में लगे कर्मियों के खाते में प्रशिक्षण के उपरांत भुगतान किया जाएगा और पति-पत्नी में से किसी एक को मुक्त करने के लिए निर्वाचन आयोग के आदेशों का अनुपालन नियम अनुसार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद कुमार सिंह, ओंकार नाथ पांडे, आलोक कुमार राय, अभय कुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

खोए हुए मोबाइल फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे

खोए हुए मोबाइल फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे

गाजीपुर। कासिमाबाद पुलिस थाना और सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा 11 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल किया। एसपी के निर्देश पर सर्विलांस सेल और कासिमाबाद थाना पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन बरामद किया। बता दें कि थाना पर खोए हुए मोबाइल का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसके जांच के क्रम में सीसीटीएनएस कासिमाबाद द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से 11 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन बरामद किया गया। जिसको गुरूवार को थानाध्यक्ष ने मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया। अपने खोये हुए मोबाइल फोन प्राप्त कर नागरिकों ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

साफ-सफाई का रखें ध्यान,न होने दें जल जमाव…

मच्छरों के पनपने वाली जगहों की करें निगरानी एवं निराकरण:-सीएमओ

विश्व मलेरिया दिवस पर हुए सीएमओ कार्यालय समेत स्वास्थ्य केन्द्रों पर हुए जन जागरूकता कार्यक्रम

सही समय पर निदान उपचार होने से रोगी हो जाता है पूर्णतः स्वस्थ

साफ-सफाई का रखें ध्यान, न होने दें जल जमाव, मलेरिया से होगा बचाव

गाज़ीपुर। जनपद में वृहस्पतिवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय समेत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रो पर विविध जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में सीएमओ कार्यालय सभागार में सीएमओ डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ जे०एन०सिंह एवं एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सीएमओ ने कहा कि मलेरिया वाहक एनोफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर ज़्यादातर अनुपयोगी कुओं, तालाब/पोखरा, सीमेंट के टैंक, नाले, जल जमाव एवं पानी जमा होने वाले निचले क्षेत्र जगहों पर पनपता है। मच्छरों के पनपने वाली जगहों की निगरानी करें और उनका नियमित निराकरण करें। सीएमओ ने कहा कि मच्छरों का प्रकोप पहले सिर्फ बारिश के दौरान और बारिश के बाद दिखता था जबकि अब दो से तीन महीने छोड़कर पूरे साल ही दिखते हैं। इसलिए आवश्यकता पड़ने पर मलेरिया रोकने के लिए अब फॉगिंग का कार्य पूरे साल चलेगा। साथ ही हमारी स्वास्थ्य टीमें सर्वाधिक मच्छर वाले इलाकों को चिन्हित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस बार विश्व मलेरिया दिवस की थीम “अधिक न्यायसंगत दुनिया के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना” है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान में संचालित संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को नष्ट कराया जा रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव तथा फागिंग भी कराया जा रहा है। इस कार्य में नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया की जांच व उपचार की सुविधा जिला मुख्यालय के अलावा सभी सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध है। शासन के निर्देशानुसार आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में जाकर रोगी की पहचान कर रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) किट से त्वरित जांच कर रही हैं। इसके लिए समस्त आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया गया है। जांच में मलेरिया धनात्मक पाए जाने पर जल्द से जल्द रोगी का पूर्ण उपचार किया जाएगा।

हफ्ते भर में अंडा बन जाता है मच्छर

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया का प्रसार मादा एनोफिलीस मच्छर के काटने से होता है। एक अंडे से मच्छर बनने की प्रक्रिया में पूरा एक सप्ताह का समय लगता है। इस कारण सप्ताह में एक बार एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाता है। यदि किसी जलपात्र में पानी है तो उसे सप्ताह में एक बार जरूर खाली कर दें। जैसे कूलर, गमला, टीन का डिब्बा, नारियल का खोल, डिब्बा, फ़्रिज के पीछे का डीफ्रास्ट ट्रे की सफाई हमेशा करते रहना आवश्यक है। मलेरिया से संक्रमित व्यक्ति का समय से इलाज शुरू होने पर जान जाने का खतरा कम हो जाता है।
लक्षण – बुखार, कपकपी, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर दर्द, मिचली और उल्टी।

क्या करें – मलेरिया से बचाव के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। आसपास दूषित पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। साफ-सफाई रखनी चाहिए। बुखार होने पर तत्काल आशा से संपर्क करें या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लें। सही समय पर निदान उपचार होने से रोगी पूर्णतः स्वस्थ हो जाता है।

समय से पहले मतगणना स्थल के रुके हुए कार्यों को कराएं अधिकारी:डीएम

समय से पहले मतगणना स्थल के रुके हुए कार्यों को कराएं अधिकारी:डीएम

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन का सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को सयुक्त रूप से कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जंगीपुर के मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराये जाने है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय। कमरो में रंगाई व पोताई एवं छत की मरम्मत होने के पश्चात मशीनो के रख रखाव व सटरो का ताला पूर्ण रूप से बन्द हो जाये इसकी जॉच अवश्य कर ली जाय। स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक के रास्तो एवं नाली को ठीक किया जाय, इसमें किसी प्रकार का अवरोधक उत्पन्न न हो तथा स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक जाने हेतु बैरीकैटिंग का कार्य भी समयान्तराल पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि मण्डी में लगाये गये सी0सी0टी0वी कैमरे, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं पूरे मण्डी की निगरीन हेतु 24 घण्टे लगातार चालू की दशा में रहे। यह सुनिश्चित किया जाय कि विद्युत वाधित होने पर किसी भी दशा में लगाये गये कैमरे बन्द न हो इसकी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि मण्डी में किसी तरह से विद्युत बाधित न हो इसकी तैयारी पहले से करा ले। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। जनरेजटर की व्यवस्था अवश्य रखे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, एस0पी0सी0टी, उपजिलाधिकारी सदर, डिप्टी कलेक्ट्रर, तहसीलदार सदर, नगर पंचायत जंगीपुर ई0ओ, मण्डी सचिव एवं निर्वाचन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान समारोह का उप राज्यपाल ने किया शुभारंभ

संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान का उप राज्यपाल ने किया शुभारंभ, कहा…..

गाजीपुर। डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल गांधीनगर में आयोजित संगोष्‍ठी एवं क्षेत्रीय प्रतिभा सम्‍मान समारोह का शुभारंभ जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने बुधवार को मां सरस्‍वती, राम दरबार व हनुमान जी के चित्र पर पुष्‍पांर्चन एवं दीप प्रज्‍जव‍लित करके किया। इसके बाद महान साहित्‍यकार डा. रामबदन राम, कवि संजीव त्‍यागी, व प्रगतिशील किसान पंकज राय, पूर्व प्रधानाध्‍यापक डा. व्‍यासमुनि राय सहित मशहूर हस्‍तियों को अंग वस्‍त्रम एवं स्‍मृति चिह्न देकर सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने कहा कि नई शिक्षा नीति का भारत को विकसित बनाने में अहम योगदान होगा।

नई शिक्षा नीति में अब सेलेबस महत्‍वपूर्ण नही होगा। नई शिक्षा नीति से देश में औद्योगिक क्रांति को काफी बढ़ावा मिलेगा। इस देश की शिक्षा का लोहा सिकंदर भी मानता था। लखनऊ विश्‍वविद्यालय के उप कुलपति डा. आलोक राय ने कहा कि विकसित भारत वह है जिसमे मुद्रास्‍फीति से अधिक लोगी की प्रति व्‍यक्ति आय बढ़े। जिसका लाभ निम्‍न वर्गो के लोगों को ही मिले। नई शिक्षा नीति में बच्‍चों को अपनी भाषा में शिक्षा मिले जिससे वह अपने व्‍यक्तित्‍व को निखार सके। कार्यक्रम में कृष्‍णबिहारी राय, राजेश राय, राकेश राय, संतोष राय, डा. दिनेश राय, अभिनव सिन्‍हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्‍यासमुनि राय ने किया। आभार कालेज के संस्‍थापक ई. अरविंद राय ने किया। स्‍वागत निदेशक हर्ष राय व हिमांशु राय ने किया।

तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मंगलवार की देर रात नंदगंज थानाध्यक्ष ने वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त बृजेश विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम बिहरा थाना बिरनों उम्र 28 वर्ष को नन्दगंज पश्चिमी रेवले क्रासिंग के पास से एक 12 बोर का देशी तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल सन्तोष मौर्या, का. सोनू कुमार
और महिला का. सन्ध्या गुप्ता शामिल रहे।

उपराज्यपाल ने किया पुस्तक का लोकार्पण

उपराज्यपाल ने किया पुस्तक का लोकार्पण

गाजीपुर। शंभू नारायण महाविद्यालय हरहरी मरदह के प्रांगण में डॉ कंचन सिंह कृत पुस्तक ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं मनश्चिकित्सा’ का विमोचन बुधवार को उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा ने किया। जनपद के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर कंचन सिंह की पुस्तक का लोकार्पण करते हुए महामहिम ने कहा कि इस पुस्तक से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य का संवर्धन ही नहीं होगा बल्कि लोगों को अपने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने की दिशा में जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकों के आने से जहां लोगों को अपनी मानसिक स्थिति का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है वहीं मनोवैज्ञानिकों के प्रभावी कदम से जनमानस में सद्भावना का विकास होता है। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आलोक राय एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्रा तथा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिटवेव को लेकर डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

हिटवेव को लेकर डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

दिए गए निर्देशों का पालन करें अधिकारी ढिलाई नही:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता ने हीटवेव (लू) से बचाव हेतु मंगलवार को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेन्सी (जूम) के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने बताया कि मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार माह अप्रैल से जून तक अधिक तापमान बढ़ने की सम्भावना है जिस हेतु हीटवेव से बचाव हेतु शासन द्वारा कडे़ दिशा निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होने जनपद में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने व रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई व निर्धारित समयान्तराल में खराब ट्रांस्फार्मरो को बदले का निर्देश दिया। चिकित्सा विभाग द्वारा प्रभावित जनता के देखभाल हेतु अतिरिक्त स्टॉफ को प्रशिक्षित किया जाना तथा अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ०आर०एस० के पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था करने, शिक्षा विभाग को स्कूली छात्र-छात्राओ को हीटवेव (लू) से बचाव हेतु क्या करे क्या न करे के बारे मे जानकारी देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने मनरेगा मजदूरो के कार्य अवधि मे परिवर्तन व कार्य स्थल पर छाया व पेयजल की व्यवस्था , नगर पालिकाओ/पंचायतो, ग्रामो, मलीन बस्तियों मे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था , पशुओ हेतु चारा, पानी, छाया की  समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसमे किसी स्तर की ढिलाई क्षम्य नही होगी। आपदा विशेषज्ञ ने सुझाव दिया कि पानी ,छाछ, लस्सी, नीबू पानी, आम का पन्ना, फलों के जूस, बेल का सर्बत, एवं नारियल के पानी का सेवन अवश्य करें। साथ ही मौसमी फल जैसे-तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, सन्तरा, आदि खटटे फलों का अधिक से अधिक सेवन करें। हीटवेव (लू) के दौरान ‘‘क्या करें क्या न करें के बारे में बताया कि कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के बीच, गरम हवा के स्थिति जानने के लिये रेडियो सुने, टी0वी देखे, समाचार पत्र पर स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहे, जितने बार हो सके पानी पीये, प्यास न लगा हो तभी पानी पीये ताकि शरीर मे पानी की कमी से होने वाली बीमारी से बचा जा सके, हल्के रगं के ढीले ढाले सूती वस्त्र पहने ताकि शरीर तक हवा पहुचे और पसीने को सोख कर शरीर को ठंडा रखे, धूप में बाहर जाने से बचे, अगर बहुत जरुरी हो तो गमछा, चश्में, छाता, टोपी एवं जूते या चप्पल पहनकर ही घर से बाहर निकले, शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थो का इस्तमाल न करे, यह शरीर को निर्जलित कर सकते है, यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखेें, गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये। अन्य घरेलू पेय जैसे, नीबू पानी, कच्चे आम का बना लस्सी आदि का प्रयोग करे, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो, अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे, तो गर्मी से उत्पन्न हाने वाले विकारों, बीमारियों को पहचाने। तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले, जानवरों को छायादार स्थान में रखें, उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें, अपने घर को ठंडा रखें, घर को पर्दे से ढक कर या पेन्ट लगाकर 3-4 डिग्री तक ठंडा रखा जा सकता है, रात में अपने घरो की खिड़िकियो को अवश्य खुली रखें, कार्यस्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था रखें, फैन, ढीले कपडे़ का उपयोग करे। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं।

‘‘क्या न करे‘‘
धूप मे, खडें वाहने में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोडें। खिड़की की रिफलेक्अर जैसे एल्युमुनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखे, ताकि बाहर की गर्मी का अन्दर आने से रोका जा सके, उन खिड़कियो दरवाजे पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएॅ आती है, काले कपडे़/पर्दे लगाकर रखना चाहिए, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण/स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सूनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सर्तक रहें, आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें, जहॉ तक सम्भव हो घर में ही रहे , सूर्य के सर्म्पक से बचें, सूर्य की तापमान से बचने के लिए जहॉ तक सम्भव हो घर की निचली मंजिल में ही रहें, सबसे उपरी मंजिल में कदापि न रहें, ताप के प्रभाव से लू (हीट-वेव) का शिकार होने की सम्भावना प्रायः बनी रहती है।, संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें, दिन के 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकले, गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें, खाना बनातें समय कमरे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखे, जिससे हवा का आना जाना बना रहे, नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें।

डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु जनपद में मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मंगलवार को रायफल क्लब सभागार से दिव्यांगजनो की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  दिव्यांगजनो ने  रैली में शामिल होकर शत-प्रतिशत मतदान करने का नारा दिया। आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं। गाजीपुर ने ठाना है, 1 जून को शत-प्रतिशत मतदान कराना है। रास्ते में जगह-जगह रुककर मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाते हुए लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मतदाताओं को जागरूक करते हुए नारा लिखे बैनर पोस्टर के साथ दिव्यांगजनो की रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए विकास भवन समाप्त हुई तथा रैली के उपरान्त सभी को  मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने रैली में शामिल सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, दिव्यांगजनो व अन्य का आभार व्यक्त कियां। रैली में  उपजिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एवं   अन्य  अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे। इसके उपरान्त दिनांक 26 अप्रैल 2024 को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा महिला मतदाता सम्मेलन का अयोजन एवं डोर-टू-डोर जाकर महिला मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित कराने हेतु बी0एम0एम डी0एम0एम की उपस्थिति मे किया जायेगा।

Uttar Pradesh Fast News